Hot News

October 16, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gautam Adani : जय बाबा केदारनाथ! यह लिखकर गौतम अदाणी ने दी गुड न्यूज

Gautam Adani : अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करके अच्छी समाचार दी है. उन्होंने केदारनाथ धाम के लिए नई रोपवे के निर्माण की घोषणा की.  इसका उद्देश्य भक्तों के लिए यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाना है. अदाणी ने इस परियोजना का हिस्सा होने पर गर्व व्यक्त किया और सभी के लिए भगवान महादेव से आशीर्वाद की कामना की. यह पहल केदारनाथ के दर्शन को अधिक सुलभ बनाने में मदद करेगी. देखें वीडियो. केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई अब आसान होगी।अदाणी समूह श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए यह रोपवे बना रहा है। इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है।महादेव सब पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय बाबा केदारनाथ!#Adani pic.twitter.com/9f3VIGAWt6 — Gautam Adani (@gautam_adani) October 15, 2025 गौतम अदाणी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा–केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई अब आसान होगी. अदाणी समूह श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए यह रोपवे बना रहा है. इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है. महादेव सब पर अपनी कृपा बनाए रखें. जय बाबा केदारनाथ! केदारनाथ धाम के प्रवेश द्वार कब होंगे बंद? केदारनाथ धाम के प्रवेश द्वार 23 अक्टूबर से शीतकाल के लिए बंद होंगे. यह जानकारी श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने दी. बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के विधिवत बंद होने की तारीख विजयादशमी के दिन तय की गई थी. बद्रीनाथ मंदिर परिसर में एक भव्य धार्मिक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शीतकालीन बंद होने की तारीख तय की गई. इस अवसर पर धर्माधिकारी और वैदिक विद्वानों ने पंचांग गणना के आधार पर तारीख का निर्धारण किया, जिसमें BKTC के अधिकारियों की मौजूदगी रही. बद्रीनाथ धाम के प्रवेश द्वार कब होंगे बंद? बद्रीनाथ धाम का शीतकालीन बंद 25 नवंबर से शुरू होगा. समिति ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि बद्रीनाथ धाम के प्रवेश द्वार इस वर्ष 25 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे शीतकालीन मौसम के लिए बंद किए जाएंगे. केदारनाथ मंदिर में किस भगवान की होती है पूजा? केदारनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है. यह हिमालय में 11,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है. यह मंदिर धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और हजारों भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है. The post Gautam Adani : जय बाबा केदारनाथ! यह लिखकर गौतम अदाणी ने दी गुड न्यूज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

World Food Day 2025: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फूड डे? जानिए इसका महत्व 

