Hot News

December 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Happy Birthday Ravindra Jadeja: 37 साल के हुए ऑलाउंडर रवींद्र जडेजा, क्रिकेट में आज भी चमक बरकरार

Happy Birthday Ravindra Jadeja: हिंदुस्तानीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में शामिल रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 37 साल के हो गए. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका स्पोर्ट्स उतना ही दमदार है जितना शुरुआत में था. जडेजा ने 2009 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था और तब से लेकर अब तक वे अपनी गेंदबाजी, बल्लेबाजी और तगड़ी फील्डिंग से हिंदुस्तान के लिए मैच बदलने वाले खिलाड़ी साबित हुए हैं. अंडर 19 वर्ल्ड कप से लेकर IPL और फिर टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट तक उनका सफर लगातार ऊंचाइयों पर पहुंचता रहा है. (Ravindra Jadeja Cricket Career) Happy Birthday Ravindra Jadeja: अंडर 19 वर्ल्ड कप से मिली पहचान रवींद्र जडेजा ने पहली बार देशभर का ध्यान 2008 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में खींचा था. वे टूर्नामेंट में हिंदुस्तान के संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे और उन्होंने 10 विकेट हासिल किए थे. इसके बाद वे IPL के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने. कप्तान शेन वार्न ने उन्हें रॉकस्टार नाम दिया था और जडेजा ने अपने आक्रामक अंदाज से इस नाम को सही भी साबित किया. Happy Birthday Ravindra Jadeja: टेस्ट क्रिकेट में बनाए अनोखे कीर्तिमान टेस्ट क्रिकेट जडेजा की असली पहचान बना. उन्होंने 89 टेस्ट में 4095 रन बनाए हैं. इसके साथ ही गेंदबाजी में 348 विकेट भी अपने नाम किए हैं. छह शतक और 27 अर्धशतक बनाने वाले जडेजा का औसत 38 से ज्यादा रहा है. घरेलू पिचों पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा जहां उन्होंने 256 विकेट झटके हैं. जडेजा 15 बार पांच विकेट और तीन बार दस विकेट ले चुके हैं. आने वाले समय में वे 5000 रन और 400 विकेट पूरे कर सकते हैं जो उन्हें दुनिया के सबसे महान ऑलराउंडरों की सूची में और ऊपर ले जाएगा. Happy Birthday Ravindra Jadeja: वनडे में भी रहे बड़े मैच विनर वनडे में भी जडेजा टीम इंडिया के लिए मैच विनर रहे हैं. उन्होंने अब तक 206 वनडे में 2862 रन बनाए हैं और 231 विकेट लिए हैं. 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने 12 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था और फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीत में भी उनकी भूमिका अहम रही. Happy Birthday Ravindra Jadeja: T20 वर्ल्ड कप जीत का सपना पूरा टी20 इंटरनेशनल में जडेजा ने 74 मैच में 515 रन और 54 विकेट लिए हैं. पिछले साल उनका टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हुआ. यह उनके टी20 करियर का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट भी रहा. गेंद और बैट दोनों से उनके योगदान ने हिंदुस्तान को ट्रॉफी दिलाने में मदद की. Happy Birthday Ravindra Jadeja: IPL का चमकता चेहरा IPL में जडेजा का रिकॉर्ड भी बेहद शानदार है. वे चार बार IPL खिताब जीत चुके हैं जिनमें से तीन CSK के साथ आए. उन्होंने 254 मैच में 3260 रन और 170 विकेट लिए हैं. खास बात यह कि वे डेथ ओवरों में रन रोकने और महत्वपूर्ण विकेट निकालने के लिए जाने जाते हैं. इन कारणों से वे IPL के पहले बैलट हॉल ऑफ फेम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. नया विचार पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को ये भी पढ़ें- Video: ये कैसे संभव है! IND vs SA मैच में जडेजा की गेंद पर चित हुए मार्करम, उड़ गए स्टंप रवींद्र जडेजा ने WTC में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने, रिकॉर्ड जानकर रह जाएंगे हैरान The post Happy Birthday Ravindra Jadeja: 37 साल के हुए ऑलाउंडर रवींद्र जडेजा, क्रिकेट में आज भी चमक बरकरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: शीतलहर से सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी, एक दिन में 40 से ज्यादा भर्ती

