Hot News

November 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: युवक ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या

Dhanbad News: हाउसिंग कॉलोनी में का ममला, पारिवारिक कलह की वजह से तनाव में था विशालDhanbad News: धनबाद थाना क्षेत्र की हाउसिंग कॉलोनी में गुरुवार की देर रात 37 वर्षीय विशाल सिंह नामक युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व पार्षद मनोरंजन सिंह तथा लोगों की मदद से उसे जालान अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार की सुबह पुलिस ने प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. विशाल गाड़ियों की खरीद-बिक्री का काम करता था. वह शादीशुदा था और उसकी आठ साल की एक बेटी है. शाम में दोस्तों के साथ की थी पार्टी विशाल के करीबी दोस्तों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक कलह की वजह से तनाव में रहता था. गुरुवार की शाम दोस्तों के साथ उसने पार्टी की थी. उसके साथियों ने बताया कि पार्टी में उसने सभी से अच्छे से बातचीत की थी. रात में पार्टी खत्म होने के बाद घर लौटा था. घर पहुंचने के बाद उसने कीटनाशक खा लिया. देर रात तबीयत बिगड़ने लगी, तो उसकी पत्नी ने उसके दोस्तों को फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही लोग उसके घर पहुंचे और अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, सूचना मिलते ही पुलिस शुक्रवार सुबह हाउसिंग कॉलोनी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आयी है. लेकिन पुलिस पारिवारिक कलह समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा. बेकारबांध में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान बेकारबांध स्थित रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार को रेलकर्मी की 17 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान दुर्गा कुमारी के रूप में हुई है. उसकी मां गुड़िया देवी रेलवे में कार्यरत है. वह हमेशा की तरह शुक्रवार की सुबह ड्यूटी गयी थी. शाम में लौटने पर बेटी को कमरे में फंदे से लटका देखा. लोगों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा गया. सूचना पर धनबाद पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: युवक ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: साइबर ठगी में धनबाद का युवक गिरफ्तार

Dhanbad News: कोलकाता पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के खरनागड़ा स्थित विवेकानंद कॉलोनी के एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान 19 वर्षीय शिबू कुमार डे, पिता विदेशी डे के रूप में हुई है. कोलकाता के विधान नगर साइबर थाना में दर्ज साइबर ठगी के मामले में कोलकाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. कोलकाता पुलिस ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को पहले ही सूचना दे दी थी. सरायढेला पुलिस की सहयोग से कोलकाता पुलिस ने युवक के घर पर छापेमारी की. शिबू कुमार डे को उसके घर से हिरासत में लिया गया. पुलिस टीम ने उसकी पहचान की पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. कोलकाता पुलिस उसे अपने साथ ले गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार शिबू कुमार डे पर कोलकाता में कई लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पैसे ठगने का आरोप लगाया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: साइबर ठगी में धनबाद का युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: विश्वास की कमी से होते हैं कई विवाद : डॉ श्रेयस्कर

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में शुक्रवार को ‘बिल्डिंग सेफर वर्कप्लेस: अंडरस्टैंडिंग द पोओएसएच एक्ट, 2013’ पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. जीजेएलटी में आयोजित कार्यशाला के सत्र का संचालन शिक्षा मंत्रालय, हिंदुस्तान प्रशासन के डॉ पंकज केपी. श्रेयस्कर ने किया. कार्यशाला सभी कर्मचारियों, छात्रों, शोधार्थियों और प्रोजेक्ट स्टाफ के लिए खुली थी. अपने संबोधन में डॉ श्रेयस्कर ने कहा कि किसी भी संस्थान का सुचारू संचालन केवल कानूनों पर नहीं, बल्कि अच्छे प्रबंधन, पेशेवर नैतिकता और आपसी भरोसे पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा कि उत्पादकता, ईमानदारी और बौद्धिक स्वतंत्रता वहीं फलती-फूलती है, जहां खुली चर्चा, स्वस्थ मतभेद और लोकतांत्रिक मूल्यों को महत्व दिया जाता है. उन्होंने कहा कि कई विवाद आपसी विश्वास की कमी से पैदा होते हैं, डॉ श्रेयस्कर को किया सम्मानित उन्होंने कहा कि पोओएसएच कानून के अंतर्गत कार्यरत समितियां अर्द्ध-न्यायिक ढांचे में काम करती हैं, इसलिए उनके निर्णय प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित होने चाहिए. किसी भी मामले में बिना सुनवाई और बिना खुले मन के निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए. शुरुआत में ऑफिसर/आईसी प्रेसीडिंग प्रो मृणालिनी पांडेय ने स्वागत संबोधन दिया. उप निदेशक प्रो. धीरज कुमार ने डॉ. श्रेयस्कर को सम्मानित किया. इस अवसर पर रजिस्ट्रार प्रबोध पांडे और डीन (एकेडमिक) प्रो एमके सिंह भी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: विश्वास की कमी से होते हैं कई विवाद : डॉ श्रेयस्कर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: अब बिना पैन कार्ड के नहीं होगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री

