Hot News

October 19, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आग से आधा दर्जन घर जले, लाखों की क्षति

ताराबाड़ी. अररिया प्रखंड के तरौना भोजपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 महादलित टोला शर्मा बस्ती आमगाछी गांव में रविवार सुबह अचानक आग लगने से पांच परिवारों के आधा दर्जन घर जलकर राख हो गये. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सात बजे घर के पीछे अचानक आग उठी और देखते-देखते आधा दर्जन घरों को अपनी आगोश में ले लिया. हल्ला होने पर गांव के लोग दौड़े व पंप सेट व चापाकल चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका. इस अग्निकांड में राजेंद्र शर्मा अपने पुत्र व पुत्री के शादी के रखा दो लाख नगद जलकर खाक हो गया. घर में रखे कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, अनाज, जलावन, दो मोबाइल, एक साइकिल व दो बकरी जलकर राख हो गया. अगलगी पीड़ित परिवारों में शंभू शर्मा, महेंद्र शर्मा, पोलाई शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विजय शर्मा आदि शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आग से आधा दर्जन घर जले, लाखों की क्षति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आस्था का केन्द्र है डोक नदी के किनारे स्थित ओद्रा काली मंदिर

1967 में शुरू हुई थी माता की पूजा किशनगंज मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर बेलवा स्थित ओद्रा काली मंदिर आस्था का केन्द्र है. यहां भक्तों की मनोकामना भी पूरी होती है. भक्तों की अटूट आस्था मंदिर से जुड़े होने के कई प्रमाण मिले हैं. मंदिर में 59 वर्ष पूर्व वर्ष 1967 से पूजा शुरू होने की बात कही जा रही है. संजय कुमार ने बताया कि उस समय डोक नदी पर लकड़ी का पुल हुआ करता था. किन्ही कारणों से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था. तब पूर्णिया व किशनगंज के लोगों को इस पार से उस पार जाने के लिए बेलवा पहुंचकर गाड़ी को बदलना पड़ता था. इस दौरान गाड़ी के चालक को कभी-कभार बेलवा पुल के इस पार ही रात गुजारनी पड़ती थी, तभी भागलपुर के रहने वाले प्रशासनी ठाकुर को स्वप्न में आया और स्वप्न में ही उन्हें ओद्रा में काली मंदिर स्थापित करने का आभाष हुआ. इसके बाद प्रशासनी ठाकुर ओद्रा पहुंचे और वही पर मां काली की पूजा शुरू की. इसके बाद से वहां मां काली की पूजा होने लगी. धीरे धीरे समाज के लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण करवाया गया. मंदिर में मां काली की स्थायी प्रतिमा है. मंदिर के ठीक बगल में भैरव नाथ व बजरंगबली का मंदिर है. थोड़ी दूरी पर भगवान शिव व राम सीता का मंदिर है. मंदिर डोक नदी के किनारे है. मंदिर डोक नदी के किनारे बसे होने के कारण यह किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं लगता है. यहां काली पूजा के दिन मेला लगाया जाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आस्था का केन्द्र है डोक नदी के किनारे स्थित ओद्रा काली मंदिर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दबिश बढ़ते ही भगायी नाबालिग के साथ आरोपित ने किया सरेंडर

कुमारखंड. श्रीनगर थाना पुलिस द्वारा दबिश दिए जाने के बाद एक सप्ताह पहले भगायी गयी नाबालिग लड़की को लेकर आरोपित युवक रविवार को थानाध्यक्ष के समक्ष सरेंडर कर दिया. थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि पूर्णिया जिलान्तर्गत मोहनपुर थाना पुलिस ने सूचना दी कि तीन दिन पहले मोहनपुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने आवेदन देकर अपने नाबालिग लड़की को श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इसराइन बेला पंचायत के मधुबनी निवासी युवक विपुल कुमार बहला फुसलाकर चार दिन पूर्व अपने साथ लेकर फरार हो गया था. इसके बाद मोहनपुर थाना में आरोपित युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया. इस दौरान शनिवार को मोहनपुर थाना पुलिस पदाधिकारी श्रीनगर थाना पहुंचे और मामले की जानकारी थानाध्यक्ष को दी. जिसके बाद श्रीनगर पुलिस द्वारा दबिश दी गयी. पुलिसिया दबिश बढ़ता देख आरोपित युवक रविवार को भगायी नाबालिग के साथ श्रीनगर थाना पहुंच थानाध्यक्ष के समक्ष सरेंडर कर दिया. आरोपित युवक ने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध है. थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि दोनों को पुलिस हिरासत में रखा गया है और मोहनपुर थाना को भगायी गई नाबालिग की बरामदगी की सूचना दे दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दबिश बढ़ते ही भगायी नाबालिग के साथ आरोपित ने किया सरेंडर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मतदाताओं को लगातार जीविका दीदी कर रही जागरूक

