Hot News

November 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :संवेदनशील होकर लोगों तक पहुचायें स्वास्थ्य सेवा : डीसी

डीसी ने स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया. साथ ही डीसी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सजग और संवेदनशील होकर कार्य करने और अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया. बैठक में पीएम-अभिम योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत जारी कार्यों की समीक्षा भी की गयी. इसमें स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न सीएचसी-एचएससी निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. स्वास्थ्य कार्य निर्माण कार्य में लायें तेजी इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के प्रधानमंत्री आयुष्मान हिंदुस्तान स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की समीक्षा के क्रम में कार्य एजेंसी, कार्यपालक अभियंता एनआरइपी, विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल को निर्देशित किया गया कि कार्यों में तेजी लाया जाये. डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही व कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कार्य नहीं करने की स्थिति में उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सभी अस्पतालों में डॉक्टर की नियमित उपस्थिति होनी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित ना हों. उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि यहां के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुगम रूप से मिले. नियमित टीकाकरण पर जोर इसके अलावा डीसी ने नियमित टीकाकरण पर जोर दिया. कहा कि कोई टीकाकारण से छूटे नहीं. सभी बच्चों का वजन भी करायें. इसके साथ ही सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम में संस्थागत प्रसव के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करें. उन्होंने नेशनल टीबी, ई संजीवनी पोर्टल, एनीमिया मुक्त हिंदुस्तान, टीबी मुक्त पंचायत, निश्चय मित्र, एएनसी रजिस्ट्रेशन, इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, टीकाकरण की अद्यतन स्थिति आदि की समीक्षा कर लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया. राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान की शुरुआत की डीसी ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की. यह अभियान 10 नवंबर से 26 नवंबर तक चलेगा. बैठक में डीडीसी स्मृता कुमारी, सिविल सर्जन डॉ शेख जफरूल्ला समेत जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, एनआरइपी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ अमित तिवारी, एसएमओ, डब्ल्यूएचओ, डीपीएम, एनएचएम आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :संवेदनशील होकर लोगों तक पहुचायें स्वास्थ्य सेवा : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : बोकारो में डीवीसी के तीनों डॉरमेटरी को तोड़ने का काम शुरू

बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल में रेलवे स्टेशन रोड स्थित डीवीसी के तीनों डॉरमेटरी को तोड़ने का काम सोमवार से संवेदक द्वारा शुरू किया गया. उक्त तीनों डॉरमेटरी की स्थिति जर्जर है और इसके कारण डीवीसी प्रबंधन द्वारा एक वर्ष पूर्व ही खाली करवाया गया था. इधर, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए विभाग से जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि डॉरमेटरी को तोड़ जाने के कारण धूल उड़ रही है और लोगों को परेशानी हो रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : बोकारो में डीवीसी के तीनों डॉरमेटरी को तोड़ने का काम शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :बाइक की टक्कर से युवक की मौत मामले में प्राथमिकी

जानकारी के अनुसार द्वारिका दास (29) आठ नवंबर की शाम अपने घर कोलडीहा से बनियाडीह स्थित सीसीएल ऑफिस में कुछ कागजात जमा करने गये थे. वहां से रात में बाइक से घर लौटने के क्रम में बनियाडीह डंप के पास एक तेज रफ्तार और लापरवाह बाइक चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इससे द्वारिका दास गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल गिरिडीह पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत द्वारिका दास को मृत घोषित कर दिया. मामले को ले थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :बाइक की टक्कर से युवक की मौत मामले में प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : कथारा एरिया को कोयला उत्पादन में ग्रोथ