Dhanbad News: 100 से अधिक क्रेता-विक्रेता को रजिस्ट्री विभाग ने भेजा नोटिसDhanbad News: आयकर विभाग के हालिया सर्वे में उजागर अनियमितताओं के बाद रजिस्ट्री विभाग एक्शन मोड में आ गया है. विभाग ने 2023-24 और 2024-25 में जिन क्रेता-विक्रेताओं ने दस्तावेज रजिस्ट्रेशन के दौरान पैन कार्ड नहीं दिया था, ऐसे 100 से अधिक लोगों को नोटिस भेजा है. इस कार्रवाई के बाद रजिस्ट्री ऑफिस और प्रॉपर्टी बाजार, दोनों जगह हड़कंप मचा है. जानकारी के अनुसार, कई निवेशकों ने पैन नंबर होने के बावजूद प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में इसका इस्तेमाल नहीं किया. इसके बजाय उन्होंने फॉर्म 60 का सहारा लिया, जो संदेह के घेरे में है. विभागीय सूत्रों की मानें तो ऐसे मामलों में एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग नियमों के तहत आपराधिक मामला भी दर्ज हो सकता है. खंगाली जा रही एक-एक फाइल रजिस्ट्री विभाग का कहना है कि पिछले दो वर्षों में कई डीड ऐसी मिली हैं, जिनमें पैन नंबर की जगह फॉर्म 60 भरा गया है. इस वजह से दस्तावेजों की स्क्रूटनी बढ़ा दी गयी है और अब एक-एक फाइल खंगाली जा रही है. इस बीच अवर निबंधक, धनबाद रामेश्वर प्रसाद ने स्पष्ट किया कि अब दस्तावेज रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में पैन कार्ड पूरी तरह अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि जिन क्रेता–विक्रेताओं ने बिना पैन कार्ड दस्तावेज रजिस्ट्रेशन कराया था, उन्हें नोटिस जारी किया गया है. नियमों का कड़ाई से पालन होगा. रजिस्ट्री कार्यालय की कार्रवाई से उन लोगों में बेचैनी बढ़ गयी है, जिन्होंने बीते वर्षों में नियमों की अनदेखी करते हुए प्रॉपर्टी खरीदी-बेची थी. वहीं शहर के रियल एस्टेट जगत में इस कदम को बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. चार साल में कितने चेक से, कितना कैश पेमेंट हुआ, चल रही स्क्रूटनी सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग ने रजिस्ट्री विभाग से पिछले चार साल 2021-2022, 2022-23, 2023-24, 2024-25 का पेमेंट मोड का ब्योरा मांगा है. इन चार सालों में कितने दस्तावेज की रजिस्ट्री हुई है. उसमें मोड ऑफ पेमेंट क्या है. कितना पेमेंट कैश में किया गया है और कितना चेक से पेमेंट हुआ है. आयकर विभाग द्वारा मांगे गये ब्योरे को लेकर रजिस्ट्री विभाग सभी दस्तावेजों की स्क्रूटनी करा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: अब बिना पैन कार्ड के नहीं होगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj ka Mausam : 25 नवंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, लो प्रेशर एरिया के कारण बदलेगा मौसम

