Hot News

October 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अफसरों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

भभुआ शहर. लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता भभुआ शशिकांत कुमार के साथ कनीय विद्युत अभियंता व सहायक विद्युत अभियंता द्वारा विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में छठ घाट स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था व रोशनी के प्रबंध को लेकर बिजली व्यवस्था व छठ व्रतियों की सुविधाओं की जानकारी ली गयी. विद्युत कार्यपालक अभियंता भभुआ द्वारा बताया गया कि आस्था के चार दिवसीय छठ महापर्व पर व्रतियों को छठ घाटों पर विद्युत संबंधित किसी तरह की परेशानी न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. विद्युत अनुरक्षण व संपोषण संबंधित कार्यों का निरीक्षण हेतु कर्मचारियों व पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. नियंत्रण कक्ष दो दिनों के लिए बनाये जायेंगे. इस दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, भभुआ के विभिन्न प्रशाखा क्षेत्र अंतर्गत सभी छठ घाटों पर भी कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जायेगी, जो नियंत्रण कक्ष से समन्वय स्थापित कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल करने में सहयोग करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अफसरों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बगैर लाइसेंस का नहीं निकलेगा जुलूस

पूजा पंडाल का भी लेना होगा लाइसेंस प्रतिनिधि, हसपुरा. दीपावली व महापर्व छठ समेत विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को हसपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें जनप्रतिनिधि समेत पूजा कमेटी के सदस्य शामिल हुए. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रखंड प्रमुख श्रीनिवास सिंह, उपप्रमुख सत्येंद्र चौधरी, पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा ने कहा कि मिल-जुलकर त्योहार मनायेंगे. पूजा कमेटी को हर हाल में पूजा पंडाल, मूर्ति विसर्जन, ध्वनि यंत्र का लाइसेंस लेना होगा. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है. सभी पूजा स्थल पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे. असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि हसपुरा थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक जगहों पर पूजा की तैयारी चल रही है. पूजा के दौरान नेतृत्व नहीं करेंगे. पूजा के दौरान कहीं भी अप्रिय घटना की जानकारी मिले, तो प्रशासनी नंबर पर सूचना अवश्य दें. पूजा कमेटी के सदस्यों ने कहा कि छठ के दिन आपत्तिजनक कोई भी वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करेंगे. पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा, लोजपा नेता विजय अकेला, सरपंच बखोरा खां, धनंजय घोष, पैक्स अध्यक्ष विनोद सिन्हा, राजकुमार, अबरार अहमद, जयप्रकाश कुमार, प्रगति कुमार, श्याम किशोर यादव, मृत्युंजय कुमार, मंडल यादव, चंदन कुशवाहा ने पूजा पर विस्तार से अपने विचार रखे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बगैर लाइसेंस का नहीं निकलेगा जुलूस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते’, टीम चयन पर Ajit Agarkar की बेबाक राय

Ajit Agarkar: टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने चयनकर्ता के रूप में अपनी भूमिका के बारे में खुलकर बात की. अपना स्पोर्ट्स करियर समाप्त करने के बाद, अगरकर ने बीसीसीआई के चयनकर्ताओं के अध्यक्ष के रूप में काम शुरू करने से पहले एक क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में काम किया. एक खिलाड़ी, उसके बाद कमेंटेटर और फिर चयनकर्ता, तीनों की तुलना करने के लिए पूछे जाने पर, अगरकर ने स्वीकार किया कि चयनकर्ता होना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती रही है, जबकि उनके स्पोर्ट्स के दिन सबसे संतोषजनक रहे. उन्होंने कहा बल्ला और गेंद