Hot News

November 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: सिंफर में मना 79वां स्थापना दिवस

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. सिंफर धनबाद ने शनिवार को अपना 79वां स्थापना दिवस मनाया. कार्यक्रम में कोयला खनन, ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ तकनीकों के क्षेत्र में संस्था की दीर्घकालिक वैज्ञानिक नेतृत्व यात्रा को रेखांकित किया. निदेशक प्रो अरविंद कुमार मिश्रा ने स्वागत संबोधन में 1946 में सीएफआरइ व 1956 में सिंफर से शुरू हुई शोध प्रगति का विवरण दिया. बताया कि 2007 में विलय के बाद इसमें पिलर डिजाइन, हाइवॉल माइनिंग, कोयला गैसीकरण, सिंगैस से हाइड्रोजन उत्पादन, मेटल माइनिंग तकनीक और सिलक्यारा टनल तथा नवी मुंबई एयरपोर्ट परियोजना जैसे मिशनों में ऐतिहासिक भूमिका निभायी. उन्होंने विजन 2047 के अनुरूप नेट-जीरो माइनिंग, डिजिटल माइनिंग सिस्टम और उन्नत ऊर्जा तकनीकों को भविष्य की प्राथमिकता बतायी. समारोह में उच्च-राख हिंदुस्तानीय कोयले पर आधारित इंडियन रेफरेंस मैटेरियल बीएनडी 5092 लॉन्च हुआ. यह ऐश कंटेंट, वोलाटाइल मैटर व जीसीवी परीक्षण को और अधिक मानकीकृत बनाने में सहायक होगा. डॉ एमपी रॉय ने सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र, युवा वैज्ञानिक, उच्चतम परियोजना प्राप्ति, पेटेंट–कॉपीराइट, श्रेष्ठ तकनीकी व प्रशासनिक कार्यश्रेणी में विजेताओं की घोषणा की. इससे वैज्ञानिक प्रेरणा और नवाचार संस्कृति के विस्तार को प्रोत्साहन मिलेगा. कार्यक्रम का संचालन डॉ आशीष कुमार घोष ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एफएओ प्रियंम मुखर्जी ने किया. तीन संस्थानों के साथ हुआ एमओयू : कार्यक्रम के दौरान बीआइटी मेसरा, बीबीएमकेयू धनबाद व आइआइटी रुड़की के साथ नये समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुआ. इन समझौतों से शोध, प्रशिक्षण और ज्ञान-विनिमय के नये आयाम खुलेंगे. एमओयू प्रक्रिया में अभियंता अमरनाथ की भूमिका महत्वपूर्ण रही. बीबीएमकेयू कुलपति ने सहयोग को बताया प्रगति का आधार : मुख्य अतिथि बीबीएमकेयू के कुलपति प्रो (डॉ) राम कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय–अनुसंधान संस्थान साझेदारी से छात्रों और समाज दोनों को लाभ मिलता है. उन्होंने सिंफर और बीबीएमकेयू के बीच नवीकृत एमओयू की सराहना करते हुए संयुक्त शोध विकास की दिशा में मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया. आइआइटी कानपुर के प्रो पाला का वैज्ञानिक व्याख्यान : विशिष्ट अतिथि प्रो राज गणेश एस पाला (आइआइटी कानपुर) ने अपने व्याख्यान में स्वच्छ ऊर्जा, सीओ टू रूपांतरण, उभरती बैटरी तकनीक, इलेक्ट्रोकैटलिसिस, सेंसर प्रणाली और न्यूक्लियर–इलेक्ट्रोकेमिकल ऊर्जा तकनीकों पर शोध संभावनाएं प्रस्तुत कीं. उन्होंने कहा कि आइआइटी व सीएसआइआर की संयुक्त पहल हिंदुस्तान को तकनीकी शक्ति बनने की गति प्रदान कर सकती है. मुख्य अतिथि ने नवाचार व प्रिडिक्टिव माइनिंग पर दिया बल: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेतन प्रकाश जैन (जेएस व एफए, सीएसआइआरव सीएमडी, सेल) ने कहा कि सिंफर के शोध समाधान प्रयोगशालाओं से निकलकर उद्योगों और खदानों तक परिणाम दे रहे हैं. उन्होंने डिजिटल, रोबोटिक व प्रिडिक्टिव माइनिंग की दिशा में तेजी लाने की सलाह देते हुए वित्तीय पारदर्शिता, अनुशासन और समयबद्ध नवाचार को संस्थान की सबसे बड़ी ताकत बताया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: सिंफर में मना 79वां स्थापना दिवस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: इस्ट बस्ताकोला में मिला किशोर का शव, हत्या का केस दर्ज

