Hot News

November 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pawan Singh से शादी बनी मजबूरी? ज्योति सिंह ने रिश्ते को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘दो बार आया था रिश्ता’

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच अब ज्योति सिंह ने अपने दिल की बात खुलकर रखी है और बताया है कि पवन सिंह से शादी उनकी खुशी नहीं, मजबूरी थी. उन्होंने कहा कि शादी के वक्त वो बहुत डरी हुई थी और खुश नहीं थी. शादी के वक्त खुश नहीं थी ज्योति ज्योति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि जब पवन सिंह का रिश्ता उनके लिए आया था, तब उन्हें किसी सुपरस्टार से शादी करने की कोई एक्साइटमेंट नहीं थी. बल्कि उन्हें डर लग रहा था क्योंकि कई बातें उन्हें साफ तौर पर नहीं बताई गई थी. उन्होंने कहा कि पवन सिंह से शादी करने से पहले ही उन्हें कुछ चीजों पर सफाई चाहिए थी, जो उन्हें कभी नहीं मिली. इसके बावजूद उन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी से शादी की, क्योंकि परिवार की इच्छा के आगे वो कुछ नहीं कह पाई. दो बार आया था रिश्ता ज्योति ने आगे बताया कि पवन सिंह का रिश्ता उनके लिए दो बार आया था. पहली बार तब जब उनकी बड़ी बहन की शादी भी नहीं हुई थी. उस वक्त उनके पिता ने कहा कि “जब तक बड़ी बहनों की शादी नहीं होगी, छोटी की शादी नहीं करेंगे.” बाद में पवन सिंह की शादी नीलम सिंह से हो गई. लेकिन नीलम के निधन के बाद, पवन का रिश्ता फिर से ज्योति के लिए आया और इस बार उनके पिता ने हां कह दी. इसके बाद दोनों की शादी हो गई.   कब शुरू हुई रिश्ते में खटपट? ज्योति पहले भी पवन सिंह पर गैर-संबंधों का आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि पवन होटल में लड़कियों के साथ देखे जाते हैं. वहीं शादी के वक्त पवन का नाम अक्षरा सिंह से भी जुड़ा था. उस समय एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें ज्योति और अक्षरा की बातचीत सुनाई दी थी. बाद में अक्षरा ने भी माना था कि ज्योति से शादी के बाद उन्होंने पवन से रिश्ता खत्म कर लिया. फिर शादी के कुछ ही महीनों बाद पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने आत्महत्या कर ली थी. उस घटना ने पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री को हिला दिया था. ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film: रानी चटर्जी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, ‘हम हई जेठानी’ में दिखा जबरदस्त अंदाज ये भी पढ़ें: Bhojpuri: खेसारी लाल यादव के पत्नी को बहन बनाने वाले बयान पर आगबबूला हुई रानी चटर्जी, पवन सिंह ने भी जमकर साधा निशाना The post Pawan Singh से शादी बनी मजबूरी? ज्योति सिंह ने रिश्ते को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘दो बार आया था रिश्ता’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बल्लियों उछल पड़े ट्रंप, बोले- अमीरों को छोड़कर हर अमेरिकी को देंगे 1 लाख 77 हजार रुपये, जानें ऐसा क्या हो गया?

Donald Trump Tariff Dividend 2000 US Dollar to American: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी नीति के गुणगान करते नहीं थक रहे. उन्होंने रविवार को अपनी टैरिफ (शुल्क) नीति का बचाव करते हुए इसके विरोधियों को मूर्ख कहा. उन्होंने यह भी दावा किया कि शुल्कों ने अमेरिका को दुनिया का सबसे अमीर और सबसे सम्मानित देश बना दिया है, जहां लगभग कोई मुद्रास्फीति नहीं है. उन्होंने स्टॉक मार्केट की तेजी का भी जिक्र किया और साथ ही अमीरों को छोड़कर हर अमेरिकी को 2,000 डॉलर का लाभांश देने का वादा भी कर दिया, जो हिंदुस्तानीय रुपयों में 1,77,358 रुपये के लगभग है. ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब सुप्रीम कोर्ट में उनके ग्लोबल टैरिफ के खिलाफ सुनवाई चल रही है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “जो लोग टैरिफ के खिलाफ हैं, वे मूर्ख हैं! अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर, सबसे सम्मानित देश बन गया है, जहां लगभग कोई महंगाई नहीं है और शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर है. 