Hot News

December 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kitchen Vastu Tips: किचन में की गई ये छोटी लगने वाली गलतियां लाती हैं बड़ा नुकसान, बढ़ाती हैं टेंशन और बेवजह के खर्च

Kitchen Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान अगर इसमें बताये गए नियमों का पालन हो इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करना जीवन में कई तरह की परेशानियां भी लेकर आता है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में किचन को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा किचन हमारे घर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है. वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार हमारे परिवार का स्वास्थ्य, एनर्जी और खुशहाली यही से जुडी हुई होती है. वे कहते हैं कि अगर इसे सही तरीके से रखा न जाए तो घर और जीवन में तनाव, बहस और बेवजह के खर्च बढ़ जाते हैं. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन पर काफी निगेटिव असर डालते हैं. तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं विस्तार से. गलत दिशा में गैस स्टोव रखना वास्तु शास्त्र के जानकारों की अगर मानें तो आपको गैस स्टोव या फिर चूल्हे को हमेशा ही दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए. इस दिशा को अग्नि कोण माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप स्टोव को उत्तर या फिर पश्चिम दिशा में रखते हैं तो इसकी वजह से आपको मानसिक तनाव और पैसों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है. अगर मान लीजिये किसी कारण से आप दिशा नहीं बदल पा रहे हैं तो ऐसे में आपको स्टोव के पास लाल रंग की कोई सजावट या फिर लाल रंग का छोटा सा वॉल स्टीकर लगा देना चाहिए. Vastu Tips: बढ़ जाएंगी मुसीबतें और लगेगा पाप, इन दिनों तुलसी पर जल चढ़ाने से रुक सकती है सुख-समृद्धि किचन को गंदा या बिखरा हुआ रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी किचन को गंदा या फिर बिखरा हुआ नहीं रखना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे सिर्फ आपकी सेहत नहीं बिगड़ती बल्कि घर में निगेटिव एनर्जी भी काफी बढ़ जाती है. वास्तु के जानकारों के अनुसार सिंक में गंदे बर्तनों को रखना, काउंटर को गंदा रखना या फिर फर्श पर चीजों को बिखेर कर रखना परिवार में सिर्फ तनाव को नहीं बढ़ाता बल्कि चीजों के बैलेंस को भी बिगाड़ता है. आग और पानी को साथ रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी किचन में आग और पानी को एक साथ एक ही जगह पर नहीं रखना चाहिए. अगर गैस स्टोव के काफी ज्यादा करीब सिंक या फिर वाटर फिल्टर हो तो इससे एनर्जी आपस में टकराने लगते हैं. आपकी इस गलती की वजह से परिवार में झगड़े, मतभेद और बेवजह के खर्चे बढ़ जाते हैं. अगर किसी कारण से ये आग और पानी एक पास है तो स्टोव और सिंक के बीच एक लकड़ी या फिर बोर्ड लगाकर आपको दोनों के बीच अलगाव पैदा कर सकते हैं. किचन स्टोरेज का बिखरा हुआ होना वास्तु के जानकारों की मानें तो किचन में चीजों को गलत तरीके से रखना या फिर पुरानी चीजों को जमा करना काफी ज्यादा अशुभ होता है. अगर आपके किचन में टूटे हुए बर्तन, खाली डब्बे या फिर खरान हो चुकी खाने की चीजें रखी हुई है तो आगे चलकर ये निगेटिव एनर्जी और पैसों से जुड़ी दिक्कतों का कारण बन सकते हैं. इस समस्या से अगर आप बचना चाहते हैं तो आपको महीने में कम से कम एक बार अपने किचन की सफाई करनी चाहिए और बेकार पड़ी चीजों को वहां से हटा देना चाहिए. यह भी पढ़ें: Vastu Tips: इन खास दिनों में घर पर क्यों नहीं बनानी चाहिए रोटी? वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच! Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Kitchen Vastu Tips: किचन में की गई ये छोटी लगने वाली गलतियां लाती हैं बड़ा नुकसान, बढ़ाती हैं टेंशन और बेवजह के खर्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शुभमन गिल को आखिर हुआ क्या था, गर्दन की चोट पर खुद किया बड़ा खुलासा

