Hot News

October 19, 2025

समस्तीपुर

तकनीकी पारदर्शिता के संग समस्तीपुर तैयार निर्वाचन के मैदान में — सम्पन्न हुआ द्वितीय पोलिंग रैंडमाइजेशन

 समाहरणालय NIC कॉन्फ्रेंस हॉल में रविवार को हुआ प्रशासनिक समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की दिशा में जिले में तैयारी अंतिम चरण में है। इसी क्रम में रविवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी कॉन्फ्रेंस हॉल में मतदान कर्मियों का द्वितीय रैंडमाइजेशन (Second Polling Personnel Randomization) का कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा, जनरल ऑब्जर्वर श्रीमती बी. महेश्वरी, उप विकास आयुक्त सुश्री शैलजा पाण्डेय, व निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनोद कुमार सहित अनेक वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। रेंडमाइजेशन का संचालन जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री मनीष कृष्ण द्वारा किया गया, जिन्होंने कम्प्यूटरीकृत प्रक्रिया के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दल कर्मियों का द्वितीय रैंडमाइजेशन कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। इस तकनीकी प्रक्रिया के तहत प्रत्येक मतदान कर्मी को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से उनके दल में सम्मिलित किया गया।इस रैंडमाइजेशन के उपरांत विधानसभा-वार मतदान दलों का गठन (Party Formation) हो गया। इसके साथ ही, सभी मतदान दल कर्मियों का उनकी पूरी परियों का द्वितीय प्रशिक्षण आवंटित विधानसभा बार होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि—“मतदान कर्मियों की भूमिका चुनाव प्रक्रिया की रीढ़ होती है। अतः सभी कर्मी अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा, तत्परता और निष्पक्षता से करें, ताकि जिले में शांति और पारदर्शिता के साथ मतदान सम्पन्न हो।” जनरल ऑब्जर्वर बी. महेश्वरी ने भी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि समस्तीपुर जिला की तैयारियाँ अत्यंत व्यवस्थित हैं और प्रशासनिक समन्वय सराहनीय है। रविवार को संपन्न इस प्रक्रिया के साथ समस्तीपुर जिले में निर्वाचन तैयारी एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर चुकी है। अब सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दलों की तैनाती की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ होगी, ताकि मतदाताओं को निर्भीक, निष्पक्ष एवं सुगम वातावरण में मतदान का अवसर मिल सके।

समस्तीपुर

सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों के संबंध में दी गई जानकारी 

 नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में रविवार को आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में एआरओ महताब अंसारी ने मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति से लेकर मतदान के दिन तक की सारी गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर आरओ प्रवीण कुमार, बीडीओ सुनील कुमार,अजय कुमार, अमरेंद्र कुमार द्विवेदी, अभिषेक कुमार झा, अविनाश रंजन,ओमप्रसाद, कन्हैया कुमार,रोशन कुमार आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के मुसरीघरारी स्थित ग्लोबल विजन एकेडमी में रविवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ –चढ़कर हिस्सा लिया। इस शिविर का आयोजन ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा किया गया था। संघ के अध्यक्ष राज कुमार, सचिव विशाल कुमार एवं शिविर संयोजक रजनीश रंजन, मो. आकिब रज़ा और मंजीत कुमार की देखरेख में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रक्तदान कर समाज में उदाहरण प्रस्तुत करने वाले रक्तवीरों में प्रमुख रूप से बिरजू कुमार, आदित्य कुमार, मो. अजमल, सूरज दास, ज़ुल्कारनैन अर्शी, प्रकाश कुमार शर्मा आदि लोग शामिल रहे। शिविर में हिंदुस्तानीय रेड क्रॉस सोसाइटी के टेक्नीशियन नवीन कुमार, प्रकाश कुमार, और हरवंश कुमार की टीम ने रक्त संग्रह की प्रक्रिया को पूर्ण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि — “रक्तदान महादान है, इससे अनेक जीवन बचाए जा सकते हैं। समाज के हर व्यक्ति को साल में कम-से-कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।”

