Hot News

December 8, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : जैम स्ट्रीट में शहरवासियों ने की मस्ती

चाईबासा. लायंस क्लब एवं लायंस क्लब चाईबासा लावण्या के संयुक्त तत्वावधान में रविवार सुबह कोर्ट रोड में आयोजित जैम स्ट्रीट राहगीरी 4.0 का आयोजन किया गया. वार्षिक आयोजन हर वर्ष की तरह रुंगटा माइंस चाईबासा द्वारा प्रायोजित किया गया. कार्यक्रम में सुबह से ही शिशु, युवा व बुजुर्गों ने जमकर मस्ती की. शहरवासियों ने बड़े उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया. इसमें प्रमुख रूप से लाइव म्यूजिक, रोलर स्केट्स, नुक्कड़ नाटक, योग, लायंस रन क्लब, जिम, फूड स्टॉल्स, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन,चेस, कैरम, लूडो, रस्साकसी, टैटू, हेल्थ चेकअप कैंप, चित्रांकन, पॉटरी मेकिंग आदि शामिल थे. यह आयोजन हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए खुला था. बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने उत्साह से भाग लिया: कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर कुनाल सराफ एवं शालिनी सराफ थे. लायंस क्लब चाईबासा की ओर से अध्यक्ष निखिल अग्रवाल, सचिव बजरंग अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष अभिनय खिरवाल ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया. लायंस क्लब चाईबासा लावण्या की ओर से अध्यक्ष आरती मोदी, सचिव वरिसा दोदराजका एवं कोषाध्यक्ष प्रीति दोदराजका के अलावा दोनों क्लब के सदस्यों की सक्रिय योगदान रहा. कुनाल सराफ ने बताया कि जिला प्रशासन एवं प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश की अनुमति से इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त चंदन कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, एसडीपीओ बहामन टूटी, सीआरपीएफ 174 बटालियन के कमांडेंट मनोज दंग,असिस्टेंट कमांडेंट शांति किस्कू शामिल होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : जैम स्ट्रीट में शहरवासियों ने की मस्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : रिटायर बैंककर्मी से ठगी मामले में दूसरा साइबर ठग पाकुड़ से गिरफ्तार

चाईबासा.मुफस्सिल थाना के करलाजोड़ी निवासी रिटायर बैंककर्मी परमेश्वर पूर्ति का जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर साइबर अपराधी ने 13 नवंबर को 16.92 लाख रुपये की ठगी कर ली थी. इसमें पुलिस ने एक और साइबर अपराधी मो इकबाल अहमद को गिरफ्तार किया है. मो इकबाल पाकुड़ जिला के पकुड़िया गांव का रहने वाला है. साइबर ठग ने पुलिस के समक्ष इस कांड में अपनी संलिप्ता की बात स्वीकार कर ली है. इससे पूर्व पुलिस ने शनिवार को साइबर अपराधी मो शाकिर को देवघर जिला के खागा थाना के रघुनाथपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी मो इकबाल के पास से एक मोबाइल और 10 सिम कार्ड बरामद किया है. साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी जारी : एसडीपीओ बहामन टूटी ने रविवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि 13 नवंबर को साइबर अपराधियों ने रिटायर बैंककर्मी परमेश्वर पूर्ति से जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर 16.92 लाख रुपये की ठगी कर ली थी. एसडीपीओ ने बताया कि इसी कांड में अपराधी मो शाकिर अंसारी के बयान पर पैसा निकासी में प्रयुक्त एटीएम कार्ड मुहैया कराने वाले मो इकबाल अहमद को पकुड़िया से गिरफ्तार कर लिया गया. इस कांड में अन्य साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी जारी है. छापेमारी टीम में एसडीपीओ बहामन टूटी, प्रदीप कुमार, धनंजय सिंह, चंद्रशेखर, अरविंद कुशवाहा एवं अन्य जवान शामिल थे. ईचागढ़ : चेकनाका से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, दो फरार चौका. ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय के समीप बालू का अवैध परिवहन को रोकने के लिए लगाये गये चेकनाका से रविवार को बालू परिवहन करते दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया. वहीं, दो ट्रैक्टर भागने में सफल रहे. पकड़ाये ट्रैक्टर से बालू संबंधित कागजात चालक से मांगने पर प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को ईचागढ़ थाना के सुपुर्द कर दिया गया. मालूम हो कि बालू के अवैध परिवहन को रोकने के लिए ईचागढ़ में तीन जगह व कुकड़ू में एक जगह पर चेकनाका लगाया गया है. जहां पर तीन पालियों में 24 घंटे दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात हैं. हर चेकनाका पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. इसके बावजूद बालू तस्कर चेकनाका से अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : रिटायर बैंककर्मी से ठगी मामले में दूसरा साइबर ठग पाकुड़ से गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : पुरुष में अजय ब्रदर्स व महिला में वाटर फ्लाइ एफसी विजेता