World Food Day 2025: हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे (World Food Day) मनाया जाता है. इसे हर साल यूनाइटेड नेशन के फूड एंड एग्रिक्लचर ऑर्गनाइजेशन (FAO) द्वारा आयोजित किया जाता है. इस दिन को खासतौर पर भूखमरी और कुपोषन जैसी समस्याओं पर चर्चा करने और जागरूकता फैलाने के लिए मनाते हैं. इस साल इसका थीम और भी रोचक रखा गया है. आज इतनी टेकनॉलजी और डेवेलेप्मेंट के बाद भी करीब करोड़ो लोग सही पोषण और भोजन से वंचित रह गए है. इस दिन को मनाने के पीछे का सबसे बड़ा उद्देश्य है लोगों में सही न्यूट्रीशन और खाने के महत्व को समझाना. आज जब फास्ट फूड और वेस्टेज की आदतें बढ़ रही हैं, तो यह दिन हमें जागरूक करता है कि हर निवाला की कीमत को कैसे समझें, स्थानीय और जैविक खाद्य पदार्थों को अपनाएं और मिलकर एक ऐसे विश्व की ओर कदम बढ़ाएं जहां हर कोई स्वस्थ और संतुलित आहार पा सके. ऐसे में वर्ल्ड फूड डे क्या है, इसे क्यों मनाया जाता है? साल 2025 में इसका थीम क्या है? जानेंगे इन सभी सवालों के जवाब पुरे विस्तार से इस आर्टिकल में. वर्ल्ड फूड डे 2025 क्यों मनाया जाता है? हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड फूड डे मनाया जाता है. इसे संयुक्त राष्ट्र की संस्था फूड एंड एग्रिक्लचर ऑर्गनाइजेशन (FAO) द्ववारा आयोजित किया जाता है. हर साल दुनिया भर में भूखमरी और कुपोषण से हो रही मौतों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना ही इसका असली उद्देश्य है. इस साल FAO इसकी 80वीं वर्षगांठ मना रहा है. लोगों में खाने को बर्बाद न करते हुए, सही तरिके से उसका उपयोग करना और कुछ तरीके अपनाना जिससे आप हेल्दी और सस्टेनेबल फ्यूचर की तरफ बढ़ सकें.दुनिया भर के देशों में इस विषय पर चर्चा करना एक अहम मुद्दा है.  वर्ल्ड फूड डे 2025 का थीम क्या है?  साल 2025 में इसका थीम बेहद खास है. इस बार हैंड इन हैंड फोर बेटर फूड्स एंड बेटर फ्यूचर (Hand in Hand For Better Foods And Better Future) को थीम में रखा गया है. इसका मतलब है कि कैसे सभी देश साथ आकर बेहतर भविष्य के लिए काम कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार आज दुनिया भर में 82 लाख से भी ज्यादा लोगों के  लिए पार्यप्त भोजन का उत्पादन होता है फिर भी 65 करोड़ से भी ज्यादा आबादी को किसी न किसी रूप में भूखमरी का सामना करना पड़ा. जहां दुनिया एक ओर तेजी से डेवेलप्मेंट की ओर बढ़ रही है तो वहीं लोगों में आज भी सही भोजन और पोषण को लेकर जागरूकता नहीं है. इसी समस्या से उभरने और भविष्य की पिढ़ियों के लिए सही सूचना देने के लिए हर साल इसका आयोजन होता है. यह भी पढ़ें: Avocado For Healthy Diet: बढ़ते वजन और मोटापे से हैं परेशान, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये सुपरफ्रूट यह भी पढ़ें: लगातार होने वाली थकान और कमजोरी को न करें नजरअंदाज, हो सकती है इस विटामिन की कमी, जानें इसे पूरा करने वाले खास फूड आइटम्स The post World Food Day 2025: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फूड डे? जानिए इसका महत्व  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सम्राट चौधरी, तेजप्रताप और शिवदीप लांडे आज करेंगे नामांकन, रामकृपाल यादव के नॉमिनेशन में पांच राज्यों के CM होंगे शामिल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को जोर-शोर से जारी रही. आज कई बड़े नेता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा दाखिल करेंगे. भाजपा से तारापुर विधानसभा सीट पर सम्राट चौधरी और दानापुर से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव अपने नामांकन दाखिल करेंगे. दानापुर से ही राजद के बाहुबली नेता रीतलाल यादव भी मैदान में उतरेंगे. रीतलाल यादव फिलहाल जेल में हैं, लेकिन उनके समर्थक उनके नामांकन के लिए तैयार हैं. वहीं, लालू परिवार के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी आज महुआ विधानसभा से अपने नॉमिनेशन दाखिल करेंगे. तेज प्रताप ने राजद से अलग होकर जनशक्ति जनता दल बनाई है और इसी पार्टी के तहत चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. रामकृपाल यादव के नॉमिनेशन में 5 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल रामकृपाल यादव के नॉमिनेशन कार्यक्रम में पांच राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इनमें यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, गोवा के CM प्रमोद सावंत, छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय, त्रिपुरा के CM माणिक शाहा और ओडिशा के CM मोहन माझी शामिल हैं. साथ ही केंद्रीय मंत्रियों प्रह्लाद जोशी, मनसुख मांडविया, वीरेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, अनुराग ठाकुर, पवन कल्याण, राजेंद्र शुक्ला, मनोज तिवारी समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. IPS शिवदीप लांडे भी आज करेंगे नॉमिनेशन महागठबंधन में भी कई नेता आज पर्चा दाखिल करेंगे. हिलसा विधानसभा से शक्ति सिंह यादव और बख्तियारपुर से अनिरुद्ध प्रसाद यादव नामांकन करेंगे. इसके अलावा, पूर्व IPS शिवदीप लांडे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मुंगेर के जमालपुर और अररिया सीट से चुनाव लड़ेंगे. शिवदीप ने IPS की नौकरी छोड़कर चुनावी मैदान में कदम रखा है. 15 अक्टूबर को तेजस्वी और विजय सिन्हा ने किया नामांकन 15 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन दाखिल किया था. इस दौरान उनके साथ लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा हिंदुस्तानी भी मौजूद रहे. तेजस्वी ने नामांकन से पहले लंबा रोड शो किया और पर्चा दाखिल करने के बाद समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही. इसी दिन डिप्टी CM विजय सिन्हा ने भी लखीसराय से अपना नामांकन दाखिल किया. Also Read: Bihar Election 2025: 6 करोड़ की संपत्ति वाले तेजस्वी इटली की पिस्टल के शौकीन, पत्नी और शिशु के पास भी इतनी दौलत The post सम्राट चौधरी, तेजप्रताप और शिवदीप लांडे आज करेंगे नामांकन, रामकृपाल यादव के नॉमिनेशन में पांच राज्यों के CM होंगे शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rangoli Design For Dhanteras: मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए धनतेरस पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन 

Rangoli Design For Dhanteras: धनतेरस दिवाली की शुरुआत होती है. इस दिन घरों साफ-सफाई का एक अलग महत्व होता है. धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की पूजा की जाती है. इस दिन मां लक्ष्मी को खुश करने लिए अलग-अलग तरीके के रंगोली डिजाइन बनाए जाते हैं. ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन रंगोली बनाने से घर में सुख समृद्धि आती है. आप अगर धनतेरस में रंगोली बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ यूनिक डिजाइन इस आर्टिकल में बता रहे हैं, जो आप घर में बना सकते हैं.  घर के चौखट के पास कौन सी रंगोली बढ़िया रहेगी? घर के पास सबसे बढ़िया फूलों वाली रंगोली रहेगी. इसके लिए आप रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये काफी ज्यादा खूबसूरत लगेगा और घर की खूबसूरती को बढ़ाएगा.  Flower design पूजा वाले स्थान पर कैसी रंगोली बनानी चाहिए? जिस जगह पर धनतेरस पर पूजा हो रही है वहां पर मां लक्ष्मी की रंगोली बना सकते हैं. इस रंगोली में आप फूल और अबीर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ताजे फूलों की खुशबू और अबीर का मेल रंगोली को बहुत ज्यादा खूबसूरत बनाता है.  Laxmi mata धनतेरस के दिन दुकान में कैसी रंगोली बनानी चाहिए? अगर आप अपने दुकान या कहीं ऐसी जगह रंगोली बनाने के बारे में सोच रहे हैं जहां से आपके घर में लक्ष्मी आती है तो कुबेर देवता की  रंगोली को आपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. कुबेर धन के देवता है, इनकी छवि रंगोली में बनाने का मतलब है कि उनके दुकान और घर में कुबेर देवता की  कृपया बनी रहेगी.  