Hot News

October 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अवैध बालू खनन के खिलाफ सरायकेला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक हाइवा जब्त

Illegal Sand Mining In Saraikela, सचिंद्र दाश, सरायकेला: सरायकेला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग की टीम ने मंगलवार (15 अक्टूबर 2025) को चांडिल थाना पुलिस के सहयोग से टाटा–रांची मुख्य मार्ग पर औचक जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान एक हाइवा (संख्या – JH01BT–8654) को अवैध रूप से बालू खनन करते हुए पकड़ा गया. टीम ने वाहन को जब्त कर चांडिल थाना के हवाले कर दिया. इस मामले में वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अवैध बालू खनन के खिलाफ जीरे टोलरेंस नीति उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस नीति” पर प्रशासन सख्ती से अमल करेगा. उन्होंने खनन विभाग और सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में नियमित रूप से संयुक्त अभियान चलाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं. Also Read: Ghatshila Bypoll 2025: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन फिर मैदान में, घाटशिला से होंगे भाजपा के उम्मीदवार प्रशासन ने की आम लोगों से सहयोग की अपील जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अवैध खनन पर नियंत्रण के साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि कहीं अवैध खनन या बालू परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल जिला प्रशासन या नजदीकी थाना को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके. Also Read: Naxal Attack : झारखंड में नक्सलियों का तांडव, मोबाइल टावर में लगाई आग, धमाकों से गूंजा इलाका The post अवैध बालू खनन के खिलाफ सरायकेला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक हाइवा जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NEET UG में फेल होने के बाद क्या है ऑप्शन, देखें बेस्ट मेडिकल कोर्स

Medical Course without NEET UG: डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए हर साल लाखों छात्र नीट परीक्षा (NEET UG) में शामिल होते हैं. अगर आप भी NEET में चयनित नहीं हो पाए हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. मेडिकल सेक्टर में कई ऐसे कोर्स हैं जिनमें बिना NEET UG क्वालिफाई किए भी शानदार करियर बनाया जा सकता है और हेल्थकेयर फील्ड में आगे बढ़ा जा सकता है. Medical Course without NEET UG: पैरामेडिकल कोर्स पैरामेडिकल क्षेत्र उन छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो मरीजों की सेवा और हेल्थ सेक्टर में काम करना चाहते हैं. इस फील्ड में मरीजों के निदान और इलाज में सहायता करने का काम किया जाता है. प्रमुख कोर्सों में BSc Nursing, BSc Medical Laboratory Technology (MLT), Bachelor of Physiotherapy (BPT), Bachelor of Radiology and Imaging Technology और Operation Theatre Technology (OTT) शामिल हैं. इन कोर्सों को पूरा करने के बाद छात्र प्रशासनी और निजी दोनों तरह के अस्पतालों में नौकरी पा सकते हैं. फार्मेसी और बायोटेक्नोलॉजी दवाइयों के निर्माण, रिसर्च या नई खोजों में फार्मेसी और बायोटेक्नोलॉजी आपके लिए सही करियर विकल्प हैं. Bachelor of Pharmacy (BPharm) कोर्स में दवाइयों के निर्माण, उनके उपयोग और प्रभावों की पढ़ाई कराई जाती है. वहीं BSc Biotechnology में जेनेटिक इंजीनियरिंग, माइक्रोबायोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री जैसे विषयों पर फोकस किया जाता है. इन कोर्सों के बाद छात्रों को फार्मा कंपनियों, लैब्स, रिसर्च संस्थानों और मेडिकल इंडस्ट्री में अच्छे अवसर मिलते हैं. हेल्थकेयर मैनेजमेंट और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन अगर आप मैनेजमेंट और लीडरशिप रोल में काम करना चाहते हैं तो हेल्थकेयर मैनेजमेंट एक अच्छा करियर विकल्प है. इस क्षेत्र में BBA in