Hot News

October 15, 2025

बिहार, समस्तीपुर

सरायरंजन में सीएम नीतीश का आगमन कल, सभी तैयारियां पूरी, करेंगे चुनावी सभा को संबोधित 

नया विचार न्यूज सरायरंजन। प्रखंड के नरघोघी स्थित स्पोर्ट्स मैदान में गुरुवार की दोपहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्थानीय जदयू प्रत्याशी सह राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के नामांकन के पश्चात एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि जदयू प्रत्याशी के नामजदगी के पर्चे दाखिल करने से लेकर मुख्यमंत्री की चुनावी सभा तक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनसभा के लिए तैयार पंडाल में करीब 18 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। वहीं जनसभा में करीब 30 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। जदयू प्रत्याशी विजय कुमार चौधरी के नामजदगी के पर्चे दाखिल करने के बाद सीएम नीतीश कुमार गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ.दिलीप जायसवाल,जदयू सांसद संजय कुमार झा सहित कई अन्य राज्य स्तरीय नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। कहा कि कार्यकर्ता मैदान में उतरने को पूरी तरह तैयार है, और मुख्यमंत्री की सभाएं चुनावी माहौल को एक नई दिशा देंगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए इस बार फिर से बहुमत की प्रशासन बनाएगी।  

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नियमों को ताक पर रख कर जारी है एनटीपीसी के फ्लाइ एश का परिवहन

खलारी. कोल डस्ट के इलाके में रहनेवाले खलारी कोयलांचल के लोग पहले कोयला धूल से परेशान तो थे ही इन दिनों सफेद डस्ट से परेशान हैं. दर्जनों डंफरों व ट्रक से सफेद डस्ट एनटीपीसी टंडवा से फ्लाइएश लेकर सड़क मार्ग से परिवहन के दौरान खलारी की सड़कों पर गिरते रहता है. एनटीपीसी टंडवा से प्रतिदिन दर्जनों ट्रक व हाइवा डंपर फ्लाइएश लेकर अपने गंतव्य के लिए जा रहे हैं. नियम के अनुसार पर्यावरण अनुकूल तरीके से फ्लाइएश का परिवहन किया जाना है. एनजीटी द्वारा भी फ्लाइएश परिवहन के लिए मानक तय किए गए हैं. परंतु पर्यावरण रक्षा के सभी नियमों को ताक पर रख कर फ्लाइ एश का सड़क मार्ग से परिवहन किया जा रहा है. परिवहन के दौरान जगह-जगह फ्लाइ एश सड़क पर गिरता जाता है. फ्लाइ एश ढो रहे ट्रक व हाइवा ओवरलोड भी होते हैं. इस दौरान काफी मात्रा में राख सड़क पर गिरता जाता है और वाहनों के चक्के से घूमता हुआ वातावरण में फैल जाता है. केडी बाजार की स्थिति है कि सुबह दुकानदार दुकान की सफाई करते परेशान हो जाते हैं. बंद दुकान के अंदर तक राख फैला होता है. वहीं सड़क पर गिरा राख सारा दिन वाहनों के पीछे उड़ कर लोगों को परेशान करता रहता है. स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है फ्लाइ एश खलारी. सड़क मार्ग से परिवहन के दौरान वातावरण में फैल रहा फ्लाइ एश स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है. फ्लाइ एश को दुनिया भर में एक पर्यावरणीय खतरा माना जाता है. इसमें पर्याप्त मात्रा में सिलिकॉन डाइआक्साइड, एल्युमीनियम आक्साइड, फेरिक आक्साइड और कैल्शियम आक्साइड शामिल होते हैं. फ्लाइ एश के कण जहरीले वायु प्रदूषक हैं. वे हृदय रोग, कैंसर, श्वसन रोग और स्ट्रोक को बढ़ा सकते हैं. इसकी ढुलाई बंद गाड़ियों में नहीं की गयी तो आने वाले दिनों में इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगेगा. स्थानीय लोगों में बढ़ रही है नाराजगी फ्लाइ एश ढुलाई पर रोक के लिए खलारी के व्यवसायी संघ व खलारी डेवलपमेंट में प्रशासन को ज्ञापन दिया है. लोगों ने पूरी तरह से केडी मार्ग से ढुलाई बंद करने की मांग की है. बावजूद अभी तक इस पर कोई पहल प्रशासन के द्वारा होता नहीं देख लोग नाराज है. स्लग:::: फ्लाइएश परिवहन के लिए एनजीटी के तय मानक का नहीं हो रहा है पालन धीमी मौत बांट रहे हैं राख ढोने वाले ट्रक व हाइवा डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नियमों को ताक पर रख कर जारी है एनटीपीसी के फ्लाइ एश का परिवहन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : रांची से बनारस तक जगमगायेंगे गोबर से बने दीये

