Hot News

November 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एमआइसी में वार्षिक एथलेटिक्स मीट आयोजित

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज में वार्षिक दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट-2025 का आयोजन किया गया. मुख्य रूप से उपस्थित जीप सदस्य खलारी व लपरा पंचायत की मुखिया पुतुल देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की. अतिथियों ने स्पोर्ट्सों के माध्यम से जीवन में अनुशासन, टीम भावना और मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला. एमआइसी परिसर में एथलेटिक्स मीट के पहले दिन 100, 200, 400, 500 मीटर रिले रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप, भाला फेंक, गोला फेंक के अलावा विभिन्न स्पोर्ट्स गतिविधियां आयोजित की गयी. जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ प्रतिस्पर्धा की. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि स्पोर्ट्स प्रतिभा के विकास के साथ साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है. इस तरह की प्रतियोगिताओं से नेतृत्व कौशल को बढ़ावा मिलता है. आयोजन में डॉन बॉस्को एकेडमी, आदर्श उच्च विद्यालय मैक्लुस्कीगंज, विकास हिंदुस्तानी डकरा, जनता 2 हाई स्कूल, एसीसी हाई स्कूल खलारी, ब्राइट फ्यूचर स्कूल महुआ मिलान सहित आसपास के 10 विद्यालय भाग ले रहे हैं. इस अवसर पर डेनिस मयंक रोबर्ट, बासुकीनाथ नाग, सत्यम पांडेय, राहुल सिंह, मुकेश विश्वकर्मा, रिया मेहता, सुचिता कुजूर, रेणु सिंह, आशा देवी, पंकज कुमार, विक्रम कुमार, मुकेश साहू, शशि साहू, संतोष कुमार, लखन प्रसाद साहू, जेपी यादव, कुश यादव, संदीप लोहरा, रामजी सिंह अन्य मौजूद थे. क्षेत्र के 10 विद्यालयों के प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एमआइसी में वार्षिक एथलेटिक्स मीट आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर पंजीकृत कराने की मांग

चतरा. जिला इंटर कॉलेज संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने अनुदानित इंटर कॉलेजों की छात्राओं का ई-विद्या वाहिनी पोर्टल में पंजीकृत कराने की मांग की. बताया कि पंजीकृत नहीं होने के कारण छात्राओं को सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि पूर्व में कॉलेज की छात्राओं को योजना का लाभ मिला था, लेकिन इस बार पंजीकृत नहीं होने के कारण लाभ नहीं मिल पा रहा है. इससे छात्राओं को परेशानी हो रही है. प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से छात्राओं का पोर्टल में पंजीकृत कराने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में संघ के उपाध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद, सचिव सुखदेव राणा, प्रशासनिक पदाधिकारी त्रिवेणी कुमार, सिमरिया इंटर कॉलेज के प्राचार्य कन्हैया मिस्त्री, संरक्षक रियाजउद्दीन अहमद, मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार शामिल थे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीइओ कार्यालय में संघ के द्वारा सभी इंटर कॉलेज का कार्य संपादित कराया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर पंजीकृत कराने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीयूष ने नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड व ब्रांज

चतरा. शहर के मारवाड़ी मुहल्ला निवासी पीयूष कुमार गुप्ता ने 35वां नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एंड इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप-2025 में शानदार प्रदर्शन कर एक गोल्ड व एक ब्रांज मेडल जीता है. चैंपियनशिप इंडियन स्ट्रेंथ लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से 10 से 13 नवंबर तक सिक्किम के गंगटोक में हुई. इसमें देश के 19 राज्यों से 550 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. पीयूष ने इंक्लाइन बेंच प्रेस में 107.5 किलो में गोल्ड मेडल व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग 290 किलो में ब्रांज मेडल जीता. चतरा पहुंचने पर द गाइडेंस फिटनेस जिम सेंटर में उनका स्वागत किया गया. ट्रेनर मो शाहिद ने बधाई देते हुए कहा कि मेहनत व समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की है. बधाई देनेवालों में अभिषेक, अखिलेश, मोबस्सीर, फरहान, विक्रम, विक्की, मानस, मिक्की व अन्य शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीयूष ने नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड व ब्रांज appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में ठंड एवं कोहरे को लेकर ‘विंटर सेफ्टी ड्राइव’ मिशन मोड में शुरू

