Hot News

December 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Winter Weight Loss Soup Recipes : सर्दियों में वजन घटाने के लिए 5 जादुई सूप रेसिपी

Winter Weight Loss Soup Recipes : सर्दियों के मौसम में खाना कम खाकर वजन कम करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है.इसका कारण यह है कि सर्दियों में हर किसी को गरमा गरम और तला-भुना खाने का मन करता है जिससे हमारा वेट लॉस प्लान पटरी से उतर जाता है. ऐसे में आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है.आज हम आपको कुछ ऐसे गरमा गरम जादुई सूप रेसिपी के बारे में बताएंगे जिससे आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं.सूप में कैलोरी कम और फाइबर ज़्यादा पाया जाता है. सर्दियों में वजन घटाने के लिए 5 जादुई सूप रेसिपी मैजिकल वेजिटेबल ब्रोथ सूप सामग्री: गाजर, पत्तागोभी, प्याज, सेलेरी, हल्दी, काली मिर्चफायदा: यह कम कैलोरी वाला सूप शरीर को डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है. प्रोटीन रिच मूंग दाल सूप सामग्री: हरी मूंग दाल, टमाटर, अदरक, पालकफायदा: इसमें भरपूर प्रोटीन होता है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और भूख कम लगती है. लेमन कोरिएंडर मशरूम सूप सामग्री: मशरूम, नींबू का रस, धनिया पत्ती, थोड़ा कॉर्नफायदा: मशरूम लो-कार्ब और fat-free होता है। नींबू फैट बर्निंग में मदद करता है और स्वाद ताजा बनाता है. भुना हुआ टमाटर और चुकंदर सूप सामग्री: भुने टमाटर, चुकंदर, लहसुन, थोड़ा जैतून का तेलफायदा: चुकंदर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और शरीर को ऊर्जा देता है. इसका रंग भी बहुत सुंदर होता है. पालक और ओट्स क्रीम-लेस सूप सामग्री: पालक, ओट्स, कम-फैट दूध या पानीफायदा: ओट्स फाइबर देता है और सूप को नेचुरल क्रीमी बनाता है वो भी बिना क्रीम के. Also Read : Masala Makhana Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सबसे क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक Also Read : Moong Dal Kadhi Recipe: सर्दियों में बनाये गरमा-गरम प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल कढ़ी The post Winter Weight Loss Soup Recipes : सर्दियों में वजन घटाने के लिए 5 जादुई सूप रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस वेरिफिकेशन व ट्रेनिंग के बाद ही जिला और इएसआइ अस्पताल में नियुक्त गार्ड कर पायेंगे ड्यूटी

आसनसोल. आसनसोल जिला अस्पताल और इएसआइ अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य है और वेरिफिकेशन के बाद इन्हें पुलिस की ओर से प्रशिक्षण देने के बाद ही ड्यूटी पर लगाया जायेगा. अस्पतालों में सुरक्षा व बचाव के मुद्दे पर आसनसोल सदर के महकमा शासक (एसडीओ) विश्वजीत भट्टाचार्य ने अपने कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में इस विषय की जानकारी देते हुए अन्य अनेकों मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. बैठक में श्री भट्टाचार्य के अलावा दोनों अस्पतालों के अधीक्षक, उपअधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त (सेंट्रल-1), आसनसोल साउथ और आसनसोल नॉर्थ थाना के प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे.एसडीओ श्री भट्टाचार्य ने बताया कि राज्य प्रशासन की ओर से अस्पतालों की बचाव व सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी किया गया है. जिसे लेकर जिला और महकमा स्तर पर बैठक कर समीक्षा की जा रही है. जिसके तहत यह बैठक हुई. जिसमें बताया गया कि अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य है, उसके बाद उन्हें पुलिस की ओर से प्रशिक्षण देने के उपरांत ही काम पर रखा जाए. पुलिस की टीम नियमित अस्पतालों में पेट्रोलिंग करेगी, खासकर रात के समय. कुछ लोगों की नियुक्ति सीसीटीवी की निगरानी के लिए करनी होगी, जो हर समय कंट्रोलरूम में मॉनिटर पर निगरानी रखें और कुछ आपत्तिजनक दिखने पर तुरंत सूचित करें, इससे कोई बड़ा हादसा होने से पहले ही उसे रोका जा सकेगा. सीसीटीवी भी बढ़ानी होगी. दोनों अस्पतालों में अतिरिक्त लाइट की व्यवस्था करनी होगी ताकि हर कुछ सही तरीके से निगरानी में रहे. मेन गेट पर चेकिंग करनी होगी ताकि बिना वहज कोई वाहन प्रवेश न करे. श्री भट्टाचार्य ने बताया कि आसनसोल सदर महकमा अंतर्गत पांच रूरल अस्पताल और सारे बीपीएचसी में भी सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य शुरू हुआ है. जल्द ही सारे अस्पताल सीसीटीवी के निगरानी में होंगे और सुरक्षा भी मजबूत की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस वेरिफिकेशन व ट्रेनिंग के बाद ही जिला और इएसआइ अस्पताल में नियुक्त गार्ड कर पायेंगे ड्यूटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ साझी कार्रवाई

