Hot News

November 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रेन से गिरकर रोहतास के युवक की मौत

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के भभुआ रोड स्टेशन के पास सोमवार की रात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक रोहतास जिला के शिवसागर थाना स्थित चमरहा गांव निवासी मुसाफिर खरवार का 35 वर्षीय पुत्र दीपक खरवार बताया जाता है. मोहनिया जीआरपी के एएसआई श्याम रजक ने बताया कि मृतक के पिता ने आवेदन देकर जानकारी दी है कि दीपक अपनी मां के हाथ का ऑपरेशन कराने चंदौली अस्पताल गया था, वहां भर्ती कराकर वह किसी ट्रेन से वापस लौट रहा था. इसी दौरान डड़वा ओवरब्रिज के नीचे डाउन लाइन में पोल संख्या 619/26 के पास वह ट्रेन से गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया. मृतक के मोबाइल से उसकी पहचान की गयी, जिसके बाद परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया. साथ ही पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रेन से गिरकर रोहतास के युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिलेबस कितना पूरा हुआ, किसने किया होमवर्क? सब पकड़ा जाएगा, दिल्ली के स्कूलों में ‘इंस्पेक्शन ड्राइव’

Delhi School News: दिल्ली प्रशासन ने प्रशासनी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा निरीक्षण अभियान शुरू किया है. यह अभियान फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें स्कूलों की क्लासरूम, टीचिंग और बच्चों की प्रगति की बारीकी से जांच की जाएगी. डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन (DoE) ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को स्कूलों का दौरा करें. अब हफ्ते में तीन बार स्कूलों में चेकिंग होगी. जरूरत पड़ने पर अधिकारी स्कूल के दौरान किसी भी समय अचानक पहुंच सकते हैं, चाहे दिन का स्कूल हो या शाम का. यह सुनिश्चित करने के लिए कि नई एजुकेशनल योजनाएं सही तरीके से लागू हो रही हैं और बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी तो नहीं है. Delhi School में क्या है इंस्पेक्शन ड्राइव मिड-टर्म परीक्षा के रिजल्ट की भी जांच होगी. जहां शिशु ज्यादा कमजोर दिखेंगे, वहां अधिकारी ज्यादा बार जाएंगे. टीचर्स का टाइमटेबल, लेसन प्लान, टीचिंग मटीरिय सब देखा जाएगा. छात्रों और टीचर्स की हाजिरी भी चेक की जाएगी. हर विजिट में कम से कम 15 मिनट क्लासरूम में बैठकर पढ़ाई का निरीक्षण करना जरूरी होगा. इसमें शिशु से छोटा टेस्ट या सवाल-जवाब भी शामिल हो सकता है. इंस्पेक्शन ड्राइव में क्या होगा? कमजोर बच्चों को दी जा रही extra क्लासेस एन्हांसमेंट गतिविधियां पीयर लर्निंग लाइब्रेरी का इस्तेमाल साइंस और कंप्यूटर लैब की स्थिति स्पोर्ट्स की सुविधाएं दिल्ली के प्रशासनी स्कूलों में ड्राइव शिक्षा विभाग ने कहा है कि सभी निरीक्षणों की मॉनिटरिंग की जाएगी. यह अभियान जिले और जोन के रूटीन निरीक्षणों के अलावा चल रहा है. यानी इस बार कोई ढिलाई नहीं चलेगी. आने वाले महीनों में दिल्ली के प्रशासनी स्कूलों में पढ़ाई में काफी बदलाव दिखने की उम्मीद है. अगर ये अभियान सफल रहा, तो शिशु बेहतर सीखेंगे, टीचर्स बेहतर पढ़ाएंगे, और स्कूल पहले से भी ज्यादा व्यवस्थित नजर आएंगे. यह भी पढ़ें: बिहार के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए Good News! बढ़ाई गईं नीट पीजी की सीटें The post सिलेबस कितना पूरा हुआ, किसने किया होमवर्क? सब पकड़ा जाएगा, दिल्ली के स्कूलों में ‘इंस्पेक्शन ड्राइव’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमीन के काम हुए आसान, अब हर अंचल कार्यालय में बैठेंगे डिजिटल सहायक, लोगों को मिलेगी सीधी मदद

