Hot News

December 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योजनाओं का प्रचार कर लाभुकों को शत-प्रतिशत लाभ दें : डीडीसी

रामगढ़. कृषि एवं अन्य संबद्ध विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों को लेकर शुक्रवार को उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त ने जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आत्मा के उपनिदेशक दिनेश कुमार रजवार से ली. उप विकास आयुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अभियान मोड में योग्य लाभुकों को योजना से जोड़ने, पीएम कुसुम योजना में वर्तमान में 2509 आवेदन मिले हैं. इसे जिला स्तरीय समिति की बैठक कर योजनाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लाभ लाभुकों को पहुंचाने को कहा है. जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार को गोदाम निर्माण के तहत हो रहे कार्यों में तेजी लाने, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के चयनित लाभुकों का खाता बैंक में खोलने, वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजनाओं के लक्ष्य के विरुद्ध बचे हुए लाभुकों का चयन जल्द करने, पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभुकों की सूची तैयार कराने, भूमि संरक्षण सर्व पदाधिकारी को योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. बैठक में कृषि एवं अन्य संबद्ध विभागों के जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post योजनाओं का प्रचार कर लाभुकों को शत-प्रतिशत लाभ दें : डीडीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए भौतिक सत्यापन का निर्देश

रामगढ़. विधायक ममता देवी के पत्र को लेकर पर्यटन विभाग ने रामगढ़ उपायुक्त को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र दिया है. उपायुक्त के आदेश पर सह जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने संबंधित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से इन स्थलों की भौतिक जांच कर प्रतिवेदन मांगा है. प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद चिह्नित स्थानों पर सौंदर्यीकरण व आधारभूत संरचना का विकास कार्य शुरू होगा. इस प्रमुख स्थलों में दुलमी प्रखंड ग्राम गोडातू का डेली पैला धाम मंदिर में मंदिर तक पहुंच पथ का निर्माण करने, पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण करने, रामगढ़ माया टुंगरी मंदिर में मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण करने, मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण करने, दुलमी प्रखंड कुल्ही पंचायत के पुत्रीडीह जलप्रपात में जलप्रपात तक पहुंच पथ का निर्माण करने, यात्री शेड का निर्माण करने, पूरे पर्यटन स्थल का सौंदर्यीकरण करने, रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिके मंदिर प्रांगण में पर्यटकों के लिए आधुनिक रिसोर्ट का निर्माण कराने की बात कही गयी है. विधायक ममता देवी ने बताया कि इन सभी स्थानों पर विकास कार्य होने से रामगढ़ क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. स्थानीय स्तर पर रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे. धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों की पहचान और भी सशक्त होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए भौतिक सत्यापन का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

:::गोला के पैक्स धान क्रय केंद्र में उग आयी झाड़ियां

गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष धान अधिप्राप्ति केंद्रों की शुरुआत में हो रही देरी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. जिला प्रशासन ने गोला क्षेत्र के तीन पैक्स व दो एफपीओ को धान खरीद की जिम्मेदारी सौंप दी है, लेकिन केंद्रों के संचालन संबंधी औपचारिक आदेश अब तक जारी नहीं किया गया है. इसके कारण गोला स्थित पैक्स धान क्रय केंद्र परिसर में झाड़ियां उग आयी हैं. परिसर की सफाई की स्थिति भी दयनीय हो गयी है. धान खरीद के इंतजार में किसान कई दिनों से केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं. हुप्पू पैक्स के संचालक गुलाम सरवर ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर मौखिक जानकारी मिली है कि 15 दिसंबर से धान क्रय प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार का लिखित आदेश नहीं मिला है. जैसे ही आदेश प्राप्त होगा, केंद्र को साफ-सुथरा कर खरीद प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी. जानकारी के अनुसार, गोला प्रखंड क्षेत्र में धान खरीद के लिए गोला पैक्स, हुप्पू पैक्स व सुतरी पैक्स के साथ-साथ गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, चोकाद व स्वर्णरेखा एफपीओ सरगडीह का चयन किया गया है. इन सभी केंद्रों को इस वर्ष किसानों से निर्धारित प्रशासनी मूल्य पर धान खरीदने की जिम्मेदारी दी गयी है. इधर, धान क्रय केंद्रों के नहीं खुलने का सबसे अधिक नुकसान छोटे व सीमांत किसानों को झेलना पड़ रहा है. बिचौलिये मौके का फायदा उठाते हुए किसानों के खेतों से ही 15 से 16 रुपये प्रति किलो की दर से धान उठाव कर रहे हैं. किसानों ने जिला प्रशासन से धान खरीद का आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post :::गोला के पैक्स धान क्रय केंद्र में उग आयी झाड़ियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

