Hot News

October 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीपीयू के स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित

बिहारशरीफ. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना अंतर्गत संचालित चार वर्षीय स्नातक बीए, बीएससी तथा बी. कॉम प्रतिष्ठा पाठ्यक्रम के सेमेस्टर-5 के छात्र-छात्राओं की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी गई है. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सेमेस्टर 5 के परीक्षार्थी अपना परीक्षा फॉर्म 18 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन भरेंगे. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि निर्धारित अवधि के भीतर सभी नामांकित छात्र-छात्राएं अपना- अपना परीक्षा फॉर्म अवश्य भर लें. जिन विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा फॉर्म निर्धारित तिथि तक नहीं भरा जाएगा, वे सेमेस्टर-5 की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे. परीक्षा नियंत्रक के निर्देशानुसार फॉर्म भरने की प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी. छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों को भी निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को फॉर्म भरने की तिथि और प्रक्रिया की पूरी जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि कोई भी विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न रह जाए. परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि के बाद विलंब शुल्क के साथ भी आवेदन की सुविधा मिलने की संभावना है. जिसकी सूचना विश्वविद्यालय द्वारा बाद में जारी किया जायेगा. छात्र समय रहते परीक्षा फॉर्म भरें ताकि तकनीकी समस्या या विलंब शुल्क से बचा जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीपीयू के स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्मियों को बॉयोमेट्रिक उपस्थिति से मिलेगा वेतन

बिहारशरीफ. शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षकों के बाद अब अपने कर्मियों पर भी नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है. विभागीय निर्देश के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी नालंदा के द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र जारी कर अब जिला शिक्षा कार्यालय से लेकर प्रखंड शिक्षा कार्यालय तक में बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर कर्मियों के वेतन भुगतान करने का निर्देश जारी किया गया है. उन्होंने कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में बॉयोमेट्रिक का अधिष्ठापन कराते हुए बॉयोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर कर्मियों का वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है. हालांकि निरीक्षण में यह पाया गया है कि कई शाखाओं में बॉयोमेट्रिक मशीन कार्य नहीं कर रहा है. जिसके कारण उक्त शाखा के कर्मियों के द्वारा बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं किया जा रहा है, जो अत्यंत खेदजनक स्थिति है. उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को तीन दिनों के भीतर बॉयोमेट्रिक मशीन को ठीक करवाते हुए बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अक्टूबर 2025 से वेतन भुगतान बॉयोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही भुगतान करने का निर्देश दिया है. इससे जिले के सभी प्रखंड शिक्षा कार्यालय से लेकर जिला शिक्षा कार्यालय तक में कार्यरत सैकड़ो कर्मियों में हड़कंप की स्थिति है. विभाग के द्वारा जारी नए निर्देश से अब कर्मी देर से कार्यालय नहीं पहुंचेंगे तथा वे समय पूर्व कार्यालय से प्रस्थान भी नहीं करेंगे. कर्मियों की लेट लतीफी पर भी पूरी तरह से रोक लगेगी. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने बताया कि इससे कार्यालय के कर्मियों की लेट लतीफे पर भी रोक लगेगी तथा कर्मियों का कामकाज का प्रदर्शन बेहतर हो सकेगा. शिक्षा विभाग के कर्मियों तथा शिक्षकों की छुट्टी पर रोक:- जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय के द्वारा जारी एक अन्य पत्र के माध्यम से जिले के शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों तथा जिले के तमाम विद्यालयों के शिक्षकों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि विधानसभा आम निर्वाचन की महत्ता को ध्यान में रखते हुए विभाग के द्वारा यह कदम उठाया गया है. चुनाव अवधि में सभी कर्मी तथा शिक्षक अपने- अपने मुख्यालय में बने रहेंगे. विशेष परिस्थिति में ही शिक्षकों तथा कर्मियों को छुट्टी स्वीकृत कर मुख्यालय से प्रस्थान करने की अनुमति प्रदान की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कर्मियों को बॉयोमेट्रिक उपस्थिति से मिलेगा वेतन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमले के 6 दाेषियों को सजा