Bihar Bhumi: आम लोगों को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑनलाइन सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) द्वारा चयनित विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर (VLE) के लिए अंचल कार्यालयों में उचित जगह उपलब्ध कराई जाए. इससे लोगों को ऑनलाइन सेवाएं तेजी से मिल सकेंगी. सलाहकार करेंगे मदद विभाग ने सभी राजस्व सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है. फिर भी जमीन से जुड़ी जानकारी की कमी और डिजिटल साक्षरता की वजह से कई लोग खुद ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर पाते और सीधे अंचल कार्यालय पहुंचते हैं. ऐसे लोगों की सुविधा के लिए अब हर अंचल कार्यालय में एक चयनित वीएलई मौजूद रहेगा, जो उनके ऑनलाइन कामों में मदद करेगा. इसके लिए अंचल कार्यालयों को सिर्फ बैठने की जगह देनी होगी, जबकि कंप्यूटर, लैपटॉप और दूसरे उपकरण सीएससी उपलब्ध कराएगा. ये वीएलई तय दर पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित सभी सेवाएं देंगे और जरूरत पड़ने पर सलाहकार की तरह भी मदद करेंगे. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें अपर मुख्य सचिव ने बताया प्लान अपर मुख्य सचिव ने बताया कि चयनित वीएलई को राजस्व सेवाओं और विभागीय प्रक्रियाओं की बेहतर समझ देने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 नवंबर 2025 से शुरू किया गया है. दिसंबर के अंत तक राज्य के सभी 537 अंचलों के वीएलई को प्रशिक्षण दे दिया जाएगा. दीपक कुमार सिंह ने कहा कि इससे पहले पत्र भेजने के बावजूद कई अंचल कार्यालयों में अब तक वीएलई के बैठने की जगह तय नहीं की गई है. इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सभी DM को निर्देश दिया है कि किसी वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी देकर एक सप्ताह के भीतर सभी अंचलों में सही जगह चिन्हित कर दिया जाए. ताकि आने वाले लोगों को वीएलई आसानी से दिखें और वे बिना परेशानी सेवा ले सकें. इसे भी पढ़ें: Rohini Acharya: रोहिणी ने पत्रकार को लगाई फटकार, गुस्से में बोलीं- तेजस्वी के कहने पर ही इस बार भी आई थी The post जमीन के काम हुए आसान, अब हर अंचल कार्यालय में बैठेंगे डिजिटल सहायक, लोगों को मिलेगी सीधी मदद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चांदनी चौक पर जाम की समस्या नवनिर्वाचित विधायक के लिए चुनौती

