Hot News

November 29, 2025

समस्तीपुर

दो दिवसीय जिला युवा उत्सव पारितोषिक वितरण समारोह के साथ संपन्न

 इस उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे अपनी कला का प्रदर्शन नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–  कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला युवा उत्सव 2025 समापन शुक्रवार को समारोहपूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया । इस आयोजन में युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शहर का कर्पूरी सभागार दो दिनों तक युवा ऊर्जा, सृजनशीलता और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। इस उत्सव ने जिले के उभरते प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी कला और कौशल प्रदर्शित करने का अद्भुत मंच प्रदान किया। उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और टीमों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर मौजूद गणमान्य लोगों ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में समस्तीपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन समारोह में प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक झलकियों ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत शिक्षक मंगलेश कुमार, शिक्षिका साधना कुमारी और मोनिका कुमारी की सुरीली प्रस्तुतियों ने समां बाँध दिया। निर्णायक मंडली की सदस्य मीनू कुमारी ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया और कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में कला-संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, निर्णायक मंडल और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही जिला युवा उत्सव का सफल आयोजन संभव हो पाया हैं। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय एवं सौरव कुमार ने अत्यंत कुशलता, गरिमा और प्रभावशाली शैली में किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। यह दो दिवसीय उत्सव समस्तीपुर के युवाओं की प्रतिभा और रचनात्मकता का जीवंत प्रमाण बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पेट की आवाज सुनकर जोमैटो से खाना ऑर्डर करेगा MOM, मंगलुरु के छोरे ने ईजाद किया एआई डिवाइस