समस्तीपुर

विद्यालय में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी आयोजित

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के खजुरी स्थित एक मध्य विद्यालय में शनिवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी संबंधित मॉडल प्रस्तुत किये। इन प्रदर्शनियों में चंद्रयान-3, स्मार्ट एग्रीकल्चर और प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और उन्हें विज्ञान और कला में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा गीतांजलि ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय एवं सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी सफल प्रतिभागियों को पाठ्य सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए शिक्षाविद् राम लगन सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनियां छात्रों को वैज्ञानिक जिज्ञासा और विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने में मदद करेगी। मौके पर विद्यालय के कुंदन कुमार सिंह,मुरली मनोहर सिंह, अवधेश सिंह, डॉ. रमेश झा, सुरेंद्र कुमार, स्वराज पासवान, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. आशुतोष झा, गोपाल कुमार सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JEE Main Exam 2026: जनवरी में होगी जेईई मेन्स सेशन 1 परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल

JEE Main Exam 2026: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी समाचार आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main Exam 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. देशभर के लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब NTA ने स्पष्ट कर दिया है कि सेशन 1 की परीक्षा जनवरी 2026 के तीसरे हफ्ते में आयोजित की जाएगी. JEE Main Exam 2026: देखें पूरा शेड्यूल NTA के अनुसार, JEE Main Session 1 की परीक्षा 21 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 के बीच कराई जाएगी. वहीं, सेशन 2 परीक्षा 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी. इस बार भी परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी ताकि छात्रों को अपने स्कोर सुधारने का अवसर मिले. जेईई मेन्स परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन कंप्यूटर-बेस्ड मोड (CBT) में किया जाएगा. JEE Main Exam Details: कैसे होगी परीक्षा? JEE Main परीक्षा पास करने के बाद छात्रों को देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों जैसे NITs, IIITs और अन्य प्रशासनी तकनीकी संस्थानों में एडमिशन मिलता है. जो उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) के लिए योग्य ठहरते हैं, वे आगे चलकर IITs में दाखिला ले सकते हैं. इसलिए यह परीक्षा देश के सबसे अहम इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट में से एक मानी जाती है. Jee main exam 2026: जनवरी में होगी जेईई मेन्स सेशन 1 परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल 2 जेईई मेन्स परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से सवाल पूछे जाते हैं. प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न होते हैं और परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है. उम्मीदवारों को समय से पहले सिलेबस पूरा कर मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर्स हल करने की सलाह दी जाती है. इससे परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन और सटीकता दोनों में सुधार होता है. यह भी पढ़ें: BTech स्टूडेंट को Microsoft में इंटर्नशिप, कंप्यूटर साइंस नहीं इस ब्रांच का जलवा JEE Main 2026 परीक्षा कब होगी? जेईई मेन्स 2026 परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी. पहला सेशन 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक और दूसरा सेशन 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक होगा. उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी सेशन या दोनों सेशनों में शामिल हो सकते हैं. JEE Main 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे? NTA जल्द ही जेईई मेन्स 2026 के आवेदन फॉर्म जारी करेगा. संभावना है कि आवेदन प्रक्रिया नवंबर 2025 के आखिरी हफ्ते में शुरू हो जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर फॉर्म भरें. JEE Main परीक्षा में कौन-कौन से विषय होते हैं? जेईई मेन्स परीक्षा में तीन मुख्य विषय होते हैं- फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स. हर विषय से 25 प्रश्न पूछे जाते हैं. परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है. यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड मोड (CBT) में आयोजित की जाती है. JEE Main के जरिए किन कॉलेजों में एडमिशन मिलता है? JEE Main परीक्षा के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को NITs, IIITs और अन्य प्रशासनी तकनीकी संस्थानों में प्रवेश मिलता है. जो छात्र जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई करते हैं, उन्हें देश के IITs में दाखिला लेने का मौका मिलता है. The post JEE Main Exam 2026: जनवरी में होगी जेईई मेन्स सेशन 1 परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची में बढ़ते अपराध ने तोड़ा जनता का भरोसा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य प्रशासन को घेरा है. उन्होंने राजधानी में लगातार हो रहे वारदात पर चिंता जाहिर की है और रांची पुलिस से अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. दरअसल वे शनिवार को रांची के कांके रेड में हुए रेस्टोरेंट संचालक की हत्या के मामले में प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि आम जनता का प्रशासन पर से भरोसा उठ चुका है. भीड़भाड़ वाले इलाकों लगातार हो रही हैं हत्या : बाबूलाल मरांडी बाबूलाल मरांडी ने अपने एक्स हैंडल पर राजधानी में हुए वारदात को लेकर लिखा कि कल रात जब लोग धनतेरस की खरीदारी में व्यस्त थे, तब रांची के कांके रोड क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. त्योहार की रौनक के बीच हुई यह वारदात से पूरे शहर दहल गया. अपराधियों के हौसले अब इतने बुलंद हो हैं कि अब भीड़भाड़ और सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में भी बेखौफ होकर हत्या जैसी वारदातें हो रही हैं. Also Read: झारखंड के उद्योग जगत को बड़ा झटका, मशहूर उद्योगपति रामचंद्र रुंगटा का निधन कटहल मोड़ पर हुई घटना को भी बाबूलाल मरांडी ने उठाया नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने आगे लिखा कि अभी दो दिन पहले ही कटहल मोड़ पर अपनी दुकान के बाहर खड़े एक कारोबारी को गोली मार दी गई थी. लगातार दो दिनों के भीतर इस तरह की घटनाएं होना यह दिखाता है कि रांची में कानून व्यवस्था पूरी तरह धवस्त हो गयी है. व्यापारी और आम नागरिक दोनों ही डर के माहौल में जीने के लिए मजबूर हैं. लगातार हो रहे हमलों को रोकने की जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन पर है. लेकिन प्रशासन अपराधियों पर कार्रवाई करने की बजाय अपनी नाकामी छुपाने में व्यस्त थे. अब आम जनता का इस प्रशासन से भरोसा उठ चुका है. Also Read: EMI विवाद ने लिया भयानक रूप, देवघर में भाई ने भाई को ट्रक से कुचल कर मार डाला, घटना CCTV में कैद The post रांची में बढ़ते अपराध ने तोड़ा जनता का भरोसा, बाबूलाल मरांडी ने प्रशासन को घेरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव पर FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला?