हाथ में हो और अपना काम पूरा हो जाए तो सबसे संतोषजनक रहता है. You can not please everyone Ajit Agarkar candid opinion on team selection एक खिलाड़ी के रूप में मिलती है सबसे ज्यादा संतुष्टि एनडीटीवी के वर्ल्ड समिट 2025 में बोलते हुए अगरकर ने कहा, ‘मैं शायद पहले आसान विकल्प चुनूंगा. एक कमेंटेटर होने के नाते, मेरा कोई अनादर नहीं है, आप कड़ी मेहनत करते हैं, मैदान पर घंटों बिताते हैं. जब तक आप सही शब्द बोल पाते हैं, एक कमेंटेटर के रूप में आपका काम पूरा हो जाता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘स्पोर्ट्सने से आपको सबसे ज्यादा संतुष्टि मिलती है. हर बार जब आप मैदान पर कदम रखते हैं, तो आपको पता होता है कि आपकी जिम्मेदारी दांव पर है. एक खिलाड़ी के तौर पर आपके लिए एक बात यह है कि गेंद या बल्ला आपके हाथ में होता है.’ कुछ लोग फैसलों की आलोचना करेंगे ही अगरकर ने आगे कहा, ‘एक चयनकर्ता के तौर पर, एक बार जब आप 15 खिलाड़ियों की टीम चुन लेते हैं, तो आपके हाथ में और कुछ नहीं होता. यह एक चुनौतीपूर्ण, व्यस्त और उच्च मांग वाला काम है. आप सभी को खुश नहीं कर सकते.’ अगरकर ने बीसीसीआई के चयनकर्ता जैसे उच्च दबाव वाले पद पर आने वाले बोझ पर भी अपने विचार शेयर किए. उन्होंने कहा, ‘इतने सारे खिलाड़ियों में से कुछ को चुनना एक अच्छी बात है. इससे प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ता है और प्रदर्शन का स्तर ऊंचा रहता है. यह स्पोर्ट्स हिंदुस्तान में इतना लोकप्रिय है कि कुछ लोग आपके फैसलों की आलोचना भी करेंगे. पिछले कुछ सालों में प्रशंसकों की संख्या कई गुना बढ़ गई है.’ सोशल मीडिया ट्रेंड पर ध्यान नहीं देते अगरकर जब उनसे पूछा गया कि क्या वह #JusticeForShreyasIyer जैसे सोशल मीडिया ट्रेंड पर ध्यान देते हैं, तो अगरकर कहते हैं, ‘मैं ध्यान नहीं देता. यह कोई जीतने वाली स्थिति नहीं है. हम साल भर में बहुत सारा क्रिकेट देखते हैं.’ 47 वर्षीय अगरकर 4 जुलाई 2023 से बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष हैं. हर बार जब किसी सीरीज या टूर्नामेंट के लिए टीम चुनी जाती है तो फैंस का एक बड़ा वर्ग अगरकर के फैसले से खुश नहीं होता. वैसे भी हिंदुस्तान में इस समय इतनी क्रिकेट प्रतिभा है कि एक समय में सभी को मौका देना संभव नहीं है. अगरकर ने खुद कई बार इस बात को सार्वजनिक तौर पर कहा है. ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, IND vs AUS वनडे सीरीज से पहले कैमरून ग्रीन टीम से बाहर, इस खिलाड़ी ने ली जगह IPL की चमक पड़ी फीकी, ब्रांड वैल्यू में हुआ नुकसान, दो साल में 16400 करोड़ की कमी आई The post ‘आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते’, टीम चयन पर Ajit Agarkar की बेबाक राय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sugar Free Soan Papdi Recipe: मार्केट से मिठाई लाना भूल जाए, इस दिवाली घर पर बनाएं बिना चीनी वाली सोन पापड़ी

Sugar Free Soan Papdi Recipe: दिवाली के दिन हर घर रोशनी से चमक उठता है. अधिकतर घरों में इस दिन तरह-तरह की डिश, स्नैक्स और मिठाइयां बनाई जाती हैं, जो इस दिन को चार चांद लगाने में बहुत बेस्ट होती हैं. ऐसे में अगर आप इस दिवाली अपने घर पर हेल्दी और टेस्टी दोनों का कॉम्बो मिठाई बनाना चाहते हैं, तो शुगर फ्री सोन पापड़ी बनाकर जरूर ट्राई करें. बिना चीनी के बनी ये सोन पापड़ी खाने में इतनी टेस्टी होती हैं कि आप इसे दिवाली के बाद भी घर पर जरूर बनाना चाहेंगे. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में टेस्टी और मजेदार सोन पापड़ी बनाने की आसान रेसिपी.  शुगर-फ्री सोन पापड़ी बनाने की सामग्री क्या है?  बेसन – 1 कप घी – 3-4 चम्मच  गुड़ – आधा कप (पिघला हुआ) पानी – जरूरत के अनुसार  दूध – 1/4 कप कटे हुए मेवे (पिस्ता, काजू, बादाम) – 2-3 चम्मच  इलायची पाउडर – आधा चम्मच  यह भी पढ़ें- Poha Chivda Recipe For Diwali: दिवाली पर बनाएं ये सुपर टेस्टी पोहा चिवड़ा, स्वाद ऐसा कि मार्केट का नमकीन भी लगेगा फीका शुगर-फ्री सोन पापड़ी बनाने की विधि क्या है? सोन पापड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में गुड़ और पानी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें.  