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. धनसार थाना क्षेत्र के इस्ट बस्ताकोला में शुक्रवार की सुबह बिजली के खंभे के नीचे 15 वर्षीय नीतीश कुमार का शव लहूलुहान अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम के साथ धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली व अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुंचे. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि किशोर की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी है. वहीं पुलिस ने तुरंत डॉग स्क्वायड की टीम बुलायी और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. नाना के घर में छह साल से रह रहा है मृतक नीतीश का परिवार : नीतीश इस्ट बस्ताकोला में अपने नाना गोपाल साव के यहां रहता था. इसके साथ ही उसकी मां रिंकी देवी, पिता हीरा साव, पुत्र विजय, ओमकार व प्रिंस भी साथ रहते थे. इसके पूर्व में ये लोग हीरापुर में रहते थे. छह साल पूर्व यह परिवार यहां आकर बसा है. सिर व नाक से निकला था खून : मृतक नीतीश इस्ट बस्ताकोला का रहने वाला था और उसका शव उसके घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर मिला है. उसके सिर और नाक में गंभीर चोटें आयी है. जबकि पेट में भी एक जगह जख्म के निशान हैं. पूरा चेहरा खून से सना हुआ था. हत्या पत्थरों से कूच कर किये जाने की संभावना जतायी गयी है. मां ने लगाया चार लोगों पर हत्या का आरोप : नीतीश की मां रिंकी देवी ने श्रीराम नगर चांदमारी के चार लोगों पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बिजली के पोल से गिरने से मौत होने की आशंका : धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली मामले को दुर्घटना बता रहे हैं. पुलिस को संदेह है कि जिस बिजली के खंभे के नीचे नीतीश का शव मिला है, वहीं थोड़ा बगल में एक लोहा काटने वाला ब्लेड मिला है. पुलिस ने बताया कि पोल से गिरने से नीतीश की मौत हुई होगी. किसी कारण से वह पोल पर चढ़ा होगा और गिरने पर उसका सिर व नाक नीचे ईंट-पत्थर से टकराया है, जिससे खून निकला है. पुलिस ने बताया कि दूसरी वजह यह भी हो सकती है कि खंभे पर चढ़ने के क्रम में 11 हजार विद्युत प्रवाहित करंट की चपेट में आकर गिरने से उसकी मौत हुई होगी. वहीं पुलिस को घटनास्थल से लगभग सौ मीटर दूर स्थित एक सुनसान स्थान पर लोहे के बिजली का खंभा भी काट कर छुपाया हुआ मिला है. खून से सनी मिट्टी का लिया सैंपल : पुलिस ने घटनास्थल के पास से खून से सनी मिट्टी और शव के मुट्ठी में बंद मिट्टी का सैंपल लिया है. पुलिस ने इस सैंपल को फोरेंसिक जांच के लिए भी भेजने की बात कही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: इस्ट बस्ताकोला में मिला किशोर का शव, हत्या का केस दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: जगरनाथ कोक इंडस्ट्रीज बरवाअड्डा में छापेमारी

Dhanbad News: प्रतिनिधि, बरवाअड्डा. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के अजबडीह स्थित श्री जगरनाथ कोक इंडस्ट्रीज (हार्डकोक भट्ठा) में शुक्रवार की शाम जिला प्रशासन व खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की. 15 वाहनों से प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ हार्डकोक भट्ठा पहुंची. फिर भट्ठा का मुख्य गेट खुलवाया. इसके बाद जिला प्रशासन के पदाधिकारी व खनन विभाग की टीम ने हार्डकोक भट्ठे की घूम-घूमकर जांच की. इस दौरान कच्चा कोयला नहीं मिला. भट्ठा में जला हुआ कोयला का ढेर पड़ा हुआ था. इसके बाद पदाधिकारियों ने मैनेजर से कागजात की मांग की. मैनेजर द्वारा सौंपे गये कागजात लेकर पुलिस वापस लौट गयी. छापेमारी के संबंध में विभागीय अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार किया. भठ्ठा में कुछ भी गलत नहीं मिला : मैनेजर इस संबंध में श्री जगरनाथ कोक इंडस्ट्रीज के मैनेजर लालू कुमार महतो ने कहा कि विगत दो माह से हार्डकोक भट्ठा बंद पड़ा है. भट्ठा में पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है. जिला प्रशासन व खनन विभाग की टीम ने भट्ठा में छापेमारी की. कुछ गलत नहीं पाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: जगरनाथ कोक इंडस्ट्रीज बरवाअड्डा में छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय पर पूर्ण करायें झरिया पुनर्वास योजना : कोयला सचिव

