Hot News

December 8, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्टेट हाइवे पर अतिक्रमणकारियों को 10 दिसंबर तक का अल्टीमेटम

भवानीपुर. भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र के एसएच-65 मुख्यमार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कवायद जारी है. नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी ने बताया कि भवानीपुर टीकापट्टी मुख्य मार्ग मे अतिक्रमित व्यक्तियों के घरों एवं दुकानों को चिह्नित कर दिया गया है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि 10 दिसंबर तक अतिक्रमित भूमि को खाली कर दें, अन्यथा 11 दिसंबर को प्रशासन के द्वारा खाली करवा दिया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता एसएच-65 के दोनों किनारों पर वर्षों से फैले अवैध निर्माण और कब्जों को हटाना है. सड़क किनारे की संकरी होती जगह यातायात को बाधित कर रही है. अभियान पूरी तरह निष्पक्ष और कठोर होगा. अतिक्रमण के हट जाने से रास्ता सुगम एवं जाम की समस्या से लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्टेट हाइवे पर अतिक्रमणकारियों को 10 दिसंबर तक का अल्टीमेटम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएचसी परिसर में खोदे गये गड्ढे संवेदक ने किया बंद

प्रभात इम्पेक्ट. प्रतिनिधि, रानीश्वर पीएचसी बांसकुली परिसर में नये प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के लिए खोदे गये गड्ढे को संवेदक ने बंद कर दिया. इस संबंध में नया विचार में एक दिसंबर को पीएचसी बांसकुली परिसर में खोदे गये गड्ढे से हादसे का डर शीर्षक समाचार प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग व संवेदक ने गंभीरता से लेते हुए पहल करते हुए गड्ढे को बंद करा दिया. परिसर में नये स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के लिए जगह चिह्नित कर संवेदक के द्वारा नींव खुदाई के लिए गड्ढा खोदा गया था. स्थानीय लोगों ने एक ही कैंपस में दो-दो भवन निर्माण का विरोध किये जाने पर बांसकुली पीएचसी से भवन स्थानांतरण कर सिजुआ लैंपस के पास नये भवन निर्माण के लिए जगह उपलब्ध करायी गयी है. पर संवेदक के द्वारा बांसकुली पीएचसी परिसर में खोदे गये गड्ढे को छोड़ दिया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीएचसी परिसर में खोदे गये गड्ढे संवेदक ने किया बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महेशपुर विस में छह बूथों का नये सिरे से किया जायेगा गठन

पाकुड़ नगर. एसआइआर-2026 के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर सोमवार को बैठक हुई. अध्यक्षता महेशपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसी अजय सिंह बड़ाईक ने की. बैठक में सभी मान्यता प्राप्त नेतृत्वक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बताया गया कि जिन मतदान केंद्रों में 1200 से अधिक मतदाता दर्ज हैं, वहां मतदाताओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए नये मतदान केंद्रों का गठन किया जा रहा है. महेशपुर प्रखंड में ऐसे 06 मतदान केंद्रों की पहचान की गई है, जिनका युक्तिकरण आवश्यक पाया गया है. वहीं, जर्जर भवनों में संचालित मतदान केंद्रों को सुरक्षित एवं उपयुक्त भवनों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है. मतदान केंद्र युक्तिकरण प्रस्ताव की छायाप्रति सभी नेतृत्वक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की गई. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महेशपुर विस में छह बूथों का नये सिरे से किया जायेगा गठन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संपन्न कार्डधारियों को करें चिह्नित : बीडीओ

