Hot News

November 25, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहाड़ों से आ रही पछुआ हवा ने बढ़ा दी बिहार में ठंड, मौसम विभाग का अलर्ट जारी, 336 पर पहुंचा AQI

Bihar Ka Mausam: उत्तर-पश्चिमी हवा के चलने से बिहार में मंगलवार को दिन और रात का तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इससे दिन भर लोगों को ठंड का एहसास हुआ. गिरते तापमान के बीच प्रदूषण खतरनाक बना हुआ है. प्रदूषण की मात्रा 336 एक्यूआइ से ऊपर पहुंच गयी है. सामान्य मात्रा 50 एक्यूआइ होती है. वातावरण में नमी बढ़ते ही पीएम 2.5 प्रदूषित कणों की संख्या में इजाफा होने से प्रदूषण बढ़ गया है. प्रदूषण की वजह से आंखों में महसूस हो रही जलन नमी की वजह ये प्रदूषित कण जमीन से करीब तीन किमी ऊपर की ओर से एक परत के रूप में जमा हो जाते हैं. इस कारण वातावरण में धुंध हो जाती है. इससे सांस के रोगियों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है. आंखों में जलन भी महसूस होती है. सबसे ज्यादा प्रदूषण की मात्रा गोपालगंज जिले में पुलिस लाइन में शाम बजे 336 एक्यूआइ रिकाॅर्ड की गयी. हजियापुर में 309 और फुलवरिया में 298 एक्यूआइ रही. कई दिनों से दिन का तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से पर आ गया. दिन में हल्की धूप के साथ हवा नाम मात्र ही रही. दिन में धूप रहेगी, सुबह और रात में ठंड मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की वजह से दिन में धूप निकलेगी लेकिन सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होगी. ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. इस तरह के माैसम में बीमार होने का खतरा रहता है. आजकल शादियों का सीजन है, ऐसे में भी रात को निकलते समय खुले आसमान के नीचे सिर जरूर ढककर निकलें. इसे भी पढ़ें: पुश्तैनी जमीन की खरीद-फरोख्त में अब जमाबंदी जरूरी नहीं, नियम हटने से म्यूटेशन भी आसानी से होगा अभी ठंड के बढ़ने का अलर्ट जारी उत्तराखंड और हिमाचल की पहाड़ियों में बर्फबारी होने की संभावना है. ऐसे में उत्तर बिहार के मैदानी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ सकती है. धुंध और प्रदूषण की वजह से सुबह और शाम को विशेषकर हाइवे पर दृश्यता कम रहेगी. आमताैर पर दृश्यता 250 से 300 मीटर तक होती है. अगले दो तीन दिनों तक इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है. The post पहाड़ों से आ रही पछुआ हवा ने बढ़ा दी बिहार में ठंड, मौसम विभाग का अलर्ट जारी, 336 पर पहुंचा AQI appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral News: शिकार बनते-बनते रह गया यह शिकारी पक्षी, बाल-बाल बची जान, वायरल हो रहा वीडियो

Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में एक ऑस्प्रे पक्षी दिखाई दे रहा है जो पानी में मछलियों का शिकार करने की कोशिश में है. इसी दौरान वहां एक पेलिकन पक्षी की एंट्री होती है. ऑस्प्रे पक्षी कुछ समझ पाता इससे पहले ही पीछे से आकर एक पेलिकन ने उस पर धावा बोल दिया. पेलिकन ने ऑस्प्रे पक्षी की गर्दन को अपने बड़े से मुंह में दबोच लिया. अचानक आई ऐसी मुसीबत से ऑस्प्रे पक्षी भी घबरा गया, आनन-फानन में वो किसी तरह पानी से निकलकर उड़ान भरने में कामयाब हो पाया. पेलिकन ने जकड़ लिया था ऑस्प्रे पक्षी की गर्दन वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ऑस्प्रे पक्षी की गर्दन को पेलिकन ने पकड़ लिया है. अचानक हुए हमले में ऑस्प्रे को संभलने का भी मौका नहीं मिला.  पेलिकन शायद ऑस्प्रे पक्षी के सिर को पानी के अंदर डालने की कोशिश कर रहा थी, लेकिन इस आपाधापी में उसकी पकड़ थोड़ी ढीली पड़ गई, और ऑस्प्रे पक्षी की गर्दन उसकी पकड़ से निकल गई. मौका का फायदा उठाते हुए ऑस्प्रे पक्षी वहां से निकल गया. Osprey, looking at Pelican: “dude, seriously?! What is wrong with you!” pic.twitter.com/fcBmtuCYgw — Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) November 25, 2025 वायरल हो रहा वीडियो इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक करीब 1.67 लाख लोगों ने देख लिया है. 13 सौ लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा- पेलिकन हमेशा अपने मुंह में आने वाली हर चीज को खाने की कोशिश करते हैं. एक और यूजर ने लिखा- प्रकृति इतनी क्रूर हो सकती है यहां सबसे मजबूत का ही अस्तित्व रहता है. एक यूजर ने ऑस्प्रे पक्षी के आकार का हवाला देते हुए पेलिकन पर कटाक्ष करते हुए लिखा- चलो पहले इसे अपने मुंह में तो डालो. सोशल मीडिया पर कई और लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है. कुछ यूजर ने इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन जताया है.  Also Read: Viral Video: पानी में बह रहा था हिरण, मसीहा बनकर आ गया शख्स, वायरल हो रहा जान बचाने वाला वीडियो The post Viral News: शिकार बनते-बनते रह गया यह शिकारी पक्षी, बाल-बाल बची जान, वायरल हो रहा वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Free Fire MAX में धमाका: 26 नवंबर के नये रिडीम कोड्स से मिलेंगे डायमंड्स और स्किन्स

Garena ने Free Fire MAX खिलाड़ियों के लिए 26 नवंबर 2025 को ताजा रिडीम कोड्स जारी किये हैं. इन कोड्स के जरिये गेमर्स को मुफ्त में डायमंड्स, गोल्ड और एक्सक्लूसिव स्किन्स हासिल करने का मौका मिल रहा है. सीमित समय तक चलने वाले ये ऑफर हिंदुस्तान में लाखों यूजर्स के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं. मुफ्त डायमंड्स और प्रीमियम आइटम्स नये कोड्स से खिलाड़ियों को डायमंड्स, गोल्ड, हथियारों की स्किन्स, कैरेक्टर आउटफिट्स और ग्ली वॉल डिजाइन जैसे आइटम्स मिल रहे हैं. खास बात यह है कि जो रिवॉर्ड्स पेड करेंसी से मिलते हैं, उन्हें अब बिना खर्च किये हासिल किया जा सकता है. बेहद कम समय की वैधता हर कोड केवल 12 से 18 घंटे तक ही काम करता है और एक अकाउंट पर सिर्फ एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है. Garena ने रिडेम्पशन लिमिट भी तय की है, यानी लगभग 500 खिलाड़ियों के बाद कोड अपने आप एक्सपायर हो जाता है. देर करने पर स्क्रीन पर एरर मैसेज दिखता है. ऐसे करें रिडीम कोड्स को रिडीम करने के लिए खिलाड़ियों को Garena के आधिकारिक पोर्टल reward.ff.garena.com पर लॉगिन करना होगा. Google, Facebook, VK या X से जुड़े अकाउंट ही मान्य हैं. कोड डालने के बाद सबमिट करें और फिर इन-गेम मेलबॉक्स में जाकर रिवॉर्ड्स कलेक्ट करें. क्यों जरूरी हैं ये कोड्स? Free Fire MAX ने 2021 से हिंदुस्तान में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. 2022 में ओरिजिनल Free Fire बैन होने के बाद MAX ही मुख्य विकल्प बन गया. रिडीम कोड्स खिलाड़ियों को रेयर कलेक्टिबल्स और कस्टमाइजेशन का मौका देते हैं, जिससे गेमिंग अनुभव और भी मजेदार हो जाता है. यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें The post Free Fire MAX में धमाका: 26 नवंबर के नये रिडीम कोड्स से मिलेंगे डायमंड्स और स्किन्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ICC Men T20 World Cup 2026 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल

ICC Men T20 World Cup 2026 Schedule: मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन हिंदुस्तान अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ करेगा और उसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा. टीम इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कोलंबो जायेगी और फिर 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच स्पोर्ट्सेगी. यहां देखें पूरा शेड्यूल तारीख टीम 1 बनाम टीम 2 स्थान 7 फरवरी (शनिवार) पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स SSC, कोलंबो 7 फरवरी (शनिवार) वेस्ट इंडीज vs बांग्लादेश कोलकाता 7 फरवरी (शनिवार) हिंदुस्तान vs USA मुंबई 8 फरवरी (रविवार) न्यूज़ीलैंड vs अफ़गानिस्तान चेन्नई 8 फरवरी (रविवार) इंग्लैंड vs नेपाल मुंबई 8 फरवरी (रविवार) श्रीलंका vs आयरलैंड प्रेमदासा, कोलंबो 9 फरवरी (सोमवार) बांग्लादेश vs इटली कोलकाता 9 फरवरी (सोमवार) ज़िम्बाब्वे vs ओमान SSC, कोलंबो 9 फरवरी (सोमवार) दक्षिण अफ्रीका vs कनाडा अहमदाबाद 10 फरवरी (मंगलवार) नीदरलैंड्स vs नामीबिया दिल्ली 10 फरवरी (मंगलवार) न्यूज़ीलैंड vs UAE चेन्नई 10 फरवरी (मंगलवार) पाकिस्तान vs USA SSC, कोलंबो 11 फरवरी (बुधवार) दक्षिण अफ्रीका vs अफ़गानिस्तान अहमदाबाद 11 फरवरी (बुधवार) ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड प्रेमदासा, कोलंबो 11 फरवरी (बुधवार) इंग्लैंड vs वेस्ट इंडीज मुंबई 12 फरवरी (गुरुवार) श्रीलंका vs ओमान कैंडी 12 फरवरी (गुरुवार) नेपाल vs इटली मुंबई 12 फरवरी (गुरुवार) हिंदुस्तान vs नामीबिया दिल्ली 13 फरवरी (शुक्रवार) ऑस्ट्रेलिया vs ज़िम्बाब्वे प्रेमदासा, कोलंबो 13 फरवरी (शुक्रवार) कनाडा vs UAE दिल्ली 13 फरवरी (शुक्रवार) USA vs नीदरलैंड्स चेन्नई 14 फरवरी (शनिवार) आयरलैंड vs ओमान SSC, कोलंबो 14 फरवरी (शनिवार) इंग्लैंड vs बांग्लादेश कोलकाता 14 फरवरी (शनिवार) दक्षिण अफ्रीका vs इटली अहमदाबाद 15 फरवरी (रविवार) वेस्ट इंडीज vs नेपाल मुंबई 15 फरवरी (रविवार) USA vs नामीबिया चेन्नई 15 फरवरी (रविवार) हिंदुस्तान vs पाकिस्तान प्रेमदासा, कोलंबो 16 फरवरी (सोमवार) अफगानिस्तान vs UAE दिल्ली 16 फरवरी (सोमवार)16 फरवरी (सोमवार) इंग्लैंडऑस्ट्रेलिया vsvs इटलीश्रीलंका कोलकाताकैंडी 17 फरवरी (मंगलवार) न्यूज़ीलैंड vs कनाडा चेन्नई 17 फरवरी (मंगलवार)17 फरवरी (मंगलवार) आयरलैंडबांग्लादेश vsvs ज़िम्बाब्वेनेपाल कैंडीमुंबई 18 फरवरी (बुधवार) दक्षिण अफ्रीका vs UAE दिल्ली 18 फरवरी (बुधवार) पाकिस्तान vs नामीबिया SSC, कोलंबो 18 फरवरी (बुधवार) हिंदुस्तान vs नीदरलैंड्स अहमदाबाद 19 फरवरी (गुरुवार) वेस्ट इंडीज vs इटली कोलकाता 19 फरवरी (गुरुवार)19 फरवरी (गुरुवार) श्रीलंकाअफ़गानिस्तान vsvs ज़िम्बाब्वेकनाडा प्रेमदासा, कोलंबोचेन्नई 20 फरवरी (शुक्रवार) ऑस्ट्रेलिया vs ओमान कैंडी 21 फरवरी (शनिवार) Y2 vs Y3 प्रेमदासा, कोलंबो 22 फरवरी (रविवार) Y1 vs Y4 कैंडी 22 फरवरी (रविवार) X1 vs X4 अहमदाबाद 23 फरवरी (सोमवार) X2 vs X3 मुंबई 24 फरवरी (मंगलवार) Y1 vs Y3 कैंडी 25 फरवरी (बुधवार) Y2 vs Y4 प्रेमदासा, कोलंबो 26 फरवरी (गुरुवार)26 फरवरी (गुरुवार) X3X1 vsvs X4X2 अहमदाबादचेन्नई 27 फरवरी (शुक्रवार) Y1 vs Y2 प्रेमदासा, कोलंबो 28 फरवरी (शनिवार) Y3 vs Y4 कैंडी 1 मार्च (रविवार) X2 vs X4 दिल्ली 1 मार्च (रविवार)4 मार्च (बुधवार)5 मार्च (गुरुवार)8 मार्च (रविवार) X1सेमीफाइनल 1सेमीफाइनल 2फाइनल vs X3 कोलकाताकोलकाता/कोलंबोमुंबईअहमदाबाद/ कोलंबो The schedule for ICC Men’s @T20WorldCup 2026 is here! 📅 The matches and groups were unveiled at a gala event in Mumbai led by ICC Chairman @JayShah, and with new tournament ambassador @ImRo45 and Indian team captains @surya_14kumar and Harmanpreet Kaur in attendance. ✍️:… pic.twitter.com/fsjESpJPlE — ICC (@ICC) November 25, 2025 The post ICC Men T20 World Cup 2026 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेन्यू की घोषणा, भारत और श्रीलंका के इन स्टेडियम में खेले जाएंगे मुकाबले