Kuber dewta क्या रंगोली में झारखंड कि झलक दिखाई जा सकती है? हां, बिल्कुल आप रंगोली में जहां चाहे वहां कि झलक दिखा सकते हैं, झरखड़ कि झलक दिखान के लिए आप वहां की कुछ पारंपरिक चीजों का डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं, ये एक लोक डिजाइन धनतेरस के दिन बहुत ही खूबसूरत लगेगी.  Jharkahnd rangoli design घर के आंगन में कैसी डिजाइन बढ़िया लगेगा? आंगन खुली जगह होती है, इस जगह पर आप मोर वाली रंगोली डिजाइन बना सकते हैं. इसमें  आप रंगों के साथ हल्के ताजे गुलों का इस्तेमाल करके आस-पास में दिये से इसे सजा सकते हैं. Peacock rangoli desigen यह भी पढ़ें: Rangoli Designs for School Competition: मिनटों में बनाएं सुंदर, क्रिएटिव और प्रतियोगिता जीतने वाली रंगोली डिजाइन्स यह भी पढ़ें: Dhanteras Rangoli Design 2025: दीपों के त्योहार पर ट्राय करें ये आसान और खूबसूरत रंगोली आइडियाज The post Rangoli Design For Dhanteras: मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए धनतेरस पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanteras Gold Necklace: सोना महंगा है तो भी धनतेरस में लें ये लेटेस्ट हल्के वजन के बजट फ्रेंडली गोल्ड नेकलेस डिजाइन्स

Dhanteras Gold Necklace: धनतेरस पर सोने की खरीदारी शुभ मानी जाती है लेकिन आज के समय में महंगाई ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार सोना कैसे खरीदें तो चिंता छोड़िए. हम आपके लिए लाए हैं कुछ लेटेस्ट हल्के वजन के गोल्ड नेकलेस डिजाइन्स जो न सिर्फ आपके बजट में फिट बैठेंगे बल्कि पहनने पर देंगे रिच और रॉयल लुक. इस धनतेरस पर स्मार्ट खरीदारी कीजिए और देखिए ऐसे डिजाइन्स के बारे में जो आपके लुक को बना देंगे रॉयल और स्टाइलिश. Dhanteras Gold Necklace Dhanteras gold necklace designs धनतेरस पर सस्ता और अच्छा गोल्ड नेकलेस कैसे चुनें? धनतेरस पर गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार भारी गहने ही लिए जाएं. हल्के वजन के नेकलेस आजकल बहुत ट्रेंड में हैं और सस्ते भी मिल जाते हैं. इन्हें खरीदते समय डिजाइन, वजन और कैरेट जरूर देखें. ब्रांडेड ज्वेलर्स से खरीदें ताकि गुणवत्ता की गारंटी मिले. Gold Necklace Design for Dhanteras Gold jewelry to buy in dhanteras हल्के वजन का गोल्ड नेकलेस कितने ग्राम का होता है? हल्के वजन के गोल्ड नेकलेस आमतौर पर 4 से 10 ग्राम के बीच होते हैं. ये नेकलेस देखने में सुंदर होते हैं और पहनने में आरामदायक. बजट में रहने के लिए ये अच्छा ऑप्शन होते हैं. खासकर त्योहारों और गिफ्टिंग के लिए बहुत पसंद किए जाते हैं. Dhanteras 2025 Gold Trends Dhanteras gold necklace designs कौन से गोल्ड नेकलेस डिजाइन अभी ट्रेंड में हैं? आजकल स्लीक, लेयरड और फ्लोरल डिजाइन के गोल्ड नेकलेस बहुत ट्रेंड में हैं. इन डिजाइन्स में ट्रेडिशन और मॉडर्न स्टाइल का अच्छा मेल होता है. कुछ डिजाइन्स में स्टोन या कुंदन का टच भी दिया गया है जो रिच लुक देता है. ये डिजाइन हल्के वजन में भी मिल जाते हैं. Lightweight Gold Necklace Designs Dhanteras gold necklace designs क्या हल्के गोल्ड नेकलेस रोज पहन सकते हैं? हां, हल्के गोल्ड नेकलेस रोज पहनने के लिए परफेक्ट होते हैं. ये सिंपल और आरामदायक होते हैं, जिससे इन्हें ऑफिस, कॉलेज या डेली यूज में पहना जा सकता है. साथ ही, इनका डिजाइन ऐसा होता है कि ये जल्दी पुराने नहीं लगते. Latest Gold Necklace Trends 2025 Dhanteras gold necklace designs कम बजट में रिच लुक देने वाला गोल्ड नेकलेस कौन सा है? कम बजट में रिच लुक देने के लिए पतले चेन वाले नेकलेस, पेन्डेंट सेट या लेयर डिजाइन बेस्ट होते हैं. इनका वजन कम होता है लेकिन डिजाइन ऐसा होता