Hot News

November 25, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

आयरकोठा नासरीगंज पथ पर ढेलाबाग मोड़ के समीप हुई घटना प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला. आयरकोठा नासरीगंज पथ पर ढेलाबाग मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम एक कार ने बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक नासरीगंज थाना क्षेत्र 42 वर्षीय पडुरी निवासी बिनोद चौधरी बताया जाता है. पुलिस ने मौके से कार जेएच1जी 3869 को जब्त किया. इस घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया था. उसे पुलिस को सौंप दिया. चालक डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराइन निवासी बिनोद सागर है. इस संबंध में बताया जाता है कि युवक बाइक से आयरकोठा बाजार से सब्जी लेकर गांव पडुरी लौट रहे थे. इसी दौरान ढेलाबाग के समीप नासरीगंज से लौट रही कार ने टक्कर मार दी. इसे युवक गंभीर रूप घायल हो गया. परिजन उसको इलाज के लिए जमुहार मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ले गये, जहां डाक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. आयरकोठा थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि मृतक की बॉडी को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है. इस मामले में परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बता दें कि मृतक के दो बेटियां और एक बेटा है. सभी अविवाहित हैं. वह परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था. इस घटना के बाद से मृतक के पत्नी और बेटे, बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल बना है. ज्ञात हो कि क्षेत्र में तीन दिन में दूसरी घटना घटी है. शनिवार की शाम अकोढ़ीगोला रोड में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक मौत हो गयी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीएनजी ऑटो पेड़ से टकराया, तीन महिलाएं सहित सात लोग घायल

एनएच-219 सड़क पर मरीचांव गेट के समीप ऑटो के अनियंत्रित होने से हुई घटना भभुआ सदर. मंगलवार अपराह्न 11 बजे भभुआ-मोहनिया एनएच-219 सड़क पर मरीचांव गेट के समीप तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया. इस हादसे में ऑटो पर सवार तीन स्त्रीएं सहित सात लोग गंभीर रूप से हो गये. घायलों में तीन की हालत गंभीर बतायी जाती है. घायलों की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी रामपूजन राम के पुत्र अनिल राम, मोहनिया निवासी मुनीब शर्मा के पुत्र आकाश कुमार, ऑटो चालक भगवानपुर थाना क्षेत्र के तेंनुआ गांव निवासी अमित कुमार, करमचट थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी रामसूरत प्रसाद के पुत्र राजेंद्र प्रसाद, भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी राहुल सिंह की पुत्री रुचि सिंह, भगवानपुर निवासी कामेश्वर प्रसाद की पुत्री नेहा कुमारी तथा दुर्गावती क्षेत्र के कर्णपुरा निवासी धनंजय दुबे की पुत्री दिव्या कुमारी के रूप में की गयी है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर पुलिस को इसकी सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को निजी वाहन की सहायता से तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा, जहां सभी का उपचार किया गया. साथ ही चिकित्सकों ने घायल तीन लोगों की स्थिति को गंभीर बताया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ऑटो के अनियंत्रित होने का कारण या चालक की लापरवाही थी या वाहन में कोई तकनीकी खराबी आयी जिससे यह हादसा हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीएनजी ऑटो पेड़ से टकराया, तीन स्त्रीएं सहित सात लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नशामुक्ति दिवस पर कल शहर में निकलेगी भव्य प्रभातफेरी

