Hot News

October 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND W vs AUS W सेमीफाइनल में बारिश बन सकती है विलन! मैच से पहले टीम इंडिया पर संकट के बादल

IND W vs AUS W: हिंदुस्तानीय स्त्री क्रिकेट टीम से पूरे देश को बड़ी उम्मीदें हैं. वर्ल्ड कप जीतने का सपना लिए टीम इंडिया 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने वाली है. यह सेमीफाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाना है. लेकिन इस अहम मैच से पहले मौसम ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. मुंबई और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. अगर 30 अक्टूबर को बारिश हुई और मैच नहीं हो सका, तो हिंदुस्तानीय टीम बिना स्पोर्ट्से ही टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है. ऐसे में करोड़ों हिंदुस्तानीय फैंस के सपनों पर पानी फिर सकता है. (Women World Cup Semi Final Weather Report). भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, साउथ कोंकण एरिया में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसकी वजह से अगले 48 से 72 घंटे तक मुंबई में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. मंगलवार को भी पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही. इसी के चलते बुधवार यानी 30 अक्टूबर को भी नवी मुंबई में बारिश होने की 70 फीसदी संभावना जताई जा रही है. सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि तेज हवाओं के चलने की भी चेतावनी दी गई है. इसका असर मैच के आयोजन पर पड़ सकता है, क्योंकि आउटफील्ड गीली होने से स्पोर्ट्स शुरू करना मुश्किल हो सकता है. बारिश में क्या होगा सेमीफाइनल का फैसला? अगर बारिश के कारण सेमीफाइनल मुकाबला नहीं हो पाता है, तो इसे अगले दिन यानी रिजर्व डे पर स्पोर्ट्सा जाएगा. लेकिन अगर रिजर्व डे पर भी मौसम साफ नहीं हुआ और मैच संभव नहीं हो सका, तो मुकाबला रद्द घोषित कर दिया जाएगा. ऐसे में नतीजा ग्रुप स्टेज के अंकों के आधार पर तय होगा. और यही स्थिति टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा झटका साबित हो सकती है. ऑस्ट्रेलिया का रहा दबदबा ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने हिंदुस्तान समेत सभी टीमों को हराकर अपने 13 अंक बनाए थे. वहीं, हिंदुस्तानीय टीम के खाते में सिर्फ 7 अंक आए थे. इसलिए यदि बारिश के कारण सेमीफाइनल रद्द होता है, तो ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में सीधा प्रवेश मिल जाएगा. वहीं, हिंदुस्तान को बिना स्पोर्ट्से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा. यानी बारिश टीम इंडिया की मेहनत पर पानी फेर सकती है. फैंस कर रहे मुकाबले से पहले दुआ हिंदुस्तानीय फैंस अब मौसम की हर रिपोर्ट पर नजर रखे हुए हैं. सोशल मीडिया पर भी दुआओं का दौर चल रहा है कि किसी तरह से मैच वाले दिन बारिश न हो. हर कोई चाहता है कि यह मुकाबला स्पोर्ट्स के मैदान में ही तय हो, न कि मौसम के कारण. अगर मौसम साफ रहा और मैच स्पोर्ट्सा गया, तो यह हिंदुस्तान के लिए बड़ा मौका होगा ऑस्ट्रेलिया से हिसाब चुकता करने का, क्योंकि ग्रुप मैच में हिंदुस्तान को उसी ने हराया था. लेकिन अगर बारिश ने साथ नहीं दिया, तो टीम इंडिया का सफर यहीं थम सकता है. ये भी पढ़ें- Ranji Trophy में गुजरात के खिलाफ शमी का शानदार प्रदर्शन, 8 विकेट लेकर सेलेक्टर्स पर साधा निशाना Women World Cup 2025: कब और कहां देख सकते हैं हिंदुस्तान और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मुकाबला, जानें डिटेल इरफान पठान ने IND vs AUS टी20 मैच के लिए चुनी प्लेइंग इलेवन, कुलदीप की जगह इस खिलाड़ी को मिली जगह The post IND W vs AUS W सेमीफाइनल में बारिश बन सकती है विलन! मैच से पहले टीम इंडिया पर संकट के बादल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranji Trophy में गुजरात के खिलाफ शमी का शानदार प्रदर्शन, 8 विकेट लेकर सेलेक्टर्स पर साधा निशाना