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच के मेडिसिन विभाग में शुक्रवार को शीतलहर के कारण सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गयी. सुबह से शाम तक करीब 40 से ज्यादा मरीज सांस की तकलीफ लेकर अस्पताल पहुंचे. इनमें कई की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. मरीजों की संख्या बढ़ने से दोपहर तक मेडिसिन विभाग के सभी बेड फुल हो गये. चिकित्सकों के अनुसार ठंड बढ़ने के साथ अस्थमा, सीओपीडी, एलर्जी और संक्रमण जनित समस्याओं वाले मरीज सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी संख्या में पहुंचे. चिकित्सकों का कहना है कि ठंडी हवा, धूल और प्रदूषण का संयुक्त असर फेफड़ों पर पड़ता है. इससे पुरानी बीमारी से ग्रसित लोग अचानक गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं. बीमार होने वालों में बुजर्गों की संख्या अधिक मेडिसिन विभाग के चिकित्सक ने बताया कि शुक्रवार को भर्ती हुए मरीजों में अधिकतर बुजुर्ग, पुरानी सांस की बीमारी से जूझ रहे लोग और अस्थमा रोगी शामिल हैं. अचानक ठंड बढ़ने से उनके फेफड़ों की क्षमता प्रभावित हुई है. इसके कारण सांस लेने में अत्यधिक कठिनाई हुई. कई मरीजों को तत्काल नेब्युलाइजेशन और ऑक्सीजन सपोर्ट देना पड़ा. वहीं गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन बेड पर शिफ्ट किया गया. चिकित्सकों की अपील : ठंड में बरतें सावधानी चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि ठंड में सावधानी बरतें. गर्म कपड़े पहनें और विशेषकर सुबह-शाम बाहर निकलते समय चेहरे व नाक को ढक कर रखें. अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित मरीजों को इनहेलर का नियमित उपयोग करने और दवा समय पर लेने की सलाह दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: शीतलहर से सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी, एक दिन में 40 से ज्यादा भर्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: प्रभावितों से संवाद, पुनर्वास पर जोर

Dhanbad News: प्रतिनिधि, केंदुआ. बीसीसीएल पीबी एरिया अंतर्गत गोपालीचक कोलियरी के केंदुआडीह राजपूत बस्ती, केंदुआडीह पांच नंबर इमाम बाड़ा, केंदुआ नया घौड़ा केंदुआडीह थाना के पास व बीसीसीएल कुसुंडा एरिया के गेस्ट हाउस परिसर में जहरीली गैस रिसाव शुक्रवार को भी जारी रहा. इस पर रोक के लिए तकनीकी मंथन जारी है. इधर, उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल, निदेशक (एचआर) मुरली कृष्ण रमैया, एसडीएम राजेश कुमार, डीएसपी (विधि-व्यवस्था) नौशाद आलम सहित कई अधिकारी प्रभावित इलाका में पहुंचे. लोगों से सीधा संवाद किया. वरीय अधिकारियों ने केंदुआडीह शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, क्षेत्रीय अस्पताल कुस्तौर, केंदुआडीह दुर्गामंदिर व केंदुआडीह मध्य विद्यालय में बनाये गये अस्थायी राहत कैंप का जायजा लिया. लोगों से अपने घरों से बाहर गैस के प्रभाव क्षेत्र से दूर रहने की अपील की. इसके बाद सभी अधिकारी केंदुआडीह थाना पहुंचे और गैस रिसाव से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के साथ थाना परिसर में बैठक की. बैठक के दौरान प्रभावित परिवारों से अधिकारियों ने सीधा संवाद किया. अस्थायी उपाय सुरक्षा की दृष्टिकोण से उचित नहीं : डीसी उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जिन घरों में लोग रह रहे हैं और काफी खतरनाक है, समस्या आज की नहीं दशकों की है. उन्हें सालों पहले विस्थापन होना था परंतु कतिपय कारणों से शिफ्ट नहीं हुए हैं. सोगों से अपील की गई है कि समय सीमा तय कर जल्द से जल्द सभी लोग इस डेंजर जोन से शिफ्ट हो जाएं. इसके लिए बेलगड़िया और करमाटांड़ में व्यवस्था की गयी है. हमारी कोशिश है की बेलगड़िया टाउनशिप को और भी बेहतर बनाया जाए, ताकि लोग स्वेच्छा के साथ शिफ्ट हो जाएं. तत्कालीन व्यवस्था में टेंट का निर्माण किया गया है, जहां रहना, खाना, पीना, शौचालय, बिजली आदि सभी की व्यवस्था की गयी है. कहा कि गैस पर रोक