Hot News

November 25, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Vidhan Sabha: बिहार में विधायकों को इस दिन दिलाया जाएगा शपथ, नीतीश कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा का सत्र एक दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। संसदीय कार्य विभाग ने सत्र के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई नई प्रशासन की पहली कैबिनेट बैठक में संसदीय कार्य विभाग के प्रस्ताव पर सहमति दी गयी.  हालांकि इस संबंध में आधिकारिक जानकारी मुख्य सचिव ने मीडिया से बातचीत के दौरान नहीं दी. इस दिन शपथ लेंगे विधायक  18वीं विधानसभा के गठन के बाद यह पहला सत्र होगा. संसदीय कार्य विभाग के अनुसार सत्र के दौरान पांच बैठकें होंगी. सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव नवनिर्वाचित सभी 243 विधायकों को शपथ दिलाएंगे. इसके बाद नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. सूत्रों के मुताबिक, सत्र के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां की जा रही हैं.   जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव JDU के नरेंद्र नारायण यादव को बनाया गया है प्रोटेम स्पीकर  जनता दल यूनाइटेड के नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. यादव को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजधानी पटना में सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नरेंद्र नारायण यादव जयप्रकाश नारायण आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे और 1995 में पहली बार आलमनगर सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे. तब से वह लगातार आठ बार इस सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं. यादव बिहार प्रशासन में मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रशासनी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमलोगों की प्राथमिकता रही है। सात निश्चय-2 के तहत वर्ष 2020-25 के बीच राज्य में 50 लाख युवाओं को प्रशासनी नौकरी एवं रोजगार दिया गया है। अगले 5 वर्षों (2025-30) में हमलोगों ने 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं… — Nitish Kumar (@NitishKumar) November 25, 2025 आज हुई नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक  नई प्रशासन के गठन के बाद आज पहली बार कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में 6 एजेंडों पर मुहर लगी. इसमें बिहार के युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया गया. साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने एक्स हैंडल के जरिये एक पोस्ट भी शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रशासनी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हम लोगों की प्राथमिकता रही है. सात निश्चय-2 के तहत वर्ष 2020-25 के बीच राज्य में 50 लाख युवाओं को प्रशासनी नौकरी और रोजगार दिया गया है. अगले 5 सालों (2025-30) में हम लोगों ने 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसे भी पढ़ें: Bihar Panchayat Chunav: बिहार में अगले साल इन महीनों के बीच होगा पंचायत चुनाव, तैयारी में जुटा पंचायती राज विभाग The post Bihar Vidhan Sabha: बिहार में विधायकों को इस दिन दिलाया जाएगा शपथ, नीतीश कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tere Ishk Mein Advance Booking: एडवांस बुकिंग में धनुष-कृति की रोमांटिक-ड्रामा की धमाकेदार शुरुआत, रिलीज से पहले ही हुई करोड़ों की कमाई, जानें रिपोर्ट

