Hot News

November 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला हिंसा के खिलाफ इनरव्हील का कार्यक्रम

कोडरमा. ऑरेंज द वर्ल्ड अभियान के अंतर्गत इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से डीपीएस स्कूल, विश्रामबाग रोड में स्त्री हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्त्रीओं के प्रति बढ़ रही हिंसा, भेदभाव और असुरक्षा को लेकर जन-मानस में जागरूकता एवं संवेदनशीलता उत्पन्न करना था. इस दौरान स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये. नाटक में बच्चों ने दहेज उत्पीड़न, लड़कियों के साथ छेड़छाड़, स्त्रीओं के पहनावे पर टिप्पणी तथा कार्यस्थलों पर होनेवाले दुर्व्यवहार जैसे मुद्दों को दर्शाया गया. बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया. इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने भी नाटक में सक्रिय सहभागिता की. स्त्रीओं ने हाथों में प्रभावी संदेशों वाले प्ले कार्ड्स लेकर स्त्री हिंसा के खिलाफ नारे लगाये. कार्यक्रम को सफल बनाने में डीपीएस स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता पांडेय, शिक्षिका प्रियंका पांडेय, पिंकी शर्मा, अनमोल कुमार और गौतम मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. मौके पर क्लब की अध्यक्ष ज्योति झा, सचिव आरती आर्या, नेहा कुटियार, संध्या सेठ, नीलम वैशखियार आदि उपस्थित थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री हिंसा के खिलाफ इनरव्हील का कार्यक्रम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अस्पतालों में 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी, सेवाओं की गुणवत्ता पर होगी सीधी नज़र

प्रशासनी अस्पताल के ओपीडी की निगरानी अब सीसीटीवी से होगी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मॉडल अस्पताल, एमसीएच और पीएचसी की ओपीडी सेवाओं की अब ऑनलाइन मॉनिटरिंग के साथ सीधी निगरानी की जाएगी. प्रशासन ने सदर अस्पताल और अनुमंडलीय अस्पतालों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे चालू रखने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य मुख्यालय ने सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार और अधीक्षक बाबू साहब झा को बताया कि कई बार अस्पतालों के कैमरे बंद पाए जाते हैं, जिससे ऑनलाइन निगरानी में बाधा आती है. इसलिए सभी कैमरों को हर समय सक्रिय रखना अनिवार्य होगा. अब कैमरों को डॉक्टरों के चैंबर और अस्पताल परिसर में लगे डिस्प्ले डिवाइस से जोड़ा जाएगा. वहीं, जिन जिला और अनुमंडल अस्पतालों में अभी तक ऑनलाइन मॉनिटरिंग की सुविधा नहीं है, उन्हें भी जल्द सीसीटीवी प्रणाली से लैस किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्यभर के सदर अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक कैमरे लगाने का उद्देश्य संस्थानों की रियल टाइम निगरानी करना और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत ‘भव्या’ (बिहार हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम) लागू किया जा रहा है. इसके माध्यम से ओपीडी रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन कंसलटेंसी, दवा व जांच सेवाएं, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी और आइपीडी सेवाओं को पूरी तरह डिजिटाइज किया गया है. सीसीटीवी कैमरे लगने से अस्पतालों की कार्यप्रणाली, डॉक्टरों-कर्मचारियों की उपस्थिति और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा सकेगी. विभाग के अनुसार राज्य के 38 जिला अस्पतालों में प्रति अस्पताल 48 कैमरे लगाए गए हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अस्पतालों में 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी, सेवाओं की गुणवत्ता पर होगी सीधी नज़र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नारायणडीह गांव में गैस सिलिंडर के रिसाव से लगी आग में घर जलकर खाक

अग्निकांड की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस टीम व अग्निशामक दल कटोरिया. आनंदपुर थाना अंतर्गत उत्तरी बारणे पंचायत के नारायणडीह गांव में शनिवार को घटित अग्निकांड में एक घर जलकर खाक हो गया. जिसमें लगभग पचास हजार रुपये से भी अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलिंडर में हो रहे रिसाव के कारण आग लग गई. अग्निकांड में नारायणडीह गांव निवासी अशोक राय का समूचा घर जलकर खाक हो गया. जले सामानों में नकदी, जेवरात, कपड़ा, बर्तन व रसोई घर में रखा खाद्य सामग्री आदि शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार खाना बनाने के दौरान ही गैस सिलिंडर से हो रहे गैस के रिसाव के कारण उसमें आग लग गई. जिससे पूरे परिवार व मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने भी आग बुझाने की पूरी कोशिश की. अग्निकांड की सूचना पर आनंदपुर थाना की पुलिस टीम व अग्निशामक विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. पहले जलते घर से गैस सिलिंडर को बाहर निकालकर खुले मैदान में रखा गया, फिर आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था. घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी व परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं. पीड़ित गृहस्वामी ने चांदन सीओ से अग्निकांड की जांच कराकर राहत सामग्री व समुचित मुआवजा दिलाने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नारायणडीह गांव में गैस सिलिंडर के रिसाव से लगी आग में घर जलकर खाक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनियंत्रित स्कूटी के धक्का से साइकिल सवार युवक हुआ घायल

