Hot News

December 8, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Golden Globe Awards 2026: गोल्डन ग्लोब 2026 के नॉमिनेशन आए सामने, देखें किन फिल्मों और सितारों ने बनाई जगह

Golden Globe Awards 2026: अगले साल की शुरुआत फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में से एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स से होने वाली है. 11 जनवरी 2026 को इस भव्य आयोजन का आयोजन किया जाएगा और लगातार दूसरे वर्ष कॉमेडियन निक्की ग्लेसर इसकी मेजबानी करती नजर आएंगी. 8 दिसंबर को आगामी संस्करण की नॉमिनेशन लिस्ट जारी की गई, जिसमें फिल्मों और सीरीज की कई चर्चित श्रेणियों में दावेदारी देखने को मिली. फिल्म कैटेगरी में कड़ा मुकाबला इस साल बेस्ट मोशन पिक्चर–ड्रामा में फ्रैंकनस्टाइन, हैमनेट, इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट, द सीक्रेट एजेंट, सेंटिमेंटल वैल्यू और सिनर्स जैसी फिल्मों ने अपनी जगह बनाई है. वहीं म्यूजिकल/कॉमेडी कैटेगरी में ब्लू मून, बुगोनिया, मार्टी सुप्रीम, नो अदर चॉइस, नोवेल वेग और वन बैटल आफ्टर अनदर को नॉमिनेशन मिला है. निर्देशक और कलाकारों की दमदार मौजूदगी बेस्ट डायरेक्टर की रेस में इस बार कई नामी फिल्मकार शामिल हैं- वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए पॉल थॉमस एंडरसन, सिनर्स के लिए रयान कूगलर, फ्रैंकनस्टाइन के लिए गुइलेर्मो डेल टोरो, इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट के लिए जाफर पनाही, सेंटिमेंटल वैल्यू के लिए जोआचिम ट्रायर और हैमनेट के लिए क्लो झाओ. म्यूजिकल/कॉमेडी कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए रोज बर्न (इफ I हैड लेग्स…), सिंथिया एरिवो, केट हडसन, चेस इनफिनिटी, अमांडा सेफ्राइड और एमा स्टोन का नाम शामिल हुआ है. इसी कैटेगरी में बेस्ट एक्टर के तौर पर टिमोथी चालमेट, जॉर्ज क्लूनी, लियोनार्डो डिकैप्रियो, इथन हॉक, ली ब्युंग-हुन और जेसी प्लेमन्स दावेदारी में हैं. सपोर्टिंग रोल्स में भी दिग्गजों की दावेदारी बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की श्रेणी में एमिली ब्लंट, एली फैनिंग, एरियाना ग्रांडे, इंगा इब्सडॉटर लिलियास, एमी मैडिगन और टेयाना टेलर शामिल हैं. वहीं सपोर्टिंग एक्टर श्रेणी में बेनिशियो डेल टोरो, जैकब एलोर्डी, पॉल मेस्कल, शॉन पेन, एडम सैंडलर और स्टेलन स्कार्सगार्ड को जगह मिली है. सीरीज कैटेगरी भी भरपूर रोचक सीरीज की दुनिया में एडोलसेंस, ऑल हर फॉल्ट, द बीस्ट इन मी, ब्लैक मिरर, द डिप्लोमैट, सेवरेंस, स्लो हॉर्सेस, द व्हाइट लोटस, द बेयर और ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग जैसी लोकप्रिय सीरीज नॉमिनेशन में शामिल हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 में गोल्डन ग्लोब की चमक किन नामों पर ठहरती है. The post Golden Globe Awards 2026: गोल्डन ग्लोब 2026 के नॉमिनेशन आए सामने, देखें किन फिल्मों और सितारों ने बनाई जगह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Free Fire MAX Redeem Codes 9 December: आज के कोड्स हुए रिलीज, एक्सपायर होने से पहले पाएं फ्री एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स

