Hot News

October 19, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : दीपावाली, कालीपूजा, छठ पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

बेनीपट्टी. थाना परिसर में थानाध्यक्ष शिव शरण साह की अध्यक्षता में दीपावाली, काली पूजा, लोक आस्था का महापर्व छठ और विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें पूजा व पर्व त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने, लाउडस्पीकर और जुलूस का लाइसेंस निश्चित रूप से लेने, डीजे के प्रयोग और आर्केस्ट्रा के आयोजन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान सीओ अभिषेक आनंद और थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद बरसे यह हमलोगों की भी कामना है. लेकिन हर समाज में कुछ लोग विधि व शांति व्यवस्था भंग करने तथा माहौल बिगाड़ने के फिराक में रहते हैं. ऐसे लोगों पर नजर बनाकर रखना है. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में डीजे का प्रयोग और आर्केस्ट्रा का आयोजन नहीं होना चाहिये. यह पूजा समिति को सुनिश्चित करना है. साथ ही जुलूस और लाउडस्पीकर का लाइसेंस अनिवार्य रूप से सभी पूजा समिति ले लेंगे. साथ ही पंडाल में अग्नि से बचाव की व्यवस्था रखने सहित एसएचओ, सीओ, बीडीओ, डीएसपी और एसडीएम का नंबर अवश्य चिपका कर रखेंगे. ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग किया जा सके. अधिकारियों ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ भी नजदीक है. काफी संख्या में व्रती हर घाट पर अस्ताचलगामी और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पानी में उतरते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए पानी का आकलन कर बैरिकेडिंग करवा लेना है. ताकि कोई निर्धारित सीमा से आगे न जा सके. सभी लोगों को जानकारी है कि विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू है. वर्तमान में नामांकन प्रक्रिया जारी है और 11 नवंबर को मतदान होना है. शांति समिति के सदस्यों को भी अपने अपने क्षेत्र में पूर्ण रूपेण नजर रखना है. अगर कोई उपद्रवी या असामाजिक प्रवृति के लोग नजर आएं तो त्वरित जानकारी देने का काम करेंगे. मौके पर आनंद कुमार झा, योगेंद्र यादव, मो. जुबेर अहमद, गौरव ठाकुर, रतीश मिश्र, मो. अरशद व मो. अरमान मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : दीपावाली, कालीपूजा, छठ पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : कुश्ती प्रतियोगिता में मधुबनी के खिलाड़ियों का रहा जलवा

मधुबनी. प्रमंडल स्तरीय विद्यालय स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत मधुबनी जिला के कुश्ती खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा. विदित हो कि अंडर -19 बालक वर्ग में सुरेश कुमार, अमन झा, प्रिंस झा, प्रिंस कुमार, आनंद राज ने स्वर्ण पदक, अंडर 17 बालक वर्ग में मुरारी कुमार, मोहम्मद रुस्तम, प्रदीप कुमार नायक, कृष्ण कुमार चौपाल, प्रियजन कुमार ने रजत पदक व अंदर 14 बालक वर्ग में पप्पू कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ के सचिन पप्पू कुमार यादव, स्पोर्ट्स शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, अभिनव कुमार, राकेश कुमार गुड्डू, टीम प्रभारी आशीष कुमार, जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी नीतीश कुमार एवं अन्य लोगों बधाई दी. उन्होंने कहा कि चयनित शिशु राज्य स्तरीय विद्यालय स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाएंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : कुश्ती प्रतियोगिता में मधुबनी के खिलाड़ियों का रहा जलवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : राजद ने लक्ष्मी नारायण को बनाया चिरैया से उम्मीदवार.

चिरैया. राजद सुप्रीमो लालू यादव ने चिरैया विधान सभा क्षेत्र से पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव को पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया है. श्री यादव ने बताया कि वे सोमवार को सिकरहना अनुमंडल कार्यालय में बतौर राजद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. वहीं अच्छेलाल यादव ने भी बताया कि वे सोमवार को बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपने नामजदगी का पर्चा दाखिल करेंगे. इधर बिहार प्रशासन के पूर्व मंत्री स्व. लालबाबू प्रसाद यादव के पुत्र ओमप्रकाश यादव ने भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि वे भी सोमवार को ही नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. सुगौली से वीआइपी प्रत्याशी घोषित मोतिहारी. लंबे इंतजार के बाद रविवार को सुगौली से वीआइपी प्रत्याशी मनोज सहनी को पार्टी द्वारा घोषित किया गया है. इस सीट पर पहले से राजद का कब्जा था, जिसके विधायक ई शशि सिंह रहे हैं. टिकट मिलने से जहां वीआईपी समर्थकों में खुशी है, वहीं वर्तमान विधायक शशि सिंह के समर्थकों में मायूसी है. यहां बता दें कि यह वीआईपी का गंठबंधन भाजपा से था, तो 2020 के चुनाव में भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी प्रत्याशी बने थे, जहां राजद प्रत्याशी शशि सिंह की जीत हुई थी. एनडीए व महागंठबंधन के दो विधायकों का टिकट कटा मोतिहारी. बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में पूर्वी चंपारण के 12 विधायकों में दो विधायकों को अपने दल से टिकट नहीं मिला. भाजपा के विधायक सुनील मणि तिवारी गोविंदगंज से टिकट से वंचित हुए, जहां लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को टिकट मिला. वहीं सुगौली विधान सभा में राजद विधायक ई शशि सिंह का टिकट काट वीआईपी के मनोज सहनी को दिया गया. दोनों ही गठबंधन अपने विधायकों का टिकट काट नये चेहरे पर भरोसा किया है. नामांकन का आज अंतिम दिन मोतिहारी. दूसरी चरण के विधान सभा चुनाव को लेकर नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन है, जहां नामांकन से वंचित प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार एनडीए गठबंधन के अधिकांश प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है. सोमवार को महागंठबंधन के ज्यादातर प्रत्याशी व निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे. उप निर्वाचन पदाधिकारी सरफराज नवाज ने बताया कि दीपावली के बावजूद 20 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा, जो अ्रंतिम दिन होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : राजद ने लक्ष्मी नारायण को बनाया चिरैया से उम्मीदवार. appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : केसरिया बौद्ध स्तूप पर दीपोत्सव, हजारों दीपों से जगमगाया ऐतिहासिक परिसर