AI Device MOM: आपको जोर की भूख लगी है और आपके पेट से गुर्राने की आवाज आ रही है और ऐसी स्थिति में आपके सामने खाना आ जाए, तब आप चौंकेंगे या नहीं? यह कोई कोरा गप नहीं है. मंगलुरु के युवा इंजीनियर सोहन एम राय ने एआई के जरिए एक ऐसा अनोखा आविष्कार किया है, जिसने इंटरनेट को हंसी, हैरानी और जिज्ञासा से भर दिया है. उन्होंने एक छोटा, स्मार्ट और मजेदार डिवाइस बनाया है, जो पेट की आवाज सुनकर यह पहचानता है कि यूजर्स को भूख लगी है या नहीं? भूख लगने पर ऑटोमैटिकली जोमैटो से खाना ऑर्डर कर देता है. यह डिवाइस सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और हजारों लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं. MOM है डिवाइस का नाम स्टार्टअप पीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोहन एम राय ने इस गैजेट का नाम MOM रखा है, जिसका फुल फॉर्म Meal Ordering Module है. उन्होंने इसे बेल्ट पर लगाने के लिए डिजाइन किया है और इसे एक स्टेथोस्कोप से जोड़ा है. मजेदार बात यह है कि स्टेथोस्कोप उन्होंने अपनी बहन से उधार लिया. MOM की मुख्य तकनीक चार चीजों पर छोटा माइक्रोफोन, साउंड सेंसर, इक्रोकंट्रोलर और बैटरी पर आधारित है. ये सभी मिलकर पेट से आने वाली आवाजों को कैप्चर करते हैं और विश्लेषण करते हैं. कैसे काम करता है एआई डिवाइस? रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे ही पेट से गुर्राने जैसी आवाज आती है, MOM उसे रिकॉर्ड करता है. फिर यह रिकॉर्डिंग एक एआई मॉडल को भेजी जाती है, जो तय करता है कि यह आवाज भूख की है या किसी अन्य कारण से आई है. अगर एआई यह पहचान ले कि भूख लगी है, तो MOM अपने आप जोमैटो पर खाना ऑर्डर करने की प्रक्रिया शुरू कर देता है. सोहन एम राय ने बताया कि उन्होंने पूरे दिन बिना खाए रहकर इस डिवाइस का टेस्ट किया, ताकि वह समझ सकें कि भूख लगने पर पेट कैसे प्रतिक्रिया देता है और किस तरह की आवाजें आती हैं. आसान दिखने वाला सेटअप है MOM सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह सेटअप देखने में बेहद आसान लगता है. सोहन के अनुसार, एआई मॉडल को ट्रेंड करना सबसे मुश्किल काम था. इसमें सही आवाज समझना, नॉइस फिल्टर करना और हंगर साउंड पहचानना सबसे बड़ी बात है. इन सभी को डिवाइस में फिट करने में उन्हें काफी समय लगा. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें भूख लगने पर जोरदार गुर्राहट होती है, जिससे डिवाइस उनके लिए काफी सटीक काम करता है. सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सोशल मीडिया पर डिवाइस वायरल होते ही प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों को यह जीनियस इनोवेशन लगा. कुछ लोगों ने कहा, ‘भूख की आवाज से खाना ऑर्डर? यह तो अगली लेवल टेक है!’ दूसरों को यह फनी गैजेट लगा. उन्होंने कहा, ‘गुर्राना हमेशा भूख नहीं होता भाई… फिर भी क्रिएटिव वर्क है!’ जबकि कुछ ने इसे बेकार आविष्कार कह दिया. कुछ लोगों ने लिखा कि यह डिवाइस उन लोगों के काम आ सकता है, जो काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि खाना खाना भूल जाते हैं. A young engineer from Mangaluru, Sohan M Rai, has surprised the internet with small device that listens for stomach growls and orders food on Zomato when it detects hunger. The device is called MOM, short for Meal Ordering Module. Sohan clips it to his belt and connects it to a… pic.twitter.com/d8H3P0o2PG — Startup Pedia (@startup__pedia) November 29, 2025 इंजीनियर, मेकर और वायरल टेक क्रिएटर हैं सोहन एम राय सोहन तकनीकी दुनिया के ऐसे क्रिएटर हैं, जो मजेदार और यूनिक प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं. वह मंगलुरु के रहने वाले हैं. उन्होंने सह्याद्री कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. कई तकनीकी कंपनियों में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने अपना छोटा ऑनलाइन टेक उद्यम शुरू किया. वह इंस्टाग्राम पर लगातार DIY और इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स साझा करते रहते हैं. इसे भी पढ़ें: SBI Mutual Funds: एसबीआई के टॉप 5 एसआईपी प्लान्स, जो 10,000 रुपये को बना देते हैं 35 लाख 2023 का ड्रोन फूड डिलीवरी भी हुई थी मशहूर MOM उनकी पहली वायरल टेक क्रिएशन नहीं है. 2023 में उन्होंने एक ऐसा प्रयोग किया था, जिसमें वह जोमैटो के डिलीवरी पार्टनर बने और अपने बनाए हुए ड्रोन से खाना डिलीवर किया. यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. उस समय उन्होंने लिखा था, ‘मैं ऐसा ड्रोन बनाना चाहता था, जो सीधे घर तक पिज्जा पहुंचा सके. यह सिर्फ प्रयोग है और पूरे सुरक्षा नियमों के साथ किया गया है.’ इसे भी पढ़ें: IndiGo Flights: इंडिगो का बड़ा विस्तार, नवी मुंबई हवाई अड्डे से कई रूटों पर सीधी उड़ानें होंगी शुरू The post पेट की आवाज सुनकर जोमैटो से खाना ऑर्डर करेगा MOM, मंगलुरु के छोरे ने ईजाद किया एआई डिवाइस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Story of the Day: हिम्मत की मिसाल, इन्होंने अपनी दिव्यांगता को बनायी ताकत