Ranji Trophy: टीम इंडिया के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने मंगलवार को अपनी फिटनेस और वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वह अब पूरी तरह फिट हैं और हिंदुस्तानीय टीम के लिए दोबारा स्पोर्ट्सने के लिए तैयार हैं. बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए शमी ने अपने चयन के लिए जोरदार दावेदारी पेश की. रणजी में शमी का जलवा ईडन गार्डन्स में स्पोर्ट्से गए रणजी ट्रॉफी मैच में बंगाल ने गुजरात (Bengal vs Gujarat) को 141 रनों से हराया, और इस जीत के हीरो रहे मोहम्मद शमी. उन्होंने पूरे मैच में 8 विकेट झटके, जिसमें दूसरी पारी में 5 विकेट शामिल थे. उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत बंगाल ने सीजन की पहली जीत दर्ज की. मैच के बाद शमी ने कहा मैंने कड़ी मेहनत की है और मुझे लगता है कि किस्मत का भी इसमें बड़ा हाथ है. हर खिलाड़ी देश के लिए स्पोर्ट्सना चाहता है और मैं फिर से इसके लिए तैयार हूं. चोट से उबरकर मिली राहत लंबे समय से चोट से जूझ रहे मोहम्मद शमी के लिए यह वापसी काफी अहम रही. उन्होंने कहा कि चोट के बाद मैदान पर वापसी करना आसान नहीं होता, लेकिन अब वह मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत महसूस कर रहे हैं. शमी ने कहा यह राहत की बात है कि अब मैं पूरी तरह ठीक हूं. इतने मुश्किल वक्त से गुजरने के बाद जब आप फिर से मैदान पर लौटते हैं, तो आत्मविश्वास बढ़ जाता है. चयन पर शमी का बयान हाल ही में शमी को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हिंदुस्तानीय टीम में जगह नहीं मिली थी, जिससे काफी चर्चा हुई. लेकिन अब उन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है. शमी ने कहा कि वह सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहते हैं. उन्होंने कहा मैं मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करता रहूंगा. बाकी फैसला चयनकर्ताओं पर निर्भर है. मेरा मकसद बस फिट रहना और टीम के लिए हमेशा तैयार रहना है. कोच ने भी की तारीफ शमी ने खुलासा किया कि उन्होंने ईडन गार्डन्स में घास वाली पिच तैयार करने का अनुरोध किया था क्योंकि उनका मानना है कि बंगाल का तेज गेंदबाजी आक्रमण देश में सबसे बेहतरीन है. उनके मुताबिक, इससे टीम को घरेलू क्रिकेट में फायदा मिलेगा. बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने भी शमी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा मोहम्मद शमी को किसी से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है. वह खुद में एक प्रमाण पत्र हैं. उन्हें अपने फैंस, मीडिया और सबसे बड़े चयनकर्ता (भगवान) का समर्थन हासिल है. ये भी पढ़ें- Women World Cup 2025: कब और कहां देख सकते हैं हिंदुस्तान और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मुकाबला, जानें डिटेल इरफान पठान ने IND vs AUS टी20 मैच के लिए चुनी प्लेइंग इलेवन, कुलदीप की जगह इस खिलाड़ी को मिली जगह हिंदुस्तान और ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 मैच पर बारिश का खतरा! जानें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट The post Ranji Trophy में गुजरात के खिलाफ शमी का शानदार प्रदर्शन, 8 विकेट लेकर सेलेक्टर्स पर साधा निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: उदीयमान भास्कर को अर्घ के साथ महापर्व छठ संपन्न

धनबाद. लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया. इसके लिए अल सुबह ही छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा. वहीं घरों में बनाये गये पोखरी व अपार्टमेंट की छताें पर बनाये गये घाटों पर भी व्रतियों- श्रद्धालुओं ने अर्घ अर्पित किया. इससे पूर्व व्रतियों ने हाथ जोड़कर जल में उतरकर सूर्य देव से उदय होने की विनती की. इस बीच बजनेवाले छठी मइया के गीत वातावरण को छठमय बना रहे थे और भक्तों में उत्साह जगा रहे थे. बादलों की लुका छिपी के बीच छायी लालिमा बादलों की लुका छिपी के बीच लालिमा छाते ही भगवान भास्कर को नमन कर अर्घ अर्पित किये गये. इसके बाद हवन किया गया. व्रतियों ने छठी मइया से भूल-चूक की माफी मांगी. सुहागिनों ने व्रतियों से मांग भरवाये और आंचल में प्रसाद लिया. सभी ने छठी मइया से सुख-समृद्दि की कामना की. व्रतियों के पारण करने के बाद चार दिवसीय पर्व का समापन हुआ. इस अवसर पर बेकारबांध, रानीबांध, मटकुरिया छठ तालाब, विकास नगर छठ तालाब, मनईटांड छठ तालाब, सर्वेश्वरी आश्रम, लोको टैंक आदि तालाबों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अर्ध देने उमड़े थे. पूजा कमेटियों की ओर से व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के अलावा आकर्षक विद्युत सज्जा की व्यवस्था की गयी थी. कई पूजा कमेटी की ओर से दूध वितरण व चाय की व्यवस्था की गयी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: उदीयमान भास्कर को अर्घ के साथ महापर्व छठ संपन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: ट्रेनों में उमड़ने लगी वापस लौटने वालों की भीड़