अस्सी घाट से लेकर फिरायालाल चौक तक फैलेगी रोशनी अरविंद मिश्रा, रांचीरांची की दिवाली इस बार कुछ खास होने वाली है. मिट्टी के साथ-साथ गाय के गोबर से बने दीये से पूरा शहर जगमगा उठेगा. यही नहीं, रांची में तैयार गोबर के दीये से बनारस के अस्सी घाट भी गुलजार होंगे. कांके स्थित सुकुरहुटू गोशाला न्यास, अरसंडे और धुर्वा के सीठियो में गोबर से इकोफ्रेंडली दीये तैयार किये जा रहे हैं. इस काम में करीब 90 से 100 ग्रामीण स्त्रीएं जुड़ी हैं. केवल सुकुरहुटू प्लांट में एक दिन में 7000 दीये तैयार किये जा रहे हैं. दिवाली में केवल सुकुरहुटू प्लांट को दो से तीन लाख दीये की डिमांड मिली है. पांच साल पहले शुरू किया स्टार्टअप रांची के रोशन सिंह और सोनाली मेहता ने पांच साल पहले गाय के गोबर से प्रोडक्ट बनाने की शुरुआत की थी. कोरोना काल में दोनों के दिमाग में गोसेवा के साथ-साथ ग्रामीण स्त्रीओं को सशक्त करने का विचार आया. शुरुआत में उन्होंने स्त्रीओं को गोबर से प्रोडक्ट्स तैयार करने की ट्रेनिंग दी. आज सभी स्त्रीएं प्रशिक्षण प्राप्त कर घर बैठे अच्छी कमाई कर रही हैं. स्त्रीओं को एक दिन में 400 रुपये से अधिक की कमाई रोशन सिंह और सोनाली मेहता ने बताया, गोबर के दीये बनाकर ग्रामीण स्त्रीएं आत्मनिर्भर हो रही हैं. गांव की गरीब स्त्रीएं एक दिन में 400 से अधिक की कमाई कर रही हैं. सुकुरहुटू में 20, अरसंडे में 30 और धुर्वा में 30 से 40 स्त्रीएं काम कर रही हैं. सोनाली मेहता ने बताया, “वैसी स्त्रीओं को हमने जोड़ने का काम किया है, जो बाहर जाकर काम करना चाहती हैं. लेकिन, घर और बच्चों की जिम्मेदारी की वजह से बाहर नहीं निकल पाती हैं. इसमें अधिक समय देने की जरूरत नहीं पड़ती है. स्त्रीएं आसानी से खाली समय में इस काम को कर अपनी कमाई कर सकती हैं और कर रही हैं. रांची की करीब 200 स्त्रीओं को दिया प्रशिक्षण सोनाली बताती हैं कि सितंबर 2023 में गोबर क्राफ्ट का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद गोसेवा आयोग की ओर से हम लोगों ने केवल रांची में 200 स्त्रीओं को प्रशिक्षण दिया. 10 अलग-अलग ब्लॉक में हमने 20-20 स्त्रीओं को प्रशिक्षित किया है. गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन की पहल है कि आने वाले दिनों में झारखंड के सभी जिलों में करीब साढ़े पांच हजार स्त्रीओं को गोबर से बने प्रोडक्ट्स तैयार करने की ट्रेनिंग दी जायेगी. बनारस से दो लाख दीये की डिमांड रांची के बने गोबर के दीये की डिमांड उत्तर प्रदेश के बनारस में भी है. सोनाली और रोशन सिंह की कंपनी को बनारस से करीब दो लाख दीयों की डिमांड आई है. रोशन सिंह ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों से भी उन्हें डिमांड मिल रही है. गोबर से कौन-कौन से प्रोडक्ट हो रहे तैयार गोबर से बने दीयों के साथ-साथ सुकुरहुटू, अरसंडे और धुर्वा में कई प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं. गोबर से भगवान की मूर्ति तैयार की जा रही है. इसके अलावा, अलग-अलग साइज के दीये, की रिंग, सजावट के सामान और राखियां तैयार की जा रही हैं. ऐसे तैयार होते हैं गोबर के दीये गोबर से दीये तैयार करने के लिए प्लांट में मिक्सिंग और पीसने वाली मशीन लगाई गई है. सबसे पहले गोबर के उपले (गोइठा) को पहले मशीन में डालकर पाउडर बनाया जाता है. फिर उसे मिक्सिंग मशीन में डालकर अच्छे से मिलाया जाता है. मिक्सिंग मशीन में चिकनी मिट्टी और कच्चे गोबर को डाला जाता है. मिक्सिंग होने के बाद स्त्रीएं सांचे में डालकर प्रेशर मशीन के सहारे दीये तैयार किए जाते हैं. मछली पालन में भी उपयोगी रोशन सिंह और सोनाली मेहता ने बताया कि मिट्टी के दीये को आग में पकाना पड़ता है और इस्तेमाल के बाद उन्हें दोबारा मिट्टी में नहीं मिलाया जा सकता है. लेकिन, गोबर के बने दीये खाद का काम करेगा. नदी में प्रवाहित करने के बाद मछलियों का खाना बन जायेगा. एक दीये की कीमत तीन से 10 रुपये गोबर से बने दीये की कीमत तीन से 10 रुपये है. छोटे की कीमत तीन रुपये और बड़े आकार के दीये की कीमत 10 रुपये तक हैं. हालांकि, अधिक मात्रा में लेने पर रांची गोशाला या सुकुरहुटू प्लांट में संपर्क करना पड़ेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : रांची से बनारस तक जगमगायेंगे गोबर से बने दीये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मदन हत्याकांड में शूटर को संरक्षण देने वाला बदमाश विश्वनाथ पासवान गिरफ्तार