राकेश वर्मा, बेरमो, सीसीएल कथारा एरिया कोयला उत्पादन के मामले में गत वर्ष की तुलना में अभी तक 37 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ पर है और पूरे सीसीएल में पहले स्थान पर चल रहा है. कथारा ओसी का ग्रोथ 129 फीसदी तथा जारंगडीह परियोजना का ग्रोथ 42 फीसदी है. स्वांग-गोविंदपुर परियोजना में पानी भर जाने के कारण 17 फीसदी का नेगेटिव ग्रोथ है. पूरे सीसीएल में कथारा के बाद दूसरे नंबर पर कुजू एरिया का ग्रोथ 26 फीसदी, तीसरे स्थान पर एनके एरिया का 15 फीसदी, चौथे स्थान पर बीएंडके एरिया का 11 फीसदी तथा पांचवें स्थान पर बरका-सयाल एरिया का ग्रोथ नौ फीसदी है. चालू वित्तीय वर्ष के एक अप्रैल से नौ नवंबर तक कथारा एरिया ने 14 लाख 76 हजार 400 टन कोयला उत्पादन किया है. जबकि चालू वित्तीय वर्ष का लक्ष्य 44 लाख टन है. इस बार भारी वर्षा से एरिया का तीन-चार लाख टन कोयला उत्पादन प्रभावित हुआ है. गत वर्ष एरिया ने 28.15 लाख टन उत्पादन किया था. इस बार 40 लाख टन उत्पादन करने की योजना पर प्रबंधन काम कर रहा है. इसके बाद एरिया नो प्रोफिट, नो लॉस के कगार पर आ जायेगा. फिलहाल कथारा एरिया में दो आउटसोर्स कंपनियाों के विफल होने के बाद फिर से सीसीएल मुख्यालय से नया टेंडर कराया है. स्वांग-गोविंदपुर परियोजना में डेढ़ साल के लिए ओबी निस्तारण के टेंडर की टेक्निकल स्क्रूटनी चल रही है. कथारा कोलियरी के लिए कोयला व ओबी का टेंडर निकाला गया है. टेंडर ओपेन 13 नवंबर को होगा. सालाना दो मिलियन टन का आयेगा स्वांग-पिपराडीह प्रोजेक्ट कथारा एरिया में शीघ्र ही सालाना दो मिलियन टन का स्वांग-पिपराडीह प्रोजेक्ट भी आयेगा. इसे दो फेज में चालू किया जायेगा. पहले पेज में 21 मिलियन टन कोयला का उत्पादन और 77 लाख घन मीटर टन ओबी का निस्तारण होगा. दूसरे फेज में 15 मिलियन टन कोयला का उत्पादन और 46 लाख घन मीटर टन ओबी का निस्तारण होगा. इस कोलियरी में वाशरी ग्रेड 3.4.5 का कोयला है. इसे वाश कर कोकिंग कोल भी बनाया जायेगा और थर्मल व स्टील प्लांट में आपूर्ति की जायेगी. दो नयी कोल वाशरी बनेंगी ग्लोबल कोल माइंस नामक निजी कंपनी करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से कथारा में पुरानी वाशरी के निकट नयी वाशरी का निर्माण करेगी. इसकी क्षमता सालाना तीन मिलियन टन होगी. कथारा एरिया की स्वांग वाशरी भी 50 साल पुरानी हो चुकी है. इसकी उत्पादन क्षमता .75 मिलियन टन थी, जिसे अब घटा कर .2 मिलियन टन कर दिया गया है. स्वांग में भी इस वाशरी के स्थान पर सालाना 1.5 मिलियन टन वॉश्ड कोल क्षमता की वाशरी बनेगी. जारंगडीह माइंस का होगा विस्तार जारंगडीह परियोजना के विस्तार को लेकर ढोरी माता तीर्थालय को 16 नंबर स्थित फुटबॉल ग्राउंड के बगल में शिफ्ट किया जाना है. नये तीर्थालय के निर्माण पर सीसीएल 26 करोड़ रुपया खर्च कर रही है तथा तेज गति से निर्माण कार्य चल रहा है. जीएम संजय कुमार ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में कथारा एरिया कोयला उत्पादन के मामले में रिकार्ड बनायेगा. शीघ्र ही स्वांग-पिपराडीह नया प्रोजेक्ट चालू होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : कथारा एरिया को कोयला उत्पादन में ग्रोथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :चुनाव को ले वाहन जांच, शराब दुकानें बंद

खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने चेकपोस्ट पर चल रहे चेकिंग का निरीक्षण कर वहां तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशानिर्देश दिया. भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि बॉर्डर पर बिहार के चकाई विधानसभा क्षेत्र में सीमा से सटे क्षेत्र में मतदान होगा. शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न करवाने को ले अंतरराज्यीय चेकपोस्ट के साथ साथ गरही में चेकपोस्ट बनाया गया है. 14 नंबर को भी बंद रहेंगी शराब की दुकानें बिहार की सीमा से सटे बेंगाबाद, देवरी, तिसरी व गावां प्रखंड के साथ गिरिडीह जिले में शराब की दुकानें सील कर दी गयी हैं. उत्पाद अधीक्षक महेंद्र देव सिंह ने बताया कि बिहार चुनाव के मतदान को लेकर जिले की सभी शराब दुकानें बंद कर दी गयी हैं. 14 नवंबर को भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :चुनाव को ले वाहन जांच, शराब दुकानें बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बोकारो: जुए और कर्ज में फंसा युवक हार गया जिंदगी से! सुबह रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

Dead Body Found in Bokaro, बोकारो : बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित बनसिमली गांव के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद हुआ. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान 25 वर्षीय बीरबल आचार्य के रूप में हुई है. वह बोकारो स्टील प्लांट में ठेका मजदूर के तौर पर काम करता था. सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक को पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान कर ली. आर्थिक संकट से गुजर रहा था बीरबल मृतक के परिवारों वालों ने बताया कि बीरबल कुछ दिनों से आर्थिक संकट में था. उसने अपने पिता को बताया था कि उन्होंने किसी परिचित से दो लाख रुपये उधार लिये हैं और रकम नहीं लौटाने पर गंभीर परिणाम भुगतने चेतावनी दी गयी थी. बेटे की बात से चिंतित पिता ने उसे पूरी राशि उपलब्ध करा दी थी. बताया गया है कि युवक जुआ भी स्पोर्ट्सता था और कर्ज बढ़ने से मानसिक रूप से तनाव में था. Also Read: हजारीबाग में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मृतका के पिता ने लगाया ससुरास वालों पर हत्या का आरोप प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सूचना मिलने पर बालीडीह थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एएसआई एस. मुर्मू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है और गांव में सन्नाटा पसरा है. Also Read: झारखंड कांग्रेस की स्त्री इकाई में बड़ा बदलाव, रमा खलखो बनीं नयी अध्यक्ष, गुंजन सिंह की छुट्टी The post बोकारो: जुए और कर्ज में फंसा युवक हार गया जिंदगी से! सुबह रेलवे ट्रैक पर मिली लाश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Red Fort Car Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश, कोलकाता और मुंबई में हाई अलर्ट, FSL, NIA और NSG की टीम घटना स्थल पर पहुंची

Red Fort Car Blast: दिल्ली विस्फोट के बाद बिहार, मुंबई, कोलकाता, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. बिहार में टीमें अलर्ट पर हैं और सभी की जांच की जा रही है. दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद चंडीगढ़ में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस हाई अलर्ट पर है. केरल के पुलिस प्रमुख रावदा आजाद चंद्रशेखर ने पुलिस को पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं. हरियाणा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. प्रशासन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं. उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी मिलने के बाद, उत्तर प्रदेश में पूरे पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखने, गहन जांच और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि डीजीपी ने उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. लखनऊ से संवेदनशील इलाकों में गश्त और जांच बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है. मुंबई और कोलकाता में भी हाई अलर्ट दिल्ली ब्लास्ट के बाद मुंबई और कोलकाता में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है. महाराष्ट्र गृह विभाग ने बताया- “हरियाणा के फरीदाबाद से 360 किलोग्राम संभावित अमोनियम नाइट्रेट की बरामदगी के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार दोपहर वर्षा में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. अब, दिल्ली की घटना के बाद, उन्होंने एक बार फिर पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. Uttar Pradesh has been put on alert in the wake of a blast near Gate no 1 of the Red Fort Metro station in Delhi Speaking to ANI, Uttar Pradesh ADG Law and Order Amitabh Yash said that the DGP has issued instructions to all senior officials in Uttar Pradesh to increase security… pic.twitter.com/qX1vba6biE — ANI (@ANI) November 10, 2025 FSL, NIA और NSG की टीम घटना स्थल पर पहुंची दिल्ली में धमाके बाद FSL, NIA और NSG की टीमें घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं और लगातार जांच कर रही हैं. दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया, “आज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी. उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आसपास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा. सभी एजेंसियां, एफएसएल, एनआईए, यहां हैं. गृह मंत्री ने भी हमें बुलाया है और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है.” प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियां टूट गईं और भीड़भाड़ वाले इलाके के आसपास की इमारतों में भी इसकी आवाज सुनी गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-एक के पास खड़ी एक कार में हुआ। इसकी तीव्रता काफी अधिक थी.” एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “मैं गुरुद्वारे में था, जब मैंने एक तेज आवाज सुनी. आवाज इतनी तेज थी कि हम समझ ही नहीं पाए कि यह किस चीज की थी.” उसने बताया, “विस्फोट के कारण आसपास खड़े कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए.” The post Red Fort Car Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश, कोलकाता और मुंबई में हाई अलर्ट, FSL, NIA और NSG की टीम घटना स्थल पर पहुंची appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वशासन व्यवस्था को ग्राम स्तर पर बनाया जायेगा प्रभावकारी : जिलाध्यक्ष

