Hot News

November 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बालीचक स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से टकराया इंजन, हादसा टला

मालगाड़ी बाल-बाल बची, ट्रेन सेवाएं सामान्य रहीं प्रतिनिधि, खड़गपुरदक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिविजन के अंतर्गत बालीचक स्टेशन पर रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे डाउन लाइन के लूप लाइन नंबर-5 में प्रवेश करते समय एक मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे प्लेटफॉर्म से टकरा गये. हादसे के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. कर्मचारियों ने तुरंत प्लेटफॉर्म की क्षतिग्रस्त वेल्डिंग तोड़ने और मरम्मत का काम शुरू कर दिया. स्टेशन मास्टर दशरथ बैरागी ने बताया कि इंजन का पहिया ट्रैक से नहीं उतरा है, केवल प्लेटफॉर्म से हल्की टक्कर हुई. उन्होंने कहा कि इस हादसे का कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा. फिलहाल अन्य लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है. रेलवे ने भी बयान जारी कर स्पष्ट किया कि यात्री ट्रेन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है और सभी ट्रेनें निर्धारित समय पर चल रही हैं. उधर, प्राथमिक जांच में पता चला है कि बैक करते समय मालगाड़ी का इंजन प्लेटफॉर्म से टकरा गया था. फिलहाल रेलवे विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बालीचक स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से टकराया इंजन, हादसा टला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बड़ाबाजार में कैब चालक से मारपीट व लूट में दो अरेस्ट

पुलिस ने दोनों आरोपियों को फूलबागान से दबोचा कोलकाता. बड़ाबाजार थाने की पुलिस ने एक कैब चालक की पिटाई कर उसका मोबाइल फोन लूटने के आरोप में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक जैन व भास्कर यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को फूलबागान इलाके से पकड़ा और रविवार को बैंकशाल अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें 14 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया. पुलिस के अनुसार, यह घटना गत सितंबर महीने की है. बड़ाबाजार थाने में दर्ज शिकायत में बताया गया था कि इलाके में दो कार चालकों के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कैब चालक की पिटाई की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी निगरानी के आधार पर दोनों आरोपियों का सुराग लगाया. अंततः फूलबागान इलाके में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दोनों आरोपी पहले भी ऐसे किसी अपराध में शामिल रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बड़ाबाजार में कैब चालक से मारपीट व लूट में दो अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधानसभा भवन में ‘भूत’ की मौजूदगी की जांच की मांग

संवाददाता, कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा में भूत-प्रेत की मौजूदगी की जांच की अजीबो-गरीब मांग की गयी है. रविवार को ‘डिटेक्टिव्स ऑफ सुपरनैचुरल’ नामक एक संगठन ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को ई-मेल भेजकर विधानसभा भवन के अंदर ‘विदेह आत्मा’ की खोज की अनुमति मांगी है. हाल ही में विधानसभा परिसर में तैनात रात्रिकालीन सुरक्षा गार्डों ने भवन के अंदर किसी अलौकिक उपस्थिति का अनुभव होने की बात कही थी. सामान्य तौर पर रात में विधानसभा भवन के भीतर कोई नहीं रहता और सुरक्षा कर्मी केवल बाहर की निगरानी करते हैं. लेकिन विशेष परिस्थितियों में जब वे भीतर प्रवेश करते हैं, तो कुछ गार्डों ने असामान्य हलचल या उपस्थिति महसूस करने का दावा किया. इन दावों के बाद उक्त संगठन ने इस घटना की चर्चा की और अंधेरे में भूतों की खोज के लिए वैज्ञानिक जांच करने की इच्छा जतायी. संगठन के सदस्य देवराज सान्याल ने विधानसभा अध्यक्ष को ई-मेल भेजकर औपचारिक अनुमति मांगी है ताकि वे भवन के भीतर जाकर तथाकथित अलौकिक गतिविधियों की जांच कर सकें. वहीं, अधिकारियों की ओर से इस ई-मेल पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधानसभा भवन में ‘भूत’ की मौजूदगी की जांच की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan News : मेडिकल कैंप में 298 पशुओं और 123 लोगों की हुई जांच

खरसावां. कुचाई प्रखंड के लुदुबेड़ा में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 26वीं वाहिनी सी कंपनी के तत्वावधान में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत मानव चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. कमांडेंट राजीव भट्ट के दिशा-निर्देश पर आयोजित शिविर में 298 पशुओं और 123 ग्रामीणों की निशुल्क जांच की गयी तथा आवश्यक दवाइयां वितरित की गयीं. इस अवसर पर एसएसबी 26वीं वाहिनी के उप-कमांडेंट शक्ति सिंह एवं लुदुबेड़ा के सहायक कमांडेंट अमित कुमार ने कहा कि एसएसबी द्वारा मानव कल्याण और ग्रामीण विकास के लिए आगे भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा. उन्होंने बताया कि बल न केवल सीमाओं की सुरक्षा में बल्कि जनसेवा और ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है. चिकित्सा कमांडेंट अहमद फजल खान ने कहा कि एसएसबी जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है. उन्होंने ग्रामीणों से बल के साथ नियमित संपर्क बनाये रखने और ऐसी कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया. शिविर का पर्यवेक्षण चिकित्सा कमांडेंट अहमद फजल खान और कुचाई प्रखंड की पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका मरांडी ने संयुक्त रूप से किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan News : मेडिकल कैंप में 298 पशुओं और 123 लोगों की हुई जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan News : शहीद अजीत धनंजय महतो स्मृति समिति का पुनर्गठन, सुफल चंद्र महतो बने अध्यक्ष