मुंगेर विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए रविवार को जिले के सभी प्रखंडों में जीविका के सामुदायिक संगठनों द्वारा विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. जिले के सभी संकुल संघों और ग्राम संगठनों में एक साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया. दीदियों ने रंगोली बनाकर, हाथों में मेहंदी लगाकर, और शपथ ग्रहण कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड स्तरीय जीविका कर्मियों ने मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी और बताया कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार एवं कर्तव्य दोनों है. अंत में सभी दीदियों ने एक स्वर में “हम सब मतदान करेंगे, शत-प्रतिशत मतदान करेंगे” की शपथ ली. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मतदाताओं को लगातार जीविका दीदी कर रही जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गणित में बेहतर करने वाले स्कूलों को किया जायेगा पुरस्कृत

संवाददाता, पटना जिले के प्रशासनी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था को देखते हुये रैकिंग करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. स्कूलों की रैंकिंग बच्चों के पढ़ाई और रिजल्ट को देखकर दिया जा रहा है. कक्षा एक से 8वीं के अर्द्धवार्षिक परीक्षा में गणित विषय में कितने बच्चों को बेहतर अंक प्राप्त हुआ इस आधार पर स्कूलों की रैंकिंग की जा रही है. जिन स्कूलों का प्रदर्शन अच्छा रहा उन स्कूलों को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा. इसका उद्देश्य गणित व विज्ञान विषय के प्रति बच्चों में रूचि बढ़ाना है. जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि भाषा विषय पर स्कूलों की अलग से रैंकिंग दी जायेगी. यदि किसी स्कूल के शिशु गणित और भाषा विषय में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं तो उन्हें अलग से पुरस्कृत किया जायेगा. कक्षा एक से 8वीं तक में किसी स्कूल के शिशु अर्द्धवार्षिक परीक्षा में गणित और भाषा विषय में 80 से 90 प्रतिशत उत्तीर्णता हासिल की है तो उस स्कूल को विशेष दर्जा दिया जायेगा. इससे साबित होगा कि उस स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये साधन का बड़े स्तर पर उपयोग किया गया है. कमजोर स्कूलों को बेहतर करने के लिए दी जायेगी हिदायत अगर किसी स्कूल के बच्चों का अर्द्धवार्षिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं होगा तो वहां के प्रधान शिक्षक जिम्मेवार होंगे. यह साबित हो जायेगा कि उस स्कूल में दिए संसाधन को प्रयोग ठीक ढंग से नहीं किया गया और यहां के शिक्षकाें ने बच्चों को पढ़ाने के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखायी. ऐसे स्कूलों को भविष्य में अच्छा करने के लिए हिदायत दी जायेगी. शिक्षा विभाग ने कहा है कि बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक कौशल प्राप्त कराना विभाग का मिशन है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गणित में बेहतर करने वाले स्कूलों को किया जायेगा पुरस्कृत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधा दर्जन मिठाइयों की दुकानों से सैंपल इकट्ठा

डीएसपी और बीडीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी प्रतिनिधि, इमामगंज. इमामगंज और रानीगंज बाजार स्थित आधा दर्जन से अधिक मिठाइयों की दुकानों पर डीएसपी कमलेश कुमार, बीडीओ संजय कुमार, डॉ नवीन कुमार ने संयुक्त अभियान चलाकर सैंपल इकट्ठा किया. इस संबंध में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी के दिशा- निर्देश पर इमामगंज और रानीगंज के आधा दर्जन से अधिक मिठाइयों की दुकानों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इमामगंज के चिकित्सक नवीन कुमार की उपस्थिति में सैंपल लिया गया है. उन्होंने बताया कि डुमरिया मोड़ स्थित गुप्ता स्वीट्स, श्रीराम स्वीट्स, महादानी स्वीट्स, श्रीराम स्वीट्स एंड फास्ट फूड सहित अन्य दुकानों से मिठाइयों का सैंपल लिया गया है. उसे प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है. अगर, जांच में मिलावट पाया गया, तो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. इधर, प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आधा दर्जन मिठाइयों की दुकानों से सैंपल इकट्ठा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : प्रभात खबर और रिलायंस ट्रेंड्स के नव उत्सव में लें हिस्सा

