Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप प्रोग्राम शुरू
शिक्षकों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की पहल धनबाद. आइआइटी आइएसएम में मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत आयोजित सातवें नर्चरिंग फ़्यूचर लीडरशिप प्रोग्राम की शुरुआत साेमवार को की गयी. पांच दिवसीय यह कार्यक्रम 17 से 21 नवंबर 2025 तक चलेगा. इसका आयोजन शिक्षकों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से किया गया है. एफडीसी कॉन्फ्रेंस हॉल आइ2एच बिल्डिंग में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आये प्रोफेसर, शिक्षक नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए. इसमें आइआइइएसटी शिवपुर, रांची यूनिवर्सिटी, विनोबा भावे यूनिवर्सिटी, सिदो-कान्हो बिरसा यूनिवर्सिटी और बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया. शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों का नेतृत्व कौशल जरूरी कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक एवं मुख्य संरक्षक प्रो सुकुमार मिश्रा ने किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों का नेतृत्व कौशल और सतत प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है. ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को नई दिशा और प्रभावी नेतृत्व क्षमता प्रदान करते हैं. एनएफएल कार्यक्रम की समन्वयक प्रो मृणालिनी पांडे ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने और शैक्षणिक नेतृत्व को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है. शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से आयोजित यह पहल भविष्य के शैक्षणिक नेताओं को तैयार करने में अहम योगदान देगा. यह प्रशिक्षण शिक्षकों में नवाचार, नेतृत्व और पेशेवर दक्षता को और सशक्त करेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप प्रोग्राम शुरू appeared first on Naya Vichar.

