Hot News

October 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: हाथी की मौत देख फफक कर रो पड़ी हथिनी, भावुक कर देगा यह वायरल वीडियो

Viral Video: इमोशन, लगाव, प्यार, अपनों की फिक्र… कुदरत ने सिर्फ इंसानों को नहीं दी है. जंगली जानवरों में भी यह गुण है. साथी से बिछड़ने का गम इन्हें भी सताता है. ये भी जुदाई के बाद रोते हैं, अपना शोक जाहिर करते हैं, और कभी-कभी तो शव के पास बैठकर विलाप भी करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक हाथी की मौत पर उसकी साथी हाथिनी विलाप करती नजर आ रही है. यह पल काफी भावुक करने वाला है. मरे हुए हाथी की साथी हथिनी उसे जगाने की तमाम कोशिशें करती है. अपनी सूंड से उसे हिलाकर, उसके शरीर को छूकर उसे जगाने की असफल कोशिश करती नजर आ रही है. Elephant mourns death of her companion of 25 years, refuses to leave her side! pic.twitter.com/pEgsLcMysP — Damn Nature You Scary (@AmazingSights) October 14, 2025 भावुक करने वाला दृश्य वीडियो में दिख रहा है कि एक हाथी का शरीर जमीन पर पड़ा हुआ है. 25 साल साथ गुजारने वाली उसकी साथी हथिनी को विश्वास भी नहीं हो रहा है कि उसका जीवन साथी उसे हमेशा के लिए छोड़ चुका है. वो उसके शव के सामने बैठकर विलाप कर रही है. उसे बार-बार जगाने की कोशिश कर रही है. लेकिन, मर चुके हाथी पर उसकी भावनाओं का कोई असर नहीं हो रहा है. अपनी सूढ़ को हथिनी अपने साथी पर बार-बार फिरा रही है ताकी वो एक बार फिर जाग जाए… लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी हाथी उठ नहीं रहा. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. साथ छोड़ने से किया इनकार इन दोनों की जोड़ी ने जंगल में 25 साल साथ गुजारे हैं. एक साथ 25 बसंत की बहार देखा, बारिश का आनंद लिया, जाड़े की ठिठुरन झेली… अब अचानक साथ छूट जाने पर हथिनी इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही है. वो अपने साथी की मौत पर शोकाकुल है. उसका साथ छोड़ने को तैयार नहीं है. इस वीडियो को @AmazingSights के आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ घंटों में ही वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी जताई है. कई यूजर्स ने किया कमेंट वीडियो काफी भावुक करने वाला है. कई लोगों ने कमेंट में RIP लिखा है. कई लोगों ने दुखद लिखा है. हथिनी का ऐसा विलाप किसी को भी रुला सकता है. वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जानवरों में सबसे ज्यादा भावुक जीव हाथी ही हैं. ये झुंड में परिवार की तरह रहते हैं और एक दूसरे का ख्याल भी रखते हैं. 25 सालों का साथ छूटने का अफसोस हथिनी में साफ दिखाई दे रहा है. इसे भी पढ़ें- Viral Video: खेत में सांपों का तांडव! बड़े-बड़े अजगरों ने गाय को जकड़ा, क्या है वायरल वीडियो का रहस्य? कुंगफू मास्टर की तरह किक चलाता है यह पक्षी, हैरान कर देगा सांपों को मारने का इसका तरीका, वीडियो वायरल Viral Video: घात लगाकर बैठा था खतरनाक शिकारी, हिरणों का झुंड बन गया निशाना, वीडियो देखकर कांप जाएगा कलेजा The post Viral Video: हाथी की मौत देख फफक कर रो पड़ी हथिनी, भावुक कर देगा यह वायरल वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Wardrobe Cleaning Tips: दिवाली की सफाई में अलमारी को न करें नजरअंदाज, सफाई के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स 

Wardrobe Cleaning Tips: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही सभी घरों में सफाई शुरू हो जाती है. इस दौरान  घर के सभी कोनों की सफाई करना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में अगर आपने अब तक आपने वार्डरोब या अलमारी की सफाई नहीं की है तो यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम बताएंगे कुछ खास टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से दिवाली पर अपनी अलमारी को चमका सकते हैं. साफ सुथरी दिखने वाली अलमारी हर किसी को पसंद आती है. ऐसे में अलमारी को वापिस से चमकदार बनाने के लिए आप इन टिप्स को जरूर फॉलो करें. अलमारी की सफाई कहां से शुरू करें? सबसे पहले अलमारी में रखे सभी छोटे बड़े कपड़ो को बाहर निकालकर रखें. इन सभी कपड़ों में से जो जरूरी नहीं है उन्हें अलग करके रख दें. कपड़ों को अलग अलग सेक्शन में रखें आप अपने छोटे बड़े सभी कपड़े जैसे सॉक्स, बेल्ट, जिन्स, फॉर्मल पैंट्स, कुर्ते और शर्ट्स को अलग रखें.   