देवीपुर. प्रखंड के सभागार में सोमवार को बीडीओ विजय राजेश बारला ने क्षेत्र के डीलरों के साथ एक बैठक की. बैठक में बीडीओ ने बताया कि सभी कार्डधारी अनिवार्य रूप से प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करेंगे. वहीं, सभी विक्रेता को भी निर्देश दिया गया कि आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य को लेकर कार्डधारी को सहयोग करेंगे. कहा कि राशन दुकान नियमावली के तहत सभी दुकान को गुलाबी कलर से रंग रोगन करना है. जिसको सूचना पट को दुकान पर प्रदर्शित करना है. साथ ही अयोग्य कार्डधारी, शादी कर दूसरे जिले में गए कार्डधारी एवं मृत कार्डधारी को चिन्हित कर एक सप्ताह के अंदर सूची कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया. वहीं, एमओ राज रोहित ने सभी डीलरों को निर्देश देते हुए कहा कि वैसे व्यक्ति जो राशन कार्ड की अहर्ता नहीं रखते हैं और अपना राशन कार्ड बनवा रखे हैं वैसे व्यक्ति को चिन्हित कर उसकी सूची उपलब्ध करायें, जिससे उनका कार्ड डिलीट कर गरीब लोगों का राशन कार्ड बनाया जा सके. कहा कि सभी डीलर इस पर तत्परता व ईमानदारी से कार्य करें. सूत्रों की मानें तो कई सुखी संपन्न व्यक्ति दुकान से राशन नहीं ले जाते हैं. किसी खास लोगों के बीच राशन बेच देते हैं. वैसे कार्डधारियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे स्वयं अपना राशन कार्ड सरेंडर करें वरना खाद्य अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. मौके पर दर्जनों डीलर मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संपन्न कार्डधारियों को करें चिह्नित : बीडीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड में अलाव बना सहारा

शाहपुर. दिसंबर महीना के आगमन के साथ ही जिले में कड़ाके की ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. इन दिनों पछुआ ठंडी हवा ने जिले के मौसम में तेजी से बदलाव ला दिया है. हवा की वजह से तापमान में गिरावट आयी है. सर्द हवा चलने के कारण वातावरण में सिहरन और कनकनी बढ़ गयी है. ऐसे में लोगों के लिए अलाव ही सहारा बन गया है. सर्द हवा से बढ़ी ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है. बढ़ी ठंड के कारण शिशु सुबह में स्कूल या कोचिंग जाने से कतराने लगे हैं. पहले, तो शिशु बेड छोड़ना नहीं चाहते. किसी तरह अगर बेड छोड़ भी दिये, तो स्कूल भेजना अभिभावकों के लिए मशक्कत भरा काम है. अलाव की व्यवस्था नहीं : ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से शहर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. इससे खासकर गरीब तबके के लोग सुबह-शाम ठंड से ठिठुरते नजर आ रहे हैं. लोगों ने अविलंब अलाव की व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से असहाय लोगों ने की है. ठंड से करें बचाव : इन दिनों ठंड का प्रकोप सर्द पछुआ हवा ने बढ़ा दी है. इससे सभी उम्र के लोगों को बचना चाहिए. खासकर शिशु व बुजुर्गों को ठंड से बचाना बेहद जरूरी है. इसके लिए गर्म खाना, गर्म कपड़ा व गर्म पानी आवश्यक है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड में अलाव बना सहारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस उपाधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

प्रतिनिधि, नवादा सदर सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दरबार एक बार फिर समाधान और भरोसे का केंद्र साबित हुआ, जब पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय निशु मल्लिक स्वयं आम लोगों की समस्याएं सुनने के लिए पूरे मनोयोग से उपस्थित रहें. दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं, जिन्हें अधिकारी ने गंभीरता से सुना. जनता दरबार के दौरान डीएसपी निशु मल्लिक ने हर एक आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को शीघ्र कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को न्याय के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पुलिस का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन करना है. यह संदेश पूरे दरबार का केंद्र रहा. डीएसपी ने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की शिकायत लंबित न रहे. उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर संभव सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत होता है. आम लोगों को अपनी बात सीधे जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस उपाधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अल्पसंख्यक स्कूलों को ओएफएसएस का लाभ देने की घोषणा, बीएसइबी ने जारी की अधिसूचना

