Hot News

November 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NDA के एक तिहाई विधायकों को मिले 50% से अधिक वोट, विपक्ष के किसी को नहीं, देखिये पूरी लिस्ट

NDA MLA Vote Share: बिहार विधानसभा चुनाव में 243 विधायकों में 68 ने आधे से अधिक वोट शेयर हासिल किया है. ये सभी एनडीए के विधायक हैं. इनमें सबसे अधिक 36 विधायक भाजपा के हैं, जबकि जदयू के 27, लोजपा-आर के तीन और हम के दो विधायक हैं. इस तरह एनडीए के 33.66 प्रतिशत विधायकों को 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले. विपक्ष के किसी भी विधायक को अपनी सीट पर 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट नहीं मिले. क्या होता है वोट शेयर का मतलब आम तौर पर वोट शेयर यह बताता है कि कुल वैध मतों में से किसी प्रत्याशी को कितने प्रतिशत वोट मिले. 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर का मतलब होता है कि बहुमत ने उस प्रत्याशी को पसंद किया. हालांकि, कानून के अनुसार चुनाव वही जीतता है, जिसके पास सबसे ज्यादा वोट होते हैं, भले ही उसका प्रतिशत जो भी हो. भाजपा के सबसे अधिक हाइ-मैंडेट विजेता चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, भाजपा के कुल 89 विधायक जीते हैं, जिनमें से 36 यानी 40.45 प्रतिशत विधायकों को 50 से अधिक वोट मिले हैं. भाजपा के सिर्फ दो विधायक ही ऐसे रहे, जिन्हें 40 प्रतिशत से कम वोट मिले. इनमें कैमूर जिले के मोहनिया की संगीता कुमारी (39.98%) और सीतामढ़ी जिले के परिहार की गायत्री देवी (39.36%) शामिल हैं. पटना के बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन ने 62.66% वोट शेयर के साथ सबसे बड़ी जीत दर्ज की. उन्हें 1.56 लाख में से 98,299 वोट मिले. राजद की रेखा कुमारी 30 प्रतिशत वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. जदयू दूसरे स्थान पर भाजपा के बाद जदयू के 85 में से 27 यानी 32 प्रतिशत विधायकों को 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिले. सिर्फ पांच सीटों पर पार्टी का वोट शेयर 40% से नीचे रहा. पार्टी में सबसे अधिक वोट शेयर राजगीर से कौशल किशोर का रहा, जिन्हें 57.87% वोट मिले. धमदाहा सीट पर लेशी सिंह ने 57.32% वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं. लोजपा की संगीता ने महज 29% वोट शेयर के साथ जीता लोजपा-आर के जिन तीन विधायकों ने 50% से अधिक वोट हासिल किये हैं, उनमें बाबूलाल शौर्य (55.18%), राजीव रंजन सिंह (54.29%) और राजू तिवारी (52.55%) शामिल हैं. पार्टी के 19 में से 13 विधायकों का वोट शेयर 40-49% के बीच रहा, जबकि एक की हिस्सेदारी 30% से कम रही. कटिहार जिले की बलरामपुर सीट से संगीता देवी ने महज 29% वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की. यह चुनाव का सबसे कम वोट शेयर वाला परिणाम रहा. उन्हें 2.77 लाख में से 80,459 वोट मिले. एआइएमआइएम के मोहम्मद आदिल हसन (80,070 वोट) उनसे सिर्फ 389 वोट पीछे रहे, जबकि माले के महबूब आलम 1,318 वोट पीछे थे. राष्ट्र्रीय लोक मोर्चा के चार विधायकों का वोट शेयर 42% से 47% के बीच रहा. अधिकतर विजेता 40–49% रेंज में पूरे बिहार में सिर्फ एक विधायक 30% से कम वोट शेयर के साथ जीता, जबकि 16 ने 30–39% वोट के बीच जीत हासिल की. सबसे अधिक 159 विधायकों का वोट शेयर 40–49% के बीच रहा. इनमें 114 ने 45–49% के बीच वोट पाये. यह दिखाता है कि भाजपा और जदयू के हाइ-मैंडेट सीटें जीतने के बावजूद राज्य में ज्यादातर मुकाबले बेहद कड़े रहे. विपक्षी दलों का प्रदर्शन राजद के 25 विधायकों ने 35% से लगभग 50% तक के वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की. जमुई जिले की चकाई सीट से सावित्री देवी ने 