Hot News

November 25, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hajipur News : उद्यमियों को हर संभव मदद करेगा विभाग : जिलाधिकारी

हाजीपुर. समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में मंगलवार को कई योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में उद्योग विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी. इन योजनाओं में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं बिहार लघु उद्यमी योजना शामिल है. समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता डीएम वर्षा सिंह ने किया. बैठक के दौरान बताया गया कि जिला अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना अंतर्गत कुल 393 लक्ष्य के विरुद्ध 134 स्वीकृति एवं 88 वितरित, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत कुल 73 लक्ष्य के विरुद्ध 41 स्वीकृत, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत कुल 2048 स्वीकृत एवं 1639 वितरित की गयी है. डीएम ने सभी बैंकर्स को उद्योग विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को 15 दिसंबर तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना प्रथम, द्वितीय, तृतीय किस्त के बीच गैप को कम करते हुए लाभुकों को हैंड होल्डिंग करने एवं बिहार लघु उद्यमी योजना में प्रशिक्षण पाने वाले शेष लाभुकों का प्रशिक्षण भी ससमय कराने का निर्देश दिया, बैठक में डीएम ने जिले की औद्योगिक क्षमता के बारे में जानकारी दी एवं उद्यमियों को हर प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए अधिकारियों एवं बैंकर्स को निर्देश दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Hajipur News : उद्यमियों को हर संभव मदद करेगा विभाग : जिलाधिकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्नातक परीक्षा की जांच पर लीपापोती करने में जुटा विश्वविद्यालय

सीवान. राजा सिंह कॉलज सीवान में अव्यवस्था के बीच हुई जिस सीबीसीएस स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के रजिस्ट्रार ने किया है, उसपर जन सुराज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष इंतेखाब अहमद ने सवाल खड़ा कर दिया है. साथ ही जांच के नाम पर लीपापोती करने का आरोप विश्वविद्यालय प्रशासन व कुलपति पर लगाया है. पूर्व जिलाध्यक्ष का कहना है कि सोशल मीडिया में वायरल फोटो में साफ दिख रहा है कि परीक्षा 20 नवंबर को आयोजित हुई है. जिसमें छात्र अव्यवस्था के बीच परीक्षा दे रहा है, तथा राउंड टेबल पर 11 से 12 परीक्षार्थी एक साथ परीक्षा दे रहे है. जबकि कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार द्वारा गठित कमेटी को 21 नवंबर को हुई परीक्षा की जांच का निर्देश दिया गया है. जो ही से न्यायसंगत नहीं लग रहा है. इस मामले में उन्होंने कुलाधिपति को भी पत्र लिखने की बात कही है. बताते चलें कि अफरा तफरी के बीच राजा सिंह कॉलेज में हुई सीबीसीएस स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा की जांच के लिए जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के रजिस्ट्रार प्रो डॉ नारायण दास ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. कमेटी का गठन कुलपति के निर्देश पर किया है. विश्वविद्यालय के प्रो हरिशचंद्र के नेतृत्व में गठित कमेटी में प्रो कृष्ण कुमार व प्रो विश्वामित्र पांडे शामिल है. कमेटी को दो दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. बताते चलें कि 20 नवंबर को सीबीसीएस स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा के दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जसमें छात्र अफरा तफरी के बीच परीक्षा देते व नकल करते दिख रहेथे. वायरल तस्वीर परीक्षा केंद्र राजा सिंह कॉलेज सीवान की बतायी जा रही थी. सीबीसीएस स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा 17 से 22 नवंबर तक आयोजित थी. इस परीक्षा के लिए सीवान जिला में डीएवी पीजी कॉलेज सीवान सहित विद्या भवन स्त्री विद्यालय सीवान व जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया था. परंतु विधानसभा चुनाव के दौरान जिला प्रशासन द्वारा डीएवी पीजी कॉलेज को खाली नहीं करने की स्थिति की बात कह अंतिम क्षण में राजा सिंह कॉलेज सीवान में विश्वविद्यालय के परीक्षा संभाग द्वारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया था. कदाचार के मामले में डीएम के निर्देश पर केंद्राधीक्षक से स्पष्टीकरण सीवान. राजा सिंह कॉलेज में अव्यवस्था के बीच हुई सीबीसीएस स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा मामले में केंद्राधीक्षक से स्पष्टीकरण पूछा है. डीएम के निर्देश पर केंद्राधीक्षक से पूछ गए स्पष्टीकरण में अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने कहा है कि कॉलेज में चल रही स्नातक द्वितीय खण्ड की परीक्षा की जांच 22 नवंबर को अपराह्न 3:15 बजे की गई. जांच के क्रम में निम्न पाया गया कि एक-एक बेंच पर चार-पांच परीक्षार्थी बैठे हुए हैं तथा उनके द्वारा खुलेआम कदाचार किया जा रहा है. साथ ही कुछ टेबल के दोनों तरफ परीक्षार्थी कदाचार करते हुए परीक्षा दे रहे थे. जबकि कई सारा बेंच खाली पड़ा हुआ था. छात्र-छात्राओं के बैठने का कोई सीटींग प्लान व्यवस्थित ढंग से नहीं किया गया था. जिससे यह स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि आपके संरक्षण में आपके द्वारा खुले स्तर पर कदाचार कराया जा रहा है, जो कि कार्य में लापरवाही का घोतक है. अनुमंडल पदाधिकारी ने 24 घंटे के अंदर केंद्राधीक्षक को स्पष्टीकरण का जवाब देने का निर्देश दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्नातक परीक्षा की जांच पर लीपापोती करने में जुटा विश्वविद्यालय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hajipur News : बेलसर में नकली खाद-बीज फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक हिरासत में