पुराने कपड़ों को अलग कर दें जो भी कपड़े अब आप इस्तेमाल नहीं करते या फिर आपके काम के नहीं है उन सभी को अलग करें. सारे कपड़ो को सही से फोल्ड करके किसी बैग में पैक करके जरूरतमंदों को दान करने के लिए रख दें.  यह भी पढ़ें: How To Clean Kitchen Cabinet For Diwali: दिवाली से पहले किचन कैबिनेट को बनाएं चमकदार, इन आसान घरेलू नुस्खों से दूर करें जिद्दी दाग और चिकनाई  यह भी पढ़ें: Diwali Home Cleaning Tips For Busy People: दिवाली के सफाई की अब नहीं होगी टेंशन, कम समय में ज्यादा सफाई के लिए अपनाएं ये सिंपल क्लीनिंग हैक्स  इस तरह करें अलमारी की डस्टिंग  अलमारी की सफाई के लिए सबसे जरूरी है की आप कपड़े हटाने के बाद लकड़ियों पर जमें धूल को साफ कर लें. इसके लिए आप झाड़ू या डस्टिंग क्लोथ का इस्तेमाल कर सकते हैं.  ऐसे करें अलमारी की सफाई  अगर अलमारी बहुत दिनों से साफ नहीं हुई होती तो धूल और गंदगी सभी कोनों पर जम जाती है. ऐसे में आप क्लीनर की मदद से सफाई करें. क्लीनर को स्प्रे बॉटल से छिड़कते जाएं और किसी साफ कपड़े से पोंछ लें. ध्यान रहे की आप अलमारी से सारा पानी अच्छे से पोछें ताकि अलमारी की लकड़ी अंदर से खराब न हो.  सफाई के बाद इस चीज को अलमारी में रखें जब पुरी सफाई हो जाए तो कपड़ो को अलमारी में रखने से पहले खुशबू और कपड़ो को फंगस से बचाने के लिए फिनायल की गोली जरूर रख दें. सफाई के बाद सारे कपड़े अरेंज करके अलमारी में फोल्ड करके रख दें. सभी कपड़ो को अलग अलग सेक्शन में रखें ताकि कपड़े ढुंढते समय पूरी अलमारी में न तलाश करना पड़े.  यह भी पढ़ें: How To Clean Stair: दिवाली पर घर की सीढ़ियों को नए जैसा चमकदार और साफ करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स  यह भी पढ़ें: How To Wash Designer Suit At Home: अब ड्राई क्लीनर पर नहीं होंगे पैसे खर्च, घर पर ऐसे करें अपने सूट की प्रोफेशनल सफाई The post Wardrobe Cleaning Tips: दिवाली की सफाई में अलमारी को न करें नजरअंदाज, सफाई के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AR Rahman और Google Cloud की जोड़ी ला रही AI से चलने वाला मेटाह्यूमन बैंड Secret Mountain

हिंदुस्तान के मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता एआर रहमान अब संगीत की दुनिया में एक नयी क्रांति लाने जा रहे हैं. वह Google Cloud के साथ मिलकर एक खास प्रोजेक्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसका नाम है – Secret Mountain, जो दुनिया का एक अनोखा AI-बेस्ड मेटाह्यूमन बैंड है. यह बैंड केवल संगीत नहीं बनाएगा, बल्कि दर्शकों से रीयल टाइम में बातचीत भी करेगा. यानी अब आपका कॉन्सर्ट अनुभव पहले से कहीं ज्यादा डिजिटल, इंटरएक्टिव और रोमांचक होने वाला है. रहमान का एआई म्यूजिक ड्रीम Secret Mountain क्या है? Secret Mountain एक डिजिटल म्यूजिक बैंड है जिसमें छह मेटाह्यूमन अवतार हैं. ये किसी असली इंसान जैसे दिखते हैं लेकिन पूरी तरह AI से जनरेटेड डिजिटल किरदार हैं. इनमें अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के आर्टिस्ट्स को दिखाया गया है, जैसे- कारा (आयरिश सिंगर-सॉन्गराइटर), जेन टैम (तमिल रैपर), और ब्लेसिंग (अफ्रीकी परकशनिस्ट और सिंगर). यह बैंड संगीत, कहानी और तकनीक को मिलाकर एक नया वर्चुअल एंटरटेनमेंट अनुभव देगा. Google Cloud देगा रहमान के एआई बैंड को ताकत रहमान और गूगल की यह साझेदारी सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं है. Secret Mountain को Google Cloud की एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी पावर देगी. इस प्रोजेक्ट में इस्तेमाल किये गए कुछ बड़ेएआई टूल्स हैं: Veo 3 – अवतार की विजुअल और वीडियो क्रिएशन के लिए, Imagen – शानदार डिजिटल विजुअल्स और बैकग्राउंड सीन के