उमीद. विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों ने उठाया था जाम का मुद्दा # प्रतिदिन जाम से परेशान रहते हैं सैकड़ों वाहन चालक व राहगीर मोहनिया शहर. स्थानीय शहर का चांदनी चौक अपनी पहचान के साथ-साथ समस्याओं के लिए भी जाना जाता है. यहां जाम की समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन समय के साथ यह समस्या और विकराल होती जा रही है. चुनाव के दौरान यह मुद्दा मतदाताओं के बीच सबसे चर्चित रहा था, क्योंकि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को हर दिन जाम से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अब जबकि मोहनिया विधानसभा क्षेत्र से संगीता कुमारी फिर नवनिर्वाचित विधायक बनी हैं, ऐसे में इस जाम की समस्या को दूर करना उनके लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने है. मालूम हो कि चांदनी चौक को मोहनिया शहर का हृदय स्थल कहा जाता है. यह सिर्फ एक व्यस्त बाजार या चौराहा नहीं, बल्कि चार दिशाओं को जोड़ने वाला मुख्य जंक्शन है. यहां से भभुआ, रामगढ़, दुर्गावती और कुदरा के लिए वाहन हर समय गुजरते हैं. जिला मुख्यालय भभुआ के लिए भी लगभग सभी बड़े और छोटे वाहन इसी चौक से होकर ही जाते है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि शहर में अभी तक कोई वैकल्पिक बाइपास सड़क नहीं बनायी गयी है. परिणामस्वरूप भारी वाहनों से लेकर छोटे वाहनों तक सबको इसी चौराहे से निकलना पड़ता है, जिससे जाम सामान्य बात हो जाती है. मोहनिया की भौगोलिक स्थिति की बात करे तो इसे एक बड़े ट्रांजिट प्वाइंट के रूप में स्थापित है, यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या सैकड़ों में है. भारी वाहनों के दबाव के कारण जाम और बढ़ जाता है. यदि बाइपास सड़क का निर्माण हो जाये, तो न सिर्फ शहर की भीड़ कम होगी, बल्कि व्यावसायिक गतिविधियां भी तेज हो जायेंगी. # चांदनी चौक पर आये दिन लगा रहता है जाम मोहनिया के चांदनी चौक पर जाम की समस्या प्रतिदिन की है, जहां सुबह से शाम तक कई बार ऐसा समय आता है जब चांदनी चौक पूरी तरह ठप हो जाता है. स्कूल जाने वाले शिशु, दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारी, दुकानदार और मरीज तक जाम में फंस जाते हैं. पुलिस और प्रशासन समय समय पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने का प्रयास करते हैं, लेकिन स्थायी समाधान के अभाव में समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है. कई बार जाम के कारण एंबुलेंस तक घंटों फंसी रहती हैं. त्योहारों, खास मौकों और बाजार के व्यस्त दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है. # बाइपास निर्माण से ही जाम से राहत संभव मोहनिया चांदनी चौक पर जाम की समस्या चुनाव प्रचार के दौरान भी मतदाताओं ने उम्मीदवारों के सामने जोरदार तरीके से उठाया था. हालांकि, इस समस्या से नवनिर्वाचित विधायक से लेकर सभी लोग वाकिफ हैं. लोगों का कहना था कि जब तक शहर में बाइपास सड़क का निर्माण नहीं होगा, तब तक भीड़ और जाम से राहत पाना असंभव है. कई वर्षों से इस मुद्दे पर चर्चा तो हुई, लेकिन काम धरातल पर नहीं उतर सका. अब जनता की निगाहें नवनिर्वाचित विधायक संगीता कुमारी पर टिकी हैं कि वे इस चुनौती से कैसे निबटेंगी. # जाम से स्थायी समाधान की है जरूरत नवनिर्वाचित विधायक संगीता कुमारी को चांदनी चौक पर जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की जरूरत है, जिन्हें मोहनिया के सबसे बड़ी समस्या चांदनी चौक जाम व बाइपास सड़क का निर्माण के लिए पहले करने की जरूरत है. यदि इस दिशा में ठोस कदम उठाये जायें, तो मोहनिया शहर एक बड़ी समस्या से मुक्ति पा सकता है और लोगों को राहत मिल सकती है. # क्या कहती हैं विधायक इस संबंध में मोहनिया विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक संगीता कुमारी ने बताया चांदनी चौक पर जाम की समस्या को दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता है, जिसको लेकर मोहनिया में बाइपास सड़क निर्माण कराया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चांदनी चौक पर जाम की समस्या नवनिर्वाचित विधायक के लिए चुनौती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रेन से गिरकर रोहतास के युवक की मौत

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के भभुआ रोड स्टेशन के पास सोमवार की रात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक रोहतास जिला के शिवसागर थाना स्थित चमरहा गांव निवासी मुसाफिर खरवार का 35 वर्षीय पुत्र दीपक खरवार बताया जाता है. मोहनिया जीआरपी के एएसआई श्याम रजक ने बताया कि मृतक के पिता ने आवेदन देकर जानकारी दी है कि दीपक अपनी मां के हाथ का ऑपरेशन कराने चंदौली अस्पताल गया था, वहां भर्ती कराकर वह किसी ट्रेन से वापस लौट रहा था. इसी दौरान डड़वा ओवरब्रिज के नीचे डाउन लाइन में पोल संख्या 619/26 के पास वह ट्रेन से गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया. मृतक के मोबाइल से उसकी पहचान की गयी, जिसके बाद परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया. साथ ही पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रेन से गिरकर रोहतास के युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Kisan 21th Installment Date: यूपी के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में इस दिन आएगा 21वीं किस्त का पैसा