गुड़ पूरी तरह पिघलने पर इसे छानकर अलग रख दें.  अब गैस में एक भारी कड़ाही गर्म करके घी डालें. घी गर्म हो जाने के बाद इसमें बेसन डालकर हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें. अब गैस बंद कर दें.  इसके बाद भुने हुए बेसन में धीरे-धीरे गुड़ का सिरप और दूध डालें. इसे अच्छे से मिलाकर चिकना मिश्रण तैयार करें. इसमें ऊपर से इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें.  अब एक ट्रे में घी लगाकर तैयार हुए मिश्रण को डालें. चम्मच या बेलन की मदद से इसे फैलाकर बराबर करें.  हल्का ठंडा होने पर सोन पापड़ी को अपने पसंद के शेप में काटे. पूरी तरह ठंडा होने पर इसे एयरटाइट डब्बे में रखें.  अब तैयार है आपकी घर पर बनी दिवाली स्पेशल शुगर-फ्री सोन पापड़ी.  यह भी पढ़ें- Diwali Special Gulab Jamun Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं हलवाई जैसा सॉफ्ट और जूसी गुलाब जामुन, चखते ही सब कहेंगे वाह यह भी पढ़ें- Sugar Free Kaju Katli Recipe: बिना चीनी, घर पर बनाएं दिवाली स्पेशल शुगर फ्री काजू कतली, नोट करें बनाने की आसान विधि  The post Sugar Free Soan Papdi Recipe: मार्केट से मिठाई लाना भूल जाए, इस दिवाली घर पर बनाएं बिना चीनी वाली सोन पापड़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देवघर में अपराधियों का तांडव, बंदूक की नोंक पर व्यापारी के घर से ले भागे 20 लाख रुपये

Deoghar Crime News: मधुपुर (देवघर), संजीत मंडल: देवघर में हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया था. घटना मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना गांव की है. दरअसल गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपराधियों ने व्यापारी दिनेश मंडल के घर एक बड़ी डकैती को अंजाम दिया. सभी लोग उसके घर बोलेरो से तकरीबन 8 से 10 की संख्या में पहुंचे थे. पिस्तौल की नोंक पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम जानकारी के अनुसार, अपराधी सफेद बोलेरो में सवार होकर गांव पहुंचे. इसके बाद व्यापारी के घर में घुसते ही पिस्तौल की नोंक पर परिजनों को बंधक बना लिया फिर घर मालिक सीताराम मंडल और उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद अपराधियों ने घर में रखे करीब 20 लाख रुपये नकद और कीमती सामान लूट लिये. Also Read: सिमडेगा चर्च में लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 8 अपराधी गिरफ्तार, एक फरार व्यवसायी दिनेश मंडल बेंगलुरु में रहकर करते हैं कारोबार बताया जाता है कि अपराधी व्यापारी दिनेश मंडल की तलाश कर रहे थे. वे पिछले 20 वर्षों से बेंगलुरु में रहकर कारोबार करते हैं. चार दिनों के लिए वह गांव आए थे. उनका कहना है कि वे इन पैसों से मुर्गी फार्म खोलने और रोशन मोड़ के पास एक जमीन खरीदने वाले थे. इलाके में दहशत का माहौल घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. गौरतलब है कि इससे पहले 22 सितंबर को मधुपुर शहर के एचडीएफसी बैंक से 4 करोड़ रुपये की डकैती हुई थी, जिसे अब तक पुलिस सुलझा नहीं सकी है. ऐसे में यह ताजा घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. Also Read: हजारीबाग में जंगली हाथी का कहर: 19 वर्षीय युवक को कुचलकर मार डाला, इलाके में दहशत The post देवघर में अपराधियों का तांडव, बंदूक की नोंक पर व्यापारी के घर से ले भागे 20 लाख रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Womens World Cup: सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत, करना होगा ये काम

