Hot News

December 8, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नगर भवन का पार्क बदहाल, जगह-जगह फैली है गंदगी

बक्सर. नगर को स्वच्छ बनाने के साथ ही नगरवासियों के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए नगर भवन में में लगे ओपन जीम के सामान टूटकर खराब हो रहे हैं. प्रशासन की उदासीनता एवं रख-रखाव की कमी के कारण नगरवासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. इसके साथ ही उद्यान की रौनक भी गायब हो गयी है. उद्यान से हरियाली भी गायब है. पार्क में स्थापित किये गये ओपेन जीम बिखर गये हैं तथा जो अवशेष रह गये हैं वे भी असामाजिक तत्वों की भेंट चढ़ रहे हैं. लगाये गये आकर्षक घास पूरी तरह सूख गये है. साफ-सफाई नहीं हो चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है. नगर भवन के बाल उद्यान पार्क में टहलने के लिये बनाये गये पथ-वे पर जगह-जगह साफ-सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है. पॉर्क में जगह-जगह गंदगी है. पार्क में वाटर फॉल भी टूटकर बिखर गये हैं. बैठने के लिए बनायी गयी कुर्सियां भी टूट गयी हैं. बच्चों के स्पोर्ट्सने वाले सामान भी टूटकर खराब हो गये हैं. जबकि आये दिन नगर में जिला प्रशासन का कोई न कोई कार्यक्रम होते रहता है. बावजूद जिला प्रशासन का इस तरफ ध्यान नहीं है. रखरखाव के अभाव में झूला ए हाथी और जूता घर टूटा : रखरखाव के अभाव में झूला सहित अन्य स्पोर्ट्सने के साधन बदहाल स्थिति में हैं. जिला प्रशासन व नप ने पार्क का निर्माण कराया, लेकिन निर्माण के बाद वह उसे उसके हाल पर छोड़ दिया़ ऐसे में उसकी स्थिति बदहाल होते गयी़ जबकि नगर भवन निर्माण के साथ ही आमजनों को शहर के सौंदर्यीकरण की उम्मीद जगी थी़ यहां लोग देर शाम तक पार्क का लुत्फ उठाते थे़ समय के साथ यह बदहाल हो गया़ अब शाम को कोई टहलने नहीं आता है़ दीपक कुमार ने कहा कि जहां कभी सैकडों की संख्या में लोग टहलने के साथ ही ओपेन जीम का उपयोग करने के लिए आते थे. अब ऐसे लोगों की संख्या नगण्य हो गया है. पार्क व जीम पर न तो जिला प्रशासन का ध्यान है और न ही नगर परिषद से ही कभी कोई कार्य कराया जाता है. वहीं निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि शुरू में पार्क पूरी तरह हरा भरा रहता था. जो काफी सुंदर व आकर्षक लगता था. जहां प्रतिदिन सैकडों की संख्या में लोग टहलने के लिए सुबह एवं शाम आते थे. लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के कारण पार्क बदहाल हो गया है. पार्क की उपेक्षा के कारण स्थानीय लोग नहीं पहुंच रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नगर भवन का पार्क बदहाल, जगह-जगह फैली है गंदगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रखंड प्रमुख की अनुशंसा से खोली जायेगी योजनाओं की फाइलें

सिमरी. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में सोमवार को प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ यादव, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ भगवतीशंकर पाण्डेय सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक के दौरान प्रखंड प्रमुख ने कहा कि सबका विश्वास और सबका विकास के मूलमंत्र पर प्रखंड का चहुंमुखी विकास किया जायेगा. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने अपने क्षेत्र मे विकास योजनाओं को अमली जामा पहनाने का सुझाव दिया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि योजनाओं का फाइल प्रखंड प्रमुख के अनुशंसा के पश्चात ही खोली जायेगी. बैठक में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाडी, पशुपालन, मनरेगा, आवास योजनाओं सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. विदित हो कि लगभग बीस माह से प्रखंड प्रमुख का पद खाली रहने की वजह से प्रखंड क्षेत्र में विकास का काम ठप पडा था. लेकिन नये प्रखंड प्रमुख निर्वाचित होने के बाद से विकास की रफ्तार तेज होने के आसार बढे हैं. स्वास्थ्य विभाग से कर्मियों को उपस्थित नही रहने पर प्रखंड प्रमुख ने नाराजगी जतायी. भकुरा गांव स्थित प्रशासनी विद्यालय का जीर्णोद्धार करने का प्रस्ताव पारित किया गया. प्रखंड स्तरीय सभी समितियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया.नल जल योजनाओं का समीक्षा किया गया व एक सप्ताह में इसे दुरूस्त करने की बाते कही गयी. पशुपालन विभाग के डाॅक्टरों को गांवों में जाकर पशुओं को आवश्यक टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया. पंचायत समिति प्रमोद मिश्र ने नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए तोडे गए गलियों की ढलाई का मुद्दा उठाया. एकौना गांव में सड़क पर हो रहे जलजमाव का भी मुद्दा उठाया गया. डुमरी गांव के पोखरा का साफ-सफाई व जीर्णोद्धार का प्रस्ताव लाया गया. बैठक में उपप्रमुख गायत्री देवी, अजय ओझा, विमलेश राय, अंगद सिंह, चंदन कुमार, दिनेश साह, पुष्पा देवी, संतोष यादव सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रखंड प्रमुख की अनुशंसा से खोली जायेगी योजनाओं की फाइलें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डुमरांव प्रखंड कार्यालय में बीडीओ व सीओ ने किया वसुधा केंद्र का उद्घाटन

डुमरांव. सोमवार को ‎डुमरांव प्रखंड कार्यालय सभागार में वसुधा केंद्र का उद्घाटन किया गया. प्रभारी अंचलाधिकारी कुमार दिनेश और बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ करते हुए इसे जनसुविधा की दिशा में एक बेहतर कदम बताया. पदाधिकारियों ने बताया कि अब लोगों को राजस्व एवं भूमि संबंधी विभिन्न सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. एक छत के नीचे यानी वसुधा केंद्र के माध्यम से लोगों को सभी सेवाएं एक ही स्थान पर तय शुल्क पर उपलब्ध होंगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी. बीडीओ और सीओ ने बताया कि वसुधा केंद्र का मुख्य उद्देश्य यह है कि पारदर्शिता के साथ आम जनता को समय पर सही सुविधा उपलब्ध कराना है. ‎ सभी ‎आवेदन का रेट फिक्स : प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय तथा प्रभारी सीओ कुमार दिनेश कुमार ने बताया कि केंद्र पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भू-नक्शा, लगान की भुगतान, एलपीसी सहित अन्य सेवाएं निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध कराया जायेगा. प्रभारी सीओ कुमार दिनेश ने कहा कि इस पहल से राजस्व कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को दलालों से भी मुक्ति मिलेगी. विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क निर्धारित कर दी गई है. दाखिल-खारिज के लिए 40 रुपये प्रति आवेदन के साथ 1.50 रुपये प्रति पेज स्कैनिंग शुल्क देना पड़ेगा. परिमार्जन प्लस के लिए 30 रुपये प्रति आवेदन और प्रति पेज 1.50 रुपये स्कैनिंग शुल्क तय किया गया है. भू-मापी आवेदन के लिए 40 रुपये प्रति आवेदन के साथ 1.50 रुपए स्कैनिंग शुल्क देना होगा. ‎ अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा : मोबाइल ‎एसएमएस सेवा के लिए 10 रुपये प्रति जमाबंदी और पंजी-2 देखने के लिए 10 रुपये प्रति जमाबंदी (जीएसटी अतिरिक्त) का शुल्क रखा गया है. वहीं पंजी-2 ऑफलाइन देखने पर 20 रुपये प्रति जमाबंदी देना पड़ेगा. लगान भुगतान करने के लिए भी 20 रुपये प्रति जमाबंदी (जीएसटी अतिरिक्त) शुल्क देना होगा है. ‎राजस्व न्यायालय में वाद दायर करने हेतु आरसीएमएस सुविधा के लिए 40 रुपये प्रति आवेदन तथा 1.50 रुपये प्रति पेज स्कैनिंग शुल्क देना पड़ेगा. उसके बाद खतियान के लिए 20 रुपये प्रति आवेदन शुल्क के साथ सीएससी द्वारा तय प्रिंटिंग शुल्क अलग से देना होगा. अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वसुधा केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी. अब भूमि संबंधी किसी भी कार्य के लिए न तो लोगों को परेशान होना पड़ेगा और न ही लंबी प्रक्रियाओं को लेकर अंचल कार्यालय का चक्कर काटना पड़ेगा. कार्यक्रम में प्रखंड कर्मियों के साथ ही सीएससी प्रतिनिधियों व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. ‎ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डुमरांव प्रखंड कार्यालय में बीडीओ व सीओ ने किया वसुधा केंद्र का उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दलसागर के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आये स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

