Hot News

November 25, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Bhumi: पुश्तैनी जमीन की खरीद-फरोख्त में अब जमाबंदी जरूरी नहीं, नियम हटने से म्यूटेशन भी आसानी से होगा

Bihar Bhumi: सुप्रीम कोर्ट ने जमीन की रजिस्ट्री में विक्रेता के नाम से जमाबंदी नियमावली पर पटना हाइकोर्ट के आदेश को पिछले दिनों खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस नये आदेश के बाद अब जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए विक्रेता के नाम पर जमाबंदी या होल्डिंग नंबर की बाध्यता समाप्त हो गयी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पंजीकरण अधिकारी को विक्रेता से स्वामित्व का प्रमाण मांगने का कोई अधिकार नहीं है, जिससे पूरी प्रक्रिया सरल और तेज हो गयी है. इस फैसले से पंजीकरण अधिकारी केवल जमाबंदी के अभाव में पंजीकरण को खारिज नहीं कर सकते, जिससे मनमानी और संभावित धोखाधड़ी पर अंकुश लगेगा. पहली बार 10 अक्टूबर 2019 को लागू हुआ था नियम जमीन रजिस्ट्री में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए राज्य प्रशासन ने पहली बार 10 अक्टूबर 2019 को नियम लागू किया था. तब इसके खिलाफ कई याचिकाएं हाइकोर्ट में दायर की गयी थीं. कोर्ट ने 15 दिनों के भीतर ही 25 अक्टूबर को प्रशासन के फैसले पर रोक लगा दी है. तब से चल रही मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने नौ फरवरी 2024 को प्रशासन के फैसले को सही करार देते हुए इसे लागू करने का आदेश दिया. इसके बाद प्रशासन ने 22 फरवरी 2024 को पत्र जारी कर जमीन बिक्री में जमाबंदी को लागू किया. सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए संपत्ति के लेन-देन को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ी राहत दी है. कोर्ट का यह फैसला संपत्ति के लेन-देन को सरल बनाता है, खासकर उन मामलों में जहां म्यूटेशन की प्रक्रिया पुराने सर्वेक्षणों या प्रशासनिक देरी के कारण अटकी हुई थी. कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए विक्रेता के नाम पर जमाबंदी या होल्डिंग नंबर का होना अब अनिवार्य नहीं है. यह निर्णय लाखों लोगों को प्रभावित करेगा, खासकर उन्हें जिनकी संपत्ति का म्यूटेशन पुराने रिकॉर्ड या लंबी प्रशासनिक प्रक्रियाओं के चलते लंबित था. वैशाली में 15 लाख जमाबंदी पंजी हुई थी वितरित सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाइकोर्ट के उस पूर्व के फैसले को पलट दिया है, जिसने जमाबंदी को रजिस्ट्री के लिए आवश्यक शर्त बना दिया था. मालूम हो कि वैशाली जिला 15 लाख से अधिक जमाबंदी के साथ बिहार में शीर्ष जिलों में से एक रहा है, जिसने डिजिटलीकरण और ऑनलाइन जमाबंदी के मामले में पटना को भी पीछे छोड़ दिया था. राजस्व महा-अभियान के तहत वैशाली में 15 लाख 4 हजार 383 जमाबंदी पंजी वितरित की गयी है. रैयत से लेकर प्राॅपर्टी डीलर सभी खुश सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रैयत से लेकर प्राॅपर्टी डीलर काफी खुश हैं. हाइकोर्ट द्वारा बिहार प्रशासन के जमाबंदी कानून को वैध बताते हुए इस लागू करने के आदेश जारी होने पर कई महीनों तक जमीन की रजिस्ट्री महीनों तक नहीं हुई थी. सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जैसे ही रास्ता साफ हुआ लोग रजिस्ट्री कराने में जुट गये थे. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तिथि से पूर्व रैयतों व प्रॉपर्टी डीलर से धड़ल्ले से जमीन खरीद-बिक्री की गयी थी. एक महीने तक रजिस्ट्री कार्यालय में रात 8 से 10 बजे तक पदाधिकारी और कर्मी काम करते दिखे थे. इस संबंध में जिला अवर निबंधक पदाधिकारी धनंजय कुमार राव ने बताया कि रजिस्ट्री के समय खरीद-बिक्री करने वाले लोगों के आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज की जांच की जा रही है. जमाबंदी नियम को लेकर माननीय न्यायालय व विभागीय आदेश के आलोक में रजिस्ट्री की प्रक्रिया होती है. इसे भी पढ़ें: विभाग संभालते ही एक्शन में नए उद्योग मंत्री, दिलीप जायसवाल बोले- युवाओं को रोजगार देना मेरी पहली प्राथमिकता The post Bihar Bhumi: पुश्तैनी जमीन की खरीद-फरोख्त में अब जमाबंदी जरूरी नहीं, नियम हटने से म्यूटेशन भी आसानी से होगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Cabinet: दोबारा चालू होगी बिहार की सबसे पुरानी चीनी मिल, कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला  