चौका . चौका स्थित श्रीश्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य माधव सिंह मानकी की अध्यक्षता में शहीद अजीत धनंजय महतो स्मृति समिति की बैठक हुई. जिसमें पुराने समिति को भंग कर नये समिति का पुनर्गठन किया गया. बैठक में शहीद अजीत- धनंजय स्मृति समिति की ओर से हर वर्ष गरीब परिवारों के बीच सामूहिक विवाह एवं मैट्रिक इंटर में टाॅपर छात्र छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने का विचार हुआ. इस दौरान समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुफल चंद्र महतो, वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश उरांव एवं जयदेव साव, उपाध्यक्ष राजेन उरांव एवं अमृत रंजन महतो, सचिव शिवेश्वर महतो, उप सचिव सुभाष चंद्र मार्डी एवं परिक्षित महतो, महासचिव जीतू सिंह मुंडा एवं मनोरंजन महतो, कोषाध्यक्ष गुरुचरण साव, सह कोषाध्यक्ष मिंटू गुप्ता को बनाया गया. इस अवसर पर शहीद अजीत धनंजय महतो स्मृति समिति के पूर्व अध्यक्ष माधव सिंह मानकी को शाॅल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही नव नियुक्त समिति के सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर नये समिति को कार्यकाल को सफलतापूर्वक संचालन के लिए जिस्मा सौंपा गया. इस अवसर पर हिकिम महतो, खगेन महतो, बसंत प्रमाणिक , ठाकुर दास मांझी, कुनाराम बास्के, सुकराम बेसरा, भदरू सिंह सरदार, शत्रुघ्न महतो, तारकेश्वर महतो, परेश महतो, समर नाथ उरांव, बासुदेव महतो आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan News : शहीद अजीत धनंजय महतो स्मृति समिति का पुनर्गठन, सुफल चंद्र महतो बने अध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan News : तीरंदाजों ने साधा निशाना

खरसावां. 16वीं स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप के मद्देनजर जिला टीम के गठन को लेकर खरसावां के मां दामादिरी मैदान में तीरंदाजी चयन शिविर का आयोजन किया गया. चयनित तीरंदाज आगामी 14 से 17 नवंबर तक जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोट् र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली 16वीं स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में सरायकेला-खरसावां जिला टीम से स्पोर्ट्सेंगे. शिविर में इंडियन राउंड, कंपाउंड राउंड व रिकर्व राउंड के तीरंदाजों ने हिस्सा लिया. ट्रायल के दौरान तीरंदजों द्वारा अर्जित अंकों के आधार पर जिला टीम में चयन किया गया है. चयन शिविर का आयोजन जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत चंद्र मोहंती, उत्तम मिश्रा की देख-रेख में हुआ. 16 वीं स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में चयनित तीरंदाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी गयी. इंडियन राउंड के लिये चयनित तीरंदाज : सीनियर वर्ग : माधो बिरुवा, कृष्णा रविदास, राजेश माझी व लुथरु हांसदा (बालक), सुनीता टूटी, बाहा बेसरा, शीतल जारिका व सुमन गोप (बालिका). कोच : बुद्धेश्वर मंडल व सेफाली खंडवाल. जूनियर वर्ग : माधो बिरुवा, रोबिन सरदार, मंजूरा पुरती व राहुल तियु (बालक), सुनीता टूटी, टुकटुक मुदी, अंशिका कालिंदी व बाहा बेसरा (बालिका), कोच : शीतल महतो व शीतल जारिका. सब-सूनियर वर्ग : माधो बुरुवा, लंकेश्वर पुरान, विशाल स्वांसी व धनराज नाग (बालक), सुनीता टूटी, टुकटुक मुदी, अंशिका कालिंदी व बाहा बेसरा (बालिका), कोच : प्रेम मार्डी व शीतल जारिका कंपाउंड राउंड के लिए चयनित तीरंदाज : सीनियर वर्ग : उत्तम महतो, नंदलाल पाहन, शिव शंकर परिहारी व रीतिक मुंडा (बालक), मंजुदा सोय, टी साकरो राव, भगवती चानु व प्रमीला भूमिज (बालिका), कोच : शिव प्रसाद महतो व रजनी पात्रो. जूनियर वर्ग व सब-जूनियर वर्ग : उत्तम महतो, नंदलाल पाहन, शिव शंकर परिहारी व रीतिक मुंडा (बालक), लक्ष्मी बिरुली, प्रियंका कालिंदी व निशा महतो (बालिका), कोच : बुद्धेश्वर मंडल, हिमांशु मोहंती व रजनी पात्रो. रिकर्व राउंड के लिए चयनित तीरंदाज : सीनियर वर्ग : विनोद स्वांसी, गोरा हो, अनिल लोहार व समीर बेहरा (बालक) तथा दीपिका कुमारी (बालिका), कोच : बीएस राव जूनियर वर्ग : समीर बेहरा (बालक), कोच : शिव प्रसाद महतो सब-जूनियर वर्ग : समीर बेहरा, लखीराम मुंडा व उदय सरदार (बालक), कोयल महतो व सृष्टि केरकेट्टा. कोच शिव प्रसाद महतो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan News : तीरंदाजों ने साधा निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Public Holiday : 11 और 14 नवंबर को स्कूल–कॉलेज बंद, सरकारी दफ्तर में भी रहेगी छुट्टी, जानें वजह

