Hot News

November 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

राघोपुर. राघोपुर प्रखंड अंतर्गत रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जफराबाद डीह दियारा गंगा नदी किनारे अनियंत्रित ट्रेक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई. मृत्यु युवक अपने ससुराल सुकुमारपुर गांव में साली की शादी समारोह से पूर्व पूजा मटकोर में शामिल होकर घर लौट रहा था. इसी दौरान हादसे में मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गये. लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजन एवं रुस्तमपुर थाना की पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गये. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर श्यामचंद निवासी दीनानाथ राय का 25 वर्षीय पुत्र विपत राय रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकुमारपुर गांव निवासी छोटन राय के यहां अपने ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये थे. विपत राय की साली की शादी समारोह को लेकर पूजा मटकोर का आयोजन किया गया था. पूजा मटकोर में शामिल होने के बाद वह रात्रि में अपने घर के लिए निकले थे. रास्ते में ट्रैक्टर मिला, उस पर चढ़कर वह अपने घर आने लगे. इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया. जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि विपत राय की साली की शादी शनिवार को होने वाली थी. बीते शुक्रवार को मढवा मटकोर हल्दी पुजा समारोह में शामिल होने के लिए ससुराल गये थे. शुक्रवार की रात करीब ग्यारह बजे पूजा समारोह में शामिल होने के बाद वह अपने घर के लिए निकले थे. इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर पर चढ गये. विपत राय तीन भाई में छोटे थे, उनका तीन बेटी एवं एक बेटा है. घटना की सूचना पर रुस्तमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

करेंट लगने से युवक की मौत

महुआ .महुआ थाना क्षेत्र के रुसुलपुर मोबारक पंचायत में शनिवार की दोपहर करेंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. घायल युवक को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए महुआ एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक अमन कुमार महुआ थाना क्षेत्र के रुसुलपुर मोबारक पंचायत के चकदादन गांव निवासी गनौर महतो का 26 वर्षीय पुत्र था. मिली जानकारी के अनुसार अमन घर की साफ सफाई कर रहा था.इसी दौरान बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से गंभीर से झुलस गया. घटना के बाद आसपास के कई लोग जुट गए. घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए महुआ के एक निजी अस्पताल लाया गया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मृतक के घर पर मौत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया. जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक के परिजनों ने बताया कि अमन ही घर का एक मात्र सहारा था. उसके जाने के बाद उसके परिवार को देखने वाला कोई नहीं है. सुबह में निकली बहन की डोली, तो शाम में भाई का निकली अर्थी मृतक अमन कुमार के चचेरी बहन की बारात शुक्रवार की रात आयी थी. शादी के बाद शनिवार की सुबह घर से बहन की डोली निकली थी. खुशी के माहौल उस वक्त गम में बदल गया जब दोपहर अमन की करेंट लगने से मौत हो गयी. बहन की विदाई के महज कुछ घंटे बाद शाम में अमन की अर्थी निकलते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया. युवक के असामयिक निधन पर पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार, मुखिया विजय पासवान, सतीश महतो, अनिल चौधरी, राजीव कुमार, दीपक कुशवाहा, सत्येंद्र प्रसाद यादव के साथ अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post करेंट लगने से युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दवा व्यवसायी से छह लाख की लूट

हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड के समीप शुक्रवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक दवा व्यवसायी से पिस्टल के बल पर छह लाख रुपये नगद, एक सोने का चेन और लैपटॉप लूट कर फरार हो गये. घटना के बाद दवा व्यवसायी ने इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. दवा व्यवसायी से लूट की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. बदमाशों ने घटना को जब अंजाम दिया जब दवा व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर अपने घर बाइक से लौट रहा था. इस संबंध में नगर थाना क्षेत्र के सीढ़ी घाट निवासी मनीष कुमार ने नगर थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. दिये गये आवेदन में मनीष कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित अपनी दवा दुकान लगभग 9:30 के आसपास बंद कर लैपटॉप बैग में छह लाख नकद रखकर अपने ड्राइवर शिवपूजन कुमार उर्फ बिट्ट के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था. इस दौरान थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड के समीप बाइक सवार तीन बदमाश दवा व्यवसायी की बाइक ओवरटेक कर रोक दिया, जब तक दवा व्यवसायी कुछ समझ पाता एक बदमाश ने उस पर पिस्टल तान दिया और दवा व्यवसायी से पिट्ठू बैग और गले से सोने का चेन लूट लिया. इसके साथ भी दवा व्यवसायी की बाइक की चाभी भी छीन कर फरार हो गये. छानबीन में जुटी पुलिस नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड के समीप दवा व्यवसायी से लूट की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दवा व्यवसायी से घटना की जानकारी लेने के बाद मामले की छानबीन में जुट गयी. छानबीन के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला गया, हालांकि घटना के एक दिन बाद भी पुलिस को अभी तक कुछ भी सुराग नहीं मिल सका है. क्या कहते है पदाधिकारी थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड के समीप एक दवा व्यवसायी से लूट की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. छानबीन के दौरान कुछ अहम सुराग मिले ही, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है, जल्द ही घटना में शामिल सभी अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा. – सिकंदर कुमार, थानाध्यक्ष, नगर थाना. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दवा व्यवसायी से छह लाख की लूट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुकान से दस लाख की ज्वेलरी और नकद की लूट