संवाददाता, जामताड़ा. राजस्व ग्राम प्रधान संघ की बैठक गांधी मैदान में सोमवार को हुई. इसमें झारखंड आंदोलनकारी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल सोरेन शामिल हुए. मौके पर परंपरागत स्वशासन व्यवस्था गांव स्तर पर प्रभावकारी बनाने के लिए ग्राम प्रधान, गोडेत, कुड़ाम नायकी, नायकी, जोग मांझी आदि को जागरूक करने का निर्णय लिया. संगठन को सशक्त बनाने एवं सम्मान राशि से वंचित ग्राम प्रधान, गोडेत, कुड़ाम नायकी, नायकी, जोग मांझी सहित परंपरागत सामाजिक प्रतिनिधि चयन को लेकर अभिलेख तैयार की जायेगी. अभिलेख अनुमोदन के लिए संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराया जायेगा. नंदलाल सोरेन ने कहा अनुसूचित जिले में ग्राम प्रधान को कानूनी जिम्मेवारी मिली है. इन्हें जागरूक होकर पेसा कानून को धरातल पर सुव्यवस्थित करने का प्रयास करना चाहिए. जिलाध्यक्ष अजीत दुबे ने कहा परंपरागत स्वशासन व्यवस्था गांव से लेकर विभागीय कार्यालय तक प्रभावकारी नहीं है, जिस कारण स्वशासन व्यवस्था का अस्तित्व केवल एसपीटी एक्ट के किताब के पन्ने तक ही सीमित रह गयी है. जिला महामंत्री शिवलाल मुर्मू ने कहा कि ग्राम प्रधान, गोडेत, कुड़ाम नायकी, नायकी, जोग मांझी आदि परंपरागत सामाजिक प्रतिनिधि को जागरूक करने के लिए समय-समय पर विभागीय पहल होनी चाहिए. जामताड़ा प्रखंड के 22 पंचायत को कर अलग-अलग नोडल क्षेत्र बनाया गया है. प्रत्येक नोडल बैठक में पांच पंचायतों के सामाजिक प्रतिनिधि शामिल होंगे. प्रत्येक शनिवार को नोडल स्तरीय एक बैठक होगी. बैठक में करमाटांड़, जामताड़ा तथा नारायणपुर के प्रखंड अध्यक्ष के अलावा जिला कमेटी के पदाधिकारी प्रशिक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे. संघ के प्रमंडलीय महासचिव सह प्रवक्ता अरविंद कुमार ओझा ने कहा कि जामताड़ा में गठित प्रखंड कमेटी की अवधि समाप्त हो चुका है. सशक्त कमेटी पुनर्गठन हो. प्रखंड स्तरीय कमेटी गठन की संभावित तिथि 24 नवंबर या नौ दिसंबर निर्धारित की गयी है. मौके पर अब्दुल रज्जाक अंसारी, हेमन मुर्मू, धनंजय सिंह, जिला कमेटी के दुबराज भंडारी, पुलिस मरांडी, गणेश सोरेन, रफीक अंसारी, मोहम्मद मंसूर, रशीद अंसारी, नाला प्रतिनिधि रंजन मंडल, गोपाल राय समेत अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्वशासन व्यवस्था को ग्राम स्तर पर बनाया जायेगा प्रभावकारी : जिलाध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जटायू करेगी शहर की साफ-सफाई