Tere Ishk Mein Advance Booking: ‘तेरे इश्क में’ की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रफ्तार पकड़ चुकी है, जिससे यह साफ हो गया है कि धनुष और कृति सेनन की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग करने के लिए तैयार है. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होने जा रही है और हिंदी, तमिल समेत तेलुगु भाषाओं में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी. सोमवार, 24 नवंबर से एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद से ही फिल्म ने टिकट बिक्री के मामले में इस साल की कई बड़ी बॉलीवुड रिलीज को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में आइए इसकी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर डिटेल से एक नजर डालते हैं. ‘तेरे इश्क में’ एडवांस बुकिंग कलेक्शन डे 1 Sacnilk report Sacnilk के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 3 बजे तक करीब 4004 शोज के लिए 22203 टिकट बेचे जा चुके थे, जिससे पहले दिन का लगभग ग्रॉस कलेक्शन लगभग 58.58 लाख रुपये पहुंच गया. वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ 1.87 करोड़ की कमाई हो चुकी है, जो कि शानदार शुरुआत साबित करती है. मालूम हो कि फिल्म की रिलीज में अभी तीन दिन बाकी हैं और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह प्री-सेल्स आंकड़े किसी भी रोमांटिक ड्रामा के लिए इस साल के सबसे मजबूत साबित हो सकते हैं. फिल्म को पहले हफ्ते में किसी बड़ी रिलीज से मुकाबला नहीं करना पड़ेगा, जिसकी वजह से इसके ओपनिंग कलेक्शन को और बढ़त मिल सकती है. कबीर सिंह और एनिमल से तुलना पर डायरेक्टर आनंद एल राय फिल्म की तुलना कबीर सिंह और एनिमल जैसी फिल्मों से किए जाने पर निर्देशक आनंद एल राय ने कहा, “ये फिल्में एक जैसी नहीं हैं. किरदारों के भीतर मौजूद गुस्सा कहानी के हिस्से हैं, पूरी कहानी नहीं.” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें रांझणा में धनुष का किरदार कभी स्टॉकर जैसा नहीं लगा और यह पूरी तरह बनारस के एक लड़के के नजरिए का किरदार था. निर्देशक के अनुसार, कहानियों को मनोरंजन के तौर पर देखा जाना चाहिए. यह भी पढ़ें: Bobby Deol On Dharmendra Death: जब पिता धर्मेंद्र को ऑन-स्क्रीन मरते हुए देखकर टूट गए थे बेटे बॉबी देओल, कहा था- यह सीन मेरे लिए बहुत भारी था The post Tere Ishk Mein Advance Booking: एडवांस बुकिंग में धनुष-कृति की रोमांटिक-ड्रामा की धमाकेदार शुरुआत, रिलीज से पहले ही हुई करोड़ों की कमाई, जानें रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: ये कैसे संभव है! IND vs SA मैच में जडेजा की गेंद पर चित हुए मार्करम, उड़ गए स्टंप

Ravindra Jadeja Bowled Aiden Markram: हिंदुस्तान और साउथ (IND vs SA) अफ्रीका के बीच जारी दूसरे टेस्ट में पिच से स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही है, लेकिन कुछ गेंदें गिरने के बाद तेज घूम रही हैं. ऐसी ही एक गेंद का शिकार बने साउथ अफ्रीका के ओपनर एडन मार्करम (Aiden Markram). दूसरी पारी में वह अच्छी शुरुआत कर चुके थे और हिंदुस्तानीय गेंदबाजी का सामना सहजता से कर रहे थे, मगर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की एक घुमती गेंद ने उनकी पारी खत्म कर दी. इस विकेट के बाद मैच का रुख साफ तौर पर साउथ अफ्रीका की तरफ झुकने लगा. जडेजा की गेंद पर बोल्ड हुए मार्करम दूसरी पारी के 29वें ओवर में जडेजा ने मिडिल स्टंप पर गेंद फेंकी. गेंद पिच पर गिरते ही तेजी से बाहर की तरफ मुड़ी. मार्करम ने आगे आकर इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद की लाइन समझ नहीं पाए. गेंद उनके बल्ले को चकमा देती हुई सीधे ऑफ स्टंप से टकराई और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. मार्करम ने 84 गेंदों पर 29 रन बनाए और तीन चौके लगाए. Two quick wickets and the momentum swings early on Day 4! 🔥💙Both South African openers depart as Jadeja turns up the heat and reignites India’s charge.