Bihar Cabinet: करीब तीन दशक से बंद पड़ी बिहार की ऐतिहासिक चनपटिया चीनी मिल में एक बार फिर उत्पादन शुरू होने की उम्मीदें तेज हो गई हैं. नई प्रशासन ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में राज्य की बंद नौ चीनी मिलों को पुनः चालू करने और 25 नई मिलों की स्थापना की घोषणा की है. इस फैसले ने पश्चिम चंपारण के हजारों गन्ना किसानों के बीच नई ऊर्जा और लंबे समय बाद एक बड़े आर्थिक अवसर की उम्मीद जगा दी है. 1932 में स्थापित हुई थी चनपटिया चीनी मिल   चनपटिया चीनी मिल की स्थापना ब्रिटिशकाल में वर्ष 1932 में हुई थी. यह न केवल प्रदेश की सबसे पुरानी चीनी मिलों में से एक रही, बल्कि पश्चिम चंपारण के ग्रामीण अर्थतंत्र की रीढ़ मानी जाती थी. 1990 के दशक में वित्तीय संकट, मशीनों की पुरानी तकनीक, बाजार में बदलाव और प्रबंधन की समस्याओं के कारण मिल का संचालन लगातार कमजोर होने लगा और 1994 में पेराई बंद कर दी गई. 1998 में को-ऑपरेटिव तहत उसे दोबारा चालू करने की कोशिश हुई थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी. नतीजा 1998 में पेराई पूरी तरह बंद हो गई और तब से मिल निष्क्रिय पड़ी है. मिल की संपत्ति, भवन, मशीनरी आदि धीरे-धीरे जर्जर होते चले गए. तब से अब तक इलाके के किसानों और मिलकर्मियों ने इसके पुनर्जीवन की आस लगाए रखी, लेकिन ठोस पहल नहीं हो सकी.  चीनी मिल से जुड़े थे 20 हजार से अधिक परिवार मिल के बंद होने से चनपटिया अनुमंडल सहित आसपास के दर्जनों पंचायतों में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो गई. लगभग 20 हजार से अधिक परिवारों की आजीविका इस मिल से सीधे जुड़ी थी. गन्ना किसानों के लिए यह एक स्थायी आय का प्रमुख स्रोत था, जो बंद होने के बाद बाजार पर निर्भरता और लागत बढ़ने से लगातार संकट से जूझते रहे. हाल के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा बिहार में बंद चीनी मिलों को पुनर्जीवित करने का वादा किया गया था. अब कैबिनेट के निर्णय के बाद लोगों को यह भरोसा मिल रहा है कि चनपटिया मिल समेत अन्य इकाइयों का संचालन दोबारा संभव हो सकेगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पश्चिम चंपारण जिले में हैं अभी पांच चीनी मिलें पश्चिम चंपारण जिले में मौजूदा समय में चालू हालत में कुल पांच चीनी मिले हैं. इसमें नरकटियागंज स्थित मगध सुगर मिल, बगहा चीनी मिल, हरीनगर सुगर मिल, मझौलिया सुगर इंडस्ट्रीज, लौरिया एचपीसीएल चीनी मिल शामिल हैं. इन मिलों की वजह से चंपारण का बड़ा क्षेत्र गन्ना पर आश्रित है. अब चनपटिया मिल यदि फिर से चालू होती है तो यह किसानों के लिए वरदान से कम नहीं होगा. इसे भी पढ़ें: Bihar Vidhan Sabha: बिहार में विधायकों को इस दिन दिलाया जाएगा शपथ, नीतीश कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला The post Bihar Cabinet: दोबारा चालू होगी बिहार की सबसे पुरानी चीनी मिल, कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dharmendra Death:इक्कीस नहीं ये आखिरी फिल्म होगी धर्मेंद्र की..वेटरन एक्टर बिस्वजीत चटर्जी का खुलासा 

