Hot News

October 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किश्पनगंज पुलिस ने एक कार से 9 लाख 30 हजार रुपए किया जप्त

किशनगंज .आदर्श आचार संहिता के तहत किशनगंज शहर के फरिंगगोला चेकपोस्ट (एनएच-27) पर जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 9 लाख 30 हजार रुपए नगदी जप्त किया है. कार्रवाई मंगलवार की रात की गई है. पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद के रहने वाले व्यक्ति से रुपए जप्त किए गए है. जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका. पुलिस की टीम फरिंगगोला चेकपोस्ट पर जांच अभियान चला रही थी तभी पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक कार सवार को रुकवाया गया. कार की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार से रुपए बरामद किए गया. इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई. पुलिस टीम के द्वारा राशि से संबंधित वैध कागजात या प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद राशि को जप्त कर किशनगंज थाना लाया गया. जब्त राशि को लेकर आगे की प्रक्रिया जारी थी. किशनगंज एसपी सागर कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के मद्देनजर हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान के तहत उक्त कार्रवाई की गई. इससे पूर्व वाहन जांच अभियान में अब तक कुल 14 लाख रुपए जप्त किए गए है. 6 जून की रात को फरिंगगोला चेक पोस्ट पर एक वाहन से 13 लाख रुपए जप्त किया गया था. कार्रवाई में जांच के दौरान एक वाहन से नगद राशि जप्त की गई थी. वाहन में सवार व्यक्ति से रुपये को लेकर कारण पूछा गया था. लेकिन युवक ने कोई संतोषजनक जवाब नहि दिया था. छत्तगाछ में वाहन जांच में एक लाख रुपए जप्त किए गए थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किश्पनगंज पुलिस ने एक कार से 9 लाख 30 हजार रुपए किया जप्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Organised Crime: भगोड़े अपराधियों के प्रत्यर्पण में आने वाली चुनौतियों को लेकर दुनिया के विशेषज्ञ करेंगे मंथन

Organised Crime: देश में विभिन्न तरह के अपराध कर भागे अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रशासन को उस देश की प्रशासनी नियमों के अनुसार कार्रवाई करनी होती है. ऐसे अपराधियों को पकड़ने के लिए कई देशों के साथ प्रर्त्यापण संधि है. लेकिन फिर भी कई मामलों में प्रशासन को भगोड़े के प्रर्त्यपण के लिए उस देश के नियमों को स्वीकार करना होता है. ऐसे भगोड़े अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) की ओर से दो दिवसीय ‘भगोड़े अपराधियों का प्रत्यर्पण-चुनौतियांऔर रणनीतियां’ विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. गुरुवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. सम्मेलन के दौरान विभिन्न केंद्रीय और राज्य पुलिस एजेंसियों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भगोड़ों को ट्रैक करने और उन्हें हिंदुस्तान में मुकदमे का सामना करने के लिए वापस लाने के प्रयासों को समन्वित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करेंगे.  सम्मेलन में गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय सहित अन्य हितधारक शामिल होंगे. गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस साल के शुरू में सीबीआई द्वारा विकसित ‘हिंदुस्तानपोल’ पोर्टल को शुरू किया था. इस पोर्टल ने जिला पुलिस इकाइयों, राज्य पुलिस, केन्द्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सीबीआई को एक मंच पर लाकर सूचनाओं के निर्बाध प्रवाह को सक्षम बनाने का काम किया है.  नार्को, आतंकवाद, साइबर अपराध, संगठित अपराध पर होगा विशेष मंथन इस दो दिवसीय सम्मेलन में विदेशों से सहयोग प्राप्त करने के लिए उपलब्ध औपचारिक और अनौपचारिक चैनलों का प्रभावी उपयोग, भगोड़े अपराधियों का पता लगाने में तकनीक का उपयोग, भगोड़ों के प्रत्यर्पण के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण और वांछित भगोड़ों के वित्तीय फुटप्रिंट का विश्लेषण सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी. नार्को, आतंकवाद, साइबर अपराध, संगठित अपराध और आर्थिक अपराधियों को पकड़ने पर विशेष चर्चा होगी.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टिगेशन के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विदेशों से वांछित भगोड़ों को वापस लाने के लिए एक समन्वित सहयोग पर जोर देते रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सीबीआई ने इस सम्मेलन का आयोजन किया है, ताकि उचित कानूनी और कूटनीतिक चैनलों के जरिये समयबद्ध तरीके से भगोड़ों को वापस लाने का काम हो सके. गौरतलब है कि विभिन्न देशों में वांछित हिंदुस्तानीय भगोड़ों के संबंध में 300 से अधिक प्रत्यर्पण अनुरोध लंबित हैं. भगोड़े अक्सर इन देशों से अपने प्रत्यर्पण के प्रयासों को बाधित करने के लिए विभिन्न रास्तों का सहारा लेते हैं. संगठित आपराधिक गिरोहों से जुड़े कई अपराधी विदेश में रहते हुए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते है. सम्मेलन में कानून प्रवर्तन एजेंसियां और विशेषज्ञ इन चुनौतियों पर विचार-विमर्श कर ऐसे भगोड़े अपराधियों के शीघ्र प्रत्यर्पण के लिए एक रोडमैप तैयार करने पर काम करेंगे. The post Organised Crime: भगोड़े अपराधियों के प्रत्यर्पण में आने वाली चुनौतियों को लेकर दुनिया के विशेषज्ञ करेंगे मंथन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एनएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में लहराया परचम