लिए, Gemini Flash 2.5 Image – रीयल टाइम इमेज जेनरेशन के लिए, Gemini 2.5 Pro – अवतारों को बातचीत करने वाला दिमाग देने के लिए. इसका मतलब है कि ये डिजिटल कैरेक्टर्स अब दर्शकों के सवालों का जवाब दे पाएंगे और लाइव इवेंट्स में इंटेलीजेंट रिएक्शंस देंगे. रहमान बोले- साथ चल सकते हैं AI और आर्ट रहमान ने कहा- Secret Mountain यह दिखाता है कि संगीत, कहानी और तकनीक मिलकर कैसे दुनिया भर के दर्शकों के लिए नये अनुभव बना सकते हैं. Google जैसी कंपनी के साथ काम करना बेहद रोमांचक है. हम एक नयी दुनिया बना रहे हैं जहां मानवीय रचनात्मकता और AI साथ-साथ चलते हैं. यह प्रोजेक्ट रहमान के उस विजन को दर्शाता है जिसमें वे AI को संगीत की आत्मा के साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. Google Cloud CEO का बयान: हिंदुस्तान अब AI इनोवेशन का लीडर Google Cloud के सीईओ थॉमस कुरियन ने कहा – हिंदुस्तान Creative AI में लीडर यह पार्टनरशिप दिखाती है कि हिंदुस्तान रचनात्मक AI (Creative AI) में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है. रहमान जैसे कलाकार नयी पीढ़ी के लिए तकनीक और कला को साथ ला रहे हैं. इस बयान से यह साफ है कि हिंदुस्तान अब AI-संगीत इनोवेशन का ग्लोबल सेंटर बन रहा है. एआई और संगीत की जुगलबंदी का नया दौर शुरू Secret Mountain सिर्फ एक बैंड नहीं, बल्कि एक डिजिटल संगीत क्रांति है. रहमान और गूगल क्लाउड की यह पार्टनरशिप यह साबित करती है कि भविष्य में AI और इंसान मिलकर कला की नयी परिभाषा लिखेंगे. यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में वर्चुअल कॉन्सर्ट्स, डिजिटल अवतार्स और मेटाह्यूमन इंटरटेनमेंट की दिशा तय कर सकता है. Secret Mountain क्या है? यह एआर रहमान का AI-बेस्ड मेटाह्यूमन बैंड है, जिसमें छह डिजिटल किरदार हैं. इस बैंड में किस टेक्नोलॉजी का उपयोग हुआ है? इसमें Google Cloud के Veo 3, Imagen और Gemini 2.5 जैसे AI मॉडल्स का इस्तेमाल हुआ है. क्या यह बैंड लाइव परफॉर्म कर सकता है? हां, रहमान के अनुसार यह बैंड रीयल टाइम में दर्शकों से बातचीत करने में सक्षम है. क्या Secret Mountain हिंदुस्तान में लॉन्च होगा? रहमान ने अभी इसके ग्लोबल लॉन्च का प्लान बताया है, लेकिन हिंदुस्तान में इसे डिजिटल प्लैटफॉर्म्स पर दिखाया जाएगा. Meta का नया AI फीचर, अब हिंदी में डब होंगी रील्स AI टूल्स से होगी घर बैठे कमाई: जानिए आसान और असरदार तरीके Siri में आएगा ChatGPT जैसा बदलाव, Apple ला रहा है Veritas AI ऐप OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Pulse फीचर, जानिए कैसे और कौन कर सकता है इस्तेमाल The post AR Rahman और Google Cloud की जोड़ी ला रही AI से चलने वाला मेटाह्यूमन बैंड Secret Mountain appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Elections 2025: विजय सिन्हा के नामांकन में BJP ने दिखाया दम, सीएम से लेकर डिप्टी सीएम तक की उतारी फौज

Bihar Elections 2025: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को लखीसराय सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. विजय सिन्हा के नामांकन में हिंदुस्तानीय जनता पार्टी ने भी अपना दम खम दिखाया और सीएम से लेकर डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री को मैदान में उतार दिया. विजय सिन्हा बीजेपी के उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं जो पिछले तीन विधानसभा चुनाव से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं.  