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 23 और 24 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. यहां 25 नवंबर को भी फिर तेज बारिश की संभावना है. तमिलनाडु में 22 से 24 नवंबर के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 24 नवंबर तक मौसम बारिश वाला बना रह सकता है. केरल और माहे में 22 से 23 नवंबर के बीच तेज बारिश होने का अनुमान है. कुल मिलाकर दक्षिण हिंदुस्तान में कई जगहों पर मौसम बदला रहेगा. पश्चिम और मध्य हिंदुस्तान के तापमान में होगी बढ़ोतरी आईएमडी के अनुसार, अगले 72 घंटों में पश्चिम और मध्य हिंदुस्तान में रात का तापमान करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है और तापमान लगभग स्थिर रहेगा. वहीं उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है, जिससे रात और सुबह ठंड बढ़ेगी. देश के अन्य हिस्सों में तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है. दिल्ली-NCR में सर्दी बढ़ी दिल्ली-NCR में सर्दी बढ़ रही है, लेकिन प्रदूषण के कारण हालात और खराब होते नजर आ रहे हैं. ठंड के साथ हवा में मौजूद पॉल्यूशन लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. 22 नवंबर को यहां का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. 23 नवंबर को तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. झारखंड में मौसम बदलने की संभावना झारखंड में अगले 24 घंटों में रात का तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद फिर से गिरावट की संभावना है. 23 नवंबर से मौसम बदल सकता है और सुबह कोहरा, धुंध तथा बादल छाए रहने की उम्मीद है. उत्तर हिंदुस्तान में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड पर भी पड़ेगा, जिससे ठंडी हवाएं चलेंगी. 26 और 27 नवंबर को तापमान और कम हो सकता है. मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर 22 और 23 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर की संभावना है. तापमान सामान्य से कम रहेगा और सुबह-शाम ठंडी हवाओं से लोगों को ज्यादा सर्दी महसूस हो सकती है. The post Aaj ka Mausam : 25 नवंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, लो प्रेशर एरिया के कारण बदलेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक की प्रधान शाखा नये भवन में होगा शिफ्ट

मधुबनी. द रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक की प्रधान शाखा को 26 नवंबर को सहकारिता विभाग के भवन में शिफ्ट किया जाएगा. बैंक के अध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने कहा कि बैंक की प्रधान शाखा पिछले कई वर्षों से थाना मोड़ स्थित भवन में चल रहा था. लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ग्राहकों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी के कारण ग्राहकों को कठिनाई हो रही थी. श्री सिंह ने कहा कि सहकारिता विभाग कार्यालय के प्रथम तल पर बैंक की प्रधान शाखा को शिफ्ट किया जाएगा. .नए भवन में ग्राहकों की सुविधा के लिए एक दर्जन कुर्सी भी लगाया गया है. बैंक में ग्राहकों की सुविधा के लिए दो कैश काउंटर की व्यवस्था की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक की प्रधान शाखा नये भवन में होगा शिफ्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : जनकपुर धाम में भगवान सियाराम का फुलवारी लीला को देखने उमड़ी श्रदालुओं की भीड़