Shubman Gill Injury: कटक के बाराबती स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टी20 मैच से पहले, हिंदुस्तान के उप-कप्तान शुभमन गिल ने अपनी गर्दन की चोट के बारे में पहली बार बात की. कोलकाता टेस्ट में इसी टीम के खिलाफ चोट लगने के बाद, गिल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में सिर्फ तीन गेंदें स्पोर्ट्सीं और साइमन हार्मर की गेंद पर स्वीप शॉट स्पोर्ट्सने के बाद अपनी गर्दन के पिछले हिस्से को पकड़कर बैठ गए. ऐसा लगा कि वह काफी दर्द में हैं. इसके बाद फिजियो ने उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाना पड़ा और टेस्ट कप्तान टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए. अब गिल की टी20 सीरीज में वापसी हुई है. Shubman Gill big revelation about his neck injury अब पूरी तरह फिट हैं शुभमन गिल शुभमन गिल को उस चोट के बाद अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद उन्हें बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब के लिए रखा गया. मेडिकल स्टाफ से जरूरी अनुमति मिलने के बाद उन्हें टी20 सीरीज के लिए हरी झंडी मिल गई. गिल ने ब्रॉडकास्टर मुरली कार्तिक से बातचीत के दौरान कहा, ‘शरीर बिल्कुल ठीक है. सीओई में थोड़ा समय बिताया और शारीरिक और मानसिक रूप से बिल्कुल ठीक हूं, तैयार महसूस कर रहा हूं.’ गिल हिंदुस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 आई में प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए और अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की. उन्होंने एक बेहतरीन चौका लगाया और अगली ही गेंद पर आउट हो गए. फरवरी से लगातार क्रिकेट स्पोर्ट्स रहे हैं गिल चोट के बारे में बात करते हुए गिल ने आगे कहा, ‘मेरी गर्दन में एक तरह का डिस्क उभार था, जो नसों पर असर डाल रहा था. जब मैं वहां गया, तो सुबह स्पोर्ट्स शुरू होने से पहले मुझे थोड़ी ऐंठन हुई और जब मैंने मैच स्पोर्ट्सा, तो मुझे लगता है कि मेरी गर्दन में खिंचाव आ गया. इससे नसों पर असर पड़ा और मुझे कुछ दिनों के लिए अस्पताल जाना पड़ा, लेकिन उसके बाद मैं अच्छी तरह से ठीक हो गया.’ गिल फरवरी 2025 से लगातार क्रिकेट स्पोर्ट्स रहे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट, एशिया कप, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों सहित गिल ने हिंदुस्तान के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया है. हिंदुस्तान ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराया गिल की नाकामी के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी एक खराब शॉट स्पोर्ट्सा और जल्द ही अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए. चोट की वजह से लंबे समय बाद वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या ने कमाल की पारी स्पोर्ट्सी और संकट में फंसे टीम इंडिया का उबारा. हार्दिक ने काफी तेजी से रन बनाए और टीम के स्कोर को 175 तक पहुंचाया. उन्होंने 28 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए. बाद में गेंदबाजों के कमाल से हिंदुस्तान ने 12.3 ओवर में 101 रनों से यह मुकाबला जीत लिया, जहां साउथ अफ्रका 74 के स्कोर पर ढेर हो गया. ये भी पढ़ें… जसप्रीत बुमराह ने लगाई विकेटों की सेंचुरी, कटक में हिंदुस्तान ने साउथ अफ्रीका को रौंदा Watch VIDEO: मारा ऐसा छक्का कि स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, कटक में तिलक का कड़क शॉट The post शुभमन गिल को आखिर हुआ क्या था, गर्दन की चोट पर खुद किया बड़ा खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pakistan Unique Theft: पाकिस्तान में जज के कमरे से अनोखी चोरी, खबर पढ़कर पकड़ लेंगे पेट