अंडाल. इसीएल के केंदा एरिया सुरक्षा दल और सीआइएसएफ ने संयुक्त अभियान चलाते हुए शनिवार सुबह अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की. टीम ने कोयले से भरी दो मोटरसाइकिलें और अवैध कोयला जब्त किया. इस संयुक्त छापेमारी के बाद क्षेत्र के अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. सुरक्षा केंदा के प्रभारी ने बताया कि सुबह ही सूचना मिली थी कि कुछ युवक न्यूकेंदा पैंच से कोयला चुराकर मोटरसाइकिलों में लादकर सालडांगा और चाकदोला स्थित अवैध कोयला डिपो अथवा ईंट भट्ठों की ओर ले जा रहे हैं. सूचना मिलते ही सुरक्षा टीम और सीआइएसएफ मौके पर पहुंची.कई आरोपी मोटरसाइकिल लेकर फरार होने में सफल रहे, लेकिन दो मोटरसाइकिलें न्यूकेंदा गांव के पास पकड़ ली गयीं. जब्त मोटरसाइकिलों और कोयले को केंदा पुलिस चौकी में जमा करा दिया गया है. सुरक्षा टीम का कहना है कि इस तरह की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ साझी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आरपीएफ ने यात्री का खोया मोबाइल सुरक्षित लौटाया

बांकुड़ा. शनिवार को सुबह आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा ने स्टेशन परिसर में मिले एक खोये हुए मोबाइल फोन को संबद्ध यात्री को लौटा दिया. आरपीएफ पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार बांकुड़ा रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर चेकिंग के दौरान बेंच पर एक काले रंग का मोबाइल फोन पड़ा मिला. मौजूद यात्रियों से पूछने पर कोई भी उसे अपना बताने आगे नहीं आया. उसके बाद ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत मोबाइल को बरामद कर लिया गया और एसएमआर/बांकुड़ा ने स्टेशन पीए सिस्टम के माध्यम से इसकी सूचना प्रसारित की. मोबाइल फोन को आगे की प्रक्रिया के लिए आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा में रखा गया. दोपहर में एक यात्री पोस्ट पर पहुंचा और आधार कार्ड दिखा कर मोबाइल पर अपना दावा पेश किया. सही पहचान व दस्तावेज के सत्यापन के बाद मोबाइल फोन को पावती के साथ यात्री को सौंप दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आरपीएफ ने यात्री का खोया मोबाइल सुरक्षित लौटाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आरा मोड़ से मोचीपाड़ा तक सड़क किनारे कचरे का ढेर, हो रही परेशानी

दुर्गापुर. दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड 27 के अधीन आरा मोड़ से मोचीपाड़ा तक सड़क के किनारे कूड़ा-कचरा बिखरा पड़ा है. लंबे समय से यही तस्वीर है. शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक आरा मोड़ से मोची पाड़ा तक सड़क के दोनों तरफ कचरे के ढेर लगा हुआ है. प्लास्टिक, सड़ा हुआ कचरा, घर का गंदा कूड़ा, ये सब आम लोगों की रोज की परेशानी का सबब बन गया है. आम लोगों के साथ साथ इलाके से गुजरनेवालों को काफी परेशानी हो रही है.स्थानीय लोगों का कहना है कि अनियमित सफाई होने के कारण काफी दिक्कत होती है. दिन, हफ्ते, महीने बीत जाते हैं, गंदगी जमा होती रहती है, और उन्हें तकलीफों का बोझ उठाना पड़ता है. आम लोग दुर्गापुर नगर निगम की बेपरवाही पर सवाल उठाते नजर आए. सीपीएम नेता सिद्धार्थ बसु ने कहा कि दुर्गापुर नगर निगम का कार्यकाल तीन साल पहले खत्म हो गया था. चुनाव नहीं हुए. जिसका असर जन सेवा पर पड़ रहा है.लोग परेशान हैं. नगर निगम प्रशासक मंडली के वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कचरा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़ गयी है. रात में भी कचरा इकट्ठा किया जा रहा है. साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. हालांकि देखा जा रहा है कि इस इलाके में कचरा जमा हो रहा है. कचरे को जल्द इकट्ठा किया जायेगा. भविष्य में सड़क पर कचरे की डंपिंग रोकने के इंतजाम किये जायेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आरा मोड़ से मोचीपाड़ा तक सड़क किनारे कचरे का ढेर, हो रही परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: इएनटी विशेषज्ञों ने नये अनुसंधानों से कराया अवगत