Healthcare Management या MBA in Hospital Administration जैसे कोर्स किए जा सकते हैं. इन कोर्सों में छात्रों को हॉस्पिटल ऑपरेशन्स, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स और पेशेंट सर्विसेज को मैनेज करने की ट्रेनिंग दी जाती है. यह फील्ड तेजी से बढ़ रही है और इसमें अच्छे वेतन और विकास के अवसर मौजूद हैं. ऑल्टरनेटिव मेडिसिन और क्लिनिकल रिसर्च अगर आपकी रुचि पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में है तो आप BAMS (आयुर्वेद), BHMS (होम्योपैथी) या BUMS (यूनानी) कोर्स कर सकते हैं. इन कोर्सों के माध्यम से छात्र वैकल्पिक चिकित्सा प्रणाली में विशेषज्ञता प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा Clinical Research, Public Health और Nutrition & Dietetics जैसे कोर्स भी बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं. ये कोर्स उन छात्रों के लिए सही हैं जो रिसर्च या पब्लिक हेल्थ सर्विसेज में करियर बनाना चाहते हैं. यह भी पढ़ें: IIT को टक्कर देता है ये कॉलेज, एडमिशन मिला तो करियर सेट, प्लेसमेंट लाखों में नीट के बिना कौन से मेडिकल कोर्स कर सकते हैं? NEET UG के बिना आप कई मेडिकल और हेल्थकेयर कोर्स कर सकते हैं जैसे BSc Nursing, BSc Medical Laboratory Technology (MLT), Bachelor of Physiotherapy (BPT), Operation Theatre Technology (OTT), BPharmacy और BSc Biotechnology. ये कोर्स आपको हेल्थ सेक्टर में स्थिर और सम्मानजनक करियर के अवसर प्रदान करते हैं और इन्हें करने के लिए नीट पास होना जरूरी नहीं है. नीट के बिना डॉक्टर बनने के क्या विकल्प हैं? नीट के बिना सीधे MBBS या BDS डॉक्टर नहीं बन सकते, लेकिन आयुर्वेद (BAMS), होम्योपैथी (BHMS), यूनानी (BUMS) और फार्मेसी जैसे वैकल्पिक मार्ग अपनाकर हेल्थ सेक्टर में विशेषज्ञ बन सकते हैं. इसके अलावा पैरामेडिकल और नर्सिंग फील्ड में काम करके मरीजों की सेवा कर सकते हैं और हेल्थकेयर प्रोफेशनल के रूप में करियर बना सकते हैं. सबसे छोटा मेडिकल कोर्स कौन सा है? सबसे छोटा मेडिकल कोर्स आम तौर पर Certificate और Diploma लेवल का कोर्स होता है, जो 6 महीने से 1 साल तक का होता है. इनमें Operation Theatre Technology, Medical Lab Technician, X-Ray Technician, Dialysis Technician और Nursing Assistant जैसे कोर्स शामिल हैं. ये कोर्स जल्दी करियर शुरू करने और हेल्थ सेक्टर में अनुभव लेने के लिए उपयुक्त हैं. 1 साल का कौन सा मेडिकल कोर्स है? 1 साल का मेडिकल कोर्स सामान्यतः Diploma या Certificate लेवल का होता है. इसमें Operation Theatre Technology, Dialysis Technician, X-Ray Technician, Medical Lab Technology और Nursing Assistant शामिल हैं. इन कोर्सों के बाद छात्र हॉस्पिटल, क्लिनिक और डायग्नोस्टिक लैब में नौकरी कर सकते हैं और जल्दी अनुभव प्राप्त कर सकते हैं. सबसे सस्ता मेडिकल कोर्स कौन सा है? सबसे सस्ता मेडिकल कोर्स आमतौर पर प्रशासनी संस्थानों द्वारा दिए जाने वाले Diploma और Certificate कोर्स होते हैं. इनमें Nursing Assistant, Medical Lab Technician, Operation Theatre Technology और X-Ray Technician शामिल हैं. इन कोर्सों की फीस 10,000 से 50,000 रुपये के बीच होती है और ये कम खर्च में हेल्थ सेक्टर में करियर बनाने का अवसर प्रदान करते हैं. The post NEET UG में फेल होने के बाद क्या है ऑप्शन, देखें बेस्ट मेडिकल कोर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना: ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए सवेरा हॉस्पिटल की पहल, 16 अक्टूबर को होगा “सवेरा पिंक कप” महिला क्रिकेट मैच का आयोजन  

