Hot News

October 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : कोल डंप में खड़े डोजर से 120 लीटर डीजल की लूट

Dhanbad News : लोयाबाद. बासुदेवपुर कोलियरी डंप में गुरुवार की रात अपराधियों ने धावा बोल वहां खड़े डोजर से करीब 120 लीटर डीजल लूट लिया. इस दौरान अपराधियों ने वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर पथराव भी किया. सुबह सुरक्षाकर्मी पप्पू पासवान ने इसकी शिकायत कोलियरी प्रबंधन से की. कोलियरी प्रबंधन द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत देने की तैयारी की जा रही है. बताया जाता है कि बासुदेवपुर कोल डंप में आये दिन चोर डीजल चोरी के लिए आ धमकते हैं और चोरी कर आराम से चलते बनते हैं. चोरों के डर से कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं होता है. कर्मियों में चोरों का भय व्याप्त है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : कोल डंप में खड़े डोजर से 120 लीटर डीजल की लूट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : बाइक लूट के आरोप में आठ युवक पकड़ाये, दो सगे भाई भी

Dhanbad News : फुलारीटांड़. खरखरी ओपी क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष पुलिस टीम ने गुरुवार की देर रात खरखरी ओपी क्षेत्र के बांसजोड़ा बस्ती में छापेमारी कर दो सगे भाइयों को मोबाइल फोन सहित हिरासत में लिया. पुलिस के पूछताछ में दोनों ने आधा दर्जन से अधिक साथियों के नाम का खुलासा किया. इसके बाद पुलिस टीम ने विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी व लूट में संलिप्त आधा दर्जन युवकों को भी पकड़ लिया. पकड़े गये युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने खरखरी रेल पुल के पास झोपड़ीनुमा स्थल से हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल व फुलारीटांड़ चानक के समीप से होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिये गये युवक मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के सदस्य हैं, जो खरखरी ओपी क्षेत्र सहित अन्य इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय थे. पुलिस अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों और फरार युवकों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. मालूम हो कि दो दिन पूर्व ही खरखरी ओपी क्षेत्र में नकाबपोश अपराधियों ने बीसीसीएल कर्मी से पिस्तौल की नोक पर मोटरसाइकिल, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया था. वहीं एक माह पूर्व बांसजोड़ा बस्ती और इसी वर्ष अगस्त माह में यज्ञ क्षेत्र से भी मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं हुई थीं. पुलिस फिलहाल मामले में आधिकारिक रूप से कुछ कहने से बच रही है. इधर, सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है. छापेमारी अभियान लगातार जारी है. हिरासत में लिये सभी युवकों को खरखरी ओपी में रखा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : बाइक लूट के आरोप में आठ युवक पकड़ाये, दो सगे भाई भी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kantara Chapter 1 में पंजुरली-गुलिगा देव के बाद भगवान हनुमान बनेंगे ऋषभ शेट्टी, अगली फिल्म को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है