Womens World Cup: स्त्री वनडे वर्ल्ड कप 2025 में अपने अभियान के चार मैच पूरे होने के बाद मेजबान हिंदुस्तान चौथे नंबर पर है और खुद को कुछ हद तक नाजुक हालात में पा रहा है. अभियान की शुरुआत में दो जीत के बाद टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है, जिससे वह नॉकआउट चरण में क्वालीफाई करने की कोशिश में थोड़ा पिछड़ गया है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में हिंदुस्तान शीर्ष चार में जगह बनाने और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपना पूरा दम लगा देगा. एक मात्र ऑस्ट्रेलिया पांच में से चार जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है. Womens World Cup How to India reach in semi-finals what needs to be done हिंदुस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा अहम मुकाबला इंग्लैंड भी कुछ खराब प्रदर्शनों के बावजूद तेजी से आगे बढ़ता दिख रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने भी शुरुआती शर्मनाक हार के बाद बहुत मजबूत वापसी की है और आगे बढ़ने के लिए तैयार दिख रहा है. हिंदुस्तान के लिए अब तीन मैच रह गए हैं. हिंदुस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मुकाबले में उतरना है, जिसमें यह देखना होगा कि कौन सी टीम दूसरे को हराकर इस टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंच सकती है. हिंदुस्तान के चार मैचों के बाद 4 अंक हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड के चार मैचों के बाद तीन अंक हैं, क्योंकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. Australia are locked in 🔒 How the other seven teams are placed in their quest to feature in the semi-finals at #CWC25 🏆https://t.co/dWXD2kpnkF — ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) October 17, 2025 बचे हुए 3 मैच जीतने पर सेमीफाइनल पक्का हिंदुस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले से पहले हिंदुस्तान इंग्लैंड से और न्यूजीलैंड पाकिस्तान से भिड़ेगा. हिंदुस्तान के लिए आगे बढ़ने का सबसे आसान तरीका इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश तीनों को हराना है, लेकिन यह कहना जितना आसान है, करना उतना आसान नहीं है. अगर हिंदुस्तान 5 जीत के साथ अपने लीग अभियान को समाप्त करता है तो 10 अंक उसे किसी और टीम पर निर्भर हुए बिना सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए पर्याप्त होंगे. अगर वे अगले हफ्ते न्यूजीलैंड को हरा देते हैं, तो सिर्फ दो मैच जीतना भी हिंदुस्तान के लिए काफी होगा और उन्हें नेट रन रेट (NRR) देखने की जरूरत नहीं होगी. हर हाल में रहना होगा न्यूजीलैंड से आगे इसका मतलब है कि रविवार के मैच में इंग्लैंड से हारने पर भी उनकी संभावनाएं कम नहीं होंगी, बशर्ते वे ब्लैक फर्न्स को हरा दें. यदि न्यूजीलैंड हिंदुस्तान को हराने में सफल हो जाता है, तो हिंदुस्तान के आगे बढ़ने की संभावना तेजी से कम होने लगेगी. ऐसे में न्यूजीलैंड आगे रहेगा. इससे हिंदुस्तान के लिए हालात बहुत खराब हो जाएंगे. उन्हें पहले यह उम्मीद करनी होगी कि पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हराकर उनकी मदद करे, और उन्हें यह भी चाहिए होगा कि इंग्लैंड भी न्यूजीलैंड को हरा दे. हिंदुस्तान तब तक ठीक रहेगा जब तक वह अगले तीन मैचों में न्यूजीलैंड के परिणामों की बराबरी करता रहेगा. जो भी टीम उस मुकाबले को जीतेगी, उसके लिए चीजें बहुत आसान और कम पेचीदा होती जाएंगी, चाहे उनके अगले मैच में कुछ भी हो. ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, IND vs AUS वनडे सीरीज से पहले कैमरून ग्रीन टीम से बाहर, इस खिलाड़ी ने ली जगह IPL की चमक पड़ी फीकी, ब्रांड वैल्यू में हुआ नुकसान, दो साल में 16400 करोड़ की कमी आई The post Womens World Cup: सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा हिंदुस्तान, करना होगा ये काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kantara Chapter 1 Worldwide Box Office: ऋषभ शेट्टी की रिकॉर्ड मशीन ने 2 हफ्तों में सनी देओल की ‘गदर 2’ को दिया पछाड़, अब छावा को मात देने से सिर्फ इतनी दूर