के लिए अस्थायी कार्रवाई सुरक्षा की दृष्टिकोण से उचित नहीं है. दो लोगों की मौत दुखद, जांच के बाद कार्रवाई होगी डीसी ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है इसमें दो लोगों की मृत्यु हुई है. प्रशासनिक जांच टीम गठित हो चुकी है जल्द ही पूरी जांच कर ली जाएगी. इसमें जिस किसी की भी लापरवाही उजागर होगी उस पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. बताया कि शनिवार से दो बसें उपलब्ध करायी जा रही हैं, ताकि प्रभावित लोग स्वयं बेलगड़िया जाकर वहां बहाल सुविधाएं देख सकें. इसके लिए नॉन एलटीएच परिवारों के लिए 2.5 लाख और एलटीएच परिवार के लिए 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का प्रावधान भी बताया गया. घरों की सुरक्षा पुलिस करेगी : एसएसपी वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि आप सभी चिंता मुक्त होकर अपने-अपने घरों से टेंट सिटी में शिफ्ट हो जाएं. खाली घरों में रखे सामनों की चिंता ना करे. पुलिस आपके घरों की सुरक्षा करेगी. सिटी हॉक की पेट्रोलिंग लगातार इलाके में रहेगी. सिस्टम के तहत जो व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही है, उसके तहत स्थायी समाधान के लिए यहां से शिफ्ट करें, अन्यथा यह समस्या बनी रहेगी. शिफ्टिंग पर कमेटी बना कर वार्ता करें, ताकि आप सभी सुरक्षित रहे. कार्बन मोनो-ऑक्साइड रिसाव रोकने की कोशिश जारी : सीएमडीवहीं बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने बताया कि वर्षों पूर्व हुए खनन कार्य की बंद गैलरियों में कई तरह की गैस जमा हैं, जिनमें कार्बन मोनो-ऑक्साइड भी शामिल है, जो कमजोर स्थानों से रिस कर बाहर आ रही है, जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि रिसाव को अस्थायी रूप से रोकने की कोशिश जारी है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है. इसलिए परिवारों को तुरंत अस्थायी शिविर में शिफ्ट होना जरूरी है. वार्ता के दौरान एक और स्त्री के बीमार होने की सूचना मिली, उसे तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. वार्ता में प्रभावितों ने रखी अपनी बातें : वार्ता के दौरान राजपूत बस्ती के सदानंद बोस, दीनानाथ सिंह,दिनेश सिंह, सोलेन बोस, संतोष सिंह, जाहिद शेख,सागर पंडित,राजीव शर्मा,महादेव हांसदा, मनोज राय, अजीत पासवान, राजा चौरसिया, विजय शर्मा, गोविंदा राउत, अजय रवानी, जयप्रकाश चौहान, चंद्रदेव यादव और रामगोपाल भुवानिया सहित कई प्रभावितों ने अपनी बात रखी. इसमें कई स्त्रीएं भी शामिल थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: प्रभावितों से संवाद, पुनर्वास पर जोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: खनन अपशिष्टों में छिपे अवसरों का तकनीकी समाधान विकसित करें : संजीव कुमार

राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करते अतिथि और विशेषज्ञ. Dhanbad News: आइआइटी. शताब्दी सप्ताह महोत्सव के तीसरे दिन पर्यावरण संरक्षण व नवीकरणीय ऊर्जा पर मंथनDhanbad News: आइआइटी आइएसएम का शताब्दी स्थापना सप्ताह का तीसरा दिन शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और सतत नवीकरणीय ऊर्जा के नाम रहा. इस दौरान पेनमैन सभागार में ‘टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट्स इन वेस्ट मैनेजमेंट: चैलेंजेज एंड अपॉर्च्युनिटीज’ (टीएडब्ल्यूएमसीओ-2025) के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन सत्र में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सीएमडी संजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि थे. यूपी के पूर्व मुख्य सचिव डीएस मिश्रा मुख्य वक्ता तथा डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी, आयरलैंड के प्रो विजई के गुप्ता विशिष्ट अतिथि थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्र ने की. इस सम्मेलन का आयोजन इंवायरेंट इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया. प्रो विपिन कुमार के स्वागत भाषण दिया. इसके बाद प्रो आलोक सिन्हा, विभागाध्यक्ष इसीइ ने वेस्ट मैनेजमेंट और सतत ऊर्जा की चुनौतियों पर अपने विचार रखे. हिंदुस्तान के सतत विकास की रीढ़ है कॉपर राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य अतिथि एचसीएल के सीएमडी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कॉपर हिंदुस्तान के सतत विकास की रीढ़ है. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में कॉपर की भूमिका अनिवार्य है. कहा : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड टेलिंग प्रबंधन, वेस्ट री-प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग इनोवेशन पर तेजी से काम कर रहा है. उन्होंने शोधकर्ताओं से कहा कि खनन अपशिष्ट में छिपे विशाल अवसरों को समझें और उस पर आधारित तकनीकी समाधान विकसित करें. उन्होंने 2047 तक हिंदुस्तान के लक्ष्यों को समर्थन देने की प्रतिबद्धता दोहरायी. टेक्समिन आइआइटी आइएसएम की वैश्विक प्रतिष्ठा मजबूत कर रहा है : प्रो मिश्र प्रो सुकुमार मिश्र ने कहा कि आइआइटी आइएसएम का 100 वर्ष पूरा होना उसके ‘प्रौढ़ फेज’ में प्रवेश की शुरुआत है. इस चरण में संस्थान पर राष्ट्रीय अपेक्षाएं और भी अधिक बढ़ जाती हैं. उन्होंने कहा कि अब समय इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च, क्वांटिफिकेशन आधारित अध्ययन और नए इनोवेटिव फ्रेमवर्क को आगे बढ़ाने का है. उन्होंने टेक्समिन जैसी उभरती रिसर्च पहल को संस्थान की वैश्विक पहचान मजबूत करने वाला बताया. प्रो मिश्र ने टेक्समिन जैसे प्लेटफॉर्म को आइआइटी आइएसएम की वैश्विक प्रतिष्ठा मजबूत करने वाला प्रयास बताया. उन्होंने युवा शोधकर्ताओं से कहा कि ऐसे शोध क्षेत्रों का चयन करें, जो आने वाले वर्षों में हिंदुस्तान के विकास पथ को गति दें. कचरा कोई समस्या नहीं, अपरिमित संपदा है : प्रो विजई के गुप्ता सम्मेलन में प्रो विजई के गुप्ता ने कहा कि कचरा कोई समस्या नहीं, बल्कि अपरिमित संपदा है. आधुनिक तकनीकों से कचरे को ऊर्जा, ईंधन और बायोमटेरियल में बदला जा सकता है. उन्होंने दुनिया भर में अपनायी गयी थर्मोकेमिकल, बायोकेमिकल और माइक्रोबियल तकनीकों का उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे घरेलू, औद्योगिक और फार्मास्यूटिकल कचरे को मूल्यवान उत्पादों में बदला जा रहा है. उन्होंने हिंदुस्तान में एआइ संचालित वेस्ट सॉर्टिंग, एडवांस रीसाइक्लिंग सिस्टम और मजबूत रिसर्च प्लेटफॉर्म विकसित करने की जरूरत बतायी. प्रो गुप्ता ने कहा कि वैज्ञानिक जिज्ञासा जगाने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और वही वेस्ट-टू-वेल्थ की सोच को समाज में व्यापक बना सकते हैं. स्वच्छ हिंदुस्तान अभियान से वेस्ट मैनेजमेंट में आया बड़ा बदलाव : डीएस मिश्रा यूपी के पूर्व मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने कहा कि स्वच्छ हिंदुस्तान अभियान से देश में वेस्ट मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव आया है. अब दुनिया कचरे को अवसर के रूप में देख रही है. उन्होंने कहा कि प्रकृति कोई कचरा नहीं बनाती, मनुष्य बनाता है, इसलिए रिड्यूस, रीयूज और रीसाइक्लिंग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा. मिश्रा ने प्लास्टिक के जिम्मेदार उपयोग, बायोगैस जैसे वेस्ट-टू-वेल्थ विकल्प और प्रकृति आधारित समाधानों को बढ़ावा देने पर जोर दिया. कहा कि हिंदुस्तान को सर्कुलर इकोनॉमी की ओर तेजी से बढ़ना चाहिए, ताकि संसाधनों का बेहतर संरक्षण हो और पर्यावरणीय दबाव घटे. विभिन्न विभागों का चला पैनल डिस्कशन दिन भर कैंपस में विभिन्न विभागों द्वारा पैनल डिस्कशन, प्लेनरी सत्र और इनोवेशन प्रस्तुत किये गये. कंप्यूटर साइंस, मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन तथा फिजिक्स विभागों ने अपनी उपलब्धियां और तकनीकी नवाचारों को साझा किया. एआइ आधारित डिजिटल ट्विन डैशबोर्ड डेमो, स्कोलोमिन क्लब द्वारा वरिष्ठ छात्रों के लिए इवेंट्स, बच्चों के लिए एक्टिविटी सेंटर और मंथन द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण रहीं. कार्यक्रम का समापन प्रो एमके जैन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: खनन अपशिष्टों में छिपे अवसरों का तकनीकी समाधान विकसित करें : संजीव कुमार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: झारखंड स्कूल इनोवेशन चैलेंज 2025 के फिनाले में पहुंची राज्य की शीर्ष 20 टीमें