#INDvSA 2nd Test Day 4 LIVE NOW 👉 https://t.co/X0C19TxLAq pic.twitter.com/arL76ivLaG — Star Sports (@StarSportsIndia) November 25, 2025 बड़ी पारी नहीं स्पोर्ट्स पाए मार्करम एडन मार्करम ने शुरुआत में हिंदुस्तानीय तेज गेंदबाजों को आत्मविश्वास के साथ स्पोर्ट्सा. उन्होंने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की और टीम को मजबूत शुरुआत देने की कोशिश की. पिच धीमी थी, ऐसे में उनका टिकना साउथ अफ्रीका के लिए फायदेमंद हो सकता था. लेकिन जडेजा की एक शानदार गेंद ने उन्हें पूरी तरह चौंका दिया. जब वह सेट होते दिख रहे थे, तभी उनका विकेट गिर गया और हिंदुस्तान को बड़ी सफलता मिल गई. रवींद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हुए एडन मार्करम, फोटो- PTI मार्करम पर जडेजा का दबदबा जारी टेस्ट क्रिकेट में जडेजा का मार्करम पर रिकॉर्ड शानदार है. अब तक चार पारियों में उन्होंने मार्करम को तीन बार आउट किया है. मार्करम ने जडेजा के खिलाफ 55 गेंदों पर केवल 25 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत सिर्फ 8.33 रहा है. मौजूदा सीरीज में भी जडेजा ने उन्हें दो बार पवेलियन भेजा है. यह आंकड़े दिखाते हैं कि जडेजा की स्पिन मार्करम के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है. मैच में साउथ अफ्रीका की मजबूत पकड़ साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 500 से ज्यादा की बढ़त बना ली है. चौथी पारी में इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना किसी भी टीम के लिए बेहद मुश्किल होता है. एशिया में अब तक कोई टीम 400 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है. ऐसे में यह मुकाबला हिंदुस्तान की पकड़ से लगभग बाहर होता दिख रहा है. हिंदुस्तानीय गेंदबाजों ने कोशिश की, लेकिन साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी ने दबाव बनाए रखा. हिंदुस्तान के लिए ड्रॉ ही आखिरी उम्मीद इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना काफी मुश्किल है, इसलिए हिंदुस्तान के सामने केवल मैच बचाने का विकल्प बचा है. टीम इंडिया को लंबी साझेदारियां करनी होंगी और विकेट बचाकर स्पोर्ट्सना होगा. पिच आखिरी दिन और धीमी हो सकती है, ऐसे में स्पिन और रिवर्स स्विंग से बचकर स्पोर्ट्सना जरूरी होगा. अगर मैच ड्रॉ भी हो जाए तो सीरीज साउथ अफ्रीका के नाम हो जाएगी, इसलिए हिंदुस्तान को हर सत्र में सतर्क रहना होगा. ये भी पढ़ें- गुवाहाटी टेस्ट के बीच टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर अश्विन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, जानें क्या लिखा? IND vs SA: अनिल कुंबले ने संजू सैमसन के चयन पर उठाए सवाल, तीन विकेटकीपरों की नीति पर बहस तेज Fact Check: क्या गौतम गंभीर ने छोड़ा टीम इंडिया के हेड कोच का पद? जानें क्या है पूरा सच! The post Video: ये कैसे संभव है! IND vs SA मैच में जडेजा की गेंद पर चित हुए मार्करम, उड़ गए स्टंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Egg Palak Curry: मिनटों में तैयार हो जाएगी सर्दियों की हेल्दी डिश, मेहमान भी पूछेंगे बनाने का तरीका 

Egg Palak Curry: सर्दियों के मौसम में जब हरी पत्तेदार सब्ज़ियां अपनी ताज़गी के साथ बाज़ार में भर जाती हैं, तब पालक का स्वाद और उसका पोषण दोनों ही बुलाते हैं. ऐसे में अगर इस पौष्टिक पालक का साथ अंडे के प्रोटीन से हो जाए, तो एक हेल्दी, स्वादिष्ट और विंटर स्पेशल डिश तैयार हो जाती है एग पालक करी. यह करी न सिर्फ शरीर को गर्माहट देती है, बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करती है. पालक की हरियाली, हल्के मसालों की खुशबू और उबले अंडों का मेल इस करी को बच्चों-बड़ों सबका फेवरेट बना देता है. सर्द शामों में रोटी, चावल या बाजरे की रोटी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.  