Hot News

December 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Beetroot Salad Benefits: बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, बस डाइट में शामिल करें चुकंदर का सलाद

Beetroot Salad Benefits: चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर है जो स्वास्थ्य को एक नहीं बल्कि कई फायदे पहुंचाती है. इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा शरीर को स्वस्थ बनाए रखती है. अगर आप रोजाना अपनी सलाद में एक चुकंदर को शामिल करते हैं तो इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे. चुकंदर न सिर्फ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है बल्कि यह दिल के स्वास्थ्य, पाचन और त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी साबित होता है. अब इसके फायदों के बारे में बताते हैं. चुकंदर का सलाद खाने के फायदे चुकंदर में आयरन, सोडियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम का मात्रा पर्याप्त होती है. जिस कारण यह शरीर को स्वस्थ रखती है. सर्दियों में रोजाना चुकंदर का सलाद खाने से शरीर स्वस्थ रहता है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इसकी वजह है कि इसके फाइबर्स पेट को साफ रखने में मदद करते हैं. हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए चुकंदर काफी लाभदायक होता है. चुकंदर खाने से बीपी कंट्रोल में रहता है. चुकंदर खाने से शरीर में ब्लड प्यूरिफिकेशन और ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है. चुकंदर में मौजूद फॉस्फोरस बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है. चुकंदर का सलाद खाने से शरीर में थकान नहीं होती है. चुकंदर हमारी त्वचा की रंगत में भी निखार लाता है. इसे भी पढ़ें: Garlic Benefits in Winter: सर्दियों में बीमारी हो जाएगी छूमंतर, बस इन तरीकों से करें लहसुन का सेवन The post Beetroot Salad Benefits: बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, बस डाइट में शामिल करें चुकंदर का सलाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तेजस्वी यादव क्यों गए लंदन जदयू सांसद ने बताया, बोले- उनकी पत्नी क्रिश्चियन हैं, इसलिए…

Tejashwi Yadav: बिहार चुनाव में राजद को मिली करारी हार के बाद से तेजस्वी यादव पूरी तरह चुप हैं. बिहार विधानसभा की शीतकालीन सत्र के दौरान भी वो उपस्थित नहीं रहे. सत्र के समय में तेजस्वी परिवार के साथ लंदन चले गए. अब उनके विदेश दौरे पर जदयू एमपी रामप्रीत मंडल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की पत्नी क्रिश्चियन हैं, इसलिए वे क्रिसमस मनाने के लिए लंदन गए हैं. सांसद रामप्रीत मंडल ने मीडिया से बातचीत में कहा, “तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के साथ-साथ अपनी पार्टी राजद के राजकुमार भी हैं. मैंने सुना है कि हार को भुलाने के लिए वे लंदन गए हैं. हो सकता है कि वे लंदन में ही समीक्षा बैठक करें. उनकी पत्नी क्रिश्चियन हैं. दिसंबर महीने में 25 तारीख को क्रिसमस मनाया जाता है. तेजस्वी यादव क्रिसमस मनाने के लिए लंदन गए हैं.” सत्र के दौरान तेजस्वी को नहीं जाना चाहिए था जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव को विधानसभा सत्र के दौरान नहीं जाना चाहिए था. उन्हें यहां गरीबों और प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहिए था. लेकिन इससे लोगों के बीच उनके प्रति गलत संदेश भी गया है. लोगों का विश्वास तेजस्वी यादव से उठता जा रहा है. पुतिन के दौरे पर क्या बोले रामप्रीत मंडल ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हिंदुस्तान दौरे पर कहा कि दोनों नेताओं के बीच ऐतिहासिक बैठक हुई. कई बड़े समझौते हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस यात्रा से हिंदुस्तान-रूस के संबंध और मजबूत होंगे. इससे हिंदुस्तान को आंख दिखाने वाले दूसरे देश भी सचेत हो जाएंगे. रामप्रीत मंडल ने आगे कहा, “हिंदुस्तान और रूस के रिश्ते 70 साल पुराने हैं. पहले जब भी राष्ट्रपति आते थे तो वे हिंदुस्तान में तीन या चार दिन रुकते थे. मेरी इच्छा थी कि यह दौरा भी तीन या चार दिन का होता ताकि ज्यादा बातचीत हो पाती.” इसे भी पढ़ें: पटना-दिल्ली रूट पर इस महीने से दौड़ेगी वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन, जानें इसकी स्पीड और सुविधाएं The post तेजस्वी यादव क्यों गए लंदन जदयू सांसद ने बताया, बोले- उनकी पत्नी क्रिश्चियन हैं, इसलिए… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Paush Sankashti Chaturthi Aarti: 7 दिसंबर को है संकष्टी चतुर्थी, करें गणेश जी की आरती, हर मनोकामना होगी पूरी

Paush Sankashti Chaturthi Aarti: 7 दिसंबर 2025 को पौष संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी. माना जाता है कि जो भी भक्त इस दिन भगवान गणेश की सच्चे मन से आराधना करता है, उसके जीवन से सारे दुख-दर्द दूर होने लगते हैं और रुके हुए काम बनने लगते हैं. यदि आप भी इस पौष संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की घर पर पूजा करने वाले हैं, तो यह समाचार आपके लिए है. इस दिन पूजा के बाद भगवान गणेश को समर्पित आरती का पाठ जरूर किया जाना चाहिए. यहां हमने भगवान गणेश को समर्पित आरती के लिरिक्स प्रस्तुत किए हैं. भगवान गणेश की आरती (Bhagwan Ganesh Aarti) जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी । माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥ जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा । लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥ जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया । बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥ जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ ‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी । कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी ॥ जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ यह भी पढ़ें: Bhagwan Ganesh Chalisa: कल है पौष संकष्टी चतुर्थी, करें गणेश चालीसा का पाठ, बिगड़ें काम होगें आसान Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Paush Sankashti Chaturthi Aarti: 7 दिसंबर को है संकष्टी चतुर्थी, करें गणेश जी की आरती, हर मनोकामना होगी पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhurandhar Worldwide Box Office Collection Day 1: दुनियाभर में ‘धुरंधर’ ने उड़ा दिया गर्दा, विदेशों में छापे इतने नोट, तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड

Dhurandhar Worldwide Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर चमक उठी. साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘धुरंधर’ को दर्शकों से पॉजिटि रिस्पांस मिला. मुंबई में तो एग्जिबिटर्स ने फिल्म के शोज बढ़ा दिए क्योंकि वहां पर मूवी की डिमांड और बढ़ गई. फिल्म ने पहले दिन 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और उम्मीद है कि वीकेंड पर इसकी कमाई और ज्यादा बढ़ेगी. फिल्म के सामने ‘तेरे इश्क में’ के अलावा और कोई दूसरी फिल्म नहीं जो उसे टक्कर दे. धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ ने देश सहित दुनियाभर में कमाल कर दिया. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 40 करोड़ रुपये की कमाई की. जबकि देश में इसने 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने सैयारा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया, जिसने दुनियाभर में 29.40 करोड़ का बिजनेस किया था. हालांकि ये छावा से पीछे रह गई, जिसने वर्ल्डवाइड पहले दिन 47. 40 करोड़ का कलेक्शन किया था. Dhurandhar worldwide box office collection day 1 राकेश बेदी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर क्या कहा राकेश बेदी फिल्म ‘धुरंधर’ का हिस्सा है. उन्होंने ITV Blink से बात करते हुए बताया कि फिल्म मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी पर बेस्ड नहीं है. उन्होंने कहा, “हर फिल्म की एक मदर फिल्म होती है। शोले की मदर फिल्म सेवन समुराई थी… या फाइव मैन आर्मी. कोई भी फिल्म कहीं न कहीं से तो इंस्पायर होती ही है. हर चीज कहीं न कहीं से इंस्पायर होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह फिल्म उसी पर बनी है. मैं मोहित शर्मा को उनके काम के लिए सलाम करता हूं, लेकिन निश्चित रूप से… यह वहां से इंस्पायर हो सकती है, लेकिन यह उस पर आधारित नहीं है. लेकिन मैं इस बारे में बोलने वाला कौन हूं – मेरी कोई अथॉरिटी नहीं है. लेकिन मुझे इतना पता है- हर कहानी कहीं न कहीं से इंस्पायर होती है. एक अच्छी कहावत है कि ‘सूरज के नीचे कुछ भी नया नहीं है.’ कुछ भी पूरी तरह से नया नहीं है.” यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पास या फेल? चौंकाने वाला है कलेक्शन यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की बादशाहत, तोड़ा ‘सैयारा’- ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘तेरे इश्क में’ का रिकॉर्ड, छावा से खा गई मात The post Dhurandhar Worldwide Box Office Collection Day 1: दुनियाभर में ‘धुरंधर’ ने उड़ा दिया गर्दा, विदेशों में छापे इतने नोट, तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs SA: 20 मैच के बाद भारत को मिली जीत, टॉस में काम आया राहुल का टोटका, देखें Video

IND vs SA: हिंदुस्तान और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच चल रही वनडे सीरीज अपने अंतिम चरण में हैं. तीन मैच की इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला विशाखापट्टनम में है. इस मैच में टीम इंडिया के साथ जो हुआ है वह किसी चमत्कार से कम नहीं है. टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने विशाखापट्टनम में टॉस जीतकर अपने नाम किया. राहुल ने हिंदुस्तान को 20 मैच के बाद टॉस में जीत हासिल हुई है. इस टॉस को जीतने के लिए कप्तान राहुल का टोटका भी काम में आया है. (KL Rahul Won the Toss in IND vs SA 3rd ODI). IND vs SA: टॉस में कारगर हुआ राहुल का टोटका टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल नें पिछले मैच में भी टॉस जीतने के लिए पहले कुछ मंत्र पढ़ा था. वैसे ही इस मैच में भी उनका एक अलग टोटका था. उन्होंने इस मैच में दाएं हाथ की जगह सिक्का बाएं हाथ से उछाला था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में राहुल का यह टोटका कारगर साबित हुआ और टीम इंडिया टॉस जीत गई. 21st time lucky! 😂😉#TeamIndia WINS THE TOSS! Yes, you read that right & @klrahul chooses to field first at Vizag! 🇮🇳👍🏻#INDvSA 3rd ODI, LIVE NOW 👉 https://t.co/Es5XpUmR5v pic.twitter.com/lpIF9EIYIe — Star Sports (@StarSportsIndia) December 6, 2025 IND vs SA: 20 मैच के बाद जीता टॉस  हिंदुस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर अपने नाम किया. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगातार 20 वनडे मैच में टॉस के समय हार का सामना करना पड़ा. इस बीच टीम के लिए कई अलग-अलग कप्तानों ने कप्तानी की थी. इस मुकाबले से पहले टीम आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टॉस जीती थी. यानी 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल से लेकर हिंदुस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच तक कुल 20 वनडे मैचों में टीम इंडिया को टॉस के समय हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस बार कप्तान केएल राहुल के टोटके के कारण टीम ने टॉस को अपने नाम कर लिया. IND vs SA: टॉस के साथ दर्शक हुए खुश विशाखापट्टनम वनडे मैच में टीम इंडिया के टॉस जीतने पर मैदान में मौजूद फैंस को एक अलग खुशी मिली. लाइव मैच के दौरान मैदान पर काफी शोर सुनने को मिला. फैंस भी लगातार शोर मचाते रहे. इसी बीच कप्तान केएल राहुल टॉस प्रेजेंटेशन कर रहे मुरली कार्तिक के पास पहुंचे तो वह भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर सके. हिंदुस्तान की प्लेइंग इलेवन:- केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा. साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:- टेम्बा बावुमा (कप्तान), रयान रिकेलटन, क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्जके, एडन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन. नया विचार पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को ये भी पढ़ें- IND vs SA 3rd ODI: 21 वीं बार में हिंदुस्तान ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला, प्लेइंग इलेवन में बदलाव IND vs SA 3rd ODI: विशाखापट्टनम वनडे में कैसा है मौसम का हाल, क्या पिच से मिलेगी गेंदबाजों को मदद! जानें पूरी डिटेल वाह क्या प्यार हैं! विराट कोहली अगर यह वीडियो देख लेंगे तो आखों में आ जाएंगे आंसू, देखें Video The post IND vs SA: 20 मैच के बाद हिंदुस्तान को मिली जीत, टॉस में काम आया राहुल का टोटका, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bathua Raita Recipe: सर्दियों में सिंपल तरीके से बनाएं बथुआ रायता, टेस्ट ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Bathua Raita Recipe: सेहत के लिए पौष्टिक बथुआ के साग की डिमांड सर्दियों के सीजन में बढ़ जाती है. इस मौसम में ज्यादातर लोग बथुआ की सब्जी या फिर पराठा बनाकर खाना खूब पसंद करते हैं. बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि बथुए से बना रायता भी स्वाद में लाजवाब होता है. बथुआ में मौजूद विटामिन ए, कैल्शियम, फाइबर, पोटेशियम और फास्फोरस की मात्रा अधिक पाई जाती है. अगर आपको भी रायता खाना पसंद है तो यहां हम बथुआ का रायता बनाने की रेसिपी आपको बताते हैं. बथुआ का रायता बनाने की सामग्री बथुआ के पत्ते बारीक कटी हरी मिर्च बारीक कटा अदरक काला नमक दही जीरा पाउडर (भुना हुआ) काली मिर्च पाउडर बथुआ का रायता बनाने की विधि इसके लिए आप सबसे पहले बथुआ के पत्तों को अच्छे से धो लें. अब इसे काट कर एक कटोरी में रख लें. अब आप इन पत्तों को कुकर में रख कर उबाल लें. उबलने के बाद आप इसे एक छलनी में निकाल लें. ठंडा होने के बाद आप इसे मिक्सर में पीस लें. स्मूथ पेस्ट बनाकर इसे एक बर्तन में डाल लें. इसके बाद इस पेस्ट को आप दही के कटोरे में अच्छे से मिला लें. अब आप एक कटोरी में दही, कटी हरी मिर्च, अदरक, काला नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर डाल लें. इसमें स्वादानुसार नमक भी डालें. इसे अब आप अच्छी तरह फेंट लें. आपका बथुआ रायता बनकर तैयार हो चुका है. इसे आप मसाला लच्छा पराठा और स्टफ पराठे के साथ भी परोस सकते हैं. इसे भी पढ़ें: Lemon Vegetable Curry Recipe: इस सर्दी जरूर बनाएं लेमन वेजिटेबल करी, भरपूर स्वाद के साथ सेहत में भी जबरदस्त The post Bathua Raita Recipe: सर्दियों में सिंपल तरीके से बनाएं बथुआ रायता, टेस्ट ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Babri Masjid : कोई भी ताकत मुझे नहीं रोक सकती, यह कहते हुए बाबरी मस्जिद की आधारशिला हुमायूं कबीर ने रखी