बक्सर. बक्सर-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. यह हादसा रविवार की देर शाम हुआ. मृतक राजकुमार चौबे उर्फ राजू चौबे दलसागर गांव के निवासी थे. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में मातम पसर गया. ग्रामीणों के मुताबिक राजकुमार चौबे स्कूटी से किसी जरूरी कार्य के लिए घर से निकले थे. उसी दौरान अपने ही गांव के पास हाईवे पर तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसपर सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क किनारे लुढ़क गए. तुरंत इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नौकरी से सेवानिवृत्ति के बाद लौटे थे गांव : ग्रामीणों के अनुसार मृतक गुजरात में नौकरी करते थे और हाल ही में रिटायर होकर गांव लौटे थे. गांव के पास हरिकिशुनपुर मोड़ पर उनका नया शोरूम के निर्माण का कार्य चल रहा है. घटना से पूर्व वे निर्माण कार्य की निगरानी के लिए ही घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दलसागर के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आये स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किसानों को समय पर अपने दस्तावेज अपडेट कराना आवश्यक : डीएम

बक्सर. डीएम डॉ विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाना था. डीएम ने किसानों को समय पर दस्तावेज अद्यतन करने की आवश्यकता पर जोर दिया, अन्यथा प्रशासनी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा. इस प्रशिक्षण में कृषि विभाग, राजस्व विभाग सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित हुए. कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य जिले में चल रही फार्मर रजिस्ट्री अद्यतन प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से लागू करना था. प्रशिक्षण के दौरान फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाइसी की तकनीकी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया. डीएम ने प्रतिभागियों से उनके क्षेत्र में आ रही समस्याओं, ई-केवाईसी में तकनीकी बाधाओं, किसानों की दस्तावेज स्थिति तथा अन्य प्रशासनिक चुनौतियों पर प्रत्यक्ष फीडबैक प्राप्त किया. शिविर मोड में कार्य, सूचना तीन दिन पूर्व प्रदान करने का निर्देश: डीएम ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग टीम बनाकर एक व्यवस्थित शेड्यूल तैयार करें और गांव स्तर पर शिविर आयोजित करने से कम से कम तीन दिन पूर्व किसानों को सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि शिविरों का आयोजन कैंप मोड में किया जाएगा ताकि अधिकतम किसानों का इ-केवाईसी एवं रजिस्ट्री अद्यतन कार्य शीघ्रता से पूरा हो सके. इसके लिए किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, हल्का कर्मचारी एवं ऑपरेटर मिलकर टीम के रूप में कार्य करेंगे. अप्रमाणित जमाबंदी रद्द होने की चेतावनी: डीएम ने स्पष्ट किया कि जिन किसानों की जमाबंदी अद्यतन नहीं है या आधार व मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है, उन्हें पीएम किसान निधि, खाद्यान्न वितरण, फसल क्षति भुगतान, बाढ़ राहत भुगतान जैसी प्रशासनी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में गंभीर समस्या हो सकती है. उन्होंने कहा कि 15 जनवरी 2026 के बाद ऐसी अनट्रेस या अप्रमाणित जमाबंदियों को रद्द किया जा सकता है, इसलिए किसानों को समय पर अपने दस्तावेज अद्यतन कराना अत्यंत आवश्यक है. डीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री अद्यतन न केवल किसानों के हित में है, बल्कि जिले के औद्योगिक एवं भूमि विकास से भी जुड़ा है. भूमि रिकॉर्ड अद्यतन रहने से भविष्य की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सुविधा होती है. उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों की दैनिक समीक्षा की जाए और प्रत्येक टीम अपने लक्ष्य के अनुरूप दैनिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराए. इस मौके पर अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, सहायक निदेशक प्रक्षेत्र शालिग्राम सिंह, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण गरिमा झरिया, मास्टर ट्रेनर के रूप में भानु प्रताप सिंह, संजय कुमार, सुमित कुमार पांडेय सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किसानों को समय पर अपने दस्तावेज अपडेट कराना आवश्यक : डीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दरौली मोड़ तक हटाया गया अतिक्रमण

