Hot News

October 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुरुलिया में गोपाष्टमी मेला शुरू

पुरुलिया. गौरक्षिणी सभा की ओर से आयोजित 127वां वार्षिक गोपाष्टमी मेला बुधवार से गौशाला प्रांगण में आरंभ हुआ. पहले दिन हवन, यज्ञ, गौमाता पूजन और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. यह शोभायात्रा गौशाला से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों का परिक्रमा करते हुए पुनः गौशाला प्रांगण में समाप्त हुई. कार्यक्रम में गौरक्षिणी संघ के सदस्य समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया.दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के दौरान गौमाता सेवा के साथ कई सांस्कृतिक और प्रतियोगिता आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. मेला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्राइम ब्यूरो द्वारा जागरूकता अभियान तथा बाउल संगीत की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुरुलिया में गोपाष्टमी मेला शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

न्यायिक जागरूकता के जमीनी कार्यकर्ता है पीएलवी सदस्य : एसडीएम

कॉफी विद एसडीएम कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलंटियर्स ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, सुझाव भी दिये प्रतिनिधि, गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को अपने नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ के तहत अनुमंडल क्षेत्र के पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) सदस्यों के साथ संवाद किया. इस बैठक का उद्देश्य न्यायिक व्यवस्था से जुड़े इन जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका को सशक्त बनाना और कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करना था. एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि पैरालीगल वॉलंटियर्स न्यायिक एवं विधिक कार्यों में एक जिम्मेदार और प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ता न केवल न्यायिक जागरूकता बढ़ा रहे हैं, बल्कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सेतु का कार्य भी कर रहे हैं. उन्होंने पीएलवी सदस्यों को न्यायिक चेतना के जमीनी प्रहरी बताया और कहा कि समाज में न्याय के प्रति विश्वास और विधिक सशक्तिकरण को मजबूत करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. बैठक में मौजूद पीएलवी सदस्यों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं, अनुभव और सुझाव साझा किये. एसडीएम ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही. अधिकारियों के साथ समन्वय की समस्या गढ़वा प्रखंड के पीएलवी मुरली श्याम तिवारी ने बताया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने के लिए काम करते हैं, लेकिन अधिकारी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते. उन्होंने विशेष रूप से पथ निर्माण विभाग की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया. कई अन्य पीएलवी सदस्यों ने सुझाव दिया कि प्रखंड स्तर पर अधिकारियों और पीएलवी कार्यकर्ताओं की नियमित बैठकें आयोजित की जायें ताकि बेहतर समन्वय स्थापित हो सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post न्यायिक जागरूकता के जमीनी कार्यकर्ता है पीएलवी सदस्य : एसडीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नियमित रूप से मतदाताओं को करें जागरूक – आयुक्त

जमुई . आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर बुधवार को समाहरणालय कक्ष में मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में कार्मिक कोषांग, स्वीप कोषांग और वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारियों ने निर्वाचन तैयारियों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की. आयुक्त ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण कोषांग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर स्वीप कोषांग की गतिविधियों का फीडबैक लिया और कहा कि मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभियान को और अधिक प्रभावी व जनसहभागिता आधारित बनाया जाये. उन्होंने निर्देश दिया कि नियमित रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाये. वाहन कोषांग की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी से वाहनों की स्थिति और उपलब्धता की जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य में लगाए गए सभी वाहनों की प्रविष्टि वीएमएस पर अनिवार्य रूप से की जाये, ताकि संचालन में पारदर्शिता बनी रहे. बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विनोद प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. नजरुल, जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में निर्वाचन कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों को सतर्कता एवं तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नियमित रूप से मतदाताओं को करें जागरूक – आयुक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसएस टीम ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

