Hot News

November 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP Board 12th Math Sample Paper 2026: 9 सवाल और 100 अंकों की परीक्षा, देखें यूपी बोर्ड 12वीं गणित का सैंपल पेपर

UP Board 12th Math Sample Paper 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मैथ्स का सैंपल पेपर अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिया है. यूपी बोर्ड हर साल परीक्षा से पहले सभी विषयों के मॉडल पेपर (UP Board 12th Math Sample Paper 2026) जारी करता है ताकि छात्रों को एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम और सवालों के लेवल की जानकारी मिल सके. अब 12वीं मैथ्स का सैंपल पेपर 2026 भी उपलब्ध है और छात्र इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. सैंपल पेपर में आसान, मध्यम और कठिन तीनों लेवल के सवाल शामिल हैं ताकि छात्र हर तरह की स्थिति के लिए तैयार रहें. UP Board 12th Maths Sample Paper 2026: यहां देखें मैथ्स सैंपल पेपर Up board 12th maths sample paper UP Board 12th Maths Exam Pattern: कैसे होगी परीक्षा? UP Board 12th Maths Sample Paper को हल करने के लिए कुल समय 3 घंटे 15 मिनट का दिया गया है. इसमें से शुरुआती 15 मिनट सिर्फ पेपर को पढ़ने के लिए होते हैं ताकि छात्र सवालों को अच्छे से समझ सकें. परीक्षा में कुल 100 अंक होते हैं और सभी प्रश्न अनिवार्य होते हैं. हर सवाल के आगे अंक लिखे रहते हैं, जिससे छात्र को यह पता चल जाता है कि किस प्रश्न को कितनी गंभीरता से हल करना है. UP-Board-12th-Maths-Sample-Paper-2026Download यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड इंग्लिश का सैंपल पेपर जारी, यहां एक क्लिक में करें डाउनलोड The post UP Board 12th Math Sample Paper 2026: 9 सवाल और 100 अंकों की परीक्षा, देखें यूपी बोर्ड 12वीं गणित का सैंपल पेपर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हंगामेदार रही सामान्य बोर्ड की बैठक, एक प्रस्ताव पर सहमति

सिंहेश्वर. नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को सामान्य बोर्ड की बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई. हंगामा के कारण मात्र एक प्रस्ताव पर बैठक में सहमति बन सकी. इससे पहले मुख्य पार्षद पूनम देवी की अध्यक्षता व कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा के संचालन में शुरू बैठक में पार्षदों ने खर्च का जानकारी मांगा है. वे नगर पंचायत के वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता की मांग कर रहे थे. पार्षदों ने नगर पंचायत द्वारा किये गये खर्चों का जानकारी मांगा. पार्षदों ने कहा कि इस मांग का उद्देश्य नगर पंचायत के वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करना है. सामान्य बोर्ड की बैठक में कुछ पार्षदों ने नप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. कार्यपालक पदाधिकारी व मुख्य पार्षद कार्यों में अनियमितता पार्षदों का आरोप है कि कार्यपालक पदाधिकारी व मुख्य पार्षद कार्यों में अनियमितता व मनमानी कर रहे हैं. हमलोगों ने पत्र देकर कार्यपालक पदाधिकारी से आय व्यय का ब्यौरा मांगा, लेकिन अभी तक नहीं दिया गया है. जब तक आय व्यय का ब्यौरा नहीं दिया जायेगा तब तक हमलोग बैठक नहीं करेंगे. बैठक में मुख्य पार्षद पूनम देवी, पार्षद शंकर चौधरी, इंद्रजीत कुमार, रंजीत कुमार सिंह, अर्चना देवी, प्रदीप राम, बिंदेश्वरी राम, केली देवी, नीलू देवी, बजरंग कुमार, आफताब अहमद एवं चांदनी देवी, कार्यालय सहायक रिशु आनंद आदि उपस्थित थे. नहीं हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक सिंहेश्वर. नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक सुबह 10 बजे से होनी थी. मुख्य पार्षद पूनम देवी के उपस्थित नहीं हाेने व सदस्यों के विलंब से पहुंचने के कारण बैठक नहीं हुई. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हंगामेदार रही सामान्य बोर्ड की बैठक, एक प्रस्ताव पर सहमति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू

सिकटी. खसरा व रूबेला से छोटे बच्चों के बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी द्वारा विगत 17 नवंबर से विशेष टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है. जो आगामी दो दिसंबर तक चलेगा. विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड में 100 सेशन सत्र चलाने का निर्देश दिया गया है. एमआर -01 में 239 बच्चों के लक्ष्य में 104 बच्चों का टीकाकरण किया गया. वहीं एमआर- 2 में 217 बच्चों के लक्ष्य में 79 बच्चों का टीकाकरण किया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजमत राणा ने बताया कि एमआर – 1 में नौ माह से 12 माह के आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है, जबकि एमआर – 2 में 16 से 24 माह के आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है. प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र के माध्यम से नौ माह से 24 माह तक के बच्चों को खसरा व रुबेला का टीकाकरण किया जाना है. टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर घर जा कर लोगों को जागरूक कर टीकाकरण कराया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार्यकर्ता सम्मान समारोह व विजय जुलूस में उमड़ी समर्थकों की भीड़

– नवनिर्वाचित विधायक संगीता देवी ने समर्थकों को दिया धन्यवाद बारसोई बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक संगीता देवी के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह बारसोई में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इस दौरान चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. समारोह के बाद स्वरूचि भोज का भी आयोजन किया गया. जिसमें भारी संख्या में समर्थकों ने हिस्सा लिया. विधायक संगीता देवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता और एनडीए परिवार की एकजुटता का परिणाम है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जायेगा. जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास रहेगा. विजय जुलूस में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम के बाद विजय जुलूस का आयोजन किया गया. जिसमें उत्साह देखते ही बन रहा था. विजय जुलूस अपराह्न तीन बजे प्रिंस राज विवाह भवन से प्रारंभ हुआ. जुलूस शहिद शुभम सिंह चौक (ब्लॉक चौक), भाग बरसोई, राधा रानी नगर, मौलनापुर पीर स्थान, बारसोई स्टेशन, गुमटी होते हुए पुनः शाहिद शुभम सिंह चौक पहुंचा. इसके बाद साहापारा, निमतल्ला चौक, रास चौक, हाई स्कूल रोड, बरसोई बाजार, दुर्गा स्थान, मस्जिद चौक, पुराना पंचायत भवन, बारसोई बाजार विष्णु मंदिर होते हुए जुलूस शाम केबाद संपन्न हुआ. जुलूस के दौरान जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया. बड़े-बड़े वाहनों, बाइक और पैदल समर्थकों की उपस्थिति ने माहौल को उत्सव जैसा बना दिया. ढोल-नगाड़ों व पटाखों की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा. लोगों ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार सक्रिय नेतृत्व और मजबूत जनसमर्थन से विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है. सभी समुदायों के लोगों की सहभागिता ने चुनाव परिणाम को उत्सव में बदल दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार्यकर्ता सम्मान समारोह व विजय जुलूस में उमड़ी समर्थकों की भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीबी रोड मार्ग को अस्थायी रूप से किया गया बंद

ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर शहर के यातायात मार्गों में किया गया बदलाव आज से चलेगा विशेष अभियान, गलत पार्किंग पर लगेगा जुर्माना सहरसा. बंगाली बाजार में बन रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर शहर के यातायात मार्गों में बदलाव किया गया है. निर्माण कार्य के कारण डीबी रोड मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. जिस वजह से महावीर चौक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए दहलान चौक से गांधी पथ होते हुए वैकल्पिक रूट निर्धारित किया गया है. यातायात डीएसपी ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण के कारण गांधीपथ पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है. ऐसे में जाम की स्थिति न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा पूरे मार्ग पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गयी है. डीएसपी ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए चौराहों और प्रमुख मोड़ों पर पुलिस कर्मियों की निगरानी लगातार जारी है. इसके बावजूद कुछ लोग सड़क पर मनमाने ढंग से वाहन खड़ा कर देते हैं. जिससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. ऐसी स्थिति पर रोक लगाने के लिए रविवार से विशेष अभियान चलाया जायेगा और नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर वाहन पार्किंग करने वालों पर चालान की कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा गांधीपथ के उन दुकानदारों पर भी कार्रवाई होगी, जो सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान सजाते हैं या सामग्री फैलाकर रास्ता संकरा कर देते हैं. ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि सड़क सार्वजनिक आवागमन का मार्ग है और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है. इसलिए अब सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. यातायात डीएसपी ने शहरवासियों से अपील की है कि ओवरब्रिज निर्माण शहर के हित में हो रहा है. इसलिए कार्य अवधि के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि नियम पालन से जाम की समस्या कम होगी और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग से लोगों को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा और जाम की समस्या में भी कमी आयेगी.फोटो – सहरसा 18 – यातायात डीएसपी ओमप्रकाश डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीबी रोड मार्ग को अस्थायी रूप से किया गया बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रैक्टर- बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

