Hot News

November 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत

बोखड़ा. थाना क्षेत्र के हरिनगर चौक के समीप एनएच 527 सी सड़क पर सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार अपाची बाइक की ठोकर से एक स्त्री की मौत हो गई है. मृतिका की पहचान खड़का दक्षिणी पंचायत के हरिनगर गांव निवासी शिवजी पंडित की पत्नी गीता देवी उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही बोखड़ा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने पकड़े गए अपाची बाइक सवार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस बाइक चालक को हिरासत में ले लिया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढी भेज दिया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के ही अपाची बाइक सवार चालक विक्की कुमार खड़का की ओर से अपने घर हरिनगर वापस लौट रहा था, इसी दौरान हरिनगर चौक से पहले गीता देवी अपने घर के पास सड़क पार कर रही थी, इसी क्रम में तेज रफ्तार बाइक से ठोकर लग गई एवं वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. बाइक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कागजी प्रक्रिया की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक की ठोकर से एक स्त्री की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नयानगर पंचायत के वार्ड छह में 12 घर जले

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयानगर पंचायत प्रशासन भवन के पास वार्ड छह में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे 12 घर जल गये. पीड़ित उपेंद्र सादा, राजेंद्र सादा, शंकर सादा, गुलों सादा, दिलीप सादा, धीरेण सादा, पंचलाल सादा, बोकू सादा, शुशील सादा, प्रदीप सादा, लक्ष्मी सादा, राजीव सादा आदि का घर जल गया. पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है, ताकि वे अपने घरों का निर्माण कर सके. गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री सहित मुआवजा उपलब्ध कराया जाय. इधर, सीओ स्वाति झा ने कहा कि अग्नि पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री दी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नयानगर पंचायत के वार्ड छह में 12 घर जले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुरक्षा बलों के साथ मतदान केंद्रों पर भेजे गये कर्मी

किशनगंज आज मंंगलवार को होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदानकर्मियों को उनके निर्धारित विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर भेजा गया. वहीं इनके “साथ पुलिसकर्मियों को भी भेजा गया. दोपहर लगभग 12 बजे से पोलिंग पार्टी व पुलिस बल के जवान विभिन्न वाहनों से डिस्पैच सेंटरों से रवाना होने लगे थे. शाम पांच बजे तक सभी मतदान कर्मी व पुलिसकर्मी अपने निर्धारित बूथों पर पहुंचने के लिए निकल गये थे. वाहन कोषांग से ध्वनि विस्तारक यंत्र से दिया जा रहा था निर्देश डिस्पैच सेंटरों में चुनाव को लेकर जब्त किये गये वाहनों के चालकों, पोलिंग पार्टी व पुलिस कर्मियों को लगातार सूचनाएं व जानकारियां दी जा रही थीं. किस वाहन को किस बूथ पर जाना है तथा उस वाहन पर किन मतदान कर्मियों व पुलिस पार्टी को जाना है, इसकी जानकारी दी जा रही थी. डिस्पैच सेंटरों में व इसके आसपास काफी चहल-पहल की स्थिति बनी हुई थी. वाहन कोषांग के कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को अधिकार पत्र व पास निर्गत किया जा रहा था. बारी-बारी से वाहन डिस्पैच सेंटरों से निकलकर अपने गंतव्य बूथों की तरफ जा रहे थे. अर्द्धसैनिक बल के जवान कई वाहनों पर खड़े होकर ही जा रहे थे. इससे पूरे नगर की सड़कों पर वाहनों का तारतम्य बना हुआ दिखाई दे रहा था. हर सड़क पर पुलिसकर्मियों को ले जाते वाहन व मतदान कर्मियों को ले जाते वाहन दिखाई दे रहे थे. भरा हुआ डिस्पैच सेंटर दिखने लगा खाली विगत एक सप्ताह से चुनाव कार्य के लिए जमा किए गए वाहनों के कारण डिस्पैच सेंटर भरे हुए दिखाई दे रहे थे. मंगलवार को चुनाव को लेकर बूथों पर पहुंचने के लिए वाहनों के चले जाने से पूरा डिस्पैच सेंटर खाली लगने लगा. हालांकि रिजर्व में रखे गए कुछ वाहन अभी भी डिस्पैच सेंटरों में लगे हुए हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सुरक्षा बलों के साथ मतदान केंद्रों पर भेजे गये कर्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रवासी मजदूर का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम

बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शिकारपुर वार्ड नंबर 11 के मनोवर आलम 37 वर्ष, दस माह पहले घर परिवार चलाने के लिए रोजगार की तलाश में मुम्बई गया था. मुम्बई नहुर पश्चिम औधोगिक क्षेत्र मुलुंड गोरे गांव लिंक रोड भांडुप पश्चिम में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कार्य के दौरान पांच मंजिला इमारत से गिरने से उनका असमय मौत होने की सूचना पर पत्नी नूरी बेगम पर गमों का पहाड़ टुट पड़ा. मृतक के चार छोटे-छोटे शिशु हैं. नोसी नौ वर्ष, समद रेजा छह वर्ष, तोहफा चार वर्ष, अब्दुल रहेम एक वर्ष का है. रोते-रोते चित्कार मार कर कहने लगती, इन बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा. सोमवार को शव गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों ने बताया की पहले वह घर पर ही मजदूरी कर के घर परिवार चलाता था. कर्ज का बोझ उतारने के लिए 10 माह पहले ही मुम्बई गया था. पत्नी, बच्चों को क्या पता था कि इस तरह सब को बेसहारा छोड़ चला जायेगा. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. घर का एक मात्र सहारा वहीं था. घर का खर्च वहीं चलाता था. अब घर परिवार का खर्च कौन उठायेगा. पत्नी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थी. सोमवार को गांव के कब्रिस्तान में जनाजे के बाद सुपुर्द ए खाक किया किया. पंचायत प्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार से मिलकर इस दुख की घड़ी में हिम्मत बढ़ाते हुए बिहार प्रशासन से आपदा फंड से पांच लाख की सहायता राशि देने की मांग की है. कंस्ट्रक्शन कंपनी को उचित मुआवजा देने की मांग की. मजदूरों का पलायन रोकने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है. इस पर बिहार प्रशासन को गंभीरता से विचार करने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रवासी मजदूर का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 62 गर्भवती स्त्रीओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच किया गया. डॉ दानिश ने बताया कि गर्भवती स्त्रीओं का ब्लड, यूरिन, हिमोग्लोबिन, मलेरिया सहित सभी तरह का जांच किया गया. इस मौके पर प्राणपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गर्भवती स्त्रीओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Red Fort Car Blast: लाल किले के पास कार में धमाका, 3 और गाड़ियों में लगी आग

Red Fort Car Blast: राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में अचानक धमाका हो गया. धमाके के बाद कार में आग लग गई. लाल किले के गेट नंबर 1 के पास कार में धमाका हुआ है. दिल्ली फायर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, आस पास की 3 और गाड़ियों में आग लग गई. Red Fort Car Blast A call was received regarding an explosion in a car near Gate No. 1 of the Red Fort Metro Station, after which three to four vehicles also caught fire and sustained damage: Delhi Fire Department. — ANI (@ANI) November 10, 2025 समाचार अपडेट हो रही है… The post Red Fort Car Blast: लाल किले के पास कार में धमाका, 3 और गाड़ियों में लगी आग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘सीरीज हार का जश्न नहीं मना सकता’, गंभीर ने रोहित-कोहली के प्रदर्शन पर कही ये बात

