Hot News

October 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : हक व अधिकार के लिए आदिवासी समाज को लड़ना होगा : गीताश्री

बंदगांव. कुड़मी समाज की मांग के विरोध में आदिवासी सामाजिक संगठनों ने सोमवार को बंदगांव में प्रतिकार आक्रोश रैली निकाली. इसमें हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए. बंदगांव बाजार से ब्लॉक तक रैली निकाली गयी. सभा की अध्यक्षता आदिवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष करम सिंह मुंडरी ने की. संचालन उपाध्यक्ष जादोराय मुंडरी ने किया. इस मौके पर खूंटी समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रभात मुंडा ने कहा कि बाहरी पूंजीपतियों के इशारे पर कुड़मी समाज के तथाकथित नेताओं द्वारा नेतृत्वक लाभ लेने के लिए कुड़मी समाज के लोगों को भटका रहे हैं. इससे झारखंड का सौहार्द्र बिगड़ रहा है. पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि हम आदिवासियों को हिंदुस्तान में अपनी विशिष्ट पहचान और समन्वय बनाने की जरूरत है. अब जरूरत आ गयी है कि अपने हक एवं अधिकार के लिए आदिवासी समाज को लड़ना होगा. अपना अधिकार किसी को नहीं देना है. जिप सदस्य जसफीन हमसाय ने कहा कि आदिवासियों का हक और अधिकार केवल सामाजिक आंदोलन से ही बचाया जा सकता है. केंद्रीय सरना समाज के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि झारखंडी एकता को तोड़ने के लिए कुड़मी समाज को मोहरा बनाया जा रहा है. मुखिया करम मुंडरी ने कहा आदिवासी संगठन अपनी पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने की जरूरत है. इस मौके पर बुधुवा मुंडा, निर्मल मुंडा, चंद्र प्रभात मुंडा, करम सिंह मुंडरी, जादोराय मुंडरी, निर्मल हपदगाड़ा, लादु हेस्सा, प्रेमसिंह मुंडरी, मार्शल तोपनो, लक्ष्मी नारायण मुंडा, दुर्गावती ओडेया, नंदू मुंडरी, रवि मुंडरी, नरेश बानरा, बलराम हेम्ब्रम, राम बोदरा समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : हक व अधिकार के लिए आदिवासी समाज को लड़ना होगा : गीताश्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व संपन्न