लखीसराय : दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के नामांकन के दौरान किया रोड शो. डिप्‍टी सीएम सम्राट चौधरी और गिरिराज सिंह भी रहे शामिल. #Bihar #Biharelection #biharvidhansabhaelection2025 #prabhatkhabar #BJP #VijaySinha #SamratChoudhary #RekhaGupta… pic.twitter.com/5fikYjoFFJ — Naya Vichar (@prabhatkhabar) October 15, 2025 दिल्ली के सीएम और सम्राट चौधरी नामांकन में रहे मौजूद विजय सिन्हा ने बुधवार को लखीसराय सीट से 6ठीं बार अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद रहे. नामांकन के बाद विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जय जगद्धात्री मां बाला त्रिपुर सुंदरी, जय बाबा इन्द्रदमनेश्वर महादेव. डिप्टी सीएम ने 6ठीं बार भरा पर्चा लखीसराय विधानसभा की देवमयी जनता का हार्दिक अभिनंदन. लखीसराय से लगातार छठी बार नामांकन कर बेहद उत्साहित हूं. बीते दो दशकों से निरंतर मिल रहा स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद सचमुच अभिभूत करने वाला है. आपके समर्थन का संबल  मुझे निरंतर कर्तव्य और सेवा के पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति देता रहा है. आपके भरपूर समर्थन और सहयोग से मैं आगे भी आपके सम्मान को संरक्षित रखते हुए पूरे मनोयोग से लखीसराय को विकास और जनकल्याण के रास्ते पर गतिमान रखने में जुटा रहूंगा.”  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें हैट्रिक बनाने उतरेंगे विजय सिन्हा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पहली बार साल 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में राजद के फुलेना सिंह को 1448 वोटों के अंतर से हराकर विधायक बने थे, लेकिन  अक्टूबर-नवंबर में हुए चुनाव में वह 80 वोटों से राजद के फुलेना सिंह से हार गए थे. लेकिन पांच साल बाद वर्ष 2010 के चुनाव में विजय कुमार सिन्हा ने फुलेना सिंह को 59,620 वोटों से हराकर जीत दर्ज किया और इसके बाद वह लगातार चुनाव जीतते रहे. 2015 में उन्होंने जदयू के जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल को 6,556 वोटों के अंतर से हराया. इसके बाद 2020 में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई और उन्होंने कांग्रेस के अमरेश कुमार को हराया.  इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: कौन हैं सुजीत पासवान? जिनके लिए BJP ने काट दिया अपने चहेते विधायक का टिकट The post Bihar Elections 2025: विजय सिन्हा के नामांकन में BJP ने दिखाया दम, सीएम से लेकर डिप्टी सीएम तक की उतारी फौज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deepotsav 2025: अयोध्या में पहली बार रामलीला का अंतरराष्ट्रीय मंचन, रूस से थाईलैंड तक पांच देशों के कलाकार देंगे पस्तुति

Deepotsav 2025: इस दीपोत्सव पर राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है. मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि इस वर्ष न केवल लाखों दीपों की आभा से जगमगाएगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुस्तानीय संस्कृति की अनूठी झलक भी पेश करेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल और मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा दीपोत्सव 2025 इस बार पांच देशों- रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका- के कलाकारों की भागीदारी से विशेष बनने जा रहा है. अयोध्या के रामकथा पार्क में 17 से 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामलीला उत्सव में लगभग 90 विदेशी कलाकार अपनी पारंपरिक कलाओं, नृत्य शैलियों और नाट्य विधाओं के माध्यम से श्रीराम की कथा को जीवंत करेंगे. यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि हिंदुस्तानीय संस्कृति के वैश्विक प्रभाव और साझा मूल्यों का उत्सव भी होगा. रूस से थाईलैंड तक श्रीराम की कथा के पांच रंग रूस- सीता स्वयंवर का अद्भुत मंचन रूस से आए 15 कलाकार सीता स्वयंवर के प्रसंग का मंचन करेंगे. रूसी रंगमंच की शास्त्रीय तकनीक और हिंदुस्तानीय कथा की भावनात्मक गहराई का यह मेल दर्शकों को अद्वितीय अनुभव देगा. रूस के कलाकारों ने कई महीनों तक हिंदुस्तानीय संगीत और अभिव्यक्ति शैली पर प्रशिक्षण लिया है ताकि वे राम और सीता के दिव्य मिलन की भावना को सजीव कर सकें. थाईलैंड- धर्म और अधर्म का संघर्ष थाईलैंड की टीम ‘शूर्पणखा प्रसंग’, ‘मारीच वध’ और ‘राम-रावण युद्ध’ जैसे युद्ध दृश्यों का मंचन करेगी. थाई संस्कृति में रामकथा को “रामाकियन” के नाम से जाना जाता है, और उसकी झलक इस मंचन में दिखेगी. पारंपरिक नृत्य और वेशभूषा इस प्रस्तुति को और भी प्रभावशाली बनाएंगे. इंडोनेशिया- लंका दहन से अयोध्या वापसी तक इंडोनेशिया के कलाकार हनुमान द्वारा लंका दहन और श्रीराम की अयोध्या वापसी के प्रसंगों को अपने प्रसिद्ध “वेयांग कुलित” नाट्यशैली में प्रस्तुत करेंगे. यह प्रदर्शन दर्शकों को श्रीराम के जीवन के निर्णायक क्षणों से जोड़ देगा. नेपाल- पहली बार लक्ष्मण पर शक्ति प्रदर्शन नेपाल की टीम इस वर्ष पहली बार ‘लक्ष्मण पर शक्ति प्रदर्शन’ का मंचन करेगी. अब तक नेपाल की रामलीला मुख्यत सीता और राम के प्रसंगों पर केंद्रित रही है, लेकिन इस बार दर्शक लक्ष्मण के साहस और त्याग की झलक देख पाएंगे. 