है कि ये महंगे लगते हैं. कई डिजाइन्स में लाइट कटवर्क या स्टोनवर्क होता है जो दिखने में रॉयल लगता है. इस तरह आप कम खर्च में स्टाइलिश लुक पा सकती हैं. ये भी पढ़ें:  Living Room Wall Painting Ideas: लिविंग रूम की दीवारों को बनाएं घर की शान, देखें शानदार पेंटिंग आइडियाज जो हर गेस्ट को कर देंगे इंप्रेस Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Dhanteras Gold Necklace: सोना महंगा है तो भी धनतेरस में लें ये लेटेस्ट हल्के वजन के बजट फ्रेंडली गोल्ड नेकलेस डिजाइन्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वह 2027 वर्ल्ड कप में… पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली के खेलने को लेकर कही बड़ी बात

हिंदुस्तानीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में यह संकेत दिया है कि वह वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) में हिंदुस्तान के लिए स्पोर्ट्सना चाहते हैं. उनके इस इरादे का सबूत RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) टीममेट और पूर्व हिंदुस्तानीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने दिया है. कार्तिक के अनुसार कोहली लंदन में अपने ब्रेक के दौरान भी नियमित रूप से क्रिकेट अभ्यास कर रहे थे, जो उनकी अगले वर्ल्ड कप की तैयारी को दिखाता है. विराट वर्ल्ड कप 2027 के लिए कमिटेड दिनेश कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप में स्पोर्ट्सने के लिए सीरियस हैं. लंदन में अपने लंबे ब्रेक के दौरान भी उन्होंने सप्ताह में 2-3 बार क्रिकेट अभ्यास किया, जो उनकी कमिटमेंट को दिखाया है. View this post on Instagram A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019) कोहली का शानदार ODI रिकॉर्ड विराट कोहली ने 302 वनडे मैचों में 14,181 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक और 74 अर्धशतक शामिल हैं. उनका औसत 57.88 और स्ट्राइक रेट 93 से अधिक है. 2025 में उन्होंने सात मैचों में 275 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. उनकी हालिया फॉर्म भी शानदार रही है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन शामिल हैं. RCB में कोहली का भविष्य हालांकि विराट कोहली ने हाल ही में आरसीबी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है, लेकिन पूर्व हिंदुस्तानीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने साफ किया है कि वह आईपीएल में आरसीबी के लिए स्पोर्ट्सते रहेंगे. कैफ के अनुसार कोहली का आईपीएल से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है. 2027 वर्ल्ड कप की संभावनाएं मौजूदा समय में हिंदुस्तानीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 में संभावित भागीदारी पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की है. उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों की अनुभव को महत्वपूर्ण बताया है. कोहली और रोहित दोनों ही 2027 में 39 और 40 साल के होंगे, जिससे उनकी लंबे समय की भूमिका पर सवाल उठते हैं. ये भी पढ़ें- ICC T20 World Cup 2026 Qualifiers: नेपाल और ओमान ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप के लिए टिकट पक्का Ranji Trophy: टीम इंडिया में वापसी के लिए बेकरार ईशान किशन, शतक लगाकर सेलेक्टर्स को भेजा मजबूत मैसेज The post वह 2027 वर्ल्ड कप में… पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली के स्पोर्ट्सने को लेकर कही बड़ी बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaya Kishori: तनाव और चुनौतियों में भी रखें मन को स्थिर, पढ़ें जया किशोरी के पॉज़िटिव लाइफ मंत्र

