Hot News

October 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Akshaya Navami 2025: इस दिन मनाई जाएगी अक्षय नवमी, जानें शुभ मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

Akshaya Navami 2025: सनातन परंपरा में कार्तिक मास को सबसे पवित्र महीनों में गिना जाता है. इस महीने में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं. इन सभी पर्वों के बाद कार्तिक पूर्णिमा तक शुभ दिनों का सिलसिला चलता रहता है. इसी दौरान आने वाली कार्तिक शुक्ल नवमी को आंवला नवमी या अक्षय नवमी कहा जाता है. हिंदू धर्म में यह तिथि बेहद शुभ और फलदायी मानी गई है. कब है अक्षय नवमी? हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्षय नवमी 30 अक्टूबर को सुबह 10:06 बजे से शुरू होकर 31 अक्टूबर को सुबह 10:03 बजे तक रहेगी. उदिया तिथि के हिसाब से यह पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन श्रद्धालु सुबह स्नान-ध्यान कर व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु के साथ आंवले के पेड़ की पूजा करते हैं. अक्षय नवमी पर शुभ योग और मुहूर्त इस बार अक्षय नवमी के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं. वृद्धि योग 31 अक्टूबर की सुबह 6:17 बजे से पूरे दिन रहेगा, जो उन्नति और सौभाग्य देने वाला माना जाता है. इसके साथ रवि योग भी दिनभर रहेगा, जो हर काम में सफलता देने वाला होता है. इतना ही नहीं, शिववास योग भी इस दिन को और खास बना रहा है, जिससे पूजा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है. ये भी पढ़ें: अक्षय नवमी में भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की होगी पूजा आंवला नवमी का धार्मिक महत्व मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और उत्तम आरोग्य का वरदान मिलता है. धार्मिक ग्रंथों में लिखा है कि कार्तिक मास में आंवला अमृत के समान होता है. मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ से अमृत की बूंदें गिरती हैं, इसलिए इसके नीचे भोजन करना बहुत शुभ माना गया है.अक्षय नवमी की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, घर में सुख-शांति आती है और व्यक्ति के कर्मों का फल अक्षय यानी कभी खत्म न होने वाला माना जाता है. यही कारण है कि इस दिन की पूजा को कार्तिक मास के सबसे पुण्यकारी कर्मों में गिना गया है. The post Akshaya Navami 2025: इस दिन मनाई जाएगी अक्षय नवमी, जानें शुभ मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cyclone Montha : कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान मोंथा, आंध्रप्रदेश, ओडिशा में भारी बारिश, अगले 24 घंटे तक हाई अलर्ट

Cyclone Montha : चक्रवाती तूफान मोंथा 28 अक्टूबर की रात को आंध्र प्रदेश में तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है. मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने बुधवार को चक्रवात के बारे में यह अपडेट दिया है कि यह चक्रवाती तूफान अब सिवियर चक्रवाती तूफानी से चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और अगले छह घंटे में यह और कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा. कमजोर होकर आगे बढ़ रहा है मोंथा मौसम विभाग के अनुसार मोंथा चक्रवाती तूफान अभी उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. आज 29 अक्टूबर को सुबह इसका केंद्र नर्सापुर (आंध्र-प्रदेश) के पश्चिम-उत्तरी दिशा में था. यह विशाखापत्तनम से लगभग 230 किमी दूर मौजूद था. यह लगातार कमजोर पड़ रहा है लेकिन इसके प्रभाव से तटवर्ती आंध्र प्रदेश, रायालसीमा, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ एवं ओड़िशा में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है. स्कूल-काॅलेज बंद कर दिए गए हैं और मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है. हवा की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं मोंथा तूफान जब जमीन से टकराया तो उस वक्त इसकी रफ्तार 100 से 120 किमी/घंटा तक थी. लैंडफॉल के बाद तूफान धीरे-धीरे कमजोर होकर आगे बढ़ रहा है. IMD ने कहा है कि यह अब उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा लाएगा, लेकिन समुद्री तूफान जैसी हवाएं अब नहीं चलेंगी. चक्रवाती तूफान की वजह से प्रभावित राज्यों आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश देखने को मिल रही है. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने स्थिति की समीक्षा की और कहा कि ओडिशा अभी बहुत खतरे में नहीं है और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया है.अगले 24 घंटों तक स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और गर्भवती माताओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है. स्कूल-आंगनबाड़ी बंद हैं और सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं. ये भी पढ़ें : Bihar Election 2025 : जाति-धर्म से अलग उभरा नया वोट बैंक, स्त्री-किसान बन सकते हैं किंगमेकर; समझें वोटिंग पैटर्न The post Cyclone Montha : कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान मोंथा, आंध्रप्रदेश, ओडिशा में भारी बारिश, अगले 24 घंटे तक हाई अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election 2025: राहुल-तेजस्वी आज एक साथ भरेंगे हुंकार, ताबड़तोड़ रैलियों की जानिये तारीख, प्रियंका-खरगे भी आयेंगे

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर छठ के बाद आज से नेतृत्वक दलों की रैलियां जोर पकड़ने लगेगी. एनडीए हो या फिर महागठबंधन दोनों की तरफ से ताबड़तोड़ जनसभाएं होने वाली है. महागठबंधन की बात करें तो, आज से बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी भी दिखने वाली है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी की मुजफ्फरपुर और दरभंगा में रैली होने वाली है. बिहार में कहां-कहां होगी राहुल गांधी की रैली? आज के बाद सात नवंबर तक ताबड़तोड़ जनसभाएं राहुल गांधी की होने वाली है. जानकारी के मुताबिक, बरबीघा और नालंदा में 30 अक्टूबर को राहुल गांधी बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद खगड़िया में दो नवंबर को, पूर्णिया और बहादुरगंज में चार नवंबर को, पांच नवंबर को औरंगाबाद और वजीरगंज और आखिरी दिन सात नवंबर को राहुल गांधी की रैली बिहार के फारबिसगंज और बरारी में होने वाली है. प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी करेंगे सभा राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस सांसद और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की भी रैली होने वाली है. बिहार में टोटल 6 रैलियां प्रियंका गांधी करेंगी. तीन नवंबर को लखीसराय और रोसड़ा, छह नवंबर को गोविंदगंज और चनपटिया और आठ नवंबर को कदवा और कस्बा में रैलियों में प्रियंका गांधी शिरकत करेंगी. साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर को कुचायकोट में, तीन नवंबर को अमरपुर में और पांच नवंबर को कुटुंबा में रैली होगी. महगठबंधन की तरफ से तैयारियां पूरी इस तरह से देखा जा सकता है कि महागठबंधन की तरफ से बैक टू बैक जनसभाओं को लेकर प्लानिंग पूरी तरह से तैयार कर ली गई है. आज राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव की जनसभा मुजफ्फरपुर के मझौलिया मैदान में 11 बजे से शुरू होगी. जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है. दो दिग्गज महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिये लोगों से समर्थन मांगेंगे. इसके साथ ही सत्ता पक्ष पर हमलावर भी हो सकते हैं. ऐसे में आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की एक साथ होने वाली सभा पर नजरें टिक गई हैं. Also Read: Bihar Election 2025: क्या चुनाव बाद नीतीश कुमार को CM नहीं बनाएगी BJP? तेजस्वी यादव के दावे ने मचायी हलचल The post Bihar Election 2025: राहुल-तेजस्वी आज एक साथ भरेंगे हुंकार, ताबड़तोड़ रैलियों की जानिये तारीख, प्रियंका-खरगे भी आयेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Benefits Of Eating Sharifa: शरीफा खाने से क्या होता है? जानिए इसके फायदे और सही सेवन तरीका