दुमका. लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया. व्रतियों ने सूर्य देव से परिवार की सुख-शांति, आरोग्यता और समृद्धि की कामना की. मंगलवार की सुबह दुमका शहर के प्रमुख छठ घाट समेत ग्रामीण इलाकों के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह होते ही घाटों पर “उग हे सूरज देव ” के गीतों की गूंज के साथ पूरा माहौल आस्था और भक्ति में डूब गया. स्त्रीएं व्रत के चौथे दिन यानी उषा अर्घ्य के दौरान जल में खड़ी होकर सूर्य देव की आराधना करती नजर आयीं. इससे पहले सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भी श्रद्धालुओं का सैलाब घाटों पर उमड़ पड़ा था. नगर प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं स्वच्छता की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी. जगह-जगह प्रशासनिक अधिकारी, एनडीआरएफ की टीम मुस्तैद रहे. घाटों पर रोशनी, बैरिकेडिंग और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गयी थी. ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो. चार दिनों तक चले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपराओं को व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ निभाया. छठी मइया और सूर्य देवता की आराधना के साथ यह पर्व संपन्न हुआ. शहर के बड़ाबांध, खुटाबांध, दुधानी, पुसारो, रसिकपुर बड़ाबांध तथा लखीकुंडी तालाब के अलावा पुसारो नदी के घाट पर छठ व्रती स्त्रीओं ने उगते हुए सूर्य को अर्द्ध दे कर 36 घंटे के व्रत का समापन किया. घाटों पर सूर्य के उगने का इंतजार व्रती स्त्रीएं कर रही थीं. जैसे ही सूर्यदेव के दर्शन हुए व्रतियों ने तालाबों व पोखरों के जल में खड़े होकर उन्हें अर्घ्य दिया. पूजन-अर्चन की. घाटों पर छठ मइया, गंगा मइया और सूर्य देव की जयकार होने लगी. सभी में उत्साह का आलम था. घर-घर से निकले छठ मैया के आराधना गीत भगवान सूर्य व लोक आस्था के बीच धुन की सेतु बन गये. श्रद्धालु छठ मैया का डाला लेकर मधुर भक्ति गीतों के बीच गाजे-बाजे के साथ छठ घाट तक पहुंचे. दुमका के खुटाबांध समेत अन्य घाटों की भव्य सजावट की गयी थी. इधर, बासुकिनाथ शिवगंगा, जरमुंडी के गरडी बांध व नीचे बाजार स्थित रावत बांध में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंगलवार की सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. भगवान के उदय होने पर दूध, नारियल, केला, फूल, चंदन आदि से सूर्य के द्वादश नामों का उच्चारण करते हुए अर्घ्य दिया. श्रद्धालु दंडवत प्रणाम करते हुए छठ घाट तक पहुंचे. सुहागिन स्त्रीएं एक-दूसरे को सिंदूर पहनाकर सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद प्राप्त किया. भगवान सूर्य को धूप अगरबत्ती व दीप दिखाकर दीप को जल में छोड़ा गया. छठ घाटों पर नि:शुल्क दूध एवं अगरबत्ती का वितरण भक्तों के बीच किया गया. पूजन-अर्चन के बाद व्रती स्त्रीओं के व्रत का समापन हुआ. इसके बाद घर पहुंचकर उन्होंने व्रत का पारन किया. ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से मना छठ पर्व जामा के सेजाकोड़ा, सरसाबाद, लकड़ापहाड़ी, बारापलासी, लष्मीपुर, चिकनियां, बिचकोड़ा,चुटोनाथ, सिरसानाथ, भिखमपुर, अगोयाबांध, सुखबारी, तपसी आदि गांवों में, मसलिया क्षेत्र के दलाही, मसलिया, तिलाबाद, नागरापाथर, गोलबंधा, अस्ताजोरा, बाराटांड़ समेत अन्य गांवों में, रामगढ़ के धोबा, जोगिया,छोटी रण बहियार, गम्हरिया हाट,मोची खमार, लखनपुर, महुबना,ठाडीहाट, कडबिंधा, भातुड़िया बी, कांजो, सिमरा, भदवारी, सिंदुरिया, धरमपुर, केंदुआ, डांडो, कारूडीह, कन्हारा, सरैयाहाट के बड़का बांध, दिग्घी, बरकुंडी, सपहा, ककनी नवाडीह, माथाकेसो, हंसडीहा के खिजरा, पगवारा स्थित बुढ्यारी बांध, हथगड़, भाटिन और बेलटीकरी, शिकारीपाड़ा प्रखंड में शिकारीपाड़ा के अलावा कजलादहा, सरसडंगाल, बेनागड़िया, मोहुलपाहाड़ी, बरमसिया , राजबांध, पर्वतपुर में भी शांतिपूर्ण तरीके से आस्था के साथ छठ महापर्व मनाया गया. वहीं काठीकुंड में सैकड़ों व्रती स्त्रीएं छठ गीत गाती हुई बाजार स्थित महावीर मंदिर के निकट बने छठ घाट, धावाटाड़ छठ घाट पहुंची, जहां उन्होंने भगवान भास्कर का विधिवत पूजन-अर्चन किया. महावीर छठ घाट पर चारों ओर की गयी सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रही. घाट परिसर में काठीकुंड थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान एसआइ केदारनाथ पूर्ति ने किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत हेतु 1930 नंबर डायल करने की अपील की. भगवान भास्कर की आरती में शिकारीपाड़ा विधायक का परिवार, पंचायत की मुखिया तथा सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ छठ घाटों पर आस्था का सागर उमड़ पड़ा. आस्था का महापर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने कराया मुंडन संस्कार बासुकिनाथ. बड़ी संख्या में भक्तों ने छठ घाट पर अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया. छठ मैया के समक्ष वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पंडितों ने विधि-विधान पूर्वक बच्चों के मुंडन संस्कार कराये. मान्यता रही है कि सच्चे मन से की गयी पूजा से लोगों की मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती है. परिवार में सुख-समृद्धि आती है. छठ मैया भक्तों के सभी कष्टों का निवारण करती है. छठ घाट पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर छठ घाटों पर भव्य आतिशबाजी की गयी. छठ गीतों के मधुर स्वर से वातावरण भक्तिमय बना रहा. वहीं जरमुंडी व बासुकिनाथ स्थित सभी छठ घाटों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा. पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल ने बताया कि छठ घाटों पर मनचले युवकों व असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा लगाया गया था. अधिकारी पुलिस बल के साथ शिवगंगा में छठ घाट पर विधि व्यवस्था को लेकर मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व संपन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारापलासी में रेलवे ट्रेक पर दिखा अजगर सांप