एग पालक करी सर्दियों में क्यों जरूरी है? सर्दियों में पालक ताजा और पोषक तत्वों से भरपूर मिलता है. इसमें आयरन, फाइबर और विटामिन-E ज्यादा होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाता है. अंडा प्रोटीन देता है, इसलिए दोनों मिलकर यह करी सर्दियों में बेहद हेल्दी और एनर्जी बूस्ट करने वाली बन जाती है. एग पालक करी बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजों की जरूरत पड़ती है? पालक – 2 कप (कटा हुआ) अंडे – 4 (उबले हुए) प्याज – 1 (बारीक कटी हुई) टमाटर – 1 (कटा हुआ) अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच हरी मिर्च – 1 हल्दी – ½ चम्मच लाल मिर्च – ½ चम्मच धनिया पाउडर – 1 चम्मच गरम मसाला – ½ चम्मच तेल – 2 चम्मच नमक – स्वादानुसार क्रीम/दही – 1 चम्मच  पालक को करी के लिए कैसे तैयार करें? पालक को अच्छी तरह धोकर उबलते पानी में 1–2 मिनट ब्लांच करें. फौरन ठंडे पानी में डालकर हरा रंग बनाए रखें. अब पालक को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें. एग पालक करी कैसे बनाते है? एक पैन में तेल गरम करें. प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें. अब टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं. इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं. अब पालक प्यूरी डालें और 3–4 मिनट पकाएं. उबले अंडों को काटकर करी में डालें. ऊपर से क्रीम या दही डालें और 2 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. एग पालक करी बनने में कितना समय लगता है? पूरी एग पालक  करी 15–20 मिनट में आसानी से बन जाती है. इसके साथ क्या सर्व करना सही होता है? एग पालक करी को रोटी, तंदूरी रोटी, जीरा राइस, ब्राउन राइस, बजरा/मक्का रोटी  को सर्व कर सकते हैं.  क्या यह करी बिना अंडे के बनाई जा सकती है? हां, आप  इस करी में अंडे की जगह पनीर, टोफू या उबले आलू भी डाल सकते हैं. यह भी पढ़ें: Winter Special Fish Curry Recipe: सर्दियों में पाइए गरमागरम स्वाद, घर पर बनाएं आसान और देसी स्टाइल फिश करी यह भी पढ़ें: Winter Special Coffee: घर पर बनाएं कैफे-स्टाइल विंटर स्पेशल कॉफी, सुगंध और स्वाद दोनों लाजवाब यह भी पढ़ें: Winter Special Lotus Stem Soup Recipe: सर्दियों में सेहत का खजाना, घर पर बनाएं पौष्टिक कमल ककड़ी सूप The post Egg Palak Curry: मिनटों में तैयार हो जाएगी सर्दियों की हेल्दी डिश, मेहमान भी पूछेंगे बनाने का तरीका  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Health Benefits of Paalak: पालक को मामूली सब्जी समझने की न करें गलती, इसके फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Health Benefits of Paalak: विंटर के दिनों में हरी सब्जियों की डिमांड बहुत अधिक रहती है. इससे कई तरह के डिशेज बनाए जाते हैं. हरी सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती हैं. इन सब्जियों में पालक भी शामिल है. पालक खाने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हैं. पालक से सूप, दाल, पूड़ी, करी समेत कई तरह के व्यंजन बनाए जा सकते हैं. कम कैलोरी और पोषक तत्व से भरपूर पालक को सुपरफूड माना जाता है. आइए पालक खाने के फायदे आपको बताते हैं. पाचन की समस्या से मुक्ति पालक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और इसे खाने से आप पाचन से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक बच सकते हैं. पालक में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स होने की वजह से यह कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज और मोटापे जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम करता है. दिमाग के लिए फायदेमंद किसी भी व्यक्ति में उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त कमजोर होने की समस्या आती है. जबकि आजकल की लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र में ही लोगों में दिमाग से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं. अगर आप नियमित रूप से पालक खाते हैं तो इससे मेमोरी बूस्ट होने में काफी हद तक सहायता मिलती है. आंखों के लिए फायदेमंद आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना लाभकारी होता है. आप भी चाहें तो खाने में पालक को शामिल कर सकते हैं. इससे सूप समेत कई तरह के व्यंजन बनाए जा सकते हैं.   स्किन के लिए फायदेमंद पालक कोलेजन को बूस्ट करता है. इसे खाने से त्वचा में चमक बरकरार रहती है. पालक चेहरे की झुर्रियों को भी कम करता है. स्किन को स्वस्थ और चमक बनाए रखने के लिए एक ग्लास पालक का जूस पीना काफी फायदेमंद हो सकता है.   