Hot News

November 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Boy Name Starting with G: बेटे को देना है अगर G अक्षर से नाम तो यहां देखें बेहतरीन नामों की सूची  

Baby Boy Name Starting with G: घर पर नन्हें मेहमान के जन्म लेने के बाद खुशी का माहौल रहता है. शिशु के जन्म के साथ ही परिवार के सदस्य उसके नाम को लेकर चर्चा शुरू कर देते हैं. इस चर्चा के दौरान हर कोई यही चाहता है कि शिशु का नाम मीनिंगफुल और यूनिक हो. कई घरों में आज भी ऐसी मान्यता है कि पंडित द्वारा निकाले गए नाम ही शिशु को दिया जाता है. अगर आप भी अपने नन्हें से लड़के के लिए नाम की तलाश कर रहे हैं तो यहां आप ‘ग’ अक्षर से शुरू होने वाले नामों को देख सकते हैं. ‘ग’ अक्षर से लड़कों के नाम गयानव- समझदार गंगाधर– शिवा गंगेश– गंगा के भगवान गनिशा– बुद्धिमान व्यक्ति गौरब– एक गरिमामय व्यक्तित्व गौरभ– सम्मान को महत्व देने वाला गौरव– सम्मान, अभिमान गौरांग– गौर वर्ण गौरेश– भगवान शिव का एक नाम गौरीक– ऊंचाइयों तक पहुंचने वाला गौरीकांत– गौरी के पति गौरीनाथ– भगवान शिव गौरीसा– गौरेसा का एक रूप गौरीश– भगवान शिव गौतम– भगवान बुद्ध गवेन्द्र– एक मजबूत इंसान गवेशान– खोज गविष्ठ– प्रकाश का निवास गिरधारी– भगवान कृष्ण गोपेश– भगवान कृष्ण गोरख– चरवाहे गोविंद– भगवान कृष्ण ग्रहेश– ग्रहों का स्वामी ग्रन्थिक– ज्योतिषी, कथावाचक ग्रिहिथ– स्वीकार किया गया ग्रिशम- हीट गुणज्ञ– गुणों का ज्ञाता गुणमय– सदाचारी गुणवंत- सदाचारी गुपिल– एक रहस्य गुरबचन– गुरु का वचन गुरुचरण– गुरु के चरण गुरदयाल- दयालु गुरु गुरजस– प्रभु की प्रसिद्धि गुरजोप- देवताओं से प्रेम गुरमन– गुरु का दिल गुरप्रीत– भगवान का प्रिय गुरुराज– गुरुओं के राजा ज्ञान– ज्ञानी गिरीक– भगवान शिव गिरिवर– भगवान कृष्ण गोभिल– संस्कारी व्यक्ति इसे भी पढ़ें: G letter Names: शिशु पर खूब जंचेगा G अक्षर के यह प्यारा नाम, मतलब भी है बहुत शानदार The post Baby Boy Name Starting with G: बेटे को देना है अगर G अक्षर से नाम तो यहां देखें बेहतरीन नामों की सूची   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: राहुल गांधी तेजस्वी को अकेलेपन से निकलने में मदद करें, जानिए क्यों जदयू नेता ने दी सलाह

Bihar Politics: जदयू नेता नीरज कुमार ने कांग्रेस की प्रस्तावित रैली और राजद नेता तेजस्वी यादव की चुप्पी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव परिणामों के बाद तेजस्वी सार्वजनिक जीवन से गायब हो गए हैं. राहुल गांधी को चाहिए कि वे तेजस्वी को अकेलेपन से बाहर निकलने में मदद करें, क्योंकि वे हार के बाद घर से बाहर निकलने में हिचक रहे हैं. जनता ने राहुल गांधी के मुद्दे को खारिज कर दिया कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ रैली करने जा रही है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज कुमार ने कहा कि यदि कांग्रेस यह स्वीकार कर ले कि एसआईआर का मुद्दा जनता के बीच नहीं चला, तो रैली की सार्थकता बढ़ जाएगी. उन्होंने कहा कि रैली से पहले राहुल गांधी को ईमानदारी से बताना चाहिए कि उन्होंने जो मुद्दा उठाया, जनता ने उसे खारिज कर दिया. राहुल गांधी गंगा में डुबकी लगाते तो पापकर्म धुल जाते नीरज कुमार ने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि बिहार दौरे के दौरान राहुल ने एक तालाब में डुबकी लगाई थी. काश वे गंगा में डुबकी लगा लेते, शायद कुछ पापकर्म धुल जाते. तेजस्वी पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने कहा कि हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन यह समझ से परे है कि लालू प्रसाद के बेटे अब सार्वजनिक मंचों से दूरी क्यों बनाए हुए हैं. वे घर की खिड़की से नेतृत्व देख रहे हैं, जबकि उन्हें जनता के बीच आना चाहिए. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें The post Bihar Politics: राहुल गांधी तेजस्वी को अकेलेपन से निकलने में मदद करें, जानिए क्यों जदयू नेता ने दी सलाह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cute Baby Boy Names: गोलू, चिंटू जैसे और भी प्यारे नाम, यहां देखें बेबी बॉय के लिए क्यूट नामों की लिस्ट

Cute Baby Boy Names: हर पेरेंट्स के लिए उनका बच्चा भगवान से मिलने वाला सबसे अनमोल तोहफा होता है. जब बच्चा जन्म लेता है तब हर मां-बाप उनके लिए ऐसा नाम रखते हैं जिसका अर्थ और पुकारने का तरीका आसान होने के साथ सुंदर भी हो. अगर आप भी अपने बेबी बॉय के लिए क्यूट नाम खोज रहे हैं, तो आज हम बेबी बॉय के लिए सबसे क्यूट नामों की लिस्ट लेकर आए हैं. ये नाम आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं और घर पर प्यार से पुकार भी सकते हैं.  क्यूट बेबी बॉय नेम उनके अर्थ के साथ (Cute Baby Boy Names With Meaning In Hindi) अरु (Aru) – जो बहुत प्यारा और शांत हो .  मीकू (Miku) – इस नाम का मतलब मीठा, मासूम होता है.  निवू (Nivu) – जो बच्चा बहुत प्यारा हो.   रेयू (Reyu) – रोशनी से जुड़ा हुआ नाम.  वायु (Vayu) – इस नाम का मतलब हवा या ऊर्जा होता है.  किवू (Kivu) – खुशमिजाज रहने वाला नाम.  रोनू (Ronu) – जो बहुत मासूम हो.  आयू (Aayu) – लंबी उम्र से जुड़ा हुआ नाम.  गोलू (Golu) – गोल-मटोल और प्यारा से जुड़ा हुआ शिशु का नाम.  यह भी पढ़ें- Beautiful Hindu Baby Boy Names: अपने हीरो के लिए चुनें खास नाम, यहां देखें ब्यूटीफुल हिंदू बेबी बॉय के लिए नामों की लिस्ट  यह भी पढ़ें- Baby Boy Names Inspired By Lord Ganesha: भगवान गणेश से प्रेरित देखें बेबी बॉय के लिए सुंदर और अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट  टॉलू (Tolu) – लंबा और स्टाइलिश नाम, जिसे आप अपने बच्चों को घर में रखकर पुकार सकते हैं.  पप्पू (Pappu) – ये नाम आपके शिशु पर अच्छे लगेंगे. इस नाम का मतलब मासूम होता है.  बबलू (Bablu) – बेबी बॉय के लिए प्यारा सा नाम.  चिंटू (Chintu) – छोटा सा नाम जो आपके शिशु पर खूब सुंदर लगेंगे.   टिंकू (Tinku) – इस नाम को आप अपने बेटे के लिए रख सकते हैं, जिसे आप जब भी पुकारेंगे आपका नटखट बेटा खुश होगा.  लड्डू (Laddu) – इस नाम का मतलब मीठा और प्यार होता है.   मोती (Moti) – गोल-मटोल से जुड़ा हुआ बेबी बॉय के लिए नाम.  सोनी (Soni) – इस नाम का अर्थ सुंदर और प्यारा होता है.  यह भी पढ़ें- Hindu Baby Names: नन्हें राजकुमार और राजकुमारी के लिए धर्म से प्रेरित नामों की लिस्ट  यह भी पढ़ें- Twins Baby Names: अपने जुड़वा नन्हे फरिश्तों के लिए चुनें सबसे प्यारे और यूनिक नाम Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Cute Baby Boy Names: गोलू, चिंटू जैसे और भी प्यारे नाम, यहां देखें बेबी बॉय के लिए क्यूट नामों की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Promotion Mantra: नौकरी में चाहिए तरक्की और प्रोमोशन तो इन मंत्रों के जाप से हो सकता है फायदा