PM Kisan 21th Installment Date: उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में ‘पीएम सम्मान निधि के पैसे भेजे जाएंगे. किसानों के खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सीधे 4314.26 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे. किसानों के खाते में अब तक 20वीं किस्त भेजी जा चुकी है उत्तर प्रदेश के किसानों के खाते में ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की अब तक (20वीं किस्त) 90354.32 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है. बुधवार को ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ के तहत पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता वर्ष में तीन किस्त में प्रदान किए जाने की व्यवस्था है. The post PM Kisan 21th Installment Date: यूपी के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में इस दिन आएगा 21वीं किस्त का पैसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब तक मात्र तीन पैक्सों द्वारा हीं धान की हो रही खरीद

थोक व खुदरा व्यापारी के हाथों औने-पौने कीमतों पर धान बेचने को मजबूर हैं किसान पतरघट. क्षेत्र के विभिन्न पैक्सों द्वारा किसानों से उचित कीमत पर धान की खरीद शुरू नहीं किए जाने से किसानों द्वारा यहां के थोक एवं खुदरा व्यापारी के हाथों औने पौने कीमतों पर धान बेचना किसानों की मजबूरी बनी हुई है. गेहूं की खेती एवं बेटी के शादी विवाह को लेकर यहां के छोटे- छोटे किसानों को मजबूरी में अपना धान व्यापारी को कम कीमत पर इन दिनों बेचना लाचारी बना हुआ है. बड़े किसान तो अपना धान पैक्स में देने के लिए अपनें घरों में सुरक्षित रखे रहते हैं. लेकिन छोटे-छोटे किसानों के लिए अपना धान पैक्स में बेचना मजबूरी बनकर रह जाता है. प्रखंड क्षेत्र के ग्यारह पैक्सों में अब तक मात्र तीन पैक्सों द्वारा हीं धान खरीद प्रारंभ किया गया है. जबकि शेष पैक्सों द्वारा अब तक धान खरीद का काम शुरू नहीं किया जा सका है. इस बाबत प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अंबिका प्रसाद सिंह ने बताया कि गोलमा पश्चिमी पैक्स अब तक प्रशासनी स्तर से डिफाल्टर घोषित है. जबकि पतरघट पैक्स द्वारा धान खरीद के लिए चयनित किए जाने की प्रक्रिया में है. उन्होंने बताया कि शेष पैक्स में किशनपुर, पामा, जम्हरा , पस्तपार, धबौली पूर्वी, धबौली दक्षिणी, धबौली पश्चिमी, गोलमा पूर्वी, एवं विशनपुर पैक्स को प्रथम चरण में 433 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था. जिसमें जम्हरा पैक्स द्वारा अब तक 433 क्विंटल, धबौली पूर्वी पैक्स द्वारा 100 क्विंटल, किशनपुर पैक्स द्वारा 81.25 क्विंटल धान खरीद की ऑनलाइन रिपोर्ट मेरे द्वारा की गयी है. जबकि अन्य पैक्सों में अब तक धान खरीद प्रारंभ नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि जहां धान खरीद की शुरुआत नहीं की गयी है. जिसके लिए उन्होंने काफी प्रयास शुरू कर दियर है. बीसीओ ने बताया कि सभी किसान अपना धान पैक्स में देने के लिए अपने जमीन से जुड़े सभी संबंधित कागजातों का ऑनलाइन करने पर अपना धान संबंधित पैक्स के हाथों बेच सकेंगे. उन्होंने बताया कि इस बार विभागीय स्तर से 2369 रूपये प्रति क्विंटल धान की कीमत निर्धारित की गयी है. इस बाबत जम्हरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कह बीस वार्ड का हमारा लंबा एरिया का पैक्स रहने के कारण किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब तक मेरे द्वारा 15 हजार क्विंटल धान खरीद का निर्धारित लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा विभाग से मांग के अनुरूप लक्ष्य मिलने से सभी किसानों से धान खरीद करने में हमें किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अब तक मात्र तीन पैक्सों द्वारा हीं धान की हो रही खरीद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PayU के जरिए विदेश में भी पेमेंट कर सकेंगे कारोबारी, आरबीआई से मिली एग्रीगेटर की मंजूरी