भभुआ नगर. नशामुक्ति दिवस के अवसर पर कल 26 नवंबर को शहर में भव्य प्रभातफेरी निकाली जायेगी. प्रभातफेरी कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर कैमूर स्तंभ, एकता चौक होते जगजीवन स्टेडियम तक पहुंचेगी. इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा सात से 12 वीं तक के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल होंगे. प्रभातफेरी में शामिल सभी छात्र-छात्राएं अपने हाथों में तख्तियां लेकर चलेंगे, जिन पर नशा मुक्ति से जुड़े प्रभावी स्लोगन लिखे होंगे. नशा मुक्त रहे बिहार, सुरक्षित रहे हर परिवार, शराब पीकर जाओगे, घर नहीं पहुंच पाओगे, घर-घर हम सबने ठाना है, बिहार को नशा मुक्त बनाना है सहित जागरूकता के कई संदेश प्रदर्शित किये जायेंगे. इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने प्रभात फेरी में अधिक से अधिक विद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भभुआ शहर में स्थित 16 प्रशासनी व निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया है. जबकि, भभुआ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि प्रभातफेरी में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राएं अपने-अपने विद्यालय के यूनिफार्म में ही उपस्थित होंगे. जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्रभातफेरी के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचेगा और युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नशामुक्ति दिवस पर कल शहर में निकलेगी भव्य प्रभातफेरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपकी लोन ईएमआई में हो सकती है बड़ी कटौती, दिसंबर में रेपो रेट कम कर सकता है आरबीआई

RBI Repo Rate: हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) दिसंबर में पेश होने वाली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में कटौती कर सकता है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संकेत दिया है कि आगामी दिसंबर में होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो रेट में कटौती की संभावनाएं पहले से अधिक बढ़ गई हैं. हालिया मैक्रोइकॉनॉमिक डेटा और महंगाई के स्तर में गिरावट ने इस उम्मीद को मजबूत किया है. मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (एमपीसी) ने अक्टूबर में ही रेट-कट की गुंजाइश जताई थी और अब नए आंकड़े इस संभावना को और समर्थन दे रहे हैं. 10-साल के बॉन्ड यील्ड में चार बेसिस पॉइंट की गिरावट हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के इस बयान का तुरंत असर बाजार पर दिखाई दिया. हिंदुस्तान का बेंचमार्क 10-साल का बॉन्ड यील्ड 4 बेसिस पॉइंट गिरकर 6.48% पर आ गया. बॉन्ड यील्ड में गिरावट आमतौर पर संकेत देती है कि बाजार भविष्य में ब्याज दरों के कम होने का अनुमान लगा रहा है. निवेशकों के लिए यह संकेत सकारात्मक माना जाता है, क्योंकि कम यील्ड लंबे समय तक सस्ते उधार की संभावनाओं को दर्शाती है. सीपीआई महंगाई 2012 के बाद सबसे निचले स्तर पर अक्टूबर 2025 में हिंदुस्तान की रिटेल महंगाई दर (सीपीआई) केवल 0.25% बढ़ी, जो 2012 में मौजूदा सीपीआई सीरीज शुरू होने के बाद से सबसे कम मासिक वृद्धि है. कम महंगाई के आंकड़ों ने रेट कट की उम्मीदों को और मजबूती दी है. मार्केट विश्लेषकों का अनुमान है कि 5 दिसंबर 2025 को होने वाली आरबीआई की अगली समीक्षा बैठक में रेपो रेट में कटौती का फैसला संभव है. साल की शुरुआत से अब तक 100 बेसिस पॉइंट की कटौती आरबीआई ने फरवरी 2025 से अब तक कुल 100 बेसिस पॉइंट की रेपो रेट कटौती की है. हालांकि, अक्टूबर की बैठक में नीति दरों को अपरिवर्तित रखा गया था. विशेषज्ञों का कहना है कि आरबीआई अब डेटा-ड्रिवन एप्रोच अपना रहा है. अक्टूबर और नवंबर के महंगाई आंकड़ों ने रेपो रेट में कटौती का रास्ता साफ किया है. महंगाई आरबीआई के अनुमान से कम रहने की उम्मीद अर्थशास्त्रियों का मानना है कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए हिंदुस्तान की महंगाई आरबीआई के 2.6% के अनुमान से भी कम रह सकती है. यह दर आरबीआई के मध्य-लक्ष्य 4% से काफी नीचे रहेगी. हालांकि, आरबीआई ने आगाह किया है कि अगले क्वार्टर में बेस इफेक्ट खत्म होने के बाद महंगाई फिर से 4% स्तर पर लौट सकती है, लेकिन फिलहाल परिस्थितियां स्थिर और सकारात्मक हैं. रुपये की कमजोरी, वैश्विक गैप और घरेलू महंगाई का असर रुपये की कमजोरी पर बोलते हुए संजय मल्होत्रा ने कहा कि विकसित वित्तीय स्थितिओं के साथ महंगाई के अंतर का असर मुद्रा पर स्वाभाविक रूप से दिखता है. उन्होंने बताया कि 3%–3.5% की सालाना गिरावट सामान्य है और RBI रुपये को किसी खास स्तर पर नहीं रोकता, बल्कि अत्यधिक उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने पर ध्यान देता है. एशिया में सबसे कमजोर मुद्रा बना हिंदुस्तानीय रुपया गौर करने वाली बात यह भी है कि इस साल हिंदुस्तान का रुपया एशिया की प्रमुख मुद्राओं में सबसे खराब प्रदर्शन कर रहा है. रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 4% कमजोर हुआ और शुक्रवार को अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे आयात लागत और विदेशी फंडिंग पर दबाव बढ़ सकता है. इसे भी पढ़ें: आपके सिम कार्ड से की गई धोखाधड़ी तो आप भी होंगे जिम्मेदार, DoT ने जारी की चेतावनी दिसंबर पॉलिसी पर टिकी बाजार की निगाहें संजय मल्होत्रा के संकेतों के बाद वित्तीय बाजारों की नजरें अब दिसंबर की मौद्रिक नीति समिति की बैठक पर टिकी हैं. कम महंगाई, स्थिर आर्थिक संकेतक और बाजार की अपेक्षाओं से यह संभावना अधिक है कि आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकता है, जिससे कर्ज, निवेश और विकास की रफ्तार को नई दिशा मिल सकती है. इसे भी पढ़ें: Good News: हिंदुस्तान में एआई स्टार्टअप बनाने के लिए गूगल देगी पैसा, एक्सेल ने मिलाया हाथ The post आपकी लोन ईएमआई में हो सकती है बड़ी कटौती, दिसंबर में रेपो रेट कम कर सकता है आरबीआई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देवघर में शहीद गणेश पांडेय के घर डकैती, वीरता का मेडल और लाखों के जेवरात उड़ा ले गये चोर

Deoghar Crime News, देवघर (मिथिलेश सिन्हा): देवघर के सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा गांव में शहीद गणेश पांडेय के घर बीती रात बड़ी चोरी की वारदात हुई है. जानकारी के अनुसार, घर के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गये थे. इस दौरान अपराधियों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया. पिता को वीरता के लिए मिला सोने का मेडल भी चोरी सुबह लौटने पर गृहस्वामी ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाकर देखा तो सभी अलमीरा और ट्रंक क्षतिग्रस्त पड़ा था. शहीद के बेटे लक्ष्मण पांडेय ने बताया कि उनके पिता को वीरता के लिए लगभग 15 लाख रुपये की कीमत का सोने का मेडल मिला था, जिसे चोर ले गए. साथ ही घर में रखे अन्य सभी सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चुरा ले गये. जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है. Also Read: मीडिया पर बरसे मंत्री इरफान अंसारी, बोले- मेरी बातों को तोड़ा-मरोड़ा गया, SIR पर कह दी बड़ी बात पुलिस कर रही है मामले की जांच घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ रंजीत लकड़ा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देश दे दिये गये हैं. Also Read: SIR पर बौखलाहट क्यों? मंत्री इरफान अंसारी पर भड़के पूर्व CM चंपाई सोरेन, प्रशासन से कर डाली बड़ी मांग The post देवघर में शहीद गणेश पांडेय के घर डकैती, वीरता का मेडल और लाखों के जेवरात उड़ा ले गये चोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ayodhya Flag Hoisting: कांग्रेस का पीएम मोदी पर प्रहार, पूछा- क्या मस्जिद, गुरुद्वारे या चर्च में भी फहराएंगे झंडा?