Promotion Mantra: कैरियर में तरक्की और पदोन्नति हर व्यक्ति की बड़ी इच्छा होती है. शास्त्रों में ऐसे कई मंत्र बताए गए हैं, जिनके नियमित जाप से सफलता के मार्ग खुलते हैं और कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ता है. ऑफिस में कड़ी मेहनत करने के बाद भी अगर प्रमोशन बार-बार रुक जाता है, तो इसका कारण केवल परिस्थितियां नहीं, बल्कि ग्रहों की ऊर्जा और भाग्य का अटका हुआ प्रवाह भी हो सकता है. धर्मशास्त्रों में ऐसे कई प्रभावी मंत्र बताए गए हैं, जो करियर में सफलता और प्रमोशन के मार्ग को प्रशस्त करते हैं. यहां ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बता रहे हैं ऐसे मंत्रों के बारे में जो करियर में सफलता के लिए लाभकारी हो सकते हैं. शुभ मंत्र जो दिला सकते हैं प्रमोशन करियर में रुकावटें अक्सर मानसिक तनाव, ऑफिस पॉलिटिक्स और नकारात्मक ऊर्जा के कारण बढ़ जाती हैं. ऐसे में नियमित मंत्र साधना मन को स्थिर करती है और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिस्थितियाँ बनाती है. ॐ ह्रीं नमः यह मंत्र आत्मविश्वास को बढ़ाता है और निर्णय क्षमता को मजबूत कर करियर प्रगति में सहायता करता है. ॐ गणपतये नमः गणेश जी सभी बाधाओं को दूर करते हैं. यह मंत्र ऑफिस की नेतृत्व, रुकावटों और विरोध को कम करके सफलता के रास्ते खोलता है. श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा इस मंत्र से व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ता है और ऑफिस में लोगों का सहयोग मिलता है. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होते हैं. ये भी देखें: मंत्र-जप सफल होने पर दिखते हैं ये खास लक्षण ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद सर्वभूतानि योगिनि योगिनि लक्ष्मी मंत्र करियर में स्थिरता, वेतन वृद्धि और धन लाभ के अवसर बढ़ाता है. ॐ क्रीं क्लीं क्लीं क्लीं गं गणपतये वाघश्य वामनाय क्लीं क्लीं क्लीं स्वाहा यह शक्ति-संपन्न मंत्र करियर में अटकी ऊर्जा को सक्रिय करता है और प्रमोशन मिलने की संभावना बढ़ाता है. करियर में लगातार मेहनत करने के बावजूद अगर प्रमोशन रुक रहा है, तो इन मंत्रों का नियमित जाप जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है. आपकी प्रगति और उन्नति की शुभकामनाएं. The post Promotion Mantra: नौकरी में चाहिए तरक्की और प्रोमोशन तो इन मंत्रों के जाप से हो सकता है फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Train News: बिहार के लोगों के लिये 4 जोड़ी ट्रेनों का किया गया विस्तार, स्टेशनों पर बढ़ाई गई ये सुविधाएं

Bihar Train News: पूर्व मध्य रेल की तरफ से यात्री सुविधाओं को लेकर लगातार सुधार कार्य किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में पटना जंक्शन पर यूरिनल निर्माण के साथ-साथ 11 कार्य किये गये. इसके अलावा पिछले महीने टोटल 14 जोड़ी नयी ट्रेनें शुरू की गयी. ये सभी ट्रेनों की हुई शुरुआत जानकारी के मुताबिक, इनमें पटना से नवादा, इस्लामपुर और बक्सर के लिए एक-एक जोड़ी और पटना से गया के लिए दो जोड़ी, पाटलिपुत्र से गया और बलिया के लिए एक-एक जोड़ी, किऊल से मोकामा, झाझा से दानापुर, सहरसा और बिहारीगंज से पूर्णिया कोर्ट, गौनहा से नरकटियागंज के लिए एक-एक जोड़ी नयी ट्रेनों का परिचालन शामिल है. चार जोड़ी ट्रेनों का किया गया विस्तार इसके अलावा चार जोड़ी ट्रेनों का विस्तार किया गया. इन ट्रेनों में ये सभी हैं शामिल- गाड़ी नंबर (15515/15516) दानापुर-सुगौली एक्सप्रेस का नरकटियागंज तक गाड़ी नंबर (22843/22844) बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस का बक्सर तक गाड़ी नंबर (12553/12554) नयी दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस का ललितग्राम तक गाड़ी नंबर (75249/75250) अमहा पिपरा-सहरसा पैसेंजर ट्रेन का त्रिवेणीगंज तक विस्तार किया गया. स्टेशनों