Benefits Of Eating Sharifa: शरीफा जिसे सीताफल या कस्टर्ड एप्पल भी कहा जाता है, एक स्वादिष्ट, मलाईदार और पौष्टिक फल है जो मुख्य रूप से बरसात और सर्दियों के मौसम में मिलता है. इसकी बाहरी सतह खुरदुरी होती है, लेकिन अंदर का गूदा बेहद मुलायम, मीठा और सुगंधित होता है. शरीफा में विटामिन C, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत, ऊर्जा और रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं. यह फल न केवल पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने और त्वचा को निखारने में मदद करता है, बल्कि दिल की सेहत और हड्डियों की मजबूती के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. शरीफा अपने मीठे स्वाद और स्वास्थ्यवर्धक गुणों की वजह से हर उम्र के लोगों के लिए एक बढ़िया फल है. इस आर्टिकल में जानते है कि शरीफा खाने से किन लोगों को क्या फायदा होता है.  शरीफा किसे कहते है? शरीफा जिसे सीताफल या कस्टर्ड एप्पल भी कहा जाता है, एक मीठा और मलाईदार फल है जो विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है. यह मुख्य रूप से बरसात और सर्दियों के मौसम में मिलता है. शरीफा खाने से शरीर में क्या-क्या फायदे होते हैं? शरीफा खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं, जैसे –यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है.शरीर को ऊर्जा और पोषण प्रदान करता है.पाचन तंत्र को सुधारता है.त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है.हड्डियों को मजबूत बनाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है. क्या शरीफा वजन बढ़ाने में मदद करता है? हां, शरीफा में नेचुरल शुगर और कैलोरी अधिक होती है, जिससे यह वजन बढ़ाने वालों के लिए अच्छा फल माना जाता है. क्या शरीफा डायबिटीज वाले लोग खा सकते हैं? डायबिटीज वाले लोगों को शरीफा सीमित मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर अधिक होती है. सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है. क्या शरीफा खाने से पाचन सही से होता है? जी हां, शरीफा में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो कब्ज दूर करने और पाचन सुधारने में मदद करता है. शरीफा में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं? शरीफा में मुख्य रूप से –विटामिन C, B6कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, पोटैशियमडायटरी फाइबर पाया जाता है. क्या शरीफा खाने से त्वचा और बालों को भी फायदा होता है क्या? हां, शरीफा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं. शरीफा कब खाना चाहिए? शरीफा को दिन में या शाम के समय खाना सबसे अच्छा माना जाता है. इसे खाली पेट या सोने से पहले खाने से बचना चाहिए. शरीफा खाने का सही तरीका क्या होता है? पके हुए शरीफे को काटकर उसका गूदा निकालें और चम्मच से खाएं. इसे मिल्कशेक, आइसक्रीम या स्मूदी के रूप में भी लिया जा सकता है. यह भी पढ़ें: How To Grow Bitter Gourd: गमले में उगाएं करेला! जानिए सही मौसम, मिट्टी और सिंचाई के उपाय यह भी पढ़ें: Diet Tips For Piles: पाइल्स में क्या खाएं और क्या नहीं, जानिए एक्सपर्ट की आसान और भरोसेमंद सलाह यह भी पढ़ें: Chana Dal Recipe: छठ पूजा के लिए आसान और स्वादिष्ट नहाय-खाय चना दाल बनाने की विधि The post Benefits Of Eating Sharifa: शरीफा खाने से क्या होता है? जानिए इसके फायदे और सही सेवन तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Panchang: आज 29 अक्टूबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 29 October 2025: आज 29 अक्टूबर 2025 बुधवार का पंचांग विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व रखता है. इस दिन शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, तिथि, वार, योग और करण की जानकारी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मार्गदर्शन देती है. जानिए आज का दिन पूजा, व्रत और शुभ कार्यों हेतु कैसा है. आज का पंचांग : 29 अक्टूबर 2025, बुधवार कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी रात -04:52 उपरांत नवमीश्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47सूर्योदय 05:55सूर्यास्त-05:10सूर्योदय कालीन नक्षत्र- उत्तराषाढा उपरांत श्रवण , योग -शूल ,करण -वव ,सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- तुला ,चंद्रमा- मकर , मंगल-वृश्चिक , बुध- वृश्चिक , गुरु-कर्क ,शुक्र-कन्या ,शनि-कुम्भ ,राहु-कुम्भ , केतु-सिंह चौघड़िया- बुधवार प्रातः06:00 से 07:30 लाभप्रात:07:30 से 09:00 तक अमृतप्रातः 09:00 से 10:30 तक कालप्रातः10:30 से 12:00 शुभदोपहर:12:00 से 1:30 तक रोगदोपहरः01:30 से 03:00 तक उद्वेगशामः03:00 से 04:30 तक चरशामः04:30 से 06:00 तक लाभ ये भी पढ़ें: धनु राशि वालों की प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 29 अक्टूबर का राशिफल उपायः दुर्गा चालीसा का पाठ करें। आराधनाः ॐ गं गणपतये नमःखरीदारी के लिए शुभ समयःप्रात:07:30 से 09:00 तकराहुकाल: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तकदिशाशूल-ईशान कोण एवं उत्तर ।।