Kantara Chapter 1 Worldwide Box Office: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का जादू दर्शकों पर कायम है. शानदार वर्ड-ऑफ-माउथ और जबरदस्त रिव्यूज की वजह से फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस पौराणिक ड्रामा ने 15वें दिन यानी दूसरे हफ्ते तक 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ फिल्म ने सनी देओल की ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ को भी मात दे दी है. अब इसे 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म ‘छावा’ को पछाड़ने के लिए कितना कमाना है, आइए रिपोर्ट बताते हैं. कांतारा चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड 2 हफ्तों में 700 करोड़ का आंकड़ा किया पार A divine storm at the box office 💥💥#KantaraChapter1 roars past 717.50 CRORES+ GBOC worldwide in 2 weeks. Celebrate Deepavali with #BlockbusterKantara running successfully in cinemas near you! ❤️‍🔥#KantaraInCinemasNow #DivineBlockbusterKantara #KantaraEverywhere#Kantara… pic.twitter.com/rd92Dch1mS — Hombale Films (@hombalefilms) October 17, 2025 होम्बले फिल्म्स की ओर से निर्मित इस कन्नड़ पीरियड ड्रामा ने अब तक ₹717.50 करोड़ का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर लिया है. शुक्रवार को मेकर्स ने एक्स (Twitter) पर एक स्पेशल पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “बॉक्स ऑफिस पर एक दिव्य तूफान. #KantaraChapter1 ने 2 हफ्तों में दुनिया भर में ₹717.50 करोड़+ GBOC पार कर लिया.” छावा का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने से कितनी दूर? हिंदुस्तान में फिल्म की कुल कमाई 15 दिनों में ₹485.4 करोड़ के पार पहुंच गई है और यह जल्द ही ₹500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है. हालांकि वीकडेज में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन आगामी दिवाली वीकेंड में फिल्म के एक बार फिर बंपर कमाई करने की उम्मीद है. ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म आने वाले दिनों में ₹800 करोड़ तक पहुंच सकती है. जिसके बाद यह ‘छावा’ का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड (807.91 करोड़) तोड़ने के करीब आ जाएगी. गदर 2, सुल्तान और बाहुबली को पछाड़ा कंतारा चैप्टर 1 अब हिंदुस्तान की टॉप 20 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म ने अब तक इन ब्लॉकबस्टर्स को वर्ल्डवाइड पछाड़ दिया है: सनी देओल की गदर 2 – ₹686 करोड़ सलमान खान की सुल्तान – ₹627.82 करोड़ प्रभास की बाहुबली (Part 1) – ₹650 करोड़ रजनीकांत की जेलर – ₹605 करोड़ तलपति विजय की लियो – ₹606 करोड़ अब फिल्म ‘छावा’ (₹807.91 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब है. अगर रफ्तार यूं ही बनी रही, तो यह फिल्म जल्द ही ₹1000 करोड़ क्लब की ओर बढ़ सकती है. यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 की बंपर सफलता पर महानायक अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये कोई छोटी बात नहीं है The post Kantara Chapter 1 Worldwide Box Office: ऋषभ शेट्टी की रिकॉर्ड मशीन ने 2 हफ्तों में सनी देओल की ‘गदर 2’ को दिया पछाड़, अब छावा को मात देने से सिर्फ इतनी दूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Besan Gud Laddu Recipe: चीनी वाली मिठाइयों को कहें अलविदा, इस दिवाली बनाएं बेसन और गुड़ के लड्डू और बांटे प्यार की मिठास