Public Holiday : हैदराबाद की जिलाधिकारी हरिचंदना दासरी ने जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर सभी कार्यालयों और संस्थानों के लिए सवेतन अवकाश (पेड हॉलिडे) घोषित किया है ताकि कर्मचारी मतदान में हिस्सा ले सकें. जारी आदेश के अनुसार, जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए सभी कार्यालयों और संस्थानों (जहां मतदान केंद्र और मतगणना केंद्र बनाए गए हैं) में सवेतन अवकाश घोषित किया गया है. यह अवकाश मतदान से एक दिन पहले 10 नवंबर, मतदान के दिन 11 नवंबर और मतगणना के दिन 14 नवंबर को रहेगा. यह आदेश कर्मचारियों को मतदान में भाग लेने के लिए जारी किया गया है. सवेतन अवकाश का ऐलान अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू से बातचीत में कलेक्टर हरिचंदना दासरी ने बताया कि सवेतन अवकाश उन प्रशासनी स्कूलों और दफ्तरों पर लागू होगा जो जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र या मतगणना केंद्र के रूप में उपयोग किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह अवकाश मुख्य रूप से स्कूलों के लिए है, क्योंकि शिक्षक चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे. यही नहीं, स्कूल या कार्यालय की इमारतों में मतदान होगा. साथ ही, इस क्षेत्र के सभी प्रशासनी दफ्तरों को भी छुट्टी दी गई है, क्योंकि उनके कुछ कर्मचारी मतदाता भी हैं. आदेशों का सख्ती से पालन करने का आदेश कलेक्टर ने बताया कि मतदान केंद्रों के आसपास बार बंद रहेंगे और भोजन वितरण या ऐसी अन्य गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी. जिन विभागों और संस्थानों में मतदान केंद्र या मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, उनके प्रमुखों को आदेशों का सख्ती से पालन करने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को जुबली हिल्स उपचुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. हिंदुस्तान राष्ट्र समिति (BRS), कांग्रेस और बीजेपी (BJP) आमने-सामने हैं. जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. इस सीट का परिणाम बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही सामने आएगा. चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने की अपील की है. The post Public Holiday : 11 और 14 नवंबर को स्कूल–कॉलेज बंद, प्रशासनी दफ्तर में भी रहेगी छुट्टी, जानें वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj ka Mausam : 13 नवंबर तक यहां होगी बारिश, बिजली गिरने की आशंका, इन राज्यों में ठंड बढ़ेगी

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, तमिलनाडु में 12 और 13 नवंबर को, जबकि केरल और माहे में 10 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 10 से 11 नवंबर के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर-पश्चिम झारखंड और दक्षिण हरियाणा के कुछ इलाकों में रात का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कम रह सकता है. वहीं, उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान के मैदानी इलाकों और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में तापमान 2 से 4 डिग्री तक कम हो सकता है. पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. दिल्ली और यूपी में ठंड बढ़ेगी दिल्ली में अगले सात दिनों में ठंड बढ़ेगी. 10 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. सुबह और शाम 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है. सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकी है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा. झारखंड में शीत लहर का अलर्ट, बिहार में ठंड बढ़ेगी बिहार के ग्रामीण इलाकों में अब ठंड पूरी तरह शुरू हो गई है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के असर से यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. झारखंड में 10 नवंबर को ठंड बढ़ने की संभावना है. लातेहार, पलामू, गढ़वा के अलावा लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और हजारीबाग जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है. यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: 10,11,12 और 13 नवंबर को भारी बारिश की संभावना, झारखंड सहित इन राज्यों में अगले 48 घंटे शीत लहर की चेतावनी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ठिठुरन बढ़ेगी उत्तराखंड में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं. नैनीताल, मसूरी और रुद्रप्रयाग में सुबह और शाम के समय शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में बर्फबारी जारी रह सकती है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी. The post Aaj ka Mausam : 13 नवंबर तक यहां होगी बारिश, बिजली गिरने की आशंका, इन राज्यों में ठंड बढ़ेगी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top