सहरसा. एनएस पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के साथ स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए नया इतिहास रचा है. हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं शानदार प्रदर्शन किया. इनमें से दो विद्यार्थियों का चयन प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है. जिसमें आयत को स्वर्ण पदक, हर्षिका को रजत पदक, अविका को कांस्य पदक, अभ्यन को रजत पदक प्राप्त हुआ है. सभी बच्चों को उनके प्रदर्शन के लिए पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्या स्मिता कुमारी ने प्रशिक्षक इफ्तेखार राही को पूर्ण स्वतंत्रता देते कहा कि आप बच्चों को जहां तक ले जाना चाहें ले जा सकते हैं. उनका पूरा सहयोग रहेगा. इफ्तेखार राही ने बताया कि निदेशक स्मिता कुमारी के विश्वास एवं स्वतंत्रता के कारण ही वे बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचा सके. विद्यालय में कराटे को सभी छात्रों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है. प्रशासन का मानना है कि कराटे केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं है. बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता एवं आत्मबल बढ़ाता है. एनएस पब्लिक स्कूल ने यह साबित कर दिया है कि कराटे केवल लड़ाई की कला नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन एवं आत्मसंयम का प्रतीक है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एनएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में लहराया परचम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

बलुआ बाजार. विधानसभा चुनाव को लेकर भीमपुर पंचायत के भीमपुर फारी में मंगलवार की शाम सशक्त मतदाता, सशक्त लोकतंत्र के बैनर तले स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान बीडीओ राकेश गुप्ता ने विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया. बीडीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. भीमपुर फारी गांव में मंगलवार की शाम स्वीप कार्यक्रम आयोजित की गयी थी, जिसमें मौजूद लोगों को अधिक से अधिक मतदान को लेकर संकल्प दिलाया गया और सभी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर पंचायत सचिव, सेक्टर,बीपीएम, जीविका दीदी सहित अन्य लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जीविका ने मतदाताओं को किया जागरूक

मधेपुरा. जीविका ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत चुनाव पाठशाला, रैली व शपथ का आयोजन किया. इसके तहत लोगों को आगामी छह नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रेरित किया. साथ ही सभी को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलायी गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जीविका ने मतदाताओं को किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