Jaya Kishori: अक्सर हम अपनी परेशानियों का कारण बाहर ढूंढते रहते हैं कभी लोगों में, परिस्थितियों में या हालात में. लेकिन जैसा कि जया किशोरी कहती हैं, कोई भी बाहरी परेशानी आपको परेशान नहीं कर सकती जब तक आप खुद अंदर से परेशान होना न चाहें. (My inner peace is mine and I don’t hand that power to anyone.)दरअसल, असली शांति तब मिलती है जब हम अपने मन को संभालना सीखते हैं. और मन को मजबूती देने की यही सोच हमें कठिन समय में भी स्थिर बनाए रखती है. Jaya Kishori: अपनी एनर्जी को प्रोटेक्ट करें, और मुश्किल वक्त में भी रहें पॉज़िटिव How to stay peaceful and calm in stressful situations – jaya kishori हम अक्सर सोचते हैं कि अगर हालात बदल जाएं, लोग बदल जाएं, तो हमें सुकून मिलेगा. लेकिन सच्चाई यह है कि सुकून मन की शांति कोई चीज नहीं, बल्कि हमारे अंदर की स्थिति है. जब व्यक्ति खुद से जुड़ता है, तो बाहरी हलचल चाहकर भी उसका संतुलन नहीं बिगाड़ पाती. 1.जया किशोरी जी कहती है कि आप अपनी ऊर्जा की रक्षा करें हर दिन कई तरह की नकारात्मकता हमारे आस-पास घूमती रहती है. ऐसे में protecting your energy यानी अपनी मानसिक और भावनात्मक ऊर्जा की रक्षा करना बेहद जरूरी है. ना कहना सीखें: हर चीज के लिए हां कहना खुद को थकाने जैसा है. नेगेटिव लोगों से दूरी रखें: ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपकी शांति छीनते हैं. डिजिटल डिटॉक्स करें: सोशल मीडिया का ब्रेक लें और खुद से जुड़ने का समय निकालें. 2. हेल्दी बाउंड्रीज बनाएं स्वस्थ सीमाएं तय करना आत्म-सम्मान का प्रतीक है. जब आप जानते हैं कि कौन सी बातें या स्थितियां आपकी मानसिक शांति को प्रभावित करती हैं, तो उनसे खुद को दूर रखना समझदारी है, स्वार्थ नहीं. मुश्किल वक्त में भावनाओं पर नियंत्रण कैसे रखें? गहरी सांस लें: सांसों पर ध्यान केंद्रित करने से मन शांत होता है. जर्नलिंग करें: अपनी भावनाओं को लिखें, उन्हें दबाएं नहीं. ध्यान और प्रार्थना करें: इससे मन स्थिर और सकारात्मक बनता है. कृतज्ञ रहें: हर परिस्थिति में आभार प्रकट करें, क्योंकि यही संतुलन लाता है. खुद को समय दें: healing एक प्रक्रिया है, इसे जल्दीबाज़ी में पूरा न करें. शांति कोई मंज़िल नहीं बल्कि एक चुनाव है. जब हम खुद को समझना, स्वीकारना और संभालना सीख लेते हैं, तो दुनिया का कोई तूफान हमें हिला नहीं सकता. जैसा कि जया किशोरी कहती हैं मन की शांति सबसे बड़ी संपत्ति है, इसे किसी को देने की भूल कभी मत करना. – जया किशोरी अपने दिमाग को हमेशा शांत कैसे रखें? रोज ध्यान, गहरी सांस लेना और पॉज़िटिव सोच अपनाने से दिमाग को शांत रखा जा सकता है. मानसिक अशांति को कैसे ठीक करें? नेगेटिव सोच से दूरी बनाएं, ध्यान करें, खुद की देखभाल करें और जरूरत पड़ने पर किसी से बात करें. मन स्थिर क्यों नहीं रहता है? ज्यादा तनाव, चिंता और बाहरी दबाव के कारण मन अस्थिर होता है. मानसिक शांति के लिए नियमित अभ्यास और आत्म-जागरूकता जरूरी है. मुश्किल समय में क्या करना चाहिए? सांसों पर ध्यान दें, खुद को समय दें, पॉज़िटिव सोच रखें और अपनी ऊर्जा की रक्षा करें. Also Read: Jaya Kishori: घर की स्त्रीओं की खुशियां ही घर की शांति की पहचान, छोटी-छोटी बातों से लाएं बदलाव Also Read: Jaya Kishori: दुनिया की चमक-धमक में खुद को खोने से बचाएं, इन 5 तरीकों से रखें मन को काबू में The post Jaya Kishori: तनाव और चुनौतियों में भी रखें मन को स्थिर, पढ़ें जया किशोरी के पॉज़िटिव लाइफ मंत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election 2025: भाजपा में अगड़ा पिछड़ा को आधा-आधा, मुसलमान रहे बेटिकट

