Hot News

November 25, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के जरिये नशा मुक्ति का दिया संदेश

कटिहार. नशा मुक्ति दिवस के पूर्व मंगलवार को बीएमपी उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रखंड स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गयी थी. प्रतियोगिता में निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं चित्रकला का विषय शराब वर्जित, बिहार हर्षित रखा गया. जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं ने नशामुक्ति के महत्व और इसके सकारात्मक प्रभावों पर अपने विचारों एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रस्तुत किया. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (पीएम पोषण योजना), बीएमपी सात उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और इस शैक्षणिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया. प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा करते हुए बताया गया कि निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं चित्रकला में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को बुधवार को नशा मुक्ति दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिला स्तरीय प्रतियोगिता के जरिये नशा मुक्ति का दिया संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चार पंचायतों में शिविर लगाकर बांटी गयी परिसंपत्ति

नारायणपुर. प्रखंड की कोरीडीह-1, बुधुडीह, नारोडीह और बंदरचूंवा पंचायत में मंगलवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया. शिविरों में पेंशन, जाति-आवासीय, पशुपालन व स्वास्थ्य आदि विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को प्रशासन की योजनाओं की जानकारी दी. ऑन द स्पॉट कई योजनाओं की स्वीकृति भी दी गयी. प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने शिविर का निरीक्षण किया. प्रशासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक आवेदन करने को कहा. परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया. मौके पर एइ कुमार अनुराग, जेइ गौतम मंडल, कैलाश कुमार, रवि उरांव, वकील मरांडी, सलेश कुमार, मुखिया सुबोधि सोरेन, दुलारी हांसदा, पार्वती हेंब्रम, रोजगार सेवक मजहर, अब्दुल मलिक, शाहिद अंसारी आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चार पंचायतों में शिविर लगाकर बांटी गयी परिसंपत्ति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तिब्बी कॉलेज व अस्पताल में नये मेडिकल छात्र-छात्राओं का किया गया स्वागत

– पीजी की 31 व यूजी की 125 सीटों पर हुआ है दाखिला संवाददाता, पटना राजधानी पटना के गवर्नमेंट तिब्बी कॉलेज व अस्पताल के अजमल खां ऑडिटोरियम में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सेशन 2025-26 में प्रवेश लेने वाले नये मेडिकल छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को-ऑपरेटिव मंत्री डॉ प्रमोद कुमार थे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आइडीबीआइ बैंक, राजेंद्र नगर के बैंक मैनेजर रोशन रतनिश थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो (डॉ) मो महफूज़ुर्रहमान ने की व उन्होंने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया. विशिष्ट अतिथि रोशन रतनिश ने बताया कि बैंक द्वारा तिब्बी कॉलेज पटना को लगभग 10 लाख रुपये की मशीन दी गयी है, जिसे शोबा-ए-मुअलजात (डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन) की लैब में स्थापित किया गया है. इसी लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि के हाथों सम्पन्न किया गया. वहीं मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि मुझे तिब्बी कॉलेज परिसर में कार्यक्रम में शामिल होकर अत्यंत खुशी हुई. हमारी प्रशासन सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और तिब्बी कॉलेज भी नयी ऊंचाइयां प्राप्त करेगा. इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भी उपस्थित थे. कार्यक्रम में कॉलेज के असिस्टेंट प्रो डॉ मो शफात करीम, डीडीओ डॉ मुतनत करीम, प्रोग्राम सचिव डॉ मो तनवीर आलम, डॉ जमाल अख्तर, डॉ नजीबुर्रहमान, डॉ शमीम अख्तर समेत कई चिकित्सक उपस्थित थे. वहीं प्रिंसिपल ने कहा कि नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन, नयी दिल्ली की ओर से पिछले दो वर्षों से तिब्बी कॉलेज पटना की यूजी सीटें घटाकर 25 और पीजी सीटें घटाकर 23 कर दी गयी थीं. लेकिन इस वर्ष प्रशासन की विशेष पहल के कारण पीजी की 31 सीटें और यूजी की 125 सीटों पर प्रवेश संभव हो पाया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तिब्बी कॉलेज व अस्पताल में नये मेडिकल छात्र-छात्राओं का किया गया स्वागत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुरुकुल में किचन अन्नपूर्णा गृह का शिलान्यास