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद/ बलियापुर. कोयला सचिव विक्रम देव दत्त ने कहा है कि झरिया मास्टर प्लान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं. बल्कि हजारों परिवार के जीवन एवं भविष्य से जुडा़ परिवर्तनकारी अभियान है. इसकी सख्ती से माॅनिटरिंग होंगी. सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय पर योजना को पूर्ण कराया जायेगा. साथ ही विस्थापितों के लिए बने बेलगड़िया को मॉडल टाउन के रूप में विकसित किया जायेगा. कोयला सचिव ने उक्त बातें शुक्रवार को बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में झरिया पुनर्वास व विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) और झरिया मास्टर प्लान की प्रगति की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक एवं बेलगड़िया बस्ती के भ्रमण के दौरान कही. बैठक में कोल इंडिया लिमिटेड के प्रभारी चेयरमैन सनोज कुमार झा, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, उपायुक्त आदित्य रंजन, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, बीसीसीएल के सभी निदेशक, कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. बैठक के दौरान झरिया क्षेत्र के अग्नि प्रभावित इलाकों से विस्थापित परिवारों के लिए चल रहे आवास आवंटन कार्य, पुनर्वास से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं का विकास, सार्वजनिक उपयोगिताओं की उपलब्धता और आग नियंत्रक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही झरिया मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित नये विकास हस्तक्षेपों का भी विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया. समय पर पूर्ण करायें पुनर्वास कार्य : कोयला सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुनर्वास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और पुनर्वासित परिवारों को नागरिक-केंद्रित सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से स्थानांतरित होने वाले परिवारों को सुरक्षित आवास, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में किसी तरह की देरी स्वीकार्य नहीं होगी. बैठक में कोयला सचिव ने मॉनिटरिंग सिस्टम को और मजबूत बनाने, जन-शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने और पुनर्वास कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए. सभी एजेंसियों को सामूहिक रूप से काम करते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक पुनर्वासित परिवार को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी जीवन व्यवस्था उपलब्ध हो सके. जेआरडीए के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन कोयला सचिव विक्रम देव दत्त शुक्रवार को बेलगड़िया टाउनशिप पहुंचे. इस दौरान कॉलोनी में नवनिर्मित जेआरडीए के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया. उन्होंने वहां रह रहे लोगों से समस्याओं की जानकारी ली. साथ ही स्कूल में पढ़ रहे बच्चों से भी बातें की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय पर पूर्ण करायें झरिया पुनर्वास योजना : कोयला सचिव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुरुलिया में चार भालुओं की तस्वीरें कैमरे में कैद

संवाददाता, कोलकाता पुरुलिया जिले के कोटशिला-झालदा जंगल में कैमरे में कम से कम चार ””””स्लॉथ’ भालू की तस्वीरें कैद होने से उनके संरक्षण की उम्मीदें बढ़ गयी हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. साल 2022 में इस क्षेत्र में लगे कैमरे में केवल एक ही ‘स्लॉथ’ (आलसी) भालू की तस्वीर कैद हुई थी. पुरुलिया के तीन वन प्रभागों में कैमरे में रिकॉर्ड करने की कवायद जनवरी में शुरू हुई. यह कार्य वन विभाग और गैर-प्रशासनी संगठन ‘ह्यूमन एंड एनवायरनमेंट एलायंस लीग’ (एचईएएल) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जो जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में काम करता है. कोटशिला संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) अंजन गुहा ने बताया, ” ट्रैप कैमरों से प्राप्त तस्वीरों का विश्लेषण करने के बाद हमने निष्कर्ष निकाला है कि क्षेत्र में कम से कम चार ””””स्लॉथ’ भालू हैं. हम इन जानवरों की सुरक्षा के लिए एक संरक्षण परियोजना पर काम कर रहे हैं.’ उन्होंने बताया कि मानव-जानवर संघर्ष को रोकने के लिए उन्होंने आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान शुरू किया है. मुख्य वन्यजीव वार्डन संदीप सुंद्रीयाल ने कहा, ‘‘मैंने इनके क्षेत्र में देखे जाने के बारे में सुना है. यह जानकर खुशी हुई कि जानवर अपने प्राकृतिक आवासों के भीतर रहते हैं और किसी भी संघर्ष से बचने के लिए मानव बस्तियों में प्रवेश नहीं करते.’ सुंद्रीयाल ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों ने पुरुलिया में पैंगोलिन (एक स्तनधारी जीव है, जिसके शरीर पर एक सुरक्षात्मक कवच होता है) और भेड़िया भी देखा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुरुलिया में चार भालुओं की तस्वीरें कैमरे में कैद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आखिरकार मैपीठ के जंगल में लौट गया बाघ