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लगभग आठ महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहने वाले ये दोनों सीनियर खिलाड़ी 50 ओवरों के प्रारूप में स्पोर्ट्सना जारी रखेंगे और उनका लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है. इन तीनों मैचों में हिंदुस्तान 1-2 से हार गया, क्योंकि टीम पर्थ और एडिलेड में शुरुआती दो मैच हार गई थी. हालांकि, सिडनी में हुए सीरीज के आखिरी मैच में मेहमान टीम ने शानदार जीत दर्ज की, जहां विराट कोहली और रोहित के बीच बेहतरीन साझेदारी देखने को मिली. रोहित को इस सीरीज के लिए प्लेयर ऑफर द सीरीज भी चुना गया. बावजूद इसके चीफ कोच गौतम गंभीर ने दोनों के व्यक्तिगत प्रदर्शनों को ज्यादा तरजीह नहीं दी. Can not celebrate a series loss, Gambhir said on Rohit-Kohli performance गंभीर ने एक बार भी नहीं लिया रोहित-कोहली का नाम मुख्य कोच गौतम गंभीर ने व्यक्तिगत प्रदर्शन को नजरअंदाज करते हुए कहा कि वह तीन मैचों की सीरीज गंवाने से खुश नहीं हैं. विराट कोहली पहले दो वनडे मैचों में शून्य पर आउट हो गए थे. हालांकि, सिडनी में नाबाद 74 रनों की पारी के साथ उन्होंने वापसी की. बीसीसीआई डॉट टीवी को दिए अपने इंटरव्यू में, गंभीर ने हिंदुस्तान की हार के बारे में बात करते हुए एक बार भी रोहित और विराट का जिक्र नहीं किया. पूर्व हिंदुस्तानीय सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह सीरीज में हार से कभी खुश नहीं होंगे और जब कोच की बात आएगी तो व्यक्तिगत प्रदर्शन हमेशा उनके लिए प्राथमिकता में रहेगा. Inculcating a winning mentality 🏆Immense trust in his team 👏Clarity in thought 👌 Above all, focusing on the bigger picture 🫡 🎥 🔽 Presenting a deep dive into #TeamIndia Head Coach @GautamGambhir‘s mindset and approach in 𝙆𝙞𝙣𝙜’𝙨 𝙂𝙖𝙢𝙗𝙞𝙩 🙌… — BCCI (@BCCI) November 10, 2025 सीरीज हार पर कोच कभी खुश नहीं हो सकता गंभीर ने कहा, ‘देखिए, सच कहूं तो मुझे लगता है कि मैं हमेशा से इस बात पर यकीन करता रहा हूं कि बात व्यक्तिगत प्रदर्शन की नहीं है. हां, एक खिलाड़ी के रूप में मैं व्यक्तिगत प्रदर्शन से बहुत खुश हो सकता हूं और मैं हमेशा व्यक्तिगत प्रदर्शन से खुश रहूंगा, लेकिन आखिरकार, हम वनडे सीरीज हार गए. यही मुख्य बात है. और एक कोच के तौर पर मैं कभी भी सीरीज हार का जश्न नहीं मना सकता.’ उन्होंने आगे कहा, ‘एक खिलाड़ी के तौर पर मैं खिलाड़ियों की व्यक्तिगत सराहना कर सकता हूं, लेकिन एक कोच के तौर पर, मुझे लगता है कि यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि एक राष्ट्र और एक व्यक्ति के तौर पर हमें कभी भी सीरीज हार का जश्न नहीं मनाना चाहिए. आखिरकार, हम देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.’ हिंदुस्तान ने टी20 सीरीज जीती वनडे सीरीज के बाद, हिंदुस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज स्पोर्ट्सी, जिसे टीम ने 2-1 से जीत लिया. सीरीज का पहला और आखिरी मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था. उस जीत के बाद भी गंभीर ने कहा कि अगर टीम को अगले साल हिंदुस्तान और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप को जीतना है तो अभी भी लंबा सफर तय करना है. गंभीर ने कहा, ‘टी20 सीरीज अलग थी. हमने सीरीज जीती. इसमें कई सकारात्मक बातें रहीं, लेकिन साथ ही बहुत कुछ सीखने को भी मिला. हम अभी भी उस मुकाम पर नहीं पहुंचे हैं जहां हम तीन महीने बाद पहुंचना चाहते हैं, क्योंकि बड़ी बात सीरीज नहीं, बल्कि विश्व कप है.’ उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि विश्व कप आने तक हम उस स्थिति में होंगे जहां हम विश्व कप से पहले होना चाहते हैं. पहले दिन से यही विचारधारा रही है. मुझे लगता है कि जब मैंने मुख्य कोच का पद संभाला था तब से लेकर अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं आया है.’ ये भी पढ़ें- IPL खिलाड़ी को विदेश से धमकी भरा कॉल, ब्लैकमेलिंग की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू सैमसन–जडेजा ट्रेड में बड़ा ट्विस्ट! CSK और RR के बीच IPL इतिहास की सबसे हाई प्रोफाइल डील पर सस्पेंस बढ़ा IND vs SA Test: मैच का शेड्यूल, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और Live Streaming की पूरी जानकारी The post ‘सीरीज हार का जश्न नहीं मना सकता’, गंभीर ने रोहित-कोहली के प्रदर्शन पर कही ये बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बच्चों ने पेश किये नाटक, लोकनृत्य, विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाये

खलारी. उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह बालमेला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डोरंडा कॉलेज रांची शिक्षा विभाग के एचओडी डॉ मनोज कुमार तथा विशिष्ट अतिथि रांची वोमेंस कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ मंजु कुमारी थे. कार्यक्रम की शुरुआत आरती एवं दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया. कक्षा चार तथा पांच के विद्यार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. ततपश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसमें विकसित एवं आत्मनिर्भर हिंदुस्तान पर एक नाटक, एक गुजराती लोक नृत्य तथा बालवाटिका के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया. निर्णायक मंडली में सूरज यादव तथा आकाश पी सेबेस्टियन डॉन बॉस्को अकादमी से तथा अर्चना रोज किडो आदर्श विद्यालय से आये हुए थे. अतिथियों का शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया गया. इसके बाद फीता काटकर विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया. कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों ने स्वचालित फायर डिटेक्टर सिस्टम, स्वचालित कार्बन अग्मिशामक यंत्र , संग्रहित ऊर्जा, लाइन फॉलोइंग रोबोट कार, स्मार्ट सिटी, अपशिष्ट प्रबंधन, जल सफाई परियोजना तथा ऊर्जा संरक्षण का कार्यकारी मॉडल बनाया जिसे सभी ने सराहा. इसके अलावा कक्षा छह और सात के विद्यार्थियों ने भी कई मॉडल बनाए.कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के विभिन्न फूड स्टॉल लगाये, जिसका विद्यार्थियों सहित माता – पिता एवं अभिभावकगण ने भरपूर आनंद उठाया. कक्षा एक से चार के विद्यार्थियों ने कला प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें अनेक प्रकार के कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया. प्राचार्या डॉ. सिस्टर निर्मला सैमुअल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मंच संचालन विज्ञान विभाग की आरती प्रसाद व विद्यार्थियों ने मिल कर किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप- प्राचार्या सिस्टर नेली, अनिमा कांसीर, प्रभाकर शर्मा , अम्बुज कर्मकार , विशाल शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, आरती तिर्की, अल्का राही सहित विज्ञान विभाग के सविता नंदन सिंह, शशि चौधरी, कलबिंदर कौर, सुबी सिंह सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित थे. लोक नृत्य में उर्सुलाइन कॉन्वेंट प्रथम आठ नवंबर को रांची में आयोजित उर्सुलाइन इंटरमीडिएट कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित इंटर उर्सुलाइन स्कूल समारोह में नृत्य एवं भाषण प्रतियोगिता हुई. जिसमें सांस्कृतिक लोक नृत्य में उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल खलारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं भाषण प्रतियोगिता में वृष्टि कुमारी और अनन्या कुमारी ने भाग लिया, जिसमें अनन्या कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. शिक्षिका नॉर्बरता टोप्पो द्वारा निर्देशित इस नृत्य को वहां के अतिथियों एवं विद्यार्थियों द्वारा बहुत प्रशंसा प्राप्त हुई. उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला का हुआ आयोजन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बच्चों ने पेश किये नाटक, लोकनृत्य, विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nirmali vidhansabha : पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च

सरायगढ़. विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के उद्देश्य से रविवार शाम डीएसपी शिवेंद्र कुमार अनुभवी के नेतृत्व में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च थाना से निकलकर एनएच 327 ए भपटियाही बाजार, सरायगढ़ रेलवे ओवरब्रिज, सरायगढ़ रेलवे स्टेशन सहित अन्य पंचायतों का भ्रमण कर लोगों को निर्भीक और भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया गया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने आसपास के संवेदनशील इलाके में गश्त की और लोगों से शांति और सहयोग की अपील की. इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहनों की तलाशी ली. पुलिस पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि हथियार, शराब या प्रतिबंधित सामग्री पर सख्त निगरानी रखी जायेगी. मौके पर सीओ धीरज कुमार, थानाध्यक्ष संजय दास, एसआई शौर्य दिगयांशु, वर्षा कुमारी, एएसआई जेपी सिंह, मनु कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Nirmali vidhansabha : पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चौथे दिन भी नहीं चला लापता बालक का पता

चौसा. फुलौत थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरसंडा पंचायत के अमनी गांव के समीप बलौरा घाट में शुक्रवार को चार वर्षीय बालक डूब गया था, जिसका पता अब तक नहीं चला है. ग्रामीणों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. पानी में डूबने वाले बच्चा मोरसंडा पंचायत के अमनी वार्ड संख्या 12 निवासी प्रकाश मुनि का चार वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार है. पिता ने बताया कि शुक्रवार को घर से उनके दोनों शिशु शौच के लिए बोलेरो घाट की तरफ गया था. कुछ देर बाद उनका बड़ा लड़का घर आ गया व छोटे पुत्र की डूबने बात कहा.सूचना पर बलौरा घाट में त्वरित ग्रामीणों ने एकजुट होकर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. इसकी सूचना मोरसंडा के मुखिया शेखर पासवान व सीओ उदयकांत मिश्रा को दी. सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम सूचना दी गयी. देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. इधर, परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चौथे दिन भी नहीं चला लापता बालक का पता appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top