Ayodhya Flag Hoisting: अयोध्या में ध्वजारोहण के बाद PM मोदी ने कहा, मैं आदरपूर्वक कहता हूं कि यह समय साथ चलने का है. यह समय तेजी लाने का है. हमें रामराज्य से प्रेरित हिंदुस्तान बनाना है. और यह तभी संभव है जब देश का हित निजी हितों से पहले आए. #WATCH | Delhi | On PM Modi hoists Dharma Dhwaj atop Shri Ram Janmabhoomi Temple, Congress leader Rashid Alvi says, “This country has no religion as per the constitution, then why does the PM want to hoist this flag?… Will he hoist a flag on a mosque, Gurudwara or a church? He… pic.twitter.com/uFvN25UqOw — ANI (@ANI) November 25, 2025 कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने पूछा- क्या पीएम मोदी मस्जिद, गुरुद्वारे या चर्च पर झंडा फहराएंगे? PM मोदी के श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर धर्म ध्वज फहराने पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, “संविधान के अनुसार इस देश का कोई धर्म नहीं है, तो PM यह झंडा क्यों फहराना चाहते हैं? क्या वह मस्जिद, गुरुद्वारे या चर्च पर झंडा फहराएंगे? वह नेतृत्वक फायदे के लिए राम मंदिर पर झंडा फहराना चाहते हैं, ताकि UP चुनाव में उन्हें फायदा हो सके, देश में धार्मिक भावनाएं भड़काई जा सकें. उन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू से सेक्युलरिज्म सीखना चाहिए.” #WATCH | Delhi | On PM Modi hoists Dharma Dhwaj atop Shri Ram Janmabhoomi Temple, Congress leader Sandeep Dikshit says, “It is a good thing, and it is someone’s personal choice to participate in a religious event… But BJP has always tried to be religiously relevant and use… pic.twitter.com/ps5tMpZAm2 — ANI (@ANI) November 25, 2025 संदीप दीक्षित बोले- किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेना किसी की अपनी पसंद PM मोदी के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ऊपर धर्म ध्वज फहराने पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, यह अच्छी बात है, और किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेना किसी की अपनी पसंद है… लेकिन BJP ने हमेशा धार्मिक रूप से प्रासंगिक होने और नेतृत्व के लिए धर्म का इस्तेमाल करने की कोशिश की है. यह सांप्रदायिक नेतृत्व शक पैदा करती है. #WATCH | Delhi | On PM Modi hoists Dharma Dhwaj atop Shri Ram Janmabhoomi Temple, Congress MP Tariq Anwar says, “The PM leaves no opportunity for publicity. While this work should have been given to a religious Guru, he did it himself including the foundation stone laying as well… pic.twitter.com/U7AYMajYOy — ANI (@ANI) November 25, 2025 PM पब्लिसिटी का कोई मौका नहीं छोड़ते : तारिक अनवर पीएम मोदी के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ऊपर धर्म ध्वज फहराने पर कांग्रेस MP तारिक अनवर ने कहा, PM पब्लिसिटी का कोई मौका नहीं छोड़ते. जबकि यह काम किसी धार्मिक गुरु को दिया जाना चाहिए था, उन्होंने खुद ही शिलान्यास और उद्घाटन किया. उन्होंने यह सब पॉलिटिकल फायदे के लिए किया. The post Ayodhya Flag Hoisting: कांग्रेस का पीएम मोदी पर प्रहार, पूछा- क्या मस्जिद, गुरुद्वारे या चर्च में भी फहराएंगे झंडा? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: चुनाव हारने के बाद छिन जाएगा तेज प्रताप का बंगला! क्या लालू के लाल पर मेहरबान होगी नीतीश सरकार?