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– ठंड तथा कोहरे वाले मौसम में ट्रेन संचालन की चुनौतियों को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा विंटर सेफ्टी के सभी उपायों को अपनाते हुए ‘विंटर सेफ्टी / फॉग सेफ्टी ड्राइव’ मिशन मोड में शुरू कर दिया गया है। जिसका उद्देश्य ठंड में भी ट्रेनों का संचालन सुरक्षित, नियंत्रित तथा निर्बाध रूप से सुनिश्चित करना है। इंजीनियरिंग एवं ट्रैक सुरक्षा कोहरा एवं ठंड के मौसम में नई चुनौतियों को लेकर रेलवे प्रशासन मिशन मोड में फॉग सेफ्टी ड्राइव चला रहा है ताकि इस मौसम में ट्रेनों का चालन सुरक्षित एवं स्वीकृत गति से हो सके। ठंड के कारण तापमान में गिरावट को देखते हुए प्वाइंट्स और क्रॉसिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सभी प्वाइंट्स एवं क्रॉसिंग की विशेष जांच की जा रही है। सभी महत्वपूर्ण लोकेशन, ब्रिज एवं कल्वर्ट की निरीक्षण की जा रही है। इस क्रम में पथ एवं पुल निरीक्षण की आवृत्ति भी बढ़ाई गई है। प्वाइंट्स पर आवश्यक लुब्रिकेशन किया जा रहा है। सिग्नल एवं दूरसंचार सिग्नल विभाग द्वारा सभी सिग्नलिंग उपकरणों, केबल, कलर लाइट सिग्नल और इंटरलॉकिंग सिस्टम की जांच की जा रही है। सभी प्वाइंट्स एवं सिग्नलिंग उपकरणों की जांच की जा रही है। पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा तैयारियाँ रात में पेट्रोलिंग के लिए सभी उपकरण तैयार रखे गए हैं। क्रू एवं ट्रैफिक संचालन क्रू एवं ट्रैफिक विभाग को फॉग पैटर्न के अनुसार चलने के निर्देश दिए गए हैं। कोहरे की स्थिति में रनिंग स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विभागीय समन्वय इंजीनियरिंग, सिग्नल, दूरसंचार, क्रू, ट्रैफिक, कमर्शियल एवं आरपीएफ विभागों द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। समस्तीपुर मंडल द्वारा अतिरिक्त विंटर सेफ्टी उपाय ऊपर दिए गए उपायों के अतिरिक्त समस्तीपुर मंडल ने ठंड और कोहरे के समय ट्रेन संचालन को और अधिक सुरक्षित बनाने हेतु निम्नलिखित व्यवस्थाएँ भी की हैं— 1. फॉग सेफ्टी डिवाइस (FSD) का उपयोग सभी लोको पायलटों को FSD उपलब्ध कराया गया है ताकि कम विज़िबिलिटी में भी सिग्नल लॉस या जोखिम न्यूनतम रहे। 2. स्पीड रेस्ट्रिक्शन का पालन कोहरे की तीव्रता के अनुसार ट्रेन चालकों को निर्धारित फॉग स्पीड में ट्रेन चलाने के निर्देश। 3. क्रू-लॉबी में विशेष सुरक्षा संवाद सभी रनिंग स्टाफ के लिए नियमित सुरक्षा मीटिंग एवं शीतकालीन रिफ्रेशर ब्रीफिंग आयोजित की जा रही है। 4. विद्युत एवं ओएचई निरीक्षण शीतलहर में तारों व फिटिंग्स की मजबूती जांचने हेतु OHE टीमों द्वारा अतिरिक्त पेट्रोलिंग और निरीक्षण। 5. स्टेशन स्तर पर तैयारियाँ प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों हेतु आवश्यक सुविधाओं—प्रतीक्षालय, लाइटिंग, अनाउंसमेंट—की निगरानी बढ़ाई गई है। कोहरे से संभावित विलंब की सूचनाएँ समय-समय पर प्रसारित की जाएँगी। इस संबंध में समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा— “ठंड और कोहरे के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा समस्तीपुर मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विंटर सेफ्टी के सभी उपायों को लागू करते हुए मंडल के सभी विभाग मिशन मोड में कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद ट्रेन सेवाएँ सुरक्षित, विश्वसनीय और सुचारु रूप से संचालित हों।”

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: दुकान लुटने आए लुटेरे को बच्ची ने कर दिया ऐसा ऑफर, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे भावुक