पटेढ़ी बेलसर. बेलसर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेढ़ी भाई गांव में सोमवार की देर रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली खाद-बीज बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई बीज निर्माता कंपनी श्रीराम की ओर से की गयी शिकायत के आधार पर की गयी है. शिकायत में कहा गया है उक्त गांव में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली खाद और बीज तैयार कर बाजारों में सप्लाइ की जा रही है. सदर एसडीपीओ- 2 गोपाल मंडल के निर्देश पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की, जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी और कृषि विभाग की विशेष टीम भी शामिल रही. पुलिस ने पटेढ़ी भाई गांव स्थित कारोबारी तारकेश्वर साह के घर पर छापेमारी की, जहां पर पुलिस को अवैध रूप से संचालित नकली खाद-बीज फैक्ट्री का पता चला. पुलिस ने मौके से संचालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक हजार बैग से अधिक नकली खाद, बीज और निर्माण सामग्री जब्त की. इसमें 40 बैग नकली पोटाश, 20 बैग बोरॉन, 320 पैकेट कैल्शियम नाइट्रेट, 30 बैग जैम, चार सीलिंग मशीन, एक पैकेजिंग मशीन, 800 से अधिक विभिन्न ब्रांडों के खाली बैग, नकली खाद बनाने में उपयोग होने वाले रंग व रासायनिक केमिकल शामिल हैं. इसके अलावा पुलिस ने घर में पड़े लगभग 500 बैग से अधिक नमक, कलर और केमिकल भी जब्त किया है, जिसका उपयोग नकली खाद तैयार करने में मिलावट सामग्री के रूप में किया जाता था. इसके अतिरिक्त करीब 100 बैग से अधिक नकली गेहूं बीज भी जब्त किया गया है. पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में तैयार नकली उत्पादों को ब्रांडेड कंपनी के नाम और पैकिंग में सील कर राज्य के विभिन्न जिलों में भेजा जाता था. पैकेजिंग इतनी सटीक की जाती थी कि पहली नजर में असली और नकली उत्पादों में फर्क कर पाना मुश्किल था. इस कार्रवाई के संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी जब्त नकली उत्पादों और मशीनों की गिनती व मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है. इन्होंने कहा कि तारकेश्वर साह द्वारा संचालित इस अवैध फैक्ट्री एक संगठित कारोबार की तरह चल रही थी. मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Hajipur News : बेलसर में नकली खाद-बीज फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिलेभर में बालू की अवैध ढुलाई कर रहे आठ ट्रैक्टर जब्त