34.51% वोट के साथ जीत हासिल की. पार्टी में सबसे अधिक वोट शेयर तेजस्वी यादव का रहा, जिन्हें राघोपुर में 49.74% वोट मिले. वहीं, सारण की परसा सीट पर करिश्मा को 49.16% वोट मिले. कांग्रेस के छह विधायकों का वोट शेयर 38% से 48% के बीच रहा.50% से अधिक वोट पाने वाले प्रत्याशी क्रम- विजेता- सीट- वोट शेयर जदयू नरेंद्र नारायण यादव- आलमनगर- 53.98% रामचंद्र सदा- अलौली- 51.94% जयंत राज- अमरपुर- 53.51% जितेंद्र कुमार- अस्थावां- 52.13% मनोज यादव- बेलहर- 50.66% निरंजन कुमार मेहता- बिहारीगंज- 52.12% लेशी सिंह- धमदाहा- 57.32% मनीष कुमार- धोरैया- 51.21% बुलो मंडल- गोपालपुर- 56.75% हरिनारायण सिंह- हरनौत- 55.66% रुहैल रंजन- इस्लामपुर- 53.55% शुभानंद मुकेश- कहलगांव- 51.9% अजीत कुमार- कांटी- 50.43% बबलू कुमार- खगड़िया- 51.29% अमरेंद्र कुमार पांडेय- कुचायकोट- 50.21% अतिरेक कुमार- कुशेश्वरस्थान- 52.25% अजय कुमार- मीनापुर- 51.59% श्रवण कुमार- नालंदा- 52.77% अनिरुद्ध प्रसाद यादव- निर्मली- 53.28% नागेंद्र चंद्रवंशी- नोखा- 51.12% महेंद्र राम- राजापाकड़- 52.31% कौशल किशोर- राजगीर- 57.87% कलाधर प्रसाद मंडल- रूपौली- 55.45% रणधीर कुमार सोनी- शेखपुरा- 50.77% ललित नारायण मंडल- सुल्तानगंज- 51.81% विजेंद्र प्रसाद यादव- सुपौल- 52.16% प्रो नगेंद्र राउत- सुरसंड- 50.04% बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें भाजपा संजय सिंह टाइगर- आरा- 50.98% रमा निषाद- औराई- 50.06% कुंदन कुमार- बेगूसराय- 52.31% नितिन नवीन- बांकीपुर- 62.66% कृष्ण कुमार ऋषि- बनमंखी- 57.26% सियाराम सिंह- बाढ़- 52.51% अनिल कुमार- बथनाहा- 57.47% रोहित पांडेय- भागलपुर- 51.11% डॉ सुनील कुमार- बिहारशरीफ- 50.83% कुमार शैलेंद्र- बिहपुर- 52.39% रामकृपाल यादव- दानापुर- 54.41% संजीव चौरसिया- दीघा- 56.59% प्रेम कुमार- गया- 54.43% अवधेश सिंह- हाजीपुर- 50.27% जीवेश कुमार- जाले- 50.16% श्रेयसी सिंह- जमुई- 57.02% नीतीश कुमार- झंझारपुर- 55.89% तारकिशोर प्रसाद- कटिहार- 50.52% कविता देवी- कोढ़ा- 51.82% संजय कुमार- कुम्हरार- 57.91% संजय कुमार सिंह- लालगंज- 53.14% विनय बिहार- लौरिया- 50.36% कुमार प्रणय- मुंगेर- 51.12% रंजय कुमार- मुजफ्फरपुर- 53.43% संजय कुमार पांडेय- नरकटियागंज- 50.86% लखेंद्र कुमार रौशन- पातेपुर- 51.71% रत्नेश कुमार- पटना साहिब- 55.44% मुरारी पासवान- पीरपैंती- 56.81% विजय कुमार खेमका- पूर्णिया- 54.79% सुजीत कुमार- राजनगर- 56.79% नंदकिशोर राम- रामनगर- 54.13% बैद्यनाथ प्रसाद- रीगा- 54.11% बीरेंद्र कुमार- रोसड़ा- 55.02% विजय कुमार मंडल- सिकटी- 50.56% रजनीश कुमार- तेघड़ा- 53.04% सम्राट चौधरी- तारापुर- 56.77% लोजपा-आर राजीव रंजन सिंह- डेहरी- 54.29% राजू तिवारी- गोविंदगंज- 52.55% बाबूलाल शौर्य- परबत्ता- 55.18% हम रोमित कुमार- अतरी- 51.66% दीपा कुमारी- इमामगंज- 50.83% इसे भी पढ़ें: Rohini Acharya: रोहिणी ने पत्रकार को लगाई फटकार, गुस्से में बोलीं- तेजस्वी के कहने पर ही इस बार भी आई थी The post NDA के एक तिहाई विधायकों को मिले 50% से अधिक वोट, विपक्ष के किसी को नहीं, देखिये पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri: कल्पना पटवारी के गाने ‘दिल में समाइलू’ पर रानी रानी चटर्जी का डांस रील वीडियो इंटरनेट पर छाया, फैंस बोले- भोजपुरी क्वीन