Babri Masjid : तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद जैसी शैली’ वाली मस्जिद की आधारशिला रख दी है. इससे पहले कबीर ने शनिवार को कहा कि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद के शिलान्यास कार्यक्रम को रोकने की साज़िशें की जा रही हैं, लेकिन लाखों लोग इन्हें नाकाम कर देंगे. कार्यक्रम को लेकर इलाके में सुरक्षा सख्त कर दी गई है. आधारशिला रखने से पहले मीडिया से बात करते हुए कबीर ने कहा कि दोपहर दो बजे बेलडांगा में मस्जिद की आधारशिला रखूंगा और कोई भी ताकत इसे नहीं रोक सकती. उन्होंने कहा कि पूरा कार्यक्रम कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार किया जाएगा. कार्यक्रम को बाधित करने की साजिश: कबीर आधारशिला रखने से पहले कबीर ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिंसा के लिए उकसाकर कार्यक्रम को बाधित करने की साजिशें रची जा रही हैं. दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों से आए लाखों लोग ऐसे प्रयासों को नाकाम कर देंगे. यह एक शांतिपूर्ण कार्यक्रम होगा. संविधान के अनुसार हमें उपासना स्थल बनाने का पूरा अधिकार है. 2,000 से अधिक स्वयंसेवक इसमें शामिल हैं. उन्होंने कहा कि बेलडांगा में केवल एक मस्जिद ही नहीं, बल्कि एक अस्पताल, एक शैक्षणिक संस्थान और एक अतिथि गृह भी बनाया जाएगा, जहां आने वाले सभी समुदायों के लोगों के लिए सुविधाएं होंगी. टीएमसी कर रही है इस मुद्दे का धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण कबीर ने आरोप लगाया कि टीएमसी इस मुद्दे का धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण कर रही है, जैसा भाजपा करती है. उन्होंने दावा किया कि वे साजिशें रच रहे हैं. कबीर ने पहले दावा किया था कि बेलडांगा में तीन लाख लोग जुटेंगे, जिसके बाद इस जगह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कलकत्ता हाई कोर्ट ने कार्यक्रम पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कानून-व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी राज्य प्रशासन पर डाल दी थी, जिसके बाद नेशनल हाईवे 12 के दोनों ओर आरएएफ, जिला पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है. यह भी पढ़ें : Babri Masjid : मस्जिद के शिलान्यास में शामिल होंगे सऊदी अरब के मौलवी, बिरयानी के पैकेट तैयार आरएएफ की टीम भी पहुंची कार्यक्रम स्थल पर कबीर बार-बार प्रस्तावित मस्जिद को बाबरी मस्जिद के मॉडल पर आधारित मस्जिद बता रहे हैं. उनकी इस घोषणा ने जिले में नेतृत्वक हलचल पैदा कर दी है. आरएएफ की टीम शुक्रवार को रेजीनगर पहुंचे और तैनाती से पहले उन्हें एक स्थानीय स्कूल में ठहराया गया. The post Babri Masjid : कोई भी ताकत मुझे नहीं रोक सकती, यह कहते हुए बाबरी मस्जिद की आधारशिला हुमायूं कबीर ने रखी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indigo Crisis में Spicejet की एंट्री, दिल्ली-मुंबई से पटना और दरभंगा के लिए शुरू की नई उड़ानें