Pakistan Unique Theft: लाहौर के एक सत्र न्यायालय के जज के कक्ष से दो सेब और एक हैंड वॉश की बोतल चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस्लामपुरा पुलिस थाने में जज के कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. अधिकारी ने बताया कि उन्होंने जज के निर्देश पर शिकायत दर्ज कराई है. चोरी गई वस्तुओं की कुल कीमत 1000 पाकिस्तानी रुपये प्राथमिकी के मुताबिक 5 दिसंबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नूर मुहम्मद बसमल के कक्ष से दो सेब और एक हैंडवाश की बोतल चोरी हो गई. इसमें कहा गया है, चोरी गई वस्तुओं की कुल कीमत 1000 पाकिस्तानी रुपये बताई गई है. चोर को 7 साल की हो सकती है कारावास, भरना पड़ सकता है जुर्माना लाहौर पुलिस ने पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 380 के तहत मामला दर्ज किया है, जो चोरी से संबंधित है. इस धारा के तहत, दोषी पाए गए अपराधी को सात साल तक कारावास, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. मानवाधिकार कार्यकर्ता ने कसा तंज एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने तंज कसते हुए इस मामले को पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा चोरी का मामला करार दिया है. ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में हिंदू मां बेटी किडनैप, खतरे में अल्पसंख्यक, जबरन धर्म परिवर्तन की आशंका The post Pakistan Unique Theft: पाकिस्तान में जज के कमरे से अनोखी चोरी, समाचार पढ़कर पकड़ लेंगे पेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीएसएनएल का टावर चालू नहीं होने से नेटवर्क की परेशानी

सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड की कोनपाला पंचायत में लगा बीएसएनएल टावर बेकार साबित हो रहा है. पंचायत के पूर्व उप मुखिया दीपक लकड़ा ने कहा यह टावर पूरी तरह बेकार पड़ा है. आम जनता को इससे कोई लाभ नहीं मिल रहा है. श्री लकड़ा ने कहा कि टावर को अब तक चालू नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. श्री लकड़ा ने कहा कि जब टावर का निर्माण कर दिया गया, तो इसको चालू क्यों नहीं किया जा रहा है, यह जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि टावर चालू नहीं होने से मोबाइल नेटवर्क का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करने व फॉर्म आदि भरने में परेशानी हो रही हैं. किसानों को प्रशासनी योजनाओं की सूचनाएं नहीं मिल रही है. आपात स्थिति में फोन कॉल करना भी मुश्किल हो रहा है. गांव के लोग वर्षों से नेटवर्क सुधार की मांग करते आ रहे हैं लेकिन टावर स्थापित होने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है. दीपक लकड़ा ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि बीएसएनएल टावर को तत्काल चालू किया जाये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीएसएनएल का टावर चालू नहीं होने से नेटवर्क की परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षा व्यवस्था को ग्राम स्तर पर मजबूत बनाने में मुखियाओं की अहम भूमिका : डीसी