Free Fire MAX Redeem Codes 9 December: गरेना फ्री फायर मैक्स अपने जबरदस्त ग्राफिक्स, स्मूद गेमप्ले और एक्शन से भरे बैटल रॉयल एक्सपीरियंस की वजह से दुनियाभर के प्लेयर्स को पसंद आता है. गेम का एक सबसे मजेदार हिस्सा इसके डेली आने वाले रिडीम कोड्स हैं, जिनसे प्लेयर्स को खास इन-गेम रिवॉर्ड मिलते हैं. आज यानी 9 दिसंबर के एक्टिव Free Fire MAX रिडीम कोड्स जरूर चेक करें और इनके एक्सपायर होने से पहले अपने फ्री रिवॉर्ड्स क्लेम कर लें. Free Fire MAX Redeem Codes क्या होते हैं? Free Fire MAX के रिडीम कोड 12 से 16 अक्षरों वाले अल्फान्यूमेरिक कोड होते हैं, जिन्हें गेम बनाने वाली कंपनी Garena जारी करती है. इन कोड्स को रिडीम करने पर आपको स्किन्स, आउटफिट्स, बंडल्स और कभी-कभी डायमंड्स जैसे एक्सक्लूसिव इन-गेम रिवॉर्ड मिलते हैं. ये कोड सिर्फ थोड़े समय के लिए वैलिड होते हैं और एक अकाउंट पर सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इनकी मदद से प्लेयर्स बिना पैसे खर्च किए अपने गेम का लुक और रिवॉर्ड्स अपग्रेड कर सकते हैं. Free Fire MAX Redeem Codes Today December 9 आज यानी 9 दिसंबर के एक्टिव Free Fire MAX रिडीम कोड्स नीचे दिए गए हैं. इन कोड्स को एक्सपायर होने से पहले जल्दी से रिडीम कर लें. कोड्स अपडेट हो रहे हैं…  Free Fire MAX के रिवार्ड कैसे रिडीम करें? सबसे पहले Garena Free Fire के ऑफिशियल रिडेम्पशन पेज पर जाएं: https://reward.ff.garena.com/ अपने Free Fire MAX अकाउंट से लॉग इन करें (Facebook, Google, VK या Twitter से). ऊपर दिए गए किसी भी रिडीम कोड को टेक्स्ट बॉक्स में डालें. कोड कन्फर्म करें और 24 घंटे के अंदर अपने इन-गेम मेलबॉक्स में रिवॉर्ड चेक करें. यह भी पढ़ें: Free Fire के 5 पावरफुल गन्स जो मिनटों में बदल देते हैं पूरा गेम, जानें कौन-सी है आपके स्टाइल के लिए परफेक्ट The post Free Fire MAX Redeem Codes 9 December: आज के कोड्स हुए रिलीज, एक्सपायर होने से पहले पाएं फ्री एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sabudana Aloo Khichdi Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं नॉन-स्टिकी और टेस्टी साबूदाना आलू खिचड़ी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