dharmendra death :लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे.वेटेरन एक्टर बिस्वजीत चटर्जी ने धर्मेंद्र और अपनी दोस्ती को 65 साल पुराना करार दिया था. वह धर्मेंद्र को कोएक्टर नहीं बल्कि भाई बताते हुए कहते हैं कि जब तक जिन्दा रहूंगा. उसको याद करूंगा. उर्मिला कोरी से हुई बातचीत   धर्मेंद्र,मनोज और मेरी थी तिगड़ी  मैं ,धर्मेंद्र और मनोज कुमार लगभग एक ही समय में मुंबई आये थे. अँधेरी के मोहन स्टूडियो में लीजेंडरी एक्टर्स और डायरेक्टर के साथ -साथ हम स्ट्रगल एक्टर्स भी बहुत आते जाते थे. शूटिंग हो तो भी नहीं हो तो भी.अगला काम पाने के लिए हम वहां जाते रहते थे.  हम तीनों की अच्छी दोस्ती हो गयी थी. उसके बाद हम मोहन स्टूडियो के अलावा बांद्रा के लिंकिंग स्टूडियो में एक छोटी सी चाय की दुकान थी तो वहां मिलने लगे थे.हम तीनों अपने अपने आने की वजह बताते थे. धर्मेंद्र बताता कि मैं पंजाब के गांव से आया हूं. दिलीप कुमार को देखकर एक्टर बनने मैंने तय किया. एक दूसरे की तारीफ़ करते थे  धर्मेंद्र जैसा मेनली हैंडसम हीरो मैंने अपनी लाइफ में नहीं देखा है. मैं उसे बोलता भी था कि तू इंडस्ट्री का सबसे हैंडसम हीरो है,लेकिन वो अपनी प्यारी स्माइल के साथ इस बात को नकारते हुए कहता कि नहीं विशु तू है. हम एक दूसरे की तारीफ़ करते थे. हमने साथ में फिल्म इश्क़ पर ज़ोर नहीं ,कहते हैं मुझे राजा और जबान जैसी फिल्में की थी. जबान तो बांग्ला में थी,लेकिन मेरे कहने पर वह गेस्ट अपीयरेंस के लिए तैयार हो गया. मनोज कुमार ने शुरुआत में धर्मेंद्र को बहुत सपोर्ट किया  धर्मेंद्र ने बहुत संघर्ष झेला है. मैं बांग्ला फिल्में भी करता था तो मेरा गुजारा हो जाता था. मनोज कुमार राइटिंग करके थोड़े पैसे बना लेता था,लेकिन धर्मेंद्र के साथ ऐसा नहीं था. उसे सिर्फ एक्टिंग ही करना आता था और उसे मौके नहीं मिल रहे थे तो वह निराश होकर गांव जा रहा था तो मनोज कुमार ने उसे कहा था कि धरम मत जाओ. तुम्हारा अच्छा होगा.थोड़ा और संघर्ष कर लो.  तुम्हारा खाना पीना और जो भी दूसरा खर्च हो. तुम मुझसे ले लेना लेकिन तुम मत जाओ. मनोज कुमार ने उसे बहुत सपोर्ट किया और उसने जल्द ही साबित कर दिया. दिल का सच्चा आदमी था  धर्मेंद्र को लगातार काम मिलने लगा लेकिन जो टर्निंग पॉइंट था. वह फूल और पत्थर था. उसने उसे रियल स्टार बना दिया. ही मैन उसी फिल्म से उसे टैग मिला. बड़ा स्टार बनने के बावजूद उसमें कभी बदलाव नहीं आया. वह एकदम प्योर सोल था. जैसा एक गांव का आदमी होता है. एकदम सच्चा .दिल से बोलने वाला और दिल की सुनने वाला. उसमें चालाकी नहीं थी. जो बोलता था सीधा बोलता था. कोई आदमी पसंद नहीं था तो सीधा बोल देता था कि मैं तुझे पसंद नहीं करता हूं. मेरे आसपास मत दिखा कर. छोटे प्रोड्यूसर्स की मदद के लिए फ्री में काम करता था  जब वह सुपरस्टार बन गया था तो वह छोटे मोटे निर्माताओं की बहुत मदद करता था. धर्मेंद्र के फिल्म में होने से फिल्में बिक जाया करती थी तो वह उनकी मदद के लिए गेस्ट अपीयरेंस कर देता था. दो तीन दिन का काम उसने कई फिल्मों में किया है वो ही बिना पैसों के.छोटे निर्माता अक्सर उसको दिल से बहुत दुआएं देते थे. कई बार मेरे सामने कई प्रोड्यूसर ने उनकी तारीफ की है. बड़े निर्माताओं की फिल्मों के सेट पर उसका एक अलग ही रूप देखने को मिलता था. कई बार शूटिंग सेट पर वह जाकर कैमरे के पीछे काम करने वाले लोगों को पूछता था कि तुमलोग की पेमेंट हुई है या नहीं. मालूम पड़ता कि डेली पेमेंट पाने वालों को चार -पांच दिन का पेमेंट नहीं मिला तो वह निर्माता को साफ़ बोल देता कि इनकी पेमेंट करो तो ही मैं शूटिंग करूँगा.वह उस वक़्त बहुत बड़ा स्टार था. निर्माताओं को उसकी सुननी ही थी.  पार्टी भी जमकर करते थे  धर्मेंद्र और मैं पार्टी भी जमकर करते थे. शुरुआत में मैं भी ड्रिंक बहुत करता था.धर्मेंद्र मेरी खिंचाई करते हुए कहता था कि तू बंगाली जाट है. पीने में तू मुझसे भी ज्यादा तेज़ है. एक दिन हमने जमकर पार्टी की थी.इतना पी लिया था कि दो दिन तक उसे मेरे घर पर ही रहना पड़ा था. हमारी हिम्मत ही नहीं थी. उस वक़्त सनी छोटा था. वह कॉल बार बार करता था. पापा कब आएंगे.किसी तरह उसे समझते पापा बिजी हैं. दो दिन बाद घर पर आएंगे.उस वक़्त वह राजश्री की फिल्म जीवन मृत्यु की भी शूटिंग कर रहा था. दो दिन कैसे बहाने बनाकर मैनेज हुआ ,हम ही जानते थे   हेमा बहुत स्ट्रांग लेडी हैं कल धर्मेंद्र की अन्त्येष्टि के बाद मैं हेमा से मिलने उनके घर पर गया था. उनकी बेटी ईशा, अभिनेत्री मधु और उनका छोटा दामाद वहां मौजूद था. हेमा इमोशनल थी, लेकिन वह बहुत स्ट्रांग लेडी है.  