सिमडेगा. झारखंड शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा सिमडेगा द्वारा पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम परिसर में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का हुआ. सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों को विद्यालय प्रबंधन, पठन-पाठन की गुणवत्ता, नामांकन वृद्धि, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा समुदाय की सहभागिता व निगरानी व शैक्षिक आयामों के प्रति जागरूक व सक्षम बनाना था. कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक एम अर्शी, जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा तथा मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा संयुक्त रूप से किया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश केरकेट्टा, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरज मुन्नी कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, सांसद प्रतिनिधि डीडी सिंह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को ग्राम स्तर पर मजबूत बनाने में मुखियाओं का महत्वपूर्ण भूमिका है. मुखिया अपने क्षेत्र के विद्यालयों के संरक्षक होते हैं और विद्यालय की प्रगति सीधे तौर पर उनके नेतृत्व और सक्रियता पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की निरंतर भागीदारी से ही नामांकन बढ़ेगा, बच्चों की उपस्थिति सुधरेगी और आधारभूत संरचना में तेजी से सुधार होगा. उन्होंने मुखियाओं से आग्रह किया कि वह प्रत्येक विद्यालय की नियमित निगरानी करें और शिक्षक-छात्र उपस्थिति, पठन-पाठन, साफ-सफाई तथा मध्याह्न भोजन व्यवस्था पर निरंतर नजर रखें. कहा कि यदि किसी पंचायत में पांच गांव हैं, तो प्रत्येक वार्ड सदस्य अपनी भूमिका के अनुसार अलग-अलग स्कूलों का दौरा कर सकते हैं. इससे शिक्षकों में जवाबदेही बढ़ती है और बच्चों में उत्साह आता है. उपायुक्त ने आवासीय विद्यालयों की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे विद्यालयों में रहने वाले छोटे शिशु अपने परिवार से दूर रहते हैं. इन बच्चों को मानसिक, नैतिक और भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता होती है. उन्होंने मुखियाओं से अपील की कि वह सप्ताह में कुछ समय बच्चों के साथ बितायें, स्पोर्ट्सकूद करायें, प्रेरणात्मक बातें बतायें और पढ़ाई में मार्गदर्शन दें. पुलिस अधीक्षक एम अर्शी ने कहा कि मुखिया सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है कि शिक्षा को लेकर ग्राम स्तर तक जागरूकता फैले. मुखिया अपने गांव के सबसे जागरूक, सक्षम और सक्रिय व्यक्ति होते हैं, इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है. मुखियाओं के पास अपने क्षेत्र की हर समस्या और समाधान का ज्ञान होता है. यदि वह संकल्पित होकर कार्य करें, तो गांव का हर बच्चा बेहतर शिक्षा पा सकता है. जनप्रतिनिधियों ने भी रखीं अपनी समस्याएं सम्मेलन में जिला परिषद उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने बच्चों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उपायुक्त के समक्ष रखे. जिला परिषद उपाध्यक्ष ने बताया कि डोमरा, चीक बड़ाइक, मलार, तुरी आदि समुदायों के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बन पाने में अक्सर कठिनाई होती हैं. क्योकि उनके पास आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण उन्हें शिक्षा और छात्रवृत्ति योजनाओं में गंभीर परेशानियां आती हैं. उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि इन सभी मामलों के समाधान के लिए विशेष पहल की जाये. उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि ऐसे सभी मामलों में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिक्षा व्यवस्था को ग्राम स्तर पर मजबूत बनाने में मुखियाओं की अहम भूमिका : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शादी में आये पिता–पुत्र की तालाब में डूबने से हुई मौत

पुरुलिया. टामना थाना के बेलगुमा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आयी, जहां शादी समारोह में शामिल होने आए मुंबई निवासी कौशिक विश्वास (53) और उनके पुत्र हिमांशु विश्वास (18) की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. परिवार हाल ही में मुंबई से टामना थाना अंतर्गत चांदमारीडांगा में अपने रिश्तेदार के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए आया था. नहाने के दौरान हादसा परिवार के सदस्यों के अनुसार कौशिक और उनका पुत्र हिमांशु स्थानीय जामबांध के तालाब में नहाने उतरे थे. परिवार के अन्य सदस्य भी पास ही मौजूद थे. अचानक हिमांशु गहरे पानी में डूबने लगा. उसे बचाने के प्रयास में पिता कौशिक भी पानी में उतर गये और दोनों डूब गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों की चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी. टामना थाना पुलिस और संकट प्रबंधन दल मौके पर पहुंचकर खोजबीन में जुट गया. काफी प्रयासों के बाद दोनों के शव तालाब से बरामद किये गये. पुलिस ने इस घटना को संदिग्ध मौत मानते हुए जांच शुरू कर दी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शादी में आये पिता–पुत्र की तालाब में डूबने से हुई मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रक और कार की भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल

आसनसोल. मंगलवार दोपहर एनएच-19 पर घाघर बूडी मंदिर के पास एक स्विफ्ट डिजायर और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक कार को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया. कार चालक का सिर फट गया और अन्य दो यात्रियों को भी गंभीर चोटें आयीं. सूत्रों के अनुसार, कार पास के एक शोरूम से बाहर निकल रही थी तभी आसनसोल से कोलकाता की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजने में मदद की. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रक और कार की भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुरुलिया : आदिवासी समाज को भ्रमित करने के आरोप में एक गिरफ्तार

पुरुलिया. जिले के बांदवान थाना क्षेत्र से पुलिस ने बिपिन बिहारी बेसर को आदिवासी समाज को भ्रमित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह एक आदिवासी संगठन के नाम पर सचित्र पहचान पत्र बनाकर बेच रहा था और गांव के लोगों को गलत जानकारी देकर हिंदुस्तानीय नागरिकता वापस लेने तथा एसआइआर फॉर्म भरने से रोक रहा था. फर्जी पहचान पत्र और गलत जानकारी का स्पोर्ट्स पुलिस के अनुसार बिपिन बिहारी विभिन्न गांवों में जाकर आदिवासी समुदाय के लोगों से एक विशेष फॉर्म भरवाता था और उन्हें एक पहचान पत्र देता था, जिस पर लिखा था कि वह ‘समाजवाद अंतरराष्ट्रीय माझी प्रशासन किसान, मुख्यालय छत्तीसगढ़’ से संबंधित है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पहचान पत्र के कारण कई लोग एसआइआर फॉर्म जमा करने से बच रहे हैं. पुलिस की कार्रवाई मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया. अदालत ने बिपिन बिहारी को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया. विधायक ने जतायी चिंता स्थानीय विधायक और जिला तृणमूल अध्यक्ष राजीव लोचन सरन ने कहा कि कुछ लोग आदिवासी समाज को भ्रमित कर रहे हैं, हालांकि पूरे मामले में अभी भी कई अनसुलझे पहलू हैं. प्रशासन की ओर से अब आदिवासी समुदाय को एसआईआर फॉर्म भरने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुरुलिया : आदिवासी समाज को भ्रमित करने के आरोप में एक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साइबर क्राइम- 88 लाख रुपये वापसी को लेकर अदालत का आदेश जारी, जल्द होगा बड़ा खुलासा