Story of the Day, रिपोर्ट- जुही स्मिता: दिव्यांगता कमजोरी नहीं, बल्कि इंसान के अदम्य साहस और क्षमताओं की पहचान है. चुनौती तब नहीं होती जब शरीर सीमित हो, बल्कि तब होती है जब समाज संकीर्ण दृष्टि से किसी की क्षमता को आंकता है. अपने शहर में कई ऐसे लोग हैं, जो ऐसी सोच से ऊपर उठकर अपने हुनर, आत्मविश्वास और लगन से खुद राहें बनायी हैं. तीन दिसंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ है. इस विशेष अवसर पर हम पटना की उन स्त्रीओं और बेटियों से रूबरू करा रहे हैं, जिन्होंने अपनी दिव्यांगता को शक्ति में बदलकर समाज के सामने एक नयी मिसाल पेश की हैं. Radha kumari फूड डिलीवरी के साथ-साथ स्पोर्ट्स जगत में रोशन कर रही नाम राधा कुमारी, पटना के दानापुर तकिया की रहने वाली, जन्म से पोलियोग्रस्त हैं. पिता के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गयी, लेकिन शारीरिक अक्षमता के कारण नौकरी के कई इंटरव्यू में उन्हें निराशा झेलनी पड़ी. पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने दम पर फूड डिलीवरी का काम शुरू किया. आज राधा पटना की सबसे भरोसेमंद और प्रेरणादायक डिलीवरी पार्टनर्स में गिनी जाती हैं. कॉलेज समय से ही स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाली राधा ने शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और रग्बी में राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते हैं. हाल ही में वे पारा स्विमिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेकर लौटी हैं. राधा का सपना है कि फूड डिलीवरी के साथ-साथ स्पोर्ट्स जगत में भी बिहार का नाम रोशन करें. Rupa jha आत्मविश्वास के साथ अपनी सारी जिम्मेदारियां निभा रही हैं मधुबनी की रूपा कुमारी बचपन में पोलियो से ग्रसित हुईं, लेकिन इंडियन आर्मी में कार्यरत अपने पिता से उन्होंने कभी हार न मानने का जज्बा सीखा. पढ़ाई में उत्कृष्ट रूपा ने देहरादून से एमबीए किया और जमशेदपुर की एक कंपनी में एचआर पद पर नियुक्त हुईं. फिर 2018 में बिहार प्रशासन के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में रिक्तियां निकलीं, तो उन्होंने आवेदन किया और आज मिथिला चित्रकला संस्थान, मधुबनी में असिस्टेंट पद पर कार्यरत हैं. रूपा कहती हैं कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं, बल्कि जीवन को नये नजरिये से देखने का अवसर है. कुछ काम कठिन जरूर होते हैं, पर हौसले और निरंतर प्रयास से उन्होंने हर चुनौती को अवसर में बदला और आज आत्मविश्वास के साथ-साथ अपनी सभी जिम्मेदारियां निभा रही हैं. Manju पोलियो होने पर भी आर्थिक स्वावलंबन की राह खुद बनायी कंकड़बाग की मंजू कुमारी सिन्हा को चार वर्ष की आयु में पोलियो हुआ, लेकिन उन्होंने अपनी आर्थिक स्वावलंबन की राह खुद बनायी. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने कपड़ों का छोटा सा स्टॉल लगाया. स्टॉल के पास मंदिर में जमा होने वाले बेकार फूलों का ढेर देखकर उन्हें पर्यावरण और अवसर- दोनों की चिंता हुई. वे कहती हैं- मैंने इंटरनेट से जानकारी लेकर इन फूलों से प्राकृतिक गुलाल बनाना शुरू किया, जिसे पहली बार आर्मी के लोगों ने खरीदा. यहीं से इस पहल को गति मिली. स्त्री उद्योग संघ की सहायता से मैंने गुलाल, अगरबत्ती, धूप और फेसपैक जैसे उत्पादों का विस्तार किया. हिंदुस्तान प्रशासन की जीविका योजना के तहत उन्हें मशीन भी मिली. आज मंजु का एक पूरा यूनिट है, जिसमें कई एनजीओ और संस्थान जुड़े हैं, और वे रोज 2-4 क्विंटल फूलों का उपयोग कर पर्यावरण और वित्तीय स्थिति दोनों में योगदान दे रही हैं. Story of the day: हिम्मत की मिसाल, इन्होंने अपनी दिव्यांगता को बनायी ताकत 6 मुक-बधिर होकर भी राष्ट्रीय स्तर की बन चुकी हैं खिलाड़ी वेस्ट लोहानीपुर की अमीषा प्रकाश जन्म से मूक-बधिर हैं, लेकिन उनकी प्रतिभा ने कभी खामोशी को उनकी पहचान नहीं बनने दिया. पिता वेद प्रकाश ने उन्हें साइन लैंग्वेज सिखाई और पढ़ाई में सहयोग किया, जिससे उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा पूरी की. स्पोर्ट्सों में रुचि होने के कारण वे जिमनास्टिकऑफ पटना के कोच संदीप कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में एथलीट बनीं. अमीषा क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस स्पोर्ट्सती हैं तथा देश-विदेश में आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी हैं. अपनी प्रैक्टिस के साथ-साथ अब वे बच्चों को भी एथलेटिक्स की ट्रेनिंग देती हैं, ताकि उनकी तरह कोई और भी सीमाओं से ऊपर उठकर अपनी पहचान बना सके. अमीषा की यात्रा बताती है कि हिम्मत किसी आवाज की नहीं, आत्मविश्वास की मोहताज होती है. Rita समर्पण से स्पेशल बच्चों को शिक्षा देने वाली बनी शिक्षिका पटना सिटी की रीता कुमारी बारह वर्ष की उम्र में पोलियो से ग्रसित हुईं, लेकिन जीवन की गति नहीं रुकी. इंटर पास करने के बाद उन्होंने आसपास के बच्चों को पढ़ाना शुरू किया और धीरे-धीरे शिक्षण को अपने उद्देश्य के रूप में अपनाया. समर्पण स्कूल के संस्थापक शिवाजी से मिलकर उन्होंने स्पेशल बच्चों को कला और प्रारंभिक शिक्षा देने का निर्णय लिया. बच्चों से बेहतर संपर्क और समझ के लिए उन्होंने बेउर, पटना से साइन लैंग्वेज का कोर्स भी किया. आज रीता स्पेशल बच्चों को पढ़ाने को अपना कर्तव्य मानती हैं और बिना किसी विराम के रोज स्कूल पहुंचकर बच्चों का मार्गदर्शन करती हैं. उनका समर्पण बताता है कि दिव्यांगता नहीं, बल्कि संवेदना और समर्पण ही किसी व्यक्ति को सच्चा शिक्षक बनाते हैं. इसे भी पढ़ें: वीमेन ऑफ द वीक: बिहार मेरी पहचान, मेरी ताकत है, इसे बड़े पर्दे पर लाना है: श्रुति The post Story of the Day: हिम्मत की मिसाल, इन्होंने अपनी दिव्यांगता को बनायी ताकत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya: पिछले तीन दिनों में 19 यात्रियों को अवैध तरीके से आगमन पर रोका गया, एक्सपायर्ड और बिना वीजा के पहुंच रहे लोग, लगातार जारी है सिलसिला