जख्मी युवक को परिजनों ने रेफरल अस्पताल में कराया भर्ती कटोरिया. आनंदपुर थाना अंतर्गत मथुरा मोड़-सरकंडा मुख्य मार्ग पर सातो गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप शनिवार की देर शाम अनियंत्रित स्कूटी के धक्का से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बेहरबारी गांव निवासी तेजो ठाकुर के 28वर्षीय जख्मी पुत्र पंकज ठाकुर को ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डाॅ अमित महाजन ने उसका प्राथमिक उपचार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज ठाकुर साइकिल द्वारा मथुरा मोड़ से अपने गांव बेहरबारी जा रहा था. सातो गांव के निकट सामने से आ रही अनियंत्रित स्कूटी चालक ने साइकिल में सीधी टक्कर मार दी. जिससे साइकिल सवार युवक घटनास्थल पर ही जख्मी होकर गिर गया. पीछे से आ रहे ग्रामीणों व सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया. जख्मी युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अनियंत्रित स्कूटी के धक्का से साइकिल सवार युवक हुआ घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसआइआर को लेकर सीमा पर बढ़ायी गयी निगरानी

किशनगंज. पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी प्रमोद मंडल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआइआर लागू होने के बाद बिहार पुलिस ने सीमा पर हाई लेवल निगरानी शुरू कर दी है. डीआइजी ने बताया कि सभी एंट्री पॉइंट पर विशेष शाखा और जिला पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गयी है. डीआइजी ने कहा कि बंगाल या बांग्लादेश,नेपाल से किसी भी तरह की घुसपैठ की संभावना न के बराबर है. गलगलिया चेकपोस्ट पर पुलिस बल बढ़ाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसआइआर को लेकर सीमा पर बढ़ायी गयी निगरानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एनडीए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

कोचाधामन. प्रखंड मुख्यालय कोचाधामन में एनडीए कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रशासनी योजनाओं पर पैनी नजर रखने को लेकर बल दिया. साथ ही फिर से एनडीए गठबंधन की प्रशासन बनने पर खुशी का इजहार किया. इस दौरान विगत विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गयी. चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने अपने मंतव्य रखें और चुनाव में हुई हार को लेकर समीक्षा की. इस अवसर पर विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार रहे वीणा देवी ने कहा कि चुनाव में एनडीए कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय दिया है. जिस कारण मुझे उम्मीद से बहुत अधिक वोट मिला. उन्होंने कहा कि गठबंधन की प्रशासन फिर बिहार में बनी है. विकास की गति को फिर से रफ्तार मिलेगा. इस अवसर पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष दानिश इकबाल ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की, चुनाव में जीत हार तो होते रहती है हमें हौसला बुलंद रखना है. हमें एकजुट होकर रहना है. उन्होंने कहा कि गठबंधन में रहकर कुछ कार्यकर्ताओं ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, ऐसे कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उसे पार्टी संगठन से बाहर किया जाएगा. बैठक में वीणा देवी, दानिश इकबाल, रंजीत मंडल, नूर इस्लाम नूरी, पंचानंद साह,राजा सिंह,विनय कुमार,भरत प्रसाद साह, मंजूर आलम, श्री प्रसाद यादव, शाहिद आलम, सरफराज अहमद,नरेश कुमार यादव,नीरल कुमार,मो नजाम, तनवीर आलम समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एनडीए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जनता दरबार में पांच मामलों का निष्पादन