सिल्ली. हिंडालको इंडस्ट्रीज़, मुरी के सीएसआर विभाग द्वारा भक्तिवेदांत गुरुकुल कुटाम परिसर में मंगलवार को किचन ‘अन्नपूर्णा गृह’ के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत यूनिट हेड संदीप पाटील ने गौ-सेवा के तहत गाय को भोजन करा कर किया. विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शिलान्यास किया गया. हिंडालको के बिज़नेस हेड सीएसआर अभिजीत एवं प्लांट हेड संदीप पाटील ने संयुक्त रूप से फीता काटकर निर्माण कार्य की शुरुआत की. गुरुकुल के संस्थापक दास गदाधर दास प्रभु ने कहा कि गुरुकुल परिवार इस कार्य के लिए हिंडालको टीम का हमेशा आभारी रहेंगे. कार्यक्रम में हिंडालको प्लांट के इंजीनियरिंग हेड केसीराजू गौरीशंकर, कुमार अभिषेक, राजेश सिंह, सुरेंद्र राम, जयप्रकाश, अनिमेष, अनुज, प्रदीप प्रभात, अनिल, सौमेंदु, रणदीप, कोल क्लस्टर सीएसआर के अनुनय कुमार सहित गुरुकुल के आसपास के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गुरुकुल में किचन अन्नपूर्णा गृह का शिलान्यास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा कल से, 16 जनवरी तक चलेगी

-आरआरबी ने परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए 20 महत्वपूर्ण सवालों के दिये जवाब -आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा कल से, 16 जनवरी तक चलेगी -परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्डसंवाददाता, पटना रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से आयोजित ग्रुप डी परीक्षा 27 नवंबर से शुरू होकर 16 जनवरी 2026 तक चलेगी. बोर्ड ने नियम के अनुसार परीक्षा की तिथि से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया गया है. 27 नवंबर को होने वाले पहले चरण के एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आरआरबी ने परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए 20 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जारी किये हैं, जो परीक्षा से पहले उनकी हर शंका दूर कर सकते हैं. आरआरबी ने कहा है कि परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट की जानकारी अभ्यर्थी सीबीटी तिथि से लगभग 10 दिन पहले देख सकते हैं. एससी व एसटी उम्मीदवार जिन्होंने यात्रा पास चुना है, वे वहीं से फ्री ट्रैवल ऑथोरिटी से डाउनलोड कर सकेंगे. ग्रुप डी परीक्षा के लिए कुल 32,438 पदों पर बहाली के लिए एक करोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं. इस कारण परीक्षा 27 नवंबर से 16 जनवरी तक आयोजित की जायेगी. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षा 90 मिनट की होगी. इसमें चार सेक्शन शामिल होंगे. गणित, जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, जनरल साइंस, तथा जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स. प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी. आधार कार्ड लाना अनिवार्य मॉक टेस्ट का लिंक भी आरआरबी की वेबसाइट्स पर उपलब्ध कराया जायेगा. परीक्षा के दिन दो मूल और वैध फोटो आइडी (आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी आदि) लाना होगा. आधार कार्ड अनिवार्य है, क्योंकि परीक्षा में आधार सक्षम बायोमेट्रिक सत्यापन किया जायेगा. हाथों पर मेहंदी नहीं लगाने की सलाह परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, घड़ी, इयरफोन, ब्लूटूथ, हेल्थ बैंड, कैलकुलेटर, किताबें, पेन, पेंसिल, पाउच, स्केल, हैंडबैग, कैप, कैमरा, पानी की बोतल, खाद्य पदार्थ इत्यादि ले जाना मना है. अभ्यर्थी को परीक्षा में पेन दिया जायेगा. हाथ-पैर पर मेहंदी लगाने से बचने की सलाह दी गयी है क्योंकि इससे बायोमेट्रिक सत्यापन में दिक्कत हो सकती है. फ्री ट्रैवल पास और टिकट बुकिंग एससी/एसटी श्रेणी के वे अभ्यर्थी, जिन्होंने आवेदन के समय यात्रा पास चुना है, वे परीक्षा से 10 दिन पहले इसे डाउनलोड कर सकते हैं. टिकट बुकिंग के दौरान उन्हें फ्री ट्रैवल पास, मूल जाति प्रमाणपत्र, मूल फोटो आइडी साथ रखना अनिवार्य है. परीक्षा केंद्र पर आधार सत्यापन जरूरी आरआरबी ने बताया कि आधार सत्यापन परीक्षा केंद्र में स्वच्छ, सुरक्षित और सुचारू प्रवेश सुनिश्चित करता है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गयी है कि परीक्षा वाले दिन से पहले वे सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार यूआइडीएआइ सिस्टम में अनलॉक स्थिति में हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा कल से, 16 जनवरी तक चलेगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो दिवसीय युवा महोत्सव ओज की शुरुआत