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव महुआ सीट से चुनाव हार गए. तेज प्रताप के चुनाव हारने के बाद से ही लोगों के मन में एक सवाल चल रहा है कि क्या अब चुनाव हारने के बाद क्या अब तेज प्रताप से  बिहार प्रशासन द्वारा आवंटित दो एम स्ट्रैंड रोड वाला बंगला खाली कराया जाएगा या नीतीश प्रशासन उन पर मेहरबान होगी और उन्हें उस बंगले में रहने देगी.    क्या कहता है प्रशासनी नियम?  नेतृत्वक विश्लेषकों के मुताबिक, नियम साफ कहते हैं कि विधायक न रहने पर प्रशासनी सुविधा स्वतः समाप्त होती है. लेकिन मामला सिर्फ नियम का नहीं सुरक्षा का भी है. तेज प्रताप यादव नेतृत्वक रूप से बेहद हाई-प्रोफाइल चेहरा हैं और कई विरोधी भी रखते हैं. इसी वजह से पूरा मुद्दा अब बिहार होम मिनिस्ट्री की टेबल पर जा चुका है.  खुफिया रिपोर्ट के आने पर होगी कार्रवाई  सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय के पास 6 महीनों का समय है यह तय करने के लिए कि तेज प्रताप को अभी भी सिक्योरिटी की जरूरत है या नहीं. इस दौरान अधिकारियों को रिपोर्ट बनानी होगी खतरे का स्तर क्या है? नेतृत्वक गतिविधियां जारी है या नहीं? सुरक्षा खतरे की आशंका कितनी मजबूत है? अगर रिपोर्ट में खतरे का स्तर उच्च पाया गया, तो तेज प्रताप की सुरक्षा और बंगले की सुविधा जारी रहेगी भले ही वह विधायक न हों. उच्च अधिकारियों के अनुसार, बंगला खाली कराने की प्रक्रिया भी रिपोर्ट और सुरक्षा फैक्टर्स पर निर्भर करेगी.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें चुनाव के दौरान प्रशासन ने दी थी Y+ सिक्योरिटी  बता दें कि केंद्र प्रशासन ने खुफिया रिपोर्ट के आधार पर तेज प्रताप यादव को चुनाव के दौरान Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी थी. वाई प्लस सिक्योरिटी मिलने के बाद तेज प्रताप की सुरक्षा में CRPF के 11 कमांडो उनके साथ 24 घंटे तैनात रहते हैं. चुनाव के दौरान तेज प्रताप ने दावा किया था कि उनकी जान को खतरा है और उनकी हत्या हो सकती है.  इसे भी पढ़ें: Bihar Vidhan Sabha: बिहार में विधायकों को इस दिन दिलाया जाएगा शपथ, नीतीश कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला The post Bihar: चुनाव हारने के बाद छिन जाएगा तेज प्रताप का बंगला! क्या लालू के लाल पर मेहरबान होगी नीतीश प्रशासन? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sugar Free Coconut Til Laddu Recipe: सर्दियों के लिए है बेस्ट, बिना चीनी के बनाएं हेल्दी कोकोनट-तिल के लड्डू

Sugar Free Coconut Til Laddu Recipe: ठंड के मौसम में स्वादिष्ट और कुरकुरे लड्डू खाना हर किसी को बहुत पसंद होता है. लेकिन कई बार लोग मीठा खाने की डर से लड्डू खाने से बचते हैं तो ऐसे में आज हम लेकर आए हैं बिना किसी चीनी के इस्तेमाल से बना शुगर फ्री नारियल-तिल का लड्डू बनाने की रेसिपी. बिना ज्यादा मेहनत किए बस कुछ ही इंग्रीडिएंट्स के साथ ही आप इसे आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं. तिल और गुड़ की गर्माहट इसे सर्दियों के लिए बेस्ट बनाती है. तो आइए जानते हैं शुगर फ्री नारियल तिल का लड्डू बनाने का आसान तरीका.  शुगर फ्री नारियल-तिल के लड्डू बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? नारियल का बुरा – एक कप  तिल – आधा कप  गुड़ – एक कप घी – दो चम्मच इलायची पाउडर – आधा चम्मच सूखे मेवे- दो चम्मच पानी – एक से दो कप शुगर फ्री नारियल-तिल का लड्डू बनाने की विधि क्या है? शुगर फ्री नारियल तिल लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें. इसमें सूखे मेवे डालकर हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक भून लें.  