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के परसौनी रेलवे गुमटी के पास की शाम परोहा मुखिया के देवर मदन सिंह की हत्या के मामले में एसपी अमित रंजन की गठित टीम ने बदमाशों को शरण देने के मामले में हॉस्पीटल रोड स्थित एक छात्रावास में छोपमारी कर विश्वनाथ पासवान को गिरफ्तार किया है. सदर डीएसपी राजीव कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मदन सिंह की हत्या को अंजाम देने वाले बदमाशों को छात्रावास में विश्वनाथ पासवान ने शरण दिया था और उसी के संरक्षण में हत्या की योजना बनायी गई थी. –मदन पर हुई थी अंधाधुंध फायरिंग 21 अगस्त 2025 को मुखिया के देवर को सिर समेत शरीर के तीन हिस्सों में गोली मारी गई थी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के परसौनी वार्ड नंबर 11 निवासी बिहारी महतो के 42 वर्षीय पुत्र के रूप में किया गया था. परिजनों के अनुसार मोबाइल पर फोन आने के बाद वह बाइक से परसौनी मोड़ रेलवे गुमटी के पास गया था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि शाम करीब 4.55 बजे अपाचे बाइक सवार दो युवक मुंह में मास्क लगाकर फोरलेन की तरफ से वहां पहुंचकर तबाड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया था. जिसमें से तीन गोली मदन सिंह सिंह के पेट, पीठ व कनपटी में लगी थी. गोली लगने से वह वही जमीन पर गिर पड़ा. गोली मारने के बाद अपाचे बाइक सवार दोनों युवक वापस फोरलेन की तरफ फरार हो गये थे. वही स्थानीय लोगों ने मदन सिंह को घायल अवस्था मे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां जांच के बाद चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मदन हत्याकांड में शूटर को संरक्षण देने वाला बदमाश विश्वनाथ पासवान गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर निकाला