33 कलाकारों की यह टीम नेपाली पारंपरिक वेशभूषा और संगीत के साथ कथा को नया आयाम देगी. श्रीलंका- रावणेश्वरा प्रसंग की भावनात्मक प्रस्तुति श्रीलंका से आए 22 कलाकार रावण के चरित्र को उसकी सांस्कृतिक दृष्टि से प्रस्तुत करेंगे. श्रीलंका में आज भी रावण को विद्या, शक्ति और भक्ति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. उनकी प्रस्तुति ‘रावणेश्वरा’ के रूप में उस भाव को मंच पर साकार करेगी — यह प्रसंग दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगा कि रामकथा केवल युद्ध नहीं, बल्कि मूल्य और दृष्टिकोण का संवाद भी है. दीपोत्सव में जगमगाएंगे 56 घाट, उमड़ेगा श्रद्धा का सागर दीपोत्सव 2025 के दौरान अयोध्या के 56 घाटों और प्रमुख मंदिरों पर लाखों दीयों से सजी रोशनी पूरी नगरी को दैदीप्यमान बना देगी. गुप्तार घाट से लेकर राम की पैड़ी तक फैली दीपमालिका इस वर्ष विश्व रिकॉर्ड की ओर कदम बढ़ा रही है. शहर में रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक पुष्प सज्जा, और हर कोने में रामधुन का स्वर गूंजेगा. अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान की भूमिका अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के विशेष कार्याधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस रामलीला का उद्देश्य हिंदुस्तानीय संस्कृति की आत्मा — “वसुधैव कुटुम्बकम्” — को जीवंत करना है. उन्होंने कहा, “अयोध्या की यह रामलीला न केवल आस्था का उत्सव है, बल्कि यह विश्व को हिंदुस्तानीय संस्कृति की सहिष्णुता, करुणा और मर्यादा का संदेश देगी.” सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से भी अहम आयोजन इस भव्य आयोजन से अयोध्या को न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से भी नया आयाम मिलेगा. विदेशी कलाकारों की मौजूदगी से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की आमद, स्थानीय कारीगरों की आय में वृद्धि और सांस्कृतिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है. दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण अयोध्या की रामलीला का मंचन इस वर्ष तकनीक और परंपरा का अनूठा संगम होगा. अत्याधुनिक लाइटिंग, सेट डिजाइन, साउंड सिस्टम और पारंपरिक हिंदुस्तानीय वेशभूषा व संगीत के साथ यह प्रस्तुति हर दर्शक के लिए एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बन जाएगी. The post Deepotsav 2025: अयोध्या में पहली बार रामलीला का अंतरराष्ट्रीय मंचन, रूस से थाईलैंड तक पांच देशों के कलाकार देंगे पस्तुति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagwan Kuber Mantra: दिवाली के दिन जरूर भगवान कुबेर के इन खास मंत्रों का जाप, चमक जाएगी किस्म

Bhagwan Kuber Mantra: हिंदू धर्म में भगवान कुबेर को धन, दौलत, ऐश्वर्य और वैभव का राजा माना जाता है. माना जाता है कि दिवाली के दिन उनकी आराधना करने से घर में धन-समृद्धि आती है. आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इस दिन पूजा के समय भगवान कुबेर के मंत्रों का जाप करना भी बेहद शुभ माना गया है. कहते हैं कि इसे करने से भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं. भगवान कुबेर के मंत्र (Lord Kuber Mantra) 1. कुबेर धन प्राप्ति मंत्र मंत्र: ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥ कुबेर धन प्राप्ती मंत्र का महत्व क्या है? माना जाता है कि इस मंत्र के नियमित जाप से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और नए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है. 