उनको कहा कि इस बार धर्मेंद्र का  90 वां बर्थ डे हम सब मिलकर मनाने वाले थे. हमने पुराने दिनों की बातें भी याद की।  ये होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म फिल्म मेरे लिए धर्मेंद्र हमेशा भाई की तरह थे. उन्होंने हमेशा मुझे सपोर्ट किया.  मेरे निर्देशन की अगली फिल्म युग द फायर उनकी आखिरी फिल्म होंगी. इसकी उन्होंने शूटिंग पूरी भी कर ली है. फिल्म में वह फ्रीडम फाइटर लाला लाजपत राय की भूमिका में होंगे. लोग इक्कीस को उनकी आखिरी फिल्म बता रहे हैं.वह खुद को सही कर लें. The post Dharmendra Death:इक्कीस नहीं ये आखिरी फिल्म होगी धर्मेंद्र की..वेटरन एक्टर बिस्वजीत चटर्जी का खुलासा  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rules Change: 1 दिसंबर से आधार कार्ड से एलपीजी तक के बदल जाएंगे नियम, जो आपकी जेब पर पड़ेंगे भारी

Rules Change: साल 2025 का नवंबर महीना समाप्त होने वाला है और दिसंबर दस्तक देने के लिए तैयार है. दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही देश में आधार कार्ड से लेकर एलपीजी तक के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 1 दिसंबर 2025 से नियमों में होने वाला बदलाव आपके जीवन और जेब पर भारी पड़ सकते हैं. आइए, जानते हैं कि दिसंबर के पहले ही दिन से किन-किन नियमों में बदलाव होने जा रहा है? आधार कार्ड में होगा बड़ा बदलाव पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदुस्तानीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण्ण (यूआईडीएआई) आधार कार्ड को बड़े पैमाने पर बदलाव करने पर विचार कर रही है. इसमें सिर्फ होल्डर की फोटो और एक क्यूआर कोड दिखेगा. आधार कार्ड से आपका नाम, पता और 12 अंकों का आधार नंबर जैसी पर्सनल डिटेल्स खत्म हो जाएंगी. यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार के अनुसार, हिंदुस्तानीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण दिसंबर 2025 में नए नियम लाने की योजना बना रही है, ताकि डेटा का गलत इस्तेमाल रोका जा सके और होटलों, इवेंट ऑर्गनाइजर और दूसरी संस्थाओं द्वारा गैर-कानूनी ऑफलाइन वेरिफ़िकेशन तरीकों को रोका जा सके. बदल जाएगा यूपीआई नियम दिसंबर में यूपीआई नियमों में भी बड़ा बदलाव हो जाएगा. नए यूपीआई नियम 31 दिसंबर, 2025 से लागू होने वाले हैं, जिससे यूजर्स अपने सभी ऑटोपे मैंडेट (जैसे सब्सक्रिप्शन और ईएमआई) को एक ही यूपीआई ऐप से मैनेज कर सकेंगे. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) द्वारा घोषित यह बदलाव यूजर्स को इन मैंडेट को एक ऐप से दूसरे ऐप में ट्रांसफर करने में भी मदद करता है और कुछ ट्रांजेक्शन के लिए फेस और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसे नए सिक्योरिटी फीचर भी लाता है. एसबीआई एमकैश से लेनदेन हो जाएगा बंद 1 दिसंबर, 2025 से हिंदुस्तान के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक) की डिजिटल बैंकिंग सर्विस में सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है. बैंक के ऑनलाइन एसबीआई और योनो लाइट प्लेटफॉर्म पर एमकैश सर्विस का बंद हो जाएगा. एसबीआई के दिसंबर 2025 के आखिर तक अपना नया योनो 2.0 ऐप भी शुरू करने की उम्मीद है. एमकैश सर्विस के जरिए कस्टमर बिना बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन के सिर्फ पाने वाले के मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का इस्तेमाल करके पैसे भेज सकते थे. अब उसे पूरी तरह से बंद किया जा रहा है. बंद हो जाएगा यूपीएस चुनने का आखिरी विकल्प 1 दिसंबर 2025 से प्रशासनी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के विकल्प को चुनने का विकल्प बंद हो जाएगा. प्रशासन ने इसके लिए 30 नवंबर 2025 तक का डेट तय किया गया है. हालांकि, इससे पहले इसके लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर 2025 तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया था. यूनिफाइड पेंशन स्कीम पहले से