Rani Chatterjee Reel Video: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय स्टार रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर मजेदार रील्स और खूबसूरत फोटोज शेयर करके अपने फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं. फिल्मों की शूटिंग के बीच भी वह मौका मिलते ही नए-नए वीडियो बनाती हैं. हाल ही में रानी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘यूपी वाली बिहार वाली’ के सेट से एक प्यारा सा रील वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. आइए आपको इस रील की खासियत बताते हैं. सज-सवरकर रानी चटर्जी ने रोमांटिक गाने पर बनाया रील View this post on Instagram A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial) इस वीडियो में रानी चटर्जी वाइन रंग की साड़ी, सजी हुई मांग में सिंदूर और हरे चूड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने यह रील भोजपुरी लोक गायिका कल्पना पटवारी के रोमांटिक गाने ‘दिल में समाइलू तू हमार बनके’ पर शूट किया है. वीडियो साझा करते हुए रानी ने कैप्शन लिखा, “हर दम रहब हम तोहार बनके. जब डायरेक्टर आपको रील बनाते हुए देखे तो एंड मिस न करें. #ऑनसेट उपवाली बिहारवाली” फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. किसी ने उन्हें ‘भोजपुरी क्वीन’ कहा, तो कई लोग हार्ट इमोजी के साथ वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं. अपलोड करने के सिर्फ 2 घंटे में इस रील ने 30 हजार से ज्यादा व्यूज और 1.5 हजार से ज्यादा लाइक्स हासिल कर लिए हैं. ‘यूपी वाली बिहार वाली’ की डिटेल्स View this post on Instagram A post shared by Prashant singh999 (@actor_prashantsingh) रानी चटर्जी की नई फिल्म ‘यूपी वाली बिहार वाली’ की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है. एक्ट्रेस ने इसके मुहूर्त की तस्वीरें साझा करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “गणपति बप्पा मोरया, न्यू फिल्म मुहूर्त डे! IVY & B4U भोजपुरी और श्री आध्या एंटरटेनमेंट प्रस्तुत ‘यूपी वाली बिहार वाली’.” इस फिल्म के निर्देशन की कमान मं‍जुल ठाकुर संभाल रहे हैं. वहीं, कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है. जबकि, फिल्म में रानी चटर्जी के साथ भोजपुरी के कई मशहूर कलाकार नजर आएंगे, जिनमें संजय पांडे, प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, स्वेता वर्मा और गोपाल चौहान का नाम शामिल हैं. यह भी पढ़ें- Astha Singh Bhojpuri Song: शिल्पी राज की आवाज में ‘सुरुज भगवान’ गाने में आस्था सिंह की अदाएं छाईं, रितेश उपाध्याय संग केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल The post Bhojpuri: कल्पना पटवारी के गाने ‘दिल में समाइलू’ पर रानी रानी चटर्जी का डांस रील वीडियो इंटरनेट पर छाया, फैंस बोले- भोजपुरी क्वीन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: हिप्पो का रास्ते रोक रहा था मगरमच्छ, दो मिनट में बता दी औकात, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: जंगल में जंगली जानवरों की मुठभेड़ आम बात है. लेकिन, जब लड़ाई दो बड़े और खतरनाक जानवरों के बीच होती है तो पूरा जंगल सहम जाता है. ऐसा ही एक दृश्य कैमरे में कैद हो गया, जब जंगल के दो सबसे खतरनाक जानवर मगरमच्छ और दरियाई घोड़ा आमने-सामने आ गए. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. कई लोगों ने वीडियो पर लाइक और कमेंट किया है. https://x.com/AmazingSights/status/1990368720796123544 दरियाई घोड़े का रास्ता रोक रहा था मगरमच्छ वीडियो में दिख रहा है कि पानी से एक दरियाई घोड़ा निकलकर तट की ओर बढ़ रहा है. वहीं रास्ते पर एक मगरमच्छ खड़ा होकर उसका रास्ता रोकने की कोशिश कर रहा है. दोनों में कोई पीछे हटने को तैयार नजर नहीं आ रहा. सामने एक मगरमच्छ को देखकर हिप्पो थोड़ा असहज महसूस करता नजर आ रहा है. इधर, मगर भी हमले को तैयार दिख रहा है. जैसे ही हिप्पो मगरमच्छ के पास आता है, मगरमच्छ अपना मुंह खोलकर उसपर हमला करता है. हिप्पो ने भी मगरमच्छ पर हमला कर दिया. हिप्पो ने बता दी मगरमच्छ की औकात कुछ पलों की ही जोर आजमाइश में मगर को लग लगा की दुश्मन उससे कहीं ज्यादा ताकतवर और हिंसक है. हिप्पो मगरमच्छ पर कोई घातक हमला कर पाता इससे पहले ही मगर ने वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझी. देखते ही देखते मगर युद्ध का मैदान छोड़ भागने लगा. हिप्पो ने भी मगरमच्छ का पीछा कर उसे सबक सिखाने की जहमत नहीं उठाई. हालांकि हिप्पो ने कुछ ही पलों में मगरमच्छ को उसकी औकात बता दी. वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. कई लोगों ने वीडियो पर लाइक और कमेंट किया है. इसे अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. करीब 3 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. कई यूजर्स ने किया कमेंट कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है. कुछ यूजर्स ने हिप्पो के ताकत की जमकर सराहना की है. एक यूजर ने लिखा ‘लोग नहीं जानते कि दरियाई घोड़ा कितना डरावना है.’ एक और यूजर्स ने लिखा ‘पानी के घोड़े के साथ खिलवाड़ मत करो.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘दरियाई घोड़े असल में मगरमच्छों को मार देते हैं. वे बहुत ही क्षेत्रीय होते हैं और उनके जबड़े मगरमच्छ की खोपड़ी और हड्डियों को कुचल सकते हैं.’ Also Read: Viral Video: घात लगाकर हिरण के करीब पहुंचा तेंदुआ, संभलने से पहले कर लिया शिकार, वायरल वीडियो देख फटी रह जाएगी आंखें The post Viral Video: हिप्पो का रास्ते रोक रहा था मगरमच्छ, दो मिनट में बता दी औकात, वायरल हो रहा वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BPSC 71st Result 2025 OUT: बीपीएससी 71वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, 14261 उम्मीदवार पास

BPSC 71st Result 2025 OUT: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 71वीं कंबाइंड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार में 1298 खाली पदों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 14261 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा. 13 सितंबर 2025 को राज्य के 37 जिलों में स्थित 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा के लिए कुल 4,71,012 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,16,762 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. BPSC 71st Result 2025 Declared View this post on Instagram A post shared by Bihar Public Service Commission (BPSC) (@bpsc_office) एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए 13,368 तथा वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारियों पद की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 893, इस प्रकार समेकित रूप में कुल 14,261 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं. BPSC 71st Result 2025 ऐसे करें चेक रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट की होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट पर क्लिक करें. अब BPSC 71st Exam Result 2025 के लिंक पर जाएं. रिजल्ट चेक करने का विकल्प खुलेगा. अपना रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 जून 2025 तक का समय मिला था. इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 19 सितंबर 2025 को हुई थी. इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल PET का शेड्यूल जारी, देखें 19838 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट की डेट The post BPSC 71st Result 2025 OUT: बीपीएससी 71वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, 14261 उम्मीदवार पास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फिजिक्सवाला की स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री, पहले दिन 42% से अधिक चढ़ा शेयर