शंभुगंज. विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर शंभुगंज क्षेत्र में एसएस टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जहां एसएस टीम द्वारा शंभुगंज-खोजरी सड़क मोड़, बॉर्डर क्षेत्र सहित अन्य जगहों पर वाहन चेकिंग चलाया गया. जहां एसएस टीम द्वारा पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी के मौजूदगी में चार चक्के, दो चक्के वाहन चेकिंग किये गये. सभी वाहनों की डिक्की, बैग, कागजात सहित अन्य सामग्री की जांच पड़ताल की गयी. इस मौके पर दंडाधिकारी अभिषेक विनायक, पुलिस पदाधिकारी अनि श्यामसुंदर सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसएस टीम ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बकरी चराने के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

झाझा . थानाक्षेत्र की हथिया पंचायत स्थित बलियो गांव में बुधवार को बकरी चराने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गये. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पहले पक्ष के संतोष शर्मा ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि उनकी बकरी विनोद शर्मा की खाली जमीन में चर रही थी, जिसे विनोद ने मारकर घायल कर दिया. इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बाद में विवाद मारपीट में बदल गया. आरोप है कि बासुकी मिस्त्री और रीता देवी ने लोहे के रॉड व लाठी से संतोष के परिवार पर हमला कर दिया, जिससे उसकी पत्नी और बहन घायल हो गयी. वहीं, दूसरे पक्ष के विनोद शर्मा ने अपने आवेदन में कहा है कि संतोष शर्मा, कन्हैया शर्मा और गोपाल शर्मा उनकी खेत में घुसकर बकरी से फसल चरवा रहे थे. विरोध करने पर उनलोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. विनोद ने बताया कि संतोष ने तलवार से वार किया, जिससे उनकी हथेली कट गई. साथ ही जेब में रखे पांच हजार रुपये भी छीन लिए गए. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संतोष शर्मा और विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बकरी चराने के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटाखा छोड़ने के दौरान नाबालिग झुलसा, भर्ती

जमुई. नप क्षेत्र के बोधबन तालाब मोहल्ला में बुधवार को पटाखे छोड़ने के दौरान एक नाबालिग बालक झुलस गया. जिसे परिजन ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल नाबालिग बालक बोधबन तालाब मोहल्ला निवासी अश्वनी कुमार का दस वर्षीय पुत्र आयुष्मान कुमार है. बताया जाता है कि आयुष्मान कुमार अपने दोस्तों के साथ पटाखा जला रहा था इसी दौरान पटाखा की चपेट में आकर झुलस गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल नाबालिग की स्थिति खतरे से बाहर बताया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पटाखा छोड़ने के दौरान नाबालिग झुलसा, भर्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन जख्मी, एक रेफर

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस घटना में एक पक्ष के अशोक मंडल तो दूसरे पक्ष के शमशेर कुमार और बंशीधर कुमार जख्मी हो गये. घटना के बाद जख्मी तीनों एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत करने के लिये थाना पहुंचे. जानकारी के अनुसार, भलुआ गांव में नरेश मंडल और अशोक मंडल के बीच जमीन विवाद चल रहा था. इस दौरान बुधवार को यह विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होते-होते लाठी डंटा चलना शुरू हो गया. इस घटना में एक पक्ष के अशोक मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गये तो दूसरे पक्ष के शमशेर कुमार और बंशीधर कुमार मामूली रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद दोनों ही पक्षों के जख्मी एक दूसरे के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिये थाना पहुंचा. पुलिस पदाधिकारी ने अशोक मंडल को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. जहां चिकित्सक ने अशोक मंडल का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटना को लेकर थाना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन जख्मी, एक रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुएं में डूबने से 14 वर्षीय छात्रा की मौत, गांव में मातम का माहौल