401k (सेवानिवृत्ति निवेश योजना) अपने सर्वोच्च स्तर पर है.” उन्होंने दावा किया कि अमेरिका “टैरिफ से खरबों डॉलर कमा रहा है,” जिससे वह जल्द ही “अपने 37 ट्रिलियन डॉलर के भारी कर्ज का भुगतान शुरू कर सकेगा.” ट्रंप ने यह भी कहा कि “देश में रिकॉर्ड निवेश आ रहा है, हर जगह नए प्लांट और फैक्ट्रियां बन रही हैं.” उन्होंने यह भी दोहराया कि “कम से कम 2,000 डॉलर प्रति व्यक्ति का लाभांश दिया जाएगा (उच्च आय वाले लोगों को छोड़कर).” हालांकि इस प्रस्तावित भुगतान के बारे में कोई अतिरिक्त विवरण नहीं दिया गया. सुप्रीम कोर्ट में ग्लोबल टैरिफ लगाने पर चल रही सुनवाई ट्रंप की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6 नवंबर से उन ग्लोबल टैरिफों पर सुनवाई शुरू की है, जो ट्रंप के कार्यकाल के दौरान लगाए गए हैं. यह मामला उनकी नीतियों की कानूनी वैधता पर चल रही जांच है. ट्रंप ने लगभग सभी प्रमुख देशों पर टैरिफ की चोट की है. इस समय हिंदुस्तान और चीन सबसे ज्यादा टैरिफ की मार झेल रहे हैं. हिंदुस्तान पर 25% टैरिफ लगा है, जबकि 25% अतिरिक्त टैरिफ रूस से तेल आयात करने के कारण लगाया गया है. ट्रंप की नीति की वजह से हिंदुस्तान को नुकसान हुआ. हिंदुस्तानीय निर्यातों में लगभग 37.5% की गिरावट देखी गई है.  हिंदुस्तान को टैरिफ के कारण झेलना पड़ रहा नुकसान वहीं चीन के खिलाफ 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, हालांकि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात के बाद इसे रोक दिया गया है. हिंदुस्तान को सबसे बड़ा नुकसान टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी, चमड़ा और सी फूड में हुआ है. टैरिफ की वजह से हिंदुस्तानीय उत्पाद अमेरिकी बाजार में महंगे हुए और उन्हें बाजार में प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा है. हिंदुस्तान में ऑर्डर भी कैंसल हो गए हैं, लोगों के रोजगार पर असर पड़ा है. हिंदुस्तान को व्यापार घाटा भी झेलना पड़ सकता है, इसके साथ ही हिंदुस्तान की जीडीपी पर भी असर पड़ सकता है. वहीं अमेरिका में टैरिफ से वसूला गया पैसा ही ट्रंप लोगों में डिविडेंट की तरह बांटने की बात कह रहे हैं. हालांकि यह सारा पैसा अमेरिकी जनता से ही वसूला गया है, क्योंकि बढ़े हुए दाम पर सभी चीजों की खरीद अमेरिकी जनता ने ही किया है.  सुप्रीम कोर्ट में पूछे जा रहे तीखे सवाल वहीं ट्रंप के टैरिफ का यह मामला पिछले कई वर्षों में सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने वाला सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक मामला माना जा रहा है, जिसमें न्यायाधीश यह तय कर रहे हैं कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़े पैमाने पर वैश्विक व्यापारिक साझेदारों पर टैरिफ लगाते समय कानूनी रूप से कार्य किया था. ट्रंप ने अपने कार्यकारी आदेश से टैरिफ की घोषणा कर दी. उन्होंने इस दौरान आपातकाल में प्रयोग किए जाने वाले अधिकार का उपयोग किया. सामान्य समय में यह अधिकार सीनेट के पास है. इस मामले में तीन निचली अदालतों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ फैसला सुनाया था. वहीं सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान, ट्रंप के वकीलों को न्यायाधीशों एमी कोनी बैरेट, नील गोरसच और ब्रेट कैवनॉ के कड़े प्रश्नों का सामना करना पड़ा. जस्टिस बैरेट ने प्रशासन द्वारा एक संघीय कानून का उपयोग कर अधिक शुल्क लगाने पर सवाल उठाया और पूछा कि “सभी देशों पर ‘पारस्परिक टैरिफ’ क्यों लागू किए गए.” वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट भी सुनवाई में मौजूद थे और उन्होंने कहा कि प्रशासन इस स्थिति को “आर्थिक आपातकाल” के रूप में देख रहा है. हालांकि ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट में इस साल लगभग हर मामले में क्लीन चिट मिल गई है. बीते दिनों पासपोर्ट में केवल दो लिंगों को मान्यता देने वाले उनके फैसले पर इसी कोर्ट ने मुहर लगाई थी.  ये भी पढ़ें:- खत्म होने वाला अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा शटडाउन, डोनाल्ड ट्रंप बोले- डेमोक्रेट्स समझ गए… मिल सकता है सपोर्ट S-400 पर निशाना! मॉस्को में पकड़ा गया ISI का जासूस, मिलिट्री टेक्नोलॉजी की चोरी में फेल हुआ पाकिस्तानी मिशन BBC के दो टॉप अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, खुश डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भ्रष्ट और बेईमान… लोकतंत्र के लिए भयानक The post बल्लियों उछल पड़े ट्रंप, बोले- अमीरों को छोड़कर हर अमेरिकी को देंगे 1 लाख 77 हजार रुपये, जानें ऐसा क्या हो गया? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

HTET Result: हरियाणा टीईटी परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, सिर्फ 14% हुए पास 