जामा. दुमका-भागलपुर रेलवे लाइन पर बारापलासी स्टेशन के पास रेलवे ट्रेक पर अहले सुबह अजगर सांप देखा गया. अहले सुबह स्टेशन पर कार्यरत कर्मी अपनी पाली की सेवा के बाद वापसी के समय रेलवे ट्रेक का निरीक्षण कर रहे थे कि उनकी नजर अजगर पर पड़ी. तत्काल उसे हटाने के प्रयास किया गया. थोड़ी देर बाद अजगर धीरे-धीरे बगल पहाड़ी की ओर चला गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बारापलासी में रेलवे ट्रेक पर दिखा अजगर सांप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जामडुपानी में ट्रेन से कट कर बंगाल के युवक की मौत

शिकारीपाड़ा. दुमका-रामपुरहाट रेल मार्ग में शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जामडुपानी के पास अज्ञात युवक (34 वर्षीय) का शव पुलिस ने बरामद किया. युवक के सिर पर जख्म है. दाहिना पैर कटा है. पहचान पश्चिम बंगाल के सागरदिग्घी थाना क्षेत्र के टोकरटांगा के बलराम टुडू के रूप में की गयी है. वह हरिनसिंगा रेलवे स्टेशन में मजदूरी करता था. थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने बताया कि जमडुपानी के पास ट्रेन से कटे 34 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है. पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जामडुपानी में ट्रेन से कट कर बंगाल के युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर से बेटी की शादी के लिए रखे गहने व नकदी की चोरी, एक धराया

छठ मनाने गृहस्वामी गये थे घर, मौके का फायदा उठा चोरों ने तोड़ा ताला दुमका. जिस घर में खुशियों की तैयारी चल रही थी. वहीं घर छठ की रात मातम में बदल गया. दुमका नगर थाना क्षेत्र के हिजला रोड स्थित नाग मंदिर के पास रहने वाले पिंटू कुमार साव की बेटी की शादी नवंबर में तय है. उन्होंने वर्षों की मेहनत से बेटी की शादी के लिए गहने और नकद राशि सहेजकर रखी थी, लेकिन छठ पर्व पर घर खाली पाकर चोरों ने उस पर हाथ साफ कर दिया. जानकारी के अनुसार, पिंटू साव फास्ट फूड का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता हैं. छठ मनाने वे अपने पैतृक गांव गिद्धौर गये थे. उनका बेटा सोमवार को घर बंद कर कानूपाड़ा स्थित ननिहाल चला गया था. देर रात करीब दो बजे वह स्नान करने के लिए घर लौटा तो मुख्य द्वार का ताला टूटा पाया. अंदर गया तो देखा कि सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है. शोर सुनकर जुटे लोग, घर के अंदर छिपा मिला चोर बेटे के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुटे. जब उन्होंने घर की तलाशी ली तो एक चोर अंदर ही छिपा मिला. लोगों ने पकड़ कर उसका हाथ-पैर बांध दिया. पुलिस को सूचना दी. पकड़ा गया चोर पड़ोस का ही बताया जा रहा है. पूछताछ में चोर ने बताया कि उसके साथी चोरी के सामान का बंटवारा उसके घर में कर रहे हैं. लोग वहां पहुंचे, लेकिन दरवाजा खुलते ही दो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पकड़े गये चोर को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. पुलिस जांच में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि चोरों ने करीब दो लाख रुपये नकद और गहनों की चोरी की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घर से बेटी की शादी के लिए रखे गहने व नकदी की चोरी, एक धराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : तीन दिनों से लापता लड़की की लाश मिली