पर दी गयी ये सभी सुविधाएं- 11 स्टेशनों पर 17 ट्रेनों का ठहराव. छठ के बाद यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए 14 प्रमुख स्टेशनों पर 32 मोबाइल यूटीएस की सुविधा. पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर एक नये एस्केलेटर की सुविधा. पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 पर दो यूरिनल का निर्माण किया गया. Also Read: Bihar Cabinet 2025: सम्राट चौधरी के क्या-क्या हैं प्रमुख काम और अधिकार, गृह विभाग मिलने से बढ़ी जिम्मेदारियां The post Bihar Train News: बिहार के लोगों के लिये 4 जोड़ी ट्रेनों का किया गया विस्तार, स्टेशनों पर बढ़ाई गई ये सुविधाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghee in Hindu rituals: हिंदू पूजा में घी का उपयोग क्यों किया जाता है? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Ghee in Hindu rituals: पूजा में इस्तेमाल होने वाला घी सिर्फ एक पदार्थ नहीं, बल्कि ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. देवी–देवताओं की पूजा में घी का दीपक जलाने से वातावरण में सात्त्विक शक्ति बढ़ती है. वैदिक ग्रंथों में इसका सीधा वर्णन मिलता है कि घी अग्नि देव को सबसे प्रिय है और इससे पूजा अधिक फलदायक मानी जाती है. धार्मिक कारण घी सात्त्विक माना जाता है: घी को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र आहारों में शामिल किया गया है. सात्त्विक होने के कारण यह मन और घर दोनों को शुद्ध करता है. देवी–देवताओं का प्रिय माना गया है: पुराणों के अनुसार, घी अग्नि देव को अत्यंत प्रिय है. अग्नि के माध्यम से की गई पूजा सीधे देवताओं तक पहुंचती है, इसलिए घी का दीपक शुभ माना जाता है. लक्ष्मी कृपा का प्रतीक: मान्यता है कि घी का दीपक जलाने से घर में माँ लक्ष्मी का वास होता है. पितृ दोष शांति में मददगार: कई पंडित बताते हैं कि घी का हवन और दीपक पितरों को शांत करने और उनकी कृपा पाने में सहायता करते हैं. वैज्ञानिक कारण घी शुद्ध हवा बनाता है: वैज्ञानिक अध्ययनों में पाया गया है कि घी जलने पर हवा में पॉजिटिव माइक्रोपार्टिकल्स फैलते हैं, जो हवा को शुद्ध करते हैं. मानसिक शांति देता है: घी के दीपक की लौ स्थिर होती है, जिससे मन शांत होता है और एकाग्रता बढ़ती है. यही कारण है कि पूजा और ध्यान में घी के दीपक का उपयोग ज्यादा किया जाता है. वातावरण को सुगंधित बनाता है: घी जलने पर निकली हल्की सुगंध मन और दिमाग को रिलैक्स करती है. यह तनाव कम करती है और घर का माहौल सकारात्मक बनाती है. कीटाणुनाशक गुण: कई आयुर्वेदिक विशेषज्ञ बताते हैं कि घी की लौ में हल्के कीटाणुनाशक गुण होते हैं. यह घर की ऊर्जा को संतुलित करता है. घी का दीपक कब शुभ माना जाता है? सुबह–शाम की पूजा शुक्रवार (लक्ष्मी पूजा) पूर्णिमा और अमावस्या किसी नए काम की शुरुआत घर में शांति या ऊर्जा बढ़ाने के लिए पूजा में तिल के तेल और घी में क्या अंतर है? तिल का तेल शनि और रक्षा से जुड़ा है, जबकि घी देवी–देवताओं की कृपा और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है. क्या अमावस्या पर घी का दीपक जलाना ठीक है? हाँ, अमावस्या की रात घी का दीपक जलाना अंधकार और नकारात्मकता दूर करने का प्रतीक है. क्या घी का दीपक जलाने के बाद बचे घी का उपयोग खाना बनाने में कर सकते हैं? नहीं, पूजा का घी सिर्फ धार्मिक कार्यों के लिए ही रखा जाता है. The post Ghee in Hindu rituals: हिंदू पूजा में घी का उपयोग क्यों किया जाता है? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Paush Purnima 2026: नए साल के शुरूआत में ही पौष पूर्णिमा, जानें सही तिथि