आसनसोल/रानीगंज. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) के इतिहास में 15.83 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी साइबर ठगी को लेकर विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया. साइबर अपराध को लेकर पहली बार एडीपीसी में एसआइटी के गठन होने पर मामले के जांच अधिकारी काफी उत्साहित हैं. मामले में पूर्व मिदनापुर के पांसकुड़ा का निवासी अरूप नायक की गिरफ्तारी के बाद से एक के बाद एक गिरफ्तारी हो रही है. अरूप के एक कंपनी के खाते में यहां से लूटे हुए रुपयों में से दो लाख ट्रांसफर हुए थे. अरूप की निशानदेही पर असम के गुवाहाटी से पुलिस ने मोहम्मद वसीम और भास्कर घोष को गिरफ्तार किया. ये दोनों साइबर अपराधियों को विभिन्न लोगों का बैंक अकाउंट मुहैया कराते थे. पुलिस ने अबतक एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि बैंकों में फ्रीज करवा दी है. 88 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापसी के लिए अदालत से आदेश जारी हो गया है. जल्द ही पीड़ित के खाते में यह राशि वापस आ जायेगी. पुलिस अन्य राशि का भी पता लगाने का प्रयास कर रही. गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर आगे की कार्रवाई जारी है.गौरतलब है कि रानीगंज रामबागान, डॉक्टर्स कॉलोनी के निवासी डॉ अरुण कुमार को साइबर अपराधियों ने ट्रेडिंग में निवेश से भारी मुनाफा का लालच देकर अपने झांसे में लिया और 24 अक्तूबर से 25 नवंबर 2025 (एक महीने में) के बीच डॉ शर्मा ने 16,83,90,000 रुपये निवेश किया. एप्लिकेशन पर दिखाया गया कि निवेश की गयी राशि बढ़कर 200 करोड़ रुपये हो गयी है. जब वह राशि निकालने गये, तब उनसे 12.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त डिपॉजिट करने की मांग की गयी. उन्हें समझ में आ गया कि वह साइबर ठगी के शिकार हो चुके हैं. जिसकी शिकायत उन्होंने 28 नवंबर को साइबर क्राइम थाने, आसनसोल में दर्ज करायी. इस मामले में इतनी बड़ी राशि की ठगी हुई, जिसे लेकर पुलिस भी हैरान है. आखिरकार इस मामले के लेकर एसआइटी का गठन किया गया. जांच काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. पुलिस को कुछ सफलताएं भी मिली हैं. ठगी की राशि का एक बड़ा हिस्सा असम के विभिन्न लोगों के खातों में गया है. पुलिस ने कुछ रकम बैकों में फ्रीज करवा दिया है. जांच में जल्द बड़ा खुलासा होने की संभावना जतायी जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साइबर क्राइम- 88 लाख रुपये वापसी को लेकर अदालत का आदेश जारी, जल्द होगा बड़ा खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जामुड़िया : कोयला लदे डंपर का केबिन जलकर राख

जामुड़िया. राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर जामुड़िया के धसल मोड़ के पास मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया, जहां कोयला लदे एक डंपर के केबिन में अचानक आग लग गयी. इस भीषण अग्निकांड में वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया. यह घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई, जिसके कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा. दुर्घटना का कारण: स्प्रिंग टूटने से हुआ शॉर्ट-सर्किट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डंपर तपसी रेलवे साइडिंग से कोयला लेकर जामुड़िया स्थित एक लौह-इस्पात कारखाने की ओर जा रहा था. धसल मोड़ के पास पहुंचते ही डंपर के आगे के पहिए की स्प्रिंग टूट गई. इसी दौरान अचानक शॉर्ट-सर्किट हुआ, और देखते ही देखते आग की लपटों ने केबिन को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही मिनटों में पूरा कैबिन धूं-धूं कर जल गया गनीमत यह रही कि चालक ने खतरे को भांपते हुए तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली. त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा नुकसान राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत जामुड़िया थाना के केन्दा फांड़ी पुलिस को सूचना दी. समाचार मिलते ही केंदा फांड़ी के आईसी लक्ष्मीकांत दास तुरंत मौके पर पहुंचे और रानीगंज दमकल विभाग को सूचित किया. दमकल विभाग की एक गाड़ी ने तेजी से मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया. दमकल कर्मियों की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के कारण, डंपर के पीछे लदे भारी मात्रा में कोयले के ढेर को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया. यातायात सामान्य, जांच जारी हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं थीं, लेकिन केंदा फांड़ी पुलिस ने तुरंत यातायात को नियंत्रित कर कुछ देर में स्थिति को सामान्य कर दिया. पुलिस और दमकल विभाग अब इस बात की विस्तृत तकनीकी जांच कर रहे हैं कि स्प्रिंग टूटने के बाद शॉर्ट-सर्किट कैसे हुआ और आग इतनी तेजी से क्यों फैली बताया जा रहा है कि यह डंपर आसनसोल के किसी ””मिस्टर”” नामक व्यक्ति का था, जो तपसी रेलवे साइडिंग से कारखाना में जा रहा था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जामुड़िया : कोयला लदे डंपर का केबिन जलकर राख appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top