पटना: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सवेरा कैंसर हॉस्पिटल की ओर से “सवेरा पिंक कप” स्त्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है. यह मैच 16 अक्टूबर (गुरुवार) को ऊर्जा स्टेडियम, राजवंशी नगर, पटना में शाम 5 बजे से शुरू होगा. इस बात की जानकारी कार्यक्रम के आयोजक और सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. वी. पी. सिंह ने दी.  स्त्रीओं को जागरूक करने के लिए कराया जा रहा मैच: डॉ. वी. पी. सिंह  उन्होंने बताया कि इस विशेष आयोजन का उद्देश्य स्त्रीओं में स्तन कैंसर की रोकथाम, शुरुआती जांच के महत्व और उपचार संबंधी जागरूकता को बढ़ाना है. यह पहल रोटरी पटना मिड टाउन और आर. एस. मेमोरियल कैंसर सोसायटी के सहयोग से किया जा रहा है. डॉ. सिंह ने बताया कि  “स्पोर्ट्स के माध्यम से सामाजिक संदेश देने का यह एक अनोखा प्रयास है. हमारी कोशिश है कि लोग स्तन कैंसर के लक्षणों को समझें, समय पर जांच कराएं और डर को पीछे छोड़कर इलाज की दिशा में कदम बढ़ाएं.” ब्रेस्ट कैंसर के कारण, लक्षण और निदान  ब्रेस्ट कैंसर के कारणों में स्तन में गांठ, आकार या रंग में बदलाव, निप्पल से स्राव या दर्द प्रमुख है. इसका कारण आनुवंशिकता, हार्मोनल असंतुलन, मोटापा, देर से मातृत्व, अस्वास्थ्यकर जीवन शैली है. इसका इलाज  मैमोग्राफी, बायोप्सी, अल्ट्रासाउंड और क्लिनिकल ब्रेस्ट एग्जाम के जरिए किया जाता है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें एंट्री फ्री  डॉ सिंह ने बताया कि इस मैच में आईसीसी स्त्री वर्ल्ड कप की खिलाड़ी मौजूद रहेंगी. इस अवसर पर कार्यक्रम में शहर की कई जानी-मानी हस्तियां, डॉक्टर्स और स्त्रीएं भाग लेंगी. आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से अपील की है कि वे इस मैच में शामिल होकर कैंसर से लड़ रही स्त्रीओं का हौसला बढ़ाएं.   इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव की पत्नी चुनाव लड़ेंगी या फिर नहीं, सुपरस्टार ने खुद किया क्लियर The post पटना: ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए सवेरा हॉस्पिटल की पहल, 16 अक्टूबर को होगा “सवेरा पिंक कप” स्त्री क्रिकेट मैच का आयोजन   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पांच माह से नहीं मिला राशन, लाभुकों ने लगायी गुहार

चांद. प्रखंड अंतर्गत कुड्डी पंचायत के दर्जनों लाभुकों ने जन वितरण प्रणाली की दुकान से पांच माह से राशन नहीं मिलने की स्थिति में प्रखंड मुख्यालय में पहुंचकर अनाद दिलाने की गुहार लगायी. लाभुकों में शामिल लौंगा देवी, सुनीता देवी, सुदामी देवी, सोनमती देवी, सीता देवी, सोनी देवी, लक्ष्मीना देवी, फुला देवी, बिंदा, मुराही, अनीता और रीता देवी आदि ने कहा कि कुड्डी के डीलर के यहां से उनका राशन मिलता था, परंतु पांच माह से राशन नहीं मिल रहा है. बार-बार डीलर के यहां जा रहे हैं, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है. वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नीलू पाल ने बताया कि कुड्डी के डीलर का लाइसेंस रद्द हो गया है. एक सप्ताह के अंदर लसाड़ी गांव के सभी लाभुकों को उनके सुविधा अनुसार भलुहारी या चंदोस गांव में राशन का वितरण कराया जायेगा, वहां से लाभुक अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पांच माह से नहीं मिला राशन, लाभुकों ने लगायी गुहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Diwali Special Gulab Jamun Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं हलवाई जैसा सॉफ्ट और जूसी गुलाब जामुन, चखते ही सब कहेंगे वाह

Diwali Special Gulab Jamun Recipe: दिवाली का त्योहार अब बस कुछ ही दिनों में आने वाला है. इस दिन की तैयारियां हर घर में शुरू हो चुकी हैं कहीं घर की साफ-सफाई हो रही है, तो कहीं रंगोली और मिठाई बनाने की प्लानिंग चल रही हैं. ऐसे में अगर आप भी इस बार, हर बार की तरह दिवाली में बाजार से मिठाइयां लेने का सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको दिवाली स्पेशल हलवाई जैसा सॉफ्ट और जूसी गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप दिवाली के दिन घरवालों और गेस्ट को सर्व कर सकते हैं.  