Besan Gud Laddu Recipe: दिवाली का त्यौहार हो और इसमें जिक्र मिठाइयों का ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता. दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा भी लगने लगता है. लोगों की मिठाइयों का शौक तो होता है लेकिन कई बार वे इस बात को सोचकर भी मन मारकर रह जाते हैं क्योंकि इनमें काफी ज्यादा चीनी होती है और एक से ज्यादा खा ली जाए तो इससे सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है. अगर आपकी भी यही समस्या रहती है तो आज की यह मिठाई आपके लिए एक परफेक्ट और बैलेंस्ड ऑप्शन है. आज हम पको बेसन और गुड़ के लड्डू की आसान और हेल्दी रेसिपी बताने जा रहे हैं. इन लड्डुओं की खास बात यह भी है कि इनका टेस्ट को जबरदस्त होता ही है और इनमें चीनी न होने की वजह से यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी नहीं है. तो चलिए इसे बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं. बेसन और गुड़ के लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री बेसन – 2 कप देसी घी – आधा कप गुड़ – तीन चौथाई कप कद्दूकस किया हुआ या टुकड़ों फिर में इलायची पाउडर – आधा चम्मच कटे हुए ड्रायफ्रूट्स – 2 बड़े चम्मच यह भी पढ़ें: Mini Vegetable Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट और टिफिन को मिला क्यूट और हेल्दी ट्विस्ट, 15 मिनट में बनाएं हेल्दी मिनी वेजिटेबल डोसा यह भी पढ़ें: Chana Tikki Recipe: इस दिवाली ना के बराबर तेल में बनाएं क्रिस्पी चना टिक्की, जानें कम समय और मेहनत से बनने वाली रेसिपी बेसन और गुड़ के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी बेसन और गुड़ के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई में घी डालें और जब घी हल्का सॉफ्ट हो जाए तो बेसन डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए फ्राई करें. इसे लगभग 10 से 12 मिनट तक फ्राई करें जब तक इसका रंग हल्का गोल्डन न हो जाए और इसमें से खुशबू न आने लगे. इसके बाद एक छोटे पैन में 2 से 3 चम्मच पानी डालकर उसमें गुड़ डालें और धीमी आंच पर पिघलने दें. इस बात का ख्याल रखें कि इसे ज्यादा पकाना नहीं है. आपको इसे सिर्फ इतना ही पकाना है कि गुड़ पूरी तरह घुल जाए. अब फ्राई हुए बेसन को थोड़ी देर ठंडा होने दें और फिर उसमें पिघला हुआ गुड़, इलायची पाउडर और ड्रायफ्रूट्स डालें. इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं ताकि सबकुछ स्मूद और यूनिफार्म हो जाए. जब मिश्रण गुनगुना हो तब थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेकर गोल लड्डू बना लें और इसे प्लेट या ट्रे में ठंडा होने के लिए रख दें. जब ये पूरी तरह से ठंडे हो जाएं तो इन्हें एयरटाइट डब्बे में स्टोर करके रख दें. यह भी पढ़ें: Suji Dahi Appe Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और फ्लफी सूजी दही अप्पे, सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय के लिए परफेक्ट रेसिपी The post Besan Gud Laddu Recipe: चीनी वाली मिठाइयों को कहें अलविदा, इस दिवाली बनाएं बेसन और गुड़ के लड्डू और बांटे प्यार की मिठास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: ‘एक अनार सौ बीमार’, नहीं देखा होगा ऐसा मजेदार वीडियो, एक शिकार के पीछे पड़े जंगल के सारे शिकारी

Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसा वीडियो वायरल होता है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो – एक अनार सौ बीमार- वाली पुरानी कहावत को चरितार्थ कर रहा है. वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि एक तेंदुआ हिरण का शिकार कर उसे अपने ठिकाने पर ले जा रहा है. इसी दौरान वहीं कुछ शिकारी कुत्ते आ गए. उसके डर से हिरण को छोड़ तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती है. अभी इसमें ट्विस्ट आना बाकी है. एक शिकार के पीछे पड़े कई शिकारी तेंदुए से शिकारी कुत्तों ने शिकार छीन लिया. शिकारी कुत्ते शिकार का जश्न मना पाते इससे पहले उनसे हिस्सा बंटाने लकड़बग्घे पहुंच गए. पहले तो शिकारी कुत्तों ने लकड़बग्घे का सामना किया लेकिन बाद में शिकार छोड़ कर भागने में ही अपनी भलाई समझी. अब हिरण लकड़बग्घों के कब्जे में आ गया लेकिन यहां भी एक ट्विस्ट आ गया. लकड़बग्घे हिरण से अपना पेट भर पाते इससे पहले वहां एक शेर आ गया. शेर को देखते हुए लकड़बग्घे वहां से फरार हो गए. pic.twitter.com/nRXicvyPwn — Damn Nature You Scary (@AmazingSights) October 13, 2025 वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि शेर ने एक लकड़बग्घे को दबोच लिया है. शेर को देखकर सारे लकड़बग्घे भाग खड़े हुए. वीडियो को शुरू से देखें तो शिकार किया तेंदुए ने, उससे कुत्तों ने छीना, कुत्तों को लकड़बग्घों ने भगा दिया और लकड़बग्घे से शिकार शेर ने छीन लिया. वीडियो काफी मजेदार है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने किया कमेंट वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. दर्जनों यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है. 