अथ राशि फलम्।। The post Aaj Ka Panchang: आज 29 अक्टूबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वालों की प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 29 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: आज बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है. कहीं धन लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं सावधानी की आवश्यकता है. जानिए, आज का दिन आपके करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक जीवन को कैसे प्रभावित करेगा — जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल. मेष – आज रोज़गार और कामकाज में सुधार दिखेगा. भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. पैसे से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी और व्यापार में तरक्की होगी. हर तरफ खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और नया वाहन लेने का योग बन सकता है. वृषभ – आज सेहत और खानपान पर ध्यान देना जरूरी है. जो काम अधूरे हैं, वे पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी और काम-धंधे में सफलता मिलेगी. ज्यादातर समय मौज-मस्ती में बीतेगा. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा. मिथुन – मेहनत और कोशिशों से रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति मज़बूत बनेगी. घर या निर्माण कार्य में प्रगति होगी. धन लाभ के मौके बनेंगे और नया व्यापार शुरू हो सकता है. नौकरी में आपके काम की तारीफ़ होगी, साथ ही प्रशासनी समर्थन भी मिल सकता है. कर्क – अचानक कुछ अच्छे काम बन जाएंगे. पैसों की स्थिति सुधरेगी और सम्मान मिलेगा. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, खासकर स्त्री मित्र से फायदा होगा. घर-गाड़ी या ज़मीन से जुड़ा सुख मिलेगा. परिवार में शांति और आनंद रहेगा. ये भी पढें: आज 29 अक्टूबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सिंह – आज का दिन बेहतरीन रहेगा. हालात आपके पक्ष में होंगे. समाज में सम्मान मिलेगा और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. मानसिक ताकत और आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों का साथ मिलेगा और घर की परेशानियाँ दूर होंगी. कन्या – व्यापार में उन्नति होगी और कामकाज ठीक चलेगा. पैसों की आमद बढ़ेगी और मौकों का पूरा फायदा उठाएं. परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है. रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा और मन खुश रहेगा. तुला – कुछ काम आपके अनुसार पूरे नहीं होंगे. नौकरी में बदलाव या बॉस से मतभेद हो सकता है. कामकाज में ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन पैसों की दिक्कत दूर होगी और सेहत में सुधार आएगा. वृश्चिक – परिवार और मित्रों से संबंध अच्छे रहेंगे. व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी. नई योजना कामयाब होगी और आर्थिक लाभ होगा. पदोन्नति के योग हैं और धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी. धनु – दिन प्रगति वाला रहेगा. निराशा खत्म होगी और बुद्धि का विकास होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगी. घर में शांति और सुकून रहेगा. मकर – थोड़े परिश्रम से काम पूरे होंगे. वाहन या यात्रा से आनंद मिलेगा. पैसे कमाने के अवसर मिलेंगे. संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी. सेहत अच्छी रहेगी और पुरानी इच्छा पूरी होने की संभावना है. कुंभ – दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी. सेहत पर ध्यान दें और वाहन चलाते समय सावधानी रखें. खर्च ज़्यादा होगा, पर सूझ-बूझ से समस्याएं सुलझा लेंगे. बकाया पैसे मिल सकते हैं और संतान से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी. मीन – घरेलू खर्च बढ़ सकता है. मन में चिंता रहेगी. गलत लोगों की संगति से बचें, वरना विवाद हो सकता है. मानसिक तनाव रहेगा, व्यापार में कुछ रुकावटें आएंगी. जिम्मेदारी वाले कामों में सावधानी बरतें. The post Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वालों की प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 29 अक्टूबर का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election 2025: राजनाथ सिंह छपरा तो अमित शाह अलीनगर में करेंगे रैली, 3 राज्यों के CM भी आज संभालेंगे मोर्चा