वैशाली. वैशाली थाना क्षेत्र के मदरना चौक स्थित एक ज्वेलरी एवं बर्तन दुकान में शनिवार को बेखौफ अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बाइक सवार तीन बदमाश दुकान पर पहुंचे थे, इसमें से दो दुकान में घुसे और व्यवसायी एवं इनके बेटे के बंधक बना लिया. बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने लगभग 10 लाख रुपये के आभूषण एवं नकदी लूट लिया. इस संबंध में मां वैष्णवी ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार के दुकानदार श्रवण साह ने बताया कि शनिवार की दोपहर में अपने पुत्र के साथ दुकान में ग्राहक को सामान दिखा रहे थे. इसी दौरान लालगंज की ओर से एक बाइक सवार तीन लोग दुकान के सामने आकर रुक गये. इसी बीच एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा. वहीं बाइक से उतरे दो लोगों ने हथियार निकाल लिया और दुकान के अंदर घुस गये. दुकान के अंदर प्रवेश करते ही बदमाशों ने दुकानदार को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी. जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार श्रवण साह और उनके पुत्र रोहित कुमार के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर करीब 70 से 80 हजार रुपये नकद और लगभग 10 लाख रुपये के सोना चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया. दुकान से बाहर निकलते ही दोनों बदमाशों ने दुकान का शटर लगा दिया और बाइक से जतकौली घाट की ओर भाग निकले. हो हल्ला होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन अपराधी हाथ नहीं आए. सूचना मिलते ही सदर टू एसडीपीओ गोपाल मंडल, लालगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष प्रसाद, बेलसर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार, वैशाली थाना सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है. मदरना चौक जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत फैल गई है. इस संबंध में डीएसपी गोपाल मंडल ने बताया कि दुकानदार ने तीन अपराधियों द्वारा लूट की पुष्टि की है. नगद राशि की जानकारी स्पष्ट है, लेकिन स्वर्ण आभूषणों की सटीक मात्रा को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है. इन्होंने बताया कि तकनीकी जांच तेज कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुकान से दस लाख की ज्वेलरी और नकद की लूट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नौकरी पाने के लिए बेच दी अपनी बाइक और मां के गहने, नवादा के लड़के के 6.65 लाख की ठगी

Nawada Crime News: नगर थाना क्षेत्र में एक युवक से प्रशासनी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 लाख 65 हजार रुपये ठग लिये जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित सानिध्य इंदिरा चौक के रहने वाले कैलाश विश्वकर्मा का बेटा है. उसने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने नरहट थाना क्षेत्र के बनिया बिगहा के रहने वाले कृष्णा प्रसाद के बेटे प्रमोद कुमार को आरोपी बनाते हुए जांच शुरू कर दी है. क्या है पूरा मामला ?  पीड़ित के मुताबिक घटना 02 जनवरी 2024 की है. वह अपने परिजनों के साथ पार नवादा स्थित एक होटल में था. तभी एक व्यक्ति वर्दी पहनकर आया और खुद को कृषि विभाग में नौकरी दिलाने वाला भरोसेमंद आदमी बताकर बातचीत शुरू की. उस व्यक्ति ने दावा किया कि वह नवादा कृषि विभाग में नौकरी लगवा देगा, लेकिन इसके लिए मोटी रकम लगेगी. मां के गहने और अपनी बाइक भी बेच दी  प्रशासनी नौकरी पाने की उम्मीद में सानिध्य उस व्यक्ति के झांसे में आ गया. पहले उसने अपनी मां के गहने बेचकर रुपये दिए. ठग ने और पैसे की मांग की, तो युवक ने मजबूरी में अपनी बाइक भी बेचकर रुपये दे दिए. कुल मिलाकर उसने 6 लाख 65 हजार रुपये आरोपी को दे दिए. शुरुआत में ठग लगातार फोन कर भरोसा दिलाता रहा, लेकिन धीरे-धीरे उसका संपर्क टूट गया. Also read: घर के लिए कलयुगी बेटे ने जिंदा मां को मारा! बनवा लिया मृत्यु प्रमाणपत्र पीड़ित ने किया FIR जब लंबे समय तक कोई जवाब नहीं मिला, तो सानिध्य को समझ में आया कि उसके साथ धोखा हुआ है. इसके बाद वह नगर थाना पहुंचा और पूरी घटना पुलिस को बताई. पुलिस ने उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है. पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है. देखना होगा कि प्रशासनी नौकरी का लालच देकर बेरोजगार युवक की कमाई ठगने वाला यह शातिर कब पुलिस की गिरफ्त में आता है. The post नौकरी पाने के लिए बेच दी अपनी बाइक और मां के गहने, नवादा के लड़के के 6.65 लाख की ठगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: चुनाव ड्यूटी में आये ITBP के जवान ने खुद को मारी गोली, झारखंड का रहने वाला था मृतक