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के मैपीठ इलाके में दक्षिण बैकुंठपुर के जंगल में भटके एक बाघ के आबादी वाले क्षेत्र के नजदीक पहुंचने से ग्रामीणों में बीते दो दिन से दहशत का माहौल था. हालांकि, बाघ के वापस जंगल लौट जाने की समाचार है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में राहत है. बाघ के पैरों के निशान मिलने के बाद प्रशासन ने लोगों को जंगल में जाने पर रोक लगा दी थी. ग्रामीणों ने जंगल के किनारे जाल (नेट) लगाने और मुख्य रास्तों पर रोशनी की व्यवस्था की मांग की. गुरुवार देर शाम अधिकारियों ने बाघ को गहरे जंगल की ओर खदेड़ने के लिए कई बार धमाके (साउंड बम) किये. उस समय नदी में पानी कम था और माना जा रहा है कि बाघ उसी दौरान नदी पार कर दूसरी ओर चला गया. शुक्रवार सुबह भी तलाशी ली गयी, लेकिन कोई निशान नहीं मिला. ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर बाघ बार-बार आबादी वाले इलाके में कैसे पहुंच रहा है. जंगली इलाकों के पास बसे गांवों में लोग लगातार डर के साये में जी रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग लगातार बढ़ रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आखिरकार मैपीठ के जंगल में लौट गया बाघ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: श्रीराम इपीसी को फटकार, समय पर काम पूरा करने का निर्देश

Dhanbad News: मुख्य संवाददाता, धनबाद. नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल रही पेयजल आपूर्ति एवं सीवरेज परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में धनबाद शहरी जलापूर्ति संवर्धन योजना (फेज-1 एवं फेज-2) व धनबाद सीवरेज परियोजना की प्रगति पर चर्चा की गयी. जलापूर्ति योजना फेज-1 की धीमी प्रगति पर श्री राम इपीसी के विरुद्ध कठोर आपत्ति जतायी. उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य में तत्काल गति लायी जाये. निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से पालन किया जाये. एजेंसी ने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में कार्य में तेजी लायी जायेगी. बैठक में जुडको, परामर्शदाता एनजेएस, एलएंडटी, श्रीराम इपीसी सहित संबंधित अभियंता एवं प्रबंधक उपस्थित थे. फेज-2 : उपकरण, पाइपलाइन, भूमि व अनुमतियों पर चर्चा फेज-2 की समीक्षा में डब्ल्यूटीपी उपकरणों की आपूर्ति, पाइपलाइन बिछाने, भूमि अवरोध, वन विभाग एवं सड़क निर्माण विभाग की अनुमतियों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. निर्माण एजेंसियों ने अवैध अतिक्रमण और विभागीय अनुमति से जुड़े अवरोधों की ओर ध्यान दिलाया. इस पर नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहासभी बाधाओं को प्राथमिकता पर हटाकर कार्य की प्रगति सुनिश्चित की जाये. इस फेज के तहत बराकर नदी, मैथन से कच्चा पानी लाकर धनबाद की जलापूर्ति व्यवस्था को और मजबूत किया जाना प्रस्तावित है. इएसआर की मिसिंग लिंक समस्या दूर, कई क्षेत्रों को लाभ एलएंडटी ने बताया कि मंझलाडीह इएसआर की मिसिंग लिंक समस्या का समाधान कर लिया गया है. इससे मथुरा नगर, बसंत विहार, जालान नगर आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति बेहतर होगी. नगर आयुक्त ने इन इलाकों में नये अधिकृत जल कनेक्शन तेजी से देने का निर्देश दिया. मीटरयुक्त जल कनेक्शन अनिवार्य, जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश मीटरयुक्त जल कनेक्शन की धीमी प्रगति पर भी चर्चा हुई. नगर आयुक्त ने कहा कि मीटरयुक्त कनेक्शन के लाभ नागरिकों को समझाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाये. प्रशासन ने सभी स्थायी जल कनेक्शनों को मीटरयुक्त करना अनिवार्य किया है. सीवरेज परियोजना में भूमि अधिग्रहण के मुद्दे जल्द सुलझेंगे धनबाद सीवरेज परियोजना के तहत शहर में पांच एसटीपी बनाये जाने हैं. परियोजना के कुछ भूमि अधिग्रहण संबंधी मामले लंबित हैं. नगर आयुक्त ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक हस्तक्षेप किए गये हैं, भूमि संबंधी कार्य शीघ्र पूरा किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: श्रीराम इपीसी को फटकार, समय पर काम पूरा करने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साहिबगंज महाविद्यालय में स्वर्ण पदक विजेता छात्रों को एसपी ने किया सम्मानित