कई ट्रेनों में नो रूम, कई में लंबी वेटिंग धनबाद. महापर्व छठ मंगलवार को संपन्न हो गया. इसके साथ ही ट्रेनों में एक बार फिर से भीड़ होने लगी है. धनबाद से नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, चंडीगढ़ समेत अन्य स्टेशनों के लिए चलने वाली ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है. वहीं जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है. मंगलवार की शाम में धनबाद से रवाना हुई धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस का जनरल कोच भरा हुआ था. ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आते ही जनरल कोच फुल हो गया. वहीं धनबाद से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेनों से लेकर अन्य स्थायी ट्रेनों तक में सीट उपलब्ध नहीं है. ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल धनबाद स्टेशन होकर नयी दिल्ली जाने वाली दोनों राजधानी में नो-रूम है. ट्रेन संख्या 12301 हावड़ा- नई दिल्ली राजधानी में सेकेंड एसी में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक नो रूम है. थर्ड एसी व फस्ट एसी में अलग-अलग दिनों में नो रूम व वेटिंग की स्थिति है. वहीं सियालदह राजधानी में थर्ड एसी में एक नवंबर तक, सेकेंड व फस्ट एसी में दो नवंबर तक नो रूम है. दूसरी ट्रेनों का भी बुरा हाल है. धनबाद होकर नयी दिल्ली के लिए मंगलवार को चली चार स्पेशल ट्रेनें में सीट खाली नहीं थी. मुंबई मेल में जगह नहीं, स्पेशल ट्रेन भी फुल मुंबई जाने वाली ट्रेनों का भी बुरा हाल है. 12321 मुंबई मेल में लंबी वेटिंग चल रही है. दो नवंबर तक नो-रूम है. मंगलवार की रात में धनबाद से एलटीटी के लिए प्रस्थान ट्रेन संख्या 03379 धनबाद-एलटीटी स्पेशल में भी लंबी वेटिंग थी. रात में ट्रेन के पहुंचने पर उसमें सवार होने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. धनबाद स्टेशन से सूरत के लिए चलने वाली ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस में आठ नवंबर तक में नो-रूम है. शनिवार को धनबाद से प्रस्थान करने वाली धनबाद-उधना स्पेशल में 16 नवंबर तक वेटिंग है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: ट्रेनों में उमड़ने लगी वापस लौटने वालों की भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में आयुष्मान योजना से पहली बार हुआ मैंडिबल फ्रैक्चर का ऑपरेशन

धनबाद. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के दंत चिकित्सा विभाग के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा. 27 अक्टूबर, सोमवार को विभाग में आयुष्मान हिंदुस्तान योजना के तहत पहली बार मैंडिबल (जबड़े की हड्डी) फ्रैक्चर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ. यह सर्जरी तारों की मदद से क्लोज्ड रिडक्शन तकनीक के जरिए की गयी. मरीज जदुलाल महतो को यह उपचार आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिला. सर्जरी का नेतृत्व दंत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अनिमेष ने किया. यह एसएनएमएमसीएच के दंत विभाग में किया गया पहला ऑपरेशन है. अब तक रेफर किये जाते थे मरीज दंत विभाग के चिकित्सकाें ने बताया कि अबतक जबड़े की हड्डी से जुड़ी गंभीर चोटों के मरीजों को इलाज के लिए बाहर रेफर करना पड़ता था, लेकिन अब विभाग में उपलब्ध नई सुविधाओं व प्रशिक्षित विशेषज्ञों के कारण ऐसे जटिल ऑपरेशन भी यहीं संभव हो सकेंगे. विभाग ने इस उपलब्धि का श्रेय अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीके गिंदाैरिया को दिया. उनके सहयोग व मार्गदर्शन से यह प्रयास सफल हुआ. एसएनएमएमसीएच के लिए एक नया अध्याय : अधीक्षक अधीक्षक डॉ डीके गिंदाैरिया ने इस उपलब्धि पर खुशी जतायी है. उन्होंने कहा कि यह एसएनएमएमसीएच के लिए एक नया अध्याय है. उन्होंने दंत विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल जल्द ही मरीजों को और बेहतर व आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएं देने की दिशा में कदम बढ़ायेगा. डॉ अनिमेष ने बताया कि विभाग का लक्ष्य आयुष्मान हिंदुस्तान योजना के तहत और भी अधिक जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में आयुष्मान योजना से पहली बार हुआ मैंडिबल फ्रैक्चर का ऑपरेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: उपायुक्त ने किया ब्लड बैंक का निरीक्षण, कहा: खराब मशीनें तत्काल बदलें