Bihar: बेतिया के योगापट्टी के श्रीनगर थाना क्षेत्र राजकीय प्लस टू मध्य विद्यालय कोहड़ा भवानीपुर में शनिवार दोपहर करीब दो बजे उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब चुनाव में ड्यूटी पर आये आइटीबीपी के एक जवान ने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जवानों के रुकने की व्यवस्था इसी स्कूल भवन में की गयी थी. घटना स्कूल की छत पर हुई, जहां जवान ने अचानक सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. जवान की पहचान झारखंड के धनबाद जिले के चिरकुंडा निवासी गौतम कुमार यादव (33) के रूप में की गयी है. पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव  घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. एफएसएल की टीम व डीएसपी रजनीकांत प्रियदर्शी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक सबूतों को संकलित किया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है. आइटीबीपी के सहायक कमाडेंट भी मौके पर पहुंच गये हैं. मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है. आज ही जवानों के लौटने की थी तैयारी   जानकारी के अनुसार मृतक जवान गौतम कुमार यादव की ड्यूटी सुबह से ही सामान्य रूप से चल रही थी और किसी तरह की तनावपूर्ण स्थिति की जानकारी सहकर्मियों को नहीं थी. दोपहर करीब दो बजे अचानक छत से गोली की आवाज आने के बाद जब साथी जवान दौड़कर पहुंचे तो गौतम कुमार खून से लथपथ पड़े थे. इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. जांच टीम ने छत से एक सर्विस राइफल, खोखा व अन्य साक्ष्य बरामद किया है. बता दें कि शनिवार को ही जवानों को कैंप में लौटना था, लेकिन दोपहर को हुई घटना के बाद अब जांच शुरू हो गयी. पूरी प्लाटून से पूछताछ जारी: पुलिस  अधिकारियों का कहना है कि मृतक जवान के व्यवहार में किसी तरह के बदलाव की जानकारी नहीं मिली है, फिर भी पूरी प्लाटून से पूछताछ की जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों में भी घटना को लेकर दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है. स्कूल में चुनाव ड्यूटी को लेकर सुरक्षा बलों के ठहरने के बीच हुए इस हादसे ने सुरक्षा प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं. हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी व्यवस्था मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार ही की गयी थी.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें परिजनों का इंतजार पुलिस की मानें तो गौतम के परिजनों के आने के बाद उनका बयान भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा. पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की दिशा और स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस, एफएसएल और आइटीबीपी की संयुक्त जांच जारी है और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है. इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए लामबंदी तेज, BJP से प्रेम कुमार तो JDU से इनका नाम आगे  The post Bihar: चुनाव ड्यूटी में आये ITBP के जवान ने खुद को मारी गोली, झारखंड का रहने वाला था मृतक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस: राज सिन्हा बने उत्कृष्ट विधायक, राज्यपाल बोले- टकराव नहीं, जनकल्याण जरूरी