साहिबगंज साहिबगंज महाविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित विशेष समारोह में जिले के आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के नौवें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में एसपी ने मेधावी विद्यार्थियों को अपने कर-कमलों से सम्मानित करते हुए उनसे संवाद किया तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए. उन्होंने जीवन प्रबंधन, समय के सदुपयोग और करियर निर्माण से संबंधित कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. डॉ. सैयद रजा इमाम रिजवी एवं अतिथि महोदय द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई. इसके बाद संगीत विभाग के प्रो. कुमार प्रशांत हिंदुस्तानी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा दी. मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट किया, जबकि कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने मोमेंटो प्रदान कर उनका औपचारिक स्वागत किया. अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. रिजवी ने एसपी का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास और उसकी शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन, अध्ययन की प्रभावी रणनीतियों और करियर संबंधी कई प्रश्न पूछे, जिनका एसपी अमित कुमार सिंह ने अत्यंत सहजता और सरलता से उत्तर दिया. उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास, अनुशासन और नियमित अध्ययन को सफलता की कुंजी बताया. मंच संचालन अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सेमी विक्टर मरांडी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नेतृत्व विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया. उन्होंने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद महाविद्यालय एवं विद्यार्थियों के लिए समय निकालने हेतु एसपी का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. परिसर विद्यार्थियों की उपलब्धियों और प्रेरक संवाद से उत्साह व उमंग से भरा हुआ था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साहिबगंज महाविद्यालय में स्वर्ण पदक विजेता छात्रों को एसपी ने किया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अंतिम दिन विभिन्न पंचायतों व वार्डों में लगा सरकार आपके द्वार का कैंप

साहिबगंज. जिले में 21 नवंबर से चलने वाले सेवा का अधिकार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को विभिन्न पंचायत एवं वार्डों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बरहेट प्रखंड के पंचकठिया संथाली, बरहेट बाजार, पंचकठिया बाजार व बरहेट संथाली दक्षिणी पंचायत, बोरियो प्रखंड के बोरियो बाजार, बीचपुरा, जेटके कुम्हरजोरी व पोआल पंचायत, पतना प्रखंड के शिवा पहाड़ व धरमपुर पंचायत, मंडरो प्रखंड के खैरवा व सिमड़ा पंचायत, बरहरवा प्रखंड के विशनपुर, हस्तीपाड़ा, कालू, महाराजपुर व बटाईल पंचायत, राजमहल प्रखंड के पश्चिम जामनगर, पश्चिम नारायणपुर, गदाय महाराजपुर दियारा व लालमाटी पंचायत, तालझारी प्रखंड के मसकलैया व वृंदावन पंचायत, उधवा प्रखंड के उत्तर पलाागाछी, सूतियारपाड़ा, उत्तर सरफराजगंज, पश्चिमी उधवा दियारा व पश्चिम उधवा पंचायत. साहिबगंज प्रखंड के रामपुर व मखमलपुर उत्तर पंचायत, साहिबगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 15, 16, 25, 26, 27, 28 विवाह भवन स्टेडियम के सामने, साहिबगंज में शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में आम लोगों ने विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन किया. पात्र लाभुकों को विभिन्न प्रशासनी योजनाओं के अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण, स्वीकृत लाभ, प्रमाण पत्र एवं योजनाओं से संबंधित दस्तावेज प्रदान किए गए. इस दौरान जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अंतिम दिन विभिन्न पंचायतों व वार्डों में लगा प्रशासन आपके द्वार का कैंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला एएफआइ व साई का मेडल-सर्टिफिकेट

