Hot News

November 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ब्लैक फ्राइडे सेल यहां हुआ लाइव: आईफोन पर सबसे बड़े डिस्काउंट, स्टॉक खत्म होने को है!

हिंदुस्तान में iPhone खरीदने वालों के लिए सुनहरा मौका है. विजय सेल्स ने अपनी ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू कर दी है, जिसमें अलग-अलग Apple iPhone मॉडल्स पर सीधा प्राइस कट और शानदार बैंक ऑफर दिये जा रहे हैं. iPhone 13 से लेकर iPhone 17 Pro Max तक, हर मॉडल पर बचत का धमाका जारी! iPhone 13: बजट वाला बेस्ट विकल्प ऑफर प्राइस: ₹44,990 ICICI / SBIकार्ड: ₹5,000 इंस्टेंट ऑफ इफेक्टिव प्राइस: ₹39,900 किफायती दाम में शानदार कैमरा और स्मूथ परफॉर्मेंस वाला भरोसेमंद iPhone! iPhone 15: वैल्यू का सुपर कॉम्बो सेल प्राइस: ₹55,690 कार्ड ऑफर: ₹2,000 इंस्टेंट डिस्काउंट फाइनल क़ीमत: ₹53,690 डायनैमिक आइलैंड, ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और USB-C पोर्ट, इस दाम में बढ़िया डील! iPhone 16: Apple Intelligence वाला सस्ता एंट्री पॉइंट नयी कीमत: ₹66,490 बैंक ऑफर: ₹4,000 तक इफेक्टिव प्राइस: ₹62,490 कैमरा कंट्रोल बटन और लेटेस्ट AI फीचर्स, कम खर्च में बड़ा अपग्रेड! iPhone 17 Pro Max: नये फ्लैगशिप पर कैशबैक धमाका MRP: ₹1,49,900 HSBCEMI: ₹7,500 कैशबैक HDFC: ₹4,500 कैशबैक ICICI/SBI: ₹4,000 कैशबैक नये Pro Max पर भी शुरुआती बचत का बड़ा मौका! विजय सेल्स से ही क्यों खरीदें? नये iPhones पर डायरेक्ट डिस्काउंट कम ही मिलता है इंस्टेंट कैशबैक + ईजी EMI सुविधा ऑनलाइन + स्टोर्स, दोनों जगह ऑफर LIVE लिमिटेड स्टॉक – खासकर फेमस कलर्स तेजी से आउट-ऑफ-स्टॉक! समय सीमित है और मौका हाथ से न जाने दें! ब्लैक फ्राइडे सेल सिर्फ कुछ दिनों के लिए है. अगर आप iPhone खरीदने की सोच रहे थे, तो ये 2025 का सबसे सस्ता मौका साबित हो सकता है! तुरंत विजय सेल्स वेबसाइट या नजदीकी स्टोर पर जाकर अपना पसंदीदा iPhone बुक करें! Flipkart Black Friday Sale 2025: Smartphones, Laptops पर सबसे तगड़ी छूट! तारीख हुई फाइनल Black Friday Sale 2025: Flipkart-Amazon जैसे प्लेटफॉर्म पर कब शुरू होगी सेल? जानें किन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे तगड़े डिस्काउंट The post ब्लैक फ्राइडे सेल यहां हुआ लाइव: आईफोन पर सबसे बड़े डिस्काउंट, स्टॉक खत्म होने को है! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पांच लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा. एसआई पन्नालाल राम के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस ने तस्कर के आरोपित को गिरफ्तार किया. मानुचक बिंद टोली गांव में सुरक्षा तटबंध पर से पांच लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले मंगल महतो के पुत्र सह शराब तस्कर चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 317/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पांच लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किसानों के पास है बिहार को विकसित करने की ताकत

– कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत प्रशासन भवन सभागार में कृषि जन कल्याण चौपाल का हुआ आयोजन – जैविक खादों के प्रयोग से अच्छी पैदावार होने के साथ खेत को भी बचाया जा सकता है बंजर होने से जदिया. त्रिवेणीगंज प्रखंड के कोरियापट्टी पश्चिम स्थित पंचायत प्रशासन भवन सभागार में शनिवार को कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया. मुखिया रामानन्द यादव की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमन कुमार ने कहा कि हिंदुस्तान की आत्मा किसान है जो गांव में निवास करती है. वे अपने श्रम से संसार का पेट भरते हैं, जिसमें प्रकृति और विषम परिस्थितियों से जूझने की अपार क्षमता विद्यमान है. कृषि जन कल्याण चौपाल एक ऐसा मंच है, जहां किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाता है और उन्हें कृषि संबंधित नवीनतम जानकारी प्रदान की जाती है. इतना ही नहीं कृषि से संबंधित बिहार प्रशासन और हिंदुस्तान प्रशासन की योजनाओं की पूर्ण जानकारी दी जाती है. बिहार को विकसित करने की ताकत किसानों के पास है. कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भगवान के बाद धरती पर कोई विधाता है तो वह किसान है. किसान धरती माता का सच्चा सपूत है. किसानों के किसानी पर ही देश विकसित राष्ट्र बनेगा. बिहार कृषि ऐप एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बिहार के किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी, मौसम पूर्वानुमान, बाजार जानकारी, सेवाएं और संसाधन प्रदान करता है. बिहार के किसानों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र में सुधार करने में मदद करती है. सहायक तकनीकी प्रबंधक पंकज कुमार ने कहा कि सुखद जीवन, अच्छी उपज और बेहतर स्वास्थ्य के लिए मिट्टी संरक्षण व जांच आवश्यक है. प्राकृतिक खेती रसायनिक एवं जैविक खेती का एक मजबूत विकल्प है. कृषि यांत्रिकरण योजना के माध्यम से बिहार प्रशासन ना केवल किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें डीबीटी के जरिए सीधे बैंक खाते में सब्सिडी राशि हस्तांतरित कर रही है. इस योजना के तहत कृषि यंत्र की खरीद पर 40 से 90 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलती है. जैविक खेती का जिक्र करते हुए एटीएम सुबोध कुमार ने कहा कि पर्यावरण प्रकृति का सुदर्शन कवच है. जैविक खादों के प्रयोग से अच्छी पैदावार होने के साथ साथ खेत को भी बंजर होने से बचाया जा सकता है. कृषि कर्मियों द्वारा कृषि यांत्रिकरण योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, बीज ग्राम योजना, फसल बीमा योजना, जैविक खेती अनुदान योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, किसान पुरस्कार योजना, बागवानी पर अनुदान योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में सरपंच लक्ष्मण यादव, पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, श्याम कुमार सुशील, सजेन यादव, गिरधारी यादव, सिकंदर यादव, योगेन्द्र सरदार, सुशील कुमार मेहता, राजीव कुमार, मनोज साह, प्रवेश कुमार, रूपेश कुमार, घनश्याम यादव, उपेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव, सत्य नारायण ठाकुर, अनिल मेहता, रानी देवी, सविता देवी, उपेन्द्र मल्लाह, अमरेश कुमार, शिवनारायण रजक, किरण देवी आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किसानों के पास है बिहार को विकसित करने की ताकत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कटोरवा ब्रिज के पास पिकअप-बाइक की टक्कर, तीन घायल