गुलाब जामुन बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री की जरूरत होगी? खोया- 1 कप  मैदा – 2 बड़े चम्मच  बेकिंग सोडा – 1 चुटकी दूध – 2-3 चम्मच  तेल – जरूरत के अनुसार  चीनी – 1 कप पानी – जरूरत के अनुसार  इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच  केसर के धागे – 3-4 (ऑप्शन) यह भी पढ़ें- Poha Chivda Recipe For Diwali: दिवाली पर बनाएं ये सुपर टेस्टी पोहा चिवड़ा, स्वाद ऐसा कि मार्केट का नमकीन भी लगेगा फीका गुलाब जामुन बनाने की विधि क्या है? गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए.   स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर डालें, चाहें तो आप इसमें केसर के धागे भी मिला सकते हैं.  अब इसे अलग कुछ देर छोड़ दें.  अब गुलाब जामुन के बॉल्स बनाने के लिए, खोये को हाथ से मसलकर एकदम मुलायम करें. मावा में मैदा और बेकिंग सोडा मिलाकर थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए स्मूद और नरम आटा तैयार करें. इस आटे से छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं.   इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, फिर इसमें तैयार हुए गुलाब जामुन के बॉल्स को धीरे-धीरे डालकर हल्का सुनहरा भूरा होने तक तलें.   जैसे ही जामुन हल्के ठंडा हो जाए इसे तुरंत तैयार हुए चाशनी में डालें और कम से कम दो घंटे तक भीगने दें. सजावट के लिए कटे हुए बादाम या पिस्ता ऊपर से डालें.  यह भी पढ़ें- Diwali Special Recipes For Guest: दिवाली के खास मौके पर मेहमानों को खुश करने के लिए बनाएं ये स्पेशल रेसिपी यह भी पढ़ें- Sugar Free Kaju Katli Recipe: बिना चीनी, घर पर बनाएं दिवाली स्पेशल शुगर फ्री काजू कतली, नोट करें बनाने की आसान विधि  The post Diwali Special Gulab Jamun Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं हलवाई जैसा सॉफ्ट और जूसी गुलाब जामुन, चखते ही सब कहेंगे वाह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Afghanistan vs Pakistan War : डूरंड लाइन को लेकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच क्या है विवाद?

Afghanistan vs Pakistan War : पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक बार फिर आमने-सामने हैं. पिछले सप्ताह के सप्ताहांत में 11 अक्टूबर से दोनों देशों की सेना एक दूसरे पर आक्रमण कर रही है, जिसमें अबतक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. अफगानिस्तान की ओर से यह दावा किया गया था कि उसने पाकिस्तान के 58 लोगों को मारा, जबकि पाकिस्तान इससे अलग दावा कर रहा है. बेशक अभी सही आंकड़ा देना संभव नहीं है, लेकिन यह तो कहा ही जा सकता है इस युद्ध में सेना और आम आदमी को मिलाकर सैकड़ों लोगों की मौत हुई है. यह युद्ध डूरंड रेखा (Durand Line) के आसपास जारी है. डूरंड रेखा वह सीमा है, जिसे लेकर दोनों देशों के बीच विवाद है, आइए समझते हैं कि डूरंड रेखा क्या है और दोनों देशों के बीच विवाद की मुख्य वजह क्या है? पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध की वजह क्या है? पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध पहले बहुत तनावपूर्ण नहीं थे, लेकिन आज यह स्थिति है कि दोनों देश सीमा पर युद्ध लड़ रहे हैं. पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनखवा प्रांत में आतंकवादी संगठन तहरीक एक तालिबान यानी टीटीपी का वर्चस्व है, जो पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधि को बढ़ावा दे रहा है.हालांकि अफगानिस्तान की तालिबान प्रशासन इससे इनकार करती है. पाकिस्तान का यह भी दावा है कि हिंदुस्तान टीटीपी आतंकियों को सहायता देती है ताकि वह पाकिस्तान को अस्थिर कर सके. पिछले सप्ताह अफगानिस्तान ने यह दावा किया कि पाकिस्तान ने काबुल और देश के पूर्वी हिस्से में एक बाजार पर बमबारी की जिसके बाद सीमा पर दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बन गई, हालांकि पाकिस्तान ने हमले की बात को स्वीकारा नहीं, लेकिन उसने खंडन भी नहीं किया. यह तमाम संघर्ष डूरंड सीमा पर हुए हैं, जिसे स्वीकार करने से अफगानिस्तान इनकार करता रहा है. पाकिस्तान ने इस सीमा पर बाड़ लगाए हैं, यह भी युद्ध की एक वजह