Kantara Chapter 1: होम्बले फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी ‘कांतारा’ का प्रीक्वल ‘कांतारा: चैप्टर 1’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहा है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस पौराणिक फिल्म ने न सिर्फ हिंदुस्तान में बल्कि वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने रिलीज के दो हफ्तों में ₹700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म में ऋषभ शेट्टी बर्मे नाम के आम इंसान की भूमिका निभा रहे हैं. कहानी के क्लाइमेक्स में बर्मे पर पंजुरली और गुलिगा देव दोनों की दिव्य आत्माएं हावी हो जाती हैं. फिल्म इन दोनों देवताओं की उत्पत्ति की गहराई में जाती है और यह दिखाती है कि कैसे बर्मे इनकी शक्तियां प्राप्त कर एक रहस्यमय, दिव्य रूप धारण करता है. अब एक्टर अपनी अगली फिल्म में भगवान हनुमान के किरदार में दिखेंगे, जिसे लेकर उन्होंने हाल ही में एक बड़ा अपडेट दिया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा. अगली फिल्म ‘जय हनुमान’ पर क्या बोले ऋषभ शेट्टी? जहां एक ओर कांतारा: चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी ओर ऋषभ शेट्टी ने अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘जय हनुमान’ की घोषणा की है. मैसूर यात्रा के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रशांत वर्मा इस फिल्म का निर्देशन करेंगे और मैथरी मूवी मेकर्स इसका निर्माण करेंगे. ऋषभ ने कहा, “हां, मेरी अगली फिल्म जय हनुमान है. यह कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है. ईश्वर में मेरी गहरी आस्था है और यह फिल्म उसी आस्था को दर्शाती है.” कांतारा: चैप्टर 2 पर क्या ऋषभ शेट्टी का क्या कहना है? उन्होंने यह भी साफ किया कि “कांतारा: चैप्टर 2” पर फिलहाल कोई काम नहीं चल रहा है. जय हनुमान की शूटिंग तेलुगु में होगी, और ऋषभ इस फिल्म में भगवान हनुमान की भूमिका निभाएंगे. यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Worldwide Box Office: ऋषभ शेट्टी की रिकॉर्ड मशीन ने 2 हफ्तों में सनी देओल की ‘गदर 2’ को दिया पछाड़, अब छावा को मात देने से सिर्फ इतनी दूर The post Kantara Chapter 1 में पंजुरली-गुलिगा देव के बाद भगवान हनुमान बनेंगे ऋषभ शेट्टी, अगली फिल्म को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वाइबीएन गुरुकुलम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

मैक्लुस्कीगंज. वाइबीएन गुरुकुलम जोभिया में हिंदुस्तानीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयाेजित की गयी. जिसमें गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक मिथलेश प्रजापति ने छात्रों को गायत्री परिवार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. प्रतियोगिता में कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के कुल 41 विद्यार्थियों ने भाग लिया. हिंदुस्तानीय संस्कृति, परंपरा तथा मूल्यों के प्रति अपने ज्ञान और समझ का सुंदर प्रदर्शन किया. प्राचार्य डॉ सीएस ठाकुर कहा कि हिंदुस्तानीय संस्कृति हमारी पहचान और आत्मा है. इसे समझना और सहेजना ही सच्ची शिक्षा का उद्देश्य होनी चाहिए. मौके पर शशांक तिवारी, पूजा कुमारी, खुशबू, सुनीता, दीपक यादव, शुभम मुखर्जी, शशिकांत ठाकुर, स्वाति, राहुल, प्रियांशु रंजन, पूर्णिमा, शीला कुमारी, उमेश कुमार, संदीप अन्य उपस्थित थे. फ़ोटो 2 – हिंदुस्तानीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल छात्र व अन्य. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वाइबीएन गुरुकुलम में हिंदुस्तानीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: चैन पुलिंग करते चार धराए

Motihari: घोड़ासहन. स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने मेला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को चैन पुलिंग करते चार यात्रियों को पकड़ लिया. घोड़ासहन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात्रि आनंद बिहार से सीतामढ़ी जा रही 04010 मेला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग कर करीब छह मिनट तक ट्रेन को रोक दिया गया. मामले को लेकर आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते प्लेटफॉर्म संख्या दो से चारों यात्रियों को पकड़ लिया. बताया कि चारों के विरुद्ध कांड अंकित कर न्यायिक हिरासत में बेतिया न्यायालय में भेजा जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: चैन पुलिंग करते चार धराए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: आग लगने से मकान व सात मवेशी राख

Motihari: चिरैया. थाना क्षेत्र के सेमरा सगरदिना पंचायत अंतर्गत सेमरा टोला ढाठ गांव में गुरुवार की देर रात अचानक आग लगने से एक आवासीय मकान सहित सात मवेशी व हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी है. वहीं आग की चपेट में आने से तीन बकरियां व चार बकरी के शिशु, अनाज, बर्तन, कपड़े, जरूरी कागजात, डीजे का समान सहित घर में रखे अन्य सभी सामान जलकर राख हो गया. आग काफी भयंकर था, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से बुझा दिया गया. इस मामले को लेकर उक्त गांव निवासी अग्निपीड़ित झरीलाल राम पिता सुखा राम ने इसकी सूचना थाना व अंचल को दे दिया है. घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार को राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. उक्त जानकारी स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मनोज साह ने दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: आग लगने से मकान व सात मवेशी राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दीपावली व धनतेरस को लेकर सुपौल बाजार में रौनक