Bihar Election 2025: पटना. छठ पर्व के समापन के साथ बिहार में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाने लगा है. पहले चरण के मतदान से पहले आज से प्रचार अभियान में सभी दलों के बड़े नेता मैदान में उतर रहे हैं. छठ पर्व की समाप्ति के साथ ही बिहार में नेतृत्व की रफ्तार अब अपने चरम पर पहुंचने वाली है. आज से पहले चरण के चुनाव प्रचार में तेजी आने की पूरी संभावना है. एक तरफ राजनाथ सिंह और अमित शाह बिहार में रैली करेंगे, तो वही दूसरी ओर तेजस्वी यादव के साथ आज राहुल गांधी भी मंच पर दिखेंगे. भाजपा की ओर से तीन राज्यों के सीएम भी बिहार के विभिन्न विधानसभाओं में रैलियों को संबोधित करेंगे. शाह अलीनगर तो राजनाथ हायाघाट में बुधवार को भाजपा के दो बड़े दिग्गज बिहार में चुनावी रैली करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो-दो चुनावी सभा करेंगे. अमित शाह दरभंगा के अलीनगर और समस्तीपुर के रोसड़ा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. शाह की तीसरी रैली बेगूसराय में होगी. गृहमंत्री अमित शाह रात्रि विश्राम पटना में ही करेंगे. बुधवार की शाम रणनीति पर पार्टी नेताओं के साथ उनकी बैठक भी हो सकती है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की पहली सभा दरभंगा के हायाघाट, दूसरी पटना के बाढ़ और तीसरी छपरा में होगी. तीनों सीटों पर राजपूत मतदाताओं की संख्या काफी है. तेजस्वी के साथ राहुल भी उतरेंगे मैदान में महागठबंधन की तरफ से मंगलवार को घोषणापत्र जारी किए जाने के बाद अब विपक्ष का फोकस जनता के बीच अपने वादों को लेकर जाने पर है. तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं की सभाओं का शेड्यूल तैयार है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बिहार आ रहे हैं. वो दरभंगा और मुजफ्फरपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे. कांग्रेस के कई और नेता आज से बिहार दौरे पर है. प्रियंका गांधी की रैली भी बिहार में होनेवाली है. वहीं, एनडीए की ओर से भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और बीजेपी के स्टार प्रचारकों की रैलियों की बाढ़ आने वाली है. एनडीए की ओर से करीब एक दर्जन केंद्रीय मंत्रियों के भी बिहार में रैली होने जा रही है. सीएम योगी आज बिहार में करेंगे तीन जनसभाएं दीपावली और छठ पूजा के बाद यूपी, मध्य प्रदेश और दिल्ली के सीएम आज बिहार दौरे पर हैं. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को बिहार चुनाव प्रचार में ताकत झोकेंगे. वे सिवान के रघुनाथपुर, भोजपुर के शाहपुर और बक्सर में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे. पहली सभा 11:15 बजे, दूसरी 12:45 बजे और तीसरी 2:15 बजे होगी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भागलपुर के नाथनगर में लोजपा के लिए वोट मांगेंगे. Also Read: Bihar Election 2025: बिहार भाजपा में नयी पीढ़ी की नेतृत्व, 16 पुराने विधायक हुए बेटिकट Also Read: Bihar News: बिहार चुनाव में सितारों की जमघट, पवन सिंह, मैथिली ठाकुर खुद तो खेसारी अपनी पत्नी को उतारेंगे मैदान में The post Bihar Election 2025: राजनाथ सिंह छपरा तो अमित शाह अलीनगर में करेंगे रैली, 3 राज्यों के CM भी आज संभालेंगे मोर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chole Paneer Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल छोले पनीर, खाने के बाद घर आए मेहमान भी कहेंगे वाह 

Chole Paneer Recipe: भटूरा के साथ गरमा-गरम छोला का स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है. ऐसे में आपने छोले बनाकर घर पर जरूर ट्राई किया होगा, लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर आसानी से छोले पनीर की सब्जी बनाने के बारे में बताएंगे. इसे आप जीरा राइस, पूरी या किसी भी डिश के साथ सर्व कर सकते हैं. साथ ही, ये छोले पनीर की सब्जी घर पर आए मेहमानों के लिए भी बेस्ट रेसिपी होगी. तो आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.  