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बेहद खास है. क्योंकि छोटी बच्ची की मासूमियत ने पत्थर दिल चोर के घातक इरादे को भी बदल दिया. वीडियो में जो दिख रहा है, शायद ही किसी ने उसकी उम्मीद की होगी. वीडियो @craziestlazy नाम के यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो एक छोटे दुकान का है. जिसमें एक आदमी अपनी छोटी बच्ची के साथ नजर आ रहा है. अचानक एक नकाबपोश बदमाश दुकान में दाखिल होता है और सीधे दुकानदार के साथ हाथापाई शुरू कर देता है. उसके एक हाथ में पिस्तौल भी दिख रहा है. लुटेरा दुकानदार से पैसे निकालने के लिए बोलता है और लगातार मारपीट करता रहता है. पूरी घटना हो दुकान में बैठी बच्ची देखती है, लेकिन डर से कुछ नहीं बोलती. जिस समय बदमाश घटना को अंजाम दे रहा था, उस समय बच्ची लॉलीपॉप खाती दिख रही है. अचानक बच्ची अपना लॉलीपॉप लुटेरे को देने लगती है. बच्ची की मासूमियत ने लुटेरे का दिल जीता, बदल दिया इरादा बच्ची जब अपना लॉलीपॉप बढ़ाती है, तो नकाबपोश बदमाश हैरान हो जाता है. बच्ची की मासूमियत ने उसका इरादा ही बदल दिया. वीडियो में दिख रहा है कि लुटेरे ने दुकानदार से जो भी पैसे लूटता है, उसे वापस कर देता है और फिर बच्ची के माथे को प्यार से चूमता है. जब लुटेरा दुकान से वापस चला जाता है, तो पिता ने बच्ची को अपनी गोद में उठाकर प्यार करता है. Chor ko bhi to dil hota hai ji 🥰 pic.twitter.com/SSW4eXu2bE — Meme Farmer (@craziestlazy) November 17, 2025 वीडियो देख भावुक हुए यूजर लूट के वीडियो को देखकर यूजर भावुक हो रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक शख्स ने लिखा, “बेटी अल्लाह की रहमत होती है.. देख लो.” एक अन्य ने लिखा, “प्रेम मानवता को प्रज्वलित करता है, सब कुछ प्रेम है.” The post Viral Video: दुकान लुटने आए लुटेरे को बच्ची ने कर दिया ऐसा ऑफर, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे भावुक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार की 71वीं प्रीलिम्स में 14000 से ज्यादा पास, जानें कब होगी मेन्स परीक्षा

BPSC 71st Mains Exam 2025 Date: बिहार में प्रशासनी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों कैंडिडेट्स के लिए बड़ी समाचार सामने आई है. बीपीएससी ने आखिरकार 71वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट (BPSC 71st Prelims Result 2025) जारी कर दिया है. इस परीक्षा में 14000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. अब सभी को सिर्फ एक ही सवाल सताने लगा है कि 71वीं मेन्स परीक्षा कब होगी. तो चलिए आपको पूरी जानकारी आसान भाषा में बताते हैं. बीपीएससी की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, इस बार प्रीलिम्स के लिए 4,71,012 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इनमें से 3,16,762 उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे. लंबे इंतजार के बाद आयोग ने नतीजे जारी कर दिए और कुल 14,261 अभ्यर्थियों को क्वालिफाई घोषित किया गया. अब ये सभी कैंडिडेट्स मेन्स की तैयारी में जुट सकते हैं. BPSC 71st Mains Exam 2025 Date: कब होगी मेन्स परीक्षा? बीपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, 71वीं कंबाइंड मेन्स परीक्षा मार्च या अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी. यानी आपके पास तैयारी के लिए अच्छा खासा समय है. लेकिन चूंकि बीपीएससी की मेन्स तैयारी थोड़ी गहरी होती है, इसलिए अभी से तैयारी में लग जाना ही समझदारी है. BPSC Exam Calendar 2026 Check Here BPSC (Bihar Public Service Commission) Exam Calendar#BPSC#BPSCExamCalendar#BPSCExam#ExamCalendar pic.twitter.com/FWyisRoZF2 — Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) October 22, 2025 इन पदों पर भर्तियां 71वीं कंबाइंड भर्ती के जरिए कुल 1298 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इनमें प्रशासनिक, राजस्व, सहकारिता, अल्पसंख्यक कल्याण, वित्तीय प्रशासनिक जैसे कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. यानी मेन्स और इंटरव्यू में अच्छा स्कोर करने वालों के पास बेहतर पोस्ट पाने का मौका है. एग्जाम कैलेंडर चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा. बता दें कि बीपीएससी की तरफ से 71वीं कंबाइंड परीक्षा के अलावा भी कई परीक्षाओं की तारीख घोषित की गई है. स्पेशल टीचर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जनवरी 2026 में होगी. यह भी पढ़ें: बीपीएससी 71वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, 14261 उम्मीदवार पास The post बिहार की 71वीं प्रीलिम्स में 14000 से ज्यादा पास, जानें कब होगी मेन्स परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