मधुपुर. शहर की साफ-सफाई के लिए नगर परिषद ने दो जटायू मशीन मंगायी गयी है. इससे सड़कों की साफ-सफाई होगी. मशीन सड़कों से सूखा कचरा साफ करने का काम करेगी. ये मशीन वैक्यूम क्लीनर जैसा काम करती है. बताया जाता है कि दोनों मशीन को करीब सवा करोड़ की लागत से मंगाया गया है. इसके अलावा नगर परिषद को करीब 20 लाख रुपये की लागत से दो छोटे-छोटे सफाई वाहन भी मिला है. उक्त दोनों वाहन कचरा प्रबंधन के तहत मिले छोटे वाहनों के अतिरिक्त है. बताया जाता है कि जटायू मशीन सड़क किनारे पड़े सूखे कचरे को साफ करने का काम करेगी. जिस तरह से घर में वैक्यूम क्लीनर काम करता है उसी प्रकार से ये मशीन शहर में रोड पर पड़े सूखे कचरे को उठाने का काम करेगी. अब खासकर जुलूसों और रैलियों के बाद छोड़े गये पत्तलों, पानी की बोतल, कागज के टुकड़े, चिप्स के पैकेट, प्लास्टिक और दूसरे हल्के सूखे कचरे को इकट्ठा करके उनका निपटारा करती है. ये इन्हें अंदर भर लेती है और जब मशीन कूड़े से पूरी फुल हो जाती है तो बिलकुल वैक्यूम क्लीनर की ही तरह इसे खाली कर दिया जाता है. इस तरह ये दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाती है. अंतर ये है कि ये कूड़े का निस्तारण तय और सही जगह पर करती है. शहर को कचरा मुक्त कर और स्मार्ट बनाने के लिए यह मशीन अपनी अहम भूमिका निभायेगी. जो सड़कों पर फैला किसी भी तरह का कचरा मिनटों में साफ करेगी. शहर में जो मशीन साफ-सफाई के लिए चुनी गयी है उसकी खास बात यह है कि इसमें ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस मशीन को चलाने के लिए निगम के कर्मचारियों को जल्द ही प्रशिक्षण दिया जायेगा. हाइलार्ट्स : जटायू मशीन सड़क किनारे पड़े सूखे कचरे की करेगी सफाई वैक्यूम क्लीनर जैसा काम करती है जटायू मशीन गंदी हो रही सड़कों को साफ करने वाली जटायू मशीन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जटायू करेगी शहर की साफ-सफाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

gopalganj news : सांखे बाजार में ध्वस्त सड़क पुल जानलेवा, खंभों के सहारे हो रही आवाजाही

उचकागांव. प्रखंड क्षेत्र के सांखे बाजार से जमसड़ बाजार को जोड़ने वाली पौने तीन किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क पर वर्षों से ध्वस्त पड़ा पुल अब लोगों के लिए जानलेवा बन चुका है. पुल के धंस जाने के बाद से राहगीरों की आवाजाही बिजली के खंभों को सहारा बनाकर हो रही है. यह पूरा रास्ता दो पंचायतों को सीधा जोड़ता है, इसलिए ग्रामीणों के सामने हर दिन खतरा लेकर इस मार्ग से गुजरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. स्थानीय लोग बताते हैं कि यह सड़क वर्ष 2015-16 में मुख्यमंत्री संपर्क पथ योजना के तहत तत्कालीन विधायक एवं सहकारिता मंत्री स्व सुभाष सिंह की अनुशंसा पर बनायी गयी थी. उस समय यहां पुराना पुल मौजूद था, इसलिए नये पुल का निर्माण नहीं कराया गया. बाद में धीरे-धीरे यह पुराना पुल धंस गया. इसके बाद ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर अस्थायी व्यवस्था बनायी थी, लेकिन हाल ही में लगातार चार दिनों की बारिश से जलजमाव बढ़ा, तो मिट्टी भी धुलकर हट गयी. नतीजा यह कि अब पुल की जगह पूरी तरह खाली है और वहां बिजली के खंभे रखकर राह बनायी गयी है. खासकर शाम और बरसात के समय यहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो जाता है. जानकार बताते हैं कि सड़क के नये सिरे से निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन पुल की मरम्मत या नये पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू न होने से आमजन दहशत में हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल स्थायी समाधान की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post gopalganj news : सांखे बाजार में ध्वस्त सड़क पुल जानलेवा, खंभों के सहारे हो रही आवाजाही appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top