– एसएनएमएमसीएच प्रबंधन से मांगी गयी खराब मशीनों की सूची- रक्तदान से पहले रक्तदाताओं की काउंसलिंग का दिया निर्देश धनबाद. उपायुक्त आदित्य रंजन ने मंगलवार को एसएनएमएमसीएच के ब्लड बैंक का निरीक्षण किया. उन्होंने यहां लगी सभी मशीनों की जांच की. इस दौरान कई मशीनें खराब मिलीं. उन्होंने तत्काल ऐसी मशीनों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. वहीं जिन मशीनों की मरम्मत नहीं हो सकती, उन्हें तत्काल बदलकर नया लगाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को खराब मशीनों की सूची 24 घंटे के अंदर देने का निर्देश दिया है, जिसके अनुसार जिला प्रशासन के सहयोग से मशीनों की खरीदारी होगी. राज्य स्तर पर चल रही निगरानी मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि यह निरीक्षण राज्य स्तर पर चल रही निगरानी (मॉनिटरिंग) की एक कड़ी है. मेडिकल कॉलेज के ब्लड स्टोरेज मशीनें उत्कृष्ट गुणवत्ता की हैं, हालांकि वर्षों से लगातार उपयोग में होने के कारण कुछ में छोटी-मोटी तकनीकी खराबी आ गयी हैं. मौके पर एसडीओ राजेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक सह प्रभारी प्राचार्य डॉ डीके गिंदौरिया, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ बीके पांडेय, वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ चंद्रशेखर सुमन, गायनी विभाग की एचओडी डॉ राजलक्ष्मी तुबीद, रेडक्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य कुमार मधुरेंद्र सिंह आदि थे. रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया से पहले बरतें सावधानी उपायुक्त ने ब्लड स्टोरेज व रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया में सुरक्षा व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. कहा कि जिले में सभी ब्लड यूनिटों का व्यापक आकलन कर कमियों को ठीक किया जायेगा. वहीं निर्देश दिया कि रक्तदान से पहले काउंसलिंग से लेकर सैंपलों की जांच प्रक्रिया तक, हर चरण में सावधानी बरतें. उन्होंने ब्लड बैंक में काउंसेलर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. रक्त को स्टोरेज के लिए रखने से पहले उसमें संक्रामक बीमारी की जांच अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया. जल्द होगी अत्याधुनिक मोबाइल ब्लड डोनेशन वैन की खरीदारी उपायुक्त ने कहा कि धनबाद में जल्द ही उपकरणों व सुविधाओं से सुसज्जित एक अत्याधुनिक मोबाइल ब्लड डोनेशन वैन की व्यवस्था की जायेगी. इसके अंदर ही रक्तदान करने की पूरी सुविधा होगी. कहा कि ब्लड डोनेशन कैंपों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग द्वारा करना अति आवश्यक है. उन्होंने निजी अस्पतालों को भी नियमित रूप से ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के निर्देश दिया गया. आज राज्यस्तरीय टीम करेगी ब्लड बैंक का निरीक्षण सदर अस्पताल चाईबासा में बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी जिलाें के ब्लड बैंक का ऑडिट कराने का निर्देश दिया है. इसे लेकर बुधवार को राज्यस्तरीय टीम एसएनएमएमसीएच पहुंचकर ब्लड बैंक का निरीक्षण करेगी. इसके बाद टीम में शामिल अधिकारी उपायुक्त के साथ बैठक करेंगे. इसमें जिला स्वास्थ्य विभाग व एसएनएमएमसीएच के अधिकारी भी शामिल होंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: उपायुक्त ने किया ब्लड बैंक का निरीक्षण, कहा: खराब मशीनें तत्काल बदलें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बस में सवार यात्री के बैग से 9.05 लाख रुपये गायब