प्रतिनिधि, चक्रधरपुर चक्रधरपुर प्रखंड के भरनियां गांव में संतोष गिलुवा स्मारक दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को स्पोर्ट्सा गया. यह प्रतियोगिता आदिवासी सरना क्लब भरनियां द्वारा आयोजित की गयी थी. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, मथुरा गागराई, कमल किशोर गागराई मुख्य रूप से उपस्थित हुए. इसमें स्त्री वर्ग में चार टीमों ने हिस्सा लिया. इसमें वाटर फ्लाई एफसी विजेता बनी, जबकि टारगेट एफसी चक्रधरपुर की टीम उपविजेता रही. वहीं पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला अजय ब्रदर्स बनाम जय मां रोंडाबुरु के बीच स्पोर्ट्सा गया. इससे पहले मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया. इसमें अजय ब्रदर्स की टीम विजेता रही, जबकि जय मां रोंडाबुरु की टीम उपविजेता रही. मौके पर स्त्री टीम की विजेता टीम वाटर फ्लाई एफसी को 5 हजार, उपविजेता टीम टारगेट एफसी चक्रधरपुर को 3 हजार, पुरुष वर्ग के विजेता अजय ब्रदर्स को 25 हजार, उपविजेता जय मां रोंडाबुरु को 15 हजार रुपये नकद इनाम देकर मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने पुरस्कृत किया. जबकि विशिष्ट अतिथि ने तृतीय विजेता श्याम ब्रदर्स चक्रधरपुर, चतुर्थ विजेता य राज को आठ-आठ हजार, पांचवां विजेता गणेश एफसी बड़ाबाम्बो, छठवां विजेता प्रेम एफसी गुंजा, सातवां विजेता अर्जुन एफसी नलिता तथा आठवां विजेता आराध्या एफसी सायतोपा को पांच-पांच हजार रुपये नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया. मौके पर दिकू गागराई, कालिया प्रमाणिक, टिंकू प्रधान, अध्यक्ष गुरुचरण नायक, सचिव राधेश्वर गिलुवा, कोषाध्यक्ष पंकज बांकिरा, सदस्य बेनी सरदार, बुधराम सरदार, बिरसा समद, सोनाराम गोप, सनातन गोप, कैरा समद, उदय बोदरा, नरेन्द्र समद, अजय रजक, सूरज सरदार, आसमान सरदार, बलराम नायक, सुखलाल सरदार, सिद्धर्थ पूर्ति, मूंगालाल सरदार समेत अन्य लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : पुरुष में अजय ब्रदर्स व स्त्री में वाटर फ्लाइ एफसी विजेता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : पहले नियम की जानकारी दे नप, फिर जमा करेंगे शुल्क

30 दिसंबर तक शुल्क जमा करने के फरमान का किया विरोध प्रतिनिधि, चक्रधरपुर चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा ई रिक्शा चालकों को रजिस्ट्रेशन शुल्क 30 दिसंबर तक जमा करने को कहा गया है. टोटो चालक संघ ने इसका विरोध किया है. इसे लेकर रविवार को शहर के पोड़ाहाट स्टेडियम में संघ के अध्यक्ष मंगल सरदार की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें बताया गया कि चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा 30 दिसंबर तक सभी टोटो चालकों को रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने का निर्देश दिया गया है, अन्यया टोटो चालकों पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. टोटो चालकों ने इस विषय पर जिला के सभी जगहों पर पता लगाया. किसी भी जिला में रजिस्ट्रेशन शुल्क लागू नहीं पड़ोसी जिला सरायकेला- खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला में भी पता चला कि किसी तरह का शुल्क टोटो चालकों द्वारा जमा नहीं किया जा रहा है. झारखंड प्रशासन द्वारा अलग से रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने का नियम या गाइडलाइन हो तो टोटो चालकों को इस नये नियम की जानकारी दी जाए, अन्यथा रजिस्ट्रेशन शुल्क किसी भी हाल में जमा नहीं किया जायेगा. टोटो चालक संघ के संरक्षक सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा ने कहा कि टोटो चालक मोटर नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं. अगर प्रति वर्ष नगर परिषद द्वारा रजिस्ट्रेशन शुल्क लेने का नियम है तो समूचे राज्य में यह नियम होना चाहिए. अगर ऐसा नहीं है तो नगर परिषद हम शुल्क नहीं देंगे. इसके विरोध में एसडीओ, एसडीपीओ एवं चक्रधरपुर नगर परिषद के प्रशासक को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : पहले नियम की जानकारी दे नप, फिर जमा करेंगे शुल्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : ब्लैक कमांडो को हरा जामडीहा बना चैंपियन

हाटगम्हरिया. हाटगम्हरिया की जामडिया पंचायत के नोगंड़ा गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ. फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिंगुवा व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जुंडिया सिंकु ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. फाइनल प्रतियोगिता में जामडीहा एफसी ने ब्लैक कमांडो को पराजित कर चैंपियन बना. विजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद व उपविजेता ब्लैक कमांडो को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया. तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी अतिथियों ने एक-एक खस्सी देकर सम्मानित किया. ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं : प्रमिला मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिंगुवा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्पोर्ट्स प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है केवल सही मार्गदर्शन और सहयोग की. उन्होंने कहा कि कोल्हान क्षेत्र से तीरंदाजी, फुटबॉल और रनिंग जैसे स्पोर्ट्सों में कई उत्कृष्ट खिलाड़ी निकले हैं. छोटे मैदानों से अच्छा प्रदर्शन कर खिलाड़ी बड़े स्तर तक पहुंचते हैं. इसलिए युवाओं को स्पोर्ट्स क्लबों से जुड़ना चाहिए, ताकि प्रशासन की स्पोर्ट्स योजनाओं का लाभ ले सके. उन्होंने स्पोर्ट्स के साथ शिक्षा को भी आवश्यक बताते हुए कहा कि स्पोर्ट्स से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है. उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की. इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य बुकुल सिंकु, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जोडिया सिंकु, झामुमो पंचायत अध्यक्ष हरिचरण बिरुवा, सोना लागुरी, कैलाश बिरुवा, टिंकु सिंकु, किशोर गागराई, जीवनी सिंकु, बागुन सिंकु समेत ग्रामीण व स्पोर्ट्स प्रेमी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : ब्लैक कमांडो को हरा जामडीहा बना चैंपियन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामपुर से ऊपरभीठरा सड़क निर्माण कार्य का सारठ विधायक ने किया शिलान्यास

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर से ऊपरभीठरा तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ़ चुन्ना सिंह ने किया. इस सड़क की कुल लंबाई लगभग 1700 मीटर है, जिसके बनने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने विधायक का भव्य स्वागत किया. विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जा रहा है. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के विकास में नयी गति आएगी तथा जल्द ही अन्य अधूरे कार्यों को भी पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनके कार्यकाल का मुख्य लक्ष्य है. मौके पर मुबारक अंसारी, शमीम अंसारी, बिलाल अंसारी, मनोज कुमार, मुन्ना पोद्दार, आलोक चक्रवर्ती, रहमान अंसारी सहित और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामपुर से ऊपरभीठरा सड़क निर्माण कार्य का सारठ विधायक ने किया शिलान्यास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उपनयन संस्कार कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग क्षेत्र के लिए समिति गठित

मुरलीपहाड़ी. जामताड़ा स्थित पाटोदिया धर्मशाला में आठगांवा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को समाज के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक का उद्देश्य संगठन को सशक्त, समृद्ध और प्रगतिशील बनाना था. वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए भव्य कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है. पिछले कई वर्षों से समाज के तत्वावधान में सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन सफलतापूर्वक होता आ रहा है. इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी देवघर जिले के नारंगी गांव में भव्य उपनयन संस्कार कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. सामूहिक उपनयन को समाज को संगठित और संस्कारित करने में महत्वपूर्ण बताया गया, जिससे हर वर्ष सैकड़ों बालकों का संस्कार संपन्न हो रहा है. बैठक में सुझाव दिया गया कि उपनयन की तरह समाज की ओर से सामूहिक विवाह कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं. संगठन को मजबूत आधार देने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देवघर में समाज का कार्यालय और धर्मशाला निर्माण हेतु भूखंड खरीदा जाए. इसके निर्माण के बाद जामताड़ा जिला मुख्यालय में भी कार्यालय सह धर्मशाला के लिए भूमि की व्यवस्था की जाएगी. प्रतिनिधियों ने हाल ही में देवघर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दिए गए सम्मान का उल्लेख करते हुए आगे भी विभिन्न जिलों में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने की योजना जारी रखने की बात कही. उपनयन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु क्षेत्रवार समितियों का गठन किया गया, जिन्हें डोर-टू-डोर अभियान चलाकर अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. अंत में 24 सदस्यों की कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. बैठक के दौरान 24 सदस्यों की कार्यकारिणी समिति बनायी गयी. वहीं उप सचिव के पद पर रामकृष्ण मिश्रा उर्फ बाबू मिश्रा, संरक्षक मंडली में शैलेश चंद्र मिश्रा, देवाशीष मिश्रा, अजीत दुबे तथा त्रिलोकी नाथ तिवारी को शामिल किया गया. मौके पर विधान चंद्र मिश्र, कार्तिक तिवारी, विमल पांडे, अशोक ओझा, परेश चंद्र दुबे, अमरनाथ मिश्र, अरविंद ओझा, राजकिशोर पांडे, राजेश तिवारी, दीपक दुबे, संजीव मिश्रा, प्रांत तिवारी, स्नेहा रंजन, राजीव समेत अन्य शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उपनयन संस्कार कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग क्षेत्र के लिए समिति गठित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : राष्ट्रीय साहसिक शिविर में भाग लेंगी बेरमो की छात्रा

केबी कॉलेज बेरमो की मोहिनी कुमारी सहित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के चार एनएसएन स्वयंसेवक रविवार को हिमाचल प्रदेश में होने वाले दस दिवसीय राष्ट्रीय साहसिक शिविर में भाग लेंगे. इसके लिए चारों धनबाद से रवाना हुए. अन्य स्वयंसेवकों में पीजी वाणिज्य विभाग के मो माहताब आलम, पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज धनबाद के मो इरशाद हुसैन, लॉ कॉलेज धनबाद की स्नेहा कुमारी और मैथन कॉलेज के नीरज कुमार सिंह शामिल हैं. केबी कॉलेज के प्राचार्य प्रो लक्ष्मी नारायण राय ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पीरडी में रीवर राफ्टिंग सेंटर में नौ से 19 दिसंबर तक राष्ट्रीय साहसिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : राष्ट्रीय साहसिक शिविर में भाग लेंगी बेरमो की छात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : मखदुमपुर में 412 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मखदुमपुर . थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन रोड स्थित एक मकान में छापेमारी कर 412 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया. रविवार की शाम इस कार्रवाई की जानकारी थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टेशन रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का धंधा करता है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मकान घेरकर तलाशी शुरू की. तलाशी के दौरान 412 बोतल विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब जब्त की गयी. गिरफ्तार व्यक्ति विवेक कुमार से पूछताछ जारी है, ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके. थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब के धंधे करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा. इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : मखदुमपुर में 412 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top