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम धनबाद के नरेश वशिष्ठ सेंटर फॉर टिंकरिंग एंड इनोवेशन द्वारा आयोजित झारखंड स्कूल इनोवेशन चैलेंज 2025 के ग्रैंड फिनाले के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 20 स्कूलों की टीमों ने क्वालिफाई कर लिया है. शुक्रवार को फिनाले के लिए चयनित टीमों की घोषणा कर दी गयी. चयनित टीमों ने पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, यातायात प्रबंधन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स पर आधारित नवाचारी और प्रभावी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये. फिनाले में सभी टीमें अपने मॉडल का लाइव डेमो प्रस्तुत करेंगी, जिसके आधार पर विजेता का चयन होगा. बता दें कि झारखंड स्कूल इनोवेशन चैलेंज का उद्देश्य राज्य के स्कूली छात्रों में नवाचार की संस्कृति विकसित करना है. कार्यक्रम उभरते इनोवेटर्स को नवाचार की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ भविष्य के तकनीकी नेताओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. संस्थान द्वारा यह आयोजन 2022 से किया जा रहा है. फिनाले के लिए चयनित टीमें और उनके नवाचार डीएवी हज़ारीबाग : कचरे से ऊर्जा उत्पादन एवं पर्यावरण शुद्धिकरण मॉडलपीएम श्री यूएचएस मनुआ, मांडू (टीम 1) : आग का पता लगाने वाली स्वचालित प्रणाली पीएम श्री यूएचएस मनुआ, मांडू (टीम 2) : स्मार्ट डस्टबिन लोयला स्कूल सिनैप्स : स्मार्ट ट्रैफिक लाइट सिस्टम केरल समाजम मॉडल स्कूल (टीम 1) : सेफ ड्राइव सिस्टम केरल समाजम मॉडल स्कूल (टीम 2): एग्रो बॉट (कृषि हेतु स्मार्ट रोबोट) हिल टॉप स्कूल : स्वास्थ्य चल (हेल्थ मॉनिटरिंग आधारित प्रणाली) धनबाद पब्लिक स्कूल : मेडिकल सहायता वाला स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम श्रद्धानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल : हेवन स्फीयर (सुरक्षा एवं जीवन रक्षा आधारित प्रणाली) डीएवी गांधी नगर, सीसीएल रांची : दोपहिया वाहनों के लिए सुरक्षा किट डीपीएस बोकारो स्टील सिटी : एआइ आधारित पशु रोग पहचान एवं ड्रोन डिलीवरी प्रणाली (गौ सेवा) पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया : बच्चों की आंखों की सुरक्षा हेतु स्मार्ट टीवी मार ग्रेगोरियोस मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल : न्यूरोसाइंस में बीसीआइ और एआइ आधारित मॉडल डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल : इको ग्लव डीपीएस सेल टाउनशिप, रांची : एग्री बॉट (स्मार्ट कृषि रोबोट) डीपीएस चास-बोकारो : स्मार्ट ग्रीन एनर्जी सिटी मॉडल धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच : स्मार्ट पार्किंग प्रबंधन प्रणाली केरल पब्लिक स्कूल, कदमा : जल व सोलर-आधारित स्मार्ट फार्म एवं जल-सिंचाई नवाचार काशीडीह हाई स्कूल : एक्वा अलर्ट (जल सुरक्षा चेतावनी प्रणाली) डीएवी कोयलानगर, धनबाद: स्मार्ट अनुपालन निगरानी और आवश्यक पोषण सेवन समय-यंत्र. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: झारखंड स्कूल इनोवेशन चैलेंज 2025 के फिनाले में पहुंची राज्य की शीर्ष 20 टीमें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: कार्मेल स्कूल में पैरेंट्स नाइट का आयोजन

Dhanbad News: कार्मेल स्कूल धनबाद में छठी कक्षा बच्चों के पैरेंट्स नाइट 2025 का आयोजन शुक्रवार को किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सिस्टर श्रेया, सिस्टर सिल्वी, सिस्टर एल्सी जोसेफ तथा आमंत्रित अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की. अतिथि परिचय शिक्षिका सुष्मिता और स्वागत भाषण शिक्षिका बबीता ने दिया. समारोह में प्राचार्या सिस्टर सिल्वी ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्रति उनके सहयोग की सराहना की. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना नृत्य, प्रेरणादायक गीत और मदर वेरोनिका को समर्पित प्रस्तुति से वातावरण को भावपूर्ण बना दिया. हिंदुस्तान के चार राज्यों के पारंपरिक नृत्यों से बच्चों ने अभिभावकों व अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की. कार्यक्रम का समापन जोरदार तालियों के साथ हुआ. अंत में शिक्षिका अंकिता ने आभार जताया. कक्षा छह बी की छात्रा रिद्धि बचुका को उत्कृष्ट समग्र प्रदर्शन के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: कार्मेल स्कूल में पैरेंट्स नाइट का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: सड़क हादसे में नवादा की महिला की मौत, पांच घायल