HTET Result Out: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में करीब 47 हजार कैंडिडेट्स पास हुए हैं. इस बार का Passing Percentage 14 प्रतिशत रहा. रिजल्ट कैसे और कहां देखें, ये जानने के लिए पूरी समाचार पढ़ें.  इन डिटेल्स की मदद से देखें रिजल्ट  ऐसे कैंडिडेट्स जो हरियाणा शिक्षक पात्रता (Haryana TET Exam) परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं, जिसका पता है bseh.org.in. रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी जरूरी जानकारी के मदद से आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.  HTET Result Steps To Check: कैसे देखें परिणाम?  सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.  यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें.  अब लेवल -1 या लेवल-2 या लेवल-3 के विकल्प को चुनें. इसके बाद क्रेडेंशियल्स डालें.इतना करते ही रिजल्ट वाला पीडीएफ आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.  Haryana TET Result: कैसा रहा इस बार का परिणाम? लेवल 1 (PRT) परीक्षा: 16.2 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुएलेवल 2 (TGT) परीक्षा: 16.4 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुएलेवल 3 (PGT) परीक्षा: 9.6 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए Haryana TET Exam Date: कब हुई थी परीक्षा? हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का आयोजन 30 जुलाई 2025 और 31 जुलाई 2025 को किया गया था. इस परीक्षा में करीब 3 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. यह भी पढ़ें- WBP Constable Admit Card Out: पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें Download The post HTET Result: हरियाणा टीईटी परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, सिर्फ 14% हुए पास  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chana Dal Chaat Recipe: चाय के साथ बनाना चाहते हैं इंस्टेंट कुछ चटपटा, ट्राई करें चना दाल चाट 

Chana Dal Chaat Recipe: चना दाल से बना तड़का, पकौड़ा और सब्जी तो अपने घर पर खूब बनाया होगा, लेकिन आज हम आपको चना दाल से इंस्टेंट चाट बनाने के बारे में बताएंगे. जी हां, चना दाल चाट बहुत चटपटी रेसिपी है जिसे आप कम समय में आसानी से मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत और सामग्री की जरूरत नहीं है. इसका स्वाद इतना लाजवाब और चटपटा होता है कि हर कोई इसे खाने के बाद फैन बन जाएगा. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.  चना दाल चाट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? (How to Make Chana Dal Chaat At Home) चना दाल – 1 कप  धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच (कटी हुई) नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – छोटा चम्मच चाट मसाला – छोटा चम्मच काला नमक – स्वादानुसार नमक – स्वादानुसार टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ) प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ) खीरा – आधा  (बारीक कटा हुआ) हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई) यह भी पढ़ें: Dahi Makhana Chaat Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं स्वादिष्ट दही मखाना चाट, नोट करें आसान रेसिपी यह भी पढ़ें: Roasted Chana: बिना तेल घर पर आसानी से बनाएं हेल्दी चना स्नैक्स चना दाल चाट बनाने की विधि क्या है? सबसे पहले चना दाल को अच्छे से धोकर एक कुकर में पानी और नमक डालकर 3 सीटी आने तक उबाल लें.  अब इसे पानी से निकालकर थोडा ठंडा होने दें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में ठंडी दाल, प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, और धनिया डालें. फिर नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, और नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें.  इसे एक कटोरी में निकालकर सर्व करें और स्वाद का मजा लें.  यह भी पढ़ें: Sabudana Ke Pakode: बेसन नहीं, इस बार बारिश में ट्राई करें साबूदाने के पकौड़े यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली The post Chana Dal Chaat Recipe: चाय के साथ बनाना चाहते हैं इंस्टेंट कुछ चटपटा, ट्राई करें चना दाल चाट  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Crime Story : अजय देवगन की फिल्म दृश्यम देखकर बनाया मर्डर का प्लान, जानें क्या हुआ फिर