Bihar CM Nitish Kumar Shapath Grahan: विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद बिहार में गुरुवार 20 नवंबर को नयी प्रशासन बनने जा रही है. शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने जा रहा है. गुरुवार शाम करीब चार बजे नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे. समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री गुरुवार दोपहर तीन बजे पटना पहुंचेंगे. इसके बाद शपथ कार्यक्रम शुरू होगा. बड़े नाम होंगे शपथ ग्रहण में शामिल इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शिक्षा मंत्री और बिहार भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान के साथ आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. इनके अलावा एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को भी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है. तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार के साथ दो दर्जन से अधिक मंत्रियों को शपथ दिलायी जायेगी. समारोह की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद गांधी मैदान पहुंचे. उन्होंने पूरी तैयारी का जायजा लिया और कुछ निर्देश दिये. जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण के ऐतिहासिक पल को देखने और अपने नेताओं को सुनने के लिए हजारों की संख्या में आमजन भी गांधी मैदान में जुटेंगे. सीएम ने अधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण की तैयारी देखी नयी प्रशासन के गठन की तैयारी का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार तथा मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित आला अधिकारियों के साथ गांधी मैदान पहुंचे. सीएम ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा. भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किये भाजपा संसदीय बोर्ड ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी कर यह जानकारी दी है. भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार को पूर्वाह्न में पार्टी मुख्यालय के अटल सभागार में बुलायी गयी है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें क्या बोले NDA के नेता जदयू नेता संजय कुमार झा ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह एक बड़ा आयोजन होगा, जो चुनाव में मिली बड़ी जीत के अनुरूप होगा, ताकि अगले पीढ़ी के विकास की बड़ी चुनौती को साधा जा सके, जिसका मौका जनता ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए प्रशासन को दिया है. बीजेपी नेता नितिन नवीन ने कहा कि शपथ ग्रहण न केवल एक संवैधानिक प्रक्रिया है, बल्कि बिहार के लिए एक नए विकास पथ की शुरुआत का प्रतीक भी है. देशभर के कई राज्यों के मुख्यमंत्री, अनेक केंद्रीय मंत्री और अन्य राष्ट्रीय स्तर के अतिथि भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें: NDA के एक तिहाई विधायकों को मिले 50% से अधिक वोट, विपक्ष के किसी को नहीं, देखिये पूरी लिस्ट The post नीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: आयुष्मान खुराना या हर्षवर्धन राणे? बॉक्स ऑफिस पर 29वें दिन किसका पलड़ा भारी और कौन हुआ फुस्स

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: दिवाली 2025 पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का टकराव देखने को मिला, जिसने पूरे महीने सिनेमाघरों में चर्चा बनाए रखी. 21 अक्टूबर को एक तरफ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ रिलीज हुई, तो वहीं दूसरी तरफ हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. अब लगभग एक महीना गुजरने के बाद दोनों फिल्मों की कमाई अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. ऐसे में आइए जानते हैं 29वें दिन कौनसी फिल्म आगे रही. थामा की 29वें दिन की कमाई मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म ‘थामा’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें थीं. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के 29वें दिन रात 8 बजे तक फिल्म ने 0.1 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 134.2 करोड़ पहुंच गया है. रात तक कमाई में थोड़ी और बढ़त होने की संभावना रहती है. एक दीवाने की दीवानियत की 29वें दिन की कमाई मिलाप मिलन जवेरी की ओर से निर्देशित हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपनी रोमांटिक कहानी से दर्शकों को आकर्षित किया और अपना 30 करोड़ का बजट निकाल लिया है. अब Sacnilk के शुरूआती आंकड़ों के मुताबिक, 29वें दिन रात 8 बजे तक फिल्म ने 0.14 करोड़ की कमाई की. इसके साथ कुल कलेक्शन 78.38 करोड़ हो गया है. कौन निकला आगे? अगर कुल कलेक्शन की बात करें, तो ‘थामा’ ने साफ तौर पर बढ़त बना ली है और बॉक्स ऑफिस क्लैश में विजेता साबित हुई है. वहीं, सिर्फ 29वें दिन की कमाई में ‘एक दीवाने की दीवानियत’ थोड़ी आगे दिखाई दी, लेकिन कुल प्रदर्शन में वह ‘थामा’ से काफी पीछे रही. यह भी पढ़ें: Aashram की पम्मी को याद आए ‘बाबा निराला’ बॉबी देओल, अदिति पोहनकर बोलीं- सर को बहुत मिस कर रही हूं The post Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: आयुष्मान खुराना या हर्षवर्धन राणे? बॉक्स ऑफिस पर 29वें दिन किसका पलड़ा भारी और कौन हुआ फुस्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रूस में खायी जाएगी भारत की मछली, जल्द मिल सकता है 25 मछली पालन यूनिट्स को मंजूरी