Sabudana Aloo Khichdi Recipe: साबूदाना तो आप सभी ने कभी न कभी खायी ही होगी. इसका इस्तेमाल अक्सर खीर या फिर व्रत के दौरान किया जाता है. साबूदाना से कई तरह की चीजें बनाई जाती है जो कि लोगों को खाने में काफी ज्यादा पसंद भी आती है. इन्हीं डिशेज में से एक है साबूदाना आलू खिचड़ी. इस डिश की सबसे बड़ी खासियत है कि यह खाने में काफी ज्यादा लाइट होने के बावजूद भी काफी टेस्टी और न्यूट्रिशियस भी होती है. आप इसे सिर्फ व्रत या उपवास के दौरान ही नहीं बल्कि किसी भी दिन घर पर बना सकते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है. इस खिचड़ी का स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी इसका जबरदस्त स्वाद काफी पसंद आता है. तो चलिए जानते हैं इस टेस्टी खिचड़ी को बनाने की आसान रेसिपी. साबूदाना आलू खिचड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री साबूदाना – 1 कप आलू – 2 मीडियम साइज के उबले हुए या क्यूब में कटे मूंगफली – एक चौथाई कप भुनी और दरदरी पिसी हुई जीरा – 1 चम्मच हरी मिर्च – 2 बारीक कटी घी – 2 चम्मच कढ़ी पत्ता – 6 से 7 नींबू – 1 चम्मच रस सेंधा नमक – स्वादानुसार धनिया पत्ती – थोड़ी बारीक कटी हुई काली मिर्च – एक चुटकी या ऑप्शनल यह भी पढ़ें: Makhana Raita Recipe: दही और मखाने से बनाएं क्रीमी और क्रंची रायता, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर साबूदाना आलू खिचड़ी बनाने की आसान रेसिपी साबूदाना खिचड़ी का परफेक्ट टेक्सचर पाने के लिए साबूदाना को सही तरीके से भिगोना सबसे जरूरी होता है. इसके लिए आपको सबसे पहले साबूदाना को एक से दो बार पानी में धो लें ताकि उसका स्टार्च निकल जाए. इसके बाद इसे केवल इतना पानी डालकर भिगोएं कि पानी साबूदाना को बस हल्का सा डूबे. करीबन 4 से 5 घंटे या रातभर भिगोने के बाद साबूदाना मोतियों की तरह सॉफ्ट और अलग-अलग दिखने लगेगा. अब एक कड़ाही गरम करें और उसमें घी डालें. जब घी गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर हल्का भूनें. इसके बाद इसमें कटे हुए आलू डालें और 2 से 3 मिनट तक भूनें, ताकि वे हल्के क्रिस्पी हो जाएं. अब भीगा हुआ साबूदाना कड़ाही में डालें और धीमी आंच पर हल्के-हल्के मिलाते रहें और इसके तुरंत बाद दरदरी पिसी मूंगफली, सेंधा नमक और थोड़ी-सी काली मिर्च मिलाएं. अब खिचड़ी को 3 से 4 मिनट तक पकने दें और इस बात का ख्याल रखें कि इसे ज्यादा न पकाएं, वरना साबूदाना चिपचिपा हो सकता है. इसके बाद गैस बंद करें और ऊपर से नींबू का रस और धनिया पत्ती डालकर मिला दें. गर्मागर्म साबूदाना खिचड़ी को दही या नींबू के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो ऊपर थोड़ा घी डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं. यह भी पढ़ें: Aloo ke Barule ki Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं पहाड़ी स्टाइल आलू के बरूले, शाम की चाय का सॉफ्ट एंड क्रिस्पी पार्टनर The post Sabudana Aloo Khichdi Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं नॉन-स्टिकी और टेस्टी साबूदाना आलू खिचड़ी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Steven dais play vital role in bhojpuri film murga Trophy : जेएफसी के स्टीवन डायस फिल्म मुर्गा ट्रॉफी में आयेंगे नजर

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के मुख्य कोच स्टीवन डायस भोजपुर फिल्म मुर्गा ट्रॉफी में एक मुख्य किरदार में नजर आयेंगे. निराहुआ स्टारर इस फिल्म की शूटिंग जमशेदपुर के अलावा झारखंड के कई हिस्से में की जा रही है. पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर स्टीवन डायस इस फिल्म में भी एक बड़े फुटबॉल स्टार की भूमिका निभाते नजर आयेंगे. हिंदुस्तान के लिए 51 मैच स्पोर्ट्स चुके स्टीवन डायस से संबंधित सीन को टीएफए व जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फिल्माया गया. सूत्रों के मुताबिक जिस किरदार को इस फिल्म में स्टीवन डायस ने निभाया है. पहले यह किरदार हिंदुस्तानीय टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भुटिया को निभाना था. लेकिन, वह किसी कारण से शहर नहीं आ सके. उनकी जगह यह किरदार स्टीवन डायस को मिला. वहीं, इस फिल्म में टाटा फुटबॉल एकेडमी अंडर-13 टीम के खिलाड़ी पीयूष महतो निभा रहे हैं. फिल्म का अधिकांश हिस्से में पीयूष महतो हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Steven dais play vital role in bhojpuri film murga Trophy : जेएफसी के स्टीवन डायस फिल्म मुर्गा ट्रॉफी में आयेंगे नजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शहर में जाम से लोग बेहाल