PayU: वित्तीय प्रौद्योगिकी मंच पेयू को हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम के तहत ‘पेमेंट एग्रीगेटर’ के रूप में काम करने की महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई है. यह अनुमति ऑनलाइन, ऑफलाइन और सीमापार लेनदेन यानी क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट तक के लिए लागू होगी. इस मंजूरी के साथ पेयू अब देश के साथ-साथ विदेशों में भी व्यापारियों को भुगतान स्वीकार करने की सुविधा दे सकेगा. क्या होता है पेमेंट एग्रीगेटर? पेमेंट एग्रीगेटर एक ऐसी थर्ड-पार्टी सेवा होती है, जो कंपनियों और व्यापारियों को अलग-अलग माध्यमों से मिलने वाले ऑनलाइन पेमेंट को एक ही मंच पर स्वीकार करने की सुविधा देती है. इसमें क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और डिजिटल वॉलेट जैसे सभी भुगतान विकल्प शामिल होते हैं. इससे व्यापारियों को अलग-अलग पेमेंट सिस्टम से जुड़ने की जरूरत नहीं होती और लेनदेन प्रक्रिया सरल और सुरक्षित बन जाती है. पेयू को मिलेगा सभी माध्यमों से पेमेंट सपोर्ट कंपनी के मुताबिक, यह मंजूरी पेयू को व्यापारियों के लिए सुरक्षित, विश्वसनीय और अनुपालन योग्य भुगतान समाधान उपलब्ध कराने का अधिकार देती है. अब पेयू सभी चैनलों (ऑनलाइन वेबसाइट, मोबाइल ऐप, ऑफलाइन स्टोर और अंतरराष्ट्रीय लेनदेन) पर व्यापारियों को पेमेंट स्वीकार करने में और सक्षम होगा. इससे छोटे व्यवसाय, ई-कॉमर्स कंपनियाँ, डिजिटल सेवाएँ और अंतरराष्ट्रीय ग्राहक आधार वाले कारोबारों को बड़ा फायदा मिलेगा. क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट को मिलेगी नई गति आरबीआई की मंजूरी के बाद पेयू अब सीमापार भुगतान सेवाओं को और मजबूत करेगा. इससे हिंदुस्तानीय व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से पेमेंट लेने में आसानी होगी. इसके साथ ही, निपटान प्रक्रिया भी तेज और सुरक्षित होगी. यह कदम हिंदुस्तान के डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता एसआईपी का 11x12x20 फॉर्मूला, जान जाएगा तो बन जाएगा 2 करोड़ का मालिक डिजिटल भुगतान क्षेत्र में पेयू की भूमिका मजबूत पेयू ने बयान में कहा कि आरबीआई से मिली यह मंजूरी उसकी बाजार स्थिति को और मजबूत करेगी. एक मुकम्मल डिजिटल भुगतान प्रदाता के रूप में पेयू ऑनलाइन, ऑफलाइन और सीमापार भुगतान के लिए व्यवसायों को निरंतर, सुरक्षित और निर्बाध अनुभव प्रदान करता रहेगा. कंपनी का उद्देश्य है कि वह हिंदुस्तान में डिजिटल पेमेंट सेक्टर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए और व्यापारियों को आधुनिक और सरल भुगतान समाधान उपलब्ध कराए. इसे भी पढ़ें: 1 साल में 25% धमाकेदार रिटर्न! ये हैं 2025 के सबसे बढ़िया एसआईपी म्यूचुअल फंड The post PayU के जरिए विदेश में भी पेमेंट कर सकेंगे कारोबारी, आरबीआई से मिली एग्रीगेटर की मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rohini Acharya: रोहिणी ने पत्रकार को लगाई फटकार, गुस्से में बोलीं- तेजस्वी के कहने पर ही इस बार भी आई थी