हाई बीपी को करता है कंट्रोल पालक में नाइट्रेट होने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद मिलती है. हाई बीपी से परेशान मरीज रोजाना पालक का जूस पीकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें: Winter Special Food: कड़ाके की ठंड में स्वास्थ्य के लिए वरदान हैं ये देसी व्यंजन, महक बढ़ा देगी भूख, जानिए बनाने का आसान तरीका The post Health Benefits of Paalak: पालक को मामूली सब्जी समझने की न करें गलती, इसके फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hindu Baby Girl Names Starting With H: नन्ही परी के लिए देखें ह अक्षर से सबसे खूबसूरत नाम जो नए है और ट्रेंडी भी

Hindu Baby Girl Names Starting With H: अगर आप अपनी नन्ही परी के लिए H अक्षर से एक खूबसूरत, मॉडर्न और यूनिक नाम तलाश रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए परफ़ेक्ट है. यहां दिए गए नाम उच्चारण के साथ ही गहरे अर्थ वाले है. Hindu Baby Girl Names Starting With H: लड़कियों के लिए ह अक्षर से शुरू होने वाले सुंदर नाम हान्या (Hanya) – ईश्वर की कृपा हाविका (Havika) – शांत स्वभाव वाली हियाना (Hiyaana) – दिल से पवित्र हंसविका (Hansvika) – हंस जैसी सुन्दर हारविका (Harvika) – भगवान का रूप ह्रिद्विका (Hridvika) – हृदय से जुड़ी हिमाया (Himaya) – सुरक्षा, संरक्षण हैशा (Haysha) – मुस्कुराती हुई हियानिका (Hiyanika) – बुद्धिमान हृदयना (Hridyana) – प्यारा दिल हमीरा (Hamira) – रानी, कीमती हृविका (Hruvika) – प्रेम देने वाली हंसिरा (Hamsira) – हंस की ध्वनि हृष्मा (Hrishma) – खुश, आशीष हर्वीना (Harveena) – देवी लक्ष्मी हेविका (Hevika) – चमकदार हिरण्या (Hiranya) – सोने जैसी ह्रुद्विका (Hrudvika) – हृदय से पवित्र हवान्या (Havanya) – पूजा में प्रयुक्त हैनी (Haini) – दयालु हर्षिका (Harshika) – खुशी देने वाली हर्षलीन (Harshleen) – आनंद में लीन हीरिका (Heerika) – हीरे जैसी हमृता (Hamrita) – अमृत समान ह्रिदांशि (Hridanshi) – हृदय का हिस्सा हिर्विका (Hirvika) – शुद्ध और उज्ज्वल हेमैरा (Hemaira) – स्वर्गिक सुंदर हंश्वी (Hanshhvi) – हंस जैसी हृद्या (Hrudya) – मनभावन हियारा़ (Hiyaraa) – दिल की रोशनी ह्रीया (Hreeyaa) – धन की देवी हनविका (Hanvikaa) – सुंदर, सरल हिमिरा (Himir aa) – ठंडी, शांत ह्रिविका (Hrivika) – दयालु हाशिरा (Hashiraa) – उजाला हंसिरी (Hansiri) – खुशमिजाज हारविकानी (Harvikaani) – देवी का स्वरूप हेमजिक्खा (Hemsjikha) – स्वर्णिम कृपा ह्रुदिता (Hruditaa) – संतुष्ट, खुश हरन्या (Haranya) – देवताओं का आशीष Also Read: Baby Girl Names with M Letter: म अक्षर से शुरू होने वाले पाज़िटिव और मीनिंगफुल बेबी गर्ल नेम्स Also Read: Modern Baby Girl Names V Letter: व से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम जो सुनने में भी मधुर और अर्थ में भी गहरे हैं  Also Read: Baby Girl Name Starting with J Letter: ज अक्षर से शुरू होने वाले सुंदर नाम और उनके अर्थ The post Hindu Baby Girl Names Starting With H: नन्ही परी के लिए देखें ह अक्षर से सबसे खूबसूरत नाम जो नए है और ट्रेंडी भी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: सोनपुर हरिहरक्षेत्र कॉरिडोर समय से होगा तैयार, पर्यटन के क्षेत्र में टॉप 5 राज्यों में आयेगा बिहार