हाजीपुर. हाजीपुर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या ने आम लोगों से लेकर प्रशासन तक को परेशान कर रखा है. शहर के प्रमुख चौक गांधी चौक, सुभाष चौक, अस्पताल रोड, स्टेशन चौक और रामाशीष चौक पर रोजाना जाम की स्थिति गंभीर होती जा रही है. सबसे ज्यादा परेशानी रामाशीष चौक से लेकर स्टेशन चौक तक देखी जा रही है, जहां लंबी वाहन कतारें आम बात बन गई है. स्थिति यह है कि महज 500 मीटर की दूरी तय करने में लोगों को आधे घंटे से अधिक समय लग रहा है. गांधी चौक से अंजानपीर चौक तक जाने काफी समय लग रहा है. शहर का व्यस्त त्रिमूर्ति चौक, गांधी चौक और डाक बंगला रोड भी जाम का पर्याय बनता जा रहा है.. इन मार्गों पर दोनों लेन तक वाहनों की भीषण भीड़ लगी रहती है, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है. कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, स्कूल व कालेज के छात्र-छात्राएं तथा व्यवसायियों को रोजाना होने वाली देरी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन की ओर से जाम को कम करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी कई चरणों में की गई है, जिससे कुछ स्थानों पर मामूली राहत मिली है. नगर परिषद और पुलिस प्रशासन मिलकर सड़क किनारे लगे अवैध ठेलों और दुकानों को हटाने की प्रक्रिया जारी रखे हुए है. फिर भी, समस्या जैसी की तैसी बनी हुई है. शहर में सड़कों की चौड़ाई, अनियंत्रित वाहन पार्किंग, स्कूल-ऑफिस टाइम में बढ़ता दबाव और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी इस जाम के प्रमुख कारण हैं. प्रशासन को अब स्थायी समाधान निकालना होगा और पार्किंग व्यवस्था में सुधार, नियमित ट्रैफिक पेट्रोलिंग करना होगा. हाजीपुर में बढ़ती वाहनों संख्या को देखते हुए अब जरूरत है कि प्रशासन त्वरित और प्रभावी कदम उठाए, ताकि शहर की जीवन रफ्तार सामान्य हो सके और लोग जाम की समस्या से निजात पा सकें. सड़कों के चौड़ी करण के साथ ही वैकल्पिक मार्ग भी बनाये जाने की जरुरत है. क्या कहते हैं पदाधिकारी – सोनपुर मेला अवधि का अंतिम समय चल रहा है, इस कारण वाहनों का दबाव शहर में बढ़ गया है. हालांकि जाम से निजात के लिये त्रिमूर्ति चौक से लेकर स्टेशन चौक सहित शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है. साथ ही सड़क पर बेतरतीब तरीके से ई रिक्शा चलाने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है. – अजय कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष, यातायात थाना, हाजीपुर डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शहर में जाम से लोग बेहाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डुमरांव स्टेशन पर ट्रेनों की ठहराव व विकास को लेकर विधायक को सौंपा मांग पत्र