::::ट्रेलर ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत

चितरपुर. मारंगमरचा स्थित बाबा भंडारी होटल के समीप गुरुवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया जाता है कि रात लगभग दस बजे ट्रक (जेएच 02 एजेड-0821) चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर खाना खाने के लिए होटल में चला गया. थोड़ी देर बाद रामगढ़ से गोला की ओर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रेलर ( जेएच 02 एजेड 4332 ) अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गया. इसमें ट्रेलर चालक रमेश महतो (पतरातू निवासी) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक संजय कुमार घटनास्थल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि वह अपने घर का इकलौता कमानेवाला व्यक्ति था. ट्रेलर चला कर परिजनों का भरण पोषण करता था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ::::ट्रेलर ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महर्षि परमहंस बीएड कॉलेज में फैकल्टी इंडक्शन कार्यक्रम

रामगढ़. हुहुआ कोठार स्थित महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन फैकल्टी इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के सचिव मनोज अग्रवाल, प्राचार्य डॉ जीआर चौरिया व सहायक प्राध्यापकों ने की. महाविद्यालय के सचिव मनोज अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नये शिक्षकों को शिक्षण-अधिगम की नवीन पद्धतियों, विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली व नीतियों से अवगत कराना है. प्राचार्य डॉ जीआर चौरिया ने नये शिक्षकों को महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के माहौल, नियम, शिक्षण-अधिगम पद्धतियों से परिचित कराया. सहायक प्राध्यापक डॉ नीलकमल ने इतिहास विषय की उपयोगिता को बताया. सहायक प्राध्यापिका चंचला कुमारी ने नारी शक्ति के उत्थान की जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु सानिया फिरदौस, संदीप गुप्ता व आकाश कुमार ने किया. मौके पर अरविंद महतो, राहुल सिंह, प्रकाश चंद्र महतो, पिंकी कुमारी, मुकेश पोद्दार, दिनेश्वर मुंडा, अबोध चंद्र महतो मौजूद थे. आइक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ राजेश महतो ने कहा कि विज्ञान के अध्ययन से बालकों में तर्कशक्ति का विकास होता है. धन्यवाद ज्ञापन अमृत कुमार महतो ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महर्षि परमहंस बीएड कॉलेज में फैकल्टी इंडक्शन कार्यक्रम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केदला में सोधन रजवार की पुण्यतिथि मनी

केदला. इचाकडीह के केदला तीन नंबर में शुक्रवार को एनसीओइए नेता सोधन रजवार की पुण्य तिथि मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर रजवार ने की. मुख्य अतिथि भाकपा माले राज्य कमेटी के सदस्य बसंत कुमार, सीआइटू के राज्य सचिव सह एनसीओइए के केंद्रीय सचिव बलभद्र दास, मांडू विधायक तिवारी महतो, मुखिया मदन महतो, आजसू नेता हेमलाल महतो ने सोधन रजवार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. तिवारी महतो ने कहा कि सोधन रजवार अपने जीवन काल में मजदूरों के हक और अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष करने का काम किया था. मौके पर बासुदेव महतो, सीताराम रजवा, चंद्रभानु प्रताप सिंह, कन्हैया रविदास, मनोज रजवार, कुदूस अंसारी, सुरेश रजवार, लाली बेदिया, जगदेव रजवार, जावेद खान मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post केदला में सोधन रजवार की पुण्यतिथि मनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आने वाले दिनों में झारखंड में भाजपा की सरकार बननी तय : अर्जुन मुंडा

गोला. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ रांची से देवघर जाते समय गोला डीवीसी चौक पर ठहरे. यहां गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुंडा ने कहा कि वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में झारखंड में भाजपा की प्रशासन बननी तय है. इसकी तैयारी अभी से मजबूती के साथ करनी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. मौके पर जीतेंद्र साहू, विजय ओझा, मनोज कुमार महतो, गोविंद मुंडा, डोमन नायक, विकास मणि पाठक, सचिन कुमार, प्रमोद रजवार, प्रदीप बर्मन, प्रदीप ठाकुर, सूरज वर्मा, चमन मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आने वाले दिनों में झारखंड में भाजपा की प्रशासन बननी तय : अर्जुन मुंडा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top