Physics Wallah Share Price: हिंदुस्तान की एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ने मंगलवार 18 नवंबर 2025 को शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री मारी है. कंपनी का शेयर मार्केट में एंट्री मारने के साथ पहले ही दिन अपने इश्यू प्राइस 109 रुपये के मुकाबले 42% से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ. बीएसई पर इसके शेयर ने इश्यू प्राइस से 31.28% की बढ़त के साथ 143.10 रुपये पर अपने कारोबार की शुरुआत की. बाद में यह 48.66% चढ़कर 162.05 रुपये पर पहुंच गया. कारोबार के आखिर में यह 42.38% की बढ़त के साथ 155.20 रुपये पर बंद हुआ. एनएसआई 145 पर लिस्ट हुआ शेयर एनएसई पर शेयर 145 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस से 33% की बढ़त को दर्शाता है. दिन के कारोबार में 48.61% की बढ़त के साथ 161.99 रुपये पर पहुंचा और कारोबार के आखिर में 42.42% की तेजी के साथ 155.24 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का बाजार मूल्यांकन 44,382.43 करोड़ रुपये रहा. यह बाजार में लिस्ट होने वाली पहली एजुकेशन टेक्नोलॉजी वाली कंपनी है. 103-109 रुपये के प्राइस बैंड पर खुला था आइपीओ फिजिक्सवाला का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयर और 380 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण था. इसके लिए 103-109 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था. आईपीओ से हासिल राशि का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार और विकास पहल को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: किसानों का इंतजार खत्म, 19 नवंबर को पीएम किसान 21वीं किस्त का पैसा जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी क्या करती है फिजिक्सवाला कंपनी फिजिक्सवाला जेईई, एनईईटी, गैट और यूपीएससी पर केंद्रित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा तैयारी पाठ्यक्रम प्रदान करती है. साथ ही इसके ‘अपस्किलिंग’ कार्यक्रम भी मौजूद हैं, जो ऑनलाइन मंचों (यूट्यूब, वेबसाइट और ऐप), प्रौद्योगिकी-सक्षम ऑफलाइन केंद्रों तथा ‘हाइब्रिड’ केंद्रों के माध्यम से मुहैया कराए जाते हैं. इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता एसआईपी का 11x12x20 फॉर्मूला, जान जाएगा तो बन जाएगा 2 करोड़ का मालिक The post फिजिक्सवाला की स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री, पहले दिन 42% से अधिक चढ़ा शेयर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आरक्षी अधीक्षक ने कई थानों का किया औचक निरीक्षण, दिये कई निर्देश

गोपालगंज. जिले में अपराध पर नकेल कसने और पुलिसिंग को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसपी लगातार सक्रिय हैं. सोमवार की रात को उन्होंने मीरगंज, थावे और हथुआ थानों का अचानक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण, अनुसंधान में तेजी लाने तथा शराब कारोबार से संबंधित गोपनीय सूचना संकलन पर विशेष फोकस करने को कहा. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निबटारे, थाने की अभिलेख व्यवस्था, थाना परिसर की स्वच्छता, जब्त सामग्री के उचित रख-रखाव सहित कई प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा की. एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और प्रत्येक मामले में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. इसके साथ ही जिले में अपराधियों के मनोबल को तोड़ने के लिए पुलिस एक्शन मोड में दिखी. एसपी के आदेश पर मंगलवार की रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती तेज कर दी गयी. पुलिस टीमों ने बैंक, एटीएम, बाजार, मुख्य चौक-चौराहों और सघन आबादी वाले इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया. देर रात तक पुलिस ने वाहनों की गहन जांच की. संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तथा संभावित अपराध स्थलों पर विशेष निगरानी रखी. कई स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभालते हुए पेट्रोलिंग टीमों का मार्गदर्शन भी किया. अभियान के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाये रखी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आरक्षी अधीक्षक ने कई थानों का किया औचक निरीक्षण, दिये कई निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शून्य से तीन माह आयु वर्ग की नवजात कन्या व उनकी माताएं हुई सम्मानित

विश्व बाल दिवस पर नवजात कन्याओं व उनकी माताओं को किया गया सम्मानित सहरसा. 17 से 20 नवंबर तक मनाये जा रहे विश्व बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्त्री व बाल विकास निगम द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 115, गढ़िया पूर्वी बालहापट्टी कहरा ग्रामीण में नवजात कन्याओं व उनकी माताओं को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत शून्य से तीन माह आयु वर्ग की नवजात कन्याओं एवं उनकी माताओं को जिला परियोजना प्रबंधक स्त्री बाल विकास निगम काजल चौरसिया ने सम्मानित किया. उन्हें सम्मान स्वरूप फल सहित फलों की टोकरी व फलों का पौधा प्रदान किया. इसका उद्देश्य नवजात बालिकाओं के प्रति सम्मान, पोषण जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को एक साथ मजबूत करना था. स्त्री एवं बाल विकास निगम के जिला मिशन समन्वयक राजा बाबू ने बताया कि बालिका जन्म को सम्मान देना, पोषण स्तर में सुधार लाना एवं माताओं को जागरूक करना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य है. इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं एवं बालिकाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम में स्थानीय आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, माताओं एवं समुदाय की स्त्रीओं की सक्रिय मौजूदगी रही. सभी ने बालिका सशक्तिकरण एवं पोषण सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. कार्यक्रम में लेखा सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं सेविका, सहायिका मौजूद रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शून्य से तीन माह आयु वर्ग की नवजात कन्या व उनकी माताएं हुई सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमित कुमार ने 89 किलोग्राम में पाया गोल्ड मेडल

ग्रीको रोमन कुश्ती अंडर 17 व 19 बालक प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों ने चार मेडल किया प्राप्त सहरसा . कोसी प्रमंडलीय राज्य स्तरीय विद्यालय स्पोर्ट्स ग्रीको रोमन कुश्ती अंडर 17 व 19 बालक प्रतियोगिता के औरंगाबाद में समापन के बाद जिला के होनहार सभी जांबाज पहलवानों ने चार मेडल प्राप्त किया. जिसमें सिमरी बख्तियारपुर के अंडर 19 में अमित कुमार 89 किलोग्राम में गोल्ड मेडल प्राप्त किया. जबकि 65 किलोग्राम में सत्तरकटैया के बरहसेर गांव के विशाल कुमार को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ. वहीं 60 किलोग्राम में पंचगछिया गांव के देवाशीष कुमार सिंह को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ व नवहट्टा प्रंखड के केदली पंचायत गांव के कन्हैया कुमार 45 किलोग्राम में ब्रांउज मेडल प्राप्त किया. सभी पहलवानों को औरंगाबाद जिला प्रशासन ने मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया. जिला कुश्ती संघ सचिव सह नेशनल कोच हरेंद्र सिंह मेजर ने कहा कि जिला कुश्ती स्पोर्ट्स में मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत बिहार प्रशासन द्वारा नौकरी प्राप्त हुई है. साथ ही लगातार प्रतिभागियों में मेडल की सुनामी लहर चल पड़ी है. इस ऐतिहासिक उपलब्धियों पर जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी वैभव कुमार ने सभी पहलवानों को हार्दिक बधाई शुभकामना दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अमित कुमार ने 89 किलोग्राम में पाया गोल्ड मेडल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राज्य स्तरीय विज्ञान शोध कार्यक्रम के लिए चार बच्चों का हुआ चयन

जिला स्तरीय दूसरा बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम का हुआ आयोजन सहरसा. जिला स्तरीय दूसरा बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मनोहर उच्च विद्यालय में मंगलवार को संपन्न हुआ. बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम का मुख्य विषय खाद्य सुरक्षा व पर्यावरणीय स्वास्थ्य के तहत विभिन्न उप विषयों खाद्य सामग्री का बेहतर उत्पादन, भंडारण व परिष्करण, जैव विविधता, खर पतवार का अध्ययन, मृदा संरक्षण जलवायु व कृषि से संबंधित भिन्न परियोजना का प्रस्तुतीकरण बच्चों द्वारा किया गया. कार्यक्रम में विज्ञान के कई शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भाग लिया एवं अपने बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया. निर्णायक सदस्य कुमार विक्रमादित्य ने बताया कि बिहार बाल शोध कार्यक्रम में शिशु अपने आस पड़ोस के विषय वस्तुओं पर वैज्ञानिक दृष्टि कोण के साथ परियोजना निर्माण करते हैं व उसे आस-पड़ोस में उपयोग करते हैं. बिहार बाल शोध कार्यक्रम के जिला समन्वयक शंभु कुमार यादव ने बताया कि बिहार बाल विज्ञान कांग्रेस को बदलकर पिछले वर्ष से बिहार बाल शोध कार्यक्रम कर दिया गया है. शैक्षिक समन्वयक रामविलास यादव ने चयनित बच्चों को भविष्य की शुभकामना देते कुछ विशेष निर्देश दिया. जिससे राज्य स्तर पर परियोजना की प्रस्तुति करण अच्छे से हो सके. पूर्व जिला समन्वयक बालमुकुंद साह ने आये बच्चों को विज्ञान एवं उससे संबंधित प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. इसमें जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचगछिया सत्तर कटैया से लव कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय नारियार के शिवम कुमार, रूपवती उच्च विद्यालय से शालनी एवं मुस्कान हिंदुस्तानी का राज्य स्तरीय विज्ञान शोध कार्यक्रम के लिए चयन किया गया. कार्यक्रम में विज्ञान शिक्षक पावस कुमार, सुभद्रा रानी साध्वी कुमारी, फरहत जमा के साथ छात्र विभाष कुमार, दुर्गेश कुमार, प्रीति रानी, अकसा इर्शाद, सिद्धि राज सहित मनोहर उच्च विद्यालय के अन्य छात्र छात्राएं मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राज्य स्तरीय विज्ञान शोध कार्यक्रम के लिए चार बच्चों का हुआ चयन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चांदनी चौक पर जाम की समस्या नवनिर्वाचित विधायक के लिए चुनौती