कुरसेला एसएच -77 पर नवाबगंज महंथ स्थान के समीप शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल बाइक सवार को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. घायल युवकों में मिथुन कुमार (30) मनीष कुमार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का निवासी है. बाइक सवार दोनों युवक कुरसेला से शादी का कार्ड वितरण कर डुमरिया लौट रहा था. इसी बीच नबाबगंज महंथ स्थान के समीप बाइक सवार की विपरित दिशा से गुजर रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी. घायल युवकों में मिथुन कुमार की गंभीर स्थिति बनी हुई थी. जिसे पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर सदर अस्पताल कटिहार रेफर किया गया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर, बाइक को जब्त कर लिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रैक्टर- बाइक की टक्कर में दो युवक घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अंडर-17 राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी पायल

– विद्यालय प्रबंधन ने शुभकामना देकर किया रवाना कटिहार बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण पटना के तत्वाधान में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के ताइक्वांडो विद्या में उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी कटिहार की पायल कुमारी ने पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स परिसर कंकड़बाग में आयोजित अंडर 17 में प्रथम स्थान गोल्ड मेडल प्राप्त की है. पायल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कटिहार जिले की एकमात्र बालिका ने कटिहार टीम में अपना स्थान बनाकर जिला के साथ-साथ अपने विद्यालय का नाम रोशन किया. वह अब अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में होने वाली 69वीं राष्ट्रीय स्कूली गेम्स 2025-26 में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 नवंबर से प्रारंभ हो रही है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए पायल को विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामना देते हुए पटना के लिए रवाना किया गया. पटना से वह अरुणाचल प्रदेश के लिए प्रस्थान करेगी. विद्यालय प्रधान दिनेश दुबे ने बताया कि पायल की यह उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ जिले के लिए गौरव की बात है. विद्यालय में पूर्व से ही ताइक्वांडो विधा में बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेते रहे है और मेडल प्राप्त करते रहे है. अभी तक लगभग 18 शिशु राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले चुके है. विद्यालय प्रधान दिनेश दुबे के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक अरुण कुमार, राजीव रंजन दास, जय प्रकाश पोद्दार, श्रीराम तांती, रंजन कुमार, महेश कुमार, मीना कुमारी, खुशबू कुमारी, सीता कुमारी, नुरबानु, कोच सोलु कुमार ने सफलता के लिए पायल कुमारी को अग्रिम शुभकामनाएं दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अंडर-17 राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी पायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंत्री बनते ही श्रेयशी सिंह ने बिहार के खिलाड़ियों के लिए किया बड़ा ऐलान 