प्रतिनिधि,मैरवा. सोमवार को नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी की देखरेख में मैरवा धाम और दरौली मोड़ पर अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान जहां -जहां अतिक्रमण किया गया था.जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटाने के बाद प्रशासनी नाला के अंदर ही दुकान लगाने का निर्देश दिया गया. वही नपं के द्वारा पीला पट्टी का मार्किंग किया जा रहा था. कार्यपालक पदाधिकारी ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि नियम का पालन नही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. बताते चले कि सड़क जाम को लेकर मैरवा नगर में चार दिसंबर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. जो स्टेशन चौक, मेन रोड, मझौली चौक और एसबीआई नहर पुल और मैरवा धाम तक अतिक्रमण हटा दिया गया है. यह अभियान आठ दिसंबर तक निर्धारित था. अब जुर्माना की कार्रवाई शुरू की जायेगी. .इस संबंध में इओ नेहा रानी ने बताया की मैरवा धाम पर अतिक्रमण हटाया गया है. नियम का उलंघन करने वालो के खिलाफ जुर्माना किया जायेगा. भगवानपुर हाट में बाजार व सड़कों से हटाया गया अतिक्रमण भगवानपुर हाट. भगवानपुर हाट में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आम लोगों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को व्यापक रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा. सुबह से ही थाना मोड़, रामपुर, सब्जी मार्केट, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार तथा दुर्गा मंदिर से मछली मार्केट और चक्रवृद्धि मोड़ तक सड़क के दोनों किनारों पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया. नेशनल हाइवे 331 के दोनों किनारों पर बना नाला से सात फुट बाहर तक अतिक्रमण मुक्त किया गया.यह अभियान अंचलाधिकारी धीरज कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाया गया, लंबे समय से सड़क पर अतिक्रमण रहने के कारण आम राहगीरों और वाहनों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.कई स्थानों पर बाजार की संकरी सड़कें जाम का कारण बन रही थीं. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूर्व में दिए गए नोटिस और चेतावनी के बाद की गई है. अंचलाधिकारी ने बताया कि सड़क प्रशासनी भूमि है और उस पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे भी यदि दोबारा कब्जा किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान के बाद बाजार क्षेत्र की सड़कें साफ दिखाई देने लगीं, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे निर्धारित सीमा में रहकर ही दुकानें लगाएं, ताकि बाजार की व्यवस्था और आम जनता की सुविधा बनी रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दरौली मोड़ तक हटाया गया अतिक्रमण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संत जेवियर्स हाइस्कूल- शिक्षा का मूल उद्देश्य लोगों के विचार में परिवर्तन लाना है : राज्यपाल