रीगा. दहेज को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में थाना क्षेत्र के भगवानपुर पिपराही निवासी पीड़िता उमाशंकर कुशवाहा की पुत्री काजल कुमारी (20 वर्ष) ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि मैं अपने माता-पिता के मर्जी के विरुद्ध डेढ़ वर्ष पूर्व बथनाहा थाना क्षेत्र के टंडसपुर रूपौली गांव निवासी रामसेवक राम के पुत्र दुलार राम के साथ शादी कर ली. मां सुमित्रा देवी इस संबंध में रीगा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लेकिन, मैं न्यायालय में जाकर अपना बयान देकर कि मैं अपनी मर्जी से शादी किया हूं सभी आरोपी लोग मुक्त हो गए. कुछ दिनों तक मुझे दुलार राम अपने साथ रखा. बाद में मुझसे पांच लाख रुपये नगद, अपाचे मोटरसाइकिल एवं सोने का चेन की मांग करने लगा. बोला कि तुम्हें घर में रहने नहीं देंगे. मैं अपने माता-पिता के मर्जी के विरुद्ध शादी की हूं. इसलिए मेरे माता-पिता कहां से रुपए देंगे? मैं बार-बार बोलती रही. उसके बाद मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है. मैं वर्तमान में अपने माता-पिता के साथ रह रही हूं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर निकाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

13 वर्ष पूर्व गैर इरादतन हत्या मामले में 70 वर्षीय बुर्जुग दोषी करार, साक्ष्य के अभाव में पत्नी रिहा

सीतामढ़ी कोर्ट. 13 वर्ष पूर्व गैर इरादतन हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(एडीजे) प्रथम सह विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी) राजीव कुमार ने बुधवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पुपरी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी स्व हुलास मुखिया के पुत्र असर्फी मुखिया (उम्र करीब 70 वर्ष) को दोषी करार दिया है. भादवि की धारा 304 में उसे दोषी ठहराया गया है. सजा के बिंदु पर फैसले को लेकर 16 अक्तूबर 2025 की तिथि मुकर्रर की गयी है. मामले में प्रशासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक उपेंद्र बैठा ने पक्ष रखा. वहीं, बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता उमेश नंदन वर्मा ने बहस किया. मालूम हो कि मृत्यु से पूर्व पुपरी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी कैलाश राम ने 16 अक्तूबर 2012 को इलाज के दौरान पुलिस को बयान दर्ज कराया था. जिसमें बताया था कि वह पुपरी जाने के लिए हरिहरपुर से गाड़ी पर बैठा था. ड्राइवर व खलासी चाय पीने गए थे. तभी असर्फी मुखिया, उसकी पत्नी और रमेश मुखिया वहां आ पहुंचे और बोले किं तुम स्त्रीओं के साथ छेड़खानी कर रहा है. जिसपर वह बोला मैं पुपरी जाने के लिए गाड़ी में बैठा हूं. जिसके बाद सभी लोग मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. हल्ला पर लोग दौरे तथा मुझे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जिसके आवेदन पर पुपरी थाना कांड संख्या 196/12 दर्ज हुआ. किंतु उसकी नाजुक स्थिति को देख उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया, जहां जाने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी. तब मुकदमे में अन्य धाराओं के साथ 302 को जोड़ा गया, किंतु न्यायालय ने मुकदमा को 304 में सत्य पाया है. न्यायालय ने असर्फी मुखिया की पत्नी मारनी देवी को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 13 वर्ष पूर्व गैर इरादतन हत्या मामले में 70 वर्षीय बुर्जुग दोषी करार, साक्ष्य के अभाव में पत्नी रिहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी, बाल-बाल बचा नवजात

