Hot News

November 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan News : मिशन मोड में हल होंगी क्षेत्र की समस्याएं

खरसावां. खरसावां विस क्षेत्र के कोलाबिरा (गम्हरिया प्रखंड) में झामुमो का कार्यालय खोला गया. विधायक दशरथ गागराई ने फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया. मौके पर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि इस कार्यालय के जरिये भी क्षेत्र की जनता को अपनी बातें उन तक पहुंचाने में सहूलियत होगी. क्षेत्र की आम जनता इस कार्यालय में संपर्क स्थापित कर अपनी समस्याओं को उन तक आसानी से पहुंचा पायेगी. जन समस्याओं का समाधान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी संवेदनशील है. मिशन मोड में क्षेत्रीय समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा रहा है. विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी जनता व उनके बीच सेतु बनकर कार्य करने की अपील की. इस दौरान विधायक ने कार्यालय में स्थानीय लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद कर समस्याओं को सुना. इस दौरान बासंती गागराई, बासुदेव महतो, पंकज प्रधान आदि मौजूद थे. घाटशिला में जीत पर झामुमो ने बड़ाबांबो में मनाया जश्न बड़ाबांबो. घाटशिला विस उपचुनाव में झामुमो की जीत की खुशी में बड़ाबांबो में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया. खरसावां प्रखंड के भाग-1 झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलायी और ढोल-नगाड़ों के बीच खुशी साझा की. यहां जुलूस बड़ाबांबो झामुमो कार्यालय से सोमाय गागराई चौक तक निकाली गयी. इस मौके पर नायडू गोप, सानगी हेम्ब्रम, दशरथ महतो, सुकरा महतो, यशवंत प्रधान, रंगबाज बेहरा, मुरारी महतो, नगेन सोय, महेंद्र नायक, चिंतामणी महतो, अभिमन्यु नायक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan News : मिशन मोड में हल होंगी क्षेत्र की समस्याएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan News : बालिका में तूफान व बालक में वीर बिरसा जीते

राजनगर. बिरसा मुंडा जयंती व झारखंड स्थापना दिवस पर प्रखंड क्षेत्र के धुरीपदा गांव में बीएमसी धुरीपदा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा. पहले दिन अंडर-15 बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई. बालिका वर्ग में तूफान एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, बीएमसी धुरीपदा उपविजेता रहा. दूसरे और तीसरे दिन मुख्य फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच वीर बिरसा बारुबेड़ा व लालित स्पोर्टिंग के बीच हुआ, जिसमें वीर बिरसा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनी. लालित स्पोर्टिंग उपविजेता, हर्षित स्पोर्टिंग तृतीय व एसआरसी जामडीह चतुर्थ स्थान पर रहा. सांसद ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जोबा माझी, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कालीपद सोरेन, झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ लालू हांसदा, प्रखंड उपाध्यक्ष भक्तू मार्डी, शेखर महाकुड़ व रवि माझी उपस्थित थे. सांसद ने विजेता व श्री सोरेन ने उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया. तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan News : बालिका में तूफान व बालक में वीर बिरसा जीते appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan News : खरसावां वन क्षेत्र में गजराजों ने दी दस्तक, किसान भयभीत

खरसावां. धान की कटाई का कार्य शुरू होते ही खरसावां वन क्षेत्र के गांवों में जंगली हाथियों ने दस्तक दे दी है. रविवार की रात करीब एक दर्जन जंगली हाथी रामपुर के जंगल में पहुंच गये हैं. रविवार की रात जंगली हाथियों ने रामपुर गांव के छूटनु महतो, रोहिना महतो व दुर्गा बोईपाई के खेत में पहुंच कर धान की फसल को खाने के साथ रौंद कर बर्बाद कर दिया. सोमवार को अहले सुबह पास के जंगल में चले गये. हाथियो के झुंड में दो दंतैल हाथी भी है. किसानों ने सोमवार को खरसावां के वन विभाग स्थित कार्यालय पहुंच कर हाथियों द्वारा धान की फसल बर्बाद किये जाने की जानकारी दी. साथ ही विभाग से मुआवजा भी मांगा. मालूम हो कि खरसावां में करीब दो साल बाद जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा है. जंगली हाथियों के खरसावां आने की सूचना से किसान भयभीत हैं. किसानों ने वन विभाग से जंगली हाथियों को खदेड़ने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan News : खरसावां वन क्षेत्र में गजराजों ने दी दस्तक, किसान भयभीत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top