खूंटी. बिरसा कॉलेज में दो दिवसीय युवा महोत्सव ओज की मंगलवार की शुरुआत की गयी. इसके तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने आयोजन के पहले दिन रंगोली, पेंटिंग, हिंदी और अंग्रेजी कविता पाठ, क्विज, क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग, वाद विवाद में हिस्सा लिया. वहीं गायन, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा को दर्शाया. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी विश्वविद्यालय स्तरीय महोत्सव में हिस्सा लेंगे. कॉलेज के प्राचार्य डॉ सीके भगत ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के लिए आवश्यक है. जिससे उनकी प्रतिभा सामने आ सके. कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रो जया हिंदुस्तानी कुजूर, राजकुमार गुप्ता, प्रो अभिषेक, प्रो कॉर्नेलियस, प्रो वासुदेव सहित अन्य का योगदान रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो दिवसीय युवा महोत्सव ओज की शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले का पारा लुढ़कते ही सज गया ठंड का बाजार

कटिहार. जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है. तापमान में गिरावट से लोगों को सुबह, शाम व रात में ठंड अब परेशान करने लगी है. इस ठंड में थोड़ी सी लापरवाही बरतने पर ठंड के शिकार होकर बीमार पड़ रहे हैं. यही वजह है कि सदर अस्पताल के ओपीडी से लेकर निजी क्लिनिकों पर सर्दी, खांसी, बुखार, पेट खराब, उल्टी आदि से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं. ऐसे मरीजों में अधिकांश लोग ठंड के शिकार हुए लोग होते हैं. चिकित्सक लोगों को लगातार ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं. बावजूद लोग ठंड को हलके में ले रहे हैं. मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सिल्सियस तथा न्यनूतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. रात के तापमान में अधिक कमी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर माह से कड़ाके की ठंड से लोगों को दो चार होना पड़ेगा. अभी नवंबर माह में इसी तरह का तापमान बना रहेगा. दिन में धूप खिलेगी आर रात में लोगों को ठंड का एहसास होगा. ठंड बढ़ने के कारण सदर अस्पताल में भरती मरीजों व उनके परिजनों की परेशानी भी बढ़ी है. अस्पताल में मरीजों को पतला कंबल से ठंड से बचना मुश्किल हो रहा है, जबकि उनके परिजन ठिठुर कर रात काट रहे हैं. ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही बाजार में गर्म कपड़ों का कारेाबार सबसे अधिक हो रहा है. मॉल से लेकर दुकान व फुटपाथ पर दूसरे राज्यों से आये लोग जैकेट, स्वेटर, चादर सहित गर्म कपड़ों की दुकानें सज गयी है. जहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी है. शहर के बाटा चौक के नजदीक गर्म कपड़ों का बाजार फुटपाथ पर सबसे अधिक सजा है. इसके अलावा सभी मॉल में गर्म कपड़ों से सजा दिया है. दुकानदारों ने ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों का स्टॉक बड़े पैमाने पर किया है. वे अब उम्मीद लगाये बैठे हैं कि कब तेज ठंड होगी, जिससे उनके कारोबार में तेजी आये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले का पारा लुढ़कते ही सज गया ठंड का बाजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्लोबल टेंडर से सड़क निर्माण में नये प्रयोग पर उठे सवाल, छोटे ठेकेदारों में नाराजगी