इसमें फिर आप नारियल का बुरा डालकर 5 से 6 मिनट के लिए पकाएं.  एक पैन में तिल डालकर 5 से 6 मिनट के लिए भन लें और फिर इसे निकाल कर किसी बर्तन में रख लें. अब एक दूसरे पैन में घी डालकर गुड़ को पिघला लें. इसे हल्का सा पानी डालकर गुड़ की चाशनी तैयार करें. जब गुड़ अच्छी तरह पिघल जाए तो इसमें इलायची पाउडर डालकर मिलाएं.  अब तैयार चाशनी में भुना हुआ तिल, नारियल और सूखे मेवे का मिश्रण डालकर कम से कम एक मिनट के लिए पकाएं और फिर गैस बंद कर दें.  इस मिश्रण को हल्का ठंडा होने के लिए रख दें. अब इससे छोटे छोटे लड्डू बनाकर तैयार करें. इसे हल्के हाथों से दबाएं जिससे लड्डू टूटकर बिखरे न. आप चाहे तो इसे बनाने के लिए गुड़ की जगह खजूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.  यह भी पढ़ें: Winter Special Peanut Jaggery Laddu: मिनटों में तैयार करें मूंगफली गुड़ का लड्डू, स्वाद और सेहत दोनों के लिए है परफेक्ट  यह भी पढ़ें: Til Peanut Chikki Recipe: बाजार वाला छोड़िए, इस बार घर पर बनाइए क्रिस्पी और टेस्टी तिल मूंगफली की चिक्की The post Sugar Free Coconut Til Laddu Recipe: सर्दियों के लिए है बेस्ट, बिना चीनी के बनाएं हेल्दी कोकोनट-तिल के लड्डू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sierra 2025 के दम पर SUV सेगमेंट में Tata Motors ने खेला बड़ा दांव

टाटा मोटर्स ने नयी Sierra 2025 के साथ एसयूवी मार्केट में बड़ी चाल चल दी है. कंपनी का दावा है कि अब उसकी कुल कार बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी 70% से भी ऊपर पहुंच जाएगी. Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसे दिग्गजों के दबदबे वाले सेगमेंट में Sierra की वापसी ने ही मुकाबले की गर्मी बढ़ा दी है. शुरुआती कीमत ₹11.49 लाख में लॉन्च हुई यह SUV, पेट्रोल-डीजल के साथ इलेक्ट्रिक वर्जन में भी आने वाली है. बुकिंग 16 दिसंबर से और डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से, यानी टाटा की यह नयी दहाड़ अब मार्केट को हिलाने को तैयार है! Sierra 2025: टाटा मोटर्स का एसयूवी धमाका: सिएरा से बढ़ेगी हिस्सेदारी टाटा मोटर्स ने अपने आइकॉनिक ब्रांड सिएरा को नये अवतार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी को भरोसा है कि इस मॉडल के दम पर उसकी एसयूवी बिक्री 70% से ऊपर पहुंच जाएगी. SUV मार्केट में सिएरा की एंट्री मध्यम आकार के एसयूवी सेगमेंट में सिएरा की वापसी हुई है. इस सेगमेंट पर फिलहाल हुंदै क्रेटा, किआसेल्टॉस और मारुति ग्रैंड विटारा का दबदबा है. टाटा का लक्ष्य है कि सिएरा से मुकाबले का समीकरण बदल जाए. Sierra 2025: कीमत और वेरिएंट शुरुआती कीमत:₹11.49 लाख इंजन विकल्प: दो पेट्रोल और एक डीजल इलेक्ट्रिक वर्जन: अगले वित्त वर्ष में लॉन्च होगा Sierra 2025: बिक्री और हिस्सेदारी अक्टूबर में टाटा की कुल बिक्री 75,352 यूनिट रही, 13.5% की सालाना बढ़त. SUV सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी पहले ही 65-70% है. नेक्सॉन और पंच ने कॉम्पैक्टSUV मार्केट में टाटा को मजबूत किया है. Sierra 2025: बुकिंग और डिलीवरी सिएरा की बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी. डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी. कंपनी को उम्मीद है कि लॉन्च के बाद SUV की मांग और तेज होगी. 11.49 लाख रुपये में आयी Tata Sierra 2025, बेस मॉडल में टाटा ने भर-भर कर दिये हैं फीचर्स Tata Sierra 2025 Launch: दमदार इंजन, धांसू फीचर्स और जबरदस्त सेफ्टी The post Sierra 2025 के दम पर SUV सेगमेंट में Tata Motors ने स्पोर्ट्सा बड़ा दांव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इथोपिया में बदल गई टाइम मशीन, 2025 के बजाय अभी 2018 में ही जी रहे हैं लोग! सच्चाई जानने के लिए पढ़ें