साहिबगंज स्पोर्ट्स एवं युवा मामले मंत्रालय, हिंदुस्तान प्रशासन (साईं), हिंदुस्तानीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली तथा झारखंड एथलेटिक्स संघ के अधीनस्थ साहिबगंज जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा स्पोर्ट्स विभाग के सहयोग से अस्मिता लीग (बालिका) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को सिदो-कान्हू स्टेडियम, साहिबगंज में आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय राजमहल, बरहरवा, साहिबगंज, मंडरो, बरहेट, टाइगर एथलेटिक्स क्लब सकरीगली, केंद्रीय विद्यालय, बालिका डे बोर्डिंग एथलेटिक्स केंद्र, सीएमएसओ पोखरिया सहित विभिन्न संस्थानों की सैकड़ों बालिका प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विजेता खिलाड़ियों को हिंदुस्तानीय स्पोर्ट्स प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रदत्त मेडल और प्रमाणपत्र अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने प्रदान किये. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एथलीटों का चयन राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया. अस्मिता लीग का मुख्य उद्देश्य 14 वर्ष और 16 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराना है. आयोजन में जिला एथलेटिक्स संघ, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, डे बोर्डिंग एथलेटिक्स प्रशिक्षक अशोक साहनी, निमाई चौधरी, माधव चंद्र घोष, तकनीकी पदाधिकारी मनोज कुमार, बिरेंद्र कुमार, आदित्य कुमार, जिला स्पोर्ट्स कार्यालय के गौरव प्रियदर्शी, अमन कुमार, मिथुन सिंह, सूरज कुमार, रंजीत, धर्म कुमार, भुवन कुमार सहित अन्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा. प्रतियोगिता के परिणाम (बालिका अंडर-14 वर्ष) ट्रायथलन ग्रुप-A प्रथम : रुचि कुमारी, टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली द्वितीय : रिया हिंदुस्तानी, केंद्रीय विद्यालय, साहिबगंज तृतीय : साक्षी कुमारी, डे बोर्डिंग एथलेटिक्स केंद्र, साहिबगंज ट्रायथलन ग्रुप-B प्रथम : बेबी कुमारी, टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली द्वितीय : ईसा कुमारी, डे बोर्डिंग एथलेटिक्स केंद्र, साहिबगंज तृतीय : आईसा कुमारी, डे बोर्डिंग एथलेटिक्स केंद्र, साहिबगंज ट्रायथलन ग्रुप-C प्रथम : रोशनी कुमारी, टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली द्वितीय : सरस्वती कुमारी, कस्तूरबा, राजमहल तृतीय : रिया कुमारी, टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली किड्स जेवलिन प्रथम : रोशनी कुमारी, टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली द्वितीय : छोटी कुमारी, स्पोर्ट्सो इंडिया कुश्ती सेंटर, साहिबगंज तृतीय : मारांगमय मरांडी, टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली बालिका अंडर-16 वर्ष 60 मीटर दौड़ प्रथम : सविता सोरेन (साहिबगंज) द्वितीय : लतूमय मुर्मू (कस्तूरबा, बरहरवा) तृतीय : सरस्वती कुमारी (टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली) शॉटपुट प्रथम : काजल कुमारी (टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली) द्वितीय : जुली कुमारी (टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली) तृतीय : अनुराधा कुमारी (कस्तूरबा, राजमहल) डिस्कस थ्रो प्रथम : रजनी कुमारी (कस्तूरबा, राजमहल) द्वितीय : एंजेल यादव (साहिबगंज) तृतीय : लक्की कुमारी (टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली) जेवलिन थ्रो प्रथम : रजनी कुमारी (कस्तूरबा, राजमहल) द्वितीय : अंजलि यादव (केंद्रीय विद्यालय, साहिबगंज) तृतीय : काजल कुमारी (टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली) 600 मीटर दौड़ प्रथम : साक्षी शर्मा (टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली) द्वितीय : सेजल साह (केंद्रीय विद्यालय, साहिबगंज) तृतीय : खुशी मंडल (राधानगर) ऊंची कूद प्रथम : सुनैना कुमारी (डे बोर्डिंग एथलेटिक्स केंद्र, साहिबगंज) द्वितीय : अमीषा कुमारी (साहिबगंज) तृतीय : पलक प्रिया (डे बोर्डिंग एथलेटिक्स केंद्र, साहिबगंज) लंबी कूद प्रथम : माही कुमारी (डे बोर्डिंग एथलेटिक्स केंद्र, साहिबगंज) द्वितीय : अमीषा कुमारी (साहिबगंज) तृतीय : मारांगमय सोरेन (टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली) डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला एएफआइ व साई का मेडल-सर्टिफिकेट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top