केसरिया. दीपावली की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर में महात्मा बुद्ध सेवा संस्थान द्वारा भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सैकड़ों उपस्थिति में हजारों दीपों की रोशनी से पूरा परिसर आलोकित हो उठा. दीपों की झिलमिलाहट से प्राचीन बौद्ध स्तूप का सौंदर्य और अधिक निखर उठा. संस्थान के अध्यक्ष सीताराम यादव ने इस अवसर पर कहा कि केसरिया बौद्ध स्तूप केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि यह हमारी अमूल्य सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर है. इसकी रक्षा करना हर हिंदुस्तानीय का नैतिक कर्तव्य है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस धरोहर की स्वच्छता और सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी इसकी गौरवशाली विरासत को देख सकें. मौके पर. रविन्द्र कुशवाहा, प्रफुल्ल कुंवर, सहेंद्र प्रसाद यादव, रामअधार राय, रंजीत कुमार उर्फ छोटू, सुरेश शास्त्री, राजन यादव,रितु राज,नितेश कुमार, मो सेराज, विपिन यादव, समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : केसरिया बौद्ध स्तूप पर दीपोत्सव, हजारों दीपों से जगमगाया ऐतिहासिक परिसर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : छापेमारी में 64 लाख नेपाली रुपये, 29 लाख भारतीय नोट बरामद

जयनगर. थाना क्षेत्र में बीती रात एसएसबी 48वीं बहिनी ने वार्ड सात स्थित आर्य कुमार पुस्तकालय रोड में राजकुमार पासवान के घर पर छापेमारी कर लगभग 70 लाख रुपये हिंदुस्तानीय मुद्रा बरामद किया. 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर की कंपनी कमला बीओपी के कार्य क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान के तहत मनी एक्सचेंज व्यापारी के घर से भारी मात्रा में नेपाली व हिंदुस्तानीय मुद्रा जब्त की. यह जानकारी उप कमांडेंट विवेक ओझा ने दी. बताया कि राजकुमार पासवान स्टेशन रोड में मनी एक्सचेंज के अवैध कारोबार में बीते कई वर्षों से लिप्त रहे हैं. मौके पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों के अलावा जयनगर के एफएसटी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. जिसमें 29 लाख 97 हजार हिंदुस्तानीय मुद्रा व 64 लाख नेपाली मुद्रा बरामद किया. जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि आयकर की टीम मामले की जांच कर रही है. इसके बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : छापेमारी में 64 लाख नेपाली रुपये, 29 लाख हिंदुस्तानीय नोट बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : मधुबन से डॉ संतोष कुशवाहा बनाये राजद प्रत्याशी

मधुबन. राजद ने पूर्व प्रत्याशी मदन साह का टिकट काटकर मधुबन के टिकम निवासी डॉ संतोष कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है. कई दिनों से चल रहे ऊहापोह के बीच शनिवार की देर रात डॉ संतोष कुशवाहा को राजद नेता तेजस्वी यादव ने सिम्बल दिया है, जिसके बाद डॉ संतोष कुशवाहा के समर्थकों में काफी उत्साह है. इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में भी डॉ संतोष कुशवाहा बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : मधुबन से डॉ संतोष कुशवाहा बनाये राजद प्रत्याशी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : चौकीदार के अपहृत नाबालिग पुत्र की हत्या, खेत में मिला शव