Dhanbad News: धनबाद. सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलाकुसमा मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बिहार के नवादा जिले की 46 वर्षीया प्रमिला देवी की मौत हो गयी. स्त्री अपने पति साजन कुमार सिंह और पोते के साथ ऑटो से धनबाद रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रही थी. उनका परिवार सुबह की ट्रेन पकड़ कर नवादा लौटने वाला था, लेकिन स्टेशन पहुंचने से पहले ही कोलाकुसमा मोड़ के समीप ऑटो को वैन ने जोरदार टक्कर मार दी. ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रही थी स्त्री : प्रमिला देवी समेत ऑटो पर पांच लोग सवार थे. दुर्घटना में सभी घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एसएनएमएमसीएच ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत प्रमिला देवी को मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो और पिकअप वैन को जब्त कर लिया. मृतका के पति साजन कुमार के फर्दबयान के बाद शव पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. परिवार के साथ बेटी के घर आयी थी प्रमिला : प्रमिला देवी अपने परिवार के साथ दो दिन पहले भूईंफोड़ मंदिर के समीप रहने वाली अपनी बेटी के घर आयी थी. शुक्रवार को उसे घर लौटना था. भूईंफोड़ मंदिर के पास से उन्होंने ऑटो लिया. सुबह करीब सात बजे जैसे ही ऑटो कोलाकुसमा मोड़ पहुंचा, सामने से आ रही एक पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी. घटना में स्त्री की मौत हो गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: सड़क हादसे में नवादा की स्त्री की मौत, पांच घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : शादी समारोह में गया पूरा परिवार, बंद घर से 15 लाख के गहने चोरी

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंधार पहाड़ी हनुमान नगर (नियर सीआरपीएफ कैंप) स्थित सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र कुमार के बंद घर को गुरुवार की रात चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने मेन गेट का ताला काटकर कमरे में प्रवेश किया और अलमारी तोड़कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोना–चांदी के जेवरात चोरी कर लिये. घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की तहकीकात की और खोजी कुत्ते को भी बुलाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश के चंदौली में अपनी ड्यूटी से छुट्टी लेकर पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे. चार दिसंबर को वह अपने परिवार के साथ गया शहर के डेल्हा इलाके में विवाह समारोह में शामिल होने गये थे. सुबह घर लौटने पर देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और कमरे में सामान बिखरा पड़ा है. क्या कहते हैं थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि चोरी की घटना की पुष्टि हो चुकी है. स्थल जांच की गयी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. इसके अलावा वैज्ञानिक अनुसंधान भी कराया जायेगा. फिलहाल पुलिस ने कॉलोनियों में रात्रि गश्त बढ़ा दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : शादी समारोह में गया पूरा परिवार, बंद घर से 15 लाख के गहने चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : कॉमन फैसिलिटी सेंटर समेत सभी आवश्यक सुविधाएं करायी जायेंगी उपलब्ध