Indigo Crisis: इंडिगो एयरलाइंस के आंतरिक संकट ने देशभर में हवाई संचालन को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है. लगातार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है. ऐसी स्थिति में स्पाइसजेट ने आगे बढ़कर राहत देने की कोशिश की है. एयरलाइन ने शुक्रवार देर रात घोषणा की कि वह दिल्ली और मुंबई से बिहार के दो प्रमुख शहरों- पटना और दरभंगा के लिए नई अतिरिक्त फ्लाइट सेवाएं शुरू कर रही है. यह सेवाएं शनिवार 6 दिसंबर से शुरू हो चुकी हैं, जिससे प्रभावित यात्रियों को कुछ राहत मिलने की संभावना है. दिल्ली और मुंबई से पटना-दरभंगा के लिए उड़ानें नई सेवाओं के तहत दिल्ली-पटना, दिल्ली-दरभंगा, मुंबई-पटना और मुंबई-दरभंगा रूट पर अतिरिक्त उड़ानें चलाई जा रही हैं. स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी 176 दिल्ली से शाम 7:15 बजे उड़ान भरेगी और रात 9:05 बजे पटना पहुंचेगी. जबकि मुंबई से पटना आने वाली उड़ान एसजी 336 दोपहर 3:55 बजे रवाना होकर शाम 6:40 बजे पटना पहुंचेगी. आपदा में अवसर! इंडिगो संकट के बीच SpiceJet ने 100 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का किया ऐलान. लाखों यात्री प्रभावित हैं, ऐसे में स्पाइसजेट की ये उड़ानें राहत दे सकती हैं. कई लोग इस संकट के लिए IndiGo की Monopoly को ज़िम्मेदार बता रहे हैं.#IndigoDelay #IndiGoCrisis #Indigo #DGCA… pic.twitter.com/e5EJTR4xtV — Naya Vichar (@prabhatkhabar) December 6, 2025 मुंबई से दरभंगा के लिए भी फ्लाइट दरभंगा के लिए भी दिल्ली और मुंबई से नई उड़ानें शुरू कर दी गई हैं. दिल्ली से एसजी 495 दोपहर 1:40 बजे उड़ान भरकर 3:50 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वहीं, मुंबई से एसजी 252 सुबह 9:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे दरभंगा लैंड करेगी. एयरलाइन का कहना है कि यह अतिरिक्त उड़ानें भीड़भाड़ और संकट के बीच यात्रियों को वैकल्पिक विकल्प देने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं. एयरपोर्ट पर घंटों तक फंसे रहे यात्री इंडिगो की समस्या का असर बिहार के सभी चार एयरपोर्ट्स पर दिखाई दे रहा है. शुक्रवार को पटना, दरभंगा, गया और पूर्णिया एयरपोर्ट्स से कुल 22 उड़ानें रद्द कर दी गईं. इनमें अकेले पटना एयरपोर्ट पर 12 फ्लाइट्स कैंसिल थीं, जिससे यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा. कई लोग घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे और आखिरी क्षण में यात्रा रद्द करनी पड़ी. Also Read: Indigo Flights: इंडिगो संकट से बिहार में हाहाकार, 25 फ्लाइट रद्द, पटना से मुंबई का किराया 90 हजार तक पहुंचा The post Indigo Crisis में Spicejet की एंट्री, दिल्ली-मुंबई से पटना और दरभंगा के लिए शुरू की नई उड़ानें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bigg Boss 19: फ्री में देखना है बिग बॉस 19 फिनाले? यहां जानें टाइम, डेट और पूरा तरीका

Bigg Boss 19: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. 15 हफ़्तों तक चली तीखी बहसों, भावनात्मक पलों, मुश्किल टास्क और गेम-चेंजिंग रणनीतियों के बाद यह सीज़न इस रविवार अपने ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त होने जा रहा है. दर्शकों के लिए यह एपिसोड बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इसमें न सिर्फ विजेता का ताज पहनाया जाएगा, बल्कि सितारों से सजी दमदार परफॉरमेंस भी देखने को मिलेगी. कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले अब तक शो के सभी एपिसोड रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होते रहे हैं और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किए गए. लेकिन फिनाले को और खास बनाते हुए चैनल ने समय में बदलाव किया है. ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर, रविवार को रात 9 बजे से जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी, दोनों पर एक साथ प्रसारित होगा. टॉप 5 में कौन-कौन? 18 कंटेस्टेंट्स से शुरू हुआ यह सफर अब सिर्फ 5 प्रतिभागियों तक सीमित रह गया है. गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रनीत मोरे, फराहाना भट और अमाल मलिक इस सीज़न की ट्रॉफी के प्रबल दावेदार बनकर उभरे हैं. फिनाले की रात सभी पुराने प्रतिभागी भी मंच पर नज़र आएंगे, जिससे माहौल और भी दिलचस्प होगा. फिनाले में कार्तिक और अनन्या की धमाकेदार एंट्री ग्रैंड फ़िनाले की शाम कई बड़े सरप्राइज लेकर आएगी. बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टेज पर सलमान खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी का प्रमोशन करते दिखेंगे. निर्देशक समीर विदवान्स की यह रोमांटिक कॉमेडी दोनों सितारों की दूसरी ऑन-स्क्रीन जोड़ी है. दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म कार्तिक और करण जौहर के बीच हुए पुराने मतभेदों के बाद उनकी पहली साझेदारी है. फिल्म का मुकाबला श्रीराम राघवन की इक्कीस से होगा, जिसमें अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म मानी जा रही है. इस बार का फिनाले मनोरंजन, रोमांच और सरप्राइज से भरपूर रहेगा. यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बिग बाॅस 19 की ट्रॉफी का पहला लुक हुआ रिवील, चमक और डिजाइन ने खींचा सबका ध्यान The post Bigg Boss 19: फ्री में देखना है बिग बॉस 19 फिनाले? यहां जानें टाइम, डेट और पूरा तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Winter Solstice 2025: आने वाला है साल का सबसे छोटा दिन, जानें कब है शीतकालीन संक्रांति

Winter Solstice 2025: साल का वह समय करीब है, जब दिन सबसे छोटे और रातें सबसे लंबी होती हैं. इसे ही शीतकालीन संक्रांति/शीत अयनांत (Winter Solstice) कहा जाता है, जो न सिर्फ सर्दियों की शुरुआत का संकेत देता है बल्कि प्रकृति में होने वाले अद्भुत बदलावों को भी दर्शाता है. यह घटना किसी घड़ी या डे-लाइट सेविंग की वजह से नहीं, बल्कि पृथ्वी के झुकाव से होती है. क्यों जल्दी ढलता है सूरज? जब हर साल घड़ियों को पीछे किया जाता है, तो सर्दियों की सुबह में हमें ज्यादा रोशनी मिलती है, लेकिन शाम जल्दी ढलने लगती है. दिसंबर की शुरुआत से ही सूर्यास्त जल्दी होने लगता है और यह क्रम साल के सबसे छोटे दिन—शीतकालीन संक्रांति/शीत अयनांत—पर जाकर रुकता है. सूर्य कब होता है कर्क रेखा के ऊपर? नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, शीत अयनांत तब होता है जब सूर्य सीधी रेखा में कर्क रेखा (Tropic of Capricorn) के ऊपर स्थित होता है. यह रेखा भूमध्य रेखा से 23.5 डिग्री दक्षिण में है और ऑस्ट्रेलिया, चिली, दक्षिणी ब्राजील और उत्तरी दक्षिण अफ्रीका से होकर गुजरती है. 2025 में कब होगा शीतकालीन संक्रांति? साल 2025 में उत्तरी गोलार्ध में शीतकालीन संक्रांति/शीत अयनांत 21 दिसंबर, रविवार को सुबह 10:03 बजे (EST) होगा. इसी दिन सूर्य की किरणें उत्तरी हिस्सों में सबसे कम पहुंचती हैं, जिसके कारण दिन छोटा और रात सबसे लंबी होती है. पृथ्वी के झुकाव से बदलती ऋतुएं शीत अयनांत का कारण पृथ्वी का सूर्य से लगभग 23.5 डिग्री का झुकाव है. पृथ्वी का यह झुकाव ही तय करता है कि साल में किस समय पर किस हिस्से में कितनी धूप मिलेगी. इसी झुकाव और सूर्य से दूरी की वजह से साल में दो महत्वपूर्ण घटनाएं होती हैं— शीत अयनांत (Winter Solstice) ग्रीष्म अयनांत (Summer Solstice) धार्मिक दृष्टि से क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन? शीत अयनांत सिर्फ खगोल विज्ञान की दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि कई संस्कृतियों और धार्मिक परंपराओं में इसे नए आरंभ, ऊर्जाओं के संतुलन और प्रकृति की नई चक्र की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है. The post Winter Solstice 2025: आने वाला है साल का सबसे छोटा दिन, जानें कब है शीतकालीन संक्रांति appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top