चंद्रपुरा, चंद्रपुरा के रेलवे क्वार्टर नंबर 20 बी निवासी रेलकर्मी जीतन राम की पुत्री 11 वर्षीय रागिनी की लाश मंगलवार को चंद्रपुरा स्टेशन के नजदीक कुएं में मिली. वह बिरसा स्कूल में क्लास छह की छात्रा थी. परिजनों ने जतायी हत्या की आंशका परिजनों ने बताया कि 26 अक्तूबर की दोपहर से रागिनी घर से लापता थी. खोजबीन के बाद इसकी सूचना चंद्रपुरा थाना में दी थी. आवेदन में कहा कि 25 अक्तूबर की रात रागिनी की बड़ी बहन ज्योति देवी के मोबाइल पर एक मिस कॉल आया था. वह नंबर सुदामडीह, धनबाद निवासी अनु कुमार का था. इसके आधार पर रागिनी की खोजबीन करने सुदामडीह गया तो पता चला कि अनु से रागिनी की बातचीत होती थी. सुदामडीह थाना में अनु से पूछताछ हुई, मगर उसने कोई जानकारी नहीं दी. वहां इस परिवार को धमकी देने की बात भी आवेदन में लिखा गया है. इधर, मंगलवार की सुबह लड़की की लाश उसके घर से महज 20 मीटर दूरी पर कुएं में मिली. रागिनी की मां ने बताया कि लापता होने के बाद इस कुएं में भी उसे खोजा गया था, मगर उसमें वह नहीं थी. इधर, चंद्रपुरा थाना की पुलिस में पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया. पुलिस के अनुसार मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकता है. मामले की तहकीकात चल रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : तीन दिनों से लापता लड़की की लाश मिली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : नदी में डूबने से छात्र की मौत

बोकारो थर्मल, गोविंदपुर एफ पंचायत के लहरियाटांड़ के समीप कोनार नदी छठ घाट में नहाने के दौरान डूबने से 13 वर्षीय दिलशान अंसारी की मौत हो गयी. वह संत पॉल माॅडर्न स्कूल का छात्र था. उसके पिता हजारीबाग के पेलावल निवासी शाने अहमद मुंबई में काम करते हैं. मां रोशन परवीन अपने तीन बच्चों की पढ़ाई के लिए अपने पिता मो गयासुद्दीन अंसारी के घर राजा बाजार में रह रही थीं. फुफेरे भाई ने की थी बचाने की कोशिश सोमवार की दोपहर लगभग पौने एक बजे दिलशान हजारीबाग से आये अपने फुफेरे भाई अमजद के साथ नदी नहाने गया था. अमजद ने बताया कि दिलशान को डूबता देख कर बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा. सूचना मिलते ही राजा बाजार निवासी जिप सदस्य शहजादी बानो, आजसू नेता मंजूर आलम, श्रवण सिंह, मो कलीमुद्दीन, मुखिया कविता कुमारी, बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव आदि घटनास्थल पहुंचे. दिलशान की मां और नानी का रो-रो कर बुरा हाल था. राजा बाजार के कुछ युवकों ने छात्र को खोजने के लिए नदी में छलांग लगायी, लेकिन सफलता नहीं मिली. बाद में छठ को लेकर प्रशासन द्वारा तैनात गोताखोरों की टीम घटनास्थल पहुंची और गहरे पानी से छात्र का शव बाहर निकाला. छात्र की मौत के शोक में स्कूल में बुधवार को अवकाश की घोषणा की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : नदी में डूबने से छात्र की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hajipur News : सीओ, बीडीओ और थानाध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

देसरी. लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ हर्षोल्लास और निष्ठा के साथ संपन्न हो गयी. गाजीपुर चौक स्थित उफरौल पोखर, राजापाकड़ और जंदाहा प्रखंड सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की पूजा की. इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. उफरौल, गाजीपुर, जफराबाद, बभनीमठ, धर्मपुर रामराय, जहांगीरपुर शाम, ममरेजपुर, भिखनपुरा, तैयबपुर, रसलपुर हबीब, चांदपुरा, कुड़वा और आजमपुर सहित कई गांवों में व्रतियों ने गंगा किनारे, पोखरों, नहरों और घरों के आंगन में बनाये गये कुंडों में सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य और मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित किया. मौके पर सीओ निशु सिंह, बीडीओ प्रशांत प्रसून और थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ विभिन्न घाटों का निरीक्षण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की. राघोपुर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा के साथ मनी छठ राघोपुर. प्रखंड में लोक आस्था के महान पर्व छठ अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ के साथ ही चार दिवसीय पर्व प्रखंड के विभिन्न घाटों पर संपन्न हुआ. घाट पर स्थापित भगवान सूर्य एवं अन्य देवी देवताओं के मूर्ति का पंडित ने विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ कराया. राघोपुर थाना परिसर में बनाए गए पोखर में राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने भगवान भास्कर को अर्घ दिया. फतेहपुर घाट पर स्थानीय युवक के द्वारा लाइट, पानी, ग्राम समाज सेवा मंच राघोपुर ने पहाड़पुर बाजार से राघोपुर घाट तक लाइट, घाट पर चेंजिंग रूम, प्राथमिक उपचार वही राघोपुर पूर्वी घाट, वीरपुर घाट, शिवनगर काशी घाट, जुड़ावनपुर घाट, रुस्तमपुर घाट, सैदाबाद घाट, रामपुर घाट, रामपुर भट्टी पर प्रखंड के विभिन्न घाटों पर ग्राम के युवा क्लब, ग्राम सेवा संस्थान ग्रामीणों द्वारा लाइट एवं पेयजल चाय आदि की व्यवस्था छठ व्रतियों के लिए घाटों पर की गयी थी. प्रखंड के विभिन्न घाटों पर छठ पूजा के भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की तैनाती की गयी थी. राघोपुर के सभी घाटों पर स्थानीय प्रशासन छठ पूजा के दौरान सक्रिय दिखे. ग्राम समाज सेवा मंच पहाड़पुर राघोपुर के अध्यक्ष अखिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, चंदन, पप्पू, बिट्टू, रजनीकांत, मनीष, अमित, पहलाद, मंतोष, प्रमोद, मनोज, मुकेश, सूरज, आदि सक्रिय थे. अखिलेश कुमार ने बताया कि पहाड़पुर बाजार से छठ घाट तक लाइट की व्यवस्था की गई, वहीं मेडिकल कैंप, एवं चाय की व्यवस्था निशुल्क की गई.छठ पूजा के दौरान राघोपुर, रूस्तमपुर एवं जुड़ावनपुर थाना की पुलिस पदाधिकारी घाटों पर सक्रिय रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Hajipur News : सीओ, बीडीओ और थानाध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hajipur News : भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक लोक पर्व सामा चकेवा शुरू