Gaya News: गया एयरपोर्ट पर पिछले तीन दिनों में 19 यात्रियों को अवैध तरीके से आगमन पर रोका गया है और उन्हें डिपोर्ट करने की तैयारी चल रही है. तीन दिनों पहले कंबोडिया से बोधगया पहुंचे 12 यात्रियों को एयरपोर्ट पर रोका गया था. इन यात्रियों के पास वीजा नहीं होने के कारण गया एयरपोर्ट से नहीं निकलने दिया गया.  किसी के पास नहीं था वीजा  इन 12 यात्रियों के पास कोई वीजा नहीं था. इसके कारण उन्हें इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने जांच के क्रम में एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया और एयरपोर्ट पर ही रोक दिया. इन 12 यात्रियों में पांच बौद्ध भिक्षु और सात स्त्री श्रद्धालु शामिल थे.  12 यात्रियों के पास नहीं था वैध वीजा  गया एयरपोर्ट के लिए शुरू चार्टर्ड विमान सेवा से गुरुवार को 150 यात्री आये थे. आने वाले यात्रियों की जांच के क्रम में 12 यात्रियों के पास वैध वीजा नहीं था. जब तक इनकी जांच प्रक्रिया पूरी हो पाती, तब तक कंबोडिया लौटने वाला विमान गया एयरपोर्ट से प्रस्थान कर चुका था. बाद में इनको ‘टेम्परेरी लिविंग परमिट’ (टीएलपी) प्रदान किया गया. इन्हें सात दिनों के भीतर वापस कंबोडिया लौट जाना होगा.  गया पहुंचे यात्री  वहीं, शुक्रवार को थाईलैंड से गया एयरपोर्ट पहुंची थाई एयर एशिया की एक यात्री को इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने रोक लिया और एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी. यात्री के पास मौजूद वीजा की वैधता तिथि समाप्त हो चुकी थी और इमिग्रेशन काउंटर पर जांच के दौरान इस बात का पता चला. शुक्रवार की रात थाईलैंड के बैंकॉक से गया एयरपोर्ट पहुंची थाई एयरवेज की उड़ान से छह स्त्री यात्री एक्सपायर्ड वीजा के साथ हिंदुस्तान में प्रवेश कर गयीं. इमिग्रेशन जांच के दौरान इनकी पहचान हुई और उन्हें एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया गया. गया एयरपोर्ट पहुंची थाईलैंड की एक यात्री को शनिवार को वापस भेज दिया गया. एयरपोर्ट के प्रभारी निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को थाई एयर एशिया के विमान से एक स्त्री यात्री एक्सपायर्ड वीजा के साथ गया एयरपोर्ट पहुंच गयी थी. Also read: सेंट्रल जेल में 105 मिनट तक डीएम और SSP ने की छापेमारी, 100 सिपाहियों ने ली हर वार्ड में की तलाशी बढ़ायी गयी सख्ती गया एयरपोर्ट के रास्ते इन दिनों आवाजाही कर रहे इंटरनेशनल यात्री और चार्टर्ड विमानों से आने वाले यात्रियों की चौकसी के साथ जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है. फिलहाल एक्सपायर्ड वीजा के साथ यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. इसके साथ ही इस दौरान मादक पदार्थ, सोना व अन्य अवैध सामग्रियों के साथ भी यात्रियों के आने की आशंका बनी हुई है. पिछले वर्षों इन मामलों में कई यात्रियों को पकड़ा भी गया है. इस कारण फिलहाल गया एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन व कस्टम विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है. The post Gaya: पिछले तीन दिनों में 19 यात्रियों को अवैध तरीके से आगमन पर रोका गया, एक्सपायर्ड और बिना वीजा के पहुंच रहे लोग, लगातार जारी है सिलसिला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंदिर प्रांगण में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन

पत्थलगड्डा. लेंबोइयां मंदिर प्रांगण में शनिवार को एकल परिवार अंचल चतरा संच पत्थलगड़ा की ओर से सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता संच अध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने की, संचालन संच प्रशिक्षक रवींद्रनाथ ठाकुर ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मुकेश दांगी, तीर्थनाथ दांगी, पूर्व प्रमुख धनुषधारी राम दांगी, अंचल कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, अंचल प्रमुख भरत सिंह, अंचल अभियान प्रमुख प्रेम राम, अंचल गतिविधि प्रमुख मोहित महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया. समारोह में अग्निवीर सैनिक के पिता लीलो यादव, अर्जुन यादव, आर्मी जवान की पत्नी पार्वती देवी, असम राइफल के जवान के पिता तीर्थनाथ दांगी, पत्थलगड़ा थाना के एसआइ विजय कुमार यादव अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. अतिथियों ने कहा कि आज देश व देश का हर नागरिक सुरक्षित है तो उसका पूरा श्रेय हिंदुस्तानीय सेना के जवानों का है. पत्थलगड़ा संच के 30 गांवों में एकल अभियान के द्वारा विद्यालय संचालित है. इन सभी विद्यालयों में शिशु संस्कार युक्त शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. मौके पर एकल विद्यालय के सभी आचार्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मंदिर प्रांगण में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चतरा में विराट शिव गुरु महोत्सव आज, तैयारियां पूरी