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का एक गंभीर मामला सामने आया है. महुआ के अंचलाधिकारी (CO) ने एक वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है. तेज प्रताप के ख़िलाफ क्यों दर्ज हुआ FIR यह मामला तेज प्रताप यादव की चुनाव रैली के दौरान एक गाड़ी के इस्तेमाल से जुड़ा है. वायरल फुटेज में एक बोलेरो SUV, जिस पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था, वह उम्मीदवार के काफिले को एस्कॉर्ट करती हुई दिखाई दी. इस वाहन पर नीली और लाल रंग की बत्ती भी लगी हुई थी. चुनाव प्रचार में इस तरह के प्रशासनी और पुलिस की गाड़ी का इस्तेमाल को आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन माना गया है. बिहार में आचार संहिता लागू हो चुकी है, जिसके बाद ऐसी गतिविधियों पर सख़्त मनाही है. तेज प्रताप के ख़िलाफ कितने केस पेंडिंग हैं? महुआ सीट से नामांकन भरने के बाद, तेज प्रताप यादव ने अपने हलफनामे में अपनी निजी और वित्तीय स्थिति का ब्यौरा दिया है. उनके पास कुल 2.88 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें 91.65 लाख की चल संपत्ति और 1.96 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है. नामांकन पत्र में यह भी खुलासा हुआ है कि तेज प्रताप यादव पर आठ आपराधिक मामले लंबित हैं. इन मामलों में हत्या (धारा 302), आपराधिक साजिश (120B), और गंभीर चोट पहुँचाने (324) जैसी धाराएं शामिल हैं, साथ ही दहेज उत्पीड़न, SC-ST एक्ट और आर्म्स एक्ट से जुड़े प्रावधान भी हैं. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्हें अब तक किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है. Also Read: ‘लालू जी गेट मत खोलिएगा’, जानिए गिरिराज सिंह ने RJD सुप्रीमो को क्यों दी ये सलाह? The post चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव पर FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kannappa On TV: थिएटर्स और ओटीटी के बाद प्रभास-अक्षय कुमार की कैमियो फिल्म ‘कन्नप्पा’ अब टीवी पर, जानें कब और कहां देखें पौराणिक ड्रामा