Bihar Election 2025: पटना. बिहार चुनाव को लेकर भाजपा की प्रत्याशियों के सभी 101 उम्मीदवारों की सूची घोषित हो चुकी है. पार्टी ने एक तरफ जहां बड़े-बड़े चेहरे को बेटिकट किया है, तो वहीं कई चर्चित नये चेहरों को भी जगह दी है. पार्टी की ओर से घोषित 101 उम्मीदवारों की सूची में 13 स्त्रीएं हैं, जबकि एक भी मुस्लिम नेता को टिकट नहीं दिया गया है. वैसे पार्टी ने सामाजिक समीकरण साधने की भी पूरी कोशिश की है. भाजपा ने राजपूत, भूमिहार, ब्राह्मण और वैश्य वर्ग पर अपना नेतृत्वक दांव लगाया है, जबकि यादव समुदाय के कई नेताओं के टिकट इस बार कट गए हैं. सोशल इंजीनियरिंग पर जोर भाजपा की ओर से जारी 101 उम्मीदवारों की सूची में करीब आधे अगड़े हैं और आधे पिछड़े. बीजेपी से कुल 21 राजपूत, 16 भूमिहार और 11 ब्राह्मण को अपना उम्मीदवार बनाया है. 16 विधायकों का कटा टिकट पार्टी ने 16 विधायकों के टिकट काटे हैं. दो पूर्व सांसादों को भी चुनाव में उतारा गया है. इनमें दानापुर से रामकृपाल यादव और सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू हैं. भाजपा ने चर्चित गायिका मैथिली ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है. चर्चित चेहरे में पूर्व आईपीएस आनंद मिश्र को बक्सर से पार्टी ने उतारा है. कई नेतृत्वक परिवार से जुड़े लोगों को मौका दिया है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह के पुत्र त्रिविक्रम सिंह, विधायक स्वर्णा सिंह के पति सुजीत सिंह और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को टिकट मिला है. Also Read: Bihar News: बिहार चुनाव में सितारों की जमघट, पवन सिंह, मैथिली ठाकुर खुद तो खेसारी अपनी पत्नी को उतारेंगे मैदान में The post Bihar Election 2025: भाजपा में अगड़ा पिछड़ा को आधा-आधा, मुसलमान रहे बेटिकट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chhath Special Geet: पवन सिंह-पलक मुच्छल का छठ गीत हुआ वायरल, ‘सभे घाटे चल गईल’ में दिखा भक्ति और इमोशन का संगम

Chhath Special Geet: छठ का महीना आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर आस्था और भक्ति का रंग चढ़ने लगा है. इस साल छठ का त्योहार 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जायेगा. इसी बीच भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का एक छठ गीत फिर से दर्शकों के बीच छा गया है. पवन सिंह का ‘सभे घाटे चल गईल’ गीत छठ शुरू होने से पहले ही यूट्यूब पर छा गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने की टीम ‘सभे घाटे चल गईल’ गाना डीआरजे रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. साल 2024 में रिलीज हुए इस गाने को अब तक 3.7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसके बोल व म्यूजिक दोनों को खूब पसंद किया जा रहा है. इस भक्ति गीत में पवन सिंह के साथ पॉपुलर सिंगर पलक मुच्छल ने अपनी आवाज दी है, जो इसे और भी खास बना देती है. इसके भावपूर्ण बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक छोटे बाबा का है. इस गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ आंचल मुंजाल और नेहा पाठक नजर आ रही हैं. वीडियो का निर्देशन रवि पंडित ने किया है. वीडियो में क्या है खास? पवन सिंह के गानों के बिना छठ अधूरी लगती है. हर साल वह अपने नए-नए गानों से माहौल को भक्ति से भर देते है. सिर्फ छठ ही नहीं, हर त्योहार पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री दर्शकों के लिए कुछ नया और शानदार गाने लाती है. कहानी में एक व्रती स्त्री पीली साड़ी में छठ की तैयारी कर रही है, लेकिन उसका पति बीमार है. जब सभी लोग घाट की ओर निकलते हैं, तो वह अपने पति के पास रह जाती है. यह सीन देखने के बाद किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं. अगर आप भी छठ की तैयारी कर रहे हैं, तो ‘सभे घाटे