है. इस युद्ध की वजह से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है क्योंकि कई प्रमुख सीमा क्रॉसिंग को पाकिस्तान ने बंद कर दिया है. क्या है डूरंड रेखा, जिसकी वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान हैं आमने-सामने? डूरंड रेखा या Durand Line अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा है, जिसकी लंबाई 2,640 किलोमीटर है. इस रेखा का निर्धारण ब्रिटिश हिंदुस्तान के काल में 1893 में विदेश सचिव मॉर्टिमर डूरंड और अफगान शासक अमीर अब्दुर रहमान खान के बीच हुए समझौते के बाद हुआ था. अपनी सुविधा के लिए अंग्रेज अफगानिस्तान के कुछ क्षेत्रों में अपना प्रभाव जताना चाहते थे. यह एक सीमा रेखा थी, लेकिन अफगानिस्ता ने हमेशा इस सीमा रेखा पर आपत्ति जताई और इस रेखा के बारे में कहा कि यह सहमति से बनाई गई रेखा नहीं थी, बल्कि इसे अंग्रेजों ने उनपर थोपा था. डूरंड रेखा की वजह से अफगानिस्तान का पश्तून समाज दो हिस्सों में जिसकी वजह से पश्तून जाति पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा क्योंकि उनकी आधी आबादी अफगानिस्तान में रही और आधी पाकिस्तान में. आज का बलूचिस्तान पश्तून लोगों का ही इलाका है. यह एक कबीलाई जीवन जीने वाले लोग हैं, जो कट्टर इस्लामिक रीति-रिवाज को मानते हैं.डूरंड लाइन को लेकर पाकिस्तान का कहना यह है कि उसे यह सीमा अंग्रेजों ने सौंपी है, जो एक तरह से उनकी विरासत है, इसी वजह से पाकिस्तान ने वहां बाड़ भी लगाया है, लेकिन अफगानिस्तान इस सीमा को मानने को तैयार नहीं है और इसी वजह से दोनों देश आमने-सामने है और यह विवाद की सबसे बड़ी वजह है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कौन सी रेखा है? पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड रेखा है. पाकिस्तान ने कहां बाड़ लगाया है? पाकिस्तान ने डूरंड रेखा पर बाड़ लगाया है. किसने डूरंड रेखा का निर्माण कराया था? 1893 में विदेश सचिव मॉर्टिमर डूरंड ने डूरंड रेखा का निर्धारण करवाया था. क्या डूरंड रेखा को अफगानिस्तान स्वीकार करता है? नहीं, अफगानिस्तान इसे थोपा हुआ बताता है. हिंदुस्तान और श्रीलंका के बीच कौन सी रेखा है? हिंदुस्तान और श्रीलंका के बीच पाक जलसंधि है. The post Afghanistan vs Pakistan War : डूरंड लाइन को लेकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच क्या है विवाद? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप ने BRICS में शामिल होने के इच्छुक देशों को दी धमकी, बोले- डॉलर पर हमला है ये

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ब्रिक्स समूह को लेकर सख्त बयान दिया है. उन्होंने ब्रिक्स (BRICS) को अमेरिकी डॉलर पर ‘‘हमला’’ करार दिया और दावा किया कि उन्होंने उन देशों को ‘‘शुल्क लगाने’’ की धमकी दी, जो इस समूह में शामिल होने की योजना बना रहे थे. ट्रंप के अनुसार, उनकी चेतावनी के बाद कई देश पीछे हट गए. ब्रिक्स को बताया अमेरिका विरोधी गठबंधन ट्रंप ने ब्रिक्स को एक ‘‘अमेरिका-विरोधी नीति’’ वाला समूह बताते हुए कहा कि यह संगठन वैश्विक व्यापार में डॉलर की भूमिका को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. ब्रिक्स में वर्तमान में ब्राजील, रूस, हिंदुस्तान, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. ट्रंप पहले भी कई बार इस समूह के खिलाफ बयान दे चुके हैं और उन्हें ‘‘अमेरिकी हितों के खिलाफ काम करने वाला’’ करार दे चुके हैं. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से मुलाकात में दोहराई सख्त नीति अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ द्विपक्षीय वार्ता में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के प्रति उनका रुख बेहद सख्त है. उन्होंने कहा, ‘‘जो कोई भी डॉलर में व्यापार करना चाहता है, उसे उन देशों की तुलना में लाभ मिलेगा, जो इससे दूरी बना रहे हैं.’’ उन्होंने दावा किया कि ब्रिक्स में शामिल होने की इच्छा जताने वाले देशों को उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है, ‘‘अगर आप ऐसा करते हैं, तो हम आपके सभी उत्पादों पर भारी शुल्क लगाएंगे.’’ शुल्क की धमकी के बाद देश पीछे हटे: ट्रंप का दावा ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उनके इस कदम के बाद कई देशों ने ब्रिक्स में शामिल होने का प्लान छोड़ दिया. उनके अनुसार, ‘‘हर कोई पीछे हट गया. वे सभी ब्रिक्स से दूर हो गए। ब्रिक्स, डॉलर पर हमला है.’’ इसे भी पढ़ें: Mutual Fund KYC: म्यूचुअल फंड का ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे कराएं केवाईसी? ये है आसान तरीका ब्रिक्स देशों ने जताई व्यापार प्रतिबंधों पर चिंता ब्रिक्स देशों ने अमेरिका की ओर से बढ़ाए जा रहे एकतरफा शुल्क और गैर-शुल्क उपायों को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उनका कहना है कि ऐसी नीतियां अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बाधित करती हैं और वैश्विक वित्तीय स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं. वर्तमान में ट्रंप प्रशासन ने हिंदुस्तान समेत कई देशों पर ऊंचे शुल्क लगाए हैं. हिंदुस्तानीय निर्यात पर फिलहाल 50 प्रतिशत तक शुल्क लागू है, जिससे द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ता जा रहा है. इसे भी पढ़ें: हिंदुस्तान का एनआरआई गांव, जहां के लोगों के लिए खिलौना हैं बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज कारें The post ट्रंप ने BRICS में शामिल होने के इच्छुक देशों को दी धमकी, बोले- डॉलर पर हमला है ये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद कर रही है किचन पॉलिटिक्स? थेपला और चिला बनाने को लेकर अशनूर कौर का मिस हुआ वर्कआउट

Bigg Boss 19: एक बार फिर बिग बॉस हाउस में किचन के काम को लेकर ड्रामा शुरु हो गया है. हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें अशनूर कौर, प्रणीत मोरे और अभिषेक बजाज के साथ किचन की बातें करती दिखी. अशनूर ने खाने को लेकर और कुनिका के बिहेवियर पर कई बातें बोली. यहां तक कि अभिषेक बजाज ने कुनिका पर किचन पॉलिटिक्स करने का आरोप लगा दिया. किचन का काम और वर्कआउट मिस होने के कारण अशनूर भी गुस्से में नजर आई. View this post on Instagram A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) किचन में हो रहा पॉलिटिक्स प्रोमो में अशनूर ने प्रणीत से कहा, ‘फर्स्ट दिन थेपला बना, दूसरे दिन पोहा फिर उपमा, उसके बाद कल पनीर भुर्जी और रोटियां बनी. साथ में अंडा बने लोगों के लिए. तो कहा रिपीट हो रहा है.’ पीछे से अभिषेक कहते है, ‘नहीं, ये किचन पॉलिटिक्स है.’ फिर प्रणीत बोलते है, ‘एक मिनट, डिसाइड तो बनाने वाला और कैप्टन करेगा न. तुम्हारी लाइंस जो है वो करो.’ इसपर अशनूर ने कहा, ‘हां, वही न. तो वो क्यों आ रही है बीच में.’ फिर अभिषेक ने कहा, ‘अरे कुनिका जी यही करती है भाई, किचन पॉलिटिक्स कर रही है.’  थेपला या चिला? अशनूर ने आगे कहा, ‘अभी अभिषेक ने बोला कल, तो मेरी ड्यूटी पर आ गए. कुनिका मैम मुझे बोलते है कि ‘नहीं अशनूर, तुम ये नहीं कर सकती हो. थेपला और चिला में से किसी एक को चुनो.’ पता है दोनों में टाइम लगता है. मेरी कल ही बात हुई है उनसे और उन्होंने मुझसे पूछा कि अच्छा आप रोज वर्कआउट करती हो? तो मैंने बोला मैम मैं रोज वर्क आउट करने का ट्राई करती हूं, स्किप नहीं करती हूं. बस मैंने यही दो बातें बोली कि थेपला और चिला बनता है तो वर्क आउट मिस हो जाता है क्योंकि टाइम बहुत हो जाता है. लेकिन आज जान कर वो मुझे ये ऑप्शंस दे रही है.’    ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: झगड़े के बीच नेहल के कपड़ों पर मालती ने किया ऐसा कॉमेंट, सुनकर फूट गया कुनिका का गुस्सा, देखें VIDEO ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: घर से बाहर आते ही जीशान कादरी ने तान्या मित्तल के झूठ का किया पर्दाफाश, कहा- ‘उसकी सच्चाई जनता देख रही है’ The post Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद कर रही है किचन पॉलिटिक्स? थेपला और चिला बनाने को लेकर अशनूर कौर का मिस हुआ वर्कआउट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Diwali Special Kesar Kalakand: सॉफ्ट, रसदार और झटपट तैयार, हर किसी के दिल को भाएगी ये लजीज मिठास