गोरौल. भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक लोक पर्व सामा चकेवा गांवों में शुरू हो गया है. इस लोक पर्व सिर्फ भाई बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं माना जाता बल्कि पर्यावरण से संबंधित पर्व भी माना जाता है. यह पर्व छठ पर्व के खरना से शुरू होता है तो कहीं परना से शुरू होता है और कार्तिक पूर्णिमा तक मनाया जाता है. शाम ढलते ही बहनों द्वारा डाला चंगेरा में सामा चकेवा को सजाकर सार्वजनिक स्थान पर टोली बनाकर बैठ जाती है और मधुर गीतों का दौर चलने लगता है. इस दौरान बहनों द्वारा चुगला यानि समाज में घृणा फैलाने बाले चुगलई करने वाले लोगो का पुतला बनाकर झांझी कुत्ता जो मिट्टी का बना होता है. उसके सामने ही चुगली करने बालो के मुंह को आग की लपटों से झुलसाया जाता है तथा भाई के दीर्घायु होने की कामना की जाती है. यह लोक पर्व उत्तरी बिहार का महत्वपूर्ण पर्वों में एक पर्व माना जाता है. यह पर्व मना रहे सान्वी कुमारी सम्भवी, कुमारी निशा, सुगंधा कुमारी, मोना कुमारी, प्रियासी कुमारी, सरिता कुमारी, स्वेता कुमारी सहित अन्य बहनों ने बताया कि वह अपने भाई के दीर्घायु के लिये यह पर्व मनाती है और सामा की पूजा कर भाई के दीर्घायु के लिए आशीर्वाद मांगती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Hajipur News : भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक लोक पर्व सामा चकेवा शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : छात्रा के अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज

झंझारपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय स्नातक प्रथम खंड की छात्रा का अपहरण करने का मामला सामने आया है. छात्रा के परिजनों ने खोजने की, नहीं मिलने के लगभग एम माह बाद छात्रा की मां थाना पहुंचकर आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि 29 सितंबर को दोपहर 11 बजे दिन में अपने ननिहाल के लिए निकली. बोली थी कि नानी से मुलाकात कर शाम तक वापस आ जाउंगी. शाम को वापस नहीं आई तो मोबाइल फोन से बात हुई. बोली कि आ रही हूं. उसी रात्रि के 08 बजे फिर मोबाइल फोन से बात करने की कोशिश की तो स्विच ऑफ था. पुत्री ने एक अज्ञात नंबर से फोन पर बात की. तुरंत फोन कट गया. उसी नंबर पर फोन लगाया, तो अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम शेख अफसर बताया. कहा तुम्हारी पुत्री मेरे कब्जे में है. घर नहीं जाने दूंगा. ज्यादा परेशान की तो पुत्री से हाथ धो लेना. हम अपने परिवार के सदस्य मिलकर पुत्री की काफी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिली. उसके बाद थाने में आवेदन दिया. एसएचओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : छात्रा के अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top