छोले पनीर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? छोले – 1 कप  पनीर – 200 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ) प्याज – 2 (बारीक कटी हुई) टमाटर – 2 (प्यूरी) अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई) तेल या घी – 2-3 बड़े चम्मच नमक – स्वादानुसार मसाले के लिए क्या चाहिए? जीरा – 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच गरम मसाला – ½ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर या नींबू रस – 1 छोटा चम्मच चायपत्ती – 1 छोटा चम्मच (छोले का रंग लाने के लिए) यह भी पढ़ें: Cucumber Poha Recipe: हेल्दी और टेस्टी नाश्ते का परफेक्ट कॉम्बो, इस तरह बनाएं खीरा पोहा  यह भी पढ़ें- Broccoli Recipe: हेल्दी भी, टेस्टी भी! बच्चों और बड़ों के लिए मिनटों में बनाएं ब्रोकली फ्राई  यह भी पढ़ें- Masala Papad Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तीखे स्वाद और कुरकुरेपन से भरा मसाला पापड़ छोले पनीर बनाने की विधि क्या है? सबसे पहले छोले को रातभर पानी में भिगो दें, फिर इसे सुबह कुकर में नमक और चाय पत्ती (कपड़े में बांधकर) डालकर 5-6 सीटी आने तक उबालें.  इसके बाद पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक तेल में फ्राई करें और अलग रखें.  अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर इसमें जीरा डालें और चटकने दें. बाद में प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें.  अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें, फिर टमाटर की प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, नमक) डालकर अच्छे से मिलाएं. जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब इसमें उबले छोले डालकर अच्छे से 10 मिनट पकाएं. फिर फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़े डालें और 5-7 मिनट और पकाएं.  लास्ट में इसमें गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.  यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी  यह भी पढ़ें: Shahi Toast Recipe: मीठे पलों को दें मिठास, रॉयल अंदाज में घर पर बनाएं लाजवाब शाही टोस्ट The post Chole Paneer Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल छोले पनीर, खाने के बाद घर आए मेहमान भी कहेंगे वाह  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तान में बगावत! मोहम्मद रिजवान ने PCB के नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से किया इनकार, डिमोशन से नाराज

पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय काफी हलचल है. विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने PCB द्वारा दिए गए नए केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट (Central Contract) पर साइन करने से मना कर दिया है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्हें किसी वजह से कैटेगरी ए से नीचे यानी कैटेगरी बी में डिमोट किया गया है. PCB ने इस बदलाव को टीम की प्रदर्शन से असंतुष्टि का संकेत माना है. अब रिजवान के इस कदम से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ी के बीच खिंचाव बढ़ गया है. (Mohammad Rizwan refused to sign Central Contract). 🚨 Mohammad Rizwan has not yet signed the central contract. – He has set certain conditions, asking for an explanation on why he was dropped from the national T20 squad. – All other 29 players have signed the contract, but Rizwan hasn’t so far. ( Qadir Khawaja) pic.twitter.com/nHdv81EP5r — junaiz (@dhillow_) October 28, 2025 अचानक हुई डिमोशन रिजवान को PCB ने नए केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट में कैटेगरी ए से हटाकर कैटेगरी बी में डाल दिया. इस बदलाव में यह भी बताया गया है कि PCB ने कैटेगरी ए नामक श्रेणी को पूरी तरह हटाने का निर्णय लिया है, जिससे पहले उस श्रेणी में रहने वाले वरिष्ठ खिलाड़ी भी सीधे नीचे आ गए. रिजवान सहित अन्य बड़े नामों में यह बदलाव बोर्ड द्वारा पिछले साल के प्रदर्शन से असंतुष्ट होने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. क्यों नहीं करना चाहते हैं रिजवान साइन? रिजवान ने कहा है कि वे तब तक नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं करेंगे जब तक उनके कुछ मांगें पूरी नहीं हों. उन्होंने PCB के सामने दो मांगे रखी है जिसमें पहली में उन्होंने सीमियर प्लेयर्स के लिए कैटेगरी ए को दोबारा शुरु करने के लिए कहा है. इसके अलावा दूसरी डिमांड है कि टीम के कप्तान को स्पष्ट टेन्योर और पूर्ण अधिकार दिए जाएं ताकि चयन-प्रबंधन में कम दखल हो