Hot News

November 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पश्चिम बंग आशाकर्मी यूनियन ने किया प्रदर्शन, फिर डीएम को दिया ज्ञापन

बांकुड़ा. कई सूत्री मांगों को लेकर पश्चिम बंग आशाकर्मी यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया. फिर डीएम को ज्ञापन सौंपा. आशाकर्मियों ने मोबाइल फोन की खरीद और उपयोग पर सभी शर्तें हटा लिए जाने की मांग ,नियमित मासिक रिचार्ज भुगतान, तथा फ़ोन खरीदने के दबाव को तुरंत रोकने इत्यादि अन्य कई मांगों को लेकर पश्चिम बंग आशा कर्मी यूनियन के द्वारा डीएम को ज्ञापन सौंपा गया .इससे पहले यूनियन के सदस्य तामली बांध मैदान प्रांगण में इकट्ठे हुए एवं जुलूस के माध्यम से डीएम कार्यालय के लिए रवाना हुए जहा गेट के बाहर ही रोक दिया गया एवं कर्मियों ने विरोध जताया. यूनियन के मुताबिकइस राज्य में आशा, शहरी आशा (एचएचडब्ल्यू) और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्य संबंधी ज़रूरतों के लिए मोबाइल फोन की मांग लंबे समय से चली आ रही है. लगभग सभी कार्यकर्ताओं ने सेवाएँ प्रदान करने के लिए मोबाइल फ़ोन उधार पर ख़रीदे हैं हाल ही में, प्रशासन ने मोबाइल फ़ोन ख़रीदने के लिए कुछ शर्तों के साथ, प्रत्येक कार्यकर्ता के बैंक खाते में 10,000 रुपये दिए हैं जो लोग काम कर रहे हैं और अपने पैसों से मोबाइल फ़ोन ख़रीद रहे हैं, उनके लिए दूसरा नया मोबाइल फ़ोन ख़रीदना अनावश्यक है मोबाइल रिचार्ज के लिए ज़रूरी ख़र्चों का भुगतान नहीं हो पाता वहीं महीने दर महीने, विभिन्न क्षेत्रों से मिलने वाले पैसे और भत्ते बकाया रह जाते हैं कुछ बकाया पैसे मिलने में सालों लग जाते हैं नतीजतन, एक साथ दो मोबाइल फ़ोन चलाने का बोझ और बढ़ जाएगा.इस स्थिति में जिनके पास एंड्रॉयड फोन नहीं हैं, उन्हें फोन जरूर खरीदना चाहिए तथा जिन कर्मचारियों के पास स्वयं के मोबाइल फोन हैं, उनसे मेरी अपील है कि वे उन फोनों की रसीद प्राप्त करने सहित निम्नलिखित मांगों को पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाएं, ताकि प्रशासनी कार्य जारी रह सके.मांगों के तहत संबंधित विभाग को अपने पैसे से खरीदे गए फ़ोनों की रसीद कर्मचारियों से लेनी होगी।उन पर नए फ़ोन खरीदने के लिए दबाव नहीं डाला जा सकता. फ़ोन पर अतिरिक्त ऐप्स के ज़रिए कोई अतिरिक्त कार्यभार नहीं डाला जाएगा डेटा एंट्री का काम भी नहीं किया जाएगा. सेवानिवृत्ति लाभ न मिलने के मुद्दे को मोबाइल फोन खरीदने पर खर्च किए गए धन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए.रिचार्ज पैक की पूरी राशि, पूर्ण नेट सहित, हर महीने भुगतान की जानी चाहिए. विभिन्न कार्यों के लिए भत्ते और धनराशि को महीने दर महीने बकाया रखना स्वीकार्य नहीं है तथा सभी कर्मचारियों का मासिक भत्ता तुरंत बढ़ाया जाना चाहिए इत्यादि मांगे शामिल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पश्चिम बंग आशाकर्मी यूनियन ने किया प्रदर्शन, फिर डीएम को दिया ज्ञापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संपत्ति घोटाले में दुर्गापुर के आरोपी व्यापारी की जमानत अर्जी खारिज