Paush Purnima 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है, जिसे कई स्थानों पर शाकंभरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण स्वरूप में आकाश में दिखाई देता है और इसे अत्यंत शुभ माना गया है. परंपरा के अनुसार, पौष पूर्णिमा पर स्नान, दान और सूर्यदेव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन काशी, प्रयागराज और हरिद्वार जैसे तीर्थों में गंगा स्नान करने से पापों का क्षय होता है और मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है. हर माह आने वाली पूर्णिमा को भक्त उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं. कई लोग इस पावन अवसर पर भगवान सत्यनारायण की कथा भी आयोजित करते हैं. लेकिन पौष और माघ की पूर्णिमा को विशेष रूप से अत्यधिक फलदायी माना गया है, क्योंकि यह आध्यात्मिक ऊर्जा, समृद्धि और मनोकामना-पूर्ति से जुड़ी हुई है. पौष पूर्णिमा 2026 कब है? हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में पौष पूर्णिमा शनिवार, 3 जनवरी को मनाई जाएगी. इस दिन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पूरे प्रभाव में रहेगी. पूर्णिमा प्रारंभ: 2 जनवरी, शाम 6:53 बजे पूर्णिमा समाप्त: 3 जनवरी, दोपहर 3:32 बजे शाकंभरी पूर्णिमा का धार्मिक महत्व राशिफल मान्यताओं और पुराणों के अनुसार पौष पूर्णिमा को शाकंभरी देवी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. स्कंद पुराण में बताया गया है कि इस दिन पवित्र नदियों—गंगा, यमुना या नर्मदा में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मन में निर्मलता आती है. चंद्र देव को अर्घ्य देने से मानसिक तनाव और चंद्र दोष कम होते हैं. ये भी देखें: नए साल में लगेंगे चार ग्रहण, जानें हिंदुस्तान में नजर आएंगे या नहीं पूजा और व्रत का सही तरीका सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें, पानी में गंगाजल मिलाना शुभ माना गया है. घर के मंदिर में दीप जलाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें. व्रत रखने वाले पूरे दिन सात्विक भोजन का पालन करें. विष्णुजी को प्रसाद में तुलसी अवश्य चढ़ाएं. शाम में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को जल अर्पित करें. जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और गर्म कपड़े दान करना कई गुना पुण्य प्रदान करता है. गाय को भोजन कराना दुर्भाग्य और ग्रहदोषों को शांत करने वाला माना गया है. The post Paush Purnima 2026: नए साल के शुरूआत में ही पौष पूर्णिमा, जानें सही तिथि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pyazi Kebab Recipe: सर्दियों की शाम के लिए परफेक्ट – ट्राई करें ये क्रिस्पी, मसालेदार और झटपट बनने वाले प्याजी कबाब

Pyazi Kebab Recipe: सर्दियों की ठंडी शामों में अक्सर कुछ गरमा-गरम, मसालेदार और जल्दी बनने वाला स्नैक खाने का मन करता है. ऐसे में प्याजी कबाब एकदम परफेक्ट चॉइस साबित होता है. इसका मसालेदार स्वाद ठंड के मौसम में और भी मजेदार लगता है, जिसे आप चाय या सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं. चाहें अचानक मेहमान आ जाएं या मूड हो कुछ स्पेशल बनाने का, ये झटपट बनने वाला स्नैक हर बार पसंद आएगा. Pyazi Kebab Recipe: सर्दियों में बनाएं ये क्रिस्पी और मसालेदार प्याजी कबाब प्याजी कबाब बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत होगी? प्याज – 1 किलो, पतली कटीलेमनग्रास – 200 ग्राम, बारीक कटालाल मिर्च – 1 