– 10 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद – धनतेरस आज, बाजारों में ज्वेलरी, बर्तन व इलेक्ट्रोनिक्स की सजी दुकानें सुपौल. दीपावली और धनतेरस के आगमन के साथ ही सुपौल समेत आसपास के इलाकों के बाजारों में रौनक लौट आई है. शहर के मुख्य बाजारों से लेकर चौक-चौराहों तक दुकानों की सजावट देखने लायक है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार 10 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय होगा. त्योहारों को लेकर ज्वेलरी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारी पूरी तैयारी में जुटे हैं. दुकानों में आकर्षक लाइटिंग और विशेष सजावट की गई है. ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष छूट और ऑफर भी दिए जा रहे हैं. ज्वेलरी की दुकानों में लौटी रौनक धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदारी शुभ मानी जाती है. इसे देखते हुए शहर की ज्वेलरी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है. प्रसिद्ध ज्वेलरी व्यवसायी आनंद अग्रवाल ने बताया कि इस बार बाजार में अच्छी बिक्री की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर सोने-चांदी के बिस्कुट, सिक्के, चांदी की बनी नोट, विक्टोरिया सिक्का, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और विशेष डिजाइन की सोने की चेन उपलब्ध है. अग्रवाल के अनुसार, धनतेरस पर चांदी के सिक्कों और सोने की अंगूठियों की सबसे अधिक मांग रहती है. बर्तन की दुकानों पर महंगाई की मार धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए बर्तनों की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है. दुकानों में पीतल की पूजा थाली, दीये, लोटा, बर्तन स्टैंड जैसे कई आकर्षक सामान सजे हैं. लोग अपने-अपने पसंद के बर्तन धनतेरस से पहले ही खरीदने लगे हैं. लोगों का कहना है कि धनतेरस के दिन अत्यधिक भीड़ के कारण पहले ही बर्तन खरीद रहे हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार भी सजा धनतेरस और दीपावली को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों ने भी पूरी तैयारी कर ली है. बाजार में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल फोन, एसी, रूम हीटर जैसे नए मॉडल ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं. दुकानों के बाहर शेड लगाकर मॉडल डिस्प्ले किए गए हैं. दीपावली और धनतेरस को लेकर पूरा बाजार रोशनी और सजावट से जगमगा रहा है. दुकानदारों के चेहरों पर उत्साह और ग्राहकों में खरीदारी को लेकर जोश साफ झलक रहा है. सभी की उम्मीद यही है कि इस बार त्योहार का मौसम व्यापारियों और खरीदारों दोनों के लिए शुभ साबित होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दीपावली व धनतेरस को लेकर सुपौल बाजार में रौनक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में इस बार 200 पार, पुन: सीएम बनेंगे नीतीश कुमार : ललन सिंह

मुंगेर केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा है कि बिहार में इस बार एनडीए गठबंधन 200 के पार सीट लायेगी तथा नीतीश कुमार पुन: राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे. वे शुक्रवार को मुंगेर में जमालपुर के जदयू प्रत्याशी नचिकेता मंडल के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. ललन सिंह ने कहा कि जो लोग 2010 का चुनाव परिणाम देखे थे, उन्हें याद होगा. इस बार बिहार में एनडीए गठबंधन 200 से अधिक सीट लायेगी. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना बिल्कुल निश्चित है. पिछले बार जब एनडीए में जदयू को कम सीटें मिली थी, बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा थी की नीतीश जी ही मुख्यमंत्री बने, इसलियेे इसमें कोई कंफ्यूजन नहीं है. उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुये कहा कि महागठबंधन में मठ पुटव्वल चल रहा है. यह ठग गठबंधन है. जहां चुपके से सिंबल बांटा जा रहा है. उन्होंने कहा कि मन मिलता ही नहींं तो कैसा गठबंधन. सिर्फ एनडीए के खिलाफ यह इनलोगों की मजबूरी है. तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुये केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इनके पिताजी ने गरीबों का जमीन लिखवा लिया और रेलवे में नौकरी दी. अब अदालत ने भी संज्ञान ले लिया है. इसी प्रकार जो लोग नौकरी की बात कर रहे हैं. वे गरीबों का जमीन लेकर नौकरी देने का काम करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार में इस बार 200 पार, पुन: सीएम बनेंगे नीतीश कुमार : ललन सिंह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया जागरूक