कोलकाता. बीरभूम से बकाया रुपये कलेक्शन कर अम्हर्स्ट स्ट्रीट जा रहे व्यवसायी के कर्मचारी के बैग से नौ लाख पांच हजार 200 रुपये गायब कर शातिर गिरोह के सदस्य फरार हो गये. घटना हावड़ा से अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना क्षेत्र में स्थित चलता बागान की तरफ जा रही बस में हुई. व्यवसायी का नाम दीपक जायसवाल (68) बताया गया है. वहीं उसके कर्मचारी का नाम कानाई जायसवाल (42) बताया गया है. व्यवसायी दीपक जायसवाल ने इसकी शिकायत अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में दर्ज करायी है. पुलिस को शिकायत में उन्होंने बताया कि वह अपने कर्मचारी कानाई को बीरभूम के सूरी एवं सैंथिया से व्यवसाय के बकाये रुपयों का कलेक्शन करने के लिए भेजे थे. आरोप है कि कानाई जब विभिन्न व्यवसायियों से रुपये कलेक्शन कर कुल 9 लाख 5 हजार 200 रुपये लेकर हावड़ा बस स्टैंड से बस में सवार होकर अम्हर्स्ट स्ट्रीट स्थित चलता बागान पहुंचे थे, तभी बस से उतरते समय उसने बैग का चेन खुला पाया. बैग से सारे रुपये गायब थे. व्यवसायी दीपक जायसवाल ने अपने कर्मचारी की बातें सुनकर इसकी शिकायत अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है. जिन रास्तों से बस गुजरी थी, उन रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद तस्वीरों की मदद से पुलिस की आरोपियों को तलाश रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बस में सवार यात्री के बैग से 9.05 लाख रुपये गायब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वियतनाम की सैर के नाम पर ट्रेवल एजेंट ने की लाखों की ठगी

संवाददाता, कोलकाता वियतनाम की सैर कराने के नाम पर एक व्यक्ति से किस्तों में मोटी रकम ठगने का आरोप श्यामपुकुर थानाक्षेत्र में स्थित एक ट्रेवल एजेंट पर लगा है. पीड़ित व्यक्ति अनुपम घोष (39) ने इसकी शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस के मुताबिक शिकायत में उसने बताया कि उन्होंने विदेश में सैर करने का प्लान तैयार किया था. इसके बाद वह श्यामपुकुर इलाके में स्थित उक्त ट्रैवल एजेंट के पास यह जानकारी लेने गया कि वह किस देश में जा सकते हैं. पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ट्रैवल एजेंट ने वियतनाम जाने की सलाह दी. इस दौरान वियतनाम की कुछ पर्यटन स्थलों की रोचक तस्वीरें भी उन्हें दिखायी, जिसके बाद उसने वियतनाम जाने का फैसला किया. पीड़ित अनुपम का आरोप है कि इसके बाद फ्लाइट का टिकट खरीदने के साथ अन्य खर्चे के लिए उसने ट्रेवल एजेंट को कुल एक लाख रुपये चार किश्तों में दिये. आरोप है कि इसके बाद उसे फ्लाइट का फर्जी टिकट दिया गया. यही नहीं, आरोपी ट्रैवल एजेंट ने उसे वियतनाम ले जाने से जुड़ी अन्य कोई जानकारी नहीं दी. जिसके बाद उसने रुपये वापस मांगा तो रुपये भी वापस नहीं मिला. इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद उसने इसकी शिकायत श्यामपुकुर थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वियतनाम की सैर के नाम पर ट्रेवल एजेंट ने की लाखों की ठगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चेतला थाने के ओसी के बाद अब एओसी का भी तबादला