मुख्य बातें सीतामढ़ी को सर्वोच्च प्राथमिकता इन धार्मिक सर्किटों का होगा विकास खत्म होंगी पर्यटकों की शिकायत और परेशानी Bihar News: पटना. बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा है कि बिहार में पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि यह आम धारणा है कि बिहार में पर्यटक कम आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. हम पर्यटकों की संख्या के मामले में देश में टॉप 10 राज्यों में आते हैं, इसे आगामी पांच वर्षों में टॉप-5 में आने का लक्ष्य रखा गया है. विभागीय मंत्री का पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 में जहां 6.60 करोड़ देशी-विदेशी पर्यटक बिहार पहुंचे थे, वहीं इस वर्ष सितंबर तक 5.10 करोड़ से ज्यादा देशी-विदेशी पर्यटक बिहार का भ्रमण कर चुके हैं. सीतामढ़ी को सर्वोच्च प्राथमिकता पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रगति यात्रा के मध्य पर्यटन विभाग से जुड़ी बहुत सारी योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिसपर कार्य चल रहा है, उन सभी योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने की जिम्मेवारी रहेगी. मंत्री ने कहा कि माता जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी के पुनौराधाम में भव्य मंदिर, सोनपुर हरिहरक्षेत्र कॉरिडोर, गयाजी में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर, महाबोधि कॉरिडोर, बोधगया मेडिटेशन सेंटर ये सारी परियोजनाएं समय से पूरी होंगी. उन्होंने कहा कि विशेषकर माता सीता की जन्मस्थली में स्वीकृत मंदिर परिसर को समय से पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. इसके साथ ही राजधानी पटना, राजगीर, नालंदा तथा वैशाली में फाइव स्टार होटलों का निर्माण कराना विभाग का उद्देश्य है. विभिन्न नयनाभिराम पर्यटन स्थलों पर रोप-वे का निर्माण कार्य जारी है, जिसे यथाशीघ्र पूरा करने पर विभाग का जोर रहेगा. इन धार्मिक सर्किटों का होगा विकास इससे पूर्व मंगलवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में अरुण शंकर प्रसाद ने पर्यटन मंत्री पद का पदभार ग्रहण किया. मंत्री का स्वागत पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक, बिहार पर्यटन विकास निगम नंदकिशोर, पर्यटन निदेशक सह विशेष सचिव उदयन मिश्रा सहित अन्य वरीय विभागीय पदधिकारियों ने किया. कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण करने के उपरांत मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं, विरासतों तथा सभी धर्मों के पवित्र स्थलों के केंद्र के रूप में हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है. यहां के विभिन्न पर्यटन सर्किट यथा, बौद्ध सर्किट, जैन सर्किट, रामायण सर्किट, सूफी सर्किट सहित इको सर्किट आदि देश में विशिष्ट स्थान रखते हैं. खत्म होंगी पर्यटकों की शिकायत और परेशानी पर्यटकों को परिभ्रमण में किसी तरह की कठिनाई उत्पन्न न हो, उनकी संख्या लगातार बढ़े, इस हेतु प्रशासन प्रयत्नशील रहेगी. हम सब स्वयं भी जब एक पर्यटक के रूप में कहीं जाते हैं तो मुझे क्या सुविधाएं चाहिए? क्या समस्याएं होती है? क्या मूलभूत आवश्यकताएं होती है, इसको ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग को बेहतर बनाने का काम करेंगे. पर्यटन विभाग लगातार इस दिशा में कार्यशील भी है. उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए हर्ष की बात है कि आज राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटक रूक कर सुखद अनुभूति महसूस कर रहे हैं. पर्यटन संपदाओं से समृद्ध इस प्रदेश में पर्यटन उद्योग की असीम संभावनाएं है. पर्यटन को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए पर्यटन स्थलों को विकसित कर पर्यटकों की बुनियादी सुख-सुविधाओं का समुचित प्रबंधन करने का कार्य राज्य प्रशासन की प्राथमिकता है. Also Read: Bihar News: समस्तीपुर में बनी अगरबत्ती से सुगंधित होगा ओमान, मिथिला मखान के निर्यात पर भी चर्चा The post Bihar News: सोनपुर हरिहरक्षेत्र कॉरिडोर समय से होगा तैयार, पर्यटन के क्षेत्र में टॉप 5 राज्यों में आयेगा बिहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DIY Face Pack: खूबसूरत और निखरी त्वचा के लिए घर पर बनाएं ये होममेड फेस पैक