Darbhanga News: दरभंगा. डीएमसीएच के ईएनटी विभाग में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने अपने शोध, अनुभव और आधुनिक उपचार पद्धतियों से अवगत कराया. डॉ राघव शरण ने श्रवण प्रोसेसिंग, कॉक्लियर इम्प्लांटेशन, हियरिंग इम्प्लांट्स तथा एंडोस्कोपिक तकनीकों पर प्रस्तुति दी. सुबह के सत्रों में कई महत्वपूर्ण व्याख्यान व वीडियो इंटरैक्टिव प्रस्तुति दी गयी. डॉ आरडी कुमार मेमोरियल ऑरेशन का आयोजन किया गया. संचालन डॉ शहनवाज ने किया. इस सत्र में डॉ सुधीर मज्ही ने “एंडोस्कोपिक सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूड राइनोरिया रिपेयर, एन इंस्टीट्यूशनल स्टडी”विषय पर प्रस्तुति दी. डॉ राजेश विश्वकर्मा ने “हियरिंग इम्प्लांट्स इन मैनेजमेंट ऑफ डेफनेस” विषय पर अनुभव साझा किया. इसके अलावा डॉ संतोष, डॉ राजीव रंजन प्रसाद आदि ने व्याख्यान दिया. आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ रिजवान अहमद तथा सचिव डॉ मनोज कुमार ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सकों को नवीनतम तकनीकों से अपडेट करना और अनुभवों का आदान-प्रदान है. रविवार को सम्मेलन का समापन होगा. तेज आवाज और लगातार हेडफोन के इस्तेमाल से बढ़ रहा बहरापन दरभंगा. आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते शोर, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग और लगातार हेडफोन लगाने की आदत अब गंभीर स्वास्थ्य समस्या का रूप ले रही है. बहरापन यानी हियरिंग लॉस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ईएनटी सम्मेलन में एम्स पटना की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ क्रांति भावना ने बताया कि वर्तमान समय में इएनटी विभागों में आने वाले कुल मामलों में करीब 60 प्रतिशत केस हियरिंग लॉस से जुड़े होते हैं, जिनमें अधिकांश युवाओं में तेज आवाज और हेडफोन का अत्यधिक उपयोग प्रमुख कारण है. कहा कि दिनभर उच्च ध्वनि स्तर वाले वातावरण में रहना, लगातार म्यूजिक सुनने के लिए हेडफोन को कान में लगाए रखना और मोबाइल पर तेज आवाज में वीडियो देखने की आदत धीरे-धीरे कान की भीतरी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है. यह नुकसान समय के साथ स्थायी बहरापन का कारण बन सकता है. 25 से 35 वर्ष की उम्र में ही कम सुनाई देने की समस्या लेकर चिकित्सकों के पास लोग आ रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: इएनटी विशेषज्ञों ने नये अनुसंधानों से कराया अवगत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अकादमिक के साथ नॉन अकादमिक गतिविधियां जरूरी- डीएम

Darbhanga News: दरभंगा. होली क्रॉस प्री प्राइमरी स्कूल, मदारपुर में दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्सकूद समारोह रंगारंग कार्यक्रम के बीच संपन्न हो गया. दूसरे दिन के कार्यक्रम का डीएम कौशल कुमार ने मशाल जलाकर एवं कबूतर उड़ाकर उद्घाटन किया. कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अकादमिक के साथ नॉन अकादमिक गतिविधियां जरूरी है. डीएम ने विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया. एचएम सिस्टर पुष्पिका ने कहा कि स्कूल प्रशासन बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति कृत संकल्पित है. धन्यवाद ज्ञापन अभिलाषा ने किया. आज बच्चों ने मेंढक दौड़, कैप रेस, बॉल बैंलेंसिंग रेस, बन्नी रेस, रिंग रेस, रैबिट रेस, हीरो रेस आदि में भाग लिया. मौके पर होली क्रॉस स्कूल, दोनार की एचएम जैंसी मैथ्यू, सिस्टर एलसिट, प्रबंधक सिस्टर नीली, शिक्षिका श्वेता, शालिनी, स्वीटी, सुजाता, अंजना, ज्योति, मनीषा आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अकादमिक के साथ नॉन अकादमिक गतिविधियां जरूरी- डीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मना