-सिमुलतला पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किये सिमुलतला. सिमुलतला-झाझा मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह कटोरवा ब्रिज के समीप तेज रफ्तार पिकअप व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक सहित दो स्त्री गंभीर रूप से घायल हो गयी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर सिमुलतला पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को झाझा रेफरल अस्पताल भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर सभी को सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के केवाल फराता निवासी सुजीत कुमार, उसकी गर्भवती पत्नी रौशनी देवी और चांय गांव निवासी उसकी मामी ममता देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि सुजीत बाइक से दोनों स्त्रीओं को लेकर टेलवा बाजार एक पंडित से मिलने जा रहा था. रौशनी देवी ने बताया कि कटोरवा ब्रिज के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों के शोर मचाने पर वह पिकअप को सड़क किनारे छोड़ जंगल की ओर फरार हो गया. पिकअप संख्या बीआर-46 जीए-0796 सिमुलतला स्थित एक फर्नीचर दुकान से सामान लेकर झाझा जा रही थी, जबकि बाइक बीआर-46 एस-4536 सिमुलतला की ओर आ रही थी. कटोरवा ब्रिज के निकट तीखे मोड़ और घनी झाड़ी की वजह से इस स्थान पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. प्रभारी थानाध्यक्ष नीलम कुमारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए झाझा भेजा गया है तथा दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कटोरवा ब्रिज के पास पिकअप-बाइक की टक्कर, तीन घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रस्तावित हवाई अड्डा बना मवेशियों का चारागाह

प्रमंडलीय मुख्यालय सहरसा हवाई मार्ग से आज भी है वंचित, जमीन अधिग्रहण का कार्य भी अधर में 12.08891 एकड़ अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण की मिल गयी है स्वीकृति सहरसा . किसी भी शहरी क्षेत्र के विकास में हवाई मार्ग का होना एक आवश्यक कड़ी है. हवाई मार्ग से जुड़े शहर का विकास द्रूत गति से होता है व इससे आसपास के क्षेत्र का भी काफी विकास होता है. रोजी रोजगार से लेकर पर्यटकों के आने व मरीजों का समय पर उपचार होने से जानमाल की भी सुरक्षा होती है. लेकिन उड़ान योजना में शामिल होने के बाद भी जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डे पर आज भी धरातल पर कार्य शुरू नहीं हो सका है. जबकि इसके विकास को लेकर विभिन्न टीमों द्वारा जांच के बाद जमीन अधिग्रहण की स्वीकृति तक दे दी गयी है. हवाई अड्डा के रनवे के विस्तार के लिए 12.08891 एकड़ अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण को हरी झंडी मिल गयी है. इस विस्तार के लिए अनुमानित मुआवजा राशि 147 करोड 76 लाख 56 हजार 180 रुपये निर्धारित की गयी है. इसके बावजूद धरातल पर काम तक शुरू नहीं हो सका है. यहां से नियमित उड़ान की लोग कल्पना ही कर रहे हैं. जबकि यहां से सौ किलोमीटर दूर दरभंगा से नियमित उड़ान संभव हो गया. सौ किलोमीटर दूर पूर्णियां से भी अब हवाई जहाज उड़ान भर रहा है. लेकिन सहरसा वासियों की आस अब तक पूरी नहीं हो सकी. वहीं हवाई सेवा शुरू करने को लेकर ओएलएस सर्वे का काम पिछले महीने संपन्न कर लिया गया है. जल्द ही सामाजिक सर्वेक्षण के लिए पटना से टीम आने वाली है. जिले से 19 सीटर विमान सेवा शुरू करने की योजना है. हवाई सेवा शुरू होगी तो लोगों को रेल, सड़क के बाद आवागमन के लिए एक और हवाई मार्ग विकल्प के रूप में मिल जायेगा. हवाई मार्ग के माध्यम से कम समय में लोग सफर कर सकेंगे. बीमार मरीजों के लिए यह जीवन रक्षक साबित होगा. साथ ही यह रोजगार का भी माध्यम बनेगा. जमीन अधिग्रहण का काम भी नहीं हुआ है शुरू निकट के दरभंगा एवं पूर्णियां में हवाई सुविधा लोगों को उपलब्ध हो गयी है. लेकिन कोसी प्रमंडल मुख्यालय के हवाई अड्डे की उड़ान योजना में शामिल होने के बाद भी काम अब तक शुरू नहीं हो सका है. विधानसभा चुनाव को लेकर जहां जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू नहीं हो सका. वहीं इसके लिए कोई चर्चा नहीं होने से लोगों में संशय बन गया है. कोसी प्रमंडलीय मुख्यालय से हवाई सुविधा मिलने से निकट के नेपाल से भी लोग इसका लाभ उठा सकते हैं. लोगों को अब इसकी कमी खल रही है. हवाई अड्डा बना मार्निंग वॉक व मवेशियों के चारे की जगह जिले के प्रशासनिक कार्यालयों एवं वरीय अधिकारियों के आवासीय क्षेत्र के बीच स्थित हवाई अड्डा इन दिनों मार्निंग वाॅक एवं वाहन ड्राइव सीखने की जगह बन गयी है. वहीं आजकल पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाने वाले युवाओं की जगह भी बनकर रह गयी है. जब कभी बड़े अधिकारी, मंत्री, मुख्यमंत्री या फिर प्रधानमंत्री का जिले में कार्यक्रम होता है तो जिला प्रशासन को हवाई अड्डे की सुधि आती है. आनन फानन में सफाई एवं रनवे का जायजा लेते दुरूस्त किया जाता है. लेकिन उनके जाते ही फिर यह जगह उपेक्षित रहती है. दिन भर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है. उपेक्षा का दंश क्षेल रहे इस हवाई अड्डे का आज भी उद्धार का इंतजार है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रस्तावित हवाई अड्डा बना मवेशियों का चारागाह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जाम की समस्या से नगर समेत जिलावासियों को हो रही परेशानी