Bihar Sports and IT Minister Shreyasi Singh: बिहार के जमुई विधानसभा के भाजपा से नवनिर्वाचित विधायक और IT और स्पोर्ट्स मंत्री श्रेयशी सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही बिहार के खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में जो बिहार के खिलाड़ी हैं उनके लिए सुनहरे भविष्य का समय है. जिस तरह से बिहार प्रशासन स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काम कर रही है उसे आगे बढ़ाना है. नई नीतियों और नई ऊर्जा के साथ इन खिलाडियों का सहयोग करना है.  श्रेयशी सिंह ने कहा “पिछले 18 सालों में एक खिलाड़ी के रूप में जो मेरा अनुभव रहा है और साथ ही साथ नेशनल एसोसिएशन से हमारा परिवार भी जुड़ा रहा है तो प्रशासनिक रूप से स्पोर्ट्स और खिलाड़ियों की भावनाओं को काफी हद तक समझ सकते हैं. स्पोर्ट्स प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों को क्या दिक्कतें आती हैं इसका अनुभव भी है. स्पोर्ट्स में संभावनाएं असीम हैं. उन संभावनाओं को धरातल पर उतारकर अच्छा काम करके दिखाएंगे.” CM नीतीश और PM मोदी का यह प्रिय विभाग: श्रेयशी   श्रेयशी सिंह ने पदभार संभालने के बाद कहा कि जहां एक तरफ प्रसन्नता है कि हिंदुस्तानीय जनता पार्टी और NDA की शीर्ष नेतृत्व ने जो मुझपर भरोसा जताया है तो दूसरी तरफ मुझे जिम्मेदारी का एहसास भी है. जो विभाग मुझे मिला है यह पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार का प्रिय विभाग है. हम आशा और उम्मीद करते हैं कि जमुई के साथ-साथ पूरे बिहार के लिए ऐसा कोई काम ना करें जिससे उन्हे निराशा पहुंचे. हम अपनी 100% कपासीटी से काम करेंगे और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में हम बेरोजगारी और पलायन के मुद्दों का समाधान कर पाएंगे, जो कई वर्षों से जारी हैं.  #WATCH | Patna | Bihar Minister Shreyasi Singh says, “… This department, which I’ve assumed charge of today, is a favourite department of PM Modi, Home Minister Amit Shah, and CM Nitish Kumar… We will work beyond our 100% capacity and hope that in the future, we can address… https://t.co/HmNEWhHv7q pic.twitter.com/aCblTAVaPa — ANI (@ANI) November 22, 2025 क्या नीतीश कुमार को कमजोर किया गया है ?  यह सवाल जब श्रेयशी सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “ मुझे नहीं लगता कि इसमे कमजोर और मजबूती की कोई बात है. शीर्ष नेतृत्व का ये निर्णय है इसपर मेरा कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है.  Also read: गृह मंत्री सम्राट चौधरी का यूपी के योगी मॉडल पर बड़ा बयान, अपराधियों को दी सीधी चेतावनी  क्या होगी श्रेयशी की पहली प्राथमिकता ? विभाग के पहली प्राथमिकता के सवाल पर श्रेयशी सिंह ने कहा कि हम मीटिंग करेंगे, एक ब्लूप्रिन्ट तैयार करेंगे और उसके अनुसार काम करेंगे. जब उनसे चुनौतियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हर काम में चुनौतियां होती हैं लेकिनी एक हार्ड्वर्कींग स्त्री हैं और स्पोर्ट्स से क्षेत्र से आते हैं तो चुनौतियों से डर नहीं लगता, डट कर सामना करना जानते हैं.    The post मंत्री बनते ही श्रेयशी सिंह ने बिहार के खिलाड़ियों के लिए किया बड़ा ऐलान  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nitish Cabinet First Meeting: 25 नवबंर को होगी नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक, इन फैसलों पर लगेगी मुहर