रांची. नया विचार और रिलायंस ट्रेंड्स की ओर से नव उत्सव की शुरुआत हो चुकी है. इस प्रतियोगिता में भाग लेकर 1.5 लाख रुपये नकद जीत सकते हैं. इसके लिए पारंपरिक पोशाक पहनकर अपनी फोटो खींच कर और पारंपरिक पोशाक में रील बना कर दिये गये क्यूआर कोड के माध्यम से अपलोड करना होगा. दीपावली, काली पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा के अवसर पर खींचे गये फोटो यह रील अपलोड कर सकते हैं. इस प्रतियोगिता के विजेताओं को कुल 1.5 लाख रुपये नकद इनाम दिये जायेंगे.नियम और शर्तें::: प्रत्येक प्रतिभागी की सिर्फ एक एंट्री मान्य होगी. ::: एंट्री के साथ नाम, पता, उम्र, शहर और प्रदेश की जानकारी देना अनिवार्य है. ::: अपनी एंट्री दिये गये क्यूआर कोड स्कैन करके अपलोड करना होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : नया विचार और रिलायंस ट्रेंड्स के नव उत्सव में लें हिस्सा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कंपनी पर कोयला रेजिंग के नाम पर पत्थर व ओबी गिराने का आरोप, जांच की मांग

बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखांड़ कोलियरी परिसर में पीएनएम आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा कोयला स्टॉक में पत्थर व ओबी गिराने का आरोप क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य गिरिधारी यादव ने लगाया है. उन्होंने परियोजना पदाधिकारी को आवेदन देकर बताया है कि पिछले करीब साढ़े चार वर्ष से पीएनएम आउटसोर्सिंग कंपनी यहां कोयला रेजिंग का कार्य कर रही है. कोयला निकालने के दौरान कंपनी द्वारा कोयले के साथ-साथ पत्थर व वेस्ट मेटेरियल (ओबी) मिलाकर स्टॉक में गिरा रही है. कंपनी के इस कार्यप्रणाली के कारण कोयले की गुणवत्ता खराब हो गयी है. परिणाम स्वरूप वर्ष 2022 से अब तक सात लाख टन कोयले का स्टॉक जमा हो गया है. इसके खराब गुणवत्ता के कारण कोई भी कोयला व्यवसायी कोयला खरीदने को तैयार नहीं है. शनिवार की सुबह गाड़ी संख्या (जेएच01एफए-5978) द्वारा कोयले के साथ-साथ पत्थर लोड कर स्टॉक में गिराने का प्रयास किया जा रहा था. स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से इस कार्य को रोका गया. गिरिधारी यादव ने परियोजना पदाधिकारी से उपरोक्त मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. उन्होंने आवेदन की प्रतिलिपि लातेहार उपायुक्त, लातेहार पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बालूमाथ, अंचल अधिकारी बालूमाथ, थाना प्रभारी बालूमाथ को भी दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कंपनी पर कोयला रेजिंग के नाम पर पत्थर व ओबी गिराने का आरोप, जांच की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनरेगा योजना में फर्जी दस्तावेज के सहारे बिचौलियों ने निकाले एक लाख रुपये

लातेहार ़ जिले के मनिका प्रखंड के नामुदाग पंचायत के चेचेंधा गांव में फर्जी दस्तावेज के सहारे बिचौलियों ने एक लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. गांव के मोहन यादव, उसकी पत्नी कमली देवी और बेटा सुनील यादव तीनों के नाम से अलग-अलग तीन इसीबी योजनाएं मनरेगा के तहत स्वीकृत की गयी है. प्रत्येक योजना की लागत 50 हजार है. लेकिन फर्जी दस्तावेजों के जरिये 100392 बिचौलियों ने राशि हड़प ली है. जबकि उक्त परिवार के पास योजना क्रियान्वयन के लिए पर्याप्त जमीन नहीं है. मोहन यादव ने बताया कि उसके पास मात्र 29 डिसमिल जमीन है. बरसात के पूर्व कुछ टीसीबी खोदे गये थे. योजना कोड-3645991 में वास्तविक कार्य करने वाले मजदूरों का नाम नन्हक यादव, संजय यादव, विजय यादव और प्रदीप यादव है. मनरेगा आयुक्त को शिकायत पत्र सौंपा जायेगा : झारखंड प्रशासन सोशल ऑडिट सोसाइटी कार्यकारणी समिति सदस्य जेम्स हेरेंज ने मामले की जांच की. जिसमें काफी अनियमितता पायी गयी है. श्री हेरेंज ने बताया कि कानूनी प्रावधान के तहत 10 अक्तूबर को मनिका बीडीओ को जांच रिपोर्ट सौंपकर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है. लेकिन बीडीओ स्तर से अब तक कोई कार्रवाई नही हुई है. जिससे प्रतीत होता है कि प्रखंड में भ्रष्टाचार रोकने में उनकी कोई रूचि नहीं है. उन्होंने बताया कि प्रखंड की उदासीनता के विरुद्ध जिले के उपायुक्त को भी वित्तीय गड़बड़ी की जांच के लिए पत्र लिखा गया है. साथ ही जल्द ही मनरेगा आयुक्त को शिकायत पत्र सौंपा जायेगा. उन्होंने बताया कि मोहन यादव की पत्नी और बेटे के नाम से स्वीकृत योजना में किसी भी तरह का कार्य नहीं किया गया है. जबकि उन दोनों नाम पर क्रमश: 12 और 18 फर्जी मजदूरों के नाम दर्ज कर कुल 69372 रुपये का गबन किया गया है. तीनों योजनाएं अप्रैल तथा मई 2025 में क्रियान्वित दिखाया गया है. जबकि इस अवधि में अमृत यादव पंजाब में, सरयू यादव और इंद्रदेव यादव केरल में पलायन किये हुए हैं. योजनाओं के स्थलीय जांच की भनक लगते ही आनन-फानन में आठ अक्तूबर को सरसों बुने हुए जमीन में दिखाने के लिए टीसीबी खोदा जा रहा है. जबकि योजना इसीबी खुदाई की है. जिसमें गड्ढों की साइज भी अलग होती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मनरेगा योजना में फर्जी दस्तावेज के सहारे बिचौलियों ने निकाले एक लाख रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : सुपर हीरो वाले पटाखे और बटरफ्लाई बने बच्चों की पसंद