झंझारपुर. अररिया संग्राम थाना में कार्यरत चौकीदार के 12 वर्षीय नाबालिग पुत्र को किसी ने अगवा के बाद हत्या कर दी. पांच दिन बाद नाबालिग का शव रतुपार-अररिया सड़क स्थित धान के खेत से बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि चौकीदार शिबू चौपाल के 12 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार 12 अक्टूबर से लापता था. काफी खोजबीन के बाद 14 अक्टूबर को पुलिस में आवेदन देकर अगवा करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुलिस अनुसंधान शुरु की. इसी बीच इंस्ट्राग्राम पर फिरौती की मांग हुई. ये फिरौती की मांग परिजन से नहीं कर चौकीदार के घर के समीप बगलगीर के मोबाइल पर इंस्ट्राग्राम के माध्यम से 25 लाख की फिरौती मांगी. इंस्ट्राग्राम की पूरी जानकारी मोबाइल कंपनी को देने में देर हुई. रविवार दोपहर करीब 12 बजे धान के खेत में लाश बरामद किया गया. सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अपहरण के बाद हत्या को लेकर परिजन एवं स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है. इधर, चौकीदार की पत्नी मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल था. मृतक आदित्य छठवीं का छात्र था. इधर, एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस चार पांच संदिग्ध से पूछताछ कर रही है. जल्द ही पुलिस हत्यारे तक पहुंच जाएगी. तत्काल चौकीदार को धैर्य रखने को कहा गया है. घटना स्थल पर एसपी योगेंद्र कुमार व एसएफएल की टीम भी पहुंची थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : चौकीदार के अपहृत नाबालिग पुत्र की हत्या, खेत में मिला शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : बिजली मिस्त्री का शव बरामद,हत्या की आशंका

पकड़ीदयाल. थाना क्षेत्र के कोठी बाजार के समीप बैगन के खेत से शव फेंका मिला. शव की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है. वह प्राइवेट बिजली मिस्त्री था.मृतक चैता के अजय सिंह का बेटा था. उसकी उम्र करीब 21 वर्ष था.मृतक के परिजन के अनुसार वह बीते 16 तारीख से घर से लापता था.परिजन खोजबीन में लगे थे. इसी बीच रविवार को बैगन के खेत उसका शव मिला. मृतक के चेहरा काला पड़ चुका था. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चेहरे पर तेजाब से जलाया गया हो] ताकि पहचान छुपाया जा सके. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अशोक साह ने बताया पुलिस शव को कब्जे में ले अंत्यपरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दी है. परिजनों से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : बिजली मिस्त्री का शव बरामद,हत्या की आशंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : मनसफ़ अली हत्या कांड में तीन गिरफ्तार, भेजे गये जेल

हरसिद्धि . थाना क्षेत्र के मुरारपुर पंचायत के सरिसवा गांव निवासी मनसफ़ अली हत्या कांड में हरसिद्धि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में सरिसवा गांव निवासी नईमुद्दीन अंसारी के पुत्र इज़हार आलम, औरैया गांव निवासी मो.जमशेद मियां के पुत्र मोहम्मद कलाम, सरिसवा गांव निवासी स्वर्गीय खलिल मियां के पुत्र रहमत मियां को गिरफ्तार किया गया है तथा इजहार आलम के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक मनसफ़ अली की पत्नी शमीमा खातून ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. 16 अक्टूबर की रात में सरिसवा गांव निवासी भिखारी मियां के पुत्र मनसफ़ अली औरैया गांव से भोज खाकर अपने भांजा ममनून आलम पिता कयामुद्दीन अंसारी के साथ अपने घर सरिसवा आ रहे थे. घर से पहले अभियुक्त उन्हें गोली मार भाग गए. मामले में आठ लोगों पर नामजद प्राथमिकी हुई है. जेल में बंद मुखिया फरजाना खातून तथा उनके पति कमरुद्दीन अंसारी को साजिश कर्ता बताया गया है. शेष छह लोगों पर हत्या में शामिल होने का आप है. तीन की गिरफ्तारी कर ली गई है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : मनसफ़ अली हत्या कांड में तीन गिरफ्तार, भेजे गये जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: त्योहार व विस चुनाव को लेकर रहें चौकस: सिटी एसपी

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. स्थानीय थाना पर रविवार को अनुसंधानकों के साथ थाना के लंबित कांडों की समीक्षा नगर पुलिस अधीक्षक ने की. इस क्रम में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. अधिकारी ने कांडों के त्वरित निष्पादन व न्यायालय से वारंट कुर्की अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अनुसंधानक को निर्देश दिया. वहीं दीपावली, छठ पर्व व विधानसभा चुनाव से संबंधित कई निर्देश दिया. शराब तस्कर के खिलाफ केन्द्रीय सुरक्षा बल के साथ समन्वय स्थापित कर फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन किये जाने तथा सुरक्षा बल को क्षेत्र में भ्रमणशील रखने की बात कही. इसके अलावा कांड दैनिकी समेत सभी पंजियों को अद्यतन रखने, थाना क्षेत्र में नियमित सघन गश्ती करने का निर्देश दिया. कहा कि छठ दीपावली के साथ ही विधानसभा चुनाव है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: त्योहार व विस चुनाव को लेकर रहें चौकस: सिटी एसपी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top