गुणवत्ता व समयबद्धता को लेकर ग्रामीणों में चिंता भरगामा. प्रखंड क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन, ग्रामीण कार्य विभाग व पीएचईडी की ओर से इस बार एक नया प्रयोग किया गया है. विभाग ने स्थानीय ठेकेदारों को दरकिनार करते हुए सड़क निर्माण के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया है. इसके तहत एक-एक ठेकेदार को 20 से 40 सड़कों का एक साथ टेंडर दिया गया है. हालांकि प्रशासन की इस नीति का उद्देश्य बड़े पैमाने पर कार्य को तेजी से संपन्न कराना बताया गया है. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही कहानी बयां कर रही है. इन ग्लोबल टेंडरधारी ठेकेदारों के पास न तो पर्याप्त मानव संसाधन हैं ना ही स्थानीय स्तर पर मौजूद मशीनरी या निगरानी तंत्र, जिससे निर्माण कार्य समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो सके. परिणामस्वरूप कई योजनाओं पर काम अब तक शुरू नहीं हुआ है. जो शुरू हुआ है, वह भी धीमी गति व गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में है. ग्रामीणों की उम्मीदों पर फिरा पानी सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में जो उम्मीदें थीं. वह फिलहाल अधर में लटकती दिख रही हैं. गांवों में जहां बारिश के कारण कीचड़ व जर्जर सड़कों से परेशानी बढ़ी है. वहीं नये निर्माण की धीमी रफ्तार लोगों को निराश कर रही है. ठेकेदारों ने उठाये सवाल, कहा-छोटे ठेकेदारों की हो रही अनदेखी वर्षों से स्थानीय कार्य अनुभव रखने वाले दर्जनों ठेकेदार इस बार प्रक्रिया से बाहर कर दिये गये. बड़े ठेकेदार संसाधनों की कमी के कारण न समय पर काम कर पा रहे हैं व कार्य में गुणवत्ता ही सुनिश्चित नहीं हो रही है. ग्लोबल स्तर के ठेकेदारों के पास स्थानीय नेटवर्क का अभाव है, जिससे निगरानी कमजोर हुई है. ————- हर साल सड़क बनने की बात होती है. लेकिन इस बार तो शुरुआत भी नहीं हुई. पहले छोटे ठेकेदार थे तो कम से कम काम समय पर शुरू होता था. स्थानीय ठेकेदारों को मौका नहीं दिया गया. ग्लोबल टेंडर से कोई ठेकेदार गांव में एक बार भी नहीं आये है. जनता को भरोसा नहीं रह गया है. विजय हिंदुस्तानी, संवेदक ————– हमारे जैसे सैकड़ों लोगों को एक झटके में बाहर कर दिया गया, जबकि हम वर्षों से सड़क निर्माण में बेहतर काम कर रहे थे. यह नाइंसाफी है. प्रशासन का यह प्रयोग कितना सफल होगा, यह आने वाले समय में सड़क निर्माण की प्रगति व गुणवत्ता से तय होगा. लेकिन फिलहाल के हालात से यह स्पष्ट है कि छोटे ठेकेदारों की अनदेखी व बड़े ठेकेदारों की कार्यक्षमता की सीमाएं ग्रामीण विकास की राह में बाधा बनती दिख रही हैं. यदि प्रशासन समय रहते निगरानी तंत्र को सशक्त नहीं करती, तो जनता का विश्वास व संसाधन दोनों संकट में पड़ सकते हैं. रविंद्र कुमार यादव, संवेदक डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ग्लोबल टेंडर से सड़क निर्माण में नये प्रयोग पर उठे सवाल, छोटे ठेकेदारों में नाराजगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अतिक्रमण से कराह रही विद्यापीठ चौक के चारों ओर की सड़कें

लखीसराय. शहर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले विद्यापीठ चौक के चारों ओर की सड़क अतिक्रमण का शिकार हो गया है. जिला प्रशासन की कार्रवाई नहीं होने के कारण अतिक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और अतिक्रमणकारी अपने हद से आगे बढ़ रहे हैं. विद्यापीठ चौक पर फुटपाथ पर ठेला व सब्जियां की दुकानें सज जाती है. इसके अलावा ई-रिक्शा चालक भी अपनी मनमानी करते रहते हैं. ई-रिक्शा व ऑटो सड़क आधे हिस्से को घेर लिया जाता है. बड़हिया रोड में बड़हिया, बालगुदर साबिकपुर आदि जगह व सूर्यगढ़ा रोड की ओर मानो, रामपुर, चंदनपुरा एवं सूर्यगढ़ा जाने के लिए ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों ने सड़क पर ही पार्किंग जोन बना लिया. जिससे कि जाम की स्थिति एवं दुर्घटना का भय बना हुआ रहता है. वहीं मुख्य सड़क जाने के लिए हर घड़ी जाम की स्थिति बनी रहती हैं. जाम की स्थिति से निपटने के चौराहे पर यातायात पुलिस तैनात किये गये हैं, लेकिन पुलिस की बात कोई ई-रिक्शा वाला या ऑटो वाले सुनते ही नहीं है. वहीं दूसरी ओर विद्यापीठ चौक के बस पड़ाव को भी स्थायी और अस्थायी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. इससे कि ई-रिक्शा व ऑटो चालक वाले अपना वाहन सड़क पर खड़ा करने के लिए मजबूर हो जाते हैं. अंचलाधिकारी अजय राठौर ने बताया कि विद्यापीठ चौक के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. विभिन्न कार्यक्रम व महोत्सव आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पदाधिकारी की व्यस्तता बढ़ गयी है. उन्होंने कहा कि शनिवार को फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा. जिसमें विद्यापीठ चौक को भी शामिल किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अतिक्रमण से कराह रही विद्यापीठ चौक के चारों ओर की सड़कें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शादी में बजने वाले डीजे, पटाखों की आवाज लोगों को कर रही परेशान