गया जी. डोभी स्थित 1670 एकड़ में फैले इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आइएमसी) प्रोजेक्ट का शुक्रवार को बिहार प्रशासन के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम शशांक शुभंकर ने मुख्य सचिव को विभिन्न स्पॉट पर नक्शे के माध्यम से पूरे औद्योगिक क्षेत्र के बारे में विस्तार से अवगत कराया. निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने डीएम को निर्देश दिया कि उक्त इंडस्ट्रियल एरिया प्रोजेक्ट में कितने लिंक रोड हैं, से संबंधित विस्तार से एक कनेक्टिविटी मैप तैयार करें, ताकि सीधे इंडस्ट्रियल पार्क से सड़क कनेक्टिविटी जोड़ा जा सके.डीएम ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि अमृतसर-दिल्ली-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के तहत कुल 13 मौजा में 1670.22 एकड़ का रकबा शामिल है. इस परियोजना के निर्माण के लिए 370 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है, जिसमें से 200 करोड़ से अधिक राशि का वितरण पहले ही किया जा चुका है. इस जमीन को उद्योगों और इंडस्ट्रीज के लिए आवंटित किया जा रहा है. डीएम ने बताया कि अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर इंडस्ट्रियल पार्क में उद्योग संबंधी सभी आवश्यक सुविधाएं, कॉमन फैसिलिटी सेंटर सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. यह परियोजना अपने आप में एक शानदार इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनेगी और जिले के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. इस अवसर पर आयुक्त मगध प्रमंडल, आइजी मगध प्रक्षेत्र, डीएम, एसएसपी, नगर पुलिस अधीक्षक, जिला वन पदाधिकारी, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था सहित जिला और अनुमंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : कॉमन फैसिलिटी सेंटर समेत सभी आवश्यक सुविधाएं करायी जायेंगी उपलब्ध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : मॉडल औद्योगिक हब के रूप में विकसित होगा गया के डोभी का इंडस्ट्रियल पार्क

गया. डोभी स्थित 1670 एकड़ में फैले इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आइएमसी) प्रोजेक्ट का शुक्रवार को प्रशासन के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सचिव पथ निर्माण विभाग संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी, सचिव उद्योग विभाग कुंदन कुमार, सचिव ऊर्जा विभाग मनोज कुमार और सचिव जल संसाधन विभाग भी मौजूद थे. मुख्य सचिव ने कहा कि इस औद्योगिक केंद्र में शीघ्र ही सड़क, बिजली और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी ताकि बड़े उद्योग यहां आ सकें और रोजगार सृजन हो सके. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में बड़े और मध्यम दर्जे के उद्योग लगाये जायेंगे और इसे मॉडल औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जायेगा. मुख्य सचिव ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करते हुए निर्माणाधीन सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. गया डीएम शशांक शुभंकर ने विभिन्न स्पॉट पर रुककर नक्शे के माध्यम से इंडस्ट्रियल क्षेत्र के बारे में विस्तार से अवगत कराया. मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि इंडस्ट्रियल पार्क से सीधे लिंक रोड की कनेक्टिविटी के लिए एक विस्तृत कनेक्टिविटी मैप तैयार किया जाये. जीटी रोड से इंडस्ट्रियल पार्क तक सड़क निर्माण के लिए एलाइनमेंट तैयार पथ निर्माण विभाग के सचिव ने बताया कि जीटी रोड से इंडस्ट्रियल पार्क तक सड़क निर्माण के लिए एलाइनमेंट तैयार कर लिया गया है. डीएम ने कहा कि एलाइनमेंट के अंतर्गत जहां प्रशासनी भूमि उपलब्ध है, वहां सड़क निर्माण का काम पहले ही शुरू कर दिया गया है. अमृतसर-दिल्ली-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के तहत कुल 13 मौजा में 1670.22 एकड़ का क्षेत्र शामिल है. यह क्षेत्र उद्योगों के लिए आवंटित किया जा रहा है और कॉमन फैसिलिटी सेंटर समेत अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : मॉडल औद्योगिक हब के रूप में विकसित होगा गया के डोभी का इंडस्ट्रियल पार्क appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top