दुर्गापुर. दुर्गापुर का चर्चित केस, अपनी ही मां का करोड़ों का सोना हड़पने के मामले में दुर्गापुर के आरोपी व्यापारी सुरेश जैन उर्फ गुड्डू की जमानत अर्जी ओडिशा हाइकोर्ट ने ख़ारिज कर दी. वहीं, इस केस से जुड़े आरोपी की पत्नी राखी सिपानी एवं पुत्र सिद्धार्थ जैन को तीन सप्ताह के भीतर हाइकोर्ट में सरेंडर करने का निर्देश दिया है. सरेंडर न होने पर तीनों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हो सकती है. उक्त आदेश कटक हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति वी नरसिंह ने जारी किया है. इस केस की सुनवाई एबीएलएपीएल संख्या 7750, 2024 के तहत की गई. जहां याचिका कर्ता पक्ष से अधिवक्ता एस दास एवं बचाव पक्ष के जिसी राउत के मौजूदगी में की गई. बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने सुरेश जैन पर चल रहे मामले को लेकर जमानत की मांग कर रहे थे. लेकिन याचिका पक्ष आरोपी के खिलाफ लगे आरोपों को सही बताते एवं पुलिस द्वारा पेश की चार्ज शीट पर गौर करने की अपील कर जमानत रद्द करने की पेशकश पर अड़े थे. दोनों पक्षों के दलील एवं सबूतों पर गौर करते हुए न्यायाधीश ने सुरेश जैन की जमानत नामंजूर किया एवं इस केश से जुड़े अन्य अभियुक्त राखी सिपानी एवं सिद्धार्थ जैन को तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का निर्देश जारी. सूत्रों की माने तो अभियुक्त सुरेश जैन इरादत मुजरिम है , इसके खिलाफ उड़ीसा बंगाल में भी धोखा धडी का कई और मामला चल रहा है. क्या है मामला दुर्गापुर के बेनाचिटी में कथित व्यवसाई सुरेश जैन मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाले है. इनके भाई अशोक सिपानी एवं परिवार के अन्य सदस्यों का उड़ीसा एवं दुर्गापुर में व्यवसाय है. उनलोगों का दुर्गापुर के बेनाचिटी में कपड़ा गारमेंट शोरूम है. कुछ वर्ष पहले सुरेश पर उसकी मां ने डेढ़ किलो सोने (करोड़ों का जेवर) हड़पने का आरोप लगाते हुए उड़ीसा के पूरीघाट थाना में सुरेश जैन समेत उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ केस संख्या 181/24 के तहत 406/506/34 आईपीसी के तहत संपति हड़पने का मामला दर्ज कराया था. मामले की सुनवाई निचली अदालत में की गई , जहां कोर्ट ने सुरेश जैन को आपसी समझौता के तहत मामला सुलझाने का सलाह दी थी. लेकिन सुरेश जैन ने समझौता न कर उड़ीसा हाई कोर्ट में जमानत याचिका दर्ज कराई थी. जिस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सुरेश जैन की जमानत रद्द कर दिया है. आरोपी सुरेश पर दुर्गापुर कोर्ट में चल रहे दो मामले सुरेश जैन पर उसकी मां की ओर से दुर्गापुर थाना में वर्ष 2020 में केश संख्या 214/20 के तहत 420/406/409/467/471/120(बी)/34 आई पीसी एवं 2024 में केश संख्या 318/24 के तहत 420/406/467/468 आई पी सी के तहत करोड़ो की संपति हड़पने का मामला दर्ज कराया था. दोनों केश दुर्गापुर महकमा के एसीजीएम कोर्ट में चल रहा है। इस केश में अभियुक्त सुरेश जैन गिरफ्तार हुआ था. लेकिन कुछ दिनों के बाद वह जमानत पर रिहा हो गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संपत्ति घोटाले में दुर्गापुर के आरोपी व्यापारी की जमानत अर्जी खारिज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं को लक्खी भंडार से ज्यादा लाभ : शुभेंदु अधिकारी