2. कुबेर बीज मंत्र मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥ कुबेर बीज मंत्र  का महत्व क्या है? दिवाली और धनतेरस के दिन कुबेर बीज मंत्रों का जाप बहुत फलदायक माना जाता है. कहते हैं कि इस मंत्र के जाप से भगवान कुबेर के साथ-साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है. घर में धन की स्थिरता, सौभाग्य और समृद्धि आती है 3. अष्टलक्ष्मी कुबेर मंत्र मंत्र:  ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥ अष्टलक्ष्मी कुबेर मंत्र का महत्व क्या है? धार्मिक मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है.घर में सुख-शांति बनी रहती है, धन-संपत्ति में स्थिरता आती है, सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और दरिद्रता का अंत होता है. यह भी पढ़े: Dev Deepawali 2025: इस दिन मनाई जाएगी देव दीपावली, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Bhagwan Kuber Mantra: दिवाली के दिन जरूर भगवान कुबेर के इन खास मंत्रों का जाप, चमक जाएगी किस्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dahi Papdi Chaat Recipe For Diwali: इस दिवाली घर पर बनाएं चटपटी दही पापड़ी चाट, खाने के बाद सब पूछेंगे इसकी सीक्रेट रेसिपी

Dahi Papdi Chaat Recipe For Diwali: दिवाली के दिन सिर्फ मिठाइयां ही नहीं, बल्कि कुछ तीखा, चटपटा और स्वादिष्ट खाने का भी मन करता है. इस मौके पर दही पापड़ी चाट एक परफेक्ट ऑप्शन है. चाहे घर में मेहमान आए हो या पूरा परिवार एक साथ बैठा हो, इस रेसिपी को दिवाली के दिन हल्के-फुल्के स्नैक्स के टाइम पर बना सकते हैं. कुरकुरी पापड़ी, ठंडा फेंटा दही, खट्टी-मीठी चटनियां और मसालों का कॉम्बो इसे बहुत टेस्टी और चटपटा बनाता है. ये चटपटी और स्वाद से भरपूर दही पापड़ी चाट न केवल खाने में मजेदार है, बल्कि दिवाली की शाम के लिए बेस्ट स्नैक्स आइडिया भी है. दही पापड़ी चाट बनाने की विधि क्या है? पापड़ी – 10-12  उबले आलू -2 (छोटे टुकड़ों में कटे हुए) उबले चने – आधा कप  दही – 1 कप (फेंटा हुआ) मीठी इमली की चटनी – 2-3 चम्मच  हरी चटनी – 1-2 चम्मच  भुजिया या सेव – 2 चम्मच  कटा प्याज – 1 छोटा अनार के दाने – 2 चम्मच  कटा हरा धनिया – 1 कलियां कटी हुई  नमक – स्वाद अनुसार काला नमक – आधा छोटा चम्मच  लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच  भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच  चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच  यह भी पढ़ें- Diwali Special Gulab Jamun Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं हलवाई जैसा सॉफ्ट और जूसी गुलाब जामुन, चखते ही सब कहेंगे वाह यह भी पढ़ें- Poha Chivda Recipe For Diwali: दिवाली पर बनाएं ये सुपर टेस्टी पोहा चिवड़ा, स्वाद ऐसा कि मार्केट का नमकीन भी लगेगा फीका दही पापड़ी चाट बनाने की विधि क्या है? दही पापड़ी चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले एक प्लेट में पापड़ी रखिए. अब हर पापड़ी पर उबले आलू और चने रखें. इसके बाद इसमें ऊपर से फेंटा हुआ ठंडा दही डालें. अब इसके ऊपर मीठी इमली की चटनी और हरी चटनी दोनों डालकर मसाले छिड़कें(नमक, काला नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा और चाट मसाला). लास्ट में ऊपर से सेव, हरा धनिया और अनार के दाने डालकर सजाएं और सबको सर्व करें. यह भी पढ़ें- Sugar Free Kaju Katli Recipe: बिना चीनी, घर पर बनाएं दिवाली स्पेशल शुगर फ्री काजू कतली, नोट करें बनाने की आसान विधि  यह भी पढ़ें- Diwali Special Recipes For Guest: दिवाली के खास मौके पर मेहमानों को खुश करने के लिए बनाएं ये स्पेशल रेसिपी The post Dahi Papdi Chaat Recipe For Diwali: इस दिवाली घर पर बनाएं चटपटी दही पापड़ी चाट, खाने के बाद सब पूछेंगे इसकी सीक्रेट रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rise And Fall: फिनाले से पहले चार कंटेस्टेंट्स के हाथ से फिसली ट्रॉफी, इन 6 कंटेस्टेंट्स ने जीत की रेस में बनाई जगह, देखें नाम