डुमरांव. बलिया डुमरांव डिहरी रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति के संस्थापक सह महासचिव उमेश गुप्ता रौनियार ने डुमरांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की ठहराव एवं विकास की मांग को लेकर स्थानीय विधायक राहुल कुमार सिंह को पत्र के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है. सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के महासचिव उमेश गुप्ता रौनियार ने बताया कि डुमरांव विधायक राहुल सिंह के माध्यम से रेल मंत्री, रेल महाप्रबंधक एवं प्रबंधक को भेजा जाएगा, उन्होंने बताया कि डुमरांव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की हो रही कठिनाइयों को लेकर उल्लेख करते हुए कई मांगे रखी गयी है, मांग पत्र में बताया गया है. डुमरांव एक उभरता हुआ औद्योगिक क्षेत्र है. डुमरांव स्टेशन अंतर्गत नवानगर इकोनामिक जोन है यहां पर कई नई-नई कंपनियां अपना-अपना प्रोजेक्ट डालकर कार्य कर रही है और बहुत सारी कंपनियां अभी लगने वाली है. साथ ही उन्होंने कहा कि यहां बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 4,18, एमपीटीसी तीन वाहिनीं डुमरांव में अवस्थित है, यहां लगभग ढाई हजार प्रशिक्षु वर्ष भर निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं. कुल मिलाकर यहां 4500 पुलिसकर्मी रहकर बिहार एवं देश के अन्य जिलों में ड्यूटी कर रहे हैं यहां लगभग 10000 पुलिस कर्मियों का डुमरांव स्थित उनके केंद्रों से हर महीने अन्यत्र जिलों में आना-जाना लगा रहता है. मौके पर संस्थापक सह महासचिव उमेश गुप्ता रौनियार, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, अजय चंद लोदी, धीरज कुमार शर्मा, उपसचिव भरत सोनार, मोहन जायसवाल, विशोका नंद चंद, अजय मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डुमरांव स्टेशन पर ट्रेनों की ठहराव व विकास को लेकर विधायक को सौंपा मांग पत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केसठ प्रखंड में जगह-जगह टूटे पाइप, रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद

केसठ. प्रखंड के विभिन्न गांवों में पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन जगह-जगह टूट गया हैं. जिसे रोजाना हजारों लीटर पानी सड़कों और खेतों में बहकर बर्बाद हो रहा है. इस गंभीर समस्या के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी लापरवाह व उदासीन बने हुए हैं. जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों का कहना है कि कई गांवों में महीनों से पाइप क्षतिग्रस्त है. पानी सड़क पर बहने के कारण जहां आवागमन में परेशानी हो रही है. वहीं कीचड़ और जलजमाव से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है. कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है. वहीं एक ओर प्रशासन जल संरक्षण को लेकर अभियान चला रही है. वहीं दूसरी ओर विभाग की लापरवाही से रोज हजारों लीटर साफ पानी बर्बाद हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र मरम्मत नहीं करायी गयी, तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं पीएचइडी विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द टूटे पाइप की मरम्मत कराने को लेकर मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post केसठ प्रखंड में जगह-जगह टूटे पाइप, रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बक्सर का नाम बदलने का कोई औचित्य नहीं : भारत भूषण

बक्सर. बक्सर स्टेशन का नाम बदलकर महर्षि विश्वामित्र स्टेशन करने को लेकर जिले में नेतृत्वक विवाद बढ़ता जा रहा है. अखिल हिंदुस्तानीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रख्यात भागवत वक्ता आचार्य डॉ हिंदुस्तानभूषण पाण्डेय ने सोमवार को जारी एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि बक्सर, आरा आदि का नाम ऐतिहासिक-पौराणिक है. इसे बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है. राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह द्वारा बक्सर तथा लोकसभा सांसद सुदामा प्रसाद द्वारा आरा के प्रस्तावित नाम परिवर्तन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आचार्य हिंदुस्तानभूषण ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं द्वारा जिन पवित्र स्थानों को लांछित किया गया है, जैसे बख्तियारपुर, बिहार शरीफ आदि उनका नाम बदलकर उनकी प्राचीन पहचान पुनर्प्रतिष्ठित करना चाहिए. बक्सर की प्राचीन पौराणिक पहचान के साथ-साथ आधुनिक व ऐतिहासिक पहचान भी यथावत है. प्रसिद्ध युद्धों की भूमि रहने पर भी इसके नाम और स्वरूप में परिवर्तन नहीं हो सका. ऐसे में इसका नाम ज्यों-का-त्यों रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आरा भी ऐतिहासिक-पौराणिक महत्व का स्थल रहा है. इसके नाम में भी किसी प्रकार का परिवर्तन सर्वथा अनुचित होगा. उन्होंने कहा कि बख्तियारपुर का नाम नालंदा और बिहार शरीफ का नाम बिहार श्री कर कलंक को धोया जाना चाहिए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बक्सर का नाम बदलने का कोई औचित्य नहीं : हिंदुस्तान भूषण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पानी के सवाल को लेकर अपराधियों ने दरवाजे पर खड़े युवक को मारी गोली, मौत