ICC T20 World Cup 2026 Venues: हिंदुस्तान में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, ईडन गार्डन्स, कोलकाता; एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई; नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद; वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में स्पोर्ट्से जाएंगे. Venues for the ICC Men’s T20 World Cup 2026 have been announced by ICC. In India, matches will be played at Arun Jaitley Stadium, Delhi; Eden Gardens, Kolkata; MA Chidambaram Stadium, Chennai; Narendra Modi Stadium, Ahmedabad; Wankhede Stadium, Mumbai pic.twitter.com/s9AB6MYAHE — ANI (@ANI) November 25, 2025 The post T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेन्यू की घोषणा, हिंदुस्तान और श्रीलंका के इन स्टेडियम में स्पोर्ट्से जाएंगे मुकाबले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीयू : छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कुलपति से मुलाकात कर छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा है. विद्यार्थियों ने कहा कि एक सप्ताह पहले भी इसी मुद्दे को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन उसका जवाब नहीं दिया गया है. विद्यार्थियों ने पत्र के जरिये यह संदेश दिया है कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने और चुनाव आयोजित कराने की अधिकारिक घोषणा 48 घंटे के अंदर विश्वविद्यालय की ओर से की जाये. छात्रों ने कहा है कि अगर 48 घंटे के अंदर हमें कोई उत्तर नहीं मिलता है, तो हम विद्यार्थियों के हित के लिए विवश होकर विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीयू : छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने को सौंपा ज्ञापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एबीवीपी सिधवलिया प्रखंड इकाई का हुआ पुनर्गठन

गोपालगंज. अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद की गोपालगंज जिला इकाई द्वारा सिधवलिया प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया. संगठन ने हमेशा की तरह युवा शक्ति को आगे बढ़ाते हुए नयी टीम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इस क्रम में नगर मंत्री उज्ज्वल कुमार को, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार को जबकि आयुष गिरि को प्रखंड संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है. कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आकाश कुमार गोयल, एग्रीविजन के प्रांत सह-संयोजक अश्विनी सोनी और धीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे. आकाश गोयल ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नयी इकाई के सभी पदाधिकारियों को दायित्व ग्रहण कराया. नवगठित इकाई में अनुभव कुमार शर्मा, अंकित कुमार और मनीष यादव को नगर सह मंत्री, रवि कुमार कुशवाहा, युवराज गिरि और अजय कुमार शाह को प्रखंड सह संयोजक बनाया गया. वहीं सानू कुमार को एसएफडी संयोजक, विनीत सिंह को सह-संयोजक, अंकित सिंह को एसएफएस संयोजक तथा बिट्टू सिंह को सह-संयोजक की भूमिका दी गयी है. संगठन के विस्तार के तहत शिवम सिंह को स्पोर्ट्स संयोजक, तुषार को स्पोर्ट्स सह-संयोजक, रिशु राय को कला संयोजक, आशीष सिंह को कला सह-संयोजक, कृषलय कुमार को मीडिया संयोजक, आशीष को मीडिया सह-संयोजक, आदित्य कुमार को एग्रीविजन संयोजक तथा प्रवीण को एग्रीविजन सह-संयोजक नियुक्त किया गया. इसके अलावा आदित्य पटेल, आशुतोष, प्रिंस और मनीष सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. सभी नवदायित्वधारी कार्यकर्ताओं को विभाग संयोजक अनीष कुमार, जिला संयोजक मंजीत राय, स्पोर्ट्सो इंडिया के प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह, तथा नवीन, सूरज कुमार चंदन, रोहित, हरिओम समेत अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जतायी कि नयी इकाई छात्र हित, समाज हित व राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एबीवीपी सिधवलिया प्रखंड इकाई का हुआ पुनर्गठन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समस्या को लेकर डीएम से मिला पीड़ित परिवार