Rohini Acharya: पटना स्थित राबड़ी आवास में हुई दुर्व्यवहार की घटना से नाराज रोहिणी आचार्या ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें वह एक पत्रकार से फोन पर गुस्सा में कर रही हैं. रोहिणी ने अपने मायके आने को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह चुनाव के समय अपने भाई तेजस्वी यादव के बुलावे पर पटना आई थीं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब पिता को किडनी देने की जरूरत थी तो बेटा पीछे हट गया. रोहिणी का x पोस्ट रोहिणी आचार्य ने पोस्ट में क्या लिखा मंगलवार को रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जो लोग लालू प्रसाद यादव के नाम पर नेतृत्व करते हैं, वे दिखावटी सहानुभूति छोड़कर अस्पतालों में जिंदगी से जूझ रहे गरीब मरीजों को किडनी दान करने के लिए सामने आएं. साथ ही, उन्होंने अपने पिता को किडनी दान करने पर सवाल उठाने वालों को मंच पर खुली बहस की चुनौती भी दी. उन्होंने तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग बेटी की किडनी को गंदी बताते हैं, उन्हें खुद आगे बढ़कर इस महान दान की शुरुआत करनी चाहिए. इसी पोस्ट के साथ उन्होंने वह वीडियो भी साझा किया जिसमें वह एक पत्रकार से बेहद गुस्से में बातचीत करती नजर आईं. आपने कहा कि राबड़ी देवी से बात हुई, कब बात हुई? वीडियो में रोहिणी ने कहा, “हमें यह बात बुरी लगी कि आपने मेरी मां का नाम लिया. आपने कहा कि राबड़ी देवी से बात हुई, कब बात हुई? आप यह भी बोलते हैं कि बेटियों को बार-बार मायके में नहीं रहना चाहिए. पहले आप अपने घर जाकर अपनी बेटी, बहन, मां और बहू को यह बात समझाइए. इस बेटी की जिम्मेदारी आपकी नहीं है, हमारा संभालना लालू-राबड़ी का काम है. हम जब भी मायके आते हैं, उसका हिसाब आपसे नहीं देंगे. इस बार भी हम तेजस्वी के कहने पर आए थे.” बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें दिल्ली में क्या बोलीं थी रोहिणी दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में रोहिणी ने कहा कि उन्होंने केवल तेजस्वी यादव से दूरी बनाई है. उन्होंने कहा कि पिता लालू, मां राबड़ी और उनकी बहनें हमेशा उनके साथ हैं. इस विवाद के बाद लालू यादव की तीन अन्य बेटियां भी राबड़ी आवास से निकलकर दिल्ली चली गईं. पहले से ही पार्टी और परिवार से अलग किए गए तेज प्रताप यादव भी अपनी बहन रोहिणी के समर्थन में आ गए हैं. उन्होंने कहा कि मेरी बहन का जो अपमान करेगा उसपर भगवान कृष्ण का सुदर्शन चक्र चेलगा. इसे भी पढ़ें: अब अंचल कार्यालय में ऑनलाइन होगा जमीन का सारा काम, राजस्व विभाग की नयी पहल The post Rohini Acharya: रोहिणी ने पत्रकार को लगाई फटकार, गुस्से में बोलीं- तेजस्वी के कहने पर ही इस बार भी आई थी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sonbhadra Mine Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई, बचाव अभियान बंद

Sonbhadra Mine Accident: सोनभद्र खदान हादसे में किसी के दबे होने की संभावना समाप्त होने के बाद बचाव कार्य बंद कर दिया गया है. सोमवार को 5 लोगों के शव बरामद किये गये थे. सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र स्थित बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में शनिवार 15 नवंबर की शाम खदान का एक हिस्सा धंस गया था. जिसमें कई मजदूर दब गए. हादसे को लेकर खदान मालिक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया, खदान हादसा मामले में ‘कृष्णा माइनिंग वर्क्स’ के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर तलाश की जा रही है. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया था और कुछ ही समय में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अधिकारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया था. मलबे से 7 शव बरामद किए गए और सभी को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया. पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा उत्तर प्रदेश के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने सोमवार को पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिवार को प्रशासन की ओर से लगभग 20 लाख रुपये दिये जाएंगे और सभी प्रभावित मजदूरों को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत पूरी मदद दी जाएगी. ये भी पढ़ें: Delhi Bomb Threat: दिल्ली ब्लास्ट के आरोपियों की सुनवाई से पहले पटियाला हाउस कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में चौंकाने वाला खुलासा The post Sonbhadra Mine Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई, बचाव अभियान बंद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top