Rise And Fall: अमेजन एमएक्स प्लेयर का पॉपुलर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ अब अपने आखिरी और सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है. शो के फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो गया है और इस वक्त दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. लेकिन जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे स्पोर्ट्स और भी मुश्किल होता जा रहा है. हाल ही में हुए एपिसोड में चार दमदार कंटेस्टेंट्स के बाहर होने से सभी हैरान रह गए. 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ यह सफर अब सिर्फ 6 फाइनलिस्ट तक पहुंच गया है. इस हफ्ते का एलिमिनेशन एपिसोड पूरी तरह इमोशन्स और सरप्राइज से भरा रहा.  इन 4 कंटेस्टेंस पर गिरी बिजली इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट कीकू शारदा, आकृति नेगी, आदित्य नारायण और नयनदीप रक्षित नॉमिनेट हुए थे. शो के फॉर्मेट के मुताबिक, इस बार फैसला सिर्फ जनता के वोट्स से नहीं हुआ, बल्कि रूलर्स और वर्कर्स दोनों को एक-एक नाम बताना था, जो शो से बाहर जाएगा. रूलर्स ने कॉमेडियन कीकू शारदा को एलिमिनेट कर दिया. हालांकि इसके बाद वर्कर्स के हाथ में एलिमनेशन की पावर आई और सभी ने आदित्य नारायण को एलिमिनेट कर दिया. लेकिन शो के अगले राउंड में सचिन बाली और मनीषा रानी भी गेम से बाहर हो गए. फिनाले से ठीक पहले इन दोनों का बाहर होना सभी के लिए शॉकिंग मोमेंट था. आखिरी जंग में शामिल हुए 6 कंटेस्टेंट्स अब शो के टॉप 6 फाइनलिस्ट्स सामने आ चुके हैं, जिनमें आरुष बोला, आकृति नेगी, अरबाज पटेल, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा और नयनदीप रक्षित का नाम शामिल है. ये 6 कंटेस्टेंट्स अब राइज एंड फॉल की ट्रॉफी जीतने की आखिरी जंग में उतर चुके हैं. हर एपिसोड के साथ स्ट्रैटेजी और इमोशन का लेवल बढ़ता जा रहा है. रिलीज के बाद से ही शो फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही थी. 6 हफ्ते तक चला यह शो एमएक्स प्लेयर का पॉपुलर शो बन चुका है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस गेम ऑफ पॉवर एंड सर्वाइवल में कौन बनेगा असली लीडर.  ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद कर रही है किचन पॉलिटिक्स? थेपला और चिला बनाने को लेकर अशनूर कौर का मिस हुआ वर्कआउट ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: झगड़े के बीच नेहल के कपड़ों पर मालती ने किया ऐसा कॉमेंट, सुनकर फूट गया कुनिका का गुस्सा, देखें VIDEO The post Rise And Fall: फिनाले से पहले चार कंटेस्टेंट्स के हाथ से फिसली ट्रॉफी, इन 6 कंटेस्टेंट्स ने जीत की रेस में बनाई जगह, देखें नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Oreo Laddu Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली चॉकलेटी ओरेओ लड्डू, ट्राई करें आसान और यूनिक रेसिपी

Oreo Laddu Recipe: दिवाली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और ऐसे में घर पर मिठाई न बने ऐसा हो नहीं सकता है. दिवाली के मौके पर पूरे घर से तरह-तरह की मिठाईयों की खुशबू आने लगती है जिससे पूरे घर का माहौल बदल जाता है. दिवाली के मौके पर ट्रेडिशनल मिठाई तो सभी बनाते हैं लेकिन कैसा हो अगर इस बार कुछ यूनिक और मॉडर्न मिठाई घर पर बनाई जाए? आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी स्पेशल रेसिपी जो बच्चों और बड़ों दोनों को काफी ज्यादा पसंद आएगी. इस मिठाई का नाम है ओरेओ लड्डू और यह न सिर्फ टेस्ट में जबरदस्त है बल्कि इसे बनाना भी काफी ज्यादा आसान है. इसमें न तो ज्यादा समय लगता है, न ही ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत पड़ती है और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. तो चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी. ओरेओ लड्डू बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स ओरेओ बिस्किट – 20 से 25 पीस कंडेंस्ड मिल्क – आधा कप डार्क चॉकलेट या मिल्क चॉकलेट – आधा कप, पिघली हुई काजू, बादाम, पिस्ता – 2 टेबलस्पून, बारीक कटे