1500 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा है कि यह वीडियो रियल नहीं एआई वीडियो है. एक यूजर ने लिखा ‘फूड चेन काफी अजीब है.’ इसे भी पढ़ें Viral Video: पेड़ पर ही भिड़ गए शेर-तेंदुए, भार से टूट गई डाल, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें Viral Video: हाथी की मौत देख फफक कर रो पड़ी हथिनी, भावुक कर देगा यह वायरल वीडियो The post Viral Video: ‘एक अनार सौ बीमार’, नहीं देखा होगा ऐसा मजेदार वीडियो, एक शिकार के पीछे पड़े जंगल के सारे शिकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Diwali Special Drinks Ideas: दिवाली को बनाएं और भी खास, ट्राई करें ये स्पेशल ड्रिंक आइडियाज

Diwali Special Drinks Ideas: दिवाली का त्योहार आते ही चारों तरफ खुशियों का माहौल बन जाता है और लोगों के बीच में इस त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिलता है. इस मौके पर लोग घरों की सफाई के साथ दिवाली की शॉपिंग में बिजी रहते है. दिवाली के मौके पर घरों में स्पेशल चीजों को बनाया जाता है. इस खास मौके पर घर पर मेहमान आते हैं. कई बार ये समझ नहीं आता कि मेहमानों के स्वागत में क्या सर्व किया जाए? इस खास मौके पर लड्डू, मिठाई और स्नैक्स के साथ आप कुछ स्पेशल ड्रिंक्स भी मेहमानों और परिवार के लोगों को सर्व कर सकते हैं और दिवाली को और भी खास बना सकते हैं. अगर आप भी इस दिवाली पर कुछ स्पेशल ड्रिंक बनाने की सोच रहे तो इन आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ स्पेशल ड्रिंक आइडियाज.  केसर पिस्ता मिल्कशेक को कैसे बनाएं? Kesar pista milkshake ( ai image) आप दिवाली पर केसर पिस्ता मिल्कशेक को बनाएं. सबसे पहले केसर को 2-3 चम्मच गर्म दूध में भिगो दें. पिस्ता, चीनी को आप दूध के साथ डालकर मिक्सी जार में ब्लेंड कर लें. इसमें केसर वाला दूध और बर्फ के टुकड़े डालें.  चॉकलेट शेक को कैसे तैयार करें? Chocolate shake ( ai image) बच्चों के लिए आप स्पेशल चॉकलेट शेक को बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को मिक्सी में डालें. फिर इसमें चॉकलेट सिरप या कोको पाउडर मिलाएं. इसमें आप चीनी भी डाल दें. सभी चीजों को मिक्सी जार में डालकर ब्लेंड कर लें. आपका चॉकलेट शेक तैयार है.  कोल्ड कॉफी को कैसे बनाएं? Cold coffee ( ai image) आप कोल्ड कॉफी को भी बना सकते हैं. इसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं.  इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप इंस्टेंट कॉफी और गर्म पानी का घोल तैयार कर लें. मिक्सी जार में ठंडा दूध, कॉफी का घोल, और चीनी डालें. अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. इसमें बर्फ के टुकड़े डालें.  बनाना मिल्क शेक को कैसे तैयार करें? Banana milk shake ( ai image) आप गेस्ट को बनाना मिल्कशेक सर्व कर सकते हैं. इसे केले और दूध से बनाया जाता है. इसके लिए सबसे पहले पके हुए केले छीलकर टुकड़ों में काट लें. फिर मिक्सी जार में केले, दूध, चीनी और वनीला आइस क्रीम डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. यह भी पढ़ें- Diwali Special Kesar Kalakand: सॉफ्ट, रसदार और झटपट तैयार, हर किसी के दिल को भाएगी ये लजीज मिठास यह भी पढ़ें- Dahi Papdi Chaat Recipe For Diwali: इस दिवाली घर पर बनाएं चटपटी दही पापड़ी चाट, खाने के बाद सब पूछेंगे इसकी सीक्रेट रेसिपी The post Diwali Special Drinks Ideas: दिवाली को बनाएं और भी खास, ट्राई करें ये स्पेशल ड्रिंक आइडियाज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top