Hot News

October 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

co ck naidu trophy jharkhand vs punjab match draw : पंजाब के खिलाफ झारखंड को खेलना पड़ा फॉलोऑन, मैच ड्रॉ

जमशेदपुर. झारखंड और पंजाब के बीच कीनन स्टेडियम में स्पोर्ट्सा गया कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का चार दिवसीय मैच ड्रॉ रहा. पहली पारी में पंजाब की टीम ने 227 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की. पंजाब की टीम को दस व झारखंड को पांच अंक मिले. मैच के अंतिम दिन पंजाब की पहली पारी 494 रन के जवाब में झारखंड की पहली पारी 267 रन पर सिमट गयी. झारखंड को इस तरह फॉलोऑन का आमना करना पड़ा. फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में झारखंड की टीम ने बिना विकेट गंवाये पांच रन बनाए. इसके बाद अंपायर ने मैच ड्रॉ की घोषणा कर दी. झारखंड का अगला मैच दो नवंबर से वडोदरा में बड़ौदा से होगा. संक्षिप्त स्कोर पंजाब पहली पारी 449, झारखंड पहली पारी 267, झारखंड दूसरी पारी 5/0. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post co ck naidu trophy jharkhand vs punjab match draw : पंजाब के खिलाफ झारखंड को स्पोर्ट्सना पड़ा फॉलोऑन, मैच ड्रॉ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Chunav 2025 : ब्राह्मणों को देश से निकालने वाले विधायक को RJD ने पार्टी से निकाला, अन्य नेताओं पर भी गिरी गाज

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल ने अपने 10 बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इनमें एक नाम रोहतास के डेहरी से विधायक फतेह बहादुर का भी है. बुधवार देर शाम नोटिफिकेशन जारी करके पार्टी ने बताया कि महागठबंधन के उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने के आरोप में इन नेताओं को राजद से 6 साल के लिए बाहर निकाला जा रहा है.  इन नेताओं को पार्टी ने निकाला  पार्टी ने जिन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है उनमें फतेह बहादुर सिंह, विधायक, डेहरी, सतीश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष, राजद, नालंदा, मो0 सैययद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां बिहार शरीफ, मो0 गुलाम जिलानी वारसी, पूर्व विधायक, कांटी, मो0 रियाजुल हक राजू, पूर्व विधायक, गोपालगंज, अमोद कुमार मंडल, प्रदेश महासचिव, राजद, पूर्णियां, विरेन्द्र कुमार शर्मा, क्रियाशील सदस्य सिंहेश्वर, ई0 प्रणव प्रकाश, क्रियाशील सदस्य, मधेपुरा, जिप्सा आनंद, प्रदेश महासचिव, स्त्री प्रकोष्ठ सह जिला परिषद सदस्य भोजपुर और राजीव रंजन उर्फ पिंकू, राजद नेता, क्रियाशील सदस्य, भोजपुर का नाम शामिल है.  क्या है आरोप राजद की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में लिखा गया है, “बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत उम्मीदवारों के विरूद्ध निम्नलिखित पार्टी के साथियों के द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में या राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत उम्मीदवार के विरूद्ध दल विरोधी आचरण, क्रियाकलाप एवं प्रतिकूल सक्रिय गतिविधियां करने के बारे में पार्टी के राज्य मुख्यालय को प्राप्त अधिकृत सूचना के आधार पर पार्टी के निम्नलिखित नेताओं/कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है.”  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें अब तक  38 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला  यह कोई पहली बार नहीं है जब आरजेडी ने बागियों पर इतनी बड़ी कार्रवाई की है. कुछ ही दिन पहले पार्टी ने दो मौजूदा विधायकों और स्त्री मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जायसवाल समेत 27 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था. आज की कार्रवाई को मिलाकर अब तक कुल 38 बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है. ये सभी नेता या तो पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे या फिर विरोधी खेमे का समर्थन कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : Bihar Chunav 2025 : वोट मांगने गए NDA प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, विधायक ने RJD समर्थकों पर लगाया आरोप The post Bihar Chunav 2025 : ब्राह्मणों को देश से निकालने वाले विधायक को RJD ने पार्टी से निकाला, अन्य नेताओं पर भी गिरी गाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संभाली लोकतंत्र की जिम्मेदारी, रजनी मुरलीगंज व सिंहेश्वर में चला मतदाता जागरूकता अभियान