Table of Contents इथियोपिया ग्रेगोरियन कैलेंडर को नहीं, तो किस कैलेंडर को मानता है? कैसे हुई थी इथियोपियाई कैलेंडर की उत्पत्ति कैसे काम करता है इथियोपिया का कैलेंडर? Ethiopia : इथियोपिया में 24 नवंबर को लगभग 12000 हजार साल से सुसुप्त स्थिति में रहने वाला ज्वालामुखी विस्फोट हुआ. इस विस्फोट के बाद पूरे विश्व में इथियोपिया को लेकर चर्चा हो रही है. इथियोपिया पूर्वी अफ्रीका का एक देश है, जो सोमालिया और सूडान के पास स्थित है. इथियोपिया अफ्रीका का एक देश है, जो अपनी संस्कृति, आबादी और जातीय विविधता के कारण हमेशा चर्चा में रहता है. इथियोपिया एक और वजह से भी पूरे विश्व में जाना जाता है और वह यह है कि इथियोपिया ग्रेगोरियन कैलेंडर को नहीं मानता है. उनके पास अपना कैलेंडर है और वे उसी को मानते हैं, जिसके अनुसार अभी इथियोपिया में 2025 नहीं बल्कि 2018 चल रहा है. आइए समझते हैं वहां के कैलेंडर की गणना. इथियोपिया ग्रेगोरियन कैलेंडर को नहीं, तो किस कैलेंडर को मानता है? इथियोपिया में ग्रेगोरियन कैलेंडर की मान्यता नहीं है, हालांकि कुछ कार्यों में वे इसका उपयोग करते हैं. इथियोपिया में जो कैलेंडर चलता है उसे इथियोपियन या गिअज कैलेंडर कहा जाता है. इस कैलेंडर की गणना अलग है, इसी वजह से इथियोपिया में वर्ष की गणना दुनिया से लगभग 7 से 8 साल पीछे चलती है. इस कैलेंडर में 13 महीने होते हैं और हर महीना 30 दिन का होता है. कैसे हुई थी इथियोपियाई कैलेंडर की उत्पत्ति इथियोपिया ईसाई धर्म का प्राचीन केंद्र माना जाता है. इथियोपिया और यूरोप दोनों ही जगहों पर तारीख की गिनती यीशु मसीह के जन्म से शुरू हुई, लेकिन यूरोपीय गणना में इसे 1 ईस्वी से माना जाता है जबकि इथियोपिया कैलेंडर में इसे 7-8 ईस्वी से माना जाता है. दोनों कैलेंडर में उत्पत्ति का यही मुख्य फर्क है और दोनों के बीच 7–8 साल का अंतर भी है. चूंकि दोनों मान्यताओं में एक ही घटना को दो अलग-अलग वर्ष में रखा गया है, इसलिए ग्रेगोरियन कैलेंडर आगे दिखता है , जबकि इथियोपिया का कैलेंडर पीछे. कैसे काम करता है इथियोपिया का कैलेंडर? इथियोपिया के कैलेंडर में कुल 13 महीने होते हैं. हर महीना 30 दिन का होता है, लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि 12 महीने में तो 30 दिन होते हैं लेकिन साल के अंतिम महीने में सिर्फ 5-6 दिन ही होते हैं. साल के अंतिम महीने को पगुमे कहते हैं. वर्ष की लंबाई 365 या 366 दिन की ही होती है, जिसमें प्रत्येक 12 महीने में 30 दिन यानी 360 दिन होते हैं और पगुमे महीने में 5 दिन होते हैं तो वर्ष में कुल 365 दिन होते हैं. लीप वर्ष में पगुमे में 6 दिन होते हैं, जिससे साल 366 दिन का हो जाता है. इथियोपिया में नया साल सितंबर में आता है, यानी जब पूरा विश्व 1 जनवरी 2026 को नया साल मना रहा होगा इथियोपिया में नए साल का जश्न नहीं होगा और वहां वर्ष होगा 2018. वहां हर साल 11 सितंबर को नया साल मनाया जाता है और लीप ईयर में यह 12 सितंबर को मनाया जाता है. ये भी पढ़ें : Mughal Harem Stories : जब हरम की औरतों को सड़क पर नंगा कर पीटा गया और भूख से हुई रानियों की मौत New Labour Codes: अब 1 साल की नौकरी पर ही मिलेगा ग्रेच्युटी का फायदा, न्यूनतम वेतन सबके लिए The post इथोपिया में बदल गई टाइम मशीन, 2025 के बजाय अभी 2018 में ही जी रहे हैं लोग! सच्चाई जानने के लिए पढ़ें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top