छोटी चम्मच, कुचली हुईहरी मिर्च – 5, कटी हुईअदरक – 2 बड़े चम्मच, बारीक कटापुदीना – 200 ग्रामजीरा – 1 छोटी चम्मचहरा धनिया – 200 ग्रामजायफल पाउडर – 1/2 छोटी चम्मचमक्का का आटा – 1½ कपमैदा – 1/2 कपसोडा – 1 छोटी चम्मच (भरा हुआ)नमक – स्वादानुसारदेशी घी – 1/2 किलोसॉस के लिएअखरोट – 200 ग्राम, कुचले हुएनींबू का रस –1/2 नींबूगुड़ – 50 ग्रामनमक – स्वादानुसारकाली मिर्च – 1 छोटी चम्मचप्याज – 2, पतली कटीइमली – 100 ग्राम प्याजी कबाब कैसे बनाएं? प्याजी कबाब बनाने के लिए सब्जी पहले एक प्लेट में पतली कटी प्याज फैला लें और उन पर हल्का सा लेमनग्रास, लाल मिर्च, हरी मिर्च और अदरक रगड़ें. इसे 5-10 मिनट के लिए अलग रख दें. अब इसमें मीठा सोडा और बाकी सभी मसाले (नमक छोड़कर) डालकर अच्छी तरह मिलाएं. प्याज के हर हर टुकड़े पर सिर्फ पकाने से ठीक पहले नमक छिड़कें. इसके बाद इन प्याज के टुकड़ों से टिक्की बनाकर देशी घी में दो बार फ्राई करें. इसके बाद एक बाउल में कुचले हुए अखरोट में नींबू का रस मिलाएं. फिर इसमें गुड़, नमक और काली मिर्च डालकर इस मिश्रण को आधा कप पानी में 10 मिनट तक उबालें. उबालने के बाद गैस बंद कर दें और सॉस गरम रहते हुए इसमें पतली कटी प्याज डाल दें. इमली को 1/4 कप पानी में भिगोकर उसका पानी छान लें और इस इमली के पानी को सॉस में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ये भी पढ़ें:  Bread Cheese Lollipop Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएंगे ये क्रिस्पी और चीजी ब्रेड चीज लॉलीपॉप ये भी पढ़ें:  Schezwan Chilli Cheese Sandwich Recipe: घर पर बनाएं ये स्पाइसी, चीजी और क्रिस्पी कैफे स्टाइल सैंडविच ये भी पढ़ें: Chocolate Peanut Bar Recipe: घर पर बनाएं ये टेस्टी, क्रंची और हेल्दी चॉकलेट पीनट बार – स्नैकिंग के लिए परफेक्ट ये भी पढ़ें: Paneer Tacos Recipe: घर पर बनाएं ये इंडो-मैक्सिकन स्टाइल के टेस्टी, स्पाइसी और क्रंची पनीर टैकोज The post Pyazi Kebab Recipe: सर्दियों की शाम के लिए परफेक्ट – ट्राई करें ये क्रिस्पी, मसालेदार और झटपट बनने वाले प्याजी कबाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna: 52 साल के मरीज ने लंग्स कैंसर को दी मात, इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ

Patna:  नारायणा कैंसर सेंटर में 52 वर्षीय एक मरीज ने लंग्स कैंसर को सफलतापूर्वक मात दे दी. दरभंगा निवासी राजीव कुमार लंबे समय से लगातार खांसी, सांस फूलने और कमजोरी से परेशान थे. परिजन उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए. जांच में फेफड़ों में गांठ की पुष्टि होने पर उन्हें नारायणा कैंसर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां विस्तृत जांच में फेफड़ों के कैंसर (लंग्स कैंसर) के उन्नत चरण का पता चला. प्रारंभिक चरण में उनका उपचार कीमोथेरेपी से शुरू किया गया. इसके बाद नारायणा कैंसर सेंटर में उनका एनजीएस मॉलिक्युलर टेस्ट कराया गया, जिसमें एएलके म्यूटेशन पाया गया. इस रिपोर्ट के आधार पर उनका उपचार टार्गेटेड थेरेपी से आगे बढ़ाया गया. आज मरीज पूरी तरह स्वस्थ  नारायणा कैंसर सेंटर के निदेशक एवं पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. अभिषेक आनंद ने आधुनिक तकनीक और पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट का उपयोग करते हुए उपचार जारी रखा. कुछ ही चक्रों में ट्यूमर सिकुड़ने लगा और मरीज की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखा गया. आज मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं और फॉलो-अप रिपोर्ट