गया जी. गया लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सह हम पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजीनियर नंदलाल मांझी के नेतृत्व में दर्जनों महादलित परिवार समाहरणालय पहुंचे और मानपुर प्रखंड के रसलपुर महादलित टोला की जमीन से संबंधित अपनी मांगों को लेकर डीएम शशांक शुभंकर से गुहार लगायी. इस पर डीएम ने पीड़ित परिवारों की समस्या पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर दीना मांझी, मनोज दास वार्ड सदस्य,अर्जुन मांझी पंच, शांति देवी, गुजरी देवी, अनीता देवी, गुड्डन देवी, विमला देवी, विमिला देवी, कोसमी देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, रिंकी देवी, माया देवी, रेखा देवी व रिंकू देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post समस्या को लेकर डीएम से मिला पीड़ित परिवार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ओके ::: ओकड़ा व उकरीमाड़ी में शिविर आयोजित

शिविर में डीडीसी ने स्वास्थ्य जांच करायी तोरपा. सेवा का अधिकार सप्ताह अभियान के अंतर्गत मंगलवार को प्रखंड के ओकड़ा और उकरीमाड़ी पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जाति, आवासीय, आय प्रमाण-पत्र के अतिरिक्त दाखिल खारिज, ऑनलाइन रसीद, सीमांकन, जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, नया राशन कार्ड, सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित आवेदन प्राप्त किया गया. लोगों से आवेदन लेने हेतु विभागवार अलग-अलग स्टॉल लगाये गये थे. शिविर में कई ग्रामीणों के आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति आदेश प्रमाण पत्र तथा विद्यार्थियों के बीच जाति प्रमाण पत्र वितरित किये गये. शिविर में डीडीसी आलोक कुमार भी पहुंचे. उन्होंने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. लाभुकों से बात कर उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने शिविर में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर अपने स्वास्थ्य की जांच करायी. मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी के निर्देशन में स्वास्थ्यकर्मियों ने डीडीसी के स्वास्थ्य की जांच की. शिविर में अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, बीडीओ नवीन चंद्र झा, सीओ पूजा बिन्हा आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ओके ::: ओकड़ा व उकरीमाड़ी में शिविर आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:विप चुनाव को लेकर मतदाता सूची जारी

Samastipur News:सिंघिया : बिहार विधान परिषद के चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई है. अहर्त्ता तिथि 1.11.2025 के आधार पर, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन 25 नवंबर को सिंघिया प्रखंड कार्यालय के अंतर्गत सभी निर्धारित स्थलों पर सफलतापूर्वक कर दिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी विवेक रंजन ने इस आशय की जानकारी एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से दी गई है. पत्रांक 1894 के तहत जारी सूचना में कहा गया है कि अहर्त्ता तिथि 1 नवंबर 2025 को आधार मानकर तैयार की गई स्नातक मतदाताओं की सूची का प्रारूप प्रकाशन नियमानुसार कर दिया गया है. इस संबंध में विस्तृत प्रमाण पत्र सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सह जिला पदाधिकारी को समर्पित कर दिया गया है. यह कदम निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण है. इस प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेगी. स्थानीय प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित अवधि में सूची का अवलोकन करने और आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:विप चुनाव को लेकर मतदाता सूची जारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top