Crime Story : पुणे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यह किसी बॉलीवुड मूवी की स्टोरी जैसा लग रहा है. यहां एक शख्स ने पिछले महीने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, उसके शव को अस्थायी भट्टी में जलाया. इसके बाद फिर पुलिस स्टेशन जाकर बार-बार उसे खोजने का नाटक करता रहा ताकि जांच को गुमराह किया जा सके. हत्या के बाद उसने दूसरे व्यक्ति को पत्नी के मोबाइल से मैसेज भेजे, ताकि ऐसा लगे कि उसकी पत्नी का किसी और से रिश्ता था. पुलिस ने अब पूरे मामले का खुलासा किया है. दृश्यम चार बार देखकर हत्या का प्लान बनाया इस संबंध में ndtv.com ने समाचार प्रकाशित की है. पुलिस की जांच ने उसका पूरा प्लान बिगाड़ दिया. पकड़े जाने के बाद उसने बताया कि उसने अजय देवगन की फिल्म दृश्यम चार बार देखकर हत्या का प्लान बनाया. आरोपी का नाम समीर जाधव है और उसकी पत्नी का नाम अंजलि समीर जाधव (38) था, जो एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी. दोनों की शादी 2017 में हुई थी. समीर के पास ऑटोमोबाइल डिप्लोमा था और वह अपना गैराज चलाता था. वे पुणे के शिवणे इलाके में रहते थे और उनके दो शिशु थे. पत्नी की कर दी गला दबाकर हत्या आरोपी ने पुलिस को बताया कि 26 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी को एक गोदाम में ले गया, जिसे वह किराए पर लिए हुए था. उसने पत्नी से कहा कि वह उसे नया गोदाम दिखाने ले जा रहा है. लेकिन अंदर पहुंचते ही उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. उसने पहले ही वहां एक लोहे की भट्टी बना रखी थी ताकि सबूत मिटा सके. समीर जाधव ने पत्नी के शव को उसी भट्टी में जला दिया और राख को पास की नदी में फेंक दिया. घटना के समय उनके शिशु दिवाली की छुट्टियों में अपने गांव गए हुए थे. आरोपी का किसी और स्त्री से संबंध था शुरुआत में पुलिस को लगा कि समीर जाधव ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे उसकी वफादारी पर शक था. लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि खुद समीर का किसी और स्त्री से संबंध था. अपने प्लान को मजबूत करने और पत्नी के चरित्र पर शक का माहौल बनाने के लिए उसने अंजलि के फोन से अपने एक दोस्त को “आई लव यू” का मैसेज भेजा और फिर खुद ही उस मैसेज का जवाब दिया, ताकि झूठा सबूत तैयार हो सके. हत्या के बाद समीर जाधव खुद पुलिस थाने गया और अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. वह बार-बार पुलिस स्टेशन जाकर पूछता रहा कि उसकी लापता पत्नी मिली या नहीं…लेकिन उसका यह नाटक पुलिस ने पकड़ लिया. डीसीपी सांभाजी कदम ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल जांच और समीर के बार-बार के सवालों के आधार पर मामला सुलझा लिया. उसके बयानों और सबूतों में फर्क मिलने पर कड़ी पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसे फिल्म दृश्यम देखकर मर्डर का प्लान बनाया. The post Crime Story : अजय देवगन की फिल्म दृश्यम देखकर बनाया मर्डर का प्लान, जानें क्या हुआ फिर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खत्म होने वाला अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा शटडाउन, डोनाल्ड ट्रंप बोले- डेमोक्रेट्स समझ गए… मिल सकता है सपोर्ट

Donald Trump on America shutdown: पिछले 40 दिनों से अमेरिका में शटडाउन चल रहा है. यह अमेरिका के इतिहास में चला सबसे लंबा शटडाउन है. इसकी वजह से अमेरिका में कई प्रशासनी सेवाओं में बाधा पहुंची, इनमें सबसे ज्यादा नुकसान हवाई परिवहन को हुआ है. 1 महीने से वेतन न मिलने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोलर काम पर आना बंद कर चुके हैं. रविवार को इसकी वजह से 2100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबकि 7000 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई. हालांकि अब अमेरिकी सीनेट में चल रही तनातनी समाप्त होने की ओर बढ़ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रशासन का शटडाउन जल्द ही खत्म होने वाला है. सीनेटर रविवार को अवकाश से लौटकर एक दुर्लभ वीकेंड सत्र में शामिल हुए.  सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक आठ डेमोक्रेटिक सीनेटरों के एक समूह ने सीनेट के रिपब्लिकन नेताओं और व्हाइट हाउस के साथ एक समझौता कर लिया है, जिसके तहत प्रशासन को दोबारा खोला जाएगा. इसके बदले में भविष्य में अफोर्डेबल केयर (Affordable Care) सब्सिडी को बढ़ाने पर वोटिंग कराई जाएगी. वे उस स्पेंडिंग बिल पर वोट करने की तैयारी में हैं, जिसे प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) ने पारित किया है और जिसका उद्देश्य प्रशासन को दोबारा खोलना है. ट्रपं प्रशासन द्वारा पेश किए गए बिल पर सीनेट में दो बार वोटिंग हुई थी, लेकिन दोनों बार जरूरी वोट न जुटा पाने के कारण यह गिर गया. रिपबल्किन पार्टी ने 21 नवंबर तक वर्तमान स्तर का धन मुहैया कराने के लिए अल्पकालिक उपाय पेश किया था, लेकिन डेमोक्रेट्स ने इससे इनकार कर दिया था. इसके बाद प्रशासन ने शटडाउन का फैसला किया. ट्रंप प्रशासन को कितने वोट चाहिए? प्रशासन को पुनः चालू करने के इस प्रयास के लिए सीनेट में 60 वोटों की आवश्यकता होगी, ताकि बिल पर आगे की प्रक्रिया शुरू हो सके. यह प्रस्ताव रिपबल्किन और डेमोक्रेट्स दोनों दलों के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए दलीय सहयोग प्रयास (बाईपार्टिसन) का केंद्र बन गया है. वोट से पहले सीनेट में एक समझौता हो गया है. कम से कम आठ डेमोक्रेट सीनेटर इस फंडिंग प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं. यह प्रगति कई दिनों की गोपनीय वार्ताओं का परिणाम है, जो सीनेट रिपब्लिकन, मध्यमार्गी डेमोक्रेट्स और व्हाइट हाउस के बीच हुईं. कैसे बनी मुद्दों पर सहमति? सीनेट मेजॉरिटी लीडर जॉन थ्यून एक ऐसी रणनीति बना रहे हैं जिसके तहत हाउस द्वारा पारित प्रस्ताव (रिजॉल्यूशन) को आगे बढ़ाकर उसमें एक व्यापक एप्रोप्रियेशन पैकेज जोड़ा जाएगा. इसे मिनीबस कहा जाता है, जिससे प्रशासन की फंडिंग को लंबे समय के लिए बढ़ाया जा सके. रविवार को सीनेट की एप्रोप्रियेशन कमेटी ने तीन दीर्घकालिक खर्च विधेयकों का मसौदा जारी किया, जो रिपब्लिकन योजना के मूल में हैं. सीएनएन के अनुसार यह समझौता कथित तौर पर जॉन थ्यून, व्हाइट हाउस और तीन पूर्व गवर्नरों, डेमोक्रेट सीनेटर- जीन शाहीन, मैगी हसन (न्यू हैम्पशायर से) और स्वतंत्र सीनेटर एंगस किंग (मेन से) के बीच हुआ. ट्रंप ने कहा- डेमोक्रेट्स समझ गए इस समझौते के तहत डेमोक्रेट्स को भविष्य में स्वास्थ्य बीमा टैक्स क्रेडिट (हेल्थ इंश्योरेंस टैक्स क्रेडिट) बढ़ाने पर वोट करने का अवसर भी मिलेगा, जो उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग थी. रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई कि प्रशासनी शटडाउन समाप्त होने के करीब है. उन्होंने कहा, “ऐसा लग रहा है कि हम शटडाउन को खत्म करने के बहुत करीब हैं. हमने कभी कैदियों या हमारे देश में आने वाले अवैध प्रवासियों को कोई बड़ी राशि देने पर सहमति नहीं दी और मेरा मानना है कि डेमोक्रेट्स यह बात समझ गए हैं. ऐसा लग रहा है कि शटडाउन का अंत नजदीक है आप इसे बहुत जल्द जान लेंगे.” .@POTUS: “It looks like we’re getting close to the shutdown ending. You’ll know very soon.” pic.twitter.com/Qp2qR1DeaF — Rapid Response 47 (@RapidResponse47) November 10, 2025 सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समझौते में प्रशासन की फंडिंग को जनवरी तक बढ़ाने के लिए एक अस्थायी स्टॉपगैप उपाय शामिल है, जिसमें महत्वपूर्ण संघीय एजेंसियों के लिए फंडिंग से जुड़ा एक बड़ा एप्रोप्रियेशन पैकेज शामिल होगा. एक रिपब्लिकन सहयोगी के हवाले से बताया गया कि सीनेट में वोटिंग रविवार रात स्थानीय समयानुसार 8:30 से 9 बजे के बीच हो सकती है. डेमोक्रेट्स ने प्रस्ताव पर की चर्चा रविवार रात तक सीनेट के डेमोक्रेटिक नेता इस समझौते का सार्वजनिक रूप से समर्थन नहीं कर रहे थे और बंद कमरे में चर्चा जारी रखे हुए थे. वहीं हाउस डेमोक्रेट्स ने इस प्रस्ताव पर तीखी आलोचना की और सोमवार को अपनी पार्टी बैठक (कॉकस मीटिंग) बुलाने की योजना बनाई है.  प्रस्ताव कैसे होगा पारित? अगर यह प्रस्ताव पारित होता है, तो पहले सीनेट में हाउस द्वारा पारित अस्थायी बिल पर वोट होगा, जिसके लिए कम से कम आठ डेमोक्रेट्स का समर्थन जरूरी होगा. इसके बाद इसमें विस्तृत फंडिंग पैकेज जोड़ा जाएगा और इसे अंतिम मंजूरी के लिए दोबारा हाउस में भेजा जाएगा. जब दोनों सदन इसे पारित कर देंगे, तब यह विधेयक राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए जाएगा, जिससे एक महीने से अधिक समय से ठप पड़े संघीय विभागों का कामकाज दोबारा शुरू हो सकेगा. हालांकि पूरा यह संसदीय प्रक्रिया पूरी होने में कुछ और दिन लग सकते हैं. ये भी पढ़ें:- S-400 पर निशाना! मॉस्को में पकड़ा गया ISI का जासूस, मिलिट्री टेक्नोलॉजी की चोरी में फेल हुआ पाकिस्तानी मिशन BBC के दो टॉप अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, खुश डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भ्रष्ट और बेईमान… लोकतंत्र के लिए भयानक शेख हसीना प्रशासन गिराने में शामिल था अमेरिकी एनजीओ, बड़ा परिवार और एक एजेंसी, पूर्व मंत्री का खुलासा The post खत्म होने वाला अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा शटडाउन, डोनाल्ड ट्रंप बोले- डेमोक्रेट्स समझ गए… मिल सकता है सपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ठंडक ने दी दस्तक, जू व पार्कों में बढ़ रही पर्यटकों की भीड़, ग्लास ब्रिज व बोटिंग का आनंद ले रहे लोग