संचालित नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) से अलग मॉडल है. अगर कोई कर्मचारी यूपीएस के तहत आना चाहता है, तो उसके लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 ही है. पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने में होगी मुश्किल 30 नवंबर 2025 के बाद पेंशनभोगियों को लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने में मुश्किल होगी. इसका कारण यह है कि 1 दिसंबर 2025 से लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने का मौका नहीं मिलेगा. निर्धारित तिथि के अंदर अगर किसी पेंशनभोगी बैंक में जाकर अपने जिंदा होने का प्रमाणपत्र नहीं देंगे, उनकी पेंशन रुक भी सकती है. वे यह काम घर बैठे डिजिटली भी कर सकते हैं. आयकर नियमों में बदलाव दिसंबर के शुरू होते ही आयकर नियमों में बदलाव होने वाला है. अगर आपका अक्टूबर 2025 में टीडीएस कटा है, आयकर की धारा 194-आईए, 194-आईबी, 194एम और 194एस के तहत अपना बयान जमा करना जरूरी है. इसके लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 तय की गई है. वहीं, जिन करदाताओं को सेक्शन 92ई के तहत रिपोर्ट जमा करानी है, वे भी 30 नवंबर तक ही अपना आईटीआर यानी आयकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय समूह की कॉन्स्टीट्यूएंट एंटिटीज के लिए फॉर्म 3सीईएए फाइल करने की आखिरी तारीख भी 30 नवंबर ही तय की गई है. 1 दिसंबर के बाद आप फॉर्म 3सीईएए फाइल नहीं कर पाएंगे. एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव हिंदुस्तान में पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री करने वाली कंपनियों की ओर से हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा की जाती है. इसलिए, प्रत्येक महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव किया जाता है. उम्मीद की जा रही है कि 1 दिसंबर 2025 को भी रसोई गैस की कीमतों में बदलाव किया जाएगा. इसमें कॉमर्शियल और घरेलू इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर की कीमतें शामिल हैं. 1 नवंबर 2025 को पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में करीब 6 रुपये 50 पैसे की कटौती की थी. इसे भी पढ़ें: आपकी लोन ईएमआई में हो सकती है बड़ी कटौती, दिसंबर में रेपो रेट कम कर सकता है आरबीआई विमान ईंधन की कीमतों में बदलाव एलपीजी सिलेंडरों की तरह पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने विमानों में इस्तेमाल किए जाने वाले ईंधन ईटीएफ (एविएशन टरबाइन फ्यूल) की कीमतों की भी समीक्षा करती हैं. 1 दिसंबर 2025 को एटीएफ की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. इसे भी पढ़ें: Good News: हिंदुस्तान में एआई स्टार्टअप बनाने के लिए गूगल देगी पैसा, एक्सेल ने मिलाया हाथ The post Rules Change: 1 दिसंबर से आधार कार्ड से एलपीजी तक के बदल जाएंगे नियम, जो आपकी जेब पर पड़ेंगे भारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेसीए की टीम 65 रन से विजयी

प्रतिनिधि, खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को जेसीए और सीएफसी के बीच हुआ. जिसमें जेसीए की टीम 65 रन से विजयी हुई. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीए की टीम 30 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाये. जिसमें सर्वाधिक प्रिंस राजपूत ने 90 रन, अखंड प्रताप ने 31, सोम कटियार ने 24, मयंक राज ने 19 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में सीएफसी बी की ओर से आदित्य कारण माझी ने दो, अवनीत, अनिकेत और प्रशांत ने एक-एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएफसी की टीम 26 ओवर पांच बॉल में 141 रन पर ऑलआउट हो गयी. जिसमें सर्वाधिक रन आदित्य कारण मांझी ने 42, तरुण कुमार ने 32, प्रशांत मिश्रा ने 17 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में जेसीए की ओर से अमर पांडेय ने तीन, प्रिंस राजपूत ने, शाद आलम, अर्श आलम ने एक-एक विकेट लिये. मैच का प्लेयर ऑफ द मैच