नरपतगंज. नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. सीओ रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में नरपतगंज, फुलकाहा घूरना व बसमतिया थाना क्षेत्र का भूमि संबंधित विवाद मामले की सुनवाई की गयी. जबकि दोनों पक्षों से सुनवाई के बाद पांच मामले का निष्पादन किया. नरपतगंज थाना क्षेत्र के छह मामलों की सुनवाई की. जिसमें दोनों पक्षो को संतुष्ट कराते हुए 03 मामले का निष्पादन किया गया. वहीं बसमतिया थाना क्षेत्र से 03 मामले के सुनवाई के बाद 01 मामले का निष्पादन कर दिया गया. वहीं घूरना थाना क्षेत्र से 02 मामले की सुनवाई पर 01 मामले का निष्पादन कर दिया गया. सीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि जनता दरबार के दौरान क्षेत्र से 11 मामले की सुनवाई में 05 मामले का निष्पादन किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जनता दरबार में पांच मामलों का निष्पादन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सभी माफिया, स्मैक व अन्य तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

डीआइजी से मिले पूर्व विधायक मुजाहिद आलम किशनगंज. पूर्व विधायक सह राजद नेता मुजाहिद आलम ने दलाल एवं माफियाओं के विरुद्ध मोर्चा खोला दिया है. शनिवार को पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने डीआइजी पूर्णिया रेंज पी के मंडल से मिलकर जिले में इंट्री माफिया, कोयला माफिया, शराब माफिया, स्मैक एवं अन्य अवैध कारोबारियों पर उचित कार्रवाई करने को ले मांग पत्र सौंपा. इस संबंध में ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 174/2025 सहित कई मामले दर्ज है. पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने बताया कि डीआइजी ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया और जल्द ही इस संबंध में वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डीजीपी बिहार से मिलकर उचित कार्रवाई करने को ले आग्रह किया जायेगा. उन्होंने बताया कि माफियाओं के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सभी माफिया, स्मैक व अन्य तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खो-खो खेल में अरविंद व विवेकानंद सदन विजयी

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों पर आधारित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के लिए आयोजित स्पून मार्बल रेस में समृद्धि प्रथम, परी कुमारी द्वितीय और रोशनी कुमारी तृतीय स्थान पर रही. छठी और सातवीं कक्षा के लिए आयोजित खो-खो बालिका वर्ग में अरविंद सदन विजेता और दयानंद सदन उपविजेता रहा. बालक वर्ग में विवेकानंद सदन विजेता और श्रद्धानंद सदन उपविजेता बना. प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया. प्राचार्य ने कहा कि स्पोर्ट्सों से मानसिक बल मिलता है. स्पोर्ट्स अनुशासन में रहना सिखाता है. प्रतियोगिताओं के संचालन में प्रभारी प्रदीप्तो दास, क्रीड़ा शिक्षक तपन यादव, अभिषेक दुबे, इरशाद अहमद ने योगदान दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खो-खो स्पोर्ट्स में अरविंद व विवेकानंद सदन विजयी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मानिकपुर में बने नेचर पार्क का मंत्री ने किया उद्घाटन

आठ करोड़ की लागत से बना है पार्क, दो वर्ष में ही बनकर तैयार प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटी ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बिहार–झारखंड सीमा पर बने नेचर बायो डाइवर्सिटी पार्क का उद्घाटन किया. ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत के कक्कड़घट में निर्मित इस पार्क का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया गया. बायो डायवर्सिटी पार्क आठ करोड़ की लागत से बना है. लगभग दो वर्ष में ही बनकर तैयार हो गया है. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी समाज की स्त्रीओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर मंत्री का स्वागत किया, वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने ढोल–नगाड़ों के साथ स्वागत किया. मंत्री ने कहा कि वह क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर हैं. पार्क के निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा. साथ ही प्रखंड क्षेत्र के साथ-साथ सीमावर्ती बिहार के लोग भी अपने परिवार के साथ यहां आकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे. मंत्री ने कहा कि पार्क में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर कर इसे और आकर्षक बनाया जायेगा. ताकि यह राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल बन सके. उद्घाटन के बाद मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने अधिकारियों के साथ पार्क का निरीक्षण किया. मौजूद कमियों को दूर करने का निर्देश दिया. उद्घाटन के उपरांत दो दिनों तक आम लोगों के लिए पार्क में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग पार्क की विशेषताओं का आनंद ले सकें. इसके बाद लोग टिकट के आधार पर पार्क में प्रवेश कर सकेंगे. मौके पर महगामा एसडीओ आलोक वरण केसरी, एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद, रत्नेश सिंह, सीओ मदन महली, प्रमुख कुंदन कुमार महतो, मुखिया अध्यक्ष इग्नासियस मुर्मू, अवधेश कुमार ठाकुर, पंसस सुषमा मरांडी, मिहिर महतो, गुड्डू प्रसाद महतो, रेखा देवी, वनरक्षी राजीव कुमार और अमित कुमार मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मानिकपुर में बने नेचर पार्क का मंत्री ने किया उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top