Nitish Cabinet First Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने और नई प्रशासन के गठन के बाद शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया. अब लोगों को नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक का इंतजार है. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 25 नवंबर को नीतीश कुमार की नई कैबिनेट की पहली बैठक होगी. इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कई अहम फैसले ले सकते हैं.  शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किन फैसलों पर लगेगी मुहर?  नीतीश कुमार की नई कैबिनेट की पहली बैठक में प्रशासन सबसे पहला फैसला विधानमंडल का सत्र बुलाने को लेकर लेगी. विधानमंडल के सत्र में चुनकर आए विधायकों को उनके पद की शपथ दिलाई जाएगी. इसके साथ ही प्रशासन अनुपूरक बजट पेश करने को लेकर भी फैसला करेगी. बता दें कि नीतीश प्रशासन की इससे पहले की प्रशासन में सम्राट चौधरी वित्त मंत्री थे. लेकिन अब यह मंत्रालय जदयू के खाते में है और ऊर्जा और वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद अनुपूरक बजट पेश करेंगे.  स्त्रीओं और युवाओं को लेकर सीएम ले सकते हैं फैसला सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी नई कैबिनेट की पहली बैठक में स्त्रीओं और युवाओं को लेकर कई अहम फैसले ले सकते हैं. इनमें स्त्री रोजगार और युवाओं के पढ़ाई से संबंधित फैसले हो सकते हैं.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें चुनावी वादों को पूरा करने का रहेगा प्रेशर  इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जिस तरह से बिहार की जनता ने भरोसा दिखाया है उससे एक बात तो यह साफ है कि इस बार सीएम नीतीश कुमार को पहले से कहीं ज्यादा अपने वादों को पूरा करने का प्रेशर रहेगा. खासकर बिहार में रोजगार, पलायन, पढ़ाई और दवाई के साथ ही बिहार में निवेश लाने के मुद्दे पर उन्हें पहले की अपेक्षा ज्यादा काम करना होगा. वैसे भी नीतीश कुमार की छवि हमेशा से डिलीवर करने वाले नेताओं में रही है. उन्होंने अब तक जितने भी वादे किए है उसे पूरा किया है. चाहे बिहार में शराबबंदी करने का वादा रहा हो या बिहार के लोगों के लिए सस्ती बिजली का. इन सब वादों को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनते ही पूरा किया है. इसे भी पढ़ें: Samrat Chaudhary: गृहमंत्री होने के बावजूद अफसरों के “चौधरी” नहीं होंगे सम्राट! CM नीतीश ने चला ऐसा दांव  The post Nitish Cabinet First Meeting: 25 नवबंर को होगी नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक, इन फैसलों पर लगेगी मुहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर की वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर के कई खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. अगर आप स्पोर्ट्स से जुड़े हैं और ट्रेनिंग का अनुभव या पढ़ाई है तो यह आपके लिए शानदार मौका है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 379 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. अच्छी बात यह है कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख भी बढ़ा दी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार इस प्रशासनी नौकरी (Bihar Sarkari Naukri) के लिए आवेदन कर सकें. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है. पहले आवेदन की अंतिम तारीख 21 नवंबर 2025 तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है. उम्मीदवार अब 11 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा जो उम्मीदवार फाइनल फॉर्म भरना चाहते हैं, उनके लिए आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2025 रखी गई है. मतलब आपके पास अभी अच्छा खासा समय है, इसलिए बिना देर किए जल्दी से आवेदन पूरा कर लें. Bihar Sarkari Naukri 2025: स्पोर्ट्स ट्रेनर के लिए ऐसे करें अप्लाई सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में ब्राउजर खोलें और BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं. होम पेज पर दिख रहे Sports Trainer Recruitment 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें. अब आपको Apply Online का विकल्प दिखेगा. उस पर क्लिक करें. सबसे पहले अपना Registration पूरा करें. इसके लिए नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरें. रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉगिन करें और Application Form को ध्यान से भरें. मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट सही फॉर्मेट में अपलोड करें. अब ऑनलाइन मोड से अपनी Application Fee जमा करें. फॉर्म को एक बार फिर से चेक करें और Submit कर दें. BSSC Sports Trainer Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें. Sport Trainer Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई? स्पोर्ट्स ट्रेनर की इस वैकेंसी के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है. साथ ही स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी इसके लिए पात्र माने जाएंगे. अगर आप किसी स्पोर्ट्स से जुड़े हैं और कोचिंग या ट्रेनिंग की पढ़ाई कर चुके हैं तो यह नौकरी आपके लिए सही विकल्प हो सकती है. इसके अलावा आपकी उम्र 21 साल से कम नहीं और 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. BSSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 6 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें सैलरी 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये होगी. इसके अलावा प्रशासनी भत्तों का लाभ भी मिलेगा. यह भी पढ़ें: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 10वीं पास के लिए वैकेंसी, सैलरी होगी 50000 से ज्यादा The post बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर की वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top