मधुबनी. अखिल हिंदुस्तानीय दलित ओबीसी माइनॉरिटी व आदिवासी संगठनों का परिसंघ जिला शाखा ने परिसंघ के जिला अध्यक्ष शंकर कुमार पासवान की अध्यक्षता एवं जिला सचिव सुबोध कुमार के संचालन में संविधान निर्माता हिंदुस्तान रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव की प्रतिमा स्थल के पास 70 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया. इस अवसर पर डोमा परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय शंकर पासवान ने कहा कि बाबा साहब एक युग दृष्टा, महान समाज सुधारक एवं आधुनिक हिंदुस्तान में समता मूलक समाज के निर्माण के पुरोधा थे. उनके बताए गए मार्गों पर चलकर ही एक अच्छे समाज का निर्माण किया जा सकता है. क्ताओं में प्रमुख रुप से मुंशी पासवान राजेंद्र पासवान, जटाधर पासवान, विनय कुमार विक्रांत, संजीव कुमार यादव, प्रदीप पासवान, प्रेम मेहरा, डॉ. अशोक कुमार, राजकमल सिंह, फणीश्वर पासवान, राम इकबाल यादव, सियाराम सदैय, राजू राम, विजय कुमार झा, कमलेश कुमार, कुमोद साफी, आनंद कुमार, अरुण कुमार महतो, रमेश पासवान सहित कई लोगों ने बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डाला. धन्यवाद ज्ञापन आशुतोष कुमार ने दिया . डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: लड़की का भर दिया मांग, पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Darbhanga News: हायाघाट. पतोर थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की के साथ जबर्दस्ती करने का प्रयास तथा जबरन मांग भरने का मामला सामने आया है. इसे लेकर पीड़ित पिता ने बसतपुर निवासी मनीष कुमार यादव पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. प्राथमिकी में कहा गया है कि पांच दिसंबर की शाम अचानक घर से बेटी ने शोर मचाया. पहुंचने पर देखा कि मनीष उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा है. उसकी मांग भर दिया. पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपित के विरुद्ध कांड दर्ज कराया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: लड़की का भर दिया मांग, पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: जिले में छात्रवृति से संबंधित 60967 आवेदन बीआरसी स्तर पर लंबित

Darbhanga News: दरभंगा. करमगंज स्थित शिक्षा भवन में डीपीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में बीइओ एवं लेखापाल की बैठक हुई. डीपीओ ने बताया के छात्रवृत्ति के लिए प्राप्त आवेदन पर संबंधित बीइओ द्वारा रुचि नहीं लिए जाने की वजह से कई छात्र-छात्राओं काे ससमय योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. मुख्यमंत्री पिछड़ा- अति पिछड़ा एवं अनुसूचित जाति जनजाति प्रवेशकोत्तर छात्रवृत्ति से संबंधित 60967 आवेदन बीआरसी स्तर पर लंबित है. 15 दिसंबर तक हर हाल में शत प्रतिशत आवेदन का निष्पादन करने को कहा गया है. शिशु छात्रवृत्ति के लिए परेशान हैं. लंबित आवेदनों में 49642 पिछड़ा, अति पिछड़ा एवं 11325 अनुसूचित जाति जनजाति के छात्र एवं छात्राएं हैं. विभागीय आंकड़ा के अनुसार पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग से संबंधित 17396 आवेदन शिक्षण संस्थान स्तर से अनुशंसित है. अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग से संबंधित 4944 आवेदन विद्यालय स्तर से अनुशंसित है. इन दोनों वर्ग के छात्र-छात्राओं से प्राप्त आवेदन पर किसी भी प्रखंड के बीइओ ने अनुशंसा नहीं की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: जिले में छात्रवृति से संबंधित 60967 आवेदन बीआरसी स्तर पर लंबित appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top