होटल, विवाह भवन के नजदीक रहने वाले लोगों को होती है सबसे ज्यादा परेशानी कटिहार. इस साल 2025 में शादी का शुभ लगन पांच दिन शेष रह गये हैं. इसके बाद 2026 के फरवरी माह में 15 दिनों और मार्च में लगभग 11 दिनों का शुभ लगन है. हालांकि नवंबर में छह दिनों के शादी का लगन में चार दिन निकल चुके हैं. अब 29 व 30 नवंबर दो दिन लगन शेष बचा है. चार दिनों में जमकर शादियां हुई. देर रात तक शहर में बारात सड़कों पर डीजे के धुन पर थिरकते हुए तथा आतिशबाजी करते हुए गुजरने से लोगों को परेशानी भी हुई. खासकर हार्ड के मरीज के लिए बारात में देर रात तक आतिशबाजी करने से परेशानी बढ़ जाती है. इसके साथ ही लोगों के निंद में भी खलल डालती है. वैसे भी देर रात पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह से पाबंदी है. बावजूद शादी में जमकर पटाखे फोड़े जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस बात की जरा भी चिंता नहीं है कि लोगों को किस तरह की परेशानी से गुजरना पड़ रहा है. शादी को लेकर शाम होते ही चारों तरफ डीजे के अश्लील गानों का शोर के साथ कान फाड़ देने वाले पटाखे बम फोड़ने से बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. शोर के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो जाती है. होटल, विवाह भवन के आसपास के घर, दुकानों, व्यवसायिक स्थालों पर शादी-विवाह के दिनों में जीना मुश्किल हो जाता है. शहर में बगैर पार्किंग के अधिकांश होटलों का हो रहा संचालन शहर में बगैर पार्किंग के ही अधिकांश होटल व विवाह भवन का संचालन हो रहा है. जिसके कारण सड़क पर पर वाहनों के खड़ी करने से जाम की समस्या शादी-विवाह के समय में अधिक हो जाती है. इसके साथ ही बारात के शहर में घुमाने के दौरान सकरी सड़क पर डीजे के धुन पर नाचते बारातियों की वजह से भी लोगों को आवागमन में खासी परेशानी होती है. शहर में दो दर्जन से अधिक होटल, विवाह भवन है. जहां लगन के समय शादी-विवाह होता है. इनमें कुछ को छोड़ दिया जाय तो अधिकांश के पास पार्किंग की व्यवसथा नहीं है. बावजूद नगर निगम प्रशासन ने उन्हें होटल संचालन का परमिशन दे रखा है. यही हाल विवाह भवन का भी है. निगम प्रशासन की ओर से बगैर जांच पड़ताल के ही होटल, विवाह भवन संचालन की अनुमति दे दी गयी है. होटल, विवाह भवन के नजदीक रहने वालों की बढ़ जाती है मुश्किलें प्रशासन की ओर से डीजे बजाने व पटाखे फोड़ने पर किसी तरह की सख्ती नहीं बरते जाने के कारण शहरवासियों को परेशान तो होना पड़ ही रहा है. जिन लोगों का घर होटल, विवाह भवन के नजदीक है उनका जीना मुहाल हो रहा है. शाम होते ही डीजे बजने शुरू हो जाते हैं. जो देर रात तक जारी रहता है. बारात में ऊंची आवाज वाले पटाखे जमकर फोड़े जाते हैं. इसे नजदीक के घरों में रहने वाले बच्चों की सबसे पहले पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो जाती है. यहीं नहीं लोगों की रातों की नींद खराब होती है. लोगों की परेशानी एका-एक बढ़ जाती है. इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है. शादी के लगन नवंबर में 29 व 30 नवंबर और दिसंबर में एक, चार, पांच दिसंबर को लगन है. इसके बाद 2026 फरवरी माह में पांच, छह, आठ, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 24, 25, 26 फरवरी को भरपूर लगन है. जबकि मार्च 2026 में दो, चार, पांच, सात, आठ, नौ, 10, 11, 12, 13 और 14 को लगन है. इस दौरान जमकर शादियों का दौर चलेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शादी में बजने वाले डीजे, पटाखों की आवाज लोगों को कर रही परेशान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top