आरा. नगर में महाजाम से शनिवार को नगरवासी काफी परेशान रहे. जीरो माइल से धरहरा तक जाम की स्थिति बनी रही. इस कारण लोग इससे कराहते रहे एवं त्राहिमाम करते रहे. स्थिति ऐसी थी कि पुलिस की गाड़ी भी जाम में फंसकर सायरन बजाते रह गयी, पर जाम से निकल नहीं पायी. एक तरफ प्रशासन व प्रशासन द्वारा जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कई उपाय किये जा रहे हैं. इसके तहत पूर्वी गुमटी के पास ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है, ताकि जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके. इसके बावजूद जाम की समस्या नगरवासियों का पीछा नहीं छोड़ रही है. प्रतिदिन कहीं ना कहीं सड़कों पर जाम की भयंकर स्थिति बन रही है. इससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं. वहीं घंटों समय की बर्बादी हो रही है. जाम से नगर सहित जिले की कई सड़कें कराहते रह रही हैं. वाहनों के बोझ उठा नहीं पा रही हैं. इस कारण सड़कें टूट जा रही हैं. वहीं जाम से लोग भी उतना ही परेशान हो रहे हैं. नगरवासियों सहित जिलावासियों के लिए यह नियति बन गयी है, पर कई वर्ष बीत जाने के बाद भी इसका कारगर उपाय नहीं निकाला गया. जबकि प्रशासन, प्रशासन, मंत्री व विधायकों द्वारा कई बार जाम से निजात दिलाने का आश्वासन दिया गया. जीरो माइल पर रात में भी लग रहा है जामहालात ऐसे हैं कि जीरो माइल पर दिन की कौन कहे रात में भी जाम की स्थिति बने रह रही है. घंटों वाहन जाम में फंसे रह रहे हैं. ट्रकों की लंबी कतार लगी रह रही है. छोटे चार पहिया वाहन एवं मोटरसाइकिल भी जाम से निकल नहीं पा रहे हैं. लोगों को इधर-उधर का रास्ता जाम से मुक्ति के लिए ढूंढना पड़ रहा है एवं उन ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अपने गंतव्य पर पहुंच पा रहे हैं. लगभग दो घंटे तक लगा रहा जामशिवगंज चौक से लेकर जेल रोड, बड़ी मठिया, करमन टोला, महावीर टोला में लगभग दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. कई लोग जाम में फंस कर काफी परेशान हो रहे थे. एंबुलेंस, रसोई गैस सिलिंडर की गाड़ी सहित स्कूल बस भी फंसे हुए थे. दोपहर बाद 2 बजे से लेकर अपराह्न 4 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही. समय की होती है बर्बादी,बिगड़ते हैं कामजाम के कारण एक तरफ लोगों के समय की बर्बादी होती है तो दूसरी तरफ उनके कई काम बिगड़ जाते हैं. जाम को लेकर 5 मिनट में पूरी होनेवाली दूरी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है.पर जाम की स्थिति ऐसी रहती है कि गाड़ियां टस से मस नहीं होती हैं. इसमें कई लोग अपने कई तरह के काम से जानेवाले होते हैं. किसी को कचहरी जाना होता है तो कई कर्मियों व पदाधिकारियों को अपने कार्यालय जाना होता है. वही कई मरीजों को अस्पताल पहुंचने की जल्दी रहती है.कई प्रसूति वाली स्त्रीओं को भी अस्पताल जाना होता है. पर सड़क जाम इनके काम में बाधक बन कर खड़ा हो जाती है और लोग पश्चाताप करते रह जाते हैं. पतली सड़कों पर अधिक संख्या में वाहनों के चलते होता है जामनगर की सैकड़ों वर्ष पुरानी पतली सड़कें दर्जनों गुना बढ़ गए वाहनों का बोझ नहीं उठा पा रही हैं.वही जिले की कई सड़कें भी इसी स्थिति में है.नगर को छोड़कर पटना, बक्सर,सासाराम,भभुआ,छपरा,जहानाबाद,औरंगाबाद आदि जगहों पर जानेवाली गाड़ियों के लिए बाईपास नहीं होने के कारण जाम की स्थिति में और भी समस्या पैदा करती हैं. बेतरतीब परिचालन से जाम हो रही हैं सड़कें नगर में बाइक चालकों द्वारा बेतरतीब परिचालन से सड़के प्राय जाम हो रही हैं, लेनिंग व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा है. बाइक चालक कहीं भी बाइक को जाम के बीच में ले जाते हैं. थोड़ा भी इंतजार करने की स्थिति में चालक नहीं होते हैं. सभी को जाने की जल्दी बाजी होती है. इस कारण लेनिंग व्यवस्था का पालन नहीं किया जाता है. इससे सड़के जाम हो जाती हैं. इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती है. ट्रैफिक पुलिस नकारा साबित हो रही है. ट्रैफिक पुलिस की निष्क्रियता के कारण लोगों को बेवजह परेशानी चलानी पड़ती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जाम की समस्या से नगर समेत जिलावासियों को हो रही परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सॉफ्ट-स्किल विकास के लिए उन्नति फाउंडेशन बेंगलुरु के साथ हुआ समझौता

