Hot News

November 25, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : प्रभारी एचएम को हटा कर शिक्षक को दिया प्रभार

Bokaro News :फुसरो. पेटरवार प्रखंड अंगवाली पंचायत के उच्च विद्यालय अंगवाली की प्रभारी प्रधानाध्यापिका निभा आईंद के खिलाफ विद्यालय के छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों की शिकायत की जांच के लिए सोमवार को डीइओ जगरनाथ लोहरा विद्यालय पहुंचे. इस दौरान डीइओ ने शिक्षाविद, पंचायत के मुखिया, शिक्षक व ग्रामीणों से मामले को लेकर चर्चा की. डीइओ के समक्ष छात्र -छात्राओं व ग्रामीणों की उपस्थिति में चार मांगों पर चर्चा हुई. इसमें प्रभारी एचएम निभा आईंद को प्रभारी पद से हटाकर विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार को प्रभारी एचएम बनाने के अलावा विद्यालय के शिक्षिका संगीता कुमारी के भी स्थानांतरण की मांग की गयी. डीइओ ने तत्काल विद्यालय शिक्षक अशोक कुमार को प्रभारी बनाते हुए बेरमो विधायक को पत्र लिखकर समय निर्धारित कर बैठक कर कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया. विदित हो कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका की शिकायत मुख्यमंत्री से ग्रामीणों ने की है. यहां के मुखिया सहित करीब 92 ग्रामीणों की संयुक्त हस्ताक्षरित शिकायत पत्र मुख्यमंत्री के नाम भेजी थी. इस शिकायत पत्र के आलोक में डीइओ जगरनाथ लोहरा ने 20 नवंबर को अपने पत्रांक संख्या 1758 के हवाले से प्रभारी प्रधानाध्यापिका को पत्र प्राप्ति के तीन दिन के भीतर अपना पक्ष कार्यालय में रखने को कहा था. लेकिन उन्होंने पक्ष नहीं रखा था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : प्रभारी एचएम को हटा कर शिक्षक को दिया प्रभार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : धर्मेंद्र की शोले देखने के लिए मेघदूत सिनेमा हॉल में कम पड़ जाती थी सीट

Bokaro News : बेरमो. फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर बेरमो कोयलांचल के लोगों ने गहरी संवेदना जतायी है. फुसरो शहर के चर्चित सिनेमा हॉल मेघदूत में इनकी फिल्मों को देखने के लिये लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती थी. शोले सहित कई सुपरहिट फिल्मों को तो देखने के लिए लोगों को सीट तक नहीं मिल पाती थी. यह हॉल आज भी फिल्म स्टार धर्मेंद्र की यादों से जुड़ा है. सिनेमा हॉल के प्रोपराइटर राजेश सिंह ने कहा कि वर्ष 1964 में जब मेघदूत हॉल की शुरुआत हुई थी, तब धर्मेंद्र की शोले फिल्म चार सप्ताह चली थी. यह फिल्म देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही थी. हॉल में सीट नहीं मिलने पर लोग खड़े होकर फिल्म देख रहे थे. इसी प्रकार से चरस व प्रतिज्ञा फिल्म में भी भीड़ उमड़ पड़ी थी. उस जमाने में जब फिल्म रिलीज हो जाती थी, उसके बाद बेरमो में फिल्म आने में एक से दो माह लग जाता था. फिर भी धर्मेंद्र के प्रति लोगों में उत्साह बनी रहती थी. धर्मेंद्र की फिल्म पारिवारिक फिल्म होती थी, जिसे लोग काफी पसंद करते थे. धर्मेंद्र ने हरेक किरदार को बखूबी निभा कर लोगों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ दी है. उनका जाना बेरमो सहित फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : धर्मेंद्र की शोले देखने के लिए मेघदूत सिनेमा हॉल में कम पड़ जाती थी सीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : तीन जगहों पर मांझी हाऊस निर्माण कार्य की रखी आधारशिला

Bokaro News : प्रतिनिधि, महुआटांड़ . गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने सोमवार को गोमिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआटांड़ के गांगपुर के कुईकोचा, बड़कीपुन्नू के फ़ुटकाडीह व तुलबुल के हरदियामो में मांझी हाऊस निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया. अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से स्वीकृत इन मांझी हाऊस का निर्माण होगा. पूर्व विधायक ने कहा कि मांझी हाउस का निर्माण न केवल सांस्कृतिक संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि इससे ग्रामीणों को सामुदायिक गतिविधियों और पारंपरिक आयोजनों के लिए एक सुदृढ़ मंच भी प्राप्त होगा. कहा कि राज्य प्रशासन द्वारा क्षेत्र की आवश्यकता अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है. जनता की हर छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान को पूरी तत्परता के साथ मंत्री श्री प्रसाद जुटे रहते हैं. ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी, मुखिया सीता देवी, मुखिया ममता देवी, पंसस मदन महतो, निमाय सिंह, कैलाश महतो व अन्य सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : तीन जगहों पर मांझी हाऊस निर्माण कार्य की रखी आधारशिला appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top