डीसी के निर्देश पर खनन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई – जामताड़ा थाना क्षेत्र से 06 व नाला से 02 ट्रैक्टर पकड़ाया संवाददाता, जामताड़ा. खनन विभाग ने जामताड़ा में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. खनन निरीक्षक ने मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से बालू लोड कुल 08 ट्रैक्टरों को जब्त किया है. जामताड़ा थाना क्षेत्र के अजय नदी स्थित अमलाचातर घाट से 01 ट्रैक्टर, गोपालपुर से 4 ट्रैक्टर व बोधबांध से एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. वहीं, नाला थाना क्षेत्र के महेशमुंडा के समीप दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. इन सभी ट्रैक्टरों से अवैध रूप से बालू परिवहन किया जा रहा था. सोमवार को जिला में डीसी की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई थी. उक्त बैठक में डीसी ने अवैध बालू परिवहन व खनन पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. डीएमओ व एसडीओ को अलग-अलग ग्रुप बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया था. इस आलोक में ग्रुप बी की ओर से खनन निरीक्षण अखिलेश कुमार ने छापेमारी कर जिलेभर में 08 ट्रैक्टरों को जब्त कर जामताड़ा व नाला थाना को सुपुर्द किया है. खनन निरीक्षक ने बताया कि जब्त ट्रैक्टरों को थाना में रखा गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताया कि छापेमारी लगातार जारी रहेगी. जिले में किसी भी हाल में अवैध खनन व परिवहन नहीं होने दिया जायेगा. इधर छापेमारी को लेकर ट्रैक्टर मालिकों में हड़कंप मच गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिलेभर में बालू की अवैध ढुलाई कर रहे आठ ट्रैक्टर जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत पंचायतों में लोगों का लिया गया आवेदन

मधुपुर. सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना, आपकी प्रशासन, आपके द्वार कार्यक्रम मंगलवार को प्रखंड की घघरजोरी, उदयपुरा व सुग्गा पहाडी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन एसडीओ राजीव कुमार, प्रमुख पदमनी देवी, सीओ यामुन रविदास ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में दर्जनों ग्रामीणों के बीच जॉब कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व पेंशन आदि के स्वीकृति पत्र दिया गया. इस अवसर पर शिविर में लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण एसडीओ राजीव कुमार व सीओ यामुन रविदास ने किया. उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का जायजा लिया और उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. एसडीओ ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे प्रशासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ऐसे शिविरों में अवश्य पहुंचें. मौके पर घघरजोरी पंचायत के मुखिया योगेंद्र नाथ सेन, उदयपुरा पंचायत के मुखिया विनोद यादव, सुग्गा पहाडी पंचायत के मुखिया साजदा परवीन, बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू, बीपीआरओ सुभाष कुमार, पंचायत सचिव नियाज खान, सोयब अंसारी, राजेंद्र यादव, मो. आलमगीर, प्रणय कुमार, अमित कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, विशाल शरण, रोजगार सेवक बीपीओ विकास कुमार, अभिजीत नंदी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत पंचायतों में लोगों का लिया गया आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारात जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

प्रतिनिधि दरौंदा/हसनपुरा. एमएच नगर थाना के गुरुजवा जलालपुर निवासी हरेश प्रसाद का 24 वर्षीय पुत्र टिंकू कुमार की सड़क दुर्घटना में सोमवार की रात मौत हो गयी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुजवा जलालपुर गांव से एक बारात आसांव गया था. इस बारात में शामिल होने के लिए टिंकू खुद अपनी मोटरसाइकिल से उसरी आंदर मुख्य मार्ग होकर जा रहा था. तभी उसरी लालनचक स्थित मोड समीप अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. जहां बुरी तरह घायल होने पर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं आसपास के लोगों को जानकारी मिलने पर उक्त व्यक्ति के साथ हुई घटना को पुलिस को सूचना दी. वहीं पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम करवाया. इधर शव को परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाकर मंगलवार को गांव लाया. जहां गांव में ही दाह संस्कार किया गया. इस घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया. मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था. इस घटना के बाद गांव में शोक है. थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि घटना के बाद बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है. वही परिजनों द्वारा अभी तक थाने में कोई आवेदन नही दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बारात जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस की कार्रवाई के डर से आरोपितों ने छोड़ा घर