Diwali Special Kesar Kalakand: दिवाली का त्योहार हो और मीठे का जिक्र न आए ऐसा नहीं हो सकता है. त्योहार को लेकर घरों में तैयारी कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है. पहले से ही लोग घर को कैसे सजाना है, खाने में क्या बनेगा के बारे में सोच कर रखते हैं. बच्चों में भी त्योहार को लेकर खास जोश देखने को मिलता है. शिशु भी अपने तरफ से पटाखे, कपड़े और खाने की चीजों की डिमांड रखते हैं. दिवाली पर मेहमान भी घर पर आते हैं. इस खास मौके पर आप घर की बनाई मिठाई से मेहमानों का स्वागत करें. अक्सर हम सोचते हैं कि घर पर मिठाई बनाने में मुश्किल आती है. इस वजह से मिठाई बनाने की कोशिश ही नहीं करते हैं. इस बार दिवाली पर आप केसर कलाकंद की मिठाई को जरूर ट्राई करें. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.  केसर कलाकंद के लिए कौन सी सामग्री चाहिए? दूध- 3 कप  पनीर- एक कप कद्दूकस किया हुआ  चीनी- स्वादानुसार  इलायची पाउडर  पिस्ता- कटा हुआ एक बड़ा चम्मच  बादाम- बारीक कटा हुआ एक बड़ा चम्मच  केसर के धागे- चुटकीभर यह भी पढ़ें- Murmura Laddu Recipe: घर पर मिठाई बनाने की सोच रहे हैं, तो आसानी से तैयार करें मुरमुरा लड्डू केसर कलाकंद को कैसे करें तैयार? कलाकंद को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. सबसे पहले एक भारी तले वाले पैन में दूध को कम आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं. इसे आप लगातार चलाते रहें जब तक दूध घटकर आधा नहीं हो जाए.अब आप इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर को दूध में डालें और इसे मिक्स करें.  इस मिश्रण को आपको लगातार चलाते रहना है. इसमें आप चीनी और इलायची पाउडर को डालें. अब आधा कप गर्म दूध को लें और इसमें आप केसर के धागे को मिला दें. केयसर और दूध के मिश्रण को पैन में डालें और मिक्स कर दें. मिश्रण को आप गाढ़ा होने दें. इसे आप तब तक चलाते रहें जब तक मिश्रण पैन छोड़ने न लगे. अब एक स्टील की ट्रे या प्लेट में घी को लगा लें और इसमें तैयार किए हुए मिश्रण को डालें और फैला लें. इसके ऊपर से आप बारीक कटा हुआ पिस्ता और बादाम को डाल दें. ठंडा होने के बाद आप इसे चाकू की मदद से बर्फी के शेप में काट लें.  यह भी पढ़ें- Paneer Cheese Toast: वीकेंड पर फैमिली के लिए करें कुछ स्पेशल, बनाएं पनीर चीज टोस्ट रेसिपी  यह भी पढ़ें- Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा The post Diwali Special Kesar Kalakand: सॉफ्ट, रसदार और झटपट तैयार, हर किसी के दिल को भाएगी ये लजीज मिठास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Silver Payal Design: न्यूली मैरिड वुमन के लिए सिम्पल लेटेस्ट पायल डिजाइन – ये डिजाइन आपको जरूर पसंद आएंगे

Silver Payal Design: शादी के बाद हर स्त्री चाहती है कि उसकी हर ज्वेलरी उसकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा दे. खासतौर पर पायल (Payal) ऐसी ज्वेलरी है जो सिर्फ पैर ही नहीं बल्कि पूरे लुक में एक खूबसूरत ग्रेस जोड़ देती है. आजकल मार्केट में सिल्वर पायल के इतने स्टाइलिश और मॉडर्न डिजाइन आ गए हैं कि उन्हें देख किसी का भी दिल आ जाए. अगर आप न्यूली मैरिड हैं और अपने लिए सिंपल लेकिन एलीगेंट पायल डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो ये पांच लेटेस्ट डिजाइन आपको जरूर पसंद आएंगे. Silver Payal Design: शादी के बाद पैरों को सजाएं इन लेटेस्ट डिजाइन से और दिखें सबसे खूबसूरत  1. Latest Silver Payal Design – क्लासिक चार्म के साथ मॉडर्न टच Latest silver payal design सिल्वर पायल का क्रेज कभी खत्म नहीं होता. इन दिनों मार्केट में ऐसे डिजाइन ट्रेंड में हैं जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों का परफेक्ट ब्लेंड हैं. हल्के वजन की ये पायल रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट हैं और आपके एथनिक आउटफिट्स के साथ बेहद खूबसूरत लगती हैं. इनमें बारीक नक्काशी और छोटे झुनझुने का टच इन्हें और ग्रेसफुल बनाता है. 