बोलपुर. मंगलवार को बीरभूम जिले के नानूर विधानसभा क्षेत्र के किरणाहार में वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एकता यात्रा में हिस्सा लिया. हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर एकता यात्रा जुलूस निकला गया. किरणाहार के युवटिया बस स्टैंड से कीर्णाहार बस स्टैंड तक यह जुलूस निकाला गया. बस स्टैंड से भाजपा की पथसभा आयोजित की गयी. पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव साहा समेत अन्य नेतागण मौजूद थे. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि देश के भाजपा शासित राज्यों में ममता बनर्जी के लक्खी भंडार योजना से कई गुना ज्यादा लाभ स्त्रीओं को मिल रहा है. बिहार में 10 हजार रुपये स्त्रीओं के खाते में भेजे गये. राजस्थान, दिल्ली समेत अन्य भाजपा शासित राज्यों में स्त्रीएं स्वावलंबी बन रही है. गुंडा गर्दी पर अंकुश है. पुलिस और कानून व्यवस्था दुरुस्त है. लेकिन बंगाल में तानाशाही व्यवस्था चल रही है. अराजकता की स्थिति है. कानून व्यवस्था धराशाई हो गया है. शासक दल के लोगों की गुंडा गर्दी चरम पर है. पुलिस भी तृणमूल की कैडर बन गयी है. स्त्रीएं ,बच्चियां, युवतियां सुरक्षित नहीं है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मिड डे मिल में योगी जी आंगनबाड़ी केंद्रों में पनीर ,सेब, दूध और अन्य पौष्टिक आहार देते है. लेकिन बंगाल में आंगनबाड़ी केंद्रों में क्या स्थिति है किसी से छिपी नहीं है. आगामी विधानसभा चुनाव में बंगाल से तानाशाही प्रशासन को उखाड़ फेंकना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भाजपा शासित राज्यों में स्त्रीओं को लक्खी भंडार से ज्यादा लाभ : शुभेंदु अधिकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रूपनारायणपुर में बंद आवास से 20 लाख के गहने चोरी

आसनसोल/रूपनारायणपुर. सालानपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बंद आवासों में चोरी की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी है तो स्थानीय लोगों में आतंक का माहौल है. मंगलवार को एक और बंद आवास में चोरी का मामला सामने आया. रूपनारायणपुर में स्थित बीडीओ कार्यालय के निकट डायमंड पार्क आवासीय क्षेत्र के निवासी अमित कुमार के घर में चोरों ने तांडव मचाया. वे अपने माता-पिता और परिवार के साथ यहां रहते हैं. उन्होंने बताया कि 14 नवम्बर को वे अपने पूरे परिवार के साथ विशेष काम से जमशेदपुर गये थे. उनके घर में चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. जिसकी निगरानी वे अपने मोबाइल फोन पर सकते हैं. अतिरिक्त सुरक्षा के लिए घर की चाबी अपने एक दोस्त को दे कर गये थे कि वे आकर सुबह-शाम एकबार देख जाये. अचानक उन्होंने देखा कि कैमरा चल रहा है लेकिन कोई फोटो नहीं आ रहा है. उन्होंने अपने दोस्त को जाकर देखने को कहा. उसने आकर देखा कि कैमरा के उपर काला कपड़ा ढका हुआ है. इसकी सूचना मिलते ही वे सोमवार शाम को जमशेदपुर से वापस लौट आये और पाया कि घर में पूरा सामान बिखरा पड़ा है. चोरों ने हरेक उस जगह को खंगाला जहां छिपाया हुआ सामान मिल सकता था. श्री कुमार ने बताया कि दो लाख रुपये नकद, 16 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात, चांदी के दर्जनों सिक्के, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति चोर ले गये. रूपनारायणपुर पुलिस फांडी में लिखित शिकायत की. घटना को लेकर लोगों लोगों के रोष व आतंक का माहौल है. गौरतलब है कि पूरे कमिश्नरेट इलाके में हर दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में बंद आवास में चोरी की घटना आम है. पुलिस के अनुसार यह अपराधी स्थानीय भी हैं और बाहरी भी. ये लोग इलाके में घूमते हैं और बंद आवास मिलते ही उसपर धावा बोल देते हैं. किसी तरह बंद घर के अंदर प्रवेश करना इनका मुख्य लक्ष्य होता है, उसके बाद तो वह घर उनका हो जाता है. पुलिस अनेकों मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी की है चोरी का सामान बरामद भी किया है. इसके बावजूद इस अपराध पर अंकुश नहीं लग रहा है. रूपनारायणपुर इलाके में लोगों में आतंक छाया हुआ है. 12 सितम्बर से अबतक रूपनारायणपुर इलाके में करीब एक दर्जन आवासों के चोरी की घटना सामने आयी है. हालांकि सभी मामलों की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. एक करोड़ से अधिक के जेवरात व नकदी चोरों ने इन बंद आवासों से लूटा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रूपनारायणपुर में बंद आवास से 20 लाख के गहने चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोगला क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस ने 13 पूर्व शिक्षकों को किया सम्मानित