Bihar Tourism: बिहार में ठंड की दस्तक के साथ पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है. पटना जू से लेकर राजगीर जू सफारी तक पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. इन दिनों राजगीर जू सफारी व नेचर सफारी में ‘प्रायोरिटी पैकेज’ की मांग तेजी से बढ़ी है. इस पैकेज के तहत पर्यटक एक ही टिकट से जू सफारी और नेचर सफारी की सभी प्रमुख गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं. प्राकृतिक सौंदर्य का उठा रहे लुत्फ पटना जू में भी रविवार को रिकॉर्ड तोड़ भीड़ देखने को मिली. यहां एक दिन में 13 हजार से भी अधिक लोगों ने भ्रमण किया. पार्कों में घूमने और प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक परिवार सहित पहुंच रहे हैं. बता दें कि, इको पार्क में रविवार को आठ हजार से अधिक लोग पहुंचे. इसमें 5585 व्यस्क, 1556 शिशु, 1068 मॉर्निंग वॉकर आदि शामिल हैं. यहां पर्यटक बोटिंग का भी लुफ्त उठा रहे हैं. पटना जू पहुंचे 13 हजार पर्यटक पटना जू में रविवार को रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे. कुल 13,327 लोगों ने जू भ्रमण किया, जिससे जू प्रशासन को एक दिन में 7 लाख 02 हजार 910 रुपये की आमदनी हुई. इसमें गेट टिकट, मछलीघर, बोटिंग, चिल्ड्रन पार्क और सॉवेनियर शॉप की कमाई शामिल है. थ्रीडी थिएटर को मुफ्त रखा गया था, जहां 702 लोगों ने शो देखा. प्रशासन के अनुसार, ठंड के मौसम में जू घूमने आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. परिवार और बच्चों के लिए यह प्रमुख पिकनिक स्थल बन चुका है. राजगीर जू सफारी में बढ़ी प्रायोरिटी पैकेज की मांग राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी में प्रशासन द्वारा शुरू किया गया प्रायोरिटी पैकेज पर्यटकों की पहली पसंद बन गयी है. वयस्कों के लिए दो हजार रुपये और बच्चों के लिए एक हजार रुपये की दर से उपलब्ध यह पैकेज पर्यटकों को जू सफारी, नेचर सफारी, ग्लास ब्रिज, जिप बाइकिंग, आर्चरी, राइफल शूटिंग जैसे रोमांचक अनुभव एक साथ प्रदान करता है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें लंबी कतार से मुक्ति इस पैकेज के तहत टिकटधारकों को लंबी कतार में नहीं लगना पड़ता और सभी सुविधाएं एक टिकट पर मिलती है. हर दिन केवल 40 टिकट ही उपलब्ध हैं, जिससे इसकी मांग और बढ़ गयी है. राजगीर जू सफारी के निदेशक राम सुन्दर एम बताते हैं कि यह योजना विशेष रूप से परिवारों और विदेशी पर्यटकों के लिए उपयोगी साबित हो रही है. इसे भी पढ़ें: Bihar Train News: बिहार से इन रूटों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को होगा फायदा, जानें रूट और टाइमिंग The post ठंडक ने दी दस्तक, जू व पार्कों में बढ़ रही पर्यटकों की भीड़, ग्लास ब्रिज व बोटिंग का आनंद ले रहे लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Roasted Amla Chutney Recipe: भुने आंवले से बनाएं स्वादिष्ट चटनी, इम्यूनिटी बढ़ाने का स्वादिष्ट तरीका

Roasted Amla Chutney Recipe: वैसे तो आवले की चटनी कई तरह से बनाई जाती है कई लोग इसे कच्चे आवले से तैयार करते है तो कुछ उबालकर चटनी बनाते है और हर एक चटनी का स्वाद अलग लेकिन लाजवाब होता है – इसके अलावा आप एक और तरह से आप आवले की चटपटी चटनी बना सकते है – आवले को भूनकर. सर्दियों में रखें इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग – खाएं भुने आंवले की ये हेल्दी चटनी आंवला जो कि विटामिन C से भरपूर होता है और सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है. इस बार ट्राइ करें भुने हुएं आंवला की चटनी रेसिपी. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. Roasted Amla Chutney Recipe: भुने हुएं आमला की चटनी कैसे बनाएं? पढ़ें पुरी रेसिपी भुना आंवला चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री How to make roasted amla chutney for immunity at home आंवला – 6 से 8 (मध्यम आकार के) हरी मिर्च – 2 अदरक – 1 इंच का टुकड़ा लहसुन – 3 से 4 कलियाँ धनिया पत्ते – एक मुट्ठी नमक – स्वादानुसार भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच तेल – 1 छोटा चम्मच Roasted Amla Chutney Recipe: भुने हुएं आवले की चटनी बनाने की आसान रेसिपी Roasted amla chutney recipe सबसे पहले आंवलों को अच्छे से धोकर सुखा लें. अब इन्हें हल्का सा तेल लगाकर तवे या कढ़ाही पर भूनें – अगर आपके पास मिट्टी से बने चूल्हे की गरम राख हो तो बेस्ट रहेगा. जब तक कि ये हल्के सुनहरे न हो जाएं. ठंडा होने पर इनके बीज निकाल दें. मिक्सर जार में भुना आंवला, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और धनिया पत्ते डालें. थोड़ा सा पानी डालकर दरदरी चटनी पीस लें. अब इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें. यह भुना आंवला चटनी पराठों, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ सर्व करें. इसका खट्टा-मीठा और हल्का स्मोकी स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. यह चटनी इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और स्किन के लिए फायदेमंद होती है. सर्दियों में इसे डाइट में जरूर शामिल करें. Also Read: Amla Barfi Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और सेहतमंद मिठाई – आंवले की बरफी आवले की चटनी कितनी तरह से बना सकते हैं? आवले की चटनी तीन तरीकों से बनाई जा सकती है –भूनकर: इसमें आंवले को हल्का भूनकर स्मोकी फ्लेवर दिया जाता है.कच्चे आंवले से: बिना पकाए आंवले को पीसकर ताजगी भरा स्वाद मिलता है.उबालकर: आंवले को उबालकर चटनी बनाने से इसका खट्टापन कम हो जाता है. भुने हुए आंवले को खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? भुना आंवला शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है –इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है.पाचन तंत्र को सुधारता है.बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है.सर्दी-जुकाम से बचाव करता है.शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है. Also Read: Amla Vadi – Salted Amla Candy Recipe: रोजाना खाएं आमला वड़ी और पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त -जानें स्वादिष्ट आंवला वड़ी की रेसिपी Also Read: Amla Launji Recipe: जानें कैसे बनाएं खट्टी-मीठी आंवला लौंजी – सफर में ले जानें के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन Also Read: Amla Pickle Recipe without Boiling: बिना उबाले आंवले का अचार कैसे बनाएं पंजाबी स्टाइल में? पढ़ें ये रेसिपी The post Roasted Amla Chutney Recipe: भुने आंवले से बनाएं स्वादिष्ट चटनी, इम्यूनिटी बढ़ाने का स्वादिष्ट तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

200MP कैमरा के साथ आने वाला है Samsung Galaxy S26 Ultra, जानिए डिजाइन, लॉन्च डेट से लेकर सब कुछ

Samsung अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी के इस नए मॉडल से जुड़े कई लीक सामने आ रहे हैं, जिसमें डिजाइन से लेकर काफी फीचर्स के बारे में पता चला है. लीक से पता चला है कि इस बार Galaxy S26 Ultra के बैक पैनल में यूजर्स को एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं लीक्स के अनुसार कंपनी के नए मॉडल Galaxy S26 Ultra के लॉन्च टाइम से लेकर उसके फीचर्स और बाकी सारी जानकारी. कब लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy S26 Ultra? Economic Times की एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ कोरिया बेस्ड टेक कंपनी Samsung अपने फ्लैगशिप मॉडल्स को जनवरी में लॉन्च करता है. ऐसे में अगर कंपनी अपने इस रूल बुक को फॉलो करती है, तो जनवरी 2026 में ग्लोबल मार्केट में Samsung अपना नया मॉडल Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर सकता है. हालांकि, हिंदुस्तानीय यूजर्स को मार्च 2026 तक का इंतजार करना पड़ सकता है. Samsung Galaxy S26 Ultra का कैसा हो सकता है डिजाइन? Galaxy S26 Ultra का डिजाइन पुराने मॉडल Galaxy S25 Ultra से मिलता-जुलता है. हालांकि, Galaxy S26 Ultra के कैमरा मॉड्यूल में बदलाव देखने को मिल सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले होगा. टिपस्टर लीक के अनुसार, फोन में राउंड एजेस के साथ फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है. Samsung Galaxy S26 Ultra का कैसा हो सकता है कैमरा? Samsung Galaxy S26 Ultra के बैक पैनल में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 200MP प्राइमरी शूटर, 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर और 10MP टेलीफोटो शूटर लेंस मिल सकता है. इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12MP का फ्रंट सेंसर भी कंपनी दे सकती है. Samsung Galaxy S26 Ultra में कैसा होगा प्रोसेसर? Samsung Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का लेटेस्ट पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर हो सकता है, जो 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करेगा. ऐसे में यह कॉम्बिनेशन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हेवी एप्लीकेशन को सपोर्ट करेगा. वहीं, बैटरी को लेकर किसी तरह की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. यह भी पढ़ें: iQOO 15 की लॉन्च नवंबर में कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से होगा लैस यह भी पढ़ें: पावरफुल चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ जल्द आ रहा Realme GT 8 Pro, कंपनी ने कर दिया लॉन्च डेट कंफर्म यह भी पढ़ें: पुराने फोन को कुछ दिन और झेल लीजिए, नवंबर में आ रहे ये धाकड़ स्मार्टफोन्स, लिस्ट में Moto-OnePlus भी शामिल The post 200MP कैमरा के साथ आने वाला है Samsung Galaxy S26 Ultra, जानिए डिजाइन, लॉन्च डेट से लेकर सब कुछ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chicken Wrap Recipe: ठंड के मौसम में कुछ खाएं कुछ हटके, घर पर ट्राई करें मसालेदार विंटर चिकन रैप रेसिपी

Chicken Wrap Recipe: सर्दी के मौसम में लोगों को कुछ गर्म, स्वादिष्ट, कुछ चटपटा खाने के मन होने लगता है. ऐसे में लोग चिकन को किस भूल सकते हैं. चिकन सर्दी के मौसम में खाने वाली सबसे कमाल की चीज होती है. चिकन को आप कई तरह से बनाकर खा सकते हैं. अक्सर बाहर मिलने वाला चिकन रैप लोगों को बेहद पसंद होता है. इसे बनाना भी काफी आसान है और यह सब्जियों और सॉस के साथ चिकन को मिलाकर पराठे में रैप करके मिलता है. यह चिकन रैप सिर्फ खाने में स्वादिष्ट नहीं बल्कि प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होता है. इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी समय बना सकते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह बाहर के फास्ट फूड जैसा स्वाद घर पर ही आसानी से दे देता है. चिकन रैप बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजों की जरूरत पड़ती है? बोनलेस चिकन – 250 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटे हुए) दही – 2 टेबल स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच हल्दी – ¼ चम्मच काली मिर्च पाउडर – ¼ चम्मच नमक – स्वादानुसार नींबू का रस – 1 चम्मच तेल – 2 टेबल स्पून प्याज – 1 (बारीक कटी हुई) शिमला मिर्च – ½ कप (कटी हुई) मेयोनेज़ या दही ड्रेसिंग – 2 टेबल स्पून लेट्यूस या सलाद पत्ते – आवश्यकतानुसार पराठा या टॉर्टिला – 2 कैसे तैयार करें चिकन रैप घर पर? सबसे पहले चिकन को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, काली मिर्च, नींबू का रस और नमक में 30 मिनट के लिए मेरिनेट करें. अब एक पैन में तेल गर्म करें और मेरिनेटेड चिकन को भूनें जब तक वह पककर सुनहरा न हो जाए. इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालें और 2–3 मिनट तक हल्का सा सौते करें. पराठा या टॉर्टिला को हल्का गर्म करें. उस पर मेयोनेज़ या दही सॉस फैलाएं. अब उस पर लेट्यूस, पका हुआ चिकन मिश्रण रखें. टाइट रोल करें और चाहें तो हल्का टोस्ट कर लें. गरमागरम परोसें! यह भी पढ़ें: How To Make Paya Soup: सर्दियों का टॉनिक, घर पर बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक पाया सूप क्या चिकन रैप बिना दही और मेयो के बनाया जा सकता है? हां,  चिकन रैप बनाते समय आप दही और मेयो के जगह तंदूरी सॉस और मस्टर्ड सॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट बन जाता है.  इस रैप को सर्दियों में खास क्यों माना जाता है? सर्दियों में गर्म और प्रोटीन से भरपूर भोजन शरीर को ऊर्जा और गर्माहट देता है. ग्रिल्ड चिकन, मसाले और ताज़ी सब्जियां इसे परफेक्ट विंटर स्नैक बनाते हैं.  यह भी पढ़ें: Egg Boiling Hacks: क्या आप जानते हैं? अंडा उबालते समय पानी में नींबू डालने का असली कारण यह भी पढ़ें: Red Sauce Pasta Recipe: देसी किचन में चाहिए इटालियन स्वाद, तो इस तरह तैयार कीजिए रेड सॉस पास्ता  यह भी पढ़ें: Nihari Recipe: मुगलई स्वाद का मजा अब घर पर, इस तरह तैयार कीजिए परफेक्ट निहारी  The post Chicken Wrap Recipe: ठंड के मौसम में कुछ खाएं कुछ हटके, घर पर ट्राई करें मसालेदार विंटर चिकन रैप रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top