ब्रह्मपुर. बगेन गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराढ़ गांव में रविवार को गोली लगने से घायल हुए 29 वर्षीय ओम प्रकाश की मौत देर रात बेहतर इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हो गयी. मृतक लाल बाबू गोंड का पुत्र था. जानकारी के अनुसार आरोपित पिंकू ततवा बिहार प्रशासन द्वारा लगाये गये नल जल बोरिंग का ऑपरेटर था. पानी सप्लाइ को लेकर अक्सर मृतक द्वारा कहा सुनी होती रहती थी. उन दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा था. इसी पुरानी रंजिश का परिणाम रविवार की शाम देखने को मिला. जब ओमप्रकाश शाम को अपने दरवाजे पर बैठा था. तभी मौके के इंतजार में अपने दोस्त राजवंश पांडेय के साथ घात लगाए पिंकू ततवा ने गोली मारकर फरार हो गया. ओम प्रकाश को गोली उसके गर्दन में लगी. जिसके बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से ओमप्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से उसे गंभीर स्थिति को देखते हुए बक्सर रेफर किया लेकिन डाॅक्टरों के अनुसार गोली उसके गर्दन में फंसीं थी. जिससे व पटना रेफर कर दिये लेकिन पटना ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी. मौत की समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में शोक और परिजनों में तनाव का माहौल है. उधर, गोलीबारी की घटना के बाद मृतक के पिता लाल बाबू गोंड़ द्वारा पिंकू ततवा, उसके भाई रोहित ततवा, उसके पिता सुनील ततवा सहित उसके दोस्त राजवंश पांडेय सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने आरोपित के पिता सुनील ततवा व उसके भाई रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पिंकू ततवा व उसके दोस्त राजवंश पांडेय अभी फरार हैं. पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पानी के सवाल को लेकर अपराधियों ने दरवाजे पर खड़े युवक को मारी गोली, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पैसे के लालच में पिता ने की पुत्र की हत्या, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

राजपुर. थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव में एक पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या कर दिया है. जिस घटना ने रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. इस मामले में मृतक मिथिलेश राय के आरोपित पिता उमाशंकर राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना को लेकर मृतक की पत्नी अंशु राय ने थाने में लिखित आवेदन देकर यह आरोप लगाया है कि चौसा थर्मल पावर प्लांट के लिए एनटीपीसी द्वारा जमीन अधिग्रहण किया गया था. जिसमेंं मेरे पति मिथिलेश राय के खाते में लगभग 85 लाख रुपये आया था. जिस पैसे को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था. कुछ दिन पूर्व पत्नी अपने मायके चली गयी थी. तभी चार दिसंबर की रात युवक के पिता उमाशंकर राय एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसके पति की किसी तरह मौत के घाट उतार दिया. जिसकी भनक किसी को नहीं लगी. उसी दिन बगैर किसी को सूचना दिये चौसा श्मशान घाट पर उसके पति का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. जिस बात की भनक लगते ही पांच दिसंबर को जब वह घर लौटी तो उसका कहीं पता नहीं चला. जिस मामले में मृतक की पत्नी अंशु राय ने ससुर उमाशंकर राय, सास एवं ननद प्रियंका राय और बबीता प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन मिलते ही पुलिस भी अपनी कार्रवाई में जुट गयी. जिसकी जांच के लिए थाना अध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में अपर थाना अध्यक्ष शिवकुमार मंडल एसआइ सुभाष कुमार ने छापेमारी कर उमाशंकर राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस घटना की गहन जांच के लिए पहुंचे एसडीपीओ गौरव कुमार पांडेय ने बताया कि स्त्री द्वारा आवेदन मिलने के बाद वैज्ञानिक तरीके से इसकी गहन जांच की जा रही है. अभी तक पुलिस को कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं. शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पैसे के लालच में पिता ने की पुत्र की हत्या, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top