Jharkhand Assembly Foundation Day, रांची : झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में उत्कृष्ठ विधायक राज सिन्हा समेत विधानसभा के कई कर्मियों को सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने सभी को सभी को सम्मानित किया. पुरस्कार पाकर भावुक हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यह सम्मान धनबाद की जनता को समर्पित है और यह उन्हें और बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा. मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि सत्ताधारी और विपक्ष, दोनों को टकराव नहीं बल्कि जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि विधायकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रशासनी योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. जनता और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी की भूमिका निभाते हैं विधायक : राज्यपाल संतोष गंगवार राज्यपाल संतोष गंगवार ने आगे कहा कि विधायक न सिर्फ कानून बनाने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा हैं, बल्कि वे जनता और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी की भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा, “लोकतंत्र का सशक्तीकरण स्वस्थ चर्चा से होता है, टकराव से नहीं. जनता द्वारा दी गयी शक्ति सेवा का अवसर है, यह शक्ति प्रदर्शन का माध्यम नहीं होना चाहिए.”उन्होंने आगे कहा कि यह अवसर झारखंड को नेतृत्वक रूप से मजबूत, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप से समृद्ध राज्य बनाने के संकल्प का है. Also Read: हजारीबाग में तस्दीक शिविर 8 महीने से ठप, कागजात अटके… रैयत परेशान, बंदोबस्त विभाग पर उठ रहे सवाल सीएम हेमंत सोरेन बोले- झारखंड अभी भी गरीबी और पिछड़ेपन से लड़ रहा है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है, लेकिन अभी भी गरीबी, कुपोषण और पिछड़ेपन से मुक्ति पाने की चुनौती कायम है. उन्होंने कहा कि प्रशासन आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है, विशेष रूप से स्त्रीओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है. शहीद परिवारों और खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित समारोह में देश के लिए शहीद हुए झारखंड के वीर सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया. साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों को भी सम्मान प्रदान किया गया. नेता प्रतिपक्ष ने उठाये शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के मुद्दे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की 2050 तक विकसित झारखंड की दृष्टि तभी संभव है जब सभी मूलभूत सुविधाओं- शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली-पानी को मिलकर मजबूत किया जाए. स्पीकर बोले- लोगों का भरोसा ही सबसे बड़ी पूंजी विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने प्रशासनी कामकाज में प्रौद्योगिकी के उपयोग और पारदर्शिता पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “लोगों का भरोसा कोई औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि निरंतर अर्जित की जाने वाली उपलब्धि है.” Also Read: बोकारो में फंदे से झूलती मिली स्त्री, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, रहस्यमयी मौत पुलिस के लिए बनी पहेली The post झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस: राज सिन्हा बने उत्कृष्ट विधायक, राज्यपाल बोले- टकराव नहीं, जनकल्याण जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya: घर के लिए कलयुगी बेटे ने जिंदा मां को मारा! बनवा लिया मृत्यु प्रमाणपत्र

Gaya Crime News: गया नगर निगम में एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां गोसाईबाग निवासी दिलीप कुमार ने अपनी जिंदा मां मीना देवी को मृत दिखाकर उनका मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया. मामला तब खुला जब मीना देवी ने स्वयं जीवित होने का दावा करते हुए नगर निगम में आवेदन दिया. इसके बाद शनिवार को निगम में दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई. क्या है पूरा मामला ?  नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, दिलीप ने 6 जून 2024 को आवेदन देकर बताया था कि उनकी मां की मृत्यु 28 फरवरी 2024 को बुढ़ापे से हो गई. आवेदन के साथ वार्ड-17 की पार्षद सोनी देवी की अनुशंसा और दो गवाहों बाबूलाल एवं शंकर प्रसाद के आधार कार्ड भी संलग्न थे. दंडाधिकारी के सामने शपथ-पत्र जमा करने के बाद निगम कर्मी धीरेंद्र कुमार ने जांच की और 28 जुलाई 2024 को रिपोर्ट सौंप दी. इसी आधार पर 3 अक्टूबर 2024 को मीना देवी का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया. आरोपी की मां ने लगाया आरोप  मामले को और गंभीर बनाते हुए मीना देवी ने आरोप लगाया कि मृत्यु प्रमाणपत्र मिलते ही दिलीप ने गोसाईबाग स्थित उनके मकान को अपने नाम कराने के लिए आवेदन किया, जिसके बाद कुछ माह पहले संपत्ति का नामांतरण भी कर दिया गया. निगम अधिकारियों का कहना है कि प्रमाणपत्र जमा करने के बाद ही नामांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई. वहीं पार्षद सोनी देवी ने इस अनुशंसा पत्र पर अनभिज्ञता जताई और हस्ताक्षर की जांच कर कानूनी कार्रवाई की बात कही. Also read: सोनपुर मेले में कपल्स के लिए विशेष सुविधा, जानें फाइव स्टार होटल जैसे कॉटेज का कितना है किराया  उपनगर आयुक्त ने क्या कहा ?  नगर निगम ने जारी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों की विश्वसनीयता पहले भी सवालों के घेरे में रही है. ऐसे में यह मामला फिर से सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहा है. उपनगर आयुक्त शशि शेखर ने कहा कि यह गंभीर धोखाधड़ी है और पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को और कड़ा किया जाएगा. The post Gaya: घर के लिए कलयुगी बेटे ने जिंदा मां को मारा! बनवा लिया मृत्यु प्रमाणपत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Honda ने रोका Activa e और QC1 का प्रोडक्शन, बिक्री में बड़ी गिरावट का असर?