चतरा. बाबा घाट मैदान में रविवार को विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. महोत्सव में शामिल होने के लिए गांव, मुहल्लों में प्रचार वाहन के माध्यम से अपील की जा रही है. वरिष्ठ गुरु मनीष कुमार व राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक भजन व संकीर्तन से होगी. झारखंड के विभिन्न जिलों से आये शिष्यों के साथ-साथ बिहार, बंगाल व छत्तीसगढ़ से आये शिष्य, शिव के गुरु स्वरूप के विभिन्न आयामों पर अपने विचार रखेंगे. मुख्य वक्ता शिव शिष्य प्रणेता हरिंद्रानंद जी के कृपा पात्र बरखा दीदी होंगे. प्रचार प्रमुख मुरारी कुमार ने बताया कि बिहार राज्य के औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद से सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या देवी, अनीता देवी, माया देवी, अरुण शर्मा, सुनील सिंह, कुलेश साव सहित अन्य लगे हुए हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चतरा में विराट शिव गुरु महोत्सव आज, तैयारियां पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गंभीर मामलों में दर्ज कांडों का प्राथमिकता से करें निष्पादन : डीआइजी

डीआइजी ने एससी-एसटी थाने का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये कई निर्देश किशनगंज. पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल ने शनिवार को एससी-एसटी थाने का निरीक्षण किया. इससे पूर्व पुलिस लाइन के जवानों ने डीआइजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. डीआइजी ने कांडों की समीक्षा के साथ-साथ थाना की साफ सफाई, आंगतुकों के पहुंचने को लेकर व्यवस्था आदि का जायजा लिया. विशेष रूप से कांडों का निरीक्षण किया. डीआइजी ने पूरे थाना परिसर का जायजा लिया. साथ ही थाना की संचिकाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. साथ ही एससी-एसटी थाना में दर्ज कांडों की भी समीक्षा की. इसके बाद डीआइजी श्री मंडल ने स्त्री थाना के कांडों की समीक्षा की और लंबित कांडों के समय पर निष्पादन का निर्देश दिया. साथ ही स्त्री संबंधित गंभीर मामलों में दर्ज हुए कांडों को प्राथमिकता से लेते हुए निष्पादन का निर्देश दिया. डीआइजी ने यह देखा की स्त्री थाना में जितने भी कांड दर्ज हुए उनमें दुष्कर्म के कितने मामले हैं. उनमें कितने केस के सत्यापन के बाद मामला सत्य पाया गया. डीआइजी ने महावार दर्ज हुए कांडों की समीक्षा की. डीआईजी ने कहा कि नियमित निरीक्षण के दौरान स्त्री थाना व एससी-एसटी थाना के केस की समीक्षा को लेकर वे किशनगंज पहुंचे. दोनों थानों में दर्ज कांडों की समीक्षा की जा रही है. आम जनता को कैसे न्याय मिले और दोषी न फंसे इस बिंदु पर भी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ वन गौतम कुमार, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, साइबर डीएसपी रविशंकर, सर्किल इंस्पेक्टर राजा, एससी-एसटी थानाध्यक्ष दीपू कुमार, स्त्री थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, अपर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी आदि मौजूद थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गंभीर मामलों में दर्ज कांडों का प्राथमिकता से करें निष्पादन : डीआइजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीड़ित परिवारों को मिलेगा पीएम आवास