2. New Modern Payal Design – स्टाइलिश और सटल लुक के लिए परफेक्ट New modern payal design अगर आप कुछ अलग और फैंसी चाहती हैं तो मॉडर्न पायल डिजाइन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. इनमें मिनिमल डिजाइन्स और मॉडर्न फिनिश होती है जो ऑफिस या डेली यूज़ दोनों के लिए परफेक्ट है. पतली चेन वाली पायल या ज्योमेट्रिक पैटर्न वाले डिजाइन आजकल खूब पसंद किए जा रहे हैं. ये आपको एक सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देते हैं बिना ज्यादा चमकदार हुए. Also Read: Payal Design: चुनें लेटेस्ट कुंदन पायल डिजाइन और पैरों को दें स्टाइलिश लुक  3. Double Layer Payal Design – लेयर स्टाइल से बढ़ेगा एलिगेंस Double layer payal design डबल लेयर पायल डिजाइन आजकल न्यूली मैरिड वुमन के बीच काफी ट्रेंड में हैं. दो परतों में बनी ये पायल न सिर्फ दिखने में खूबसूरत लगती है बल्कि आपके पैर को रॉयल टच देती है. इसमें एक लेयर में बारीक चेन होती है और दूसरी में छोटे-छोटे मोती या झुनझुने जुड़े होते हैं. इसे आप ट्रेडिशनल या फेस्टिव आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं.  4. Kada Payal Design – ट्रेडिशनल टच वाली रॉयल पायल Kada payal design अगर आपको थोड़ी हेवी और ट्रेडिशनल ज्वेलरी पसंद है तो कड़ा पायल डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं. मोटी और चौड़ी डिजाइन वाली ये पायल राजस्थान और गुजरात में काफी पॉपुलर हैं. ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए कड़ा पायल का कोई मुकाबला नहीं. सिल्वर और ऑक्सीडाइज्ड फिनिश में मिलने वाले ये डिजाइन आपके वेडिंग लुक को एक रॉयल फील देंगे. Also Read: Latest Jhumka Earrring Designs: एथ्निक सूट हो या साड़ी पेयर करें लेटेस्ट झुमका ईयरिंग्स और पाएं परफेक्ट लुक 5. Pearl Motif Payal Design – सोबर और ग्रेसफुल लुक के लिए बेस्ट Pearl motif payal design पर्ल मोटिफ पायल डिजाइन उन स्त्रीओं के लिए है जो सॉफ्ट और एलीगेंट एक्सेसरीज़ पसंद करती हैं. छोटे-छोटे मोतियों से सजी ये पायल किसी भी एथनिक आउटफिट को रिच लुक देती है. इन्हें पार्टी, पूजा या फंक्शन में पहनना एक बेहतरीन विकल्प है. सिल्वर बेस और पर्ल डिटेलिंग का ये कॉम्बिनेशन हर स्किन टोन पर जंचता है. अगर आप शादी के बाद अपनी ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ क्लासी और सिंपल जोड़ना चाहती हैं, तो ये लेटेस्ट सिल्वर पायल डिजाइन जरूर ट्राय करें. ये न सिर्फ आपके लुक को ग्रेसफुल बनाएंगे बल्कि हर मौके पर आपको एक सॉफ्ट, फेमिनिन और रॉयल टच देंगे. शादी के बाद किस तरह की पायल पहनें? शादी के बाद स्त्रीओं के लिए पायल चुनते समय स्टाइल और आराम दोनों का ध्यान रखना जरूरी है. आप सिल्वर, हल्की या डबल लेयर डिजाइन वाली पायल चुन सकती हैं, जो रोजाना पहनने में आरामदायक हो और साथ ही ट्रेडिशनल लुक भी दे. शादी के फंक्शन या पार्टी के लिए कड़ा या पर्ल मोटिफ पायल शानदार विकल्प हैं. Newly Married Women को किस तरह की पायल पहननी चाहिए? न्यूली मैरिड स्त्रीओं के लिए सिंपल, एलीगेंट और मॉडर्न डिज़ाइन वाली पायल सबसे अच्छी रहती है. रोजाना पहनने के लिए हल्की सिल्वर पायल या मिनिमलिस्ट डिजाइन पर ध्यान दें. अगर खास अवसर हैं तो डबल लेयर, कड़ा या पर्ल मोटिफ पायल चुनें, जो आपके ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ परफेक्ट मैच करें. Also Read: Latest Bangles Design: हाथों को सजाएं खूबसूरत चूड़ियों के लेटेस्ट डिजाइन से Also Read: Latest Ring Designs For Girls: लड़कियों के लिए सिंपल और मिनिमलिस्टिक रिंग देखें डिजाइन The post Silver Payal Design: न्यूली मैरिड वुमन के लिए सिम्पल लेटेस्ट पायल डिजाइन – ये डिजाइन आपको जरूर पसंद आएंगे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top