प्रिंस राजपूत को दिया गया. फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवधेश कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन कुमार, उपाध्यक्ष अजीत जायसवाल, सतीश शर्मा, प्रवीण कुमार, सहसचिव देवा हस्सा, कोषाध्यक्ष सुनील मिश्रा, दीपक तिग्गा, सोनू महतो, पुरंदर कुमार, उमाकांत मुंडा, अभिषेक सहदेव राजा हस्सा, आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जेसीए की टीम 65 रन से विजयी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रोजेक्ट परख. प्री बोर्ड परीक्षा में बच्चों का दिख रहा उत्साह

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा की तैयारी को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रखंड में परख-जांच के तहत प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है. प्रखंड के चार परीक्षा केंद्र कन्या उच्च विद्यालय, चौकीसाल उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गणपुरा तथा प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया में परीक्षाएं संचालित हो रही हैं. मंगलवार को बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने कन्या उच्च विद्यालय सहित कई केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. मंगलवार को इंटर में प्रथम पाली में भूगोल एवं रसायन शास्त्र तथा दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा हुई. वहीं मैट्रिक में प्रथम पाली में गणित और दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई. शिक्षकों ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर प्री-बोर्ड परीक्षा को फाइनल बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है, ताकि छात्र-छात्राएं समय प्रबंधन, अनुशासन और वास्तविक परीक्षा माहौल का अनुभव कर सकें. प्रश्न पत्र भी बोर्ड पैटर्न के अनुरूप विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार किये गये हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रोजेक्ट परख. प्री बोर्ड परीक्षा में बच्चों का दिख रहा उत्साह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर से निकली आशीर्वाद शोभायात्रा

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के विनोद मटिहनियां स्थित मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले सीताराम विवाह महोत्सव को लेकर भव्य आशीर्वाद शोभायात्रा निकाली गयी. यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ के बाद मंदिर परिसर से हुई. गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े और जय श्रीराम-सीताराम के नारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा. शोभायात्रा मंदिर से निकलकर ब्रह्मस्थान, दुर्गास्थान और शिव मंदिर होते हुए पुनः मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर पहुंची. श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ इस दौरान यात्रा के साथ चलती रही. विवाह महोत्सव के दौरान अयोध्या से आये आचार्यों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. महोत्सव संचालन की जिम्मेदारी पं. शिव शंकर शास्त्री संभाल रहे हैं. इस अवसर पर पूर्व मुखिया पशुपतिनाथ तिवारी उर्फ बड़कू तिवारी, पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार तिवारी, उपमुखिया मुरारी साह, पप्पू सिंह, रामलोचन तिवारी, अजय तिवारी, ईश्वर तिवारी, महावीर साह सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर से निकली आशीर्वाद शोभायात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कराटे प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित

प्रतिनिधि, खूंटी. खूंटी टाउन हॉल में सात और आठ नवंबर को आयोजित जिला कराटे प्रतियोगिता में चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डॉन स्कूल तोरपा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने 10 स्वर्ण, नौ रजत और 17 कांस्य पदक हासिल किये. प्रतियोगिता के काता इवेंट में स्नेहा यादव, कुमिते इवेंट में निशा रानी हेमरोम, सूर्यदीप साहू, अरोनदीप कंडुलना, मनीषा कुमारी, प्रतीक स्वांसी, यश कंडुलना, एंजेल गुरिया, एंजेलिना टोप्पो, प्रियांशु बारला ने स्वर्ण पदक हासिल किये. रजत पदक विजेताओं में मधुसूदन गुरिया, शेरोन दृष्टि कंडुलना, अदिति कुमारी, सिमरन टोपनो, अंकिता कंडुलना, आराध्या सिंह, शिवम साहू, मंजुषा बारला, नव्या टोपनो शामिल हैं. प्रतियोगिता में पीहू कुमारी, अंकिता सुरीन, भुनेश्वर सिंह, अनुष्का होरो, असीमा भेंगरा, समृद्धि कुमारी, विमला भेंगरा, आकृति कुमारी, प्रियांशु नाग, मनीषा आइंद, जोसेफ सुरीन, आदर्श कुमार नाग, साक्षी टोपनो, अदिति होरो, जिज्ञासा कुमारी, एंजेल गुड़िया, स्नेहा यादव ने कांस्य पदक हासिल किया. स्कूल की प्राचार्य सिस्टर सुषमा तोपनो, उप-प्राचार्य सिस्टर नीलम हेमरोम, सिस्टर नेट्रिस, कराटे कोच सचिन ने मंगलवार को सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया. उन्हें जीत के लिए बधाई दिया और उज्जवल भविष्य का कामना किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कराटे प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों की मां की मौत,पति पर हत्या का आरोप

बगहा. रामनगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों की मां की मौत हो गई. मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी जितेंद्र राम की 25 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार को रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. मृतका के मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है. पतीलार निवासी उर्मिला देवी, जो मृतक की चाची हैं. ने बताया कि उन्हें संदेह है कि उषा देवी की हत्या उसके पति ने ही की है. परिजनों का कहना है कि उषा देवी के साथ लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था. और घटना वाली रात भी घर में झगड़े की आशंका जताई जा रही है. मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है. जिनमें एक पुत्र की उम्र दो वर्ष और दूसरे की उम्र मात्र छह माह बताई जा रही है. परिजन बच्चों को लेकर भी गंभीर चिंता में हैं. इस मामले में रामनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया था. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने कहा कि मायके पक्ष की ओर से पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है.लेकिन अब तक पुलिस को कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. घटना से पूरे गांव में दुख और तनाव का माहौल है. ग्रामीण भी इस मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों की मां की मौत,पति पर हत्या का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

औखरा के समीप बाइक पलटने से दो युवक हुए घायल

भभुआ सदर. चैनपुर थाना क्षेत्र के औखरा गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी, इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर उनका इलाज किया गया. जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के मसोई गांव निवासी प्रमोद पासी के पुत्र गुड्डू कुमार और अरविंद प्रजापति के पुत्र जगत कुमार इस हादसे में घायल बताये जाते हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक मंगलवार को दोपहर अपने गांव से चैनपुर अपने साइबर कैफे की दुकान पर आ रहे थे, चांद चैनपुर पथ पर औखरा पुलिया के पास एक साइकिल सवार को बचाने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें दोनों घायल हो गये. आसपास के लोग इलाज के लिए चैनपुर प्रशासनी अस्पताल ले गये और इस हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी गयी. परिजन भी प्रशासनी अस्पताल चैनपुर पहुंचे और चैनपुर में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजन एंबुलेंस की मदद से दोनों को सदर अस्पताल भभुआ लेकर आये, जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post औखरा के समीप बाइक पलटने से दो युवक हुए घायल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top