Indian Fish: हिंदुस्तान की मछली रूस में खायी जाएगी, लेकिन मछलियों का पालन हिंदुस्तान में होगा. रूस हिंदुस्तान में करीब दो दर्जन से अधिक मछली पालन यूनिट्स को जल्द ही मंजूरी दे सकता है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि रूस हिंदुस्तान में करीब 25 मछली पालन यूनिट्स को मंजूरी देने की तैयारी में है. इससे ये यूनिट्स रूस मछली की आपूर्ति करने के लायक हो जाएंगी. हाल ही में, यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने निर्यात के लिए हिंदुस्तान से 102 अतिरिक्त समुद्री उत्पाद इकाइयों को मंजूरी दी है. झींगा के निर्यात के लिए कई देशों से बात कर रहा हिंदुस्तान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘रूस लगभग 25 मत्स्य प्रतिष्ठानों को भी मंजूरी देने की तैयारी में है.’’ उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान अपने झींगा और मछली निर्यात में विविधता लाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित कई अन्य देशों के साथ बातचीत कर रहा है. रूस की ओर से मिलने वाली मंजूरी हिंदुस्तान के झींगा निर्यात में विविधता लाने के लिए भी महत्वपूर्ण है, जो अमेरिका की ओर से लगाए गए 50% के भारी टैरिफ से बुरी तरह प्रभावित है. बीते वित्त वर्ष 2024-25 में हिंदुस्तान का झींगा निर्यात 4.88 अरब डॉलर का था, जो कुल समुद्री खाद्य निर्यात का 66% है. इसे भी पढ़ें: किसानों का इंतजार खत्म, 19 नवंबर को पीएम किसान 21वीं किस्त का पैसा जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी ईयू के साथ एफटीए पर हिंदुस्तान की बातचीत जारी हिंदुस्तान और यूरोपीय यूनियन के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के लिए बातचीत की प्रगति के बारे में पूछे जाने पर पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले महीनों में हम यूरोपीय संघ के साथ एक समझौते पर पहुंच जाएंगे. हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि कुछ अंतिम मुद्दों को सुलझा लिया जाए, जिन पर अभी बातचीत चल रही है.’’ इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता एसआईपी का 11x12x20 फॉर्मूला, जान जाएगा तो बन जाएगा 2 करोड़ का मालिक The post रूस में खायी जाएगी हिंदुस्तान की मछली, जल्द मिल सकता है 25 मछली पालन यूनिट्स को मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीएम नीतीश ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का लिया जायजा, शपथ ग्रहण में मतदाता भी आमंत्रित 

CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की शाम गांधी मैदान पहुंचकर नई प्रशासन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया. नई प्रशासन का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को प्रस्तावित है. निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था और अन्य उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. CM नीतीश ने लिया जायजा  अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह में अति विशिष्ट व्यक्तियों, नवनिर्वाचित विधायकों, वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में पहुंचने वाले आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक सुविधाओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री नितिन नबीन और मंत्री संजय सरावगी के अलावा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.  Also read: 10 दिसंबर को होगी बिहार चालक सिपाही की परीक्षा, ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा जरूरी शपथ ग्रहण में पहुचेंगे सभी मतदाता  गांधी मैदान में बनाया जा रहा मुख्य मंच का निर्माण वीवीआइपी सुरक्षा मानकों के आधार पर कराया जा रहा है. पंडाल, साउंड सिस्टम, और आसपास बैरिकेडिंग की भी पूरी तैयारी की जा रही है. मैदान को अलग-अलग प्रक्षेत्रों में बांटकर तैयारी की जा रही है जिससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो. भाजपा का कहना है कि इस समारोह में आने के लिए सभी मतदाताओं को आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है, जिन्होंने एनडीए को अपार समर्थन दिया है. इस समारोह में दो से तीन लाख लोग पहुंचेंगे. The post सीएम नीतीश ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का लिया जायजा, शपथ ग्रहण में मतदाता भी आमंत्रित  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top