DIY Face Pack: मुल्तानी मिट्टी और बेसन के मिश्रण से बना फेस पैक त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा होता है. इसे लगाने पर आपके चेहरे पर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं होता है जिस वजह से आप बिना किसी डर इसे स्किन केयर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. घर का बना फेस पैक नेचुरल चीजों से बना होता है और चेहरे को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाता है. ऐसे में अगर आप भी चेहरे पर केमिकल-फ्री फेस पैक लगाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दिए गए फेस पैक को लगाकर ट्राई सकते हैं. ये फेस पैक चेहरे से टैनिंग कम करने के साथ ही त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करता है.  होममेड नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? बेसन – दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी – एक चम्मच रोज पाउडर – एक चम्मच कच्चा दूध – 3- 4 बूंदे पानी – जरूरत के अनुसार  होममेड नेचुरल फेस पैक बनाने का तरीका  होममेड नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में बेसन को डालें. अब इसमें मुल्तानी मिट्टी और रोज पाउडर डालकर मिश्रण को तैयार करें. इसमें फिर कच्चा दूध और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. अब चेहरे को किसी फेस वॉश या क्लींजर से धोकर अच्छी तरह साफ कर लें.  फिर नम चेहरे पर यह तैयार फेस पैक लगाकर 20 से 25 मिनट के लिए इसे सूखने दें. यह पैक लगाते समय ध्यान रखें की आप आइब्रो और आंखों से इसे बचाकर लगाएं.  सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धोएं और फिर चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं.   फेस पैक लगाने के क्या फायदे हैं? मुल्तानी मिट्टी, बेसन और रोज पाउडर से बना ये फेस पैक त्वचा के पोर्स में जमी गंदगी, धूल और ऑयल को नेचुरल तरीके से हटाने का काम करता है.  इसमें मौजूद बेन चेहरे की टैनिंग को कम करने में मददगार साबित हो सकता है.  रोज पाउडर में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती है जो कि चेहरे को ठंडक देता है और स्किन पर नेचुरल ब्राइटनेस लाता है. ये फेस पैक स्किन पोर्स को टाइट करने में मदद करता है. साथ ही यह चेहरे से एक्ने, पिंपल और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मददगार भी होता है. यह भी पढ़ें: Amla Face Pack For Glowing Skin: आंवले से पाएं निखरी और चमकदार त्वचा, इस तरह तैयार करें होममेड फेस पैक  यह भी पढ़ें: Homemade Rose Water: ताजा गुलाब की पत्तियों से घर पर बनाएं शुद्ध गुलाब जल, स्किन को मिलेगा नेचुरल ग्लो डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दी गई यह स्किनकेयर और हेयरकेयर जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है, यह मेडिकल सलाह नहीं है. किसी भी प्रोडक्ट या नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें.  The post DIY Face Pack: खूबसूरत और निखरी त्वचा के लिए घर पर बनाएं ये होममेड फेस पैक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Flipkart Black Friday Sale: Motorola के दो धाकड़ फोन के दाम लुढ़के, मिलते हैं 50MP कैमरा और सॉलिड प्रोसेसर

Flipkart Black Friday Sale: अगर आप 50MP सेल्फी कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल में कंपनी के दो फोन ₹30,000 से कम कीमत में मिल रहे हैं. इनमें दमदार बैटरी, बेहतरीन परफॉर्मेंस और IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग जैसी खूबियां मिलती हैं. कैमरा क्वालिटी की बात करें तो ये फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए बढ़िया हैं जो सेल्फी और फोटोग्राफी में बेहतरीन रिजल्ट चाहते हैं. Flipkart की Black Friday Sale में Motorola Edge 50 5G और Motorola Edge 50 Pro 5G जैसे फोन सस्ते दाम पर मिल रहे हैं. आइए आपको इन मॉडलों पर मिलने वाले ऑफर्स और फीचर्स की पूरी जानकारी बताते हैं, Motorola Edge 50 5G Flipkart Black Friday Sale Offer इस Motorola फोन पर ब्लैक फ्राइडे सेल में सीधा ₹6,000 की छूट मिल रही है. लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹27,999 थी, लेकिन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर यह ₹21,999 में मिल रहा है. Motorola edge 50 price detail Motorola Edge 50 5G के फीचर्स डिस्प्ले: 6.7-इंच pOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 AE कैमरा: 50MP, 13MP, 10MP.  