मधेपुरा. महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में छात्रों के सॉफ्ट-स्किल विकास की आवश्यकता है. ऐसे कौशल विकास में सहयोग के लिए बिहार प्रशासन ने एसजीबीएस उन्नति फाउंडेशन बेंगलुरु के साथ समझौता पर हस्ताक्षर किया है. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि बिहार प्रशासन का यह पत्र विश्वविद्यालय को भी प्राप्त हुआ है. तदनुसार कुलपति प्रो बीएस झा के निदेशानुसार सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित किया गया है. पत्र में कहा गया है कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय, ताकि अधिकाधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ प्राप्त हो सके. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने अंतिम वर्ष के यूजी और पीजी छात्रों को जुटाने में सुविधा प्रदान करने पर सहमत हो गया है. डॉ शेखर ने बताया कि उन्नति फाउंडेशन द्वारा सभी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जायेगी. फाउंडेशन प्रशिक्षित किये जाने वाले छात्रों की प्रस्तावित संख्या निर्दिष्ट करेगा. प्रत्येक कॉलेज में 30 कार्य दिवसों तक प्रति बैच तीन घंटे और प्रतिदिन न्यूनतम दो बैचों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करेगा. इसमें भाग लेने वाले छात्रों को 600 से अधिक वीडियो और प्रश्नों के साथ एक ई-लर्निंग एप की सुविधा उपलब्ध करायेगा. उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा 90 प्रतिशत (27 दिन) उपस्थिति पूरी करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र जारी किया जायेगा. संस्था द्वारा एकरारनामा के अनुसार रोजगार दिलाने के लिए प्रयास करेगा. ये नौकरियां महानगरों और प्रतिष्ठित कंपनियों में होंगी और वेतन बाजार मानकों के अनुरूप होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सॉफ्ट-स्किल विकास के लिए उन्नति फाउंडेशन बेंगलुरु के साथ हुआ समझौता appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