सुपर हीरो वाले पटाखे और बटरफ्लाई बने बच्चों की पसंद मोरहाबादी से डोरंडा तक सजे अस्थायी बाजार, ग्रीन पटाखों की मांग में 40% की बढ़ोतरी लाइफ रिपोर्टर @ रांची दिवाली के लिए पटाखा खरीदने का उत्साह रविवार की सुबह से ही नजर आया. शिशु अपने अभिभावकों के साथ अपने मनपसंद पटाखे खरीदते नजर आये. दिन ढलने के साथ ही लोगों की भीड़ पटाखा बाजार में बढ़ने लगी. देर रात तक लोग पटाखा की खरीददारी करते नजर आये. दिवाली के लिए रांची के विभिन्न जगहों पर अस्थायी पटाखा बाजार सजाये गये हैं. इसमें मोरहाबादी मैदान, जयपाल सिंह स्टेडियम, कचहरी रोड, हरमू मैदान, बरियातू हाउसिंग ग्राउंड, शास्त्री ग्राउंड चुटिया, सेठ सीताराम ग्राउंड डोरंडा में पटाखा दुकान लगाये गये हैं. इन बड़े बाजारों के अलावा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भी पटाखों की बिक्री हो रही है. पटाखा दुकान के संचालकों ने बताया कि प्रदूषण रहित यानी ग्रीन पटाखों की मांग बढ़ी है. ग्रीन पटाखा की पिछले साल से लगभग 40 प्रतिशत ज्यादा मांग है. बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर के नाम से भी पटाखे बिके दुकानदारों ने बताया कि छोटे बच्चों के लिए लोग पॉपअप पटाखा खरीद कर ले जा रहे हैं. यह प्रदूषण रहित है. इसे जमीन पर पटकने से आवाज आती है. इसके साथ ही बच्चों को बटरफ्लाई पटाखा पंसद आ रहा है. इसे जलाने पर बटरफ्लाई निकलते हैं. यह भी प्रदूषण रहित है. वहीं लोग लालटेन भी खूब खरीद रहे हैं. बच्चों व युवाओं को आकर्षित करने के लिए सुपर हीरो व कार्टून कैरेक्टर के नाम से भी पटाखे बीक रहे हैं. शिशु विभिन्न प्रकार के खिलौने वाले बंदूक भी लेते नजर आये.पटाखों का शुल्क – पॉप अप- 250 से 400 रुपये प्रति पैकेट – बटरफ्लाई-200 से 250 रुपये प्रति पैकेट- बार्बी-350 से 400 रुपये प्रति पैकेट – कलरफुल फुलझड़ी-800 से 1000 रुपये प्रति पैकेट – हेलीकॉप्टर-200 से 250 रुपये प्रति पैकेट – किंडर जॉय- 300 से 400 रुपये प्रति पैकेट- फुलझड़ी-20 से 400 रुपये तक – मिट्टर का अनार – 400 से 800 रुपये प्रति पैकेट- बीड़ी बम- 50 से 100 रुपये प्रति पैकेट – हाइड्रो- 80 से 200 रुपये प्रति पैकेट- रॉकेट- 120 से 800 रुपये प्रति पैकेट – मल्टी शॉट- 500 से 10 हजार रुपये तक- चटाई बम- 30 से 5 हजार रुपये तक – लालटेन-20 रुपये प्रति पीस डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : सुपर हीरो वाले पटाखे और बटरफ्लाई बने बच्चों की पसंद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top