पांडवेश्वर. लावदोहा प्राथमिक विद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों को मंगलवार सुबह सम्मानित किया गया. गोगला क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस की ओर से माधाईगंज कोलियरी के पास स्थित पार्टी कार्यालय में समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम में गोगला पंचायत के उपप्रधान गंगाधर गोस्वामी, तृणमूल क्षेत्रीय अध्यक्ष गौतम घोष सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. 13 शिक्षकों को माला और प्रशस्ति पत्र गौतम घोष ने बताया कि क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के 13 सेवानिवृत्त शिक्षकों को माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि विधायक के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ. सम्मान से अभिभूत पूर्व शिक्षक सम्मानित पूर्व शिक्षकों, गंगाधर घोष, अतुल बाउरी, शेख मोहिउद्दीन और अजीत धारा, ने कहा कि अक्सर सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षकों को भुला दिया जाता है, लेकिन कई वर्षों बाद भी उनके योगदान को याद कर सम्मानित किया जाना अत्यंत प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान उन्हें अभिभूत करता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गोगला क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस ने 13 पूर्व शिक्षकों को किया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bettaih : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से पढ़ाई कर पैसा नहीं लौटाने वाले 1412 छात्रों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी

– 909 छात्रों के खिलाफ नीलाम पत्र वाद दायर, 503 पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज – योजना में मिलते हैं बिना ब्याज के ऋण, नौकरी लगने के बाद लौटाने का प्रावधान बेतिया . प्रशासन भले ही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को उच्च शिक्षा पाने का आसान मार्ग बता रही हो, लेकिन जिले में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जिन्होंने इस सुविधा का लाभ लेकर पढ़ाई तो पूरी कर ली, पर नौकरी नहीं लगने या अन्य कारणों से अब तक ऋण नहीं चुका पाए. नतीजा जिले के 1412 छात्रों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसमें 909 छात्रों के खिलाफ नीलाम पत्र वाद दायर किए जा चुके हैं, जबकि 503 छात्रों के खिलाफ प्रस्ताव तैयार कर वाद दायर करने की तैयारी चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, इन छात्रों ने बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम द्वारा पोषित राशि विभिन्न बैंकों से प्राप्त कर पढ़ाई पूरी की थी. लेकिन लंबे समय से भुगतान न होने पर निगम ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र को कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद छात्रों के खिलाफ नीलाम पत्र वाद दायर कर दिया गया है. अब जिला नीलाम पत्र कार्यालय से नोटिस और वारंट जारी करने की तैयारी चल रही है. आचार संहिता समाप्त होने के बाद संबंधित कार्यालयों में कार्रवाई की गति तेज कर दी गई है. बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने पूर्व में ही जिला पदाधिकारी को पत्र भेजकर बिहार लोक मांग वसूली अधिनियम 1914 के तहत राशि वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. इसी आधार पर जिला नीलाम पत्र कार्यालय लंबित मामलों पर तेजी से सुनवाई कर रहा है. मुख्यालय से जिले को कुल 1439 नीलाम पत्र वाद दायर करने के प्रस्ताव भेजे गए थे. इसके बाद अप्रैल 2025 में 40 और मई 2025 में 37 वाद दायर किए गए. वर्तमान में कुल 909 वादों पर सुनवाई शुरू हो चुकी है और सभी ऋणधारकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं. उधर, प्रशासन द्वारा हाल ही में शिक्षा ऋण को ब्याजमुक्त करने की घोषणा के बाद पुराने ऋणधारकों ने एकमुश्त ऋण माफी की मांग तेज कर दी है. उनका कहना है कि यदि नई व्यवस्था में लाभ दिया जा रहा है, तो पुराने छात्रों को इससे बाहर रखना उचित नहीं है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bettaih : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से पढ़ाई कर पैसा नहीं लौटाने वाले 1412 छात्रों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : सड़क पर अतिक्रमण रहने से राहगीर व चालक परेशान

बिस्फी. प्रखंड मुख्यालय की मुख्य सड़कें औसी जीरोमाइल, घजवा, नूरचक, बैगरा, भैरवा, परसौनी, सिमरी, जगवन, खंगरैठा, यदुपट्टी सहित एक दर्जन से अधिक बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है. व्यवसायी सड़क किनारे तक सामान फैला कर रखने व अस्थाई ठेला, टेंपो के अनियंत्रित खड़े रहने से जाम की स्थिति रहती है. सुबह से देर शाम तक बाजार क्षेत्र में वाहनों की कतारे लगी रहती हैं. जिससे आम लोगों को आवाजाही बेहद प्रभावित हो रही है. स्थानीय निवासियों का कहना है की मुख्य सड़क पर यदि कोई बड़ा वाहन मार्केट में प्रवेश कर जाए तो दूसरी ओर से आने वाले वाहनों को निकालना लगभग असंभव हो जाता है. स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी लंबी दूरी तक जाम में फंसे रहते है. इसमें मरीज, स्कूली बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, पदाधिकारी और आमजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : सड़क पर अतिक्रमण रहने से राहगीर व चालक परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : सिसौनी चौक से बासोपट्टी जाने वाली सड़क गढ़े में तब्दील