मधेपुरा. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता के तहत जिले के मुरलीगंज प्रखंड के रजनी पंचायत व सिंहेश्वर प्रखंड के वार्ड संख्या 12 में स्वच्छता कर्मियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों ने घर-घर जाकर ग्रामीण समुदाय को मतदान के महत्व से अवगत कराया तथा आगामी छह नवंबर 2025 को होने वाले मतदान में 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की. इस दौरान लोगों को प्रेरित करने हेतु आकर्षक नारे लगाए गये. “मतदान हमारा अधिकार है, इसका करें हम उपयोग सार्थक “पहले मतदान, फिर जलपान-यही है सच्चे नागरिक की पहचान. स्वच्छता कर्मियों ने संदेश दिया कि जैसे सफाई से समाज सुंदर बनता है, वैसे ही मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है. ग्रामीणों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और शपथ ली कि वे मतदान के दिन अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करेंगे. इस पहल का उद्देश्य मतदाता भागीदारी को बढ़ाना एवं स्वच्छ लोकतंत्र के निर्माण में जनसहयोग सुनिश्चित करना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संभाली लोकतंत्र की जिम्मेदारी, रजनी मुरलीगंज व सिंहेश्वर में चला मतदाता जागरूकता अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जागरूकता से ही मानव तस्करी पर लग सकता है रोक

– सातनपट्टी पंचायत के नरपतपट्टी में एसएसबी ने जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन – किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना सुरक्षा बलों को देने के लिए किया गया प्रेरित रतनपुर. बसंतपुर प्रखंड के सातनपट्टी पंचायत के नरपतपट्टी में एसएसबी ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इसका उद्देश्य ग्रामीणों को मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराई के प्रति सजग और सतर्क बनाना था. कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक (स्त्री) भावना ने ग्रामीणों एवं जवानों को बताया कि मानव तस्करी क्या होती है, यह किस प्रकार से की जाती है और इससे बचाव के कौन-कौन से उपाय अपनाए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जागरूकता ही इस अपराध को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है. कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि सीमा क्षेत्र में ऐसे जागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों को सतर्क करना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना सुरक्षा बलों को देने के लिए प्रेरित करना है, ताकि मानव तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके. मौके पर मुखिया चंदन राम, सहायक कमांडेंट जगत्तेर सिंह, सउपनि/सा हिंदुस्तान भूषण, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, ओमप्रकाश झा, उमेश साह, उपेंद्र साह, दिनेश साह, कामेश्वर पासवान, दिनेश मेहता, लक्ष्मण मेहता, रामजी मेहता, बबीता देवी, संगीता देवी, भुटनी देवी, रामचंद्र राम, आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जागरूकता से ही मानव तस्करी पर लग सकता है रोक appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

कैंडल मार्च के जरिए दिया मतदाता जागरूकता का संदेश 

समाहरणालय से पटेल मैदान तक गूंजे नारे – “पहले मतदान, फिर जलपान” नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मतदाताओं में जागरूकता फैलाने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार बुधवार को समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से एक भव्य कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वीप (SVEEP) अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व नोडल पदाधिकारी सह एनडीसी रजनीश कुमार राय एवं डीपीओ आईसीडीएस ने संयुक्त रूप से किया। कैंडल मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर पटेल गोलंबर होते हुए पटेल मैदान तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने भाग लिया और “लोकतंत्र के पर्व में सबकी भागीदारी”, “मतदान है हमारा अधिकार” जैसे नारों से शहर का माहौल मतदाता जागरूकता के संदेशों से गूंज उठा। मौके पर स्वीप कोषांग से संबंधित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतिभागियों के हाथों में जलती हुई मोमबत्तियाँ और हाथों में तख्तियाँ लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना और आम नागरिकों को लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना था।