पंजवारा. पंजवारा-भेड़ामोड़ मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर सड़क हादसे में एक स्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना पंजवारा थाना के समीप बाजार क्षेत्र में हुई. जानकारी के अनुसार, गोड्डा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौड़ी बहियार निवासी सोनू भगत अपनी पत्नी करिश्मा देवी और गोद में शिशु के साथ बांका जिला के इंग्लिश मोड़ स्थित अपनी बुआ के घर से लौट रहे थे. इसी दौरान पंजवारा थाना के पास मुख्य मार्ग पर बाइक के बगल से तेज रफ्तार में गुजर रही एक ई-रिक्शा में बाइक का साइड मिरर फंस गया. इससे संतुलन बिगड़ने पर पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े. हादसे में करिश्मा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. उनके सिर पर गहरी चोटें आयी है. घटना की सूचना मिलते ही पंजवारा थाना के एसआइ रामप्रवेश प्रजापति मौके पर पहुंचे और घायल स्त्री को गश्ती वाहन से इलाज के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पंजवारा पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोड्डा ले गये. गनीमत रही कि हादसे के वक्त स्त्री के गोद में एक नवजात बच्चा भी था. करिश्मा देवी की सूझबूझ से बच्चा सुरक्षित रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क दुर्घटना में स्त्री जख्मी, बाल-बाल बचा नवजात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्विज को लेकर किया जागरूकता

मधेपुरा. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में बुधवार को शिक्षाशास्त्र विभाग में विकसित हिंदुस्तान यंग लीडर्स डायलॉग क्विज को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने की. क्विज में बीएनएमयू की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाये गये. सभी प्रमुख जगहों पर बैनर, होर्डिंग एवं पोस्टर भी लगाया गया है. उन्होंने बताया कि क्विज युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. मौके पर परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रत्यक्षा राज, उर्दू सलाहकार समिति के सदस्य डॉ फिरोज मंसूरी आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post क्विज को लेकर किया जागरूकता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार से 9 लाख रूपये बरामद, अमौर निवासी आरोपित नहीं दिखा सका वैध कागजात

किशनगंज.शहर के रामपुर चेकपोस्ट (एनएच-27) पर जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को एक कार से 9 लाख रुपए नगदी जप्त किया है. पूर्णिया जिले के अमौर के रहने वाले व्यक्ति के पास से रुपए जप्त किए गए है. जांच में संबंधित व्यक्ति वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका. पुलिस की टीम बुधवार को भी चेकपोस्ट पर जांच अभियान चला रही थी तभी एक कार सवार को रुकवाया गया. कार की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार से रुपए बरामद किए गया. पुलिस टीम के द्वारा राशि से संबंधित वैध कागजात या प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद राशि को जप्त कर किशनगंज थाना लाया गया. जप्त राशि को लेकर आगे की प्रक्रिया जारी थी. किशनगंज एसपी सागर कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के मद्देनजर हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में चेक पोस्टों में वाहन जांच अभियान के तहत दूसरे दिन बुधवार को भी रुपए जप्त किए गए है. आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार से 9 लाख रूपये बरामद, अमौर निवासी आरोपित नहीं दिखा सका वैध कागजात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारतीयता के सच्चे प्रतिनिधि थे डॉ कलाम

मधेपुरा. हिंदुस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हिंदुस्तानरत्न डॉ एपीजे अबुल कलाम की जयंती पर बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में शिक्षाशास्त्र विभाग में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य वक्ता उर्दू सलाहकार समिति के सदस्य डॉ फिरोज मंसूरी ने बताया कि डॉ कलाम का जन्म 15 अक्तूबर को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक साधारण तमिल मुस्लिम परिवार में हुआ था. वे सीमित संसाधनों वाले संयुक्त परिवार में पले-बढ़े, लेकिन आर्थिक चुनौतियों के बावजूद, कलाम ने समाचार पत्र बांटकर अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की. अभावों के बावजूद वे सर्वोच्च पद तक पहुंचे. विशिष्ट अतिथि रमेश झा स्त्री महाविद्यालय में दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ प्रत्यक्षा राज ने कहा कि डाॅ कलाम नैतिकता के जीवंत प्रतीक हैं. उन्होंने जीवन के हर क्षेत्र में नैतिकता का समावेश करने की जरूरत बतायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हिंदुस्तानीयता के सच्चे प्रतिनिधि थे डॉ कलाम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top