नौआचक में मृ’तक का श’व पहुंचते ही मचा कोहराम

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत स्थित वार्ड चार में शुक्रवार की शाम मृ’तक मोहन कुमार दास के शव आने से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक मोहन का शव ज्यों हीं घर पर पहुंचा त्यों ही उसके परिवार व गांव में चीख पुकार मच गई। मृतक के स्वजन उसके शव से लिपटकर रोने लगे । मृतक की पत्नी रोते रोते बदहवास हो जा रही थी। मृतक के शव को देखने के लिए लोगों की भाड़ी भीड़ जुट गई। देखने वाले लोगों की आंखे भी नम थी। बताते चलें कि उक्त युवक की उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर में एक सड़क दुघर्टना में गुरुवार की देर रात उसकी मौत हो गई थी। इस घटना से मृतक का परिवार शोक में परिवार डूबा हुआ है। शोक संवेदना जताने वालों में मुखिया महेन्द्र राय , सरपंच मो. अनवारूल ,विनय दास,सुधीर दास,दिनेश दास,राज कुमार दास,विपिन पासवान,शिवचंद्र दास, कर्पूरी दास,रंजीत दास आदि ने शोक जताया है।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

मुसरीघरारी में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौ”त

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चौसीमा गांव स्थित एनएच 28 पर शनिवार की शाम अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौ’त हो गई। मृ’तक की पहचान कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के रामकिशनपुर निवासी स्व. राम विलास साह के पुत्र धीरज कुमार ( 30 ) के रूप में की गई है। वह पंचायत के वार्ड पार्षद सह उप मुखिया भी थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना की पुलिस घटनास्थल से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन अज्ञात नहीं रहा, वह एक ट्रक था जो तेज रफ्तार में था और टक्कर मारने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि उक्त ट्रक को उजियारपुर थाने की पुलिस ने सातनपुर के निकट जब्त कर लिया है। इस घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी गई है।

समस्तीपुर

शिक्षिका शुभम कुमारी को मिला “टीचर ऑफ द मंथ” का अवार्ड

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में पदस्थापित शिक्षिका शुभम कुमारी को शिक्षा विभाग द्वारा “टीचर ऑफ़ द मंथ” का अवार्ड दिया गया है। बता दें कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा यह नई पहल है। इसके तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। यह पुरस्कार हर महीने उन शिक्षकों को दिया जाता है जिसने शिक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके अलावा यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और नवाचार को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। इस पुरस्कार को पाकर शिक्षिका शुभम कुमारी काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि प्रशस्ति पत्र पाकर उन्हें एक नई ऊर्जा मिली है। इससे और बेहतर शिक्षण कार्य करने की उन्हें प्रेरणा मिलेगी। इस अवार्ड मिलने से विद्यालय के शिक्षक –शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर, राज कुमार,आरती कुमारी, रिंकू कुमारी आदि शामिल हैं।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top