हरलाखी. पड़ोसी देश नेपाल के जनकपुर धाम में सात दिवसीय विवाह पंचमी महामहोत्सव के दूसरे दिन सियाराम विवाह मंडप के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ फूलवारी लीला कार्यक्रम का मंचन किया गया. इस अवसर पर जयपुर से आए रामलीला के बाल कलाकारों ने प्रभु श्रीराम व किशोरी जी के रूप में फूलबारी लीला का रोमांचक दृश्य दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. फुलवारी लीला प्रसंगों के मंचन में राजा जनक के आमंत्रण पर विश्वामित्र के साथ श्रीराम-लक्ष्मण मिथिला पहुंचते हैं. प्रभु श्रीराम अपने अनुज लक्ष्मण को साथ लेकर गुरु विश्वामित्र से आज्ञा लेकर जनकपुर धाम में घूमने निकल पड़ते हैं. इस सुंदर श्याम-गौर जोड़ी को देखकर वहां के निवासी भाव विभोर हो जाते हैं. गुरु की आज्ञा से श्रीराम-लक्ष्मण टहलते-टहलते पूरे जनकपुर धाम का अवलोकन करते हैं. जनकपुरवासी कहते हैं कि कितनी सुंदर जोड़ी है. सहज ही मन को मोहित कर लेती है. जनकपुर वासी भगवान श्रीराम व लक्ष्मण का जोरदार अगुवानी करते है. घूमते-घूमते हरलाखी की धरती फुलहर गांव स्थित जनक जी के पुष्प वाटिका में पहुंच जाते हैं और गुरु की पूजा के लिए कुछ पुष्प चुनने लगते हैं. तब वहां का माली उनसे कहता है कि प्रभु आप कष्ट न करिए मैं अपने हाथों से पुष्प चुनकर देता हूं. उसी समय जनक नंदिनी मां जानकी सहेलियों के साथ पुष्प वाटिका में प्रवेश करती हैं. जानकी जी की प्रिय सखी दोनों सुंदर जोड़ियों को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाती हैं. तभी मां जानकी की नजर प्रभु श्रीराम पर पड़ती है और वह भी उन्हें देखकर पलकें झपकाना भूल जाती हैं. यह श्रृंगारिक मंचन दर्शकों को खूब भाया. अगले दृश्य में जानकी गौरी पूजा के लिए गिरिजा माता के मंदिर में जाती हैं. जहां गिरिजा माई की पूजन के बाद मां गौरी उन्हें मन पसंद वर प्राप्त होने का वरदान देती हैं. फुलवारी लीला का मंचन देखने के लिए देर शाम तक दर्शकों की भारी भीड़ जुट रही है. मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से जानकी मंदिर प्रांगण में धनुष यज्ञ कार्यक्रम होगा. इधर सात दिवसीय महामहोत्सव को देखने हिंदुस्तान व नेपाल के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है. पूरे जनकपुरधाम में मंगल गीत गूंजने लगा है. महोत्सव को लेकर जनकपुर धाम का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से चप्पे चप्पे पर नेपाल प्रहरी व सशस्त्र को तैनात किया गया है. सियाराम विवाहोत्सव में बारात के रूप में भाग लेने के लिए जानकी मंदिर से अयोध्या नौत भेजा गया. महंत ने बताया कि जनकपुर मेयर की अगुवाई में विश्व हिंदू परिषद नेपाल की टीम भार लेकर अयोध्या गयी है. जहां अयोध्या जाकर बारात आने के लिए आग्रह करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : जनकपुर धाम में भगवान सियाराम का फुलवारी लीला को देखने उमड़ी श्रदालुओं की भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मुख्य पथ पर अज्ञात पिकअप की ठोकर से दो युवकों की मौत

कुशेश्वरस्थान. एसएच-56 में बेर चौक के निकट गुरुवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. वहीं एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतकों की पहचान बेर पंचायत के कुमारी निवासी बुधन राम के पुत्र भरत राम (22) व रामेश्वर राम के पुत्र टुनटुन राम (25) के रूप में हुई. वहीं डीएमसीएच में इलाजरत युवक सिंघिया थाना का भरिहार निवासी राजेश राम बताया गया है. बताया जाता है कि भरत राम, टुनटुन राम व राजेश राम एक ही बाइक से सुपौल बाजार सामान खरीदने जा रहे थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात पिकअप ने वरदान हॉस्पिटल के निकट बाइक में टक्कर मार दी. इसके बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तीनों को पीएचसी सतीघाट में भर्ती कराया. सूचना पर परिजन भी पीएचसी पहुंचे. पीएचसी में जांच के बाद चिकित्सकों ने भरत राम को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल टुनटुन राम तथा राजेश राम को डीएमसीएच रेफर कर दिया. डीएमसीएच में शुक्रवार की सुबह टुनटुन राम ने भी दम तोड़ दिया. वहीं राजेश राम जिंदगी व मौत से जूझ रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मुख्य पथ पर अज्ञात पिकअप की ठोकर से दो युवकों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हथियार की नोंक पर भरवाड़ा में युवक से छिनतई