Kannappa On TV: इस छोटी दिवाली पर टीवी स्क्रीन पर भक्ति और महाकाव्य का संगम देखने को मिलेगा. दरअसल, विष्णु मांचू, अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल जैसे दिग्गज कलाकारों के कैमियो से सजी पौराणिक फिल्म ‘कन्नप्पा’ अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है. मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म श्रद्धा, प्रेम और त्याग की अद्भुत कहानी है, जो भगवान शिव के एक सच्चे भक्त की भक्ति यात्रा को शानदार विजुअल्स के साथ प्रस्तुत करती है. आइए बताते हैं पूरी डिटेल्स. कब और कहां देख सकते हैं ‘कन्नप्पा’? 🪔 Tomorrow, the divine legend arrives on your screens!Celebrate devotion, love & light with #Kannappa — World Television Premiere 💥 📺 Streaming Tomorrow: 🏹 Telugu – GEMINI TV | 12 PM🔱 Tamil – SUN TV | 9:30 AM🌿 Malayalam – SURYA TV | 2:30 PM🕉️ Kannada – UDAYA TV | 12… pic.twitter.com/ZipJh9OHhV — Kannappa The Movie (@kannappamovie) October 18, 2025 फिल्म के आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर साझा किए गए पोस्ट के अनुसार , “कल (19 अक्टूबर, 2025), दिव्य कथा आपके स्क्रीन पर आ रही है! #कन्नप्पा के साथ भक्ति, प्रेम और प्रकाश का जश्न मनाएं.” दक्षिण हिंदुस्तान के दर्शक इस फिल्म को अपनी-अपनी भाषाओं में देख सकते हैं — जेमिनी टीवी (तेलुगु) – दोपहर 12 बजे सन टीवी (तमिल) – सुबह 9:30 बजे सूर्या टीवी (मलयालम) – दोपहर 2:30 बजे उदय टीवी (कन्नड़) – दोपहर 12 बजे पोस्ट में यह भी लिखा गया, “एक कहानी जो इस दिवाली हर दिल को एक कर देगी. हर हर महादेव. हर घर महादेव.” हालांकि, हिंदी प्रीमियर की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. कन्नप्पा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थिएट्रिकल रिलीज के दौरान, कन्नप्पा ने हिंदुस्तान में लगभग ₹33.01 करोड़ और वर्ल्डवाइड ₹43.5 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन औसत रहा और यह फ्लॉप साबित हुई, लेकिन इसके भव्य सेट, विजुअल इफेक्ट्स और दिव्य कहानी ने दर्शकों के दिल जीत लिए. कन्नप्पा का निर्देशन किसने किया था? कन्नप्पा का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है कन्नप्पा में किस एक्टर का कैमियो है? कन्नप्पा में अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल जैसे सुपरस्टार्स का कैमियो है. कन्नप्पा हिट हुई या फ्लॉप? कन्नप्पा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 18: पास या फेल? क्या 500 करोड़ कमाने के बाद ‘कांतारा चैप्टर 1’ की हालत 18वें दिन ढेर? रिपोर्ट्स से खुले पत्ते The post Kannappa On TV: थिएटर्स और ओटीटी के बाद प्रभास-अक्षय कुमार की कैमियो फिल्म ‘कन्नप्पा’ अब टीवी पर, जानें कब और कहां देखें पौराणिक ड्रामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Firecracker Market Fire: यूपी के फतेहपुर में पटाखा बाजार में भीषण आग, 60 से अधिक दुकानें जलकर खाक

Firecracker Market Fire:मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि फतेहपुर के एम.जी. कॉलेज मैदान में लगे अस्थायी पटाखा बाजार में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आग लग गई. उन्होंने कहा, ‘‘आग ने 15 से 20 मिनट के भीतर पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान करीब 65 से 70 दुकानें और 24 से अधिक दोपहिया वाहन पूरी तरह जल गए. हालांकि, अब तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है.’’ आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने का फिलहाल स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. इस बीच, व्यापारियों ने दावा किया कि अग्निशमन केंद्र मात्र 200 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद दमकलकर्मी आग लगने के लगभग 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचे. इस देरी के कारण कई करोड़ रुपये के पटाखे जलकर नष्ट हो गए, और कई लोग मामूली रूप से झुलस गए. हिन्दू भाइयो के खुशियों का त्यौहार दीपावली से पहले फतेहपुर मे पटाखा बाजार मे लगी भीषण आग , सभी दुकाने जलकर ख़ाक ,@myogiadityanath जी से अपील है की सभी दुकानदारो को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि नुकसान झेलने वाले दुकानदार ख़ुशी से त्यौहार मना सके , pic.twitter.com/9DyqxdCwke — Nargis Bano (@Nargis_Bano78) October 19, 2025 प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से पटाखों से भरे आस-पास के स्टॉल तक फैल गई, जिससे लगातार धमाके होने लगे और पूरा इलाका थर्रा गया. बाजार में धुएं का गुबार उठने लगा, और दहशत में व्यापारी व ग्राहक जान बचाकर भागने लगे. स्थानीय व्यापारी सतीश ने बताया, ‘‘आग लगने से लगभग आधे घंटे पहले ही बाजार का उद्घाटन हुआ था. बस 15 मिनट में सब कुछ खत्म हो गया. हम मुश्किल से अपनी जान बचाकर भागे.’’ The post Firecracker Market Fire: यूपी के फतेहपुर में पटाखा बाजार में भीषण आग, 60 से अधिक दुकानें जलकर खाक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 लाख से ज्यादा दीयों से रोशन हुई रामनगरी, देखें वीडियो

Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या में जगमग रोशनी के साथ दीपोत्सव का आगाज हुआ. एक साथ 26 लाख से ज्यादा दीयों से जगमग राम नगरी ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है. दीपोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम और सीता के प्रतीकात्मक स्वरूपों का ‘राज्याभिषेक’ कर किया.  राज्याभिषेक समारोह के दौरान राम कथा पार्क जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा. सीएम योगी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद सरयू की महाआरती में शामिल हुए. राम की पैड़ी समेत सरयू तट पर बने 56 घाटों पर 26 लाख से अधिक दीप जलाए गए हैं. सीएम योगी ने दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा “मैं दीपोत्सव 2025 पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं. दीपोत्सव के इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने उत्तर प्रदेश की एक पहचान बनाने का प्रयास किया है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि उत्तर प्रदेश के नागरिकों की पहचान से समझौता न हो और कोई भी उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे, उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की प्रशासन बनने के बाद, हमने निरंतर प्रयास किए हैं.” #WATCH | Ayodhya: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “I extend my wishes to the people of the state on Deepotsav 2025. Through this program of Deepotsav, we have tried to create an identity for Uttar Pradesh. To ensure that the identity of the citizens of Uttar Pradesh is not… pic.twitter.com/UxcXwSPhmR — ANI (@ANI) October 19, 2025 दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का मिला प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के दौरान बनाए गए दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रमाण पत्र प्राप्त किए. पहला,  एक साथ सबसे ज्यादा लोगों द्वारा ‘दीये’ जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया. दूसरा उत्तर प्रदेश प्रशासन के पर्यटन विभाग और अयोध्या जिला प्रशासन की ओर से 26,17,215 तेल के दीयों की सबसे बड़ी प्रदर्शनी भी आयोजित की गई. #WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: CM Yogi Adityanath receives the certificates of 2 new Guinness World Records created during the #Deepotsav celebrations in Ayodhya Guinness World Record created for the most people performing ‘diya’ rotation simultaneously, and the largest… pic.twitter.com/cWREYepuwP — ANI (@ANI) October 19, 2025 लेजर और लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन अयोध्या में धूमधाम से दीपोत्सव मनाया जा रहा है. लेजर और लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन किया जा रहा है. पूरा सरयू तट दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमग कर रहा है. #WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अयोध्या में सरयू नदी के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर लेज़र और लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन किया जा रहा है। दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगाते घाट के साथ, यहां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। (सोर्स: ANI/उत्तर प्रदेश प्रशासन) pic.twitter.com/2PNoumFFPo — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2025 ड्रोन शो का आयोजन अयोध्या में सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर ड्रोन शो चल रहा है. दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगाते घाट के साथ, यहां दीपोत्सव मनाया जा रहा है. #WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अयोध्या में सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर ड्रोन शो चल रहा है। दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगाते घाट के साथ, यहां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। (सोर्स: ANI/उत्तर प्रदेश प्रशासन) pic.twitter.com/yvivDYHUFl — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2025 दुनिया को दिखा दिया दीप कैसे जलाए जाते हैं- सीएम योगी समारोह के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया. उन्होंने दीपोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा ‘‘जब हमने 2017 में अयोध्या धाम में दीपोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया, तो इसके पीछे हमारा उद्देश्य दुनिया को यह दिखाना था कि वास्तव में दीप कैसे जलाए जाते हैं.’’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आए बदलावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अयोध्या अब ‘‘विकास और विरासत का अद्भुत संगम’’ प्रस्तुत करता है. उत्सव की भव्यता की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 51 लाख दीप जलाए जा रहे हैं. (इनपुट भाषा) Also Read: Deepotsav 2025: 500 वर्षों तक हमें अपमान सहना पड़ा…अयोध्या में गरजे योगी आदित्यनाथ, सपा और कांग्रेस पर बोला हमला The post Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 लाख से ज्यादा दीयों से रोशन हुई रामनगरी, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top