समस्तीपुर

मधुबनी चित्रकला में सजा ‘स्वीप’ लोगो का अनावरण, मतदाता जागरूकता में समस्तीपुर की अनोखी पहल 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा – मतदान राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा उत्सव है नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। आगामी 6 नवंबर को प्रस्तावित बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को रचनात्मक स्वरूप देते हुए बुधवार को समाहरणालय सभागार में स्वीप लोगो का अनावरण किया गया। यह अनावरण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के दिशा-निर्देशन में किया गया। स्वीप आइकॉन कुंदन कुमार द्वारा तैयार यह विशेष लोगो पारंपरिक मधुबनी चित्रकला शैली में निर्मित है, जो बिहार की सांस्कृतिक पहचान के साथ मतदाता जागरूकता का सशक्त संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान स्वीप नोडल पदाधिकारी सह एनडीसी रजनीश कुमार राय, डीपीओ आईसीडीएस सुनीता कुमारी, और सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सोनाली सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे और सभी ने संयुक्त रूप से लोगो का अनावरण किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि यह लोगो मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति प्रेरित करेगा। “मतदान देना केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का प्रतीक है,” उन्होंने कहा कि यह लोगो जन-जागरूकता सामग्री, प्रचार वाहनों, पोस्टरों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए प्रेरित हों। मधुबनी कला के माध्यम से तैयार यह अनूठा लोगो जिले की सृजनात्मक सोच और लोकतंत्र के प्रति गहरी निष्ठा का प्रतीक बन गया है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 6 नवंबर को अवश्य मतदान करें और अपने मत से लोकतंत्र को और सशक्त बनाएं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाइवा-डंपरों पर फायरिंग मामले में राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार, हथियार बरामद

पिपरवार. पिपरवार की राजधर साइडिंग व एनटीपीसी टंडवा में हाइवा डंपरों पर फायरिंग मामले में पिपरवार पुलिस ने राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 7.65 एमएम के दो पिस्टल, 10 कारतूस, तीन मोबाइल फोन व गिरोह का हस्तलिखित पोस्टर बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में टंडवा थाना क्षेत्र के कामता निवासी असजद रजा (21), ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के पुरियो निवासी शाहजहां अंसारी (21), पिपरवार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी महफूज आलम उर्फ लालू (25) व रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड़ निवासी गुलजार अंसारी उर्फ राजू (23) का नाम शामिल है. टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने पिपरवार थाना में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चतरा एसपी को मंगलवार रात कारो मैदान के आसपास राहुल सिंह गिरोह के सदस्यों की किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एक जगह एकत्र होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन व उनकी गिरफ्तारी को लेकर टंडवा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामार दल का गठन कर उन्हें हथियार व अन्य सामानो के साथ सफलता पूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया. श्री बरवार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के क्रम में 18 अगस्त को राजधर साइडिंग व 20 सितंबर को एनटीपीसी टंडवा में हाईवा डंपरों में फायरिंग में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है. इनका अमन साहू गैंग के आजाद प्रशासन के नाम पर डंपरों में फायरिंग करने का उद्देश्य भय पैदा कर रंगदारी वसूलना था. बताया कि पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने अपने कई साथियों के नाम बताये हैं. इस संदर्भ में पुलिस द्वारा अनुसंधान कर छापामारी की जा रही है. आरोपियों का आपराधिक इतिहास : पिपरवार पुलिस द्वारा गिरफ्तार राहुल सिंह गिरोह के चार सदस्यों में से दो का आपराधिक इतिहास रहा है. ठाकुरगांव के पुरियो निवासी शाहजहां अंसारी पर ठाकुरगांव, खलारी व कुड्डु व कल्याणपुर निवासी महफूज आलम उर्फ लालू पर चान्हो थाना क्षेत्रों में चोरी, हत्या, रंगदारी, अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज हैं. छापामारी में शामिल पुलिसकर्मी : छापामारी दल में टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम तिवारी, थाना प्रभारी अभय कुमार, अनि अभिमन्यु कुमार, सअनि आदित्य किशोर तिर्की व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 18 अगस्त को राजधर साइडिंग व 20 सितंबर को एनटीपीसी टंडवा में की गयी थी फायरिंग आरोपियों ने अपने कई साथियों के नाम बताये, पुलिस जांच कर रही है डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हाइवा-डंपरों पर फायरिंग मामले में राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार, हथियार बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की बढ़ने लगी परेशानी