सेल्फी- 32MP बैटरी: 5000mAh  Motorola Edge 50 Pro Flipkart Black Friday Sale Offer Motorola का प्रीमियम रेंज वाला फोन Edge 50 Pro लॉन्च के समय बेस वेरिएंट के लिए ₹31,999 में आता था. लेकिन Flipkart की Black Friday Sale में इस पर ₹2000 की कटौती के बाद अब इसे सिर्फ ₹29,999 में खरीदा जा सकता है. Motorola edge 50 pro price detail Motorola Edge 50 Pro के फीचर्स डिस्प्ले: 6.7-इंच pOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट प्रोसेसर: Snapdragon 7 Gen 3 processor कैमरा: 50MP, 13MP, 10MP.  सेल्फी- 50MP बैटरी: 4500mAh यह भी पढ़ें: 25,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Plus, Flipkart Black Friday Sale में चल रही तगड़ी डील The post Flipkart Black Friday Sale: Motorola के दो धाकड़ फोन के दाम लुढ़के, मिलते हैं 50MP कैमरा और सॉलिड प्रोसेसर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deepak Prakash: मंत्री दीपक प्रकाश को हुआ टाइफाइड, खुद ही दी जानकारी, हाल ही में संभाली थी कुर्सी

Deepak Prakash: बिहार प्रशासन के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को टायफाइड हो गया है. डॉक्टर ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह भी दी है. कुछ दिनों पहले ही दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली थी. जिसके बाद वे विपक्ष के निशाने पर आ गये थे. दरअसल, दीपक प्रकाश के बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने के कारण सवाल खड़े किये जा रहे थे. ऐसे में अब बड़ी समाचार है कि उन्हें टाइफाइड हो गया है. दीपक प्रकाश ने एक्स के जरिये दी जानकारी दीपक प्रकाश ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘पिछले एक हफ्ते से टाइफाइड से पीड़ित हूं. डॉक्टर ने दवा के साथ बेड रेस्ट की सलाह दी है. नई जिम्मेदारी इतनी बड़ी है कि शरीर को उचित आराम नहीं दे पा रहा हूं. बीमारी से सही रिकवरी नहीं हो पा रही है. अगले 2-3 दिन प्रशासनी कार्य करता रहूंगा, परन्तु शुभचिंतकों से मिलना थोड़ा कम रहेगा.’ दीपक प्रकाश का वीडियो हुआ था वायरल इस तरह से दीपक प्रकाश ने टायफाइड होने की जानकारी दी. साथ ही आश्वासन भी दिया कि बीमार होने के बावजूद 2 से 3 दिन तक प्रशासनी काम करते रहेंगे. दीपक प्रकाश के मंत्री बनने के बाद उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था. दरअसल, ऑफिस जॉइन करने के बाद कुछ पत्रकार उनसे बातचीत करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बातचीत करने से मना किया और कहा था, ‘मेरा समय बर्बाद न करें. प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार ने जो भरोसा दिखाया है, उस पर खरा उतरना है. हमारा हर एक मिनट जनता के विकास और उनके हित में उपयोग होना चाहिए.’ उपेंद्र कुशवाहा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब मालूम हो, मंत्री बनते ही विपक्ष की तरफ से दीपक प्रकाश जमकर ट्रोल हो रहे हैं. जिसके बाद उनके पिता उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष को करारा जवाब भी दिया. उपेंद्र कुशवाहा ने पोस्ट के जरिये सीएम नीतीश की बातों को याद कर कहा था, ‘आज‌ न जाने क्यों बड़े भाई नीतीश कुमार जी की एक पुरानी बात याद आ गई. सोचा आपसे भी शेयर करूं. कभी नीतीश जी ने कहा था- खाना खाते वक्त मक्खियां भन-भनाएंगी. चिन्ता मत कीजिए. बायें हाथ से भगाते रहिए. दाहिने से खाते रहिए.’ Also Read: Bihar Cabinet: बिहार के युवाओं के लिये सीएम नीतीश ने खोला पिटारा, कैबिनेट की पहली बैठक में 6 एजेंडों पर लगी मुहर The post Deepak Prakash: मंत्री दीपक प्रकाश को हुआ टाइफाइड, खुद ही दी जानकारी, हाल ही में संभाली थी कुर्सी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top