में रोगमुक्त पाए गए हैं तथा सामान्य जीवन जी रहे हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें फेफड़ों का कैंसर तेजी से फैलने वाली बीमारी:  डॉ. आनंद देश के जाने-माने कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद ने कहा, “फेफड़ों का कैंसर तेजी से फैलने वाली बीमारी है और अक्सर मरीजों को देर से पता चलता है. राजीव कुमार का केस चुनौतीपूर्ण था, लेकिन समय पर निदान, सही उपचार योजना और टार्गेटेड थेरेपी ने शानदार परिणाम दिए. मरीज का पूर्णतः स्वस्थ होना टीमवर्क और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की उपलब्धि है.” उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि लगातार खांसी, सांस लेने में दिक्कत, छाती में दर्द या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं. उन्होंने कहा कि शुरुआती अवस्था में कैंसर की पहचान होने पर उपचार की सफलता कई गुना बढ़ जाती है. The post Patna: 52 साल के मरीज ने लंग्स कैंसर को दी मात, इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kal ka Mausam : बन गया लो प्रेशर एरिया, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 22 से 27 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 24 और 25 नवंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, तमिलनाडु में 22 से 25 नवंबर, केरल और माहे में 22 से 26 नवंबर, लक्षद्वीप में 22 और 23 नवंबर जबकि रायलसीमा में 22 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान है. दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली को फिलहाल जहरीली हवा से कोई राहत नहीं मिली और शनिवार को भी वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में बनी रही. आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आईएमडी ने कोहरे का अनुमान जताया है. 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. बिहार में अब बढ़ेगी ठंड बिहार में हल्की ठंड शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार 22 नवंबर से राज्य में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे कई जिलों में सर्दी बढ़ेगी. अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. झारखंड में ठंड बढ़ने की संभावना झारखंड के मौसम में 23 नवंबर से बदलाव दिखेगा और सुबह कोहरा, धुंध और बादल छाए रह सकते हैं. उत्तर हिंदुस्तान में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी महसूस होगा, जिससे ठंडी हवाएं चलेंगी. 26 और 27 नवंबर को तापमान और गिर सकता है. यह भी पढ़ें : Delhi Air Pollution: राजधानी बनी दमघोंटू! AQI ने तोड़ा फिर रिकॉड पश्चिम और मध्य हिंदुस्तान के तापमान में होगी बढ़ोतरी IMD के अनुसार, पश्चिम और मध्य हिंदुस्तान में अगले दो दिनों में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है और तापमान लगभग स्थिर रहेगा. वहीं, अगले चार दिनों में उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में रात का तापमान लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इन इलाकों में छाएगा हल्का से मध्यम कोहरा अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में रात के तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य रहेगा. अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर हिंदुस्तान और उत्तर प्रदेश में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है. The post Kal ka Mausam : बन गया लो प्रेशर एरिया, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top