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग, नयी दिल्ली से मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक संस्थानों को ओएफएसएस (ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स) का लाभ देने का निर्णय लिया है. समिति ने इसकी अधिसूचना जारी की है. बीएसइबी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आयोग से अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा प्राप्त वैसे माध्यमिक या उच्च माध्यमिक विद्यालय, जिन्हें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरस्तरीय कोड आवंटित किया गया है, वे ओएफएसएस पोर्टल पर नामांकित छात्र-छात्राओं की सूची अपलोड कर सकेंगे. इसके तहत ऐसे विद्यालय स्वतंत्र रूप से उच्च माध्यमिक स्तर पर नामांकन लेने के लिए अधिकृत होंगे. अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग से मान्यता प्राप्त वैसे विद्यालय, जिन्हें अभी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से इंटरस्तरीय संबद्धता या मान्यता नहीं मिली है, उन्हें समिति की संबद्धता विनियमावली 2011 (संशोधित) के परिशिष्ट-II, कंडिका-3 के तहत निर्धारित शैक्षणिक मानकों, शिक्षकों की योग्यता व नामांकन से जुड़ी कानूनी शर्तों को पूरा करना होगा. इसके अलावा, इंटरस्तरीय संबद्धता व मान्यता प्राप्त करने के इच्छुक अल्पसंख्यक माध्यमिक या उच्च माध्यमिक विद्यालयों से आवेदन आमंत्रित किया गया है. एक माह के भीतर जमा करना है आवेदन आवेदकों को 25 बिंदुओं पर आधारित निर्धारित प्रपत्र में शुल्क सहित आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से निदेशक (शैक्षणिक), बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से एक माह के भीतर जमा करना होगा. समिति ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के बाद योग्य पाये गये विद्यालयों को इंटरस्तरीय संबद्धता या मान्यता प्रदान करते हुए कोड आवंटित किया जायेगा. इसके बाद संबंधित विद्यालयों को अन्य मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों की तरह ओएफएसएस की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. बीएसइबी का मानना है कि इस निर्णय से राज्य के अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी होगी तथा विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से नामांकन में सहूलियत मिलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अल्पसंख्यक स्कूलों को ओएफएसएस का लाभ देने की घोषणा, बीएसइबी ने जारी की अधिसूचना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धान खरीद में कोताही बर्दाश्त नहीं : मंत्री

सहकारिता मंत्री ने की पदाधिकारियों के साथ धान खरीद की समीक्षा, दिये निर्देश औरंगाबाद शहर. सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ प्रमोद कुमार सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और जिले में जारी धान खरीद की समीक्षा की. उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि धान खरीद में किसी भी स्तर से कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सहकारिता मंत्री ने दानी बिगहा स्थित सर्किट हाउस में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीद की समीक्षा बैठक की. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार चौधरी, जिला सहकारिता बैंक के प्रबंध निदेशक सौरभ किशोर, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी सहयोग समितियां, के अतिरिक्त सहकारिता विभाग के सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे. सबसे पहले मंत्री का स्वागत सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया. इसके उपरांत समीक्षा बैठक शुरू हुई. सहकारिता मंत्री ने प्रखंडवार धान खरीद की समीक्षा की. उन्होंने सभी चयनित पैक्सों को क्रियाशील करने का निर्देश दिया. कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. निर्धारित समर्थन मूल्य पर किसानों का धान खरीदें. जिन पैक्सों का चयन हुआ है, वे मुस्तैदी से धान अधिप्राप्ति करें. मंत्री ने बैठक के दौरान अक्रियाशील पैक्सों के बारे में भी जानकारी ली. उन्होंने ऐसे पैक्सों को क्रियाशील पैक्सों के साथ टैगिंग करने का निर्देश दिया, ताकि सभी पंचायत के किसानों से धान की खरीद हो सके. इसके अलावा सहकारिता मंत्री ने राईस मिलों के साथ पैक्सों को संबद्ध करने का कार्य अविलंब संपादित करने का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया. उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति में तेजी लायें और निर्धारित लक्ष्य हासिल करें. सभी इच्छुक किसानों का धान क्रय सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया. सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र में रहकर किसानों से संपर्क करने एवं विभागीय निर्देशानुसार गोदामों का सत्यापन करने का भी निर्देश दिया. मंत्री ने कड़ी चेतावनी दी कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की कोताही प्रशासन बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसा पाये जाने पर नियमानुसार दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post धान खरीद में कोताही बर्दाश्त नहीं : मंत्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: रेत का बादशाह है यह सांप, घातक और छिपकर हमला करने ने में माहिर, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद खतरनाक सांप का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रेगिस्तान में पाया जाने वाला एक सैंड वाइपर सांप दिखाई दे रहा है. इस सांप की सबसे बड़ी खासियत है कि यह सांप देखते ही देखते खुद को पूरी तरह रेत में छिपा लेता है. यह सांप अपनी रेंज में आने के बाद अपने शिकार पर अचानक से धावा बोल देता है. यह इस सांप की खासियत है कि यह अपने शरीर को रेत के अंदर पूरी तरह दबा लेता है, सिर्फ उसकी आंखें और सींग जैसी संरचना ही बाहर रहती है. देखते-देखते रेत में गायब हो जाता है यह सांप वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सैंड वाइपर रेत में अपनी पूंछ को आगे-पीछे हिला रहा है. देखते ही देखते उसका पूंछ वाला हिस्सा रेत के अंदर चला गया. इसके बाद उसका बाकी हिस्सा में खुद को रेत के अंदर समाता चला गया. अंत में सैंड वाइपर अपने सिर को भी रेत के अंदर छिपा लेता है, सिर्फ उसकी काली आंखें ही नजर आ रही है. ऐसे ही छिपकर यह सांप घंटों अपने शिकार का इंतजार करता है. Saharan Sand Viper burrowing into the sand 🐍 pic.twitter.com/2FvcZBi2l6 — Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) December 6, 2025 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया है. इसे अब तक 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. करीब 8 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. कई लोगों ने लिखा कि डेडली, कुछ लोगों ने लिखा अद्भुत जीव. एक अन्य यूजर ने लिखा- प्रकृति सुंदर और अद्भुत है. यह आपको आश्चर्यचकित कर देगी. कुछ लोगों ने जिज्ञासावश लिखा कि क्या होगा अगर किसी का पैर इस पर पड़ जाए तो. Also Read: बस में अभिषेक और गिल की मस्ती, टी20 मैच के लिए भुवनेश्वर पहुंचे टीम इंडिया, देखें Viral Video The post Viral Video: रेत का बादशाह है यह सांप, घातक और छिपकर हमला करने ने में माहिर, वीडियो हो रहा वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना-अरवल-औरंगाबाद की दूरी होगी कम, जाम से मिलेगी मुक्ति! बनेगा 666 करोड़ का मेगा बायपास