सिंहवाड़ा. भरवाड़ा-कोरौनी पथ पर गुरुवार की देर शाम एक बदमाश ने हथियार का भय दिखाकर एक युवक से 32 सौ रुपए व मोबाइल फोन छीन खेत की ओर भाग निकला. सूचना पर सिंहवाड़ा पुलिस पहुंची. खेत में दूर तक बदमाश को खोजने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला. पीड़ित कोरौनी निवासी सचिन कुमार ने बताया कि वह भरवाड़ा बाजार में निवासी मिट्ठू ठाकुर उर्फ विपिन ठाकुर की दुकान पर काम करता है. प्रतिदिन की तरह गुरुवार की देर शाम दुकान से घर कोरौनी साइकिल से जा रहा था, इसी क्रम में भरवाड़ा ब्रह्मस्थान से कुछ आगे एक युवक सड़क किनारे खड़ा था. नजदीक पहुंचते ही बदमाश ने हथियार का भय दिखाया और साइकिल से उतरने के लिए कहा. साइकिल से उतरते ही हाथ से मोबाइल छीन लिया और जेब में रखे 32 सौ रुपये निकाल लिये. इसके बाद बदमाश खेत की ओर भाग गया. घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार विपिन ठाकुर कुछ ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को इसकी सूचना दी. सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार सदल-बल पहुंचे. घेराबंदी कर चौर में युवक की तलाशी शुरु की, लेकिन अपराधी भागने में सफल हाे गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हथियार की नोंक पर भरवाड़ा में युवक से छिनतई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारतीय परंपरा में शिक्षा सभी बंधनों से मुक्त करती: कुलाधिपति

दरभंगा. कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि शुक्रवार को डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित लनामिवि के 11वें दीक्षांत समारोह में बतौर अध्यक्ष बोल रहे थे. कहा कि समारोह में डिग्री प्राप्त करने के बाद से आप अपने परों की ताकत से खुद उड़ने वाले हो गये. वैसे यह ताकत कभी- कभी समस्या भी पैदा करती है. इसके लिए अपने- आपको एक सीमा तक संयमित रखना भी जरूरी होता है. हिंदुस्तानीय परंपरा में शिक्षा सभी बंधनों से मुक्त करती है. कहा कि शिक्षा वह है, जो ज्ञान प्राप्त करने के बाद किसी को मोह का शिकार नहीं बनने दे. वैसे ज्ञान शक्ति का भी उपासक है. इसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए. विनम्रता की भावना नहीं तो विद्या बेकार कुलाधिपति ने कहा कि विद्या प्राप्ति के बाद अगर विनम्रता की भावना नहीं जगती है, तो वह विद्या बेकार है. विनम्रता की भाव में आप जितना झुकते जाएंगे प्रकृति आपको उतना ऊंचा उठाती चली जाएगी. कहा कि धर्म व्यक्ति को सही और गलत, नैतिक और अनैतिक के बीच अंतर करने की समझ देता है, जो मानव के अलावा अन्य किसी में नहीं होता. कहा कि सफल जीवन कैसे जिया जाय, इसको समझने के लिए बार- बार भगवद्गीता का अध्ययन जरूर करें. आप अपना दुश्मन तथा दोस्त खुद होते हैं. जब तक आप अपनी आत्मा को नियंत्रण में रखते हैं, तब तक दोस्त तथा जब अनियंत्रित हो तो दुश्मन बन जाते हैं. केवल पुस्तकीय ज्ञान से चरित्र निर्माण नहीं कुलाधिपति ने कहा कि केवल पुस्तकीय ज्ञान से चरित्र निर्माण नहीं होता है. इसके लिए नियमित अभ्यास जरूरी है. अपनी इच्छाओं को मर्यादाओं की सीमा में बांधे रखने से उपलब्धि मिलती है. कहा कि दुनिया को जितनी हानि पढ़े-लिखे लोगों ने पहुंचाई है, उतना कोई नहीं. लनामिवि में पढ़ने का मौका मिला, यह गौरव की बात कुलाधिपति ने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी. कहा कि आप लोगों को लनामिवि जैसे विवि में पढ़ने का मौका मिला, यह गौरव की बात है. इस जगह तक पहुंचने में आपकी और आपके माता- पिता की भूमिका भी सराहनीय है. इससे पूर्व दीक्षांत समारोह में अतिथियों का स्वागत कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने किया. दीक्षांत वक्ता शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ अतुल कोठारी तथा मुख्य अतिथि आइआइटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हिंदुस्तानीय परंपरा में शिक्षा सभी बंधनों से मुक्त करती: कुलाधिपति appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top