चौसा. प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने मतदाताओं को जागरूक किया. छह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने व मतदान शत प्रतिशत कराने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किया. वही प्रखंड के चौसा पूर्वी पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार ने बारी-बारी से उन सभी पंचायतों में चिन्हित गांव में जहां पूर्व के चुनाव में मत प्रतिशत कम रहा है एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता किया जायेगा. इसी अभियान में स्वच्छता कर्मी के सहयोग से कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. मौके पर कार्यपालक सहायक अमर कुमार पासवान, स्वच्छता पर्यवेक्षक शमशाद अंसारी, सद्दाम हुसैन, कृष्ण कुमार, अजीत कुमार, दासो शर्मा, निरंजन पासवान, आशीष कुमार, पिन्टु कुमार, रिषिदेव आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घाटशिला उपचुनाव: JMM-BJP ने दाखिल किए नामांकन, बाबूलाल बोले- मौजूदा सरकार से तंग आ चुके हैं लोग

Ghatsila By Election, जमशेदपुर: घाटशिला उपचुनाव को लेकर झारखंड में एक बार फिर नेतृत्वक सरगर्मी तेज हो गयी है. राज्य के दो मुख्य विपक्षी दल भाजपा और झामुमो के उम्मीदवारों ने शुक्रवार को नामांकन कर लिया है. नामांकन के दौरान दोनों पार्टियों के बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहे. बीजेपी के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पर्चा दाखिल करने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मौजूद रहे. जबकि, झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पार्चा दाखिल वक्त सीएम हेमंत सोरेन खुद मौजूद थे. घाटशिला के लोग मौजूदा प्रशासन से आ चुके हैं तंग: बाबूलाल सोरेन पर्चा दाखिल करने के बाद दोनों दल (भाजपा, झामुमो) ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन ने कहा कि घाटशिला के लोग मौजूदा प्रशासन से तंग आ चुके हैं, जो सभी मोर्चों पर काम करने में विफल रही है.’’ बाबूलाल सोरेन 2024 के विधानसभा चुनाव में घाटशिला सीट से स्व. रामदास सोरेन से हार गए थे. Also Read: Jharkhand By Election 2025 : बीजेपी या जेएमएम, घाटशिला विधानसभा सीट का जानें ट्रेंड घाटशिला के लोग बदलाव चाहते हैं: चंपाई सोरेन वहीं, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि घाटशिला के लोग बदलाव चाहते हैं, क्योंकि मौजूदा प्रशासन ‘‘सभी मोर्चों पर काम करने में विफल रही है.’’ इसके अलावा जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि अगर एनडीए उम्मीदवार घाटशिला सीट जीतता है, तो इससे विपक्षी दलों का मनोबल निश्चित रूप से बढ़ेगा. साथ ही वे विधानसभा में हमारी आवाज मजबूत होगी. यह सत्तारूढ़ प्रशासन की लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में विफलता को प्रदर्शित करेगा.’’ पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी सीट घाटशिला सीट झामुमो विधायक एवं झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के अगस्त में निधन के बाद खाली हुई थी. पूर्व मंत्री झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष भी थे. झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने घाटशिला उपचुनाव के लिए रामदास के बड़े बेटे सोमेश सोरेन को मैदान में उतारा है. Also Read: घाटशिला उपचुनाव 2025 के लिए वोटर लिस्ट जारी, 27 दिन में जुड़े 4,456 नये मतदाता, बोले के रवि कुमार The post घाटशिला उपचुनाव: JMM-BJP ने दाखिल किए नामांकन, बाबूलाल बोले- मौजूदा प्रशासन से तंग आ चुके हैं लोग appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top