बौंसी. बंधुवा कुरावा थाना क्षेत्र के हनुमत्ता गांव में बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्रा की कच्चे कुएं में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी श्रीकांत उर्फ श्री प्रसाद यादव की पुत्री सपना कुमारी खेतों में धान की फसल काट रही मजदूरों के लिए खाना और पानी लेकर गयी थी. बताया जाता है कि भोजन देने के बाद वह वापस घर की ओर आ रही थी तभी रास्ते में जेसीबी से खोदे गये एक कच्चे कुएं के पास वह शौच के लिए रुक गयी. आशंका जतायी जाती है कि पानी लेने के दरमियान उसका पांव फिसल गया और वह कच्चे कुएं में गिर गयी. करीब 20 फीट पानी वाले कुएं में डूबने से छात्रा की मौत हो गयी. काफी देर तक जब छात्रा घर नहीं लौटी तब उसकी मां गीता देवी उसे ढूंढने निकली तो कुएं के पानी पर उसका तैरता हुआ चप्पल दिखाई दिया. घटना की सूचना मिलने पर छात्रा के चाचा चंद्रकिशोर, नंदकिशोर, चचेरे भाई अरविंद, सुमन, किरण देव, विजय सहित अन्य के द्वारा कुएं में कूद कर पानी के अंदर से शव को बाहर निकाला गया. परिजनों द्वारा छात्रा को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भी लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के द्वारा जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर बंधुआ कुरावा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के निर्देश पर पुलिस के द्वारा मामले की पड़ताल कर शव का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. परिवार में मचा है कोहराम घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मालूम हो कि श्रीकांत यादव और गीता देवी की छोटी पुत्री झारखंड के ललमटिया नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा की छात्रा थी. छठ पर्व में वह घर आई थी. बुधवार को हुई घटना ने माता-पिता के साथ-साथ उसकी बड़ी बहन अर्चना, छोटे भाई छोटू को भी झकझोर कर रख दिया है. मालूम हो की मृत छात्रा के पिता ग्रामीण चिकित्सक हैं, जबकि मां आशा कार्यकर्ता है. छोटी पुत्री की पढ़ाई अच्छी थी. जिस पर माता-पिता को गर्व था. बहन के शव को देखकर बड़ी बहन और भाई दहाड़ मारकर रो रहे थे. घटना की सूचना पर प्रखंड प्रमुख नीतू हेंब्रम के साथ-साथ ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ता ने माता-पिता सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कुएं में डूबने से 14 वर्षीय छात्रा की मौत, गांव में मातम का माहौल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुख्यात नक्सली वीरू संथाल गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

चकाई . पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली वीरू संथाल उर्फ बीरू लाल किस्कू को चंद्रमंडी व बिचकोड़वा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई अभियान में गिरफ्तार किया है. पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जमुई जिला का कुख्यात नक्सली वीरू संथाल अपने घर बिचकेरवा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर आया हुआ था. इसके बाद बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. वीरू संथाल पर खैरा एवं चंद्रमंडीह थाना में डकैती, हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट समेत दो नक्सली कांड दर्ज हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कुख्यात नक्सली वीरू संथाल गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जयपुर में राजद के चुनाव कार्यालय का उदघाटन

जयपुर. जयपुर थाना क्षेत्र के जमदाहा-जयपुर मुख्य सड़क किनारे मुर्गी चौक पर बुधवार को कटोरिया विधानसभा के पूर्व विधायक सह वर्तमान राजद प्रत्याशी स्वीटी सीमा हैंब्रम ने फीता काट कर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने जयपुर क्षेत्र के सभी राजद कार्यकर्ता से रणनीति बनाकर जोर-शोर से प्रचार प्रसार करने को लेकर प्रोत्साहित किया. इस मौके पर बांका जिला के राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय कुमार यादव, कैलाश यादव, लक्ष्मीकांत यादव, दिनेश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष मो मीर अख्तर अली, मुखिया गुल्टी हेंब्रम, व सरगुन यादव, सरपंच पूरण पंडित व रितलाल यादव, उमेश यादव, रामनरेश यादव, श्रवण यादव, हुबलाल यादव, नागो यादव, भुलेश्वर यादव, प्रमोद यादव, पैक्स अध्यक्ष निर्मल यादव, पूर्व जिला परिषद दिनेश ठाकुर, राजेश यादव, विजय यादव, महेश यादव, संजय यादव, एलेक्स हंसदा आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जयपुर में राजद के चुनाव कार्यालय का उदघाटन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top