त्रिवेणीगंज सीट पर दोनों गठबंधन ने उम्मीदवार के नामों की नहीं है घोषणा

– नामांकन के तीसरे दिन भी नहीं कटा है एक भी एनआर सुपौल बिहार विधानसभा चुनाव के तहत त्रिवेणीगंज सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से अब तक बिहार के प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. जबकि जन सुराज ने प्रदीप राम को त्रिवेणीगंज विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं नामांकन के तीसरे दिन भी बीत जाने के बाद अब तक वहां से कोई भी उम्मीदवार ने नाजीर रसीद नहीं कटाया है. हालांकि नामांकन को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी है. अनुमंडल कार्यालय में नामांकन को लेकर विभिन्न कोषांग का गठन किया गया है. जहां पदाधिकारी व कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. राजद के खाते में गयी थी यह सीट महागठबंधन में यह सीट किस घटक दल के पाले में जायेगा. इस पर अब तक संशय बना है. हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में इस सीट से महागठबंधन के प्रमुख घटक दल राजद ने संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार को उम्मीदवार बनाया था. जो काफी कम मतों से पराजित होकर रनर रहे थे. जदयू की वीणा के माथे सजा था जीत का सेहरा बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में त्रिवेणीगंज सुरक्षित विधानसभा सीट जदयू के खाते में गयी थी. जहां जदयू ने पूर्व विधायक विश्वमोहन हिंदुस्तानी की पत्नी वीणा हिंदुस्तानी को जदयू ने उम्मीदवार बनाया था. जिन्होंन जीत हासिल कर एक तीर नीतीश कुमार के तरकस में डाला था. इस बार सीटिंग विधायक होने बावजूद उनके उम्मीदवारी पर संशय बना है. जो जिले में चर्चा का विषय बना है. चर्चा है कि राजग के घटक दल लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान ने कोसी के 13 विधानसभा क्षेत्र में दो सीट की मांग की थी. जिसमें एक सुरक्षित व एक सामान्य सीट शामिल था. बताया जा रहा है कि सामान्य सीट के तहत सहरसा जिले के सिमरी बख्तियार सीट लोजपा रा के खाते में गयी है. सोनवर्षा सुरक्षित सीट से जदयू ने अपने सीटिंग विधायक रत्नेश सादा को सिंबल दे दिया है. ऐसे में बचे एक मात्र सुरक्षित सीट त्रिवेणीगंज सीट पर पेंच फंसा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि जदयू, भाजपा, लोपजा रा, हम या भीआईपी, किससे खाते में जाती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post त्रिवेणीगंज सीट पर दोनों गठबंधन ने उम्मीदवार के नामों की नहीं है घोषणा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एनडीए ने खेला बड़ा दांव, सिटिंग विधायक व पुराने की छुट्टी, नये चेहरे पर जताया भरोसा