नीलाद्रि शेखर दूबे बने नये एओसी संवाददाता, कोलकाताकोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम के चेतला इलाके में स्थित वार्ड में हाल ही में एक कार मैकेनिक की हत्या किये जाने की घटना के बाद चेतला थाने के ओसी का तबादला कर दिया गया था. अब महज कुछ ही दिन के भीतर चेतला थाने के एओसी का भी तबादला कर दिया गया. लालबाजार की तरफ से जारी तबादले की सूची के मुताबिक अब तक चेतला थाने के एओसी रहे प्रीति प्रकाश विश्वास को पूर्व जादवपुर थाने का नया एओसी बनाया गया है. उनकी जगह होमगार्ड से इंस्पेक्टर नीलाद्रि शेखर दूबे को चेतला थाने का नया एओसी बनाया गया है. इसके साथ अबतक पूर्व जादवपुर थाने के एओसी रहे चंडी चरण बनर्जी को अलीपुर थाने का नया एओसी बनाया गया है. इसके साथ स्पेशल ब्रांच से इंस्पेक्टर संजीव कुमार चक्रवर्ती को होम गार्ड में भेजा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चेतला थाने के ओसी के बाद अब एओसी का भी तबादला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल छह से, सीएम करेंगी उद्घाटन

13 नवंबर तक चलेगा फिल्म महोत्सव, डोना गांगुली प्रस्तुत करेंगी विशेष कार्यक्रम संवाददाता, कोलकाता 31वां कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल छह नवंबर से शुरू होगा. इस दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महानगर के धनधान्य स्टेडियम में फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगी. जो 6 से 13 नवंबर तक चलेगा. यह जानकारी राज्य के युवा कल्याण व स्पोर्ट्स मंत्री अरूप विश्वास ने दी. उन्होंने मंगलवार को रवींद्र सदन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. यहां आयोजित प्रेस मीट में अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी, राज्य के मंत्री इंद्रनील सेन, हरनाथ चक्रवर्ती, शांतनु बसु, अभिनेत्री कोयल मलिक, तृणमूल सांसद व अभिनेत्री जून मालिया और कई अन्य मौजूद थे. इस साल परमब्रत चटर्जी और जून महोत्सव के मेजबान होंगे. संवाददाता सम्मेलन में मंत्री अरूप विश्वास ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगी. हर साल की तरह इस साल भी नृत्यांगना और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की पत्नी डोना गंगोपाध्याय एक विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. उद्घाटन फिल्म, अजय कर द्वारा निर्देशित और उत्तम-सुचित्रा अभिनीत 1961 की फिल्म ””सप्तपदी”” होगी. इस वर्ष के फिल्म महोत्सव में हिंदुस्तान सहित 39 देशों से चुनी गयीं 215 फिल्में दिखायी जायेंगी. इनमें 185 फिल्में और 30 लघु फिल्में शामिल हैं. मंत्री श्री विश्वास ने बताया कि इस वर्ष 18 हिंदुस्तानीय भाषाओं और 30 विदेशी भाषाओं की फिल्में दिखायी जायेंगी. इनमें कोंकणी, बोरो, तुलु, संथाली सहित विभिन्न भाषाओं की फिल्में दिखायी जायेंगी. मौके पर उपस्थित मंत्री इंद्रनील सेन ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में कई फिल्म प्रतियोगिताएं होंगी. हर साल की तरह इस बार भी ””सिने अड्डा”” का आयोजन किया जायेगा, जिसका नाम राज्य की मुख्यमंत्री ने ””गाने गाने सिनेमा”” रखा है. इस वर्ष के कोलकाता फिल्म महोत्सव में किसे विशेष सम्मान दिया जायेगा? इस संबंध में अभिनेत्री कोयल ने बताया कि इस वर्ष ऋत्विक घटक, गुरुदत्त, संतोष दत्त, राज खोसला, सलिल चौधरी, रिचर्ड बर्टन की शताब्दी मनायी जायेगी. वहीं श्याम बेनेगल, डेविड लिंच, अरुण राय, राजा मित्रा और शशि आनंद को विशेष सम्मान दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि रमेश सिप्पी की फिल्म शोले की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है. 15 समकालीन विदेशी फिल्मों का होगा पहला प्रदर्शन : इस महोत्सव में 15 समकालीन विदेशी फिल्मों का पहला प्रदर्शन होगा. निर्देशक ऋत्विक घटक की कई फिल्में उनके शताब्दी समारोह के अवसर पर प्रदर्शित की जायेंगी. इनमें ””अयांत्रिक””, ””मेघे ढाका तारा””, ””बारी ते पालये””, ””कोमल गांधार”” और ””तितास एकटी नदीर नाम”” शामिल हैं. वहीं फिल्म महोत्सव के तहत 20 जगहों पर फिल्में दिखायी जायेंगी. इनमें नंदन वन-टू, स्टार थिएटर, अजंता, मेनका हॉल शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोलकाता फिल्म फेस्टिवल छह से, सीएम करेंगी उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top