हरलाखी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दो प्रखंड को जोड़ने वाली सिसौनी से बासोपट्टी सड़क वर्षों से जानलेवा बनी है. दरअसल, 15 वर्ष पूर्व सिसौनी चौक से बासोपट्टी सीमा तक की सड़क को खरंजाकरण किया गया था, जो अब जर्जर हो गया है. जिससे राहगीरों व स्थानीय लोगों को परेशानी होती है. आलम यह है कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क हुर्राही चौक से बासोपट्टी सीमा को जोड़ती है. पूर्व में हुर्राही चौक से सिसौनी चौक तक सड़क बना. लेकिन उससे आगे करीब पांच सौ मीटर सड़क को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है. जहां से गुजरने वाले वाहन चालक आए दिन गिरकर दुर्घटना का शिकार होते रहते है. लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. दर्जनों आक्रोशित लोगों का कहना है कि चार वर्ष पूर्व सीमा विकास योजना के तहत नापी होने के बाद उक्त योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. कहा कि सड़क के बीच जगह- जगह गढ़े हो गए है. इतना ही नही मार्ग में एक ध्वस्त पुलिया भी है. जिस पर बरसात के दिनों में तीन से चार फुट ऊपर तक पानी बहता रहता है. फिर आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है. लेकिन उक्त समस्याओं से स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अंजान बने हैं. स्थानीय विधायक को कई बार शिकायत की, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हुआ. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : सिसौनी चौक से बासोपट्टी जाने वाली सड़क गढ़े में तब्दील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bettaih : बंद घर में मुख्य दरवाजे से घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी

–चनपटिया प्रखंड परिसर में बीडीओ आवास के समीप हुई घटना चनपटिया . चनपटिया प्रखंड परिसर में बीडीओ आवास के समीप सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने बंद घर में मुख्य दरवाजे से घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली. मामले में गृह स्वामी के छोटे भाई सूरज कुमार (38) ने चनपटिया थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में बताया है कि चनपटिया ब्लॉक के समीप उनके बड़े भाई दीपक कुमार शुक्ला का मकान है. गत 16 नवंबर की दोपहर गृह स्वामी अपना घर बंद करके बेटे के पास बेंगलुरु चले गए. मंगलवार की सुबह उन्हें पड़ोसी से घर का मुख्य दरवाजा खुले होने की जानकारी मिली. जिसके बाद गृह स्वामी ने इसकी जानकारी अपने छोटे भाई सूरज कुमार को दी. सूरज जब पहुंचे तो देखा की मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर घुसने पर पूजा रूम का भी ताला टूटा मिला. वही गोदरेज खुला हुआ था और गहने का खाली डिब्बा नीचे बिखरा पड़ा था. एफआईआर में उन्होंने बताया है कि अज्ञात चोरों ने गोदरेज में रखे चार मंगलसूत्र, एक-एक हार, झुमका, टीका, टॉप्स, तीन सिकड़ी, तीन अंगूठी, चार कंगन, दो नथ-नथुनी, चार किल, पायल और नगद एक लाख रुपये की चोरी कर ली. घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी चोरों ने छेड़छाड़ की है. अज्ञात चोरों का फुटेज घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. सूचना पर पुलिस की टीम पहुंच कर घटना की जानकारी ली. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. जिला मुख्यालय से आए तकनीकी प्रशाखा की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच जांच की. पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर लिया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bettaih : बंद घर में मुख्य दरवाजे से घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : सेविकाओं को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

बाबूबरही. प्रखंड मुख्यालय स्थित आंगनबाड़ी नोडल केंद्र पर मंगलवार को निदान संस्था की ओर से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, पोषण तथा स्वच्छता पर सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया. इसके बाद सात चयनित सेविकाओं को शिक्षण अधिगम सामग्री का वितरण किया. प्रशिक्षण में बच्चों को भावनात्मक विकास के लिए सामग्री के उपयोग करने की जानकारी दी. मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बबीता कुमारी, स्त्री पर्यवेक्षिका सारिका कुमारी, पूनम कुमारी, प्रियंका कुमारी, सरिता कुमारी, निदान से जुल्फेकार अहमद, प्रभास झा, कृष्ण कुमार मुखिया, मनीष कुमार, दक्ष राज, आफताब आलम, मुस्कान प्रिया मौजूद थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : सेविकाओं को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top