चल गईल’ को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर जोड़ें. ये भी पढ़ें: Akshara Singh Chhath Geet: परिवार के साथ छठ मनाने के लिए अक्षरा सिंह ने छोड़ी फिल्म की शूटिंग, वायरल हुआ ‘छठी मैया’ गीत ये भी पढ़ें: Kajal Raghwani Chhath Geet: छठ पूजा से पहले काजल राघवानी ने फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ नया गीत ‘छठी माई के पावन परबिया’ The post Chhath Special Geet: पवन सिंह-पलक मुच्छल का छठ गीत हुआ वायरल, ‘सभे घाटे चल गईल’ में दिखा भक्ति और इमोशन का संगम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Suji Aloo Tikki Recipe: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट, चाय के साथ स्नैक्स में ट्राई करें सूजी आलू टिक्की

Suji Aloo Tikki Recipe: कई बार एक ही तरह के स्नैक्स खाकर मन बोर हो जाता है. अक्सर कुछ अलग ट्राई करने के लिए हम मार्केट से स्नैक्स खरीद कर लाते हैं. आप बाजार से स्नैक्स खरीद के लाने के बजाय घर पर ही कुछ नई रेसिपी को बना सकते हैं. चाहे शाम की चाय हो, बच्चों के बर्थ डे पार्टी के लिए स्नैक्स बनाना आप सूजी आलू टिक्की की रेसिपी को बना सकते हैं. इस टेस्टी स्नैक्स को आप परिवार के लोगों के साथ एन्जॉय करें. साथ बैठकर स्नैक्स के साथ गर्म चाय पीना और बातें करना एक यादगार पल बन जाता है. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.  सूजी आलू टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? आलू- 3-4  सूजी- 1 कप हरी मिर्च- 1-2 प्याज- 1 अदरक- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई नमक- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच यह भी पढ़ें- Chana Dal Cutlet: संडे को बनाना है स्पेशल, तो स्नैक्स में तैयार करें टेस्टी चना दाल कटलेट  सूजी आलू टिक्की को कैसे तैयार करें? सूजी आलू टिक्की को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें पानी को डालकर उबाल लें. इसमें आप नमक और कुछ बूंद तेल की डाल दें. अब आप सूजी को इसमें डालें और लगातार चलाते रहें. इसे अच्छे से गाढ़ा होने तक पका लें. जब ये गूंथने लायक हो जाए तो आप इसे निकाल कर एक बर्तन में रख दें. अब आप इसमें उबले हुए आलू को अच्छे तरह मैश कर के मिला दें. इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज, कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चावल का आटा और चाट मसाला डालकर सबको अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब आप हाथ में थोड़ा तेल लगा लें और मिश्रण से छोटी-छोटी गोल टिक्की का आकार तैयार कर लें. अब एक पैन को गर्म करें और इसमें तेल को डालें. टिक्की को डालें और इसे पका लें. एक साइड से पक जाने पर इसे आप पलट दें और दूसरे साइड को भी पका लें. जब ये क्रिस्पी हो जाए तो आप इसे निकाल लें.  क्या टिक्की को सब्जियां डालकर बनाया जा सकता है? हां, आप इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, शिमला मिर्च या कॉर्न डालकर बना सकते हैं. टिक्की के साथ क्या सर्व करें? आप टिक्की के साथ हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो सॉस को सर्व करें. सूजी से आप और क्या बना सकते हैं? सूजी से आप हलवा, उपमा, इडली, लड्डू, पकौड़े और केक जैसी कई डिश बना सकते हैं. यह भी पढ़ें- Paneer Cheese Toast: वीकेंड पर फैमिली के लिए करें कुछ स्पेशल, बनाएं पनीर चीज टोस्ट रेसिपी  यह भी पढ़ें- Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा The post Suji Aloo Tikki Recipe: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट, चाय के साथ स्नैक्स में ट्राई करें सूजी आलू टिक्की appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top