सिकटी. प्रखंड के कौआकोह पंचायत के वार्ड 03 स्थित लालगंज हाट में शुक्रवार की सुबह स्थानीय प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमणकरियों के कब्जे से बुलडोजर चला कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. सीओ ने बताया कि उक्त जमीन पर पंचायत प्रशासन भवन निर्माण कार्य प्रस्तावित है. बार-बार सूचना देने के बावजूद उक्त अतिक्रमित भूमि को खाली नही किया गया. भूमि पर घर बना कर रह रहे सभी आठों लाभुकों को पहले से ही बासगीत पर्चा दे दिया गया है. वहीं बीडीओ ने बताया कि जिन परिवारों के घर टूटे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर दिया जायेगा, जिससे किसी परिवार को बेघर नहीं होना पड़े. वहीं सिकटी थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों के घर टूटे हैं, उन्हें बासगीत पर्चा वाली जमीन पर मापी कर चिन्हित कराया गया है, जल्द से जल्द अपना घर बनाने का निर्देश दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीड़ित परिवारों को मिलेगा पीएम आवास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उत्पाद अधीक्षक व डाटा इंट्री ऑपरेटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

किशनगंज. उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद पर घरेलू काम करने वाली स्त्री ने अश्लील हरकत करने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर सदर थाना में दर्ज करायी गयी है. उत्पाद अधीक्षक के अलावा विभाग के डाटा इंट्री ऑपरेटर अनिल कुमार रजक को भी नामजद आरोपित बनाया गया है. पीड़ित स्त्री ने उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद पर आरोप लगाया कि उत्पाद अधीक्षक के प्रशासनी आवास सहित कई घर में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी. इस दौरान पीड़ित स्त्री उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के घर में काम करने लगी. 25 हजार से अधिक रुपये महीना देने को लेकर बात तय हुई. दो माह बीतने पर भी पैसा नहीं मिला. कभी कभी तीन महीने का भी पैसा एक साथ मिलता था. पीड़ित स्त्री ने आरोप लगाया है की तीन-चार महीने बीत जाने के बाद अचानक से देवेंद्र कुमार की नीयत खराब होने लगी, वह अश्लील हरकत करने लगते थे. दर्ज परिवाद के अनुसार वे हमेशा पैसा ऑनलाइन के माध्यम से दिया करते थे. एसडीपीओ वन गौतम कुमार से पूछने पर बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज करवाया गया है. अनुसंधानकर्ता के द्वारा कांड का अनुसंधान किया जाएगा. अनुसंधान के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद ने कहा कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उत्पाद अधीक्षक व डाटा इंट्री ऑपरेटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kerala samajam model school annual sports day celebration: चैरिटी हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

जमशेदपुर. केरला समाजम मॉडल स्कूल की 32वीं वार्षिक स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को टेल्को स्थित सुमंत मूलगावकर स्टेडियम में किया गया. प्रतियोगिता में चैरिटी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. पीस हाउस उपविजेता बना. चैरिटी हाउस को बेस्ट मार्च पास्ट के खिताब से नवाजा गया. बालक वर्ग में अस्मित शेखर व बालिका वर्ग में खुशी को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया. प्रतियोगिता के दौरान कराटे व योगा पर आधारित ड्रिल को प्रस्तुत करते हुए छात्रों ने सबों का मनमोह लिया. प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी मौजूद थे. स्पेशल बच्चों को कैरम व शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया. पुरस्कार वितरण समारोह में स्कूल की प्राचार्या नंदनी शुक्ला व सभी शिक्षक मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Kerala samajam model school annual sports day celebration: चैरिटी हाउस बना ओवरऑल चैंपियन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top