सके. रिजवान की टीम में हाल-चाल रिजवान पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं. उन्होंने अपनी निरंतरता, जोश और टीम के लिए समर्पण दिखाया है. लेकिन कुछ शुरुआती संख्याएँ यह दिखाती हैं कि दिसंबर 2024 के बाद से उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में हिस्सा नहीं लिया है. इसके अलावा उन्हें ओडीआई कप्तानी से भी हटाया गया था, जिसे बहुतों ने आश्चर्यजनक कदम माना. इस विवाद का मतलब क्या है? यह डिमोशन और साइन नहीं करने का विवाद टीम के अंदर असंतोष और प्रबंधन के साथ खिलाड़ी के संबंधों में तनाव को दिखाता है. PCB द्वारा बड़े बदलावों का संकेत यह है कि टीम के पिछले प्रदर्शन से बोर्ड खुश नहीं था. यदि सीनियर खिलाड़ी इस तरह नाराज हो जाएं, तो टीम की एकजुटता और हार-जीत की भावना पर असर पड़ सकता है. साथ ही, कप्तानी, चयन प्रक्रिया और कैटेगरी निर्धारण जैसे मुद्दे आने वाले समय में टीम प्रबंधन एवं बोर्ड के बीच अहम चर्चाओं का विषय बन सकते हैं. अगर इस मसले का सही समय पर समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले मैचों-टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान टीम को अंदरूनी अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है. ये भी पढ़ें- IND W vs AUS W सेमीफाइनल में बारिश बन सकती है विलन! मैच से पहले टीम इंडिया पर संकट के बादल Ranji Trophy में गुजरात के खिलाफ शमी का शानदार प्रदर्शन, 8 विकेट लेकर सेलेक्टर्स पर साधा निशाना Women World Cup 2025: कब और कहां देख सकते हैं हिंदुस्तान और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मुकाबला, जानें डिटेल The post पाकिस्तान में बगावत! मोहम्मद रिजवान ने PCB के नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से किया इनकार, डिमोशन से नाराज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ganesh Puja: बुधवार को ही क्यों होती है गणेश जी की पूजा? जानिए वजह

Ganesh Puja: हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिनों का संबंध अलग-अलग देवताओं से माना गया है. इनमें से बुधवार का दिन श्री गणेश जी को समर्पित है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बुधवार को गणपति बप्पा की पूजा का विशेष कारण क्या है? आइए जानें धार्मिक मान्यता और इसके पीछे की कहानी. पौराणिक कथा से जुड़ा है बुधवार का महत्व मान्यताओं के अनुसार, जब माता पार्वती के आशीर्वाद से श्री गणेश का जन्म हुआ, उस समय कैलाश पर्वत पर बुध देव भी मौजूद थे. उनकी उपस्थिति को शुभ माना गया और इसी के चलते बुधवार को गणेश जी की उपासना का विशेष दिन घोषित हुआ. बुध देव और गणेश जी का खास संबंध ज्योतिष में बुध ग्रह बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक माने जाते हैं. चूंकि गणेश जी भी विद्या और विवेक के देवता हैं, इसलिए बुधवार को उनकी पूजा करने पर बुध ग्रह की कृपा भी एक साथ प्राप्त होती है. यही कारण है कि छात्र, व्यापारी और नौकरी से जुड़े लोग इस दिन विशेष रूप से गणेश आराधना करते हैं. बुधवार की पूजा से मिलते हैं ये लाभ बाधाओं और संकटों से मुक्ति शिक्षा और करियर में सफलता व्यापार में वृद्धि व सौभाग्य मानसिक शांति और निर्णय क्षमता में सुधार धार्मिक ग्रंथों में लिखा है कि बुधवार के दिन गणेश जी के नाम का व्रत करने से कर्ज से छुटकारा और परिवार में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है बुधवार को क्या नहीं करना चाहिए पंडितों का कहना है कि बुधवार को उधार देना या लेना शुभ नहीं माना जाता. ऐसा करने से आर्थिक हानि की संभावना बढ़ सकती है. क्या बुधवार के दिन व्रत रखा जाता है? हाँ, कई लोग बुधवार को श्री गणेश जी के लिए व्रत रखते हैं और हरे रंग की वस्तुओं का दान करते हैं. गणेश जी को बुधवार को क्या भोग लगाना चाहिए? मोदक, गुड़ और दूर्वा घास गणेश जी को अति प्रिय माने जाते हैं. क्या बुधवार को यात्रा करना ठीक है? कुछ मान्यताओं में बुधवार को नई यात्रा शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेषकर व्यापारिक यात्रा. ये भी पढ़ें: Mantra Jaap: सुबह उठते ही करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगी सभी बाधाएं और हर कार्य में मिलेगी सफलता The post Ganesh Puja: बुधवार को ही क्यों होती है गणेश जी की पूजा? जानिए वजह appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top