वीरेंद्र कुमार, मुंगेरमुंगेर जिले में तीन विधानसभा सीट 164 तारापुर, 165 मुंगेर और 166 जमालपुर पर एनडीए ने बड़ा दांव लगाते हुए पूर्व मंत्री सहित दो सिटिंग विधायक की छुट्टी कर दी और नये चेहरे पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी दंगल में उतारा है. इस बदलाव ने स्थानीय सियासत में हलचल पैदा कर दी है. जाहिर है मुकाबले को रोमांचक बना दिया गया है. एनडीए ने बदलाव का जो बड़ा दांव यहां स्पोर्ट्सकर नई नेतृत्वक बिसात बिछायी है, उसमें भाजपा दो और जदयू एक सीट पर चुनाव मैदान में उतर रही है. बदलाव की यह रणनीति एनडीए को कितना फायदा पहुंचाती है या नुकसान यह तो मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी. उपमुख्यमंत्री सम्राट के लिए जदयू ने छोड़ दी तारापुर की सीट सीट शेयरिंग को लेकर इस बार एनडीए में खूब माथा पच्ची हुई, लेकिन जीत की पक्की गारंटी के कारण कई सिटिंग सीट पर भी गठबंधन दलों को समझौता करना पड़ा. यही कारण है कि जदयू लगातार चार बार से जीत रही तारापुर विधानसभा सीट का त्याग कर दिया. जबकि वर्तमान में राजीव कुमार सिंह वहां के विधायक हैं. अब यह सीट भाजपा के कोटे में चली गयी और भाजपा ने अपने नेता सह राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को यहां से एनडीए प्रत्याशी के तौर पर उतारा है. यह बात अलग है कि इस सीट पर सम्राट चौधरी के परिवार का तीन दशक तक कब्जा रहा. लेकिन सम्राट चौधरी यहां से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. सिटिंग विधायक का टिकट काट नये चेहरे पर स्पोर्ट्सा दांव भाजपा ने मुंगेर विधानसभा से अपने सिटिंग विधायक प्रणव कुमार यादव का टिकट काट दिया और नये चेहरे पर भरोसा जताते हुए कुमार प्रणय को चुनावी दंगल में उतारा है. हालांकि कुमार प्रणय भाजपा के पुराने वर्कर हैं और दो बार भाजपा मुंगेर के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं. वर्तमान समय में वे भाजपा के खगड़िया जिला प्रभारी हैं. हालांकि कुमार प्रणय तारापुर विधानसभा के हैं. लेकिन भाजपा ने उनको मुंगेर विधानसभा से चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है. अब यह देखना अहम होगा कि वे जनता और संगठन दोनों का भरोसा किस स्तर पर जीत पाते हैं. जदयू के लिए प्रतिष्ठा का सीट बना जमालपुर जमालपुर विधानसभा सीट को हासिल करना जदयू के लिए करो या मरो वाली सीट हो गयी है. क्योंकि पिछले विधानसभा में पूर्व मंत्री शैलेश कुमार को यहां से हार का सामना करना था. लेकिन इस बार जीत की पक्की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए जदयू ने पूर्व मंत्री शैलेश कुमार का टिकट काट कर नये चेहरे पर भरोसा जताते हुए जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल को चुनावी मैदान में उतारा है. हालांकि नचिकेता का पॉलटिकल बैकग्राउंड काफी पुराना रहा है. उनके पिता ब्रह्मानंद मंडल तीन बार मुंगेर से सांसद रहे थे. यह सीट जदयू के लिए प्रतिष्ठा की सीट है. क्योंकि बिहार नेतृत्व के कद्दावर नेता सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के आशिर्वाद से नचिकेता को टिकट मिला है. हालांकि पूर्व मंत्री शैलेश कुमार भी जमालपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर रहे हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जदयू के वोट बैंक का झुकाव किस ओर जाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एनडीए ने स्पोर्ट्सा बड़ा दांव, सिटिंग विधायक व पुराने की छुट्टी, नये चेहरे पर जताया भरोसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अलग -अलग मामलों में तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़हरा. प्रखंड अंतर्गत कृष्णगढ़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है. कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि सूचना मिला थी कि आरोपित घर पर हैं. सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ छापेमारी कर झोकीपुर गांव निवासी विश्वनाथ पासवान के पुत्र राजू पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. इनके विरुद्ध चोरी का मामला सितंबर माह में दर्ज हुआ था. साथ ही स्थानीय थाना क्षेत्र के सरैंया गांव निवासी सुरेश चौधरी के पुत्र टिंकू चौधरी उर्फ भोला चौधरी को शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया. वहीं, शराब सेवन के मामले के एक आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनी राय के टोला गांव निवासी नागेश्वर यादव के पुत्र राजकिशोर यादव को गिरफ्तार किया गया. तीनों आरोपितों के विरोध कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अलग -अलग मामलों में तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. महुआ सिंहराय से दर्जनों खस्सी की चोरी, कीमत पांच लाख

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के महुआ सिंहराय गांव से चोरों ने लाखों रुपये की खस्सी की चोरी कर ली. इसकी सूचना थाना को दी गई है. जानकारी के अनुसार महुआ सिंहराय गांव से मिनी अवधेश राय, मो शमीम, मो वसीम के साथ अन्य लोगों के दर्जनों खस्सी की चोरी कर ली गयी. खस्सी की कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गयी है. बीते एक सप्ताह के दौरान कई लोगों के घर तथा दरवाजे से की गई खस्सी की चोरी से ग्रामीण परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में पुलिस गश्ती तेज कराने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. महुआ सिंहराय से दर्जनों खस्सी की चोरी, कीमत पांच लाख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विश्व हाथ धुलाई दिवस मना

खूंटी. जिले के डोल्डा, सेल्दा, सुरूंदा, मलियादा, बघमा, गोड़ाटोली, मारूंगटोली, बिचना, गम्हरिया, पांडू, सुटी, भोंडा और छाता में बुधवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बाल कल्याण संघ के द्वारा स्वच्छता और हाथ धुलाई को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों और ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और संक्रमण से बचाव की आदतों के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में कुल 1300 बच्चों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. उन्हें साबुन से हाथ धोने की सही विधि की व्यावहारिक जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, बाल संरक्षण समिति के सदस्य, विद्यालय शिक्षक, अभिभावक, बाल मंच के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विश्व हाथ धुलाई दिवस मना appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top