Honda Activa Electric Scooter: होंडा ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज Activa e: और QC1 का उत्पादन अगस्त 2025 से अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. ICE मॉडल की तरह जोरदार सफलता ई-स्कूटर में नहीं दिखी, जिस कारण कंपनी ने यह बड़ा कदम उठाया है. बिक्री सुस्त, शो-रूम में खड़े रह गए स्कूटर फरवरी से जुलाई 2025 के बीच होंडा ने 11,168 यूनिट्स बनाई थीं. इनमें से केवल 5,201 यूनिट्स ही डीलर तक पहुंच पाईं. बाकी यूनिट्स बिक्री का इंतजार करते-करते स्टॉक में अटकी हैं. QC1 से उम्मीद, Activa e: ने किया निराश बेची गई यूनिट्स: 5,201 QC1: 4,461 Activa e: सिर्फ 740 उच्च मूल्य और Portable Charger न मिलने जैसी कमियों से Activa e: को ग्राहक मिल नहीं पाए. बैटरी और प्रदर्शन में बड़ा फर्क मॉडल बैटरी मोटर आउटपुट टॉर्क बैटरी प्रकार रेंज Activa e: 1.5 kWh × 2 6 kW 22 Nm Removable 102 km QC1 1.5 kWh 1.8 kW 77 Nm Fixed – Activa e: में Removable Battery का विकल्प है, वहीं QC1 में Fixed Battery के साथ In-wheel motor दी गई है. आगे क्या होगा? होंडा ने उत्पादन रोक दिया है, पर बिक्री पूरी तरह बंद नहीं. कंपनी अपडेटेड मॉडल या मूल्य सुधार कर सकती है. EV बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह कदम रणनीतिक तैयारी माना जा रहा है. 1.5 लाख के बजट में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स रहेंगे बेस्ट, चेक करें लिस्ट Ola Electric ने बनाया 10 लाखवां स्कूटर, पेश किया रोडस्टर एक्स प्लस The post Honda ने रोका Activa e और QC1 का प्रोडक्शन, बिक्री में बड़ी गिरावट का असर? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

The Family Man 4: मनोज बाजपेयी ने कर दिया कन्फर्म, सीजन 4 में मिलेगा सबका जवाब, जल्द हो सकता है रिलीज

The Family Man 4: मनोज बाजपेयी की पॉपुलर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन आखिरकार 21 नवंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गया. सीरीज रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. सीजन 3 का लोगों को कितना बेसब्री से इंतजार था, ये इसी बात से समझा जा सकता है कि रिलीज होते ही फैंस ने इसे बिना ब्रेक बिंज-वॉच कर लिया. स्टोरी, एक्शन और ट्विस्ट की जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन इसके साथ ही एंडिंग ने दर्शकों को थोड़ा कन्फ्यूज भी कर दिया है. शो को क्लिफहैंगर पर छोड़ने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर सवाल पूछने शुरू कर दिए.  Sabka jawab 4th season me hoga! Jaldi milte ha ! https://t.co/25BzQJ8SSC — manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) November 22, 2025 एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “पूरा दिन सीजन देखा, और आप लोगों ने इसे ऐसे ही छोड़ दिया? आगे एपिसोड आएंगे या ये ही फिनाले है?” इस पर खुद मनोज बाजपेयी ने जवाब दिया, “सबका जवाब सीजन 4 में मिलेगा! जल्द मिलते हैं.”  Ab sab 4th season me ! Maar kaat khallas!! — manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) November 22, 2025 इसी तरह, जब एक दूसरे यूजर ने पूछा कि एपिसोड 8 कहां गायब है, तो मनोज ने हंसते हुए लिखा, “अब सब सीजन 4 में! मार-काट वहीं होगी!” हालांकि, उन्होंने सीजन 4 को लेकर तो पुष्टि कर दी है, लेकिन अब तक इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. बातों से लग रहा है कि सीजन 4 के लिए फैंस को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बता दें, सीजन 1 साल 2019 में आया था, इसके बाद 2021 में सीजन 2 और अब 2025 में तीसरा सीजन रिलीज हुआ है. ALSO READ: Krishna Mukharjee Photos: बला की खूबसूरत हैं दिव्यांका त्रिपाठी की “बहू”, फोटो से नजरें नहीं हटा पाएंगे आप The post The Family Man 4: मनोज बाजपेयी ने कर दिया कन्फर्म, सीजन 4 में मिलेगा सबका जवाब, जल्द हो सकता है रिलीज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top