सौरबाजार. मौसम का मिजाज बुधवार सुबह से ही बदलने लगा है. सुबह से ही बूंदा-बांदी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. किसान अपने खेतों में धान की लहलहाती फसल से खुश हैं कि अब धान पक कर तैयार है एवं कटनी की तैयारी की जा रही है. कुछ जगहों पर कटनी शुरू भी हो गयी है. ऐसे में बारिश होती है तो किसानों के मंसूबे पर पानी फिर जायेगा. क्षेत्र के किसानों का कहना है कि हमलोगों ने महंगे दामों पर खाद, बीज, मजदूर एवं ट्रैक्टर की जुताई का प्रावधान करके धान की रोपाई की. पहले बारिश नहीं हुई तो मोटर एवं पंपिंग सेट से पटवन कर किसी तरह उसे बचाया. अब जब फसल पक कर तैयार हुई तो बारिश सब कुछ पर पानी फेर रही है. प्रशासन के साथ प्रकृति भी किसानों के साथ नाइंसाफी करने पर तुली हुई है. अभी बारिश होने से धान के फसल को तो नुकसान होगा ही. साथ ही रबी फसल की बुआई में भी देरी होगी एवं उपज प्रभावित होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की बढ़ने लगी परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रशासन बना मूकदर्शक, लोग परेशान

सलखुआ. प्रखंड मुख्यालय स्थित सलखुआ बाजार इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है. सुबह से लेकर देर शाम तक मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती है. दिन के समय ट्रकों के बाजार में प्रवेश कर जाने से स्थिति और भी विकट हो जाती है. लोगों को पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है. बाजार की सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग के कारण बाजार का रास्ता दिन-प्रतिदिन संकरा होता जा रहा है. प्रशासन की अनदेखी से आमजन परेशान हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम की वजह से स्टेशन जाकर ट्रेन पकड़ना, मरीजों को अस्पताल ले जाना या प्रसव पीड़ा से ग्रस्त स्त्रीओं को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद कठिन हो गया है. स्थिति यह है कि कभी-कभी एंबुलेंस तक घंटों फंसी रह जाती है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगायी जाये एवं अतिक्रमण हटाकर बाजार की सड़कों को सुगम बनाया जाये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रशासन बना मूकदर्शक, लोग परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से हो अनुपालन : आयुक्त

आयुक्त ने की चुनाव को लेकर चार जिलों की समीक्षा पूर्णिया. प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक पूर्णिया क्षेत्र पूर्णिया, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्णिया, अररिया, किशनगंज एवं कटिहार के साथ प्रमंडलीय सभागार पूर्णिया में समीक्षा बैठक आहूत की गयी. आयुक्त ने बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिलों द्वारा की गयी अद्मतन तैयारियों में विधि व्यवस्था,मतदान प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं चुनाव से संबंधित विभिन्न तैयारीयों की जिलावार विस्तृत समीक्षा की गयी. आयुक्त द्वारा सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधि व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित की जाए तथा मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत प्रभावी कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया गया. …………. कोसी स्नातक निर्वाचन : निर्वाचक नामावली की तैयारी पर चर्चा पूर्णिया. कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त नेतृत्वक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई. बैठक में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावली की तैयारी पर चर्चा की गयी. बैठक में बताया गया कि दिनांक 30- 09- 25 को इआरओ, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सह आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया द्वारा निर्वाचक नामावली की तैयारी से संबंधित पब्लिक नोटिस प्रकाशित किया गया है. तत्पश्चात ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से प्रपत्र 18 प्राप्त किया जा रहा है. आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06/11/2025 तक है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से हो अनुपालन : आयुक्त appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top