बिहारशरीफ़ जिला न्यायालय के एडीजे द्वितीय अखौरी अभिषेक सहाय ने गोनावां पंचायत के पूर्व मुखिया राजीव रंजन सिंह एवं उनके साथ विनय कुमार सिंह पर जानलेवा हमले के दोषियों को सजा दी. आरोपियों पराजित मुखिया सुशीश कुमार सिंह उर्फ लूसी सिंह, रमेश महतो, प्रवीण कुमार, टुल्लू सिंह, मैना सिंह को जानलेवा हमले के आरोप में दस वर्ष सश्रम कारावास सहित दस – दस हजार रूपये जुर्माना जिसे अदा न करने पर 6 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा. इसके अलावा आर्म्स एक्ट एवं अन्य धारा में तीन तीन वर्ष साधारण कारावास सहित तीन माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा. सभी सजाएं साथ साथ चलेगी एवं जेल में विताई गई अवधि समायोजित होगी. एपीपी अमीरचंद प्रसाद सिन्हा ने अभियोजन पक्ष से सजा निर्धारण पर बहस की थी. पीड़ित के भाई रवि रंजन सिन्हा के फर्द बयान पर हरनौत थाना के तहत आरोप दर्ज किया गया था जिसके अनुसार जख्मी राजीव रंजन सिन्हा से सुधीश कुमार सिंह उर्फ लूसी सिंह गोनावां पंचायत चुनाव में मुखिया पद से हार गये थे. इसे चुनावी रजिंश में अन्य के साथ मिलकर 3 अगस्त 2011 को घटना को सुधीश कुमार सिंह उर्फ लूसी सिंह ने अंजाम दिया था. घटना के दिन पीड़ित के हरनौत से वापस घर आने के क्रम में अलीनगर पहुंचते ही पीछे से आ रहे आरोपियों ने मोटर साइकिल में धक्का मारे जिससे पीड़ित व उनके पीछे बैठे विनय सिंह बगल के गड्डे में फेंका गये जिसके बाद आरोपियों ने अंधाधुन गोलियां चलाई जिसमें पीड़िता को कुल पांच गोलियां व उनके साथी को दो गाेलियां लगी जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी होकर बेहोश हो गये पीछे से आ रहे परिजनों ने तुरंत हरनौत पीएसी पहुंचाया जहां से पीएमसीएच रेफर करने के बाद डेढ़ के उपचार के बाद दोनों को नव जीवन मिला. पीड़ित हरनौत थाना क्षेत्र के छतियाना जबकि आरोपी गोनावां, पुआरी व अलीनगर गांव निवासी हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमले के 6 दाेषियों को सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हजियापुर में लापता युवक की गला रेतकर हत्या, एफएसएल की टीम ने जुटाये साक्ष्य

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर वार्ड संख्या 28 में 30 सितंबर की रात एक लापता युवक का शव गांव के पास चंवर में पड़ा मिला. मृतक हजियापुर वार्ड संख्या 28 निवासी देवनाथ यादव के पुत्र दुर्गेश कुमार के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि दुर्गेश 30 सितंबर से लापता था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत नगर थाने में दर्ज करायी थी, लेकिन करीब 15 दिन बाद उसका शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. परिजनों का आरोप है कि दुर्गेश की गला रेतकर हत्या की गयी है. शव मिलने की सूचना पर नगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य बरामद किये हैं. शव को एफएसएल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम द्वारा जांच के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया है, ताकि हत्या की वजह और अपराधियों की पहचान स्पष्ट हो सके. नगर थाना अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए देर रात पूरे इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया जा रहा है, जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं परिजन के बीच मातम है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हजियापुर में लापता युवक की गला रेतकर हत्या, एफएसएल की टीम ने जुटाये साक्ष्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गया टाउन विधानसभा में डॉ प्रेम कुमार का नॉमिनेशन

नॉममिनेशन सभा में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, गोवा के सीएम प्रमोद सांवत व बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित कई नेता फोटो-गया-संजीव 201 व 211 संवाददाता, गया जी गया टाउन विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को नेतृत्वक सरगर्मी रही, जहां दो राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और कई नेताओं की मौजूदगी रही. एनडीए की ओर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार ने नौवीं बार नॉमिनेशन दाखिल किया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभा में कहा कि राहुल गांधी देश और देशवासियों का अपमान करते हैं और न्यायालय पर भरोसा नहीं रखते. हमारी सेना दुश्मनों को मारती है और कांग्रेस उनसे साक्ष्य मांगती है. उन्होंने देश और बिहार में विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्जैन में दर्शनार्थियों की संख्या सात करोड़ तक पहुंच गयी है और अयोध्या में राम मंदिर बना है. सीएम मोहन यादव ने बिहार के विकास और सुशासन की सराहना की. गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की प्रशासन जरूरी है. राजद और कांग्रेस दो परिवार की पार्टी हैं जबकि पीएम मोदी और सीएम नीतीश राज्य और देश की चिंता करते हैं. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि अब बिहार में कानून का राज है. तेजस्वी यादव के नौकरी वादे को चुनावी शगूफा बताया और राज्य के बजट व विकास का उल्लेख किया. डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य बिहार और गया को सबसे समृद्ध बनाना है. रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, पर्यटन विकास, बोधगया कॉरिडोर, गयाजी मेट्रो और औद्योगिक गलियारा जैसी परियोजनाओं से विकास की रफ्तार बढ़ रही है और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि यह नामांकन गया के विकास, सुशासन और विश्वास की यात्रा का अगला अध्याय है. सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मांझी ने की और संचालन उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा ने किया. मौके पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक वीरेंद्र सिंह, एनडीए गठबंधन दलों के जिला अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गया टाउन विधानसभा में डॉ प्रेम कुमार का नॉमिनेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोडरमा पिंक ने कोडरमा रेड को चार विकेट से हराया

कोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में स्पोर्ट्से जा रहे केडीसीए जूनियर टैलेंट सर्च क्रिकेट टूर्नामेंट में कोडरमा रेड और कोडरमा पिंक के बीच मैच स्पोर्ट्सा गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में कोडरमा रेड ने 16.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 72 रन बनाये. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी कोडरमा पिंक की टीम 9.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली. बेहतर स्पोर्ट्स के लिए शिवम कुमार को मैन ऑफ द मैच जेएससीए लाइफ मेंबर कृष्णा बरहपुरिया के हाथों दिया गया. अंपायर नमन कुमार व प्रिंस पांडेय तथा स्कोरर सत्यम कुमार थे. मौके पर केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह कृष्णा बरहपुरिया, विवेकानंद चौधरी, अनिल सिंह, मनोज सहाय पिंकू, आलोक पांडेय, उमेश सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, विशाल कुमार, सोनू खान, ओम प्रकाश, धर्मेंद्र कौशिक, मुकेश प्रभाकर, सुनील कश्यप, अभिराज गौतम, अजय राणा, रोहित हिंदुस्तानी, सुशांत वर्मा आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोडरमा पिंक ने कोडरमा रेड को चार विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सेक्रेड में हार्ट स्कूल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल में दिपावली को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. रामलीला कार्यक्रम में बच्चों ने राम, रावण व लक्ष्मण की भूमिका निभायी. आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका कामिनी सहाय, सीमा जैन, अलका सिंह, विकास कुमार, सोम पॉल, कुंतल जेठवा, अनुष्का शर्मा, प्रियंका कुमारी गुप्ता, लवली कुमारी, सरोज पांडेय, स्वीटी सिन्हा, रूबी कुमारी वर्मा आदि का योगदान रहा. प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने बच्चों की प्रस्तुतियों को साराहा. मौके पर को-ऑर्डिनेटर आशुतोष गौतम, दीपक सर्राफ, शंकर कुमार, फैयाज केशर, विक्रम कुमार, टिंकू कुमार, सुनील पाठक, पवन ठाकुर, शाहिद आलम, भोला कुमार, राकेश पांडेय, सतीश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सेक्रेड में हार्ट स्कूल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किडजी में दीपावली उत्सव का आयोजन

झुमरीतिलैया. बिशनपुर रोड स्थित किडजी विद्यालय में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया. उत्सव में कक्षा प्ले से लेकर एक के बच्चों ने रामायण की प्रस्तुति की. कक्षा पंचम से दशम तक के विद्यार्थियों के लिए कई प्रतियोगिताएं हुई. इसमें दीया डेकोरेशन, निबंध व रंगोली प्रतियोगिता हुई. निदेशिका ब्यूटी सिंह ने दिवाली के महत्व पर प्रकाश डाला. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किडजी में दीपावली उत्सव का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वन अधिकार समिति की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

डोमचांच. मसनोडीह में संयुक्त वन अधिकार समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जगन मुंडा ने की, संचालन पप्पू कुमार भुुइयां ने किया. बैठक में बंगाखलार, ढाब, पारोह, मधुवन, ढोढ़ाकोला, जानपुर पंचायत से सैंकड़ों लोग पहुंचे थे. मुख्य अतिथि हजारीबाग से आये संयुक्त वन अधिकार समिति के सदस्य राम स्वरूप मौजूद थे. बैठक में रामस्वरूप ने कहा कि एक तरफ बड़े-बड़े राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों को कौड़ी के भाव सैकड़ों एकड़ जमीन देश एवं राज्य में दी जा रही है. मौके पर पप्पू भुइयां, बबलू मुर्मू, रामा मुर्मू, महादेव मुर्मू, मांगू वोदरा, जगरनाथ मुंडा, सोमा मंडरी, राम मुंडा, नाता मुंडा, सोनू रमेश, मंगल सिंह मुंडा, बुधन मरांडी, जोबा देवी, संजय हेमब्रम, कैलू टुड्डू आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वन अधिकार समिति की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सभी छठ घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित हो: विधायक

कोडरमा. विधायक डॉ नीरा यादव ने छठ से पहले सभी छठ घाटों को दुरुस्त कर साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा है. विधायक ने इस संबंध में कोडरमा उपायुक्त को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि लोक आस्था का महान पर्व छठ करीब है. बारिश अधिक होने से तालाब- पोखर पानी से भरे हुए हैं. ऐसे में छठ पर्व के मद्देनजर सभी घाटों पर सुरक्षा के एहतियात उपाय करने की आवश्यकता है. साथ ही गोताखोर की तैनाती भी जरूरी है. विधायक ने छठ पर्व के मद्देनजर सभी घाटों, तालाबों, पोखरों की साफ-सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर डलवाने के साथ बैरिकेडिंग के निर्देश दिये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सभी छठ घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित हो: विधायक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top