Patna-Arwal-Aurangabad New Road: अरवल जिले को जल्द ही जाम की गंभीर समस्या से बड़ी राहत मिल सकती है. केंद्र प्रशासन ने यहां एक नए ग्रीनफील्ड बायपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 666 करोड़ रुपये है. लगभग 13 किलोमीटर लंबा यह बायपास तैयार होने के बाद पटना, अरवल और औरंगाबाद के बीच सड़क मार्ग काफी सुगम और तेज हो जाएगा. क्यों जरूरी था बायपास? अरवल शहर से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर दिनभर वाहनों का भारी दबाव रहता है. खासकर भगत सिंह चौक के आसपास NH-110 और NH-139 के मिलने से हालात और बिगड़ जाते हैं. यहां अक्सर गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है. दुकानदारों को भी जाम के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. लंबे समय से शहरवासी इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे. बायपास क्या बदलाव लाएगा? इस नई परियोजना के तहत अरवल शहर को बिना पार किए वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा. भारी और बाहरी वाहनों का प्रवाह सीधे बायपास से गुजरेगा, जिससे शहर के भीतर ट्रैफिक काफी हद तक कम हो जाएगा. परियोजना में सिटी साइड सर्विस रोड भी शामिल है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियां बिना बाधा के चल सकेंगी. मिलने वाले फायदे शहर के भीतर जाम की समस्या में भारी कमी शोर, प्रदूषण और भीड़भाड़ में राहत यात्रियों के समय और ईंधन दोनों की बचत पटना–अरवल–औरंगाबाद मार्ग पर बेहतर कनेक्टिविटी व्यापार और स्थानीय बाजारों को नई गति Also read: बक्सर में CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बिहार में तेज होगी इंडस्ट्रीज के विकास की रफ्तार  कुल मिलाकर, 666 करोड़ की लागत से बनने वाला यह बायपास अरवल के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा और आने वाले वर्षों में शहर के यातायात व विकास दोनों को नई दिशा देगा.  The post पटना-अरवल-औरंगाबाद की दूरी होगी कम, जाम से मिलेगी मुक्ति! बनेगा 666 करोड़ का मेगा बायपास appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top