प्रतिनिधि,सिसवन. थाना क्षेत्र के उबधी गांव में जांच के दौरान दारोगा को लाठी से पीटकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक स्त्री को हिरासत में लिया है, साथ हीं पुलिस ने आरोपियों के घर से बाइक भी जब्त कर थाना ले गई है. धरपकड़ शुरू होते ही आरोपितों घर छोड़ दिये है. स्थानीय लोगो का कहना है कि जो लोग आरोपी नहीं है, वह भी कार्रवाई के डर से घर छोड़ गए हैं.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी खुद निगरानी कर रहे हैं.घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र की उबधि गांव से किसी स्त्री द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि वह पति के प्रताड़ना से परेशान है. सूचना पर सोमवार को पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची जहां पर पति-पत्नी आपस में झगड़ा कर रहे थे. गस्त टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया सिंह उन्हें समझाने की कोशिश किया. इस दौरान स्त्री के पति ने पुलिस पदाधिकारी को अचानक लाठी से पीटना शुरू कर दिया. बीच बचाव में सिपाहियों के साथ साथ धक्का-मुक्की की गई. पुलिस द्वारा बताया गया कि घटना में एसआई कन्हैया सिंह के बायें हाथ में गंभीर चोट आई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस की कार्रवाई के डर से आरोपितों ने छोड़ा घर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीएसडी कैंटीन का हुआ उद्घाटन

प्रतिनिधि,सीवान. शहर के तुलसी नगर में मंगलवार को सीएसडी कैंटीन स्टोर एक्सटेंशन काउंटर का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष रामअशीष दुबे ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार–झारखंड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल (विशिष्ट सेवा मेडल) विकास भारद्वाज, संघ के सीनियर कोऑर्डिनेटर सुबेदार मेजर भानू प्रताप तिवारी तथा पूर्व सैनिक प्रदीप कुमार सिंह ने किया . मेजर जनरल विकास भारद्वाज ने बताया कि दानापुर और आरा के बाद सीवान में यह तीसरा एक्सटेंशन काउंटर खोला गया है. जिले में दस हजार से अधिक पूर्व सैनिक, वीर नारियां और सेवा में कार्यरत जवानों की संख्या को देखते हुए यहां इस सेवा की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी. उन्होंने कहा कि स्टोर के माध्यम से सैनिक परिवारों को आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. पूर्व सैनिक प्रदीप कुमार सिंह द्वारा पहला बिलिंग कर औपचारिक रूप से काउंटर के संचालन की शुरुआत की गई. उद्घाटन के बाद मेजर जनरल भारद्वाज ने पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनके समाधान के लिए उचित निर्देश जारी किए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीएसडी कैंटीन का हुआ उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत लगा शिविर

मरकच्चो. प्रखंड के देवीपुर, नावाडीह व मुर्कमनाई पंचायत में मंगलवार को सेवा अधिकार सप्ताह के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जाति, स्थानीय निवासी, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल खारिज, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, क़ृषि पशुपालन सहकारिता, बाल विकास आदि के स्टाॅल लगाये गये थे. यहां विभिन्न विभागों से संबंधित दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए. इनमें कई का निबटारा शिविर के माध्यम से किया गया. वहीं कई स्वीकृति पत्र बांटे गये. शिविर में बाल विकास परियोजना द्वारा गोदभराई व मुंह जुठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उनके बीच नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया. मौके पर बीडीओ हुलास महतो, सीओ परमेश्वर कुशवाहा, मुखिया वेदु साव, बैजंती देवी, उषा देवी, एमओ लक्ष्मीकांत लोहरा, सीआइ नीतीश कुमार समेत प्रखंड व अंचल के कर्मी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत लगा शिविर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खलिहान में लगी आग, हजारों का नुकसान

जयनगर. प्रखंड के नईटांड़ गांव में मंगलवार दोपहर खलिहान में अचानक आग लगने से मोतीलाल साव का धान और पुआल जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गयी. सूचना पर सीओ सारांश जैन और एएसआई प्रमोद कुमार सिंह पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. सीओ सारांश जैन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खलिहान में लगी आग, हजारों का नुकसान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top