उमीद. विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों ने उठाया था जाम का मुद्दा # प्रतिदिन जाम से परेशान रहते हैं सैकड़ों वाहन चालक व राहगीर मोहनिया शहर. स्थानीय शहर का चांदनी चौक अपनी पहचान के साथ-साथ समस्याओं के लिए भी जाना जाता है. यहां जाम की समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन समय के साथ यह समस्या और विकराल होती जा रही है. चुनाव के दौरान यह मुद्दा मतदाताओं के बीच सबसे चर्चित रहा था, क्योंकि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को हर दिन जाम से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अब जबकि मोहनिया विधानसभा क्षेत्र से संगीता कुमारी फिर नवनिर्वाचित विधायक बनी हैं, ऐसे में इस जाम की समस्या को दूर करना उनके लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने है. मालूम हो कि चांदनी चौक को मोहनिया शहर का हृदय स्थल कहा जाता है. यह सिर्फ एक व्यस्त बाजार या चौराहा नहीं, बल्कि चार दिशाओं को जोड़ने वाला मुख्य जंक्शन है. यहां से भभुआ, रामगढ़, दुर्गावती और कुदरा के लिए वाहन हर समय गुजरते हैं. जिला मुख्यालय भभुआ के लिए भी लगभग सभी बड़े और छोटे वाहन इसी चौक से होकर ही जाते है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि शहर में अभी तक कोई वैकल्पिक बाइपास सड़क नहीं बनायी गयी है. परिणामस्वरूप भारी वाहनों से लेकर छोटे वाहनों तक सबको इसी चौराहे से निकलना पड़ता है, जिससे जाम सामान्य बात हो जाती है. मोहनिया की भौगोलिक स्थिति की बात करे तो इसे एक बड़े ट्रांजिट प्वाइंट के रूप में स्थापित है, यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या सैकड़ों में है. भारी वाहनों के दबाव के कारण जाम और बढ़ जाता है. यदि बाइपास सड़क का निर्माण हो जाये, तो न सिर्फ शहर की भीड़ कम होगी, बल्कि व्यावसायिक गतिविधियां भी तेज हो जायेंगी. # चांदनी चौक पर आये दिन लगा रहता है जाम मोहनिया के चांदनी चौक पर जाम की समस्या प्रतिदिन की है, जहां सुबह से शाम तक कई बार ऐसा समय आता है जब चांदनी चौक पूरी तरह ठप हो जाता है. स्कूल जाने वाले शिशु, दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारी, दुकानदार और मरीज तक जाम में फंस जाते हैं. पुलिस और प्रशासन समय समय पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने का प्रयास करते हैं, लेकिन स्थायी समाधान के अभाव में समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है. कई बार जाम के कारण एंबुलेंस तक घंटों फंसी रहती हैं. त्योहारों, खास मौकों और बाजार के व्यस्त दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है. # बाइपास निर्माण से ही जाम से राहत संभव मोहनिया चांदनी चौक पर जाम की समस्या चुनाव प्रचार के दौरान भी मतदाताओं ने उम्मीदवारों के सामने जोरदार तरीके से उठाया था. हालांकि, इस समस्या से नवनिर्वाचित विधायक से लेकर सभी लोग वाकिफ हैं. लोगों का कहना था कि जब तक शहर में बाइपास सड़क का निर्माण नहीं होगा, तब तक भीड़ और जाम से राहत पाना असंभव है. कई वर्षों से इस मुद्दे पर चर्चा तो हुई, लेकिन काम धरातल पर नहीं उतर सका. अब जनता की निगाहें नवनिर्वाचित विधायक संगीता कुमारी पर टिकी हैं कि वे इस चुनौती से कैसे निबटेंगी. # जाम से स्थायी समाधान की है जरूरत नवनिर्वाचित विधायक संगीता कुमारी को चांदनी चौक पर जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की जरूरत है, जिन्हें मोहनिया के सबसे बड़ी समस्या चांदनी चौक जाम व बाइपास सड़क का निर्माण के लिए पहले करने की जरूरत है. यदि इस दिशा में ठोस कदम उठाये जायें, तो मोहनिया शहर एक बड़ी समस्या से मुक्ति पा सकता है और लोगों को राहत मिल सकती है. # क्या कहती हैं विधायक इस संबंध में मोहनिया विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक संगीता कुमारी ने बताया चांदनी चौक पर जाम की समस्या को दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता है, जिसको लेकर मोहनिया में बाइपास सड़क निर्माण कराया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चांदनी चौक पर जाम की समस्या नवनिर्वाचित विधायक के लिए चुनौती appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top