हुए डेसिकेटेड कोकोनट – लड्डू को रोल करने के लिए यह भी पढ़ें: Masala Aloo Fries Recipe: दुकान से कभी नहीं खरीदेंगे चिप्स जब घर पर ही बनेंगे क्रिस्पी और स्पाइसी मसाला आलू फ्राइज, जानें मिनटों में बनने वाली रेसिपी यह भी पढ़ें: Suji Dahi Appe Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और फ्लफी सूजी दही अप्पे, सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय के लिए परफेक्ट रेसिपी ओरेओ लड्डू बनाने की सबसे आसान रेसिपी ओरेओ लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले ओरेओ बिस्किट को तोड़कर मिक्सर ग्राइंडर में डाल दें और उससे बारीक पाउडर तैयार कर लें. इस बात का ख्याल रखें कि बिस्किट के बीच की क्रीम भी साथ ही ग्राइंड हो जाए ताकि उसका टेस्ट और थिकनेस बरकरार रहे. अब एक बाउल में यह बिस्किट पाउडर निकालें और उसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अगर यह मिश्रण आपको थोड़ा सूखा लग रहा हो तो थोड़ा और कंडेंस्ड मिल्क डाल सकते हैं. इसके बाद इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं. ऐसा करने से लड्डू में टेस्ट और टेक्सचर दोनों उभरकर आएंगे. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर लड्डू का शेप दें. वहीं, अगर आपको चॉकलेटी फिनिश पसंद है तो अगले स्टेप को फॉलो कर सकते हैं. चॉकलेटी फिनिश पाने के लिए डार्क या मिल्क चॉकलेट को माइक्रोवेव या डबल बॉयलर पर पिघला लें. इसके बाद हर लड्डू को इसमें डुबोएं और प्लेट पर रख दें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़े ड्राई फ्रूट्स या स्प्रिंकल्स भी डाल सकते हैं. सर्व करने से पहले इन्हें 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि चॉकलेट अच्छी तरह सेट हो जाए. यह भी पढ़ें: Double Kaju Katli Recipe: मार्केट से क्यों खरीदना जब घर पर ही मिनटों में बन सकती है डबल काजू कतली, जानें दिल जीत लेने वाली रेसिपी The post Oreo Laddu Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली चॉकलेटी ओरेओ लड्डू, ट्राई करें आसान और यूनिक रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby names 2025: यूनिक और ट्रेंडिंग बेबी नेम्स जो आपके बच्चे को बनाएंगे खास

Baby names 2025: बच्चों का नाम हर पैरेंटस ऐसा रखना चाहते हैं जिसका अर्थ बेहद खास हो.कहा जाता है कि नाम का असर हर व्यक्ति के भविष्य पर पड़ता है.ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी बच्चों के नामकरण को लेकर और ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में आप भी घर आने वाले नन्हे मेहमान के लिए एक ऐसा नाम खोज रहे हैं जो यूनिक और ट्रेंडिंग हो तो इस काम में हम आपकी मदद करेंगे.हम आज ऐसे नाम लेकर आये हैं जो आपके शिशु को भीड़ से अलग एक खास पहचान देंगे. तो चलिए सबसे खूबसूरत बेबी नेम्स की दुनिया में कदम रखते हैं और आपके शिशु के लिये तलाशते है बेस्ट बेबी नेम. लड़कों के लिए यूनिक और ट्रेंडिंग नाम आरव – शांत और बुद्धिमान विहान – नया सवेरा, शुरुआत अद्विक – अनोखा, अद्वितीय रियांश – भगवान की किरण आर्यन – उच्च और श्रेष्ठ इराव – शांत और सुंदर शौर्य – साहस और वीरता ध्रुव – स्थिर और अडिग रिआन – राजा जैसा, उच्च प्रतिष्ठा किआन – शुरुआत, जीवन की ऊर्जा Also Read : Trending & Unique Baby Names: सिर्फ 10 मिनट में पाएं अपने शिशु के लिए ट्रेंडिंग और यूनिक नाम Also Read : Latest Indian Baby Names:ट्रेंडिंग और मॉडर्न नाम जो हर पेरेंट को आएंगे पसंद लड़कियों के लिए यूनिक और ट्रेंडिंग नाम आरोही – संगीत की लहर मायरा – अद्भुत, सुंदर अनाया – ईश्वर का आशीर्वाद किआरा – रोशनी, सुंदर और चमकदार इरा – ज्ञान और बुद्धि अवनी – पृथ्वी, प्रकृति की देवी सिया – भगवान राम की प्रिय वान्या – प्राकृतिक और अनोखी तारा – तारा, आकाश की रौशनी जॉया – जीवन और जीवंतता Also Read : Baby names 2025: ट्रेंडिंग और मीनिंगफुल नाम जो आपके शिशु को बनाएंगे स्पेशल The post Baby names 2025: यूनिक और ट्रेंडिंग बेबी नेम्स जो आपके शिशु को बनाएंगे खास appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top