संवाददाता, पटना शहर के गांधी मैदान स्थित संत जेवियर्स हाइस्कूल की ओर से वार्षिक समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आरिफ मो खान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर स्कूल की बैंड टीम ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया. स्कूली बच्चों ने अतिथियों के लिए स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति दी. समारोह में राज्यपाल अरिफ मो खान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य लोगों के विचार में परिवर्तन लाना है. उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा में यह तेज विकसित होना चाहिए, जो जीवन को आलोकित करे. राज्यपाल ने जेसुइट ग्रुप के शिक्षा के चार स्तंभों की चर्चा करते हुए उसके महत्व को समझाया. इसके साथ ही जेसुइट ग्रुप की धारणा को दोहराते हुए कहा कि हर शिशु को ऐसी शिक्षा प्रदान करना है, जो देश और समाज के लिए मिसाल बने. वार्षिक समारोह में बच्चों ने राजस्थान की लुप्त होते कठपुतली नृत्य की शानदार प्रस्तुति देते हुए लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इसके साथ ही बच्चों ने लघु नाटिका का मंचन कर समाज में एकता के महत्व को उजागर किया. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य फादर केपी डोमेनिक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समारोह में शामिल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संत जेवियर्स हाइस्कूल- शिक्षा का मूल उद्देश्य लोगों के विचार में परिवर्तन लाना है : राज्यपाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रात में ठंड के बढ़ने से परेशानी

प्रतिनिधि,सीवान. दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है.सोमवार को सुबह सड़कें कोहरे की चादर से ढंकी हुई नजर आयी.दिन चढ़ने के साथ धूप ने लोगों को राहत दी.फिर शाम ढलने के साथ ही ठंड अपना कहर ढाने लगी.रात में गलन भरे मौसम ने लोगों को परेशान किया.जिसमें गर्म कपड़ों के अभावग्रस्त लोगों को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ी. लगातार तापमान गिरने से लोगों को ठंड की मार झेलनी पड़ रही है. रात का तापमान गिरकर 10-14 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जा रही है,जबकि दिन में 24-25 डिग्री सेल्सियस तापमान रह रहा है.धुंध व कोहरा सुबह-सुबह अधिक रहने से दृश्यता कम रही.जिससे सड़कों पर वाहन भी रेंगते हुए नजर आये.मौसम में बदलाव के बीच रात में तापमान गिरने की वजह से विशेषकर बुजुर्ग, शिशु और बीमार लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. खास बात यह है कि धूप से दिन में हल्की गर्मी और रात सुबह-शाम ठंड के चलते लोग बीमार भी पड़ रहे हैं. गर्म कपड़ों की बढ़ने लगी मांग मौसम में बदलाव के चलते अचानक गर्म कपड़ों की भी मांग बढ़ गयी है.इसको लेकर शहर के राजेंद्र पथ,तरवारा मोड़,सीताराम चौक, कचहरी ढाला,अस्पताल रोड समेत अन्य हिस्सों में फुटपाथ पर जैकेट व स्वेटर की सजी दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही.जहां लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की.उधर गर्म कपड़ों को लेकर ऑनलाइन खरीदारी करनेवालाें की संख्या बढ़ी है.जिसका प्रतिकूल असर रेडिमेड व्यवसायियों पर पड़ा है. सर्दी का मौसम बुजुर्गों, बच्चों और हृदय रोगियों के लिए खतरनाक मौसम की मार का असर सबसे अधिक बुजुर्ग,शिशु व हृदय रोगियों पर पड़ने लगा है.ठंड मौसम में सर्दी-जुकाम, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और हाइपोथर्मिया जैसी बीमारियां बढ़ जाती हैं, खासकर बच्चों व बुजुर्गों में. चिकित्सकों के मुताबिक हाइपोथर्मिया से शरीर का तापमान खतरनाक स्तर तक गिर सकता है, जो जानलेवा साबित होता है. जोड़ों का दर्द और अर्थराइटिस भी ठंड से बढ़ता है क्योंकि रक्त संचार धीमा हो जाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रात में ठंड के बढ़ने से परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

प्रतिनिधि, बसंतपुर. एनएच 227 ए पर बसंतपुर थानाक्षेत्र के कोड़र-मुड़ा की सीमा पर सोमवार की शाम हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक लकड़ी नबीगंज ओपी के बाजितपुर गांव के मो. रज्जाक (71 वर्ष) बताए जाते है. घटना के बाद हाइड्रा क्रेन का ड्राइवर वाहन छोड़ फरार हो गया. आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई व सूचना बसंतपुर थाना को दिया. सूचना मिलते ही बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसआइ अरविंद कुमार सिंह, कपिलदेव प्रसाद, एएसआइ कुमार कुणाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली. तभी मृतक के परिजन व ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच आक्रोशित हो गए. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बल्ली रख आवागमन बाधित करते हुए शीघ्र मुआवजे की मांग करने लगे. थानाध्यक्ष ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. तब जा कर लगभग एक घंटे के बाद एनएच पर यातायात सुगम हुआ. उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम में सीवान भेज दिया. घटना के बारे में बताया गया कि बाजितपुर के मो. रज्जाक सोमवार को बसंतपुर किसी काम से आए थे. सोमवार की शाम घर लौटने के दौरान एनएच 227 ए पर कोड़र-मुड़ा की सीमा पर हाइड्रा-क्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post क्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

युवक की चाकू से गोदकर हत्या, सड़क जाम

प्रतिनिधि,हुसैनगंज, थाना क्षेत्र में सोमवार के अहले सुबह सारेयां के चलाकपुर टोला स्थित नदी से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के फतेपुर निवासी सन्नी बांसफोर (33) के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि सन्नी बांसफोर जिम करने वाले लोगों के लिए प्रोटीन पाउडर की डिलीवरी करता था. रविवार को पाउडर की डिलीवरी के लिए गया था.जो देर रात्रि तक घर नही लौटा.रात भर परिजन उसे ढूंढते रहे. लेकिन कही भी सुराग नही मिला.जिसके बाद मृतक की पत्नी अनिता देवी ने नगर थाना में गुमशुदगी का आवेदन देकर शिकायत की थी. तभी कुछ देर बाद सूचना मिली कि सरेयां के चलाकपुर टोला में सड़क किनारे एक लावारिश हालत में स्कूटी मिली हैं .जिस पर खून के धब्बे हैं. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और सीओ दिब्य प्रकाश मामले की जांच में जुट गए. हत्या के आशंका के बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाश शुरू किया चार घंटे की मसक्कत के बाद गोताखोरों ने सन्नी का शव बरामद किया . इधर शव बरामद होने के बाद जैसे ही सूचना परिजनों को लगी की परिजन मौके पर पहुंच दहाड़ मार कर रोने लगे .पुलिस हत्या के बाद मामले की जांच करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है. बोरे में मिला सन्नी का शव बताया जाता हैं कि बरामद स्कूटी से तकरीबन 100 मीटर की दूरी से पुलिस ने नदी से बोरे में शव बरामद किया . सन्नी के शरीर पर काफी जख्म पाया गया. वही जख्म देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सन्नी का पहले चाकू गोद कर हत्या की गई हैं. जिसके बाद बोरे में डालकर शव नदी में फेंक दिया गया हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर किया आगजनी हत्या के बाद हुसैनगंज पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम कद लिए सदर अस्पताल पहुंची. जहां नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रख सदर अस्पताल के सामने सड़क जाम करते हुए आगजनी करना शुरू कर दिया. तकरीबन आधे घंटे तक आक्रोशित परिजन सड़क पर रहे और आगजनी होती रही. जाम होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई. जहां आक्रोशित परिजनों का कहना था कि अपराधियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए. वहीं सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे पदाधिकारियों ने आक्रोशितों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया और सड़क जाम को हटवाया. जिसके बाद वाहनों का आवा गमन शुरू हुआ. तीन भाइयों में सबसे बड़ा था सन्नी बताया जाता है कि मृतक सन्नी तीन भाइयों में सबसे बड़ा था .जो परिवार का पालन पोषण के लिए प्रोटीन पाउडर का डिलीवरी करता था .वही उसके दो भाई मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं . परिजनों ने बताया कि सन्नी के दो पुत्र आदर्श और आयुष हैं. इधर अपने पति की याद में सन्नी की पत्नी अनीता देवी बार-बार रोते-रोते अचेत हो जा रही थी .अनीता देवी अपने पति को बुलाने की गुहार लगा रही थी. बोले थानाध्यक्ष– युवक की हत्या हुई हैं. शव बरामद कर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया गया हैं. मामले